Bihar News in Hindi, बिहार समाचार, Latest बिहार की ताजा खबर, बिहार न्यूज़
दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वालों का हाफ एनकाउंटर
Image Source : INDIA TV
बिहार गया शहर के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन इस बीच आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही देर रात फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर गोली चलाई, जिसमें दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपियों की पहचान श्याम बिहारी और गौरव कुमार के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरोगा के बेटों पर गोलीबारी की घटना में पुलिस का हाफ एनकाउंटर
सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में दरोगा के दो बेटों को गोली मारने की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम गुरुवार की देर रात आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस की निगरानी में दोनों आरोपियों का इलाज चल रहा है।
दरोगा के दो बेटों को मारी गई थी गोली, एक की हुई मौत
आपको बता दें गया के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में पिछले 19 अक्टूबर को दोनों आरोपियों ने दरोगा के दो बेटों को गोली मारने की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें एक बेटा रानू सिंह की मौत इलाज के दौरान हो गई थी और दूसरा मोनू सिंह गंभीर रूप से घायल है। इस वारदात के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी कर रही थी। गया एसएसपी सुशील कुमार ने हाफ एनकाउंटर की पुष्टि की है। इस मामले में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इनपुट: अजीत कुमार, गया
नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश , भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद, एक हथियार तस्कर गिरफ्तार
नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश , भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और उपकरण बरामद
बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में नवादा जिला बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाली मशीनें, उपकरण, लोहे के पाइप और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद अवैध हथियार निर्माण से जुड़े नेटवर्क को लेकर पुलिस की जांच तेज हो गई है।
गुप्त सूचना पर हुई छापमेरी
पुलिस के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गुप्त सूचना मिली थी कि नारदीगंज थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के घर में अवैध रूप से हथियार बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन किया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सशस्त्र बल और एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित कर संबंधित घर में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर के विभिन्न कमरों में छिपाकर रखे गए हथियार निर्माण के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने 30 लोहे की रेती, छह हथौड़े, दो ग्राइंडर मशीन, ड्रिल मशीनें, चार बेंच वाइस मशीन, एक इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन, सात लोहे की सरसी, 15 सांचे और अन्य उपकरण जब्त किए हैं।
इसके अलावा देशी बंदूक के छोटे-बड़े नौ नाल, चार अलग-अलग देशी बंदूक के नाल, देशी कट्टे की दो अर्धनिर्मित बॉडी एवं बट, एक देशी कट्टा और हथियारों की नाल बनाने में इस्तेमाल होने वाले 20 लोहे के पाइप भी बरामद किए गए हैं। मौके से चार जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। सदर डीएसपी टू राहुल कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। गिरफ्तार विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के खिलाफ पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मामले में हथियार निर्माण और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।
(रिपोर्ट - शैलेश कुमार सिंह)
ये भी पढ़ें:
चर्चित पूर्व कस्टम अधिकारी हत्या मामले में 3 की गिरफ्तारी, बेंगलुरु भागने की फिराक में थे, घटना की थी पूरी प्लानिंग
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, सड़क पर प्रतिमा और डीजे ट्रॉली छोड़ भागे लोग
पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड में गिरफ्तारी
Image Source : INDIA TV
बिहार के आरा शहर के चर्चित पूर्व कस्टम अधिकारी क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह की हत्या के मामले में भोजपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपित चंदन सिंह सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें नगर थाना क्षेत्र के बड़की सिंगही गांव निवासी चंदन सिंह, उसी थाने के बिंद टोली निवासी अभिषेक यादव और नवादा थाना क्षेत्र के चंदवा हाउसिंग कॉलोनी निवासी टीपू कुमार शामिल हैं। टीपू कुमार सरकारी अमीन है और फिलहाल किसी जिले में कार्यरत है। इनमें चंदन सिंह और अभिषेक यादव को कोलकाता एयरपोर्ट, जबकि टीपू कुमार को आरा से गिरफ्तार किया गया है।
पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह की हत्या मामले में बड़ी गिरफ्तारी
छापेमारी के दौरान चंदन सिंह के घर से एक पिस्टल बरामद की गई है। जिसकी जांच की जा रही है। इस मामले में पुलिस ने अबतक चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने बताया कि हत्या को गंभीरता से लेते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर सदर एसडीपीओ-वन सुशील कुमार के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गयी थी। जिसमें पुलिस के सीनियर पदाधिकारी भी शामिल थे। टीम की ओर से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कोलकाता एयरपोर्ट से चंदन सिंह और अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया गया। दोनों की निशानदेही पर टीपू कुमार को आरा से पकड़ा गया।
क्या है पूरा मामला
गुरुवार की सुबह करीब छह बजे कनकपुरी मोहल्ले में मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए घर से निकल रहे क्षत्रिय कल्याण संघ के अध्यक्ष सह पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह को बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। कार निकालने के बाद गैराज में ताला बंद करने के दौरान घात लगाए बाइक सवार बदमाशों की ओर से उन्हें सात से आठ गोलियां मारी गयी थीं। इस मामले में पूर्व अधिकारी के बेटे अमित कुमार उर्फ गोल्डी के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें चंदन सिंह, मुफस्सिल के तत्कालीन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राम कल्याण यादव और राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित 14 लोगों को नामजद किया गया है। चंदन सिंह सहित अन्य लोगों पर गोली मारने, जबकि इंस्पेक्टर राम कल्याण एवं राजस्व कर्मचारी विष्णु देव सिंह सहित अन्य लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।
प्लानिंग के तहत रची गई हत्या की साजिश
एसपी ने बताया कि जमीन विवाद में प्लानिंग के तहत हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। 20-25 दिन पहले ही चंदन सिंह और अन्य आरोपितों ने अपने खाते से सारे पैसे निकाल लिए और पत्नी को ट्रांसफर कर दिये गए थे। पत्नी सहित अन्य परिजनों को बाहर भेज दिया गया था। पुलिस से बचने के लिए नया सिम कार्ड और नया मोबाइल लिया गया था। नया खाता भी खुलवाया गया था। एसपी ने बताया कि हत्या के बाद चंदन सिंह और अभिषेक यादव पहले सिलिगुड़ी गए। वहां से गंगटोक होते पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। इसके बाद दोनों फ्लाइट से बेंगलुरु जाने वाले थे। तभी एयरपोर्ट पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एयरपोर्ट पर गिरफ्तारी के दौरान ये लोग अपना नाम गलत बता रहे थे। सिलीगुड़ी में भी इन्होंने होटल में रुकने के लिए गलत नाम लिखवाए थे।
जमीन विवाद से जुड़ा है मामला
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अब तक की जांच में यह बात सामने आयी है कि रामकुमार सिंह की बडकी सिंगही स्थित जमीन पर 2006 से ही स्वामित्व था। 2020 में उन्होंने उस जमीन की बाउंड्री भी कराई थी। विपक्षी पार्टी ने 2025 में पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर उस जमीन को अलग-अलग लोगों को बेचा गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में कई ऐसे लोगों का संगठित गिरोह हैं, जो जमीन के ओरिजिनल कागज की हेराफेरी कर कब्जा जमाने के फिराक में लगे रहते हैं। ऐसे भू माफियाओं को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन पर प्लान बनाकर एक्शन लिया जाएगा, ताकि इस तरह की घटनाएं आगे न हो सकें। बहुचर्चित रामकुमार सिंह हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इस मामले में न्यायालय से स्पीड ट्रायल चलाने का अनुरोध किया जाएगा ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जा सके और पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
इनपुट: मनीष सिंह, आरा
दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान पटना में चाकूबाजी, एक युवक की मौत, सड़क पर प्रतिमा और डीजे ट्रॉली छोड़ भागे लोग
पटना में चाकूबाजी
Image Source : INDIA TV
बिहार की राजधानी पटना में विजया दशमी के दिन चाकूबाजी की घटना में एक युवक की मौत हो गई। ये घटना खाजेकलां थाना में अशोक राजपथ पर पश्चिम दरवाजा के पास की है। मृतक की पहचान टिकिया टोली निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह नागेंद्र कुमार के पुत्र बताए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विजयादशमी के दिन पटना में चाकूबाजी
जानकारी के मुताबिक, विजयादशमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए आयोजक भद्रघाट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पश्चिम दरवाजा के पास डीजे ट्रॉली के साथ जा रहे जुलूस में विवाद हुआ और कुंदन कुमार पर चाकू से हमला कर दिया गया। घटना के बाद जुलूस में शामिल लोग डीजे ट्रॉली और मां दुर्गा की प्रतिमा को सड़क पर छोड़कर भाग निकले।
सड़क पर दुर्गा की प्रतिमा छोड़कर फरार हुए लोग
गंभीर रूप से घायल कुंदन को इलाज के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क पर प्रतिमा और डीजे ट्रॉली खड़ी रहने से अशोक राजपथ पर काफी लंबा जाम लग गया। विजयदशमी के अवसर पर प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी थी। करीब एक घंटे तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर डीएसपी शिव शंकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर प्रतिमा को विसर्जन के लिए आगे बढ़ाया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।
डीजे प्रतिबंध के बावजूद निकला जुलूस
जिला प्रशासन की ओर से डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद विसर्जन जुलूस में डीजे ट्रॉली नजर आई। घटना ने विसर्जन के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पटना सिटी की एसपी पूर्वी शैलजा ने बताया कि मामले में आयोजक पक्ष की भूमिका की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। एफएसएल टीम की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावर की पहचान करने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है
इनपुट: बिट्टू कुमार, पटना
गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर
गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर
Image Source : INDIA TV
बिहार के गया के सर्किट हाउस में बुधवार को एसी में ब्लास्ट के बाद अचानक भीषण आग लग गई। घटना सर्किट हाउस के कमरा नंबर तीन में हुई। विस्फोट के बाद कमरे में आग और धुएं का गुब्बार उठने लगा, जिससे थोड़ी देर के लिए परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
बाल बाल बचे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर
हैरानी की बात यह है कि जिस कमरे में आग लगी, उसके ठीक बगल वाले कमरा नंबर दो में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार अपनी पत्नी के साथ ठहरे हुए थे। वे गया में पूजा-पाठ करने आए थे। प्रशासन की ओर से उन्हें पहले कमरा नंबर तीन आवंटित किया गया था, लेकिन उन्होंने अपनी इच्छा से कमरा नंबर दो ले लिया था। इसी फैसले के कारण वे हादसे की चपेट में आने से बच गए। कमरा नंबर तीन में अचानक एसी में ब्लास्ट हुआ और आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की तीन गाड़ियों की मदद से करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान मनोज कुमार और उनकी पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर ने क्या कहा
विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि संयोग से उन्हें कमरा नंबर तीन के बदले कमरा नंबर दो मिला था। उन्होंने इसे भगवान की कृपा बताते हुए कहा कि वे और उनके परिवार के सदस्य सुरक्षित हैं। अग्निशमन विभाग के जिला सहायक पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि एसी में ब्लास्ट के कारण कमरे में आग लगी थी। पूरे कमरे में धुआं भर गया था, लेकिन समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी तरह की जान-माल की क्षति नहीं हुई है। घटना के समय बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार भी सर्किट हाउस में मौजूद थे। हादसे की जानकारी मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर से मिलकर उनका हालचाल जाना। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि सर्किट हाउस में न्यायाधीश और राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण लोग ठहरते हैं। ऐसे में एसी में ब्लास्ट के बाद आग लगना गंभीर मामला है। उन्होंने जिला प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने और वीवीआईपी व्यवस्था में मौजूद खामियों को दूर करने की मांग की।
(Report: Ajit Kumar)
ये भी पढ़ें:
"आपने हाथ कैसे उठा दिया?", जनसुराज पार्टी कार्यालय में मारपीट, प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती पर थप्पड़ मारने का आरोप
जनसुराज कार्यालय में बवाल
Image Source : REPORTER
जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ पार्टी कार्यालय में हुई मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 14 अक्टूबर की है। विधानसभा चुनाव मे कई वेंडरो ने पार्टी के लिए काम किया था, जिनके पैसे का भुगतान अभी तक पार्टी की तरफ से नहीं किया गया है।
14 अक्टूबर को दीपक इंटरप्राइजेज के दीपक कुमार अपने पिता के साथ जनसुराज पार्टी को किराये पर दी गई गाड़ियों का बकाया रेंट लेने के लिए पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। यहां बकाये पैसे को लेकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ दीपक और उसके पिता की बहस हो गई। इस दौरान मनोज भारती ने दीपक के पिता को एक थप्पड़ मार दिया। दीपक ने पिता को थप्पड़ मारे जाने के बाद गुस्से मे मनोज भारती पर हमला बोल दिया। वीडियो में दीपक ये कहते हुए सुनाई भी दे रहा है, "आपने हाथ कैसे उठा दिया?"
महिला दरोगा और सिपाही के साथ मारपीट
एक अन्य खबर में, बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में पासवान चौक सब्जी मंडी के पास महिला पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया था। औद्योगिक थाना में तैनात महिला दरोगा नेहा कुमारी कोर्ट ड्यूटी से लौट रही थीं। इसी दौरान सड़क पर गलत तरीके से खड़ी एक कार के कारण जाम लगा हुआ था। महिला दरोगा ने कार चालक से गाड़ी आगे बढ़ाने को कहा, जिसके बाद कार में मौजूद चालक और उसकी पत्नी उनसे उलझ गए। आरोप है कि दोनों ने महिला दरोगा के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और उनकी वर्दी के साथ छेड़छाड़ की। बीच-बचाव करने पहुंचे एक अधिवक्ता पर भी महिला दरोगा के साथ बदसलूकी करने का आरोप है। वहीं, नगर थाना के एक सिपाही ने जब हस्तक्षेप किया, तो उसके साथ भी मारपीट की गई। महिला दरोगा ने थाना को सूचना देने के लिए मोबाइल निकाला, तो आरोप है कि उनका मोबाइल छीन लिया गया। इसके बाद उन्होंने दूसरे फोन से गश्ती टीम को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। घटना के बाद हिरासत में लिए गए अधिवक्ता के समर्थन में कई वकील औद्योगिक थाना पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई का कारण पूछा। वहीं, पीड़ित महिला दरोगा नेहा कुमारी ने अपने साथ हुई घटना का जिक्र करते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। उन्होंने मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया।
ये भी पढ़ें-
नीरज कुमार के डिस्चार्ज पर अनंत सिंह बोले- " पहले ही बोले 2 दिन में घूमकर आ जाएंगे", चुनाव पर दावा- "जनता का वोट है, हम जीतेंगे"
CM विजय ने पुलिस जवानों के बलिदान को किया नमन, परिवारों को मिले 5.96 करोड़ रुपये
मधुबनी सड़क हादसा
Image Source : INDIA TV
बिहार के मधुबनी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा खजौली थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बाइक सड़क के मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी बाइक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर तीन युवक सवार थे और वे मेला देखने जा रहे थे। इसी दौरान सड़क के डायवर्सन पर बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायल युवकों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, तालाब में गिरे एक युवक को सुबह बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शुरू की जांच
मृतक युवक की पहचान छौड़ही बरुआर गांव निवासी कैलाश सदा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं, हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
अधूरे सड़क निर्माण पर उठे सवाल
इस हादसे के पीछे सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने और डायवर्सन पर बैरिकेडिंग नहीं लगाए जाने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि संबंधित स्थान पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने के कारण पहले भी दुर्घटनाएं होती रही हैं। इस घटना ने एक बार फिर अधूरे सड़क निर्माण और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल, पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
मधुबनी से राघव मिश्रा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब? सीजन में पहली बार GRAP-1 लागू
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर तीखा हमला, बोलीं- "ओछी बातें करते हैं"
अनंत सिंह
Image Source : REPORTER
बिहार के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU और NDA के प्रत्याशी नीरज कुमार की सेहत में सुधार हुआ है। उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। हार्ट की बीमारी से जूझ रहे नीरज कुमार पिछले दो दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। उनके अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा तेज हो गई है। 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव से पहले यह घटनाक्रम अहम माना जा रहा है।
अनंत सिंह ने जीत का किया दावा
एमएलसी चुनाव के प्रचार का आज आखिरी दिन है। इस बीच, जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने चुनाव को लेकर जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा, "हम कह दिए हैं कि जीतेंगे।" उन्होंने कहा, "जनता भगवान है, जनता का वोट है, दुकान से तो वोट लाना नहीं है, हम जीतेंगे।" नीरज कुमार के अस्पताल से वापस आने पर अनंत सिंह ने कहा, "टोटका किए हुए थे, हम तो पहले ही बोले थे कि 2 दिन में घूमकर आ जाएंगे। लेकिन इस सबसे कुछ नहीं होगा।"
"अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, दो घंटा बाद आ जाएंगे"
इससे पहले भी मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने नीरज कुमार पर निशाना साधा था। नीरज कुमार के हार्ट अटैक के बाद पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती होने को लेकर अनंत सिंह ने कहा था कि यह उनकी पुरानी आदत है। उन्होंने आरोप लगाया कि बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे।
बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध कर रहे थे और जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने दोनों के बीच मतभेद दूर करने की कोशिश की थी, लेकिन अनंत सिंह का रुख नहीं बदला।
वहीं, चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में दर्ज एफआईआर पर अनंत सिंह ने कहा था, "क्या होगा? एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगे।" दरअसल, अनंत सिंह और जन सुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह के खिलाफ बाढ़ और मोकामा थानों में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं। आरोप है कि रोड शो के दौरान निर्धारित सीमा से अधिक गाड़ियों और जेसीबी का इस्तेमाल किया गया।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली-NCR की हवा हुई खराब? सीजन में पहली बार GRAP-1 लागू
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर तीखा हमला, बोलीं- "ओछी बातें करते हैं"
दरोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़
Image Source : REPORTER INPUT
​बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक पर दुर्गा स्थान में आयोजित भक्ति जागरण के दौरान पुलिस की दबंगई का मामला सामने आया है। ड्यूटी पर तैनात दरोगा अनिल कुमार झा ने मंच पर डांस कर रही महिला डांसर को थप्पड़ मारा और धक्का देकर नीचे उतार दिया। विरोध करने पर आक्रोशित ग्रामीणों के सामने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकालकर लहराई और धमकाया। घटना के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और दरोगा से धक्का मुक्की कर दी। इसके बाद दरोगा ने पिस्टल निकाली और भीड़ पर तान दी।
सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी थी दरोगा के पास
पूरी घटना का वीडियो सामने सामने आया है। बताया जा रहा है कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पानगाछी चौक के पास आयोजित जागरण कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी दरोगा को मिली थी। घटना मंगलवार देर रात तीन बजे के आसपास की है। जानकारी के मुताबिक, डांसर को थप्पड़ मारने से पहले दरोगा ने कार्यक्रम के आयोजक के साथ भी मंच पर पहुंचकर धक्का-मुक्की की थी।
कार्यक्रम बंद कराने पहुंचे दरोगा
देर रात तक चल रहे कार्यक्रम को दरोगा बंद कराने पहुंचे थे। दरोगा के कहने के बावजूद जब कार्यक्रम बंद नहीं हुआ तो वे मंच पर चढ़ गए। वहीं, एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र की वैष्णवी दुर्गा स्थान पानगाछी में पूजा पंडाल और मंच से संबंधित वायरल वीडियो मिला है।
जागरण के मंच पर हो रहा था अश्लील डांस
यह वीडियो में दिख रहा है कि वीडियो में दिख रहा है कि देर रात मंच पर कुछ डांसर अश्लील डांस कर रही है। अशोभनीय डांस करने से उत्पन्न अव्यवस्था को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वहां पर तैनात पुलिस पदाधिकारी द्वारा मंच पर चढ़कर डांसर को हटाने तथा आयोजकों के साथ धक्का-मुक्की की स्थिति दिखाई दे रही है।
पिस्टल देख तितर-बितर हुई भीड़
दरोगा द्वारा महिला डांसर को थप्पड़ मारे जाने के बाद भीड़ में अफरा-तफरी मच गई थी। हर कोई इसका विरोध कर रहा था। दरोगा ने स्थिति को संभालते हुए अपनी वर्दी से पिस्टल निकाल ली और लोगों के बीच उसे लहरा दिया। ये देख वहां मौजूद भीड़ तितर-बितर हो गई।
संतोष श्रीवास्तव की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मेले में फायरिंग, युवक को लगी गोली
पटना के गांधी मैदान में भगदड़ जैसी स्थिति
Image Source : INDIA TV
बिहार की राजधानी पटना के मसौढ़ी में गांधी मैदान में भगदड़ जैसी स्थित पैदा हो गई। कल देर शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की जल्दबाजी में अचानक अफरा-तफरी मचने लगी। मैदान के मुख्य निकास द्वार पर भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ महिलाएं फिसलकर गिर पड़ीं। इसके बाद पीछे से आ रही भीड़ के कारण भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। इस घटना में चार महिलाएं घायल हो गईं। इनमें रेणु देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) रेफर किया गया, जबकि तीन अन्य महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
रावण दहन के बाद भगदड़ जैसी स्थिति
मसौढ़ी के एसडीपीओ राघव दयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रावण वध कार्यक्रम में करीब 15 से 20 हजार स्थानीय लोग पहुंचे थे। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए तीन स्तरों पर इंतजाम किए गए थे। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, रावण वध के बाद मुख्य द्वार से बाहर निकलने के दौरान चप्पल फिसलने से कुछ लोग गिर पड़े, जिसके बाद भीड़ का दबाव बढ़ गया।
पैर फिसलने से गिरी महिलाएं
चश्मदीदों की मानें तो पुतला जलने के बाद बड़ी संख्या में लोग एक साथ मैदान से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान आगे चल रही महिलाएं लड़खड़ाकर गिर गईं और पीछे से आ रही भीड़ का दबाव उनके ऊपर बन गया। देखते ही देखते वहां अफरा-तफरी मच गई। मैदान के बाहर सड़क पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों की चप्पलें बिखर गईं। लोग अपने परिजनों को तलाशते नजर आए।
स्थानीय युवाओं ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तुरंत भीड़ में फंसी महिलाओं और रोते-बिलखते बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। भारी भीड़ और जाम के कारण एंबुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में परेशानी हुई। ऐसे में कुछ युवकों ने घायल महिलाओं को अपनी स्कूटी से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ धनराज कुमार और एसडीपीओ राघव दयाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति सामान्य कराई।
समय रहते प्रशासनिक अधिकारियों और स्थानीय युवाओं की सक्रियता से हालात पर काबू पा लिया नहीं तो कई बड़ी गंभीर घटना हो सकती थी।
इनपुट- बिट्टू कुमार, पटना
दुर्गा पूजा में शराब पीकर पहुंचे युवकों ने किया हंगामा- हुड़दंग, मोतिहारी पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार
दुर्गा पूजा में शराब पीकर पहुंच युवक गिरफ्तार
Image Source : INDIA TV
बिहार के मोतिहारी में दुर्गा पूजा के दौरान मौज मस्ती और शरारती तत्वों पर मोतिहारी पुलिस की कड़ी नजर थी। पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग शराब के नशे में दुर्गा पूजा मेला से गिरफ्तार किए गए हैं। सभी गिरफ्तार युवक की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई है। अब इन 13 लोगों पर कानूनी करवाई करते हुए न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
दुर्गा पूजा में शराब पीकर हंगामा कर रहे थे शरारती तत्व
मिली जानकारी के मुताबिक मोतिहारी शहर स्थित छतौनी थाना में छतौनी दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है, जहां भारी भीड़ उमड़ रही थी। भीड़ में महिला,पुरुष, श्रद्धालु दुर्गा पूजा पाठ के साथ मेले में खरीदारी और झूला से लेकर सभी तरह के मनोरंजन का लुत्फ उठा रहे थे। इसी बीच मोतिहारी पुलिस मनचले युवक पर कड़ी नजर बनाए हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने में जुटी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक दुर्गा पूजा मेले में शराब पीकर पहुंचे हैं। जिसके बाद पुलिस को टीम बनाकर मेले में सुरक्षा व्यवस्था सही बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने 13 लोगों को किया गिरफ्तार
मेले में शराब की नशे में हुड़दंग करते हुए पाए कुछ युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए 13 युवक जिले के घोड़ासहन, जितना,नगर थाना,बिजधारी थाना समेत मुफस्सिल थाना निवासी है। इनकी पहचान जिले के जितना थाना क्षेत्र निवासी राज कुमार पिता-सुरेश साह, कृष्ण कुमार पिता-रामाशंकर पटेल, चिरैया थाना क्षेत्र निवासी छोटे लाल कुमार पिता-स्व० सुरेश साह, मोतिहारी नगर थाना निवासी सुनील पटेल पिता-सीताराम पटेल, मुफ्फसिल थाना क्षेत्र निवासी छोटू कुमार पिता सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा, सनोज कुमार पिता बीरेंद्र सहनी, संटू कुमार पिता-रघु सहनी और छतौनी थाना क्षेत्र निवासी रंजन कुमार पिता-नरेश शर्मा, विमल कुमार पिता-रामनाथ, शत्रुधन कुमार पिता-कंचन साह और घोड़ासहन थानाक्षेत्र निवासी-सूरज कुमार पिता-मनोज साह के अलावा साजन कुमार पिता-पिन्टु साह, विकेश कुमार पिता-मनोज साह के रूप में की गई है।
मेला में हुड़दंग फैलाने का आरोप
छतौनी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में हुड़दंग और शरारती तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही थी। इसी दौरान छतौनी दुर्गा पूजा मेला के बीच शराब की नशे में धुत कुछ युवक हंगामा और हुड़दंग कर रहे थे। जांच की गई तो सभी को शराब के नशे में पाया गया। पकड़े गए युवकों के खिलाफ आगे की करवाई की जा रही है।
इनपुट- अरविंद कुमार- मोतिहारी
बिहार के समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मेले में फायरिंग, युवक को लगी गोली
अस्पताल में इजारत छात्र और जांच करती पुलिस
Image Source : REPORTER
बिहार के समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचरुखी में दुर्गा पूजा के मेले के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग की घटना सामने आई है। गोली लगने से एक युवक जख्मी हो गया। गोली युवक के पेट में लगी है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जख्मी युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए समस्तीपुर शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, जख्मी युवक की पहचान विवेक कुमार उर्फ ऋषभ, पिता संजीत राय, वार्ड संख्या-14 के रूप में हुई है जोकि BSC नर्सिंग का छात्र है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस पूरे घटनाक्रम की तफ्तीश में जुटी है। फिलहाल, फायरिंग के कारणों और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास युवक को मारी गोली
इससे पहले पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास हुए एक विवाद के दौरान विजय नाम का एक युवक कथित तौर पर गोली लगने से घायल हो गया। यह घटना तब हुई जब वह दुर्गा पूजा कार्यक्रम में प्रसाद बांट रहा था। पुलिस को दिए अपने बयान में विजय ने बताया कि उसी इलाके में रहने वाला धर्मेंद्र दास, अपने चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा। इसके बाद दोनों गुटों के बीच विवाद हो गया। विजय ने पुलिस को बताया कि बहस हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद हमलावरों में से एक ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली उसके हाथ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के विवरण के अनुसार, मौके पर करीब चार राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर पूजा पंडाल के पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट पुलिस मौके पर पहुंची और विजय को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है।
मुजफ्फरपुर में युवक की हत्या
इससे पहले अभी हाल में ही मुजफ्फरपुर जिले में मोटरसाइकिल से एक बच्चे को टक्कर लगने के बाद करीब 15 लोगों ने एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद भीड़ ने एक बस्ती में उत्पात मचाया और नौ मकानों में आग लगा दी थी।
रिपोर्ट- सुनील कुमार
ये भी पढ़ेंः मोतिहारी में शर्मनाक वारदात! दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे दंपति पर हमला, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM
बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी। घटना सोमवार देर रात और मंगलवार की सुबह के बीच एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में पिलर नंबर 53 के पास हुई। घायल युवक की पहचान विजय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के बांह पर गोली मारी गई।
पुलिस के अनुसार, गोली लगने के बाद विजय को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सचिवालय-1 की अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अनु कुमारी ने बताया कि विजय खतरे से बाहर है।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल, गोलीबारी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।
पैक्स अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
वहीं, पटना जिले में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने प्राथमिक कृषि साख समिति (पैक्स) के अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि हमले में प्रखंड प्रमुख के पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दानापुर-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि घटना रविवार रात करीब 9:30 बजे की है। मनेर के पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार बेयर गांव स्थित अपने घर के बाहर मनेर की प्रखंड प्रमुख के पति पिंटू कुमार के साथ बैठे हुए थे, तभी मोटरसाइकिल सवार हमलावर वहां पहुंचे और अंधाधुंध गोलीबारी करने के बाद फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल ले गई, जहां संजीत कुमार ने दम तोड़ दिया। पिंटू कुमार का इलाज जारी है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "प्रथम दृष्टया घटना के पीछे व्यक्तिगत रंजिश का मामला प्रतीत होता है। मामले की आगे जांच की जा रही है।" पैक्स ग्रामीण स्तर की सहकारी ऋण संस्थाएं हैं, जो भारत की अल्पकालिक सहकारी ऋण व्यवस्था की बुनियाद मानी जाती हैं।
(इनपुट- PTI)
ये भी पढ़ें-
दिल्ली से बदरीनाथ धाम जाने का प्लान बना रहे हैं? कपाट बंद होने की तारीख हो गई घोषित, यात्रा से पहले जान लें अपडेट
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले ओपी राजभर की पार्टी में बगावत, दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
अनंत सिंह
Image Source : REPORTER INPUT
पटना: मोकामा से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के विधायक अनंत सिंह आज फिर मीडिया के सामने आए और सवालों का जवाब दिया। JDU प्रवक्ता नीरज कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पर उन्होंने कहा कि यह सब दिन से नीरज कुमार की आदत रही है। बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे। वहीं एमएलसी चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले दर्ज एफआईआर को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि क्या होगा? एफआईआर हो गया तो बेल कराएंगे।
अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे
दरअसल, नीरज कुमार को हार्ट अटैक आया है और वो पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। इसी पर जब रिपोर्टर्स ने अनंत सिंह से पूछा तो उन्होंने कहा कि नीरज कुमार का सब दिन का आदत है। यह उनकी पुरानी आदत है कि बूथ पर पैसा भेजना होगा तो बीमार हो जाएंगे, अस्पताल में भर्ती हो जाएंगे, फिर दो घंटा बाद आ जाएंगे, ठीक हो जाएंगे।
जनसुराज के उम्मीदवार का समर्थन कर रहे अनंत सिंह
बता दें कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अनंत सिंह नीरज कुमार का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने जनसुराज के उम्मीदवार को समर्थन दे दिया है। जनसुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में अनंत सिंह सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह कई बार नीरज कुमार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।
ललन सिंह ने की मध्यस्थता की कोशिशें नाकाम
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच मतभेद दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने कोशिश की थी लेकिन अनंत सिंह का रुख नहीं बदला और वे अपनी जिद पर कायम रहे। उन्होंने नीरज कुमार का विरोध किया और  जन सुराज उम्मीदवार डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार जारी रखा।
आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
वहीं अनुज सिंह के समर्थन में प्रचार के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के मामले पर जब अनंत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एफआईआर हुआ है तो बेल कराएंगे। दरअसल, उनपर और जनसुराज के पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी अनुज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। बाढ़ और मोकामा थानों में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक गाड़ियां और जेसीबी इस्तेमाल करने पर यह कार्रवाई की गई है।
बता दें कि पटना के बाढ़ में मोकामा विधायक के रोड शो और 'जन अधिकार यात्रा' में प्रशासन की ओर से 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी लेकिन रोड शो के दौरान 15 से ज्यादा गाड़ियों (जेसीबी) का इस्तेमाल कर फूलों की वर्षा कराई गई। अनंत सिंह के एक रिश्तेदार पर भी मामला दर्ज किया गया है।
ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह ने पहले कहा-'नीतीश जी के साथ रहकर 9 आदमी का मर्डर कराए', बवाल बढ़ा तो कहा-'लालू ने मरवाया'
नीरज कुमार, JDU प्रत्याशी
Image Source : PIC: ANI
बिहार में पटना स्नातक सीट से जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार को हार्ट अटैक आने के बाद मेदांता अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। नीरज कुमार हार्ट के मरीज रहे हैं और देर रात सोमवार को उन्हें एक बार फिर दिल से जुड़ी समस्या होने के बाद अस्पताल ले जाया गया। नीरज कुमार तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं।
JDU के प्रत्याशी नीरज कुमार को आया हार्ट अटैक
आपको बता दें पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर नीरज कुमार का पार्टी विधायक अनंत सिंह से विवाद चल रहा है। हाल ही में उन्होंने कहा था कि 'मैं डरने वाला नहीं, अड़ने वाला हूं'। इन दिनों जेडीयू के भीतर राजनीतिक खींचतान सामने आ रही है। पार्टी के विधायक अनंत सिंह इस चुनाव में जन सुराज के प्रत्याशी डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में सक्रिय रूप से प्रचार कर रहे हैं। इस दौरान वह कई बार नीरज कुमार को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर चुके हैं।
नीरज सिंह और विधायक अनंत सिंह में टकराव
इधर, नीरज कुमार ने भी सीधे नाम लेने से बचते हुए अपने बयानों के जरिए अनंत सिंह पर निशाना साधा है। दोनों नेताओं के बीच बढ़ती तल्खी के पीछे लंबे समय से चली आ रही राजनीति और विधानसभा चुनाव के दौरान एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार किए जाने को लेकर पैदा हुई नाराजगी को अहम वजह माना जा रहा है।
तीन बार विधान परिषद सदस्य रह चुके हैं नीरज सिंह
दोनों के बीच मतभेद दूर करने के लिए केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने विवाद सुलझाने की कोशिश भी की थी। हालांकि, उनकी पहल के बावजूद अनंत सिंह का रुख नहीं बदला। उन्होंने नीरज कुमार के समर्थन में खड़े होने के बजाय जन सुराज उम्मीदवार डॉक्टर अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार जारी रखने का रास्ता चुना।
मोतिहारी में शर्मनाक वारदात! दुर्गा पूजा देखकर लौट रहे दंपति पर हमला, महिला से सामूहिक दुष्कर्म; 8 गिरफ्तार
मोतिहारी दुष्कर्म मामला
Image Source : INDIA TV
बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, महिला शिवहर जिले से दुर्गा पूजा के दर्शन करने के लिए मधुबन जा रही थी। इसी दौरान उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। मामला सामने आने के बाद मधुबन थानाध्यक्ष ने कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह घटना बीते रविवार की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
बाइक से जा रहे दंपति को घेरकर घटना को दिया अंजाम
मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे ने बताया कि 18 अक्टूबर 2026 रविवार को मधुबन थाना क्षेत्र के बंजरिया सरेह के पास हुई घटना की सूचना पुलिस को मिली। जिसमें कुछ युवकों ने बाइक से जा रहे दंपति को घेर लिया और महिला तथा उसके पति को सुनसान रास्ते पर ले जाकर मारपीट की। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।
मामले की जांच हुई शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मधुबन थाना मौके पर पहुँच मामले की जांच शुरू की गई। त्वरित घटना को अंजाम देने वाला आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अम्बीकेश तिवारी (38 वर्ष)रिंकी कुमार (19 वर्ष ) अंकुश कुमार (19 वर्ष) राहुल कुमार (19 वर्ष) कंचन कुमार (18 वर्ष) मुन्ना कुमार (18 वर्ष) रणधीर कुमार (20 वर्ष) और अमित कुमार (20 वर्ष) शामिल है। सभी आरोपी शिवहर जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ जिमी सिंह टोला गांव के हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह स्क्रीन टच मोबाइल और एक कीपैड मोबाइल जब्त किया है।साथ ही पीड़िता के पति से छीना गया एक स्क्रीन टच मोबाइल भी बरामद किया गया है।
आठ लोगो को गिरफ्तार
मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात सोमवार को सोशल मीडिया के मीडियम से जानकारी देते हुए बताया कि वही मामले में मधुबन थाना कांड संख्या दर्ज कर घटना में आठ लोगो को गिरफ्तार किया गया है। वही महिला के मेडिकल कराया जा रहा है।सभी गिरफ्तार ब्यक्ति अभियुक्त एक गॉव वे है।
मोतिहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
राघोपुर नाव हादसा
Image Source : INDIA TV
बिहार के हाजीपुर राघोपुर में हुए दर्दनाक नाव हादसे से पहले का एक लाइव वीडियो सामने आया है, महज 26 सेकेंड के इस वीडियो में नाव पर सवार बच्चे हंसते-बोलते नजर आ रहे हैं। नाव में पानी भरने को लेकर बच्चों की बातचीत और उनकी बेफिक्र हंसी अब हर किसी का कलेजा चीर रही है। किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही देर बाद खुशियों से भरा यह सफर मातम में बदल जाएगा और 13 मासूमों की जिंदगी हमेशा के लिए खामोश हो जाएगी।
भोज खाने जा रहे थे बच्चे, रास्ते में काल बनी नाव
दरअसल, 13 अक्टूबर की शाम बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के रामपुर श्यामचंद गांव में दर्दनाक नाव हादसा हुआ था। शाम करीब पौने आठ बजे गांव के ढाब के पार सिंगेश्वर राय के यहां भोज का आयोजन था। भोज खाने के लिए करीब 20 से 25 बच्चे छोटी नाव पर सवार होकर जा रहे थे। बताया गया कि नाव खुलने के कुछ दूर बाद ही डगमगाने लगी और देखते ही देखते पानी में डूब गई। नाव पर सवार बच्चे गहरे पानी में समा गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग बच्चों को बचाने के लिए पानी में उतरे और उन्हें बाहर निकालने की कोशिश की। बचाए गए बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 13 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया।
वीडियो में सुनाई देने वाली हंसी हर किसी को झकझोर रही है
हादसे से पहले का यह 26 सेकेंड का वीडियो अब सिर्फ एक रिकॉर्डिंग नहीं, बल्कि उन मासूमों की जिंदगी के आखिरी पलों की याद बन गया है। वीडियो में सुनाई देने वाली हंसी और पानी भरने की बात हर किसी को झकझोर रही है। सवाल यह भी है कि नाव में पानी भरने और उसके डगमगाने के बावजूद बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम थे। इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में निशु कुमारी (14), अंकिता कुमारी (14), अक्की कुमारी (10), अमृता कुमारी (7), नमन कुमार (8), अलीशा कुमारी (18), सिकी कुमारी (16), पीयूष कुमार (10), सोनम कुमारी (12), आर्यन कुमार (12), बंटी कुमार (8), सोनी कुमारी (17) और पिंकी कुमारी (15) शामिल हैं।
बच्चों की मौत परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई
राघोपुर नाव हादसे से पहले का यह वीडियो एक बार फिर उस दर्दनाक घटना की याद दिला रहा है। कुछ सेकेंड पहले तक जो बच्चे हंस रहे थे, उनकी आवाजें अब उनके परिवारों के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गई हैं। सवाल सिर्फ हादसे का नहीं, बल्कि उन परिस्थितियों का भी है, जिनमें बच्चों को छोटी नाव से पानी पार करना पड़ा। आखिर ऐसी त्रासदियों को रोकने के लिए सुरक्षा के क्या इंतजाम होने चाहिए। यह सवाल अब भी कायम है।
हाजीपुर से राजा बाबू की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
अनंत सिंह
Image Source : PTI
पटना: मोकामा से JDU विधायक अनंत सिंह हाल में दिए 9 मर्डर वाले बयान के विवाद से निकले ही थे कि अब उनपर और जनसुराज के पटना स्नातक सीट से प्रत्याशी अनुज सिंह पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हो गया है। जनसुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में अनंत सिंह लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में अनंत सिंह और अनुज सिंह पर बाढ़ और मोकामा थानों में कुल 3 एफआईआर दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक रोड शो के दौरान तय सीमा से अधिक गाड़ियां और जेसीबी इस्तेमाल करने पर यह कार्रवाई की गई है।
तय सीमा से ज्यादा गाड़ियों का काफिला
बता दें कि पटना के बाढ़ में मोकामा विधायक के रोड शो और 'जन अधिकार यात्रा' में प्रशासन की ओर से 10 गाड़ियों के इस्तेमाल की इजाजत दी गई थी लेकिन रोड शो के दौरान 15 से ज्यादा गाड़ियों (जेसीबी) का इस्तेमाल कर फूलों की वर्षा कराई गई। अनंत सिंह के एक रिश्तेदार पर भी मामला दर्ज किया गया है।
अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं अनंत सिंह
बता दें कि मोकामा विधायक अनंत सिंह राज्य विधान परिषद के लिए पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। वह जद(यू) के आधिकारिक उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं।  अनंत सिंह इस चुनाव में जन सुराज पार्टी उम्मीदवार डॉ.अनुज सिंह को अपना समर्थन दे रहे हैं। वे अनुज सिंह के समर्थन में लगातार प्रचार और रोड शो कर रहे हैं। उनके इस कदम से पार्टी के अंदर असहजता की स्थिति पैदा हो गई। लेकिन अनंत सिंह इस किसी की नहीं सुन रहे हैं। वे अपने दलबल के साथ जनसुराज उम्मदीवार डॉ.अनुज सिंह के समर्थन में घूम-घूमकर वोट मांग रहे हैं।
9 मर्डर वाले बयान पर विवाद
अनंत सिंह के हाल में 9 मर्डर के दिए एक बयान पर काफी विवाद हुआ था। बाद में उन्हें इस बयान पर सफाई देनी पड़ी। उन्होंने नीरज कुमार पर हमला करते हुए कहा था कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया? अनंत सिंह ने कहा-'नीतीश कुमार और मेरे संबंध बहुत पुराने हैं। उनकी मदद करने के लिए मैंने नौ लोगों का मर्डर करवाया। जब वह संघर्ष कर रहे थे और राजनीति में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे थे, तब मैं उनके साथ खड़ा था।' विधान परिषद के आगामी चुनाव में अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार को उम्मीदवार बनाए जाने से अनंत कुमार सिंह पार्टी से नाराज हैं।
मेरे बयान को गलत समझा गया: अनंत सिंह
अनंत सिंह ने दावा किया कि उनकी बात को गलत समझा गया। सिंह ने कहा, 'मैं कहना चाह रहा था कि जब लालू जी की पार्टी (राजद) सत्ता में थी, तब मेरे 9 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसकी वजह नीतीश कुमार से मेरी नजदीकी थी। लेकिन मेरी बात को गलत समझ लिया गया।' अनंत सिंह अक्सर यह कहते रहे हैं कि शिक्षा की कमी के कारण उन्हें अपनी बात सही ढंग से रखने में परेशानी होती है।
अनंत सिंह पूर्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) में भी रह चुके हैं। वह दिवंगत दिलीप सिंह के भाई हैं, जो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री थे। अनंत सिंह ने आगामी विधान परिषद चुनाव में जद (यू) के विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार की हार सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। वह लगातार यह कहते रहे हैं कि जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन करना नीतीश कुमार के साथ विश्वासघात नहीं है।
ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी
Image Source : INDIA TV
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता मिली है। मुजफ्फरपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीबीआई और पुलिस अधिकारी बनकर डिजिटल अरेस्ट के जरिए साइबर ठगी करने वाले दूसरे राज्य के एक और सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को बांका से ग्रिफ्तार किया है।
मुजफ्फरपुर पुलिस ने साइबर ठगी का किया पर्दाफाश
प्रिंस ने 9 राज्यों से 14 लोगों से साइबर ठगी की राशि अपने बैंक खाते में मंगाई थी। उसके खाते में साइबर फ्रॉड से मंगाए गए 2 लाख 64 हजार रुपये होल्ड कर दिए हैं। इस मामले में अब तक कुल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने बताया कि साइबर अपराधियों ने खुद को सीबीआई  और पुलिस अधिकारी बताकर 14 और 15 जुलाई को राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय व्हाट्सएप नंबरों से फोन किया। जिसमें वादिनी रागिनी देवी को खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताते हुए  डराया-धमकाया और डिजिटल अरेस्ट का झांसा देकर उनसे कुल 3,47,999 रुपये की ठगी कर ली। इस संबंध में साइबर थाना कांड सं० 140/26 दर्ज किया गया था।
यूपी से जुड़े हैं साइबर ठगों के तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष (साइबर थाना) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन कर जांच शुरू की गई। विशेष टीम ने तकनीकी जांच और बैंकों के म्यूल अकाउंट्स की जांच बाद इस रैकेट का पर्दाफाश किया। जांच में गिरोह का सुराग यूपी के देवरिया में होने की जानकारी मिली, जिसके बाद देवरिया के बरियारपुर में छापेमारी कर दीपू कुशवाहा को बीते दिनों गिरफ्तार किया गया था। अब बांका से प्रिंस कुमार के बैंक खाते में रुपये भेजे जाने के सबूत मिले और छापेमारी कर प्रिंस को दबोचा गया।
9 राज्यों में साइबर ठग प्रिंस के खिलाफ दर्द हैं मामले
जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। प्रिंस के खाते पर देश के 9 अलग-अलग राज्यों से कुल 14 साइबर शिकायतें पहले से ही दर्ज हैं, जो इसके बड़े नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं। पुलिस की कार्रवाई के चलते पीड़िता के खाते से ठगी गई कुल राशि 3,47,999 रुपये में से 2,64,748 रुपये को फ्रीज करा दिया गया है। इस राशि को वापस वादिनी के खाते में ट्रांसफर कराने की कानूनी प्रक्रिया चल रही है। पुलिस टीम इस गिरोह में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।
इनपुट: संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर
पटना में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आधा दर्जन लोगों को कुचला, कई बार पलटी गाड़ी, नवरात्रि मेला से लौट रहे थे लोग
पटना में स्कॉर्पियो ने 6 नाबालिगों को मारी टक्कर
Image Source : INDIA TV
बिहार के पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में अटल पथ पर एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने 6 नाबालिगों को रौंद डाला। इस दर्दनाक घटना में 2 की मौत हो गई। ये घटना महेश नगर के पास कल देर रात की है, जहां नवरात्रि के दुर्गा पंडाल घूमकर लौट रहे लोगों को काली स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में सभी 6 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें दो की मौत हो चुकी है। मृतकों की पहचान रामकृष्ण नगर इलाके के सदानी चक निवासी 16 साल के अमरजीत कुमार और 17 साल के अंकेश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दुर्गा पूजा घूमने के लिए निकले थे और देर रात घर लौट रहे थे। इसी दौरान अटल पथ पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया
7-8 लोगों को तेज रफ्तार स्कार्पियो ने कुचला
इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक घायलों में से 2 की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही थी, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इन्हें काफी गंभीर चोटें आईं और बचाया नहीं जा सकता। वहीं अन्य घायलों का इलाज सरकारी अस्पताल में चल रहा है।
नवरात्रि मेला देखकर लौट रहे लोगों को मारी टक्कर
इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी नीलाधर झा ने बताया कि, 'मेरी दुकान इसी जगह है, हम दुकान बंद कर कर खाना खाने के लिए जा रहे थे तभी बहुत तेज आवाज सुनाई दी, गाड़ी पलटी मार रही थी। हमने देखा तो 7 से 8 लोग को का ने टक्कर मारी थी। ये लोग मेला देखकर वापस आ रहे थे।
एक्सीडेंट के बाद मौके से फरार हुआ चालक
चश्मदीद ने बताया कि ब्लैक कलर का स्कॉर्पियो थी, जिसमें से एक आदमी निकल रहा था। हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने सभी लोगों को बचाने की कोशिश की और ई रिक्शा बुलाकर घायलों को अस्पताल ले गए। जिस गाड़ी ने लोगों को टक्कर मारी वो काले रंग की स्कॉर्पियो थी और बहुत तेज रफ्तार में चल रही थी। गाड़ी के ऊपर JDU का छोटा सा झंडा गाड़ी में लगा हुआ था। अब पुलिस गाड़ी अनियंत्रित होने के कारणों और मामले की छानबीन कर रही है।
4 बच्चियों के पिठ्ठू बैग से निकली शराब की 143 बोतलें, मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में छिपाकर ले जा रही थीं दिल्ली
4 बच्चियों के बैग में मिली शराब की बोतलें।
Image Source : REPORTER INPUT
बिहार में शराबबंदी के बाद इंडो नेपाल रक्सौल बॉर्डर तस्करों के लिए सेफ जोन बनती जा रही है, जहां से सूखे नशे और शराब को कारोबार को आसानी से अंजाम देने में तस्कर जुटे हुए हैं। नशे के कारोबार में तस्करों के द्वारा तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सूखे नशे और शराब की खेप बिहार समेत अन्य प्रांतों तक भेजी जाती हैं। हालांकि बॉर्डर पर एसएसबी, कस्टम समेत बिहार पुलिस शराब की खेप, मादक पदार्थ, नशीली सुइयां पकड़ रहे हैं। लेकिन इसके बावजदू नशे के कारोबार से जुड़े तस्कर ज्यादा मुनाफा कामाने की होड़ में शराबबंदी कानून एवं NDPS एक्ट कानून का उल्लंघन कर तस्करी करने में लगातार जुटे हुए हैं।
नाबालिग लड़कियों के झोले से निकली नेपाली शराब की बड़ी खेप
ताजा मामला पूर्वी चंपारण जिले का है, जहां मिथिला एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की गई है। इस तस्करी में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि शराब की सप्लाई के लिए नाबालिग लड़कियों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी से 4 नाबालिग लड़कियों को हिरासत में लिया है। उनके पास से 42.9 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब पकड़ी है। शराब 3 पिट्ठू बैग और एक झोले में रखी थी।
चारों लड़कियों को हिरासत में लिया गया
सुगौली रेल थानाध्यक्ष विजय कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडो नेपाल बॉर्डर रक्सौल जंक्शन से दिल्ली जाने वाली मिथिला एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सवार 4 नाबालिग लड़कियों पर शक होने के चलते उनकी तलाशी ली गई। उनके पिठ्ठू बैग और झोले को खोला गया तो उसमें नेपाली कस्तूरी शराब की 143 बोलतें मिली। चारों लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सुगैली रेल पुलिस चारों लड़कियो से पूछताछ कर रही है ताकि पलता लग सके कि शराब की खेप कहां डिलीवर करनी थी और नेपाल से रक्सौल रेल जंक्शन तक कैसे पहुंची।
इससे 2 दिन पहले कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी थी। उत्पाद विभाग ने करीब 90 लाख की विदेशी शराब जब्त की थी।
मोतिहारी पुलिस ने 60 से ज्यादा तस्करों को दिलवाई सजा
वहीं, आपको बता दें कि मोतिहारी पुलिस ने बीते 6 महीने में करीब 52 करोड़ से ज्यादा मादक पदार्थों की जब्ती और 60 से ज्यादा तस्करों को सजा दिलवाई है। इसे लेकर पूर्व महिला आईपीएस किरण बेदी अपने X हैंडल के माध्यम से मोतिहारी पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात की कार्यशैली को लेकर बधाई भी दी थी।
(रिपोर्ट- अरविन्द कुमार)
यह भी पढ़ें-
फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो, अंदर भरा था शराब का जखीरा
नालंदा में शराब तस्करों की गोली से EIB जवान अजीत कुमार की मौत, बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल
पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की गोली मारकर हत्या।
Image Source : REPORTER INPUT
राजधानी पटना के मनेर थाना क्षेत्र के ब्यापुर में अपराधियों ने प्रखंड प्रमुख के पति और पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दी। इस घटना में पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि प्रखंड प्रमुख पति पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन गंभीर रूप से घायल हैं। पिंटू कुमार का दानापुर के सगुना मोड़ स्थित एक  अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
बाइक सवार 4 बदमाशों ने ताबड़तोड़ की गोलीबारी
रविवार रात करीब 9 से 10 बजे के बीच पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन और पैक्स अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भानु अपने दलान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो  बाइक सवार चार अज्ञात अपराधी वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान पैक्स अध्यक्ष को बचाने के लिए ब्लॉक प्रमुख के पति पिंटू कुमार आगे आए। इसी दौरान बदमाशों ने उन्हें भी गोली मार दी। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब एक दर्जन राउंड गोलियां चलाईं। गोली लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान संजीत कुमार उर्फ भानु ने दम तोड़ दिया। वहीं, पिंटू कुमार उर्फ प्वाइजन के जांघ में गोली लगी है और उनका इलाज जारी है।
घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। घटनास्थल से कई गोली के खोखे बरामद किए गए हैं। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका
दानापुर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे राजनीतिक रंजिश की आशंका जताई जा रही है। अपराधियों की पहचान करने की दिशा में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले शुक्रवार को मधेपुरा में राजद विधायक के रिश्तेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक प्रिंस रंजन, राजद विधायक चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे।
(रिपोर्ट- इश्तियाक खान)
यह भी पढ़ें-
'हेलो मां, बचा लो नहीं तो...' प्रेमी ने शादी का झांसा देकर युवती को बेचा, कोलकाता के रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू
'नीतीश जी के साथ रहकर 9 आदमी का मर्डर कराए', अनंत सिंह ने अब अपने बयान पर दी सफाई
तेज प्रताप के आवास पर लालू, मीसा और रोहिणी पूजन के लिए आए
Image Source : REPORTER INPUT
पटना: बिहार में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर तेज प्रताप यादव के आवास 42A, हार्डिंग रोड पर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गयी है। आज लालू प्रसाद यादव अपने परिवार के साथ पूजा-अर्चना में सम्मिलित होने पहुंचे।
लालू यादव के साथ उनकी दो बेटी डॉक्टर मीसा भारती और रोहिणी आचार्य भी आई थीं। सभी ने मुख्य पंडाल में मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना की और आरती में भाग लिया। ​पूजा के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव एवं बहनों का आशीर्वाद लिया।
सोशल मीडिया पर परिवार को लेकर लगातार पोस्ट करते रहते हैं तेज प्रताप
तेज प्रताप यादव अपने परिवार को लेकर शुरू से ही संवेदनशील रहे हैं। बीते दिनों उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा था, "जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे! मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना अपनी शान के खिलाफ समझता हूं। कौन मेरे बारे में क्या बोलता है, कौन क्या सोचता है, इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।"
तेज प्रताप ने कहा था, "मैं अपने शो में व्यस्त हूं, अपने काम में मस्त हूं और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रहा हूं। कुछ लोगों को मेरी तरक्की देखकर जलन होती है, तो होती रहे। क्योंकि मेरा काम जवाब देना नहीं, अपनी मेहनत और सफलता से इतिहास रचना है। जलने वाले जलते रहेंगे, बोलने वाले बोलते रहेंगे और हम अपनी मंजिल की ओर बढ़ते रहेंगे। मुझे किसी की बुराई से नहीं, भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और अपने कर्मों पर विश्वास है। जय श्रीकृष्ण! राधे-राधे!"
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, "मेरा लक्ष्य, मेरी जीत! मैंने अपने जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित किया है और उसे हासिल किए बिना चैन से नहीं बैठूंगा। रास्ते में चाहे कितनी भी चुनौतियां आएं या कितने भी लोग मुझे रोकने की कोशिश करें, मैं न कभी झुकूंगा, न रुकूंगा और न ही हार मानूंगा। मेरा साहस मेरी ताकत है, मेरा संघर्ष मेरी पहचान है और मेरी मंजिल मेरा संकल्प है। लोग बातें करते रहेंगे, जबकि मैं इतिहास रचने के लिए लगातार आगे बढ़ता रहूंगा। लक्ष्य तय है, मेरा संकल्प मजबूत है और मैं जीत हासिल करके ही रहूंगा।"
इससे पहले तेज प्रताप को लेकर एक खबर बहुत चर्चा में रही थी। दरअसल तेज प्रताप यादव को मां राबड़ी देवी की याद सताई थी।
ये भी पढ़ें-
'बॉयफ्रेंड को लव यू और हार्ट भेजी', तेज प्रताप यादव ने पढ़ ली थी ऐश्वर्या राय की पूरी चैट
कटिहार दुर्गा पूजा पंडाल
Image Source : INDIA TV
बंगाल से सटे बिहार के कटिहार में दुर्गा पूजा का नजारा हर साल कुछ ऐसा होता है कि आस्था के साथ कला और खूबसूरती का संगम देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है।यहां के भव्य पंडालों को देखने के लिए कोसी क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से भी लोग पहुंचते हैं। रंग-बिरंगी रोशनी, आकर्षक सजावट, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमाएं कटिहार की दुर्गा पूजा को अलग पहचान देती है। यही वजह है कि इसे मिनी कोलकाता भी कहा जाता है। इस बार भी कटिहार के पंडाल अपनी अनोखी थीम के कारण लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। कहीं कॉकरोच की विशाल आकृतियां लोगों को हैरान कर रही हैं तो कहीं शीशमहल की चमक आंखों को चकाचौंध कर रही है। कोई पंडाल इटली के वेटिकन सिटी की स्थापत्य शैली की झलक दिखा रहा है, तो कहीं प्लास्टिक की बोतलों से कलाकारी का नमूना पेश किया गया है। आइए जानते हैं कटिहार के छह ऐसे पंडालों के बारे में जो इस बार दुर्गा पूजा के आकर्षण को खास बना रहे हैं।
विनोदपुर में कॉकरोच वाला पंडाल, तिलचट्टे बने आकर्षण
देशभर में चर्चा के बीच कटिहार के विनोदपुर में विनोदपुर पूजा समिति की ओर से कॉकरोच थीम पर आधारित पंडाल लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। आमतौर पर घर में कॉकरोच दिखते ही लोग उसे भगाने की कोशिश करते हैं, लेकिन यहां विशालकाय कॉकरोच की आकृतियां लोगों को रुककर देखने और तस्वीरें खिंचवाने के लिए आकर्षित कर रही हैं। हर तरफ कॉकरोच, मकड़ी के जाल जैसी सजावट के बीच मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित है। वर्ष 1935 से दुर्गा पूजा आयोजित कर रही समिति ने इस बार पारंपरिक थीम से हटकर अनोखी कल्पना को जगह दी है। समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार मेघानी अनुसार इस थीम का मकसद मनोरंजन है, इसका किसी राजनीतिक दल या विचारधारा से संबंध नहीं है।
सन ऑफ इंडिया क्लब का शीशमहल, हर तरफ चमक
कटिहार के बंगाली बाहुल्य दो नंबर कॉलोनी स्थित सन ऑफ इंडिया क्लब का पंडाल काल्पनिक शीशमहल की थीम पर आधारित है। शीशों की सजावट और रोशनी के प्रभाव से पंडाल को खास रूप दिया गया है। इसकी खूबसूरती श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींचती है। वर्ष 1962 में स्थापित यह क्लब लंबे समय से दुर्गा पूजा के लिए जाना जाता है। इस बार शीशमहल की कल्पना ने इसके आकर्षण को नया रंग दिया है।
एलडब्ल्यूसी क्लब में वेटिकन सिटी की भव्यता
एलडब्ल्यूसी क्लब का पंडाल इटली स्थित वेटिकन सिटी की  झलक देखने को मिलती है। इसकी खास बनावट विदेशी वास्तुकला की झलक पेश करती है। मां दुर्गा के दर्शन के साथ श्रद्धालुओं को एक अलग तरह की कलात्मक संरचना देखने का अवसर मिलता है। पंडाल की थीम कटिहार की दुर्गा पूजा में अंतरराष्ट्रीय स्थापत्य कला का रंग जोड़ती है।
लीडर क्लब का पंडाल, पांच हजार प्लास्टिक बोतलों से कलाकारी
पानी टंकी चौक स्थित लीडर क्लब ने करीब पांच हजार प्लास्टिक की डिस्पोजेबल बोतलों से काल्पनिक मंदिर की थीम पर पंडाल बनाया है। आमतौर पर कचरा समझकर फेंक दी जाने वाली बोतलों का इस तरह इस्तेमाल पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देता है। रंग-बिरंगी बोतलों से तैयार यह संरचना दिखाती है कि रचनात्मक सोच से बेकार समझी जाने वाली चीजों को भी आकर्षक रूप दिया जा सकता है।
संग्राम संघ का बंगाली स्वास्तिक थीम वाला पंडाल
संग्राम चौक के समीप संग्राम संघ का पंडाल बंगाली स्वास्तिक थीम पर आधारित है। इस थीम में बंगाली धार्मिक परंपरा और सांस्कृतिक पहचान की झलक मिलती है। कटिहार का बंगाल से गहरा सांस्कृतिक जुड़ाव रहा है और दुर्गा पूजा में इसका रंग साफ दिखाई देता है। संग्राम संघ का पंडाल इसी परंपरा को अपनी सजावट के माध्यम से सामने रखता है।
श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति का बौद्ध मंदिर वाला पंडाल
श्री यज्ञशाला दुर्गा पूजा समिति का पंडाल म्यांमार की बौद्ध स्थापत्य शैली से प्रेरित है। इसकी थीम में श्वेदागोन पगोडा और बौद्ध स्तूप जैसी संरचनाओं की झलक देखने को मिलती है। यह पंडाल पारंपरिक दुर्गा पूजा की सजावट से अलग स्थापत्य कला का अनुभव कराता है। मां दुर्गा की आराधना के साथ विदेशी वास्तुशैली की झलक इसे खास बनाती है।
कटिहार से राजेश कुमार ठाकुर की रिपोर्ट
ये भी पढ़ेंः
सुपौल में ऑर्केस्ट्रा के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां मुक्त
सुपौल वन देवी दुर्गा मंदिर
Image Source : INDIA TV
बिहार के सुपौल जिले में आस्था और पौराणिक मान्यताओं से जुड़ा एक ऐसा धार्मिक स्थल है,जहां मां दुर्गा की पूजा किसी भव्य प्रतिमा के बजाय पिंडी स्वरूप में की जाती है। जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर हरदी स्थान स्थित वन देवी दुर्गा मंदिर श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने यहां बेर के पेड़ के नीचे मां वन देवी की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की थी। इसी मान्यता के कारण यह स्थान आज भी लोगों की श्रद्धा और विश्वास से जुड़ा हुआ है।
बेर के पेड़ के नीचे शुरू हुई पूजा, अब बना भव्य मंदिर
स्थानीय लोगों के अनुसार,वर्षों पहले हरदी स्थान में बेर के एक पेड़ के नीचे मां वन देवी पिंडी स्वरूप में विराजमान थीं। मान्यता है कि अज्ञातवास के दौरान पांडवों ने इसी स्थान पर मां की स्थापना कर पूजा की थी। इसके बाद से ही बेर के पेड़ के नीचे मां की आराधना की परंपरा चली आ रही है। समय बीतता गया, लेकिन मां के प्रति लोगों की आस्था कम नहीं हुई। धीरे-धीरे यह स्थान आसपास के गांवों के लोगों के बीच प्रसिद्ध होता चला गया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती आस्था और धार्मिक महत्व को देखते हुए कुछ वर्ष पहले यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण कराया गया। मंदिर में मां वन देवी की पिंडी स्वरूप की स्थापना की गई, जहां अब श्रद्धालु नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। हालांकि मंदिर में पूजा करने के साथ बेर के पेड़ के नीचे माथा टेकने और आराधना करने की परंपरा भी कायम है। यही विशेषता इस धार्मिक स्थल को एक अलग पहचान देती है।
दूर-दराज से पहुंचते हैं भक्त
श्रद्धालुओं का विश्वास है कि जो भी भक्त सच्चे मन और श्रद्धा से मां के दरबार में अपनी मुराद लेकर पहुंचता है, मां उसकी मनोकामना पूरी करती हैं। इसी विश्वास के साथ लोग परिवार की सुख-समृद्धि,खुशहाली और जीवन की परेशानियों से मुक्ति की कामना लेकर यहां आते हैं। मंदिर परिसर में पहुंचने वाले श्रद्धालु मां की पिंडी स्वरूप की पूजा करते हैं और इसके बाद बेर के पेड़ के नीचे भी माथा टेककर आशीर्वाद मांगते हैं। कई श्रद्धालुओं के लिए यह केवल पूजा का स्थान नहीं,बल्कि पीढ़ियों से चली आ रही आस्था,परंपरा और विश्वास का प्रतीक है।
नवरात्र में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब
वैसे तो वन देवी मंदिर में सालभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है, लेकिन शारदीय नवरात्र के दौरान यहां भक्तों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, सामान्य दिनों में जहां सैकड़ों श्रद्धालु मां के दर्शन और पूजा के लिए पहुंचते हैं, वहीं नवरात्र के अवसर पर हजारों की संख्या में भक्त यहां जुटते हैं।
आस्था,परंपरा और विश्वास का अनूठा संगम
हरदी स्थान का वन देवी दुर्गा मंदिर सुपौल की धार्मिक पहचान से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। बेर के पेड़ के नीचे पूजा की पुरानी परंपरा से लेकर आज के भव्य मंदिर तक का सफर इस स्थान के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा को दर्शाता है। पांडवों के अज्ञातवास से जुड़ी लोकमान्यता, मां के पिंडी स्वरूप की पूजा और नवरात्र में उमड़ने वाली भक्तों की भीड़ इस मंदिर को खास बनाती है।
यहां आने वाले श्रद्धालु मां के दरबार में शीश झुकाकर सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हैं। हरदी स्थान की वन देवी के दरबार में आस्था की यह परंपरा आज भी कायम है। बेर के पेड़ के नीचे शुरू हुई पूजा अब भव्य मंदिर तक पहुंच चुकी है, लेकिन श्रद्धालुओं के मन में मां के प्रति विश्वास आज भी उतना ही गहरा है।
सुपौल से संत सरोज की रिपोर्ट
ये भी पढ़ेंः सुपौल में ऑर्केस्ट्रा के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां मुक्त
प्रेमी ने प्रेमिका को कोलकाता रेड लाइट एरिया में बेचा
Image Source : REPORTER INPUT
मोतिहारी में शादी का झांसा देकर घर से भगाई गई एक युवती को उसके कथित प्रेमी ने कोलकाता के रेड लाइट एरिया में 2 लाख 30 हजार रुपये में बेच दिया। वहां फंसी युवती ने रोते हुए अपनी मां को फोन किया और कहा, "हेलो मां, बचा लो नहीं तो मर जाऊंगी। मुझे रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया है।" बेटी की बात सुनकर मां के होश उड़ गए। वह आनन-फानन में केसरिया थाने पहुंचीं और थानाध्यक्ष से बेटी को बचाने की गुहार लगाई।
पुलिस ने बनाई विशेष टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए केसरिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने युवती की मां से विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मामले से अवगत कराया गया। अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई, जो युवती की मां को साथ लेकर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता रवाना हुई। पुलिस ने युवती की ओर से मां को किए गए फोन नंबर के लोकेशन डेटा के आधार पर उसकी तलाश शुरू की।
ग्राहक बनकर रेड लाइट एरिया पहुंची पुलिस
कोलकाता के रेड लाइट एरिया की भीड़ में युवती की पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। ऐसे में अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू ग्राहक बनकर वहां पहुंचे। उन्होंने इशारों के जरिए युवती की पहचान सुनिश्चित की। इसके बाद पुलिस कोलकाता के पोशीपारा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। 10 अक्टूबर को जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस टीम उसे लेकर मोतिहारी रवाना हो गई।
तीन महीने से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
पूरा मामला पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र का है। यहां की एक युवती का मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के शाहपुरपट्टी निवासी रोहित कुमार से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे और इसी वजह से घर से भाग गए थे। दोनों बालिग थे, इसलिए युवती के परिजनों ने उस समय थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, दोनों के बीच करीब तीन महीने से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
शादी का भरोसा देकर रेलवे स्टेशन बुलाया
गिरफ्तार आरोपी रोहित कुमार ने पूछताछ में बताया कि उसकी बहन का ससुराल युवती के गांव में था और वहां उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान करीब एक साल पहले उसकी युवती से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शादी की बात होने लगी।
आरोप है कि रोहित ने शादी का भरोसा देकर युवती को घर से भागने के लिए तैयार किया और उसे रेलवे स्टेशन पर बुलाया। वहां उसके दो साथी पहले से मौजूद थे। रोहित ने युवती को अपने साथियों के साथ कोलकाता भेज दिया और खुद भी बाद में वहां पहुंचने का भरोसा दिया। युवती उसके साथियों के साथ कोलकाता चली गई, जहां उसे कथित तौर पर 2 लाख 30 हजार रुपये में रेड लाइट एरिया में बेच दिया गया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
तीन अन्य साथियों के नाम आए सामने
पुलिस पूछताछ में रोहित ने अपने नेटवर्क से जुड़े तीन अन्य लोगों के नाम बताए हैं। इनमें मुजफ्फरपुर के पंकज और प्रिंस के अलावा पूर्णिया की सोनी नाम की एक महिला शामिल है। पुलिस को आशंका है कि सोनी युवती की बिक्री का सौदा कराने वाली अहम कड़ी हो सकती है। जांच के दौरान मानव तस्करी के बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका भी सामने आई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।
फरार आरोपियों की तलाश जारी
थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में थानाध्यक्ष राहुल कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार राजू, अनुसंधानकर्ता एसआई मनोज ठाकुर, एसआई कोमल कुमारी सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही।
परिवार को सौंपी गई युवती
फिलहाल, पुलिस ने बरामद युवती को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया है। उसका मेडिकल परीक्षण और काउंसलिंग कराई जा रही है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की जांच कर कथित मानव तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।
(रिपोर्ट- अरविन्द कुमार)
ये भी पढ़ेंः सुपौल में ऑर्केस्ट्रा के ठिकानों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 नाबालिग लड़कियां मुक्त
कैमूर के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, करीब 90 लाख की विदेशी शराब जब्त
Image Source : INDIA TV
बिहार के कैमूर जिले में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां मोहनिया समेकित चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की टीम ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तस्करी के लिए लाई जा रही शराब को जब्त किया है। उत्पाद विभाग की टीम ने मोहनिया चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए चप्पल की कटिंग की आड़ में तस्करी कर लाई जा रही भारी मात्रा में विदेशी शराब की खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 80 से 90 लाख रुपये आंका गया है। इस कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर वाहन को जब्त कर लिया है।
मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी ने कही ये बात
इस कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि चंडीगढ़ से बिहार में शराब की एक बहुत बड़ी खेप लाए जाने की संभावना है। सूचक द्वारा बताए गए वाहन नंबर के आधार पर विभाग ने विशेष रणनीति बनाई। छज्जू पोखर से ही कुछ कर्मचारियों को सिविल ड्रेस में निगरानी के लिए लगाया गया था, जबकि बाकी स्टाफ चेकपोस्ट पर पूरी तत्परता के साथ वाहनों की जांच कर रहा था। इसी क्रम में जब संबंधित वाहन चेकपोस्ट पर पहुंचा, तो टीम द्वारा उसे रोक लिया गया। वाहन चालक द्वारा माल से संबंधित कोई भी बिल्टी या वैध कागजात नहीं दिखाए गए। इसके बाद उत्पाद विभाग के स्टाफ और स्कैनर की मदद से गाड़ी की गहन जांच की गई। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि गाड़ी में चप्पल की कटिंग के नीचे छुपाकर विदेशी शराब की पेटियां रखी गई थीं।
गाड़ी में थी 701 पेटियां
चेकपोस्ट प्रभारी के अनुसार, तलाशी में कुल 701 पेटी विदेशी शराब बरामद की गई है, जो लीटर के हिसाब से कुल 6218 लीटर और 640 मिलीलीटर है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम नग्गा राम बताया है और वह राजस्थान का रहने वाला है। फिलहाल उत्पाद विभाग की टीम आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है और इस बात की जांच-पड़ताल में जुटी है कि शराब की यह बड़ी खेप बिहार में किस स्थान पर पहुंचाई जा रही थी।
(Report: मुकुल जायसवाल )
ये भी पढ़ें:
पप्पू यादव ने दिया विवादित बयान, बोले- "पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है, भारत सरकार को कोई पूछता नहीं"
पप्पू यादव।
Image Source : REPORTER INPUT
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में हैं। पप्पू यादव ने एक बैठक के दौरान पाकिस्तान को लेकर विवादित बयान दे दिया। पप्पू यादव ने बैठक में कहा कि आज ग्लोबल मीटिंग में पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है जबकि भारत की सरकार को कहीं नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को कोई पूछता तक नहीं है। इतना ही नहीं पप्पू यादव ने तख्तापलट को लेकर भी एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की तरह भारत में भी तख्तापलट की तैयारी है। पप्पू यादव ने अनंत सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि हमाम में सब नंगे हैं। वहीं पप्पू यादव के इन बयानों के बाद एक बार फिर सियासी चर्चाएं तेज होने की आशंका है।
पाकिस्तान को बताया नंबर वन देश
दरअसल, पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का आज पाकिस्तान प्रेम खुलकर सामने आया है। पप्पू यादव ने एक बैठक में कहा, "ग्लोबल मीटिंग में पाकिस्तान की सरकार नंबर वन पर है, जबकि भारत सरकार कहीं नहीं रहती, कोई पूछता तक नहीं है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में जब तख्तापलट हुआ तो आप शेख हसीना को यहां लेकर आए, शेख हसीना पर आप क्यों नहीं बोले, नेपाल में आपने पैसा दिया लेकिन तख्तापलट हुआ उसपर क्यों नहीं बोले। नेपाल में जेन-जी ने एक मजबूत सरकार बनाई आप उसको स्वीकार कर लिए। पप्पू यादव का आपसे पूछना है कि क्या नेपाल के तख्तापलट में नरेंद्र मोदी की भूमिका थी या नहीं थी?"
'बांग्लादेश की तरह भारत में सत्तापलट की तैयारी'
पप्पू यादव ने आगे कहा, "बांग्लादेश की तरह सत्तापलट करने की तैयारी भारत की है।" पप्पू यादव ने कहा कि आज पाकिस्तान ,अमेरिका, रूस और ईरान के साथ एक टेबल पर बैठता है, जबकि भारत कहीं नहीं है। पप्पू यादव ने कहा कि बांग्लादेश में और नेपाल में जेन जी का आंदोलन हुआ और भारत देखता रह गया। अब भारत में भी तख्तापलट की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पप्पू यादव ने राजद पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि उसने तो सभी अपराधियों को टिकट दिया है। अनंत सिंह के बारे आज जो बोल रहे हैं, वह भी तो पहले उन्हीं के पार्टी का था। (इनपुट- जेपी मिश्रा)
यह भी पढ़ें-
दिल्ली में प्रदर्शन के नाम पर गुंडागर्दी, यूट्यूबर ने सुरक्षा में तैनात महिला जवान को मारा थप्पड़; कैमरे में कैद हुआ VIDEO
जेडीयू विधायक अनंत सिंह।
Image Source : REPORTER INPUT
पटना: बिहार में मोकामा से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अनंत सिंह ने अपने उस बयान पर सफाई दी है, जिसको लेकर सियासी हलचल मच गई थी। अनंत सिंह ने कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से समझा गया और मीडिया में भी उसे गलत चलाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन 9 लोगों की हत्या का जिक्र उन्होंने किया था, वे लालू प्रसाद यादव की सरकार के दौरान मारे गए थे और वे उनके अपने आदमी थे। उन्होंने कहा कि उस समय नीतीश कुमार की सरकार नहीं थी। अनंत सिंह ने यह भी कहा कि उस दौरान उन्हें खुद गोली लगी थी।
नीतीश कुमार को चांदी के सिक्कों से तौलने का किया जिक्र
अनंत सिंह ने कहा कि जब लालू और नीतीश साथ थे, तब वह गांव में काम किया करते थे। उस दौरान नीतीश ने उनसे मदद मांगी थी। इस पर उन्होंने अपने भाई को टिकट देने की मांग रखी थी। अनंत सिंह के मुताबिक, नीतीश ने लालू से बात करके उनके भाई को टिकट दिलवाया था। उन्होंने बताया कि बाद में वे पार्टी से अलग हो गए थे। इसके बाद ललन सिंह और नीतीश कुमार दोबारा उनके पास आए।
अनंत सिंह ने कहा,
'मेरे भाई दूसरी तरफ थे और हम इस तरफ थे। लालू जी ने कहा कि उन लोगों के साथ यानी नीतीश जी के साथ मीटिंग में नहीं जाना उस पर मैंने कहा कि हम जाएंगे और इसी समय हम नीतीश जी को चांदी के सिक्का से तोले थे।'
'लालू सरकार में मेरे 9 लोग मारे गए, मुझे भी गोली लगी'
अनंत सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार के साथ जाने के महज 4 दिन बाद 'लालू जी ने हमारे 9 आदमी मरवा दिए और हमको भी गोली लगी'। उन्होंने दोहराया कि उस समय बिहार में नीतीश कुमार की सरकार नहीं थी, बल्कि लालू यादव की सरकार थी। जेडीयू नेता नीरज कुमार के बयान पर भी अनंत सिंह ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर नीरज कुमार यह कहते हैं कि उन्होंने पार्टी के लिए काम किया है, तो उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने क्या किया और कौन-सी कुर्बानी दी है। बता दें कि हाल ही में नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह को धमकी दी थी।
पहले बयान में क्या बोले थे अनंत सिंह?
बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके नीतीश कुमार का नाम लेकर अनंत सिंह के एक बयान से राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। उस बयान में उन्होंने कहा था कि जब वे नीतीश कुमार के साथ रहते थे, तब वह '9 गो आदमी का मर्डर कराए थे'। इस बयान के साथ ही बिहार के सियासी गलियारों में बवाल मच गया था। अनंत सिंह ने तब पार्टी के साथ अपने रिश्ते पर भी बात की थी। उन्होंने कहा था कि पार्टी उनके साथ है या नहीं, इसका फैसला वे खुद नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें न मरने का गम है और न जीने की खुशी, लेकिन वे अपनी पार्टी को मानते हैं और पार्टी जो फैसला करेगी, उसे स्वीकार करेंगे।
ये भी पढ़ें: अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
बीजेपी ने प्रशांत किशोर पर लगाए आरोप।
Image Source : REPORTER INPUT
बिहार में सत्ताधारी बीजेपी ने शुक्रवार को जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को "गोली मारने की धमकी" देने का आरोप लगाया। बीजेपी ने पूर्व चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर से माफी की मांग भी की है। दरअसल, प्रशांत किशोर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि "अगर अपराधियों को गोली मारना ही है तो सम्राट चौधरी से बड़ा कोई अपराधी नहीं है।" हालांकि उनके इस बयान की पुष्टि नहीं हुई है। इससे संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल बीजेपी ने प्रशांत किशोर से माफी मांगने की मांग की है।
प्रशांत किशोर ने क्या बयान दिया?
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में, बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर को राज्य में एनकाउंटर राज की आलोचना करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो में प्रशांत किशोर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "अगर अपराधियों को गोली मार देना ही एकमात्र उपाय है, तो मैं यह कहना चाहूंगा कि सम्राट चौधरी से बड़ा कोई अपराधी नहीं है।" वहीं बीजेपी ने प्रशांत किशोर के कथित बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की जा सकी है।
बता दें कि प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी के लिए "अनपढ़ अपराधी" जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। वे बीजेपी नेता के विभिन्न चुनावी हलफनामों में उनके आपराधिक इतिहास और शैक्षणिक योग्यताओं को लेकर कथित विसंगतियों की ओर इशारा कर रहे हैं।
बीजेपी ने माफी मांगने को कहा
वहीं बीजेपी नेता प्रेम रंजन पटेल ने प्रशांत किशोर की हालिया टिप्पणियों की निंदा की। उन्होंने प्रशांत किशोर को "लोकतांत्रिक शिष्टाचार" का पालन करने की सलाह दी। एक प्रेम रंजन पटेल ने कहा, "प्रशांत किशोर को यह समझना चाहिए कि लोकतंत्र में आप ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं कर सकते, जिसमें हिंसा और धमकियां झलकती हों। उन्हें ऐसी टिप्पणियां करने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।"
इसके अलावा बिहार बीजेपी की महासचिव प्रीति शेखर ने भी प्रशांत किशोर पर "गुंडागर्दी" करने का आरोप लगाया। प्रीति शेखर ने कहा कि सम्राट चौधरी को इस पद के लिए "एनडीए (NDA) विधायकों ने सर्वसम्मति से" चुना था। (इनपुट- पीटीआई)
यह भी पढ़ें-
BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने 'पाकिस्तान को सपोर्ट करेंगे' वाला दिया बयान, विपक्ष ने घेरा तो दी सफाई
अब घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल, बस चावल के पानी में मिला दें ये एक चीज
Image Source : INDIA TV
बिहार के सुपौल में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। वहीं, इस मामले में पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सात पुरुष और नौ महिलाएं शामिल बताई गई हैं। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, जिले में आर्केस्ट्रा संचालन की आड़ में नाबालिग बालिकाओं से काम कराए जाने की सूचना एसपी को मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया,जबकि मामले में कथित संलिप्तता को लेकर 16 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिगों से काम लिए जाने के मामले को लेकर जिले में हलचल तेज हो गई है। पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य नाबालिग बच्चों को शोषण से बचाना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना बताया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विशेष टीम गठित कर कई ठिकानों पर छापेमारी
एसपी शरथ आर एस के निर्देश पर डीएसपी गौरव गुप्ता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) और महिला थाना की पुलिस को शामिल किया गया। गठित टीम को मिली सूचना का सत्यापन करने और त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में ऑर्केस्ट्रा संचालकों के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 10 नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया गया और मामले में संलिप्त 16 लोगों को हिरासत में लिया गया।
छपरा, सिवान और सुपौल के आरोपी शामिल
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में छपरा जिले के एकमा, कैरा और तुजारपुर थाना क्षेत्र के लोग शामिल हैं। इनमें हरिंदर राय के पुत्र जितेंद्र कुमार, असरफ अली के पुत्र इमाम अंसारी और प्रवीण राय के पुत्र सुधांशु कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा सिवान जिले के तरवारा थाना क्षेत्र के बेरारी निवासी विवेक कुमार और जामों बाजार थाना क्षेत्र के पलटू हाता निवासी विकास कुमार भी शामिल हैं। वहीं, सुपौल जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के चंपानगर निवासी सोनू कुमार तथा किशनपुर थाना क्षेत्र के मोजहा निवासी राजेश मेहता उर्फ राजेश का नाम भी सामने आया है। इनके अलावा नौ महिलाएं भी गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं।
महिला थाना में मामला दर्ज,आगे की जांच जारी
इस मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मुक्त कराई गई नाबालिग बालिकाओं की पारिवारिक पृष्ठभूमि का सत्यापन भी करा रही है, ताकि उनके संबंध में जरूरी जानकारी जुटाई जा सके और नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके। पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सुपौल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिग बालिकाओं को शोषण से बचाने और उन्हें सुरक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
(Reporter: Sant Saroj)
ये भी पढ़ें:
उत्पाद विभाग के सिपाही की हत्या का खुला राज, सब इंस्पेक्टर और साथियों ने रची कहानी, पुलिस को गुमराह करने की कोशिश
मधेपुरा मर्डर केस
Image Source : INDIA TV
मधेपुरा में शुक्रवार को एक युवक की बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान घैलाढ़ थाना क्षेत्र के इनरवा गांव के वार्ड 7 निवासी सुनील यादव के बेटे प्रिंस रंजन के रूप में हुई है। शुक्रवार सुबह वह बाइक से बीएन मंडल विश्वविद्यालय आ रहे थे। इसी दौरान गोढ़ियारी चिमनी के पास नहर से पश्चिम उन्हें गोली मार दी गई। गोली उनकी पीठ में लगी है। प्रिंस रंजन शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर से पल्सर बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय के लिए निकले थे। बता दें, प्रिंस रंजन राजद विधायक चंद्रशेखर के ममेरे भाई थे।
मोबाइल छीनने का विरोध करने पर प्रिंस रंजन को मारी गोली
प्रिंस रंजन की हत्या के बाद राजद विधायक चंद्रशेखर ने जिले में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस-प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि प्रिंस रंजन उनके करीबी रिश्तेदार थे। बदमाशों ने दो युवकों से मोटरसाइकिल और मोबाइल छीनने की कोशिश की थी। इसी दौरान मोबाइल देने का विरोध करने पर प्रिंस रंजन को गोली मार दी गई। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं में कोई भी व्यक्ति अपराधियों का शिकार हो सकता है। ऐसे में आम लोगों की जान और संपत्ति की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठाने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि जिले में कोई भी सुनसान सड़क सुरक्षित नहीं रह गई है। जिस सड़क पर प्रिंस रंजन की हत्या हुई है, वहां पिछले छह महीने में मोबाइल और मोटर साइकिल छीनने की 12-14 घटनाएं हो चुकी हैं। विधायक के मुताबिक इस सड़क पर इस तरह की घटनाएं लगभग रोज हो रही हैं।
हत्यारों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की मांग
राजद विधायक चंद्रशेखर ने सरकार के सुशासन के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि केवल दावे करने से लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। पुलिस-प्रशासन को अपराध रोकने के लिए जमीन पर प्रभावी कार्रवाई करनी होगी। विधायक ने प्रशासन से मांग की कि प्रिंस रंजन की हत्या में शामिल अपराधियों की जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए।
मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि यदि सरकार आम लोगों की जान-माल की सुरक्षा को लेकर गंभीर है, तो ऐसे संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की नियमित तैनाती सुनिश्चित करनी चाहिए।
जांच में जुटी पुलिस
सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन पुलिस अपराधियों की पहचान करने के साथ साथ गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है।
(मधेपुरा से मनीष कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
गंगा में समा गईं मासूम जिंदगियां, राघोपुर नाव हादसे में 13 की मौत; मृतकों में ज्यादातर स्कूली छात्र
सिपाही की मौत का खुलासा
Image Source : INDIA TV
बिहार के नालंदा के पावापुरी में उत्पाद विभाग के सिपाही अजीत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। सिपाही की मौत शराब तस्करों या लाइनर की फायरिंग से नहीं, बल्कि छापेमारी दल में शामिल होमगार्ड जवान की गोली लगने से हुई थी। नालंदा एसपी हृदयकांत ने बताया कि साक्ष्य छुपाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में उत्पाद विभाग की सब-इंस्पेक्टर पुष्पा, सिपाही अनूप, दो होमगार्ड जवान और निजी वाहन के चालक समेत कुल पांच लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सिपाही की हत्या का खुला राज
एसपी ने बताया कि घटना 14 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे पावापुरी क्षेत्र की है। पटना ईआईबी की टीम निजी काली स्कॉर्पियो से शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही थी और आगे से घेराबंदी के लिए राजगीर में तैनात एसआई पुष्पा की टीम को बुलाया गया था। इसी दौरान रास्ता बदलने से पिकअप आगे निकल गई, जबकि ईआईबी की स्कॉर्पियो बीच में और एसआई पुष्पा की टीम सबसे पीछे हो गई। एसआई पुष्पा के निर्देश पर उनकी टीम के एक होमगार्ड ने तीन राउंड फायरिंग की, जिसमें दो गोलियां मिसफायर हुईं और एक गोली आगे चल रही स्कॉर्पियो के पीछे का शीशा तोड़ते हुए सीधे सिपाही अजीत कुमार के सिर के पिछले हिस्से में जा लगी थी।
अपने ही विभाग की सब-इंस्पेक्टर ने रची मर्डर मिस्ट्री
वारदात के बाद उत्पाद टीम ने स्थानीय थाने को सूचना देने के बजाय मामले को दबाने की कोशिश की और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से क्षतिग्रस्त वाहन को पटना ले गए। अगले दिन सुबह घटना की जानकारी मिलने पर एसपी ने राजगीर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। पूछताछ में बयानों में विरोधाभास मिलने और पटना से जब्त गाड़ी में पीछे से गोली लगने के निशान मिलने पर पूरे मामले का भंडाफोड़ हुआ।
पुलिस की जांच में हुआ खुलासा
पुलिस ने संबंधित राइफल और दो मिसफायर कारतूस जब्त कर लिए हैं, जबकि तीन खोखों की तलाश जारी है। एसपी ने कहा कि एसआईटी मानक संचालन प्रक्रिया के उल्लंघन और फरार शराब लदी पिकअप की बरामदगी समेत अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है। महिला दारोगा और मृतक सिपाही के बीच पूर्व से परिचय की चर्चाओं पर एसपी ने कहा कि फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है, पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आगे और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
इनपुट: शिव कुमार, नालन्दा
चावल के आटे, लकड़ी और ईंट के बुरादे से बनाए जा रहे थे मसाले, मिलावट खोरों का भंडाफोड़, सील हुई फैक्ट्री
समस्तीपुर में नकली मसाला बनाने वाली फैक्ट्री
Image Source : INDIA TV
त्योहार पर एक ओर मिलावट खोरों का धंधा तेजी से बढ़ने लगता है तो वहीं दूसरी ओर पुलिस और प्रशासन भी चौकन्ना हो जाते हैं। मिलावट खोरों के खिलाफ लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में बिहार के समस्तीपुर में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाली कथित नकली मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फैक्ट्री में जो मसाले बनाए जा रहे थे उनमें चावल के चूर्ण, लकड़ी के बुरादे, धान की भूसी और संदिग्ध रंग जैसी सामग्री से मसाला तैयार किए जाने की आशंका है। सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस-प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर फैक्ट्री को सील कर दिया है। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, वहीं मसाला बनाने वाले कई लोग फरार हो गए।
मसाला फैक्ट्री में मिला लकड़ी और ईंट का बुरादा
ये पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के विरसिंहपुर गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां लंबे समय से नकली गरम मसाला तैयार किए जाने की सूचना प्रशासन को मिल रही थी। गुरुवार को सदर एसडीएम राकेश कुमार के नेतृत्व में खाद्य विभाग और पुलिस की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम के पहुंचते ही वहां काम कर रहे कई लोग मौके से फरार हो गए। हालांकि, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से बड़ी मात्रा में लो क्वालिटी वाले चावल, चावल का चूर्ण, लकड़ी का बुरादा, धान की भूसी मिली है। इसके अलावा मसालों में मिलाने वाला रंग और सुर्खी का बुरादा समेत कई संदिग्ध सामग्री बरामद की गई हैं। प्रशासन फैक्ट्री से तैयार होने वाले मसालों के नमूने भी जब्त किए गए हैं। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगा कि मसालों में किन पदार्थों का इस्तेमाल किया गया था और खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरे उतरते हैं या नहीं।
क्या अवैध तरीके से चल रही थी फैक्ट्री?
जानकारी के मुताबिक पहले इस जगह पर लोग अपने खड़े मसाले कुटवाने के लिए आते थे। बाद में यहां कथित तौर पर नकली गरम मसाला तैयार करने का काम शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले यहां लोगों के मसाले की कुटाई होती थी, लेकिन बाद में व्यवस्था बदल गई। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह कारोबार कब से चल रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। फैक्ट्री का मालिक कौन है। क्या इसके संचालन के लिए जरूरी लाइसेंस और अनुमतियां ली गई थीं? प्रशासन इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रहा है।
सुनील कुमार, समस्तीपुर
बिहार में इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, आय से 88% ज्यादा संपत्ति का आरोप; लाखों का कैश बरामद
मुजफ्फरपुर में दुल्हन की संदिग्ध मौत
Image Source : REPORTER
मुजफ्फरपुर जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के रजवाड़ा डीह गांव में 19 वर्षीय नवविवाहिता गुंजा कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कमरे से उसका शव बेड पर बरामद किया गया। मृतका के गले पर गहरे निशान मिलने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। न्याय की मांग को लेकर आक्रोशित मायके वालों ने ससुराल के मुख्य दरवाजे पर ही
शव का दाह संस्कार कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
लव मैरिज के बाद दुल्हन की मौत
मृतका गुंजा कुमारी कांटी निवासी रंजीत पासवान की पुत्री थी। उसकी शादी इसी साल 23 जनवरी को पलटन पासवान के पुत्र कुंदन कुमार के साथ हुई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग के बाद विवाह हुआ था। मृतका की मां मंजू देवी और मामा छोटू कुमार ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वे धनतेरस के अवसर पर दहेज का सामान देने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इससे पहले ही उनकी बेटी की मौत हो गई।
गुपचुप तरीके से शव जलाने की थी आशंका
परिजनों के अनुसार, उन्हें घटना की जानकारी स्थानीय वार्ड सदस्य के माध्यम से रात करीब 12 बजे मिली। सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग रजवाड़ा डीह पहुंचे। उनका आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शव को गुपचुप तरीके से जलाने की तैयारी में थे। मायके वालों के पहुंचते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए।सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुचकर छानबीन की।पुलिस ने हंगामा कर रहे परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा।
पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों का आरोप है कि श्मशान घाट की जानकारी नहीं मिलने और न्याय की मांग को लेकर उन्होंने ससुराल के मुख्य दरवाजे पर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।इस समय ससुराल के लोग घर छोड़कर फरार थे।
पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस
घटना की सूचना पर मुशहरी थाना के अवर निरीक्षक प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मुशहरी थानाध्यक्ष सुबोध मेहता ने बताया कि मृतका के पिता रंजीत पासवान के लिखित आवेदन पर पति कुंदन कुमार,उसके भाई चंदन पासवान,बहन प्रियंका और भाभी सुलेखा के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के साथ एफएसएल की विशेष टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस के अनुसार, नवविवाहिता की मौत हत्या है या आत्महत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस दहेज प्रताड़ना समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
(मुजफ्फरपुर से संजीव कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
गंगा में समा गईं मासूम जिंदगियां, राघोपुर नाव हादसे में 13 की मौत; मृतकों में ज्यादातर स्कूली छात्र
इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह के 3 ठिकानों पर छापेमारी की गई।
Image Source : INDIA TV
पटना: बिहार के ग्रामीण कार्य विभाग में तैनात कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कार्रवाई की है। ब्यूरो ने पटना, कटिहार और सारण में उनके आवास और कार्यालय समेत 3 ठिकानों पर तलाशी ली। जांच एजेंसी के मुताबिक, इंजीनियर चंद्रशेखर सिंह, उनकी पत्नी श्वेता कुमारी और परिजनों के नाम पर ऐसी संपत्तियां मिली हैं, जिनका कुल मूल्य उनकी ज्ञात आय से करीब 88 फीसदी अधिक है।
1.09 करोड़ रुपये से ज्यादा की आय से अधिक संपत्ति का मामला
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने चंद्रशेखर सिंह के खिलाफ 1,10,96,883 रुपये यानी करीब 1.11 करोड़ रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान आरोपी, उनकी पत्नी और परिजनों के नाम पर कुल 14 अचल संपत्तियां मिली हैं। इनकी कुल कीमत 1,79,41,883 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा पांच चल संपत्तियों का मूल्य 16,55,000 रुपये बताया गया है।
तलाशी में 5.70 लाख रुपये नकद मिले
ब्यूरो के अनुसार, तलाशी के दौरान 5 लाख 70 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा सोने-चांदी के आभूषण भी मिले हैं, जिनकी कीमत का आकलन किया जा रहा है। जांच टीम को बैंक में निवेश, शेयर और जीवन बीमा निगम (LIC) में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। एजेंसी इन दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि संपत्ति और निवेश के स्रोत का पता लगाया जा सके।
सिलीगुड़ी में पत्नी के नाम पर 92 डिसमिल जमीन
जांच एजेंसी के मुताबिक, सिलीगुड़ी के महंगे व्यावसायिक इलाके में साल 2021 के दौरान जमीन खरीदने से जुड़े 10 दस्तावेज मिले हैं। इनके अनुसार, कुल 92 डिसमिल जमीन आरोपी की पत्नी श्वेता कुमारी के नाम पर खरीदी गई थी। ब्यूरो का आरोप है कि इस जमीन का उल्लेख चंद्रशेखर सिंह ने अपने वार्षिक संपत्ति विवरण में नहीं किया था। जमीन खरीदने के समय वह ग्रामीण कार्य विभाग में सहायक अभियंता के पद पर फारबिसगंज में तैनात थे।
पटना में 3 BHK फ्लैट, कटिहार में भी संपत्ति
तलाशी के दौरान पटना में तीन बेडरूम, हॉल और किचन (3 BHK) वाला फ्लैट होने की जानकारी भी सामने आई है। इसके अलावा कटिहार स्थित पैतृक आवास में दो बेडरूम, हॉल और किचन (2 BHK) वाला फ्लैट मिला है। जांच एजेंसी को संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेज भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है। ब्यूरो यह पता लगाने में जुटा है कि इन संपत्तियों को खरीदने के लिए धन कहां से आया।
कई जिलों में अलग-अलग पदों पर तैनात रहे चंद्रशेखर
उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, चंद्रशेखर सिंह ने साल 2014 से 2017 तक बांका में सहायक अभियंता के रूप में काम किया। इसके बाद 2017 से 2020 तक बायसी और 2020 से 2024 तक फारबिसगंज में सहायक अभियंता रहे। फरवरी 2024 से फरवरी 2025 तक उन्होंने भागलपुर में गुणवत्ता लैब नियंत्रण का काम संभाला। फरवरी 2025 से जून 2026 तक वह किशनगंज-2 में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात रहे। जून 2026 से वह छपरा के गुणवत्ता नियंत्रण प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के रूप में कार्यरत हैं। फिलहाल, ब्यूरो को मिले दस्तावेजों और निवेश से जुड़ी जानकारी की जांच जारी है।
अन्य दस्तावेजों की भी जांच
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के मुताबिक, तलाशी के दौरान मिले जमीन और संपत्ति से जुड़े अन्य दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। सोने-चांदी के आभूषणों का मूल्यांकन पूरा होने के बाद उनकी कीमत का पता चलेगा। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी और उनके परिजनों के नाम पर मौजूद संपत्तियां उनकी ज्ञात आय के मुकाबले कितनी अधिक हैं। बता दें कि इसके पहले भी बिहार में एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर में नोटों के ढेर मिले थे।
ये भी पढ़ें: 15 बैंक खाते, 11 प्लॉट, फ्लैट और कैश ही कैश; परिवहन विभाग का अधिकारी निकला धनकुबेर!
फिल्मी स्टाइल में शराब तस्करी का पर्दाफाश, समस्तीपुर में कंटेनर से निकली स्कॉर्पियो
Image Source : INDIA TV
बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब तस्कर तस्करी के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है, जहां शराब तस्करों ने तस्करी के लिए फिल्मी तरीका अपनाया। लेकिन उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद कर की। तस्करों ने शराब छिपाने के लिए कंटेनर के अंदर स्कॉर्पियो छिपा रखा था और उसके अंदर शराब का जखीरा भरा था। इस कार्रवाई में कुल 2610 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है।
एनएच-28 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, उत्पाद विभाग की टीम रात के वक्त गश्ती पर थी। इसी दौरान उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौड़ स्थित शंकर चौक के पास एनएच-28 पर एक संदिग्ध कंटेनर की जांच की गई। जांच के दौरान कंटेनर के भीतर शराब छिपाकर रखने का मामला सामने आया। तलाशी में चार स्कॉर्पियो में रखी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। शराब को छिपाने के लिए कंटेनर में तहखाने जैसा इंतजाम किए जाने की बात सामने आई है। शराब तस्करों द्वारा वाहनों और कंटेनरों का इस्तेमाल कर शराब की खेप छिपाने का यह तरीका उत्पाद विभाग के लिए गंभीर चुनौती है। कंटेनर की जांच के दौरान इतनी बड़ी मात्रा में शराब मिलने से तस्करी के नेटवर्क को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी विस्तृत जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।
शराब की कीमत उड़ा देगी होश
इस पूरे मामले में मध्य निषेध अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने कार्रवाई की जानकारी दी। बरामद शराब की कुल मात्रा 2610 लीटर बताई गई है, जबकि इसकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये आंकी गई है।
सबसे बड़ा सवाल इस तस्करी के पीछे कौन?
समस्तीपुर में हुई इस बड़ी बरामदगी के बाद अब यह सवाल अहम है कि शराब की इतनी बड़ी खेप किस नेटवर्क के जरिए लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। उत्पाद विभाग की कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचने की संभावना है। मामले में आगे की जांच और आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
(Report: SUNIL KUMAR)
ये भी पढ़ें:
नालंदा में शराब तस्करों की गोली से EIB जवान अजीत कुमार की मौत, बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल
नालंदा में शराब तस्करों की गोली से EIB जवान अजीत कुमार की मौत, बिहार में शराबबंदी पर उठे सवाल
Image Source : INDIA TV
बिहार में शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान नालंदा जिले के गिरियक थाना क्षेत्र में गोली लगने से उत्पाद विभाग की EIB के आरक्षी अजीत कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद विभाग में शोक का माहौल है। शाहिद अजीत कुमार नालंदा जिले के नगरनौसा थाना क्षेत्र के नगमा गांव के रहने वाले थे। जवान की मौत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी सात साल की मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया है।
गुप्त सूचना पर छापेमारी करने पहुंची थी टीम
मिली जानकारी के अनुसार, झारखंड से पिकअप वैन के जरिए नालंदा में शराब की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर पटना से EIB की टीम नालंदा पहुंची थी। टीम संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान पावापुरी जल मंदिर रोड से पहले फ्लाइवर जाने वाले रास्ते के पास गोली चलने की घटना हुई। गोली लगने से आरक्षी अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जवान को आनन-फानन में पावापुरी स्थित वर्धमान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (विम्स) अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना के PMCH रेफर कर दिया गया। हालांकि, इलाज के दौरान रात करीब डेढ़ बजे अजीत कुमार ने दम तोड़ दिया।
उत्पाद अधीक्षक ने दी घटना की जानकारी
नालंदा के उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से पिकअप वैन के जरिए शराब की तस्करी की जा रही है। इसी सूचना के आधार पर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान गोली चलने से EIB के सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की जांच और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
परिजनों ने जताई साजिश की आशंका
अजीत कुमार के रिश्तेदार विक्रम कुमार ने घटना को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बताया कि परिवार को अजीत के घायल होने की सूचना मिली थी। उनके अनुसार, अस्पताल में भर्ती कराने के बाद टीम के कुछ साथी दो-तीन घंटे तक लापता रहे और परिजनों के आक्रोश के बाद दोबारा पहुंचे। उन्होंने आशंका जताई कि इस घटना के पीछे कोई साजिश हो सकती है। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।
पिता ने रोते हुए दी श्रद्धांजलि
अजीत कुमार के पिता मदन कुमार पटना के कुम्हरार स्थित मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में जवान को गार्ड ऑफ ऑनर देकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान पिता अपने बेटे को याद कर फूट-फूटकर रो पड़े। अजीत कुमार की शादी करीब आठ साल पहले हुई थी। उनकी एक सात साल की बेटी है। परिवार में तीन भाई और दो बहनें हैं। जवान की मौत से पत्नी, बेटी, माता-पिता और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
(Report: Bitu Kumar)
ये भी पढ़ें:
नीरज कुमार ने अनंत सिंह को दी धमकी, बोले- 'कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा'
जहानाबाद पुलिस कार्रवाई
Image Source : INDIA TV
बिहार के जहानाबाद में दुर्गा पूजा से पहले पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। घोसी थाना क्षेत्र के धामापुर मोड़ के पास पुलिस ने एक ट्रक से 125 कार्टन में 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद की है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए कोल्डड्रिंक और जूते की बोरियों के बीच शराब छिपा रखी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से यह पूरी साजिश नाकाम हो गई। पुलिस ने मौके से दो शातिर शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए तस्करों एक सरिस्ताबाद गांव निवासी मुन्ना कुमार शामिल है जबकि दूसरे तस्कर काको थाना अंतर्गत सातनपुर गांव निवासी अजीत कुमार बताया जाता है।
कोल्डड्रिंक के पैकेट के नीचे छिपाया था शराब
दुर्गा पूजा और त्योहारी सीजन को देखते हुए जहानाबाद पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों और शराब तस्करों पर नजर रख रही है। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ट्रक के जरिए शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना मिलते ही घोसी थाना की पुलिस टीम ने धामापुर मोड़ के पास मोर्चा संभाला और गाड़ियों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान जब धामापुर मोड़ से गुजर रहे एक ट्रक को रोककर तलाशी ली गई, तो पुलिस कर्मी भी हैरान रह गए। तस्करों ने चेकिंग से बचने के लिए जूते और कोल्डड्रिंक के पैकेटों के नीचे 125 कार्टन में 10021 लीटर विदेशी शराब छिपा रखी थी। पुलिस ने तुरंत शराब और ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जब्त सभी शराब पंजाब निर्मित है जो विभिन्न ब्रांड के है।
दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है
इस संबंध में एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर धामापुर मोड़ के पास वाहन चेकिंग की गई। ट्रक से 1719 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और एक लैग्जारी कार को भी जब्त किया गया है। पुलिस इस मामले के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की गहराई से पड़ताल कर रही है। साथ ही नालंदा जिले में उत्पाद विभाग की टीम पर हुई गोलीबारी की घटना के एंगल से भी जांच की जा रही है कि कहीं इसी ट्रक के जरिए शराब आगे तो नहीं भेजी जा रही थी। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है ताकि इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
जहानाबाद से मुकेश की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
अनंत सिंह ने JDU को दिया झटका, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार; मनाने पहुंचे ललन सिंह ने मानी गलती, बोले- "चूक हुई है"
नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर साधा निशाना।
Image Source : PTI/REPORTER
बिहार में विधानपरिषद चुनाव को लेकर राजनीति तेज हो रही है। इस चुनाव में जदयू के बीच बड़े स्तर पर कलह दिखाई दे रही है। पार्टी के विधायक अनंत सिंह ने MLC चुनाव में उम्मीदवार नीरज कुमार का विरोध करने का ऐलान किया है। अनंत सिंह का आरोप है कि विधानसभा चुनाव के दौरान नीरज कुमार ने उनके खिलाफ काम किया था। अनंत सिंह को मनाने की कई कोशिशें हुई लेकिन अनंत सिंह नहीं माने। वहीं, अब नीरज कुमार ने भी अनंत सिंह पर बड़ा हमला बोला है।
क्या बोले नीरज कुमार?
बिहार के बाढ़ में एक सभा को संबोधित करते हुए MLC उम्मीदवार नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा- "हम पर आरोप लगाया जाता है कि हम अपराध की राजनीति करते हैं, गुंडागर्दी की राजनीति करते हैं। किसी माई के लाल में दम नहीं है कि मेरा चरित्र हनन कर दे। ऐसा कहा गया कि हम AK 56 रखवाते हैं, क्या यही हमारा संस्कार हैं? राजनीतिक आरोप हम बर्दाश्त कर लेंगे लेकिन कोई हमारा चरित्रहण करेगा तो हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसलिए हम जनता की अदालत में आये हैं।"
'कोई डराने की कोशिश करेगा तो...'
जदयू के MLC उम्मीदवार नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा- "कभी ललन सिंह तो कभी आरसीपी सिंह पर फंसाने का आरोप लगाते हैं। कोई किसी को नहीं फंसाता। हम डरने वाले नहीं हैं, अड़ने वाले हैं। किसी को चुनौती नहीं देते पर झुक कर वोट भी नहीं मांगते। एनडीए के कार्यकर्ता को कोई डराने की कोशिश करेगा तो कानून उसके जबड़े तक जाएगा।"
कब होंगे विधानपरिषद के चुनाव?
बिहार में विधान परिषद की 8 सीटों पर चुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को होगी। इन 8 सीटों के लिए कुल 164 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से 12 के नामांकन जांच में रद्द हो गए और दो ने नाम वापस ले लिया। जदयू के विधायक अनंत कुमार सिंह हालांकि अपने बागी रुख पर कायम हैं। जब मोकामा के विधायक अनंत सिंह से पूछा गया कि क्या वह जदयू उम्मीदवार के खिलाफ जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन जारी रखेंगे। उन्होंने इस पर कहा- हां, समर्थन करेंगे।" अनंत सिंह ने पटना स्नातक सीट से लगातार चौथी बार चुनाव लड़ रहे जदयू के विधान परिषद के मौजूदा सदस्य नीरज कुमार को हराने का संकल्प लिया है।
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
अनंत सिंह ने JDU को दिया झटका, नहीं करेंगे चुनाव प्रचार; मनाने पहुंचे ललन सिंह ने मानी गलती, बोले- "चूक हुई है"
हत्या के 6 दिन बाद नदी में मिला नाबालिग का शव।
Image Source : REPORTER INPUT
बिहार के मधेपुरा में नाबालिग बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने 6 दिन बाद घर से लगभग 15 किमी दूर शव बरामद किया है। बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने सोए अवस्था में दबिया से गला काट दिया था। इसके बाद शव को जूट की बोरी में भरकर नदी में फेंक दिया था। घटना शंकरपुर थाना क्षेत्र के गोरराहा गांव की है।
खून से सना बिस्तर और कपड़े जला दिए
बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पिता को गिरफ्तार किया है। वारदात को छिपाने के लिए उसने खून से सना बिस्तर और कपड़े जला दिए। इतना ही नहीं पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी पिता 11 अक्टूबर को खुद थाने पहुंचकर बेटी के घास काटने जाने के दौरान लापता होने की शिकायत भी दर्ज करा दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। पूछताछ में बताया कि गांव के एक लड़के के साथ बेटी के प्रेम-प्रसंग की चर्चा होने लगी थी। इससे वह नाराज था। उसे डर था कि बेटी के इस रिश्ते से उसकी इज्जत और प्रतिष्ठा खराब होगी इसलिए गुस्से आकर उसने हत्या कर दी।
'गांव के लड़के से छिपकर फोन पर बात करती थी बेटी'
आरोपी ने बताया कि 7 अक्टूबर की रात बेटी घर में सोई हुई थी। इसी दौरान उसने दबिया से उसका गला काट दिया। इसके बाद शव को जूट की बोरी में बांधा और मोटरसाइकिल से 2 किमी दूर ले जाकर बेहरारी के पास नदी में फेंक दिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बेटी गांव के ही एक लड़के से छिपकर फोन पर बात करती थी। जब गांव में दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा होने लगी तो उसे इसकी जानकारी मिली। इस बात से वह काफी नाराज हुआ। उसे लगा कि बेटी के कारण उसकी इज्जत-प्रतिष्ठा खराब हो जाएगी। इसी आक्रोश में उसने बेटी की हत्या करने का फैसला कर लिया।
छोटी बेटी ने पिता को हत्या करते देख लिया
वारदात के समय आरोपी की छोटी बेटी ने अपने पिता को हत्या करते देख लिया था। इसके बाद आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर नानी के घर भेज दिया, ताकि घटना की जानकारी किसी को न हो सके। बाद में जब छोटी बेटी ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया तो वह सदमे में आ गई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी की तबीयत बिगड़ गई थी और उसका इलाज चल रहा था।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
मामले में DSP चेतनानंद झा ने बताया कि दिनेश कुमार ने अपनी बेटी के घास काटने जाने के दौरान लापता होने का आवेदन दिया था। इस आधार पर शंकरपुर थाने में 11 अक्टूबर को कांड संख्या 233/2026 दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान परिजनों के बयानों में विरोधाभास सामने आने लगा। एसपी ने विशेष टीम का गठन किया। टीम ने तकनीकी सहायता, गुप्त सूचना और मानवीय आसूचना के आधार पर नाबालिग की मां, छोटी बहन और अन्य लोगों से पूछताछ की। इसी दौरान छोटी बहन ने पुलिस को बताया कि उसके पिता ने ही बहन की हत्या की है। उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने खून से सने बिस्तर, कपड़े और अपने कपड़े भी जला दिए थे।
आरोपी ने थाना में की थी गुमशुदगी की शिकायत
जब गांव में घटना को लेकर संदेह बढ़ने लगा तो आरोपी पिता ने खुद थाने पहुंचकर बेटी की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई, ताकि पुलिस को उस पर शक न हो। पुलिस की जांच तेज होने पर वह घर से बाहर छिपने लगा था। बुधवार की शाम 4 बजे सिंहेश्वर थाना क्षेत्र के मजरहट नदी से लड़की का शव बरामद किया गया। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि मृतका का शव बरामद कर लिया गया है। जूट की बोरी में शव बंद था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
वहीं, एक अन्य घटना में भोजपुर में बदमाशों ने एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियों से हमला कर दिया, जिससे अधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई। कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, इसी दौरान घात लगाए बैठे हमलावरों ने फायरिंग कर दी।
(रिपोर्ट- मनीष कुमार)
यह भी पढ़ें-
गंगा में समा गईं मासूम जिंदगियां, राघोपुर नाव हादसे में 13 की मौत; मृतकों में ज्यादातर स्कूली छात्र
पहले पति और फिर पत्नी ने लगाई फांसी, एक साल पहले की थी लव मैरिज, जांच में जुटी पुलिस
MVI सुनील कुमार गिरफ्तार
Image Source : INDIA TV
बिहार में शराब लदी स्कॉर्पियो की अवैध नीलामी के मामले में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOU ने गया में तैनात मोटरयान निरीक्षक (MVI) सुनील कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गोपालगंज में तैनाती के दौरान उन्होंने जब्त स्कॉर्पियो का सही तरीके से भौतिक सत्यापन किए बिना ही उसकी मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर सौंप दी थी। इस मामले में पूछताछ के बाद आरोपी अधिकारी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला गोपालगंज जिले के सिधवलिया थाना कांड संख्या 125/2020 से जुड़ा है। इस कांड में पुलिस ने शराब लदी एक स्कॉर्पियो को जब्त किया था। इसके बाद जब्त वाहन की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। उस समय सुनील कुमार सिंह गोपालगंज में मोटरयान निरीक्षक के पद पर तैनात थे।
आरोप है कि नीलामी की प्रक्रिया के दौरान उन्होंने वाहन का भौतिक सत्यापन किए बिना ही उसका मूल्यांकन प्रतिवेदन सौंप दिया। इस रिपोर्ट में वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर BR06PD-9070 दर्ज किया गया था। साथ ही वाहन का न्यूनतम निर्धारित मूल्य भी लिखा गया था। हालांकि, रिपोर्ट में वाहन के इंजन और चेचिस नंबर का उल्लेख नहीं किया गया था।
रजिस्ट्रेशन नंबर को लेकर उठे सवाल
जांच के दौरान वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर और मूल्यांकन रिपोर्ट में दर्ज विवरण को लेकर गंभीर सवाल सामने आए। जांच में पता चला कि जब्त स्कॉर्पियो के इंजन और चेचिस नंबर के आधार पर उसका रजिस्ट्रेशन नंबर JH01-7840 होना चाहिए था। ऐसे में रिपोर्ट में BR06PD-9070 दर्ज किए जाने और इंजन-चेचिस नंबर का विवरण नहीं दिए जाने को लेकर संदेह गहराया। इसी मामले की जांच के क्रम में EOU ने मोटरयान निरीक्षक सुनील कुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की। हालांकि, मामले में सभी आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया के तहत होनी बाकी है।
पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं तीन आरोपी
इस मामले में इससे पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। कांड में संलिप्तता के आरोप में जांच अधिकारी दरोगा राजेंद्र राम, तत्कालीन लिपिक कन्हैया लाल और डाटा एंट्री ऑपरेटर हैदर अली अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब मोटरयान निरीक्षक की गिरफ्तारी के बाद शराब लदी स्कॉर्पियो की नीलामी और मूल्यांकन रिपोर्ट से जुड़े मामले में जांच आगे बढ़ने की उम्मीद है। जांच एजेंसी इस मामले में संबंधित दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की पड़ताल कर रही है।
इनपुट: अजीत कुमार, गया
मॉर्निंग वॉक पर निकले पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या, घर से निकलते ही तोबड़तोड़ फायरिंग, साथ में था बेटा
पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
Image Source : INDIA TV
बिहार के भोजपुर जिले में बेखौफ अपराधियों ने मॉर्निंग वॉक पर निकले एक रिटायर्ड कस्टम अधिकारी को उनके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी है। पूरा मामला नवादा थाना क्षेत्र के जैन कॉलेज पूर्वी गेट का है, जहां हर रोज की तरह पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने बेटे के साथ मॉर्निंग वॉक करने के लिए निकल ही थे कि उनके घर के सामने हथियारबंद अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया। पूर्व कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह अपने पूरे परिवार के साथ जैन कॉलेज के पूर्वी गेट के पास अपने निजी मकान में रहते थे।
पूर्व कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या
रामकुमार सिंह प्रोपर्टी डीलिंग का काम भी करते थे। माना यह जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है।  फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन में जुट गए हैं। हालांकि गोली मारने वाले अपराधियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।
दिनदहाड़े हत्या से इलाके में दहशत
मृतक रामकुमार सिंह के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रामकुमार सिंह की पत्नी सुशीला देवी ने बताया, 'जमीन को लेकर विवाद था, राम कल्याण यादव नाम के एक व्यक्ति का इस हत्या के पीछे हाथ है। पहले भी हमें धमकियां मिली थीं। मेरे बेटे ने मुझे इस घटना के बारे में बताया कि उन्हें सात गोलियां मारी गईं'।
पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस अपनी जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, महाराजा कानकपुरी में एक रामकुमार सिंह नाम के व्यक्ति हैं जिनकी आज सुबह गोली मार के हत्या कर दी गई है। घटना स्थल का निरीक्षण किया गया है और परिजनों में उनकी पत्नी और बाकी जो इनके रिश्तेदार हैं उनसे भी बात की गई है तो इसमें जो भी विवाद के कारण हैं वो सामने आए हैं उसमें मुख्य रूप से जमीनी विवाद है। जमीन पर पहले से विवाद चल रहा था और परिवारजन के द्वारा अलग-अलग ऑथॉरिटीज को अपने आवेदन वगैरह दिए हुए थे। इसके अलावा एक और जमीनी विवाद है जिस पर इनका किसी व्यक्ति के साथ में विवाद था। तो सारे पहलुओं पर ध्यान देते हुए जांच की जा रही है। जल्द से जल्द केस में गिरफ्तारी होगी। मामले में अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए भी जांच की जा रही है।
इनपुट: मनीष सिंह, आरा
बिहार के रोहतास में नाली विवाद हुआ हिंसक, लाठी-डंडों से मारपीट में 12 लोग घायल, CCTV में कैद हुई घटना
रोहतास में नाली विवाद पर चले लाठी-डंडे
Image Source : REPORTER INPUT
रोहतास: बिहार के रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला थाना क्षेत्र के जयनगर गांव में नाली का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट की यह घटना 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार के परिजनों के अनुसार, इस घटना में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। मारपीट का वीडियो पीड़ित परिवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो अब चर्चा में है।
नाली भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद, फिर चलीं लाठियां
मिली जानकारी के अनुसार, जयनगर गांव में नाली भरने और पानी की निकासी को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
पीड़ित परिवार के परिजनों ने बताया कि इस मारपीट में कुल 12 लोग घायल हुए हैं। घायलों में गंभीर चोट लगने वाले लोगों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी भेजे जाने की जानकारी दी गई है। वहीं, हल्का-फुल्का चोट लगने वाले लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
14 वर्षीय नेहा कुमारी ने थाने में दिया आवेदन
इस मामले में पीड़ित परिवार की 14 वर्षीय नाबालिग बेटी नेहा कुमारी की ओर से थानाध्यक्ष को आवेदन देकर 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की मांग किए जाने की जानकारी सामने आई है।
आवेदन में उल्लेख किया गया है कि घटना 12 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे की है। आरोप के अनुसार, नेहा कुमारी के घर के सामने की नाली को गांव के अनिल कुमार सिंह और सुनील कुमार सिंह उर्फ अमित सिंह भर रहे थे। इसी दौरान नेहा के चाचा दुधनाथ सिंह ने नाली भरने से मना किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए।
इसके बाद विवाद बढ़ने और मारपीट होने की बात आवेदन में कही गई है।
CCTV में कैद हुई घटना, कार्रवाई पर टिकी नजरें
घटना का वीडियो पीड़ित परिवार के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद, वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर इलाके में चर्चा हो रही है। पीड़ित परिवार पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है। परिवार का कहना है कि घटना में कई लोग घायल हुए हैं और मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
फिलहाल इस मामले में गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी सामने आई है।
एसपी मिस्टर राज का बयान
पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज करने हेतु थाने में आवेदन प्राप्त हुए हैं। मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
अब पुलिस की कार्रवाई पर नजर
जयनगर गांव में नाली की निकासी को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया, जिसमें पीड़ित परिवार के परिजनों के अनुसार कुल 12 लोग घायल हुए हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज और थाने में दिए गए दोनों पक्षों के आवेदन अब इस मामले में महत्वपूर्ण हैं।
अब देखना होगा कि पुलिस दोनों पक्षों के आवेदनों की जांच कर आगे क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल पुलिस की ओर से यही जानकारी दी गई है कि दोनों पक्षों के आवेदन प्राप्त हुए हैं और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले बच्चों का झगड़ा छुड़ाने गई महिला की गर्दन में हंसिया घुसने का मामला सामने आया था। (रिपोर्ट- रंजन सिंह)
ये भी पढ़ें-
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
अनंत सिंह के रोड शो से बिहार का सियासी पारा हाई, जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह के लिए मांगे वोट
Image Source : INDIA TV
बिहार की राजनीति में अपनी बेबाक और दबंग शैली के लिए चर्चित बाहुबली नेता और विधायक अनंत सिंह ने एक बार फिर चुनावी मैदान में धमाकेदार एंट्री कर ली है। हाल ही में उनके द्वारा निकाले गए एक रोड शो ने राज्य के सियासी पारे को हाई कर दिया है। इस रोड शो के जरिए अनंत सिंह ने आगामी उपचुनाव या चुनावी समीकरणों में अपनी जोरदार मौजूदगी दर्ज कराई है, जहां उन्होंने जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार अनुज सिंह के समर्थन में खुलकर वोट की अपील की।
अनुज सिंह के समर्थन में उतरे बाहुबली नेता अनंत सिंह
नालंदा जिले के परवलपुर में जनसुराज समर्थित स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के समर्थन में जदयू मोकामा विधायक अनंत सिंह आज रोडशो कर अनुज सिंह के लिए वोट मांगते दिखे। इस मौके पर अनंत सिंह का भव्य स्वागत किया गया और उनके ऊपर बुलडोजर से फूल बरसाए गए। इस दौरान आकर्षण का केंद्र 'बुलडोजर' से पुष्प की बारिश रही। रोडशो के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग दूर-दराज से पहुंचे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई लोगों ने दूर से ही माला फेंककर अभिवादन दिया। अनंत सिंह ने भी हाथ हिलाकर और 'गमछा' लहराकर जनता का अभिवादन किया। इस शक्ति प्रदर्शन के माध्यम से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने मतदाताओं से एमएलसी (MLC) उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
जदयू विधायक होने के बावजूद प्रशांत किशोर की पार्टी 'जन सुराज' के उम्मीदवार के लिए अनंत सिंह की यह सक्रियता बिहार की राजनीति में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। बिहार में इससे पूर्व ऐसे चुनाव कब आते और कब चले जाते लोगों को पता नहीं चलता था। लेकिन इस बार अनंत सिंह ने पार्टी से विरुद्ध जाकर नीरज सिंह का विरोध करते हुए दूसरे पार्टी के उम्मीदवार का समर्थन किया। ये एनडीए को महंगा पड़ सकता है।
नीतीश के गढ़ में नीरज और अनुज के बीच सियासी मुकाबला
नालंदा को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का गृह क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का प्रचार करना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
(Report: Shiv Kumar)
ये भी पढ़ें:
गंगा में समा गईं मासूम जिंदगियां, राघोपुर नाव हादसे में 13 की मौत; मृतकों में ज्यादातर स्कूली छात्र
राघोपुर में नाव डूबने से 13 लोगों की मौत
Image Source : REPORTER INPUT
पटना: बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी की लहरों में एक नाव पलट गई। मंगलवार की रात  हुए दर्दनाक नाव हादसे में मरनेवालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। जिलाधिकारी ने मृतकों की संख्या की पुष्टि की है। वहीं, हादसे में घायल सात लोगों का इलाज पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में चल रहा है। गंगा नदी में लापता लोगों की तलाश के लिए लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मृतकों में ज्यादातर 15 साल से कम उम्र के स्कूली छात्र बताए जा रहे हैं, जो पांचवीं से नौवीं कक्षा तक में पढ़ते थे। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है।
श्राद्ध भोज में शामिल होने जा रहे थे
यह दर्दनाक हादसा राघोपुर के रामपुर गांव के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार लोग श्राद्ध भोज में शामिल होने के लिए नदी पार कर रहे थे। नाव पर लगभग 30 की संख्या में लोग जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। नाव पर सवार अधिकांश की उम्र 15 साल से कम थी। सभी पांचवीं से 9 वीं क्लास में पढ़नेवाले छात्र थे। नदी पार करने के दौरान गंगा की लहरों में नाव हादसे का शिकार हो गई। नाव पर सवार लोग नदी में डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। गंगा नदी में लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों का पता लगाया जा सके। हादसे में घायल सात लोगों को इलाज के लिए पटना के NMCH में भर्ती कराया गया है।
जिलाधिकारी को देखकर फूट-फूटकर रोने लगे परिजन
हादसे की सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी वर्षा सिंह घटनास्थल पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इस दौरान अपनों को खोने वाले परिजनों का दर्द सामने आया। कई परिजन जिलाधिकारी से लिपटकर रोने लगे। घटनास्थल पर चीख-पुकार और मातम का माहौल बना हुआ है। इस हृदयविदारक दृश्य ने वहां मौजूद लोगों को झकझोर कर रख दिया। ग्रामीणों में घटना को लेकर भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने वैशाली डीएम वर्षा सिंह के खिलाफ नारेबाजी भी की। राघोपुर इलाका तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है। तेजस्वी यादव फिलहाल बिहार से बाहर हैं। आरजेडी के पूर्व विधायक मुकेश रोशन ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है।
पीएम मोदी दुख जताया, मुआवजे का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि इस मुश्किल समय में मेरी संवेदनाएं दुखी परिवारों के साथ हैं। मैं सभी घायलों के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं। लोकल एडमिनिस्ट्रेशन प्रभावित लोगों की मदद कर रहा है। जिन लोगों की जान गई है, उनके परिवार वालों को PMNRF से 2 लाख रुपये की मदद दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। सीएम सम्राट चौधरी ने भी हादसे पर दुख जताया है। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है।
मृतकों के नाम
आर्यन कुमार
मोहन कुमार
सिंकी कुमारी
सोनी कुमारी
पीयूष कुमार
मीरा कुमारी
सोनम कुमारी
गंगा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी
राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। जिला प्रशासन की निगरानी में गंगा नदी में बचाव अभियान जारी है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। हादसे में 13 लोगों की मौत की पुष्टि जिलाधिकारी ने की है, जबकि सात घायलों का इलाज NMCH में चल रहा है। गंगा नदी में हुए इस हादसे ने कई परिवारों को गहरे दुख में डाल दिया है। अब सभी की निगाहें रेस्क्यू ऑपरेशन पर टिकी हैं, ताकि लापता लोगों के संबंध में जानकारी मिल सके।
वैशाली से राजा बाबू और पटना से बिट्टू कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
बेटी को परीक्षा दिलाने निकले थे पिता, रास्ते में उठानी पड़ी उसी की अर्थी, बच्ची की मौत के दर्द में परिवार
नवरात्रि में भी शराब तस्करी जारी, कुम्हरार पार्क के पास फल की टोकरियों में छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब बरामद
Image Source : INDIA TV
नवरात्रि के धार्मिक माहौल के बीच राजधानी पटना में शराब तस्करी का मामला सामने आया है। बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू होने के बावजूद तस्कर शराब की तस्करी के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। मंगलवार की शाम पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र स्थित कुम्हरार पार्क के पास मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर करीब 370 लीटर शराब बरामद की। शराब को फल की टोकरियों के नीचे छिपाकर पिकअप वाहन से ले जाया जा रहा था। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है।
गुप्त सूचना पर मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुम्हरार पार्क के आसपास शराब की एक बड़ी खेप पहुंचने वाली है। सूचना मिलने के बाद निरीक्षक दीपक कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने बताए गए इलाके में निगरानी शुरू की और संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली। वाहन की तलाशी के दौरान ऊपर से फल की टोकरियां रखी मिलीं। जब इन टोकरियों को हटाकर जांच की गई तो उनके नीचे शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं। इसके बाद टीम ने शराब की खेप जब्त कर ली और मौके से दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
सिवान से पटना लाई गई थी शराब की खेप
गिरफ्तार युवकों की पहचान अजय कुमार और मनोज कुमार के रूप में हुई है। दोनों पटना के निवासी बताए जा रहे हैं। विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शराब की खेप सिवान से पटना लाई गई थी। यहां किसी अन्य व्यक्ति तक इसकी डिलीवरी करने की योजना थी। हालांकि, शराब किसे पहुंचाई जानी थी और इस तस्करी में अन्य लोगों की क्या भूमिका है, यह जांच का विषय है। विभाग गिरफ्तार युवकों से पूछताछ के आधार पर शराब की आपूर्ति से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।
शराबबंदी के बावजूद तस्करी पर सवाल
बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुए करीब एक दशक हो चुका है। इसके बावजूद राज्य के अलग-अलग जिलों से शराब की बरामदगी की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। तस्कर कार्रवाई से बचने के लिए कभी वाहनों में तो कभी सामान की आड़ में शराब की ढुलाई करते हैं। नवरात्र जैसे धार्मिक अवसर के दौरान फल की टोकरियों में शराब छिपाकर ले जाने का यह मामला शराब तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण को लेकर सवाल खड़े करता है। हालांकि, इस घटना के आधार पर किसी व्यापक निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले जांच के तथ्यों का सामने आना जरूरी है।
जांच में जुटी टीम
इस कार्रवाई का नेतृत्व मद्य निषेध विभाग के निरीक्षक दीपक कुमार ने किया। टीम में अमित, गोविंद, लालचंद समेत अन्य कर्मी शामिल थे। विभाग ने करीब 370 लीटर शराब जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रुपये बताई गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि शराब की खेप के पीछे कौन लोग शामिल थे और पटना में इसकी आपूर्ति कहां की जानी थी।
(Report: Bitu Kumar)
ये भी पढ़ें:
बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा: 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, कुछ लोगों के मौत की खबर
बिहार के हाजीपुर में दर्दनाक हादसा: 15 से 20 लोगों को ले जा रही नाव नदी में पलटी, कुछ लोगों के मौत की खबर
Image Source : INDIA TV
बिहार के हाजीपुर से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहां एक नदी में 15 से 20 लोगों से भरी एक नाव अचानक पलट गई, जिससे इलाके में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 11 लोगों की मौत भी हुई है, जबकि कई अन्य लोग लापता बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग मृत्यु भोज खाने जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। वहीं नाव के पलटने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र की घटना
ये घटना नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है। हादसे के बाद से ही राहत बचाव कार्य जारी है। वहीं एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। वहीं स्थानीय लोग भी लापता लोगों की खोजबीन में जुटे हुए हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया दुख, किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने लिखा वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे में मासूमों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें एवं परिजनों को यह भारी दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता (अनुग्रह राशि) दी जाएगी। प्रशासन को राहत-बचाव कार्य तेजी से पूरा करने और घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। ॐ शांति!
तेजस्वी यादव ने जताया दुख
हादसे पर तेजस्वी यादव ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा राघोपुर दियारा क्षेत्र में नाव पलटने की दुर्भाग्यपूर्ण दुखद खबर प्राप्त हुई। डूबने वालों में से अधिकांश बच्चे। ईश्वर सबको सुरक्षित रखें। स्थानीय लोगों, प्रशासन और अधिकारियों से वार्ता कर राहत बचाव और उपचार कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
बिहार कांग्रेस ने भी जताया दुख
बिहार कांग्रेस की ओर से हादसे पर दुख जताया गया है। वैशाली जिले के राघोपुर  में गंगा नदी में नाव पलटने की हृदयविदारक घटना में बच्चों की मौत की खबर अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। इस दुःख की घड़ी में हमारी गहरी संवेदनाएँ शोक-संतप्त परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत बच्चों की आत्मा को शांति प्रदान करें और परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
वैशाली के डीएम ने क्या कहा
वैशाली के डीएम ने कहा ज़िले के राघोपुर दियारा इलाके में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में ज़्यादातर नाबालिग़ हैं जो दावत में शामिल होने के लिए नाव से जा रहे थे। ज़िला पुलिस अधिकारी और SDRF की टीम को खोज अभियान चलाने के लिए भेजा गया है। तलाशी अभियान चलाने के लिए ज़िला पुलिस अधिकारियों और SDRF की एक टीम को भेजा गया है।
(Report: Raja Babu)
ये भी पढ़ें:
नवरात्रि में भी शराब तस्करी जारी, कुम्हरार पार्क के पास फल की टोकरियों में छिपाकर लाई गई 370 लीटर शराब बरामद, दो युवक गिरफ्तार
चकिया थाना, बिहार
Image Source : REPORTER INPUT
मंगलवार को बिहार के मोतिहारी के चकिया में इमादपट्टी गांव के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे BA पार्ट 4 की 23 साल की छात्रा की मौत हो गई और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। छात्रा, जिसकी पहचान सुरजी कुमारी के तौर पर हुई है। मुजफ्फरपुर-मोतिहारी नेशनल हाईवे पर उस समय हादसे का शिकार हुई, जब वह मोतिहारी के पंडित उगम पांडे कॉलेज में अपनी परीक्षा देने जा रही थी। एक पिता अपनी बेटी को परीक्षा दिलाने के लिए घर से निकला था और उसके मन में बेटी के उज्ज्वल भविष्य के सपने थे, लेकिन किस्मत ने एक दुखद मोड़ लिया और उसे अपनी बेटी की अर्थी उठानी पड़ी, जिससे परिवार गहरे सदमे और दुख में डूब गया।
परीक्षा देने गई छात्रा की रास्ते में हुई मौत
पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार राजेपुर पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले रानीपट्टी गांव की रहने वाली और रामइकबाल भगत की बेटी सुरजी कुमारी अपने पिता के साथ मोटरसाइकिल से घर से निकली थी। उसे मोतिहारी में BA साइकोलॉजी (पार्ट 4) की परीक्षा देनी थी, जब वे हाईवे पर जा रहे थे तो पीछे से आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने ओवरटेक करने की कोशिश की और उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगने से रामइकबाल भगत सड़क पर गिर गए, जबकि सुरजी कंटेनर के नीचे आ गईं। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में पिता हुए घायल
सुरजी कुमारी के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए NHAI की एम्बुलेंस से चकिया सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया। टक्कर के तुरंत बाद ट्रक ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग गया। इस खबर से हर कोई दुखी है, क्योंकि किसी भी पिता के लिए अपनी बेटी की अर्थी को कंधा देना जिंदगी का सबसे बड़ा दुख होता है।
ग्रामीणों ने हाईवे जाम किया
जानलेवा हादसे की खबर तेजी से फैली और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। छात्रा की मौत से नाराज ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया, जिससे दोनों तरफ का ट्रैफिक रुक गया। खबर है कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने कंटेनर ट्रक को नुकसान भी पहुंचाया। यह जाम लगभग दो घंटे तक चला, जिससे सड़क के दोनों ओर बसों, निजी गाड़ियों और माल ढोने वाले वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलने पर चकिया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारियों ने पहले तो नाराज भीड़ को सड़क खाली करने के लिए मनाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाने की मांग की। स्टेशन हाउस ऑफिसर और स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के दखल और ग्रामीणों को कार्रवाई का भरोसा दिलाने के बाद स्थिति नियंत्रण में आई। बाद में हाईवे पर ट्रैफिक बहाल कर दिया गया।
घर की छोटी बेटी की मौत से पसरा मातम
पुलिस ने घटनास्थल से कंटेनर ट्रक और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया। कानूनी प्रक्रियाओं के लिए मृत छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया गया, जबकि अधिकारियों ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है। ग्रामीणों ने सुरजी कुमारी को एक होनहार और लगनशील छात्रा बताया। वह चार बहनों में सबसे छोटी थी और उसकी मौत से रानीपट्टी गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार गहरे सदमे में हैं, खासकर इसलिए क्योंकि यह हादसा तब हुआ, जब वह अपने पिता के साथ एक जरूरी परीक्षा देने जा रही थी। इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और नेशनल हाईवे पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं।
(INPUT: अरविन्द कुमार)
ये भी पढ़ें - बेटी की मौत के बाद सदमे में था पिता, दो बेटों संग ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
मोतिहारी में लापता युवक का शव
Image Source : INDIA TV
बिहार के मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के गढ़वा खजुरिया गांव में धान के खेत के पास पानी से भरे गड्ढे से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 22 बर्षीय जमालुद्दीन उर्फ अंगूर के रूप में हुई है जो इसी गांव का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, युवक पिछले तीन दिनों से लापता था जिसका खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच उसका शव की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने हत्या कर शव को पानी में फेंकने की आशंका जताई है।फिलहाल, मामले में आगे की जांच के लिए पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है।
तीन दिन पहले हुआ था गायब
परिजनों के मुताबिक, जमालुद्दीन उर्फ अंगूर तीन दिन पहले अपने एक दोस्त के साथ घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार को धान के खेत में पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद हुआ। मृतक सात भाइयों में पांचवें स्थान पर था।
शव की स्थिति नहीं है अच्छी
शव की स्थिति को देखकर मौके पर मौजूद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। युवक की एक आं और जीभ बाहर निकली हुई प्रतीत हो रही थी। हालांकि, शरीर पर बाहर से चोट के कोई स्पष्ट निशान नहीं दिखे। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
ग्रामीणों की सूचना पर कोटवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर डीएसपी जितेश पांडेय इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव, एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड भी पहुंचे। इस संबंध में डीएसपी जितेश पांडेय ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवक की मौत हत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
मोतिहारी से अरविंद कुमार की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-
शादीशुदा बीपीएससी शिक्षक छात्रा के साथ अश्लील हरकत करते पकड़ा गया, मामला थाना पहुंचा, होगी जेल
एमपी के डिंडौरी में भैंस ने 8 पैरों वाले बच्चे को दिया जन्म, देखने के लिए उमड़ी भीड़