Haryana News in Hindi, हरियाणा समाचार, Latest हरियाणा की ताजा खबर, पंजाब न्यूज़
बिजली गुल के विरोध में प्रदर्शन करते लोग
Image Source : REPORTER
चंडीगढ़ः हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल आज शुक्रवार को भी जारी है। इस बीच हरियाणा सरकार ने हड़ताल पर गए कर्मचारियों को बातचीत के लिए बुलाया है। बिजली मंत्री अनिल विज ने   कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने की अपील की है। मंत्री ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि हरियाणा के हड़ताल पर गए कर्मचारियों से अपील है कि हड़ताल खत्म कर ड्यूटी पर आयें। सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए हम तैयार हैं। इसमें इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 की धारा 108 पर कार्यवाही करना भी शामिल है।
कई जिलों में बिजली गुल
दरअसल, बिजली कर्मचारियों के हड़ताल की वजह से गुरुग्राम समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली गुल है। बिजली कर्मचारियों के हड़ताल का असर गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, करनाल और अंबाला में देखने को मिल रहा है। यहां पर बिजली सप्लाई बाधित हुई है। इसकी वजह से घरों, जलापूर्ति और औद्योगिक कामकाज पर बुरा असर पड़ा है। बिजली गुल के विरोध में कई जिलों में स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन भी किया।
बिजली मंत्री बोले- हम सभी मुद्दों पर बातचीत को तैयार
वहीं, हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज ने कर्मचारियों को हड़ताल खत्म करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार सभी विकल्पों पर बातचीत करने के लिए तैयार है। इससे पहले विज ने कहा था कि सरकार, 'इलेवन पावर' (Eleven Power) को बिजली वितरण का समानांतर लाइसेंस देने के HERC के फैसले को 'अपिलेट ट्रिब्यूनल फॉर इलेक्ट्रिसिटी' (APTEL) में चुनौती देगी। विज ने कहा कि सरकार इस फैसले के खिलाफ अपील दायर करेगी और इसके लागू होने पर रोक (स्टे) लगाने की मांग करेगी। यह घोषणा बिजली कर्मचारियों के बढ़ते विरोध के बीच आई है। कर्मचारियों का तर्क है कि किसी निजी वितरक के आने से राज्य सरकार के स्वामित्व वाली 'दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम' (DHBVN) कमजोर हो सकती है।
महज 12 घंटे में आई 3000 से ज्यादा शिकायतें
निजीकरण के विरोध में शुरू हुई बिजली निगम के कर्मचारियों की हड़ताल का असर गुरुग्राम में दिखाई देना शुरू हो गया। रात 10 बजे से ही गुरुग्राम के अलग-अलग हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप होनी शुरू हो गई। हड़ताल शुरू होते ही महज 12 घंटे में ही बिजली निगम में 3 हजार से ज्यादा शिकायतें बिजली आपूर्ति बाधित होने की पहुंच गई हैं। बिजली निगम के कर्मचारियों की मानें तो देर रात से ही विभाग में शिकायतें आनी शुरू हो गई थी। रात को जहां 945 शिकायतें बिजली निगम में प्राप्त हुई तो वहीं, सुबह अचानक महज दो घंटे में 2245 शिकायतें प्राप्त हो गई। यही नहीं ऑनलाइन व कॉल सेंटर के नंबरों के माध्यम से लगातार शिकायतें आने का दौर जारी है।
यहां देखें वीडियो
(बिजली गुल के विरोध में प्रदर्शन करते लोग)
सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप
बिजली निगम यूनियन के पदाधिकारियों की मानें तो सरकार की वादा खिलाफी के कारण ही कर्मचारियों को सड़कों पर उतरने को विवश होना पड़ा है। उनका कहना है कि अब तक वह सरकार के झूठे आश्वासनों में आकर अपने आंदोलन को रोक देते थे, लेकिन इस बार वे आरपार की लड़ाई के मूड़ में हैं।
अगर तीन दिन की सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार बिजली निगम कर्मचारी यूनियनों के  पदाधिकारियों से बात नहीं करती है और निजीकरण के फैसले को रद्द करने के साथ ही कर्मचारियों की लंबित मांगों को नहीं मानती है तो वह इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन में परिवर्तित कर देंगे। कर्मचारियों का कहना है कि इस हड़ताल के दौरान उन्होंने न तो कोई अपने स्तर पर बिजली आपूर्ति बाधित की है और न ही वह फाल्ट रिपेयर कर रहे हैं। अगर आपातकालीन सेवाओं की लाइनों में कोई फाल्ट आता है तो वह इस दौरान भी फाल्ट ठीक करने के लिए नहीं जाएंगे।
(गुरुग्राम से गोहित कौशिक की रिपोर्ट के साथ)
ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में अचानक एक तरफ झुकी 5 मंजिला बिल्डिंग, पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला; नजदीक के मकान खाली कराए
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
हरियाणा में बिजली निगम के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर गुरुग्राम में दिखाई देने लगा है। गुरुग्राम में ब्लैकआउट जैसे हालात हैं। शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली संकट का असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ा है। बिजली निगम में महज 12 घंटे के भीतर बिजली आपूर्ति से जुड़ी 3,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गई हैं।
रात 10 बजे से शुरू हुआ बिजली संकट
बिजली निगम के कर्मचारियों की हड़ताल बुधवार रात 10 बजे शुरू हुई। इसके बाद गुरुग्राम के अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल होने की शिकायतें आने लगीं। कर्मचारियों के मुताबिक, रात में बिजली निगम को 945 शिकायतें मिलीं, जबकि सुबह के शुरुआती दो घंटों में ही 2,245 शिकायतें दर्ज की गईं। इस तरह करीब 12 घंटे में शिकायतों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई। ऑनलाइन माध्यमों और कॉल सेंटर पर भी लगातार शिकायतें आ रही हैं।
निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर कर्मचारी
बिजली निगम के कर्मचारी सरकार के निजीकरण संबंधी फैसले का विरोध कर रहे हैं। यूनियन पदाधिकारियों का आरोप है कि सरकार की ओर से उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, जिसके चलते उन्हें हड़ताल का रास्ता अपनाना पड़ा। कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने पहले भी सरकार को चेतावनी दी थी, लेकिन उनकी मांगों का समाधान नहीं हुआ।
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने के बाद बिजली लाइनों में आने वाले फॉल्ट को ठीक करने का काम प्रभावित हुआ है। यूनियन पदाधिकारियों का दावा है कि गुरुग्राम के करीब 40 प्रतिशत हिस्से में बिजली आपूर्ति ठप होने जैसी स्थिति पैदा हो गई है।
बिजली के साथ पानी की आपूर्ति भी प्रभावित
बिजली आपूर्ति बाधित होने से आम लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। बिजली नहीं होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के काम निपटाने में परेशानी हो रही है। घरों में खाना बनाने से लेकर पानी की व्यवस्था करने तक में दिक्कतें सामने आ रही हैं।
अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
बिजली निगम के कर्मचारियों की मानें तो अब तक वह सरकार के झूठे आश्वासनों में आकर अपने आंदोलन को रोक देते थे, लेकिन इस बार वह आरपार की लड़ाई के मूड में हैं। बिजली कर्मचारी यूनियनों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार निजीकरण का फैसला वापस लेने और लंबित मांगों पर बातचीत करने के लिए तैयार नहीं होती है, तो तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल को अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदला जा सकता है। कर्मचारियों का कहना है कि 24 तारीख को संयुक्त संघर्ष समिति के साथ बातचीत कर आगे की रणनीति तय की जाएगी।
कर्मचारियों ने यह भी कहा है कि वे इस बार केवल आश्वासनों के आधार पर आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि निजीकरण का फैसला वापस लेने और लंबित मांगों पर ठोस निर्णय होने के बाद ही आंदोलन को लेकर आगे विचार किया जाएगा।
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
गुरुग्राम में अचानक एक तरफ झुकी 5 मंजिला बिल्डिंग, पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला; नजदीक के मकान खाली कराए
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : ANI/FILE
हरियाणा के गुरुग्राम और नूंह में बिजली सप्लाई करने के लिए प्राइवेट कंपनी 'इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड' को लाइसेंस देने का विरोध शुरू हो गया है। बिजली कर्मचारियों ने 22 अक्टूबर यानी कल से तीन दिन तक हड़ताल करने का ऐलान किया है। हिसार के राजगढ़ रोडवेज विद्युत नगर सदन में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसे देखते हुए सरकार ने बुधवार दोपहर पत्र जारी कर बिजली निगम के 25 अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। सभी को तत्काल अपने कार्यस्थल पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं।
बिजली कर्मचारियों ने मंत्री से बातचीत करने से किया इनकार
इससे पहले ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मियों को आज बुधवार तीन बजे बैठक के लिए बुलावा भेजा था। मगर, बिजली कर्मचारियों और इंजीनियरों के साझा मंच 'हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा' ने इस बुलावे को ठुकरा दिया है। HVPNL के चीफ इंजीनियर को पत्र भेजकर मोर्चे ने अपनी असमर्थता जताई है।
मोर्चा पदाधिकारियों का कहना है कि प्रशासन की ओर से वार्ता के लिए बहुत कम समय (शॉर्ट नोटिस) दिया गया। इसके अलावा, संगठन के कुछ वरिष्ठ पदाधिकारी अस्वस्थ हैं और अन्य पदाधिकारियों की पूर्व-निर्धारित व्यस्तताएं हैं। इसी कारण बैठक में शामिल न होने का फैसला लिया गया है।
इस वजह से हड़ताल कर रहे हैं बिजली कर्मचारी
हरियाणा के बिजली इंजीनियरों और कर्मचारियों के एक संयुक्त मोर्चे ने, हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (HERC) के उस फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन की घोषणा की है, जिसके तहत गुरुग्राम और नूंह जिलों के लिए 'इलेवन पावर प्राइवेट लिमिटेड' को 25 साल का समानांतर (पैरेलल) बिजली वितरण लाइसेंस दिया गया है। यह फैसला सोमवार शाम करनाल में मोर्चे की एक आपातकालीन बैठक के दौरान लिया गया।
संयुक्त मोर्चे के प्रवक्ता बलजीत बेनीवाल ने बताया कि 21 अक्टूबर को, कर्मचारी राज्य भर में कई जगहों पर HERC के इस आदेश की प्रतियां जलाएंगे, जिसे उन्होंने ब्लैक ऑर्डर करार दिया है। इसके बाद 22 से 24 अक्टूबर तक तीन दिवसीय हड़ताल की जाएगी। हड़ताल के आखिरी दिन, मोर्चा अपने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करेगा। इस आदेश को राज्य के इतिहास का एक "काला दिन" बताते हुए, बेनीवाल ने आरोप लगाया कि यह फैसला हरियाणा के बिजली क्षेत्र के "अप्रत्यक्ष निजीकरण" के बराबर है। बेनीवाल ने कहा कि गुरुग्राम और नूंह जैसे अधिक राजस्व देने वाले औद्योगिक और व्यावसायिक केंद्रों को किसी निजी कंपनी को सौंपना, राज्य के स्वामित्व वाले 'दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम' (DHBVN) को कमजोर करने की एक सीधी कोशिश है। इससे पहले हरियाणा में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल की थी।
रिपोर्टः प्रवीण कुमार
ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में अचानक एक तरफ झुकी 5 मंजिला बिल्डिंग, पुलिस ने लोगों को बाहर निकाला; नजदीक के मकान खाली कराए
इमारत झुकने की प्रतीकात्मक तस्वीर।
Image Source : PEXELS
हरियाणा में गुरुग्राम के सुशांत लोक-1 इलाके में पांच मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग झुकने से हड़कंप मच गया। नजदीकी प्लॉट में नींव के लिए खुदाई किए जाने के कारण बिल्डिंग एक तरफ लगभग दो से ढाई इंच झुक गई, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलने के बाद तुरंत मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने आसपास के घरों में रहने वाले लोगों को बाहर निकाल लिया और एक बड़ा हादसा टल गया।
प्लॉट मालिक, ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ FIR
मामला सुशांत लोक-1 सी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1770 का है। पुलिस को सूचना मिली कि सुशांत लोक-1 सी ब्लॉक के प्लॉट नंबर 1770 पर निर्माणाधीन इमारत झुक गई है। प्लॉट नंबर 1770, ब्लॉक-सी के मालिक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने पास के प्लॉट के मालिक, ठेकेदार और जेसीबी ऑपरेटर के खिलाफ सुशांत लोक पुलिस थाने में FIR दर्ज की। एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और समय रहते एहतियाती कदम उठाए, जिससे जान-माल के संभावित नुकसान को टाल दिया गया।
इमारत के झुकने ने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया, जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के मकानों को खाली कराकर यह कार्रवाई की गई।
पड़ोस के प्लॉट में खोदी नींव
पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में सामने आया कि पास के ही प्लॉट में जेसीबी से नींव की खुदाई हो रही थी। इसी के चलते लगभग तैयार हो चुकी 5 मंजिला बिल्डिंग झुक गई। गुरुग्राम पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और समय रहते एहतियाती कदम उठाए, जिससे जान-माल के संभावित नुकसान को टाल दिया गया। पुलिस ने झुकी हुई इमारत के दोनों तरफ स्थित तीन मकानों में रह रहे 20 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि प्लॉट में नींव की खुदाई करवाने वाले प्लॉट मालिक, ठेकेदार और जेसीबी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
गुरुग्राम में तोड़फोड़ और सीलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक
वहीं, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद गुरुग्राम में बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। अब तक DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में करीब 160 मकानों पर कार्रवाई हो चुकी है।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
गुरुग्राम में बेकाबू स्कोडा कार हवा में उछली, लोहे की ग्रिल तोड़कर ग्रीन बेल्ट में जा पलटी; ड्राइवर की हालत गंभीर
गुरुग्राम की सेक्टर-17 मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट, फास्ट फूड की दुकान सेकंडों में जलकर राख हो गई; VIDEO
शूटर रेहान की मां
Image Source : REPORTER INPUT
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ के घर पर हुई सनसनीखेज फायरिंग के मामले में सोनीपत से जुड़ा एक बेहद भावुक और चौंकाने वाला पहलू सामने आया है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए शार्प शूटर रेहान की मां ने पहली बार मीडिया के कैमरे पर अपना दर्द बयां किया है। मां का आरोप है कि उनके नादान बेटे को पैसों का लालच देकर अपराध की अंधेरी दुनिया में धकेल दिया गया। आखिर 20 दिन पहले खाने की थाली पर बैठे रेहान के साथ ऐसा क्या हुआ कि वो मुंबई का शूटर बन गया?
घर के बाहर बुलाने आया था शख्स
सोनीपत के एक छोटे से गांव देवडू में रहने वाली इस मां को आज भी इंतजार है कि उसका बेटा घर लौट आएगा। मां ने बताया कि 20 दिन पहले रेहान घर में बैठकर खाना खा रहा था, तभी एक शख्स उसे बाहर बुलाने आया। रेहान ये कहकर निकला कि काम से जा रहा हूं, लेकिन फिर कभी घर नहीं लौटा। परिवार वालों ने उसे लगातार फोन किया, लेकिन हर बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ आता रहा। परिवार को तो इस बात की भनक तक नहीं थी कि उनका बेटा मुंबई पहुंच चुका है।
रेहान की मां शमशीदा ने कहा, मेरा बेटा खाना खा रहा था। कोई बुलाने आया और चला गया। हमने बहुत फोन मिलाए, पर बंद आता रहा। हमें पता ही नहीं था कि वो मुंबई चला गया है। उसने जो किया वो गलत किया।'
2 लाख रुपये कमाने का दिया गया था लालच
आखिर कौन ले गया रेहान को? इस पर मां ने एक सनसनीखेज दावा किया है। मां के मुताबिक, किसी ने उनके बेटे को 2 लाख रुपये कमाने का लालच दिया था। आपको बता दें कि रेहान ने कुछ महीने पहले ही पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने परिवार का पेट पालने के लिए गुरुग्राम में वेल्डिंग का काम सीख रहा था। इसी दौरान बिहार के एक युवक ने उसे अपने भाई के साथ अच्छी नौकरी दिलाने की बात कही और अपने साथ ले गया।
गरीबी की वजह से बीच में छोड़ दी थी पढ़ाई
रेहान की मां ने कहा कि बोले थे 2 लाख कमाएगा। बिहार का एक लड़का था, बोला भाई के साथ काम दिला दूंगा। मेरा बेटा तो वेल्डिंग सीखता था, पढ़ाई छोड़ दी थी गरीबी की वजह से। मां ने रोते हुए कहा कि उसके पास तो इतने पैसे भी नहीं हैं कि वो मुंबई जाकर अपने बेटे से मिल सके। उसे ये भी नहीं पता कि उसका बेटा पुलिस की कस्टडी में है और किस हाल में है।
मां के पास मुंबई जाने के पैसे भी नहीं
रेहान की मां ने कहा कि मेरे पास मुंबई जाने के पैसे तक नहीं हैं। पता नहीं मेरा बेटा कहां है। मैं हाथ जोड़कर सरकार से कहती हूं, मेरे बेटे ने गलत किया तो उसे सजा मिले, लेकिन मेरे बेटे को इस रास्ते पर ले जाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए। मेरे बेटे और जिसे गोली लगी दोनों को इंसाफ मिले।
सन्नी मलिक की रिपोर्ट
Tiger Shroff attack मामले में बड़ा खुलासा, तीनों शूटरों को कैसे होती थी फंडिंग? कैसे मिले हथियार
टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले आरोपी गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER
मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद हरियाणा के सोनीपत तक इस मामले की चर्चा हो रही है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो हरियाणा के सोनीपत और एक बिहार का रहने वाला बताया जा रहा है। सोनीपत के देवडू गांव के रहने वाले शार्प शूटर रेहान को लेकर अब उसके परिवार से जुड़ी बातें सामने आई हैं। परिवार के मुताबिक, रेहान पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद वह वेल्डिंग का काम कर रहा था। आखिर घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला रेहान मुंबई तक कैसे पहुंचा? आइए जानते हैं इस बारे में।
नौवीं कक्षा में फेल हुआ था रेहान
मुंबई के जुहू में बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनीपत के देवडू गांव से जुड़े शार्प शूटर रेहान का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो हरियाणा के सोनीपत के हैं और एक बिहार का बताया जा रहा है। इनमें से एक आरोपी रेहान के परिवार के मुताबिक, रेहान ने नौवीं कक्षा में फेल होने के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।
पहले भी जेल जा चुका रेहान
बताया जा रहा है कि रेहान पहले भी अवैध हथियार रखने के मामले में जेल जा चुका है। जेल से छूटने के बाद रेहान वेल्डिंग का काम करने लगा था। उसकी मौसी अफसाना के मुताबिक, बकरीद पर वह घर आया था और त्योहार मनाने के बाद काम पर जाने की बात कहकर निकला था। परिवार को अंदाजा नहीं था कि आगे चलकर उसका नाम मुंबई में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ जाएगा। रेहान की मां समसीदा एक निजी कंपनी में काम करती हैं। रेहान अपनी मां और छोटे भाई के साथ देवडू गांव में रहता था। बताया गया है कि वह करीब 12 साल पहले अपने पिता से अलग हो गया था।
परिवार ने रेहान को कई बार समझाया था
रेहान की मौसी अफसाना के मुताबिक, परिवार ने रेहान को पहले दर्ज मुकदमे का हवाला देते हुए कई बार समझाया था कि वह अपराध से दूर रहे और अपने काम पर ध्यान दे। लेकिन परिवार की समझाइश के बावजूद अब उसकी गिरफ्तारी टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हुई है।व हीं, आसपास के लोगों का कहना है कि रेहान का रहन-सहन सामान्य था। मौसी अफसाना ने अपनी तबीयत खराब होने का हवाला देते हुए ज्यादा जानकारी देने से इनकार किया। उनका कहना है कि उन्हें रेहान की गिरफ्तारी और मुंबई में हुई फायरिंग के मामले की पूरी जानकारी नहीं है। (रिपोर्ट: सन्नी मलिक)
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ मामले से जुड़ी बड़ी खबर, तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे
लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा कौन है अनिल पंडित? अमेरिका में बैठकर भारत में वारदातें करवाने का आरोप, टाइगर श्रॉफ पर हमले में भी नाम
इसी बस पर पथराव हुआ
Image Source : ANI
दिल्ली से श्रीनगर जा रही जम्मू-कश्मीर की बस पर हरियाणा के करनाल में पथराव का मामला सामने आया है। बस पर पत्थर और ईंटें फेंकी गईं, जिससे उसकी खिड़कियां टूट गईं। पथराव में एक यात्री को भी चोट लग गई।  पत्थरबाजी के दौरान बस के तीन से चार शीशे टूट गए। थाना प्रभारी ने बताया कि यह बस श्रीनगर की ओर जा रही थी और रात करीब 10:30 बजे करनाल में एक ढाबे के पास रुकी थी।
पुलिस ने बताया कि कहासुनी के बाद कुछ लोगों ने बस पर पत्थर फेंक दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों तरफ के लोगों ने ड्रिंक (शराब) की हुई थी। बस में जो सवारी थी, उसने भी ड्रिंक की थी और कार सवार लोग भी शराब पीये थे। दोनों पक्षों में साइड को लेकर विवाद हुआ। पुलिस का कहना है कि दो पक्षों के बीच आपसी विवाद था। इसमें कोई जाति-धर्म का एंगल नहीं था।
पुलिस का सामने आया बयान
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने कहा कि बस ड्राइवर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने से मना कर दिया और रात में ही बस को लेकर आगे चला गया। थाना प्रभारी का कहना है कि लोगों को इस मामले की सच्चाई जानकर ही कमेंट करना चाहिए। जिस तरह से घटना को एंगल दिया जा रहा है, वैसा बिल्कुल भी नहीं है।  पुलिस ने मामले को देखते हुए जांच की ओर जांच के दौरान पूरा मामला सामने आ गया। फिलहाल पुलिस अपनी तरफ से दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
हेट क्राइम का कोई एंगल नहीं
वहीं, इस मामले को लेकर ढाबे पर कार्यरत मौके पर मौजूद एक व्यक्ति का कहना है कि इनका कोई पीछे से शायद मामला चल रहा था। कार सवार लोगों ने ढाबे पर आकर बस के शीशे तोड़े और जो बस का ड्राइवर था उसको पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में कोई जाति-धर्म का एंगल नहीं है।
उमर अब्दुल्ला ने जताई चिंता
इस घटनाक्रम पर जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने चिंता जताई है। उमर अब्दुल्ला ने एक्स हैंडल पर सीएम नायब सैनी को टैग करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना नहीं होनी चाहिए थी। मुझे उम्मीद है कि नायब सैनी के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार और पुलिस दोषियों को पकड़ेंगे और ऐसी कार्रवाई करेंगे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।
रिपोर्ट- अमित भटनागर
ये भी पढ़ेंः ब्यॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने पति का रेत दिया गला, जब तक मर नहीं गया तब तक चाकू से करती रही वार
पुलिस हिरासत में महिला और उसका प्रेमी
Image Source : REPORTER
हरियाणा में फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। मृतक फरीदाबाद के पल्ला की श्याम कॉलोनी के पास रहता था और मूल रूप से यूपी के हाथरस का रहने वाला था। मृतक की गर्दन पर चाकू के कई निशान मिले हैं। आरोप है कि महिला पति को तब तक मारती रही, जब तक वह मर नहीं गया। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक के गर्दन पर चाकू के घाव मिले हैं। पुलिस ने हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मृतक गोपाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के कुमारपुर गांव का रहने वाला था। वह करीब 15 साल से फरीदाबाद में रह रहा था और DLF इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम करता था।
पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
घटना 14 और 15 अक्टूबर की दरमियानी रात की है, जब श्याम कॉलोनी में गोपाल नाम के शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस की तफ्तीश में जो खुलासा हुआ, उसने सभी के होश उड़ा दिए। मृतक गोपाल यूपी के हाथरस का रहने वाला था और पिछले कई सालों से फरीदाबाद में काम कर रहा था। लेकिन उसकी पत्नी का दिल गांव के ही योगेंद्र नाम के युवक पर आ गया था।
क्राइम ब्रांच DLF ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि यह पूरी हत्या एक सोची-समझी साजिश थी। प्रेमी योगेंद्र ने ही महिला को उकसाया और कहा कि 'गोपाल को रास्ते से हटा दो, फिर हम शादी कर लेंगे और बाकी सब मैं संभाल लूंगा'। इसी साजिश के तहत महिला ने सोते हुए अपने पति का गला रेत दिया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और महज 24 घंटे के अंदर कातिल पत्नी और उसके प्रेमी योगेंद्र को धर दबोचा। पुलिस प्रवक्ता के मुताबिक महिला का अपने ही गांव के युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों ने शादी करने का प्लान बनाया और गोपाल को रास्ते से हटाने की साजिश रची दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
बेटी ने मृतक के भाई को किया फोन
पुलिस के अनुसार, गोपाल की पत्नी काजल 13 अक्टूबर को अपने तीन बच्चों में से दो के साथ अपने गांव से फरीदाबाद आई थी और श्याम कॉलोनी में एक रिश्तेदार के घर रुकी थी। अगले दिन गोपाल भी उनसे मिलने वहां गया था। गुरुवार सुबह उनकी बेटी ने गोपाल के भाई भूरा को फोन करके बताया कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है। जब भूरा वहां पहुंचा, तो उसने अपने बड़े भाई को मृत पाया और पुलिस को सूचना दी। इससे पहले अभी हाल में करनाल में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया था।
रिपोर्टः विनोद मित्तल
ये भी पढ़ेंः बहादुरगढ़ में BJP जिला उपाध्यक्ष की ब्रेजा कार चोरी, महज 7 मिनट में घर के सामने से उठा ले गए चोर, देखें-CCTV वीडियो
चोरी करते चोर
Image Source : REPORTER
हरियाणा के बहादुरगढ़ में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि रिहायशी इलाके में घर के बाहर खड़ी भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज की ब्रेजा कार भी सुरक्षित नहीं रही। मामला गुरुवार तड़के करीब 4 बजे है। शहर के सेक्टर-6 में भाजपा नेता के घर के सामने क्रेटा कार में सवार होकर आए तीन संदिग्ध चोर महज 7 मिनट में कार चोरी कर फरार हो गए। चोर कार को हरियाणा से उत्तर प्रदेश तक ले गए। बाद में कार उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद हुई। इस घटना ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गश्त पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
चोरी करने में लगे करीब 7 मिनट
भाजपा नेता नरेश भारद्वाज के घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में तीन संदिग्धों की करतूत कैद हुई है। फुटेज के अनुसार, आरोपी क्रेटा कार से मौके पर पहुंचे और पहले आसपास की रेकी की। इसके बाद एक युवक ब्रेजा के पास पहुंचा और कुछ ही सेकेंड में लॉक खोलकर कार स्टार्ट कर दी। फिर तीनों संदिग्ध कार लेकर फरार हो गए। पूरी वारदात को अंजाम देने में उन्हें करीब 7 मिनट लगे।
हैरानी की बात है कि रिहायशी इलाके में CCTV कैमरे लगे होने के बावजूद चोर बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दे गए। कॉलोनी में सुरक्षा गार्ड भी तैनात नहीं था। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में पुलिस की नियमित गश्त नहीं होती। ऐसे में सवाल उठता है कि जब रिहायशी इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल है, तो आम नागरिकों के वाहन कितने सुरक्षित हैं?
कार बरामद, लेकिन चोर फरार
कार में GPS सिस्टम लगा होने के कारण उसकी लोकेशन ट्रेस हुई। शुरुआती लोकेशन गाजियाबाद में मिलने के बाद चोरी हुई ब्रेजा कार उत्तर प्रदेश के लोनी देहात से बरामद कर ली गई। हालांकि, कार चोरी की इस वारदात ने पुलिस की रात्रि गश्त और अपराधियों पर निगरानी के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CCTV में तीन संदिग्ध दिखाई देने के बावजूद उनकी पहचान और गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की आगे की कार्रवाई अहम होगी।
यहां देखें वीडियो
20 साल से बीजेपी से जुड़े हैं नरेश
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश भारद्वाज करीब 20 साल से पार्टी में सक्रिय हैं। वह जिला महामंत्री भी रह चुके हैं और वार्ड नंबर-21 से नगर परिषद का चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने पुलिस से चोरो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और शहर में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम करने की मांग की है। अब देखना होगा कि ये शातिर चोर आखिर कब तक पुलिस गिरफ्त में आते हैं।
रिपोर्ट- सुनील कुमार
ये भी पढ़ेंः पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबों पर नगर निगम की पैनी नजर, 100 होटल व ढाबा मालिकों को नोटिस जारी
सोहना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभे
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना इलाके में सुबह-सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, थार गाड़ी में दो गायों को लेकर जा रहे तीन बदमाशों को नूंह क्राइम ब्रांच की टीम ने घेरने की कोशिश की। इसी दौरान फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में वांछित अपराधी शाहिद उर्फ आडवाणी घायल हो गया और उसकी मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से गायों को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया है।
थार के रोकने में बदमाशों ने की फायरिंग
घटना सोहना के गांव भिवरावटी से सिलानी रोड पर गुरुग्राम-नूंह सीमा के पास की है। पुलिस के अनुसार, नूंह क्राइम ब्रांच को सुबह करीब चार बजे सूचना मिली थी कि शाहिद उर्फ आडवाणी अपने साथियों के साथ गायों की तस्करी के लिए निकलने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद फरीदाबाद नंबर की थार गाड़ी दिखाई दी, जिसमें तीन लोग सवार थे और डिग्गी में दो गाय रखी हुई थीं। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने के लिए घेराबंदी की, लेकिन इसी दौरान बदमाशों की तरफ से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में साजिद को गोली लगी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दोनों आरोपी फरार हो गए।
फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
मुठभेड़ के बाद मौके पर सोहना सदर थाना पुलिस, फॉरेंसिक टीम और सीन ऑफ क्राइम टीम पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोहना नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। वहीं, पशु चिकित्सक को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। जांच के बाद थार गाड़ी में मिली दोनों गायों को मुक्त कराकर गौशाला भेज दिया गया। पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश करने के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच कर रही है।
शाहिद के खिलाफ 30 आपराधिक मामले थे दर्ज
पुलिस के मुताबिक, शाहिद उर्फ आडवाणी लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ करीब 30 आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। उसका नाम एटीएम मशीन चोरी और लूट की वारदातों से जुड़े मामलों में भी आया था। साल 2018 में बिलासपुर क्राइम ब्रांच ने उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उस दौरान घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, इलाज के बाद पूछताछ के लिए रिमांड पर लिए जाने के दौरान वह पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी। अब सोहना इलाके में हुई मुठभेड़ में उसकी मौत हो गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
गुरुग्राम में तोड़फोड़ और सीलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक, बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई रुकी
मुरथल के ढाबों के बाहर की तस्वीर
Image Source : REPORTER
सोनीपतः देशभर में अपने पराठों के स्वाद के लिए मशहूर मुरथल के ढाबे अब नगर निगम के निशाने पर हैं। ढाबों से निकलने वाले वेस्टेज को खुले में डालने और गंदा पानी खुले में छोड़ने वालों पर निगम सख्ती करने जा रहा है। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम 2026 के तहत करीब 100 होटल-ढाबों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों की अनदेखी करने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। वहीं, मुरथल में एसटीपी की क्षमता बढ़ाने की योजना बनाई गई है, जिससे नेशनल हाईवे 44 पर गंदा पानी भरने की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है।
दरअसल हरियाणा में मुरथल के ढाबों से हर दिन बड़ी मात्रा में वेस्टेज निकलता है। ऐसे में वेस्टेज को खुले में डालने और गंदे पानी को खुले में छोड़ने पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। निगम ने बड़ी मात्रा में वेस्टेज बाहर निकालने वाले करीब 100 होटल व ढाबों की पहचान की है। इन संचालकों को नियमों का पालन करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं।
खुले में वेस्टेज डालने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी
निगम की ओर से साफ किया जा रहा है कि वेस्टेज को खुले में डालने और गंदा पानी बाहर छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही खुले में वेस्टेज डालने वालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। यानी अब ढाबा संचालकों को वेस्टेज और गंदे पानी को लेकर तय नियमों का पालन करना होगा। वहीं, मुरथल के ढाबों से निकलने वाले गंदे पानी के लिए एसटीपी की क्षमता बढ़ाने की योजना है। फिलहाल एसटीपी की क्षमता 3 एमएलडी है, जिसे बढ़ाकर 7.5 एमएलडी करने की तैयारी है।
दरअसल, एसटीपी का पानी कई बार नेशनल हाईवे-44 पर भर जाता है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी होती है और सड़क हादसों की आशंका भी बनी रहती है। हाईवे पर भरे पानी की वजह से पहले भी कई बार सड़क हादसे हो चुके हैं। ऐसे में एसटीपी की क्षमता बढ़ने से गंदे पानी की निकासी और ट्रीटमेंट की व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। इससे हाईवे पर जलभराव की समस्या कम होने के साथ ही वाहन चालकों को राहत मिलेगी और सड़क हादसों का खतरा भी कम हो सकेगा।
नगर निगम कमिश्नर ने दी ये जानकारी
वहीं, सोनीपत नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुरथल में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट  नियम 2026 के तहत बड़ी मात्रा में वेस्टेज बाहर निकालने वाले करीब 100 होटल व ढाबों की पहचान कर नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों का पालन करवाने के लिए संबंधित ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किए जा रहे है। खुले में कचरा डालने वालों पर जुर्माना लगाने की तैयारी है। निगम का उद्देश्य ढाबों से निकलने वाले कचरे पर नियंत्रण करना और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
रिपोर्टः सन्नी मलिक
ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में तोड़फोड़ और सीलिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी रोक, बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई रुकी
सांकितिक फोटो।
Image Source : PTI
गुरुग्राम में तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही गुरुग्राम में बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई फिलहाल रुक गई है। गौरव कोहली बनाम हरियाणा सरकार मामले में सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी किए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि इस मामले में अगली सुनवाई 3 नवंबर को होगी। बता दें कि गुरुग्राम में DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में करीब 160 मकानों पर अब तक कार्रवाई हो चुकी है।
दो सप्ताह के लिए कार्रवाई पर रोक
हरियाणा के गुरुग्राम में बिल्डर कॉलोनियों में अवैध निर्माण और व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही तोड़फोड़ और सीलिंग की कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल दो सप्ताह के लिए रोक लगा दी है। गौरव कोहली बनाम हरियाणा सरकार मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने यह निर्देश दिए। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से DLF, सुशांत लोक और साउथ सिटी में अब तक करीब 160 मकानों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद फिलहाल इस कार्रवाई पर विराम लग गया है।
हाई कोर्ट के आदेश के चुनौती
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई याचिका में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी गई थी। ये मामला नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग (DTP) के अधिकार क्षेत्र से जुड़ा है। कुछ मकान मालिकों ने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी और कहा था कि डीटीपी को कार्रवाई का अधिकार नहीं है। यह क्षेत्र नगर निगम दायरे में है। इसमें नगर निगम कार्रवाई कर सकता है।
हाई कोर्ट ने क्या कहा था?
हालांकि, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट मामले में सुनवाई करते हुए साफ कर दिया था कि अगर कोई बिल्डर कॉलोनी के नगर निगम के क्षेत्र में शामिल हो जाती है तो बस इस कारण से नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग का क्षेत्राधिकार खत्म नहीं हो जाता है। हाई कोर्ट ने इस मामले में हरियाणा विकास एवं शहरी क्षेत्र विनियमन अधिनियम, 1975 का हवाला दिया था। हाई कोर्ट ने साफ किया था कि ये अधिनियम हरियाणा के सभी शहरी इलाकों पर लागू होता है जिसमें नगर निगम के क्षेत्र में आने वाली जमीन भी शामिल है। (रिपोर्ट: गोहित कौशिक)
ये भी पढ़ें- फरीदाबाद में MDMA ड्रग्स तस्करी का भंडाफोड़; दक्षिण अफ्रीकी नागरिक समेत 3 गिरफ्तार, 13 लाख की ड्रग्स बरामद
हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से हमला, दिनदहाड़े बेटे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
हरियाणा के पंचकूला में पुलिस और दो कथित शूटरों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। एफआईआर में दर्ज विवरण के मुताबिक, पकड़े गए दोनों आरोपी अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह कथित तौर पर एक कुख्यात गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों मोहाली, पंचकूला या चंडीगढ़ में किसी टारगेट को निशाना बनाने के इरादे से यहां आए थे।
आरोपियों ने पुलिस टीम पर चलाईं गोलियां
हालांकि, कथित टारगेट की पहचान और हमले की योजना के बारे में जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर पांच गोलियां चलाईं। एफआईआर के अनुसार, एक गोली पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जबकि दूसरी गोली असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) सुनील कुमार के कान के पास से गुजर गई। पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार गोलियां चलाईं। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में एक-एक गोली लगी और उन्हें काबू कर लिया गया।
देवी लाल स्टेडियम के पीछे वाली सड़क पर हुई कार्रवाई
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-20 थाना क्षेत्र में ताऊ देवी लाल स्टेडियम के पीछे सेक्टर-3 की सड़क पर हुई। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दोनों आरोपियों की पुलिस टीम से मुठभेड़ हो गई।
डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में हुई कार्रवाई
एफआईआर में दर्ज विवरण के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों के घायल होने के बाद उन्हें काबू कर लिया गया। कार्रवाई पंचकूला पुलिस ने डीसीपी क्राइम अमरिंदर सिंह की अगुवाई में की।
दोनों आरोपियों की हुई पहचान
पुलिस रिकॉर्ड में आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह और जगराज सिंह के रूप में दर्ज है। दोनों पंजाब के अमृतसर जिले के रहने वाले बताए गए हैं। एफआईआर में दोनों के कथित तौर पर एक कुख्यात गैंग से जुड़े होने का उल्लेख है। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि क्या दोनों को ट्राइसिटी में किसी व्यक्ति पर हमला करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कथित टारगेट कौन था, आरोपियों को किसने भेजा और उनके स्थानीय संपर्क कौन हैं। इन सवालों के जवाब जांच के बाद सामने आ सकते हैं।
आरोपियों के पास से अवैध हथियार भी बरामद
एफआईआर के अनुसार, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध हथियार बरामद किए हैं। मामले में आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25(6) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, हथियारों के स्रोत, गैंग से कथित संबंधों और ट्राइसिटी में उनकी गतिविधियों की जांच कर रही है।
उमंग श्योरन की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से हमला, दिनदहाड़े बेटे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
13 लाख की MDMA के साथ दक्षिण अफ्रीकी नागरिक गिरफ्तार
Image Source : INDIA TV
फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए MDMA की खरीद-फरोख्त और सप्लाई से जुड़े एक मामले का खुलासा किया है। अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका नागरिक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वाणिज्य मात्रा में 126.96 ग्राम MDMA बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपी संगम दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से नशीला पदार्थ खरीदकर छोटी-छोटी मात्रा में बेचता था, जबकि बिसरख नोएडा निवासी विनित ने संगम से MDMA खरीदकर बेचने के लिए लिया था।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार, 7 अक्टूबर 2026 को अपराध शाखा बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सूरजकुंड-अनखीर रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 126.96 ग्राम MDMA बरामद हुआ। जिसकी पहचान संगम निवासी गांव दयालपुर, फरीदाबाद के रूप में हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया गया।
दक्षिण अफ्रीकी नागरिक से खरीदकर बेचता था नशीला पदार्थ
पुलिस ने संगम को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी, यह MDMA नोएडा में रह रहे दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा से खरीदकर लाया था। संगम नशीले पदार्थ को कम-कम मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि बिसरख नोएडा नोएडा निवासी विनित ने संगम से करीब 4 ग्राम MDMA बेचने के लिए खरीदा था। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने आगे कार्रवाई करते हुए दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा व विनित को 11 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया।
स्टडी वीजा पर भारत आया था दक्षिण अफ्रीकी नागरिक
पुलिस जांच में सामने आया कि दक्षिण अफ्रीका निवासी ओडेकामरा वर्ष 2019 में स्टडी वीजा पर भारत आया था। उसका वीजा वर्ष 2023 में समाप्त हो गया था, जिसके बाद वह नोएडा में अवैध रूप से रह रहा था। पुलिस अब आरोपी से नशीले पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लाई नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है।
पुलिस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि संगम और विनित को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी नागरिक ओडेकामरा को आगे की पूछताछ के लिए 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। फरीदाबाद पुलिस मामले में नशीले पदार्थ की सप्लाई के स्रोत, नेटवर्क में शामिल अन्य व्यक्तियों और तस्करी से जुड़े दूसरे पहलुओं की जांच कर रही है।
(रिपोर्ट- विनोद मित्तल)
ये भी पढ़ें-
हरियाणा में प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से हमला, दिनदहाड़े बेटे के अपहरण की कोशिश, CCTV में कैद हुई वारदात
प्रॉपर्टी डीलर पर रॉड से हमला,
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के भोंडसी एरिया के रेयान एन्कलेव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कुछ युवकों ने रॉड, डंडों से एक प्रॉपर्टी डीलर की कार पर उस वक्त हमला कर दिया, जब वह बच्चों को स्कूल से लेकर दोपहर के वक्त अपने घर जा रहा था। घटना 9 अक्टूबर की दोपहर की है। आरोपियों ने न केवल गाड़ी को क्षतिग्रस्त किया बल्कि प्रॉपर्टी डीलर के साथ मारपीट की। आरोप है कि इन युवकों ने उनके बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया और बेटियों के साथ भी मारपीट की, लेकिन समय रहते उन्होंने बच्चों को बचाकर एक फार्म हाउस में भेज दिया, जिससे एक बड़ी घटना टल गई।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
वारदात की सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। इसका फुटेज पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
पहले रॉड से हमला फिर बेटे के अपहरण की कोशिश
सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से कुछ युवक पहले एक कार पर रॉड से हमला करते हैं और गाड़ी के शीशे तोड़ देते हैं। इसके बाद वह गाड़ी में मौजूद प्रॉपर्टी डीलर व उनके बच्चों पर भी हमला कर देते हैं। आरोप है कि इन युवकों ने पीड़ित के बेटे के अपहरण का भी प्रयास किया। जिस स्थान पर यह वारदात हुई उस स्थान से कुछ ही दूरी पर पीड़ित का दोस्त एक फार्महाउस में नौकरी करता है जिस पर उसने बच्चों को वहां भगा दिया और सभी बच्चों को सुरक्षित किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही भोंडसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
पहले अकाउंटेंट का करता था काम
पीड़ित सुरेश कुमार ने बताया कि वह मूल रूप से चरखी दादरी के रहने वाले हैं और परिवार सहित कई सालों से भोंडसी के रेयान एन्कलेव में रह रहे हैं। वह पहले अकाउंटेंट के तौर पर कार्य कर रहे थे, लेकिन साल 2017 में नौकरी छोड़ने के बाद वह भोंडसी एरिया में ही प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगे।
पूरी प्लानिंग के तहत किया गया हमला
उन्होंने पुलिस को शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले जब रेयान एन्कलेव में सड़क बनाने का काम चल रहा था। उस वक्त उनका पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से विवाद हो गया था, जिसके बाद से वह लोग उनसे रंजिश रखे हुए हैं और अब आरोपियों ने रेकी करने के बाद पूरी प्लानिंग के साथ उन पर हमला किया। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
करनाल में चाकू गोदकर युवक की बेरहमी से हत्या, गर्दन-पेट समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान
द्वारका एक्सप्रेसवे पर स्कोडा कार हवा में उछलकर ग्रिल तोड़ते हुए पलटी।
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। धनवापुर गोलचक्कर के पास एक अनियंत्रित स्कोडा ऑक्टाविया कार भीषण हादसे का शिकार हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार हवा में उछलते हुए लोहे की ग्रिल तोड़कर ग्रीन बेल्ट में जा पलटी। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसे हुआ हादसा?
यह दर्दनाक हादसा गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर धनवापुर गोलचक्कर के समीप हुआ। जानकारी के अनुसार, स्कोडा ऑक्टाविया कार गुरुग्राम से दिल्ली की दिशा में बेहद तेज रफ्तार से जा रही थी। जैसे ही कार गोलचक्कर के पास पहुंची, अचानक चालक का वाहन से संतुलन बिगड़ गया। बेकाबू कार सीधे सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई।
स्कोडा कार के परखच्चे उड़े
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि डिवाइडर से टकराते ही कार हवा में उछल गई। इसके बाद कार सड़क किनारे लगी मजबूत लोहे की सुरक्षा ग्रिल को चीरती हुई ग्रीन बेल्ट में जाकर पलट गई। इस जबरदस्त टक्कर में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।
राहगीरों ने कार में फंसे ड्राइवर को निकाला बाहर
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत गाड़ी की ओर दौड़ लगाई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी और ड्राइवर अंदर ही फंसा हुआ था। कार के अंदर बुरी तरह फंसे चालक को राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। घायल ड्राइवर को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के अनुसार, ड्राइवर को काफी चोटें आई हैं।
हादसे की वजह क्या?
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या ड्राइवर नशे की हालत में था या फिर अचानक किसी तकनीकी खराबी की वजह से यह हादसा हुआ। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को क्रेन की मदद से सड़क से हटवाया गया। द्वारका एक्सप्रेसवे पर लगातार बढ़ते तेज रफ्तार के हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और गति सीमा के नियमों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)
यह भी पढ़ें-
अहमदाबाद में खुले नाले में गिरी 9 साल की बच्ची, किराया दे रही थी मां तभी हुआ हादसा; तलाश में जुटी टीमें
गुजरात के खावड़ा सोलर पार्क में भीषण हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बोलेरो सवार 7 लोगों की मौत; कई घायल
जांच करती पुलिस
Image Source : REPORTER
करनाल में देर रात एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। मुनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक 43 वर्षीय शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। रात करीब 11 बजे हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव बर्चपुर निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने विनोद पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी जान ले ली। गर्दन, पेट और कमर समेत शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान मिले हैं।
मौके पर मिली बाइक, मोबाइल गायब
वारदात के बाद घटनास्थल पर विनोद की मोटरसाइकिल तो मिल गई, लेकिन उसका मोबाइल फोन गायब बताया जा रहा है। मोबाइल का गायब होना भी पुलिस की जांच का अहम पहलू है। हालांकि, हत्या के पीछे लूट, रंजिश या कोई अन्य वजह है, यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
करनाल से गांव लौट रहा था विनोद, रास्ते में किसने रोका?
मृतक के चचेरे भाई संजय शर्मा के मुताबिक, विनोद करनाल में सिंगला मोटर पर गाड़ी चलाने का काम करता था। शनिवार रात वह अपनी मोटरसाइकिल पर करनाल से गांव लौट रहा था। इसी दौरान मुनक रोड पर गांव बड़ौता के पास बिजली घर के नजदीक उसकी हत्या कर दी गई। परिजनों के अनुसार, विनोद के शरीर पर चार से पांच वार किए जाने की बात सामने आई है। गर्दन, पेट, कमर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के निशान बताए गए हैं। परिवार को फिलहाल यह जानकारी नहीं है कि विनोद की हत्या किसने और किस वजह से की।
अविवाहित था विनोद, परिवार में पसरा मातम
43 वर्षीय विनोद कुमार अविवाहित था। रोजमर्रा की तरह काम से लौटते समय उसके साथ ऐसी खौफनाक वारदात हो जाएगी, इसकी किसी को कल्पना भी नहीं थी। हत्या की सूचना मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। अब परिजनों को पुलिस से इंसाफ और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है।
मधुबन थाना पुलिस ने संभाला मोर्चा, जुटाए साक्ष्य
वारदात की सूचना मिलने पर मधुबन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम हाउस में भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल अज्ञात हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
पुलिस का दावा-आरोपियों की तलाश जारी
मधुबन थाना प्रभारी लखविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को रात के समय हत्या की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है। इससे पहले अभी हाल में ही करनाल में एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी।
रिपोर्टः अमित भटनागर
ये भी पढ़ेंः फरीदाबाद में 10वीं के छात्र का फंदे से लटकता मिला शव, प्रेमिका के घर पर लाश मिलने से हड़कंप; हत्या का आरोप
ध्रुव राठी
Image Source : X- @DHRUV_RATHEE
यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने गुरुग्राम स्थित उसके घर से सुबह करीब 8 बजे हिरासत में लिया। इससे एक दिन पहले शुक्रवार रात वह इंडिया गेट भी गया था। गुरुग्राम के सेक्टर -56 में ध्रुव राठी का घर है, आज उसे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रोटेस्ट में ध्रुव को शामिल होना था। ध्रुव राठी लगातार CJP प्रोटेस्ट का समर्थन कर रहा था।
देर रात से घर के बाहर मौजूद थी पुलिस
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस की करीब 50 सदस्यीय टीम देर रात से ही ध्रुव राठी के घर के बाहर मौजूद थी। इसके बाद पुलिस ध्रुव को अपने साथ ले गई। हालांकि, ध्रुव को किस मामले में हिरासत में लिया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल सामने नहीं आई है।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की टीम सुबह करीब 8 बजे सेक्टर-56 स्थित केंद्रीय विहार में ध्रुव के आवास पर पहुंची। ध्रुव राठी की मां के दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मी घर के अंदर दाखिल हो गए और ध्रुव को अपने साथ ले गई।
8 अक्टूबर को ही भारत पहुंचा था ध्रुव राठी
बता दें कि ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को ही भारत पहुंचा था। भारत पहुंचते ही सबसे पहले वह बेंगलुरु में सीईसी ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुआ। इसके बाद 9 अक्टूबर की रात दिल्ली पहुंचा जहां इंडिया गेट से उसने एक वीडियो भी शेयर किया था। इसके बाद वह गुरुग्राम स्थित अपने घर चला गया और आज शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने वाला था।
वहीं, आपको बता दें कि दिल्ली में SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रोटेस्ट शुरू हो गया है। कुछ प्रदर्शनकारी जंतर मंतर पहुंच रहे हैं लेकिन दिल्ली पुलिस इतनी अलर्ट है कि तुरंत प्रदर्शनकारियों को डिटेन कर रही है। किसी भी प्रदर्शनकारी को जंतर-मंतर पहुंचने नहीं दिया जा रहा है। जो लोग भी प्रदर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं, उन्हें तुरंत हिरासत में लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, 30 से ज्यादा सड़कों पर डायवर्जन; बॉर्डर पर वाहनों की चेकिंग
CJP प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया
आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा।
Image Source : REPORTER INPUT
फरीदाबाद: जिले के खेड़ी पुल थाना इलाके में 10वीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने भारी हंगामा किया। किशोर का शव उसकी ही सहपाठी (प्रेमिका) के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़की के घर वालों ने किशोर को घर बुलाकर पहले बेरहमी से पीटा और फिर फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की खबर मिलते ही इलाके में तनाव फैल गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। यहां उनके साथ भी हाथापाई व मारपीट की गई। इतना ही नहीं, शव लेने आई एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की गई, जिससे ड्राइवर को भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
छात्रा के घर में लटकता मिला शव
पूरा मामला फरीदाबाद के थाना खेड़ी पुल थाना इलाके के टीटू कालोनी का है। यहां पर एक ही कक्षा में पढ़ने वाली सहपाठी छात्रा के घर में उसी के साथ पढ़ने वाले छात्र का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसीपी राजीव कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। खेड़ी पुल थाना इलाके में हुई इस घटना में पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि मृतक किशोर और लड़की दोनों एक ही स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ते थे। परिजनों का दावा है कि छात्र को घर बुलाकर मारपीट की गई और फिर फंदे पर लटकाया गया।
भीड़ ने पुलिस और एम्बुलेंस पर किया हमला
वहीं इस मामले में शव को लेने पहुंचे एम्बुलेंस चालक ने बताया कि वह जब शव को लेने पहुंचे तो भीड़ आक्रोशित थी। भीड़ ने न केवल उस पर हमला कर दिया, बल्कि उसकी एम्बुलेंस में भी तोड़फोड़ की। इसके बाद उसने भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। वहीं इस मामले जानकारी देते हुए एसीपी राजीव ने बताया कि आक्रोशित भीड़ ने पुलिस टीम से मारपीट की और एम्बुलेंस में तोड़फोड़ की। एसीपी राजीव कुमार के अनुसार मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। साक्ष्यों के आधार पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। (इनपुट- विनोद मित्तल)
यह भी पढ़ें-
दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन आज रात से हो सकते हैं बंद, देख लें पूरी लिस्ट; दिल्ली पुलिस ने लिखा लेटर
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM
हरियाणा के गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने गुरुवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया जो सुन और बोल नहीं सकता। इस व्यक्ति पर उसी तरह की दिव्यांगता वाली एक महिला के साथ रेप करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि वह आरोपी अदनान खान के संपर्क में इंस्टाग्राम के ज़रिए आई थी और कुछ समय पहले लखनऊ में आयोजित मूक-बधिरों के एक कार्यक्रम में उससे मिली थी। इसके बाद, अदनान ने उसे नौकरी दिलाने के बहाने गुरुग्राम बुलाया और वह 14 फरवरी को शहर पहुंची।
कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अदनान उसे अपने कमरे में ले गया और कथित तौर पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिसके बाद उसने उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि इसके बाद अदनान ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस घटना के बारे में बताया, तो उसे मार दिया जाएगा।
पीड़ित ने शुरुआत में लखनऊ के हज़रतगंज पुलिस स्टेशन में ज़ीरो FIR दर्ज कराई थी। क्योंकि घटना की जगह गुरुग्राम में आती थी, इसलिए सेक्टर 17/18 पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई और पुलिस की एक टीम ने आरोपी को सेक्टर 18 से गिरफ्तार कर लिया। अदनान खान (29) उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का रहने वाला है और उसने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी को शहर की अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया, जबकि मामले की जांच चल रही है।
खाली स्लीपर बस के अंदर छात्रा से गैंगरेप
इससे पहले, दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके में एक खाली स्लीपर बस के अंदर 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा के साथ गैंगरेप की दर्दनाक घटना सामने आई थी। मैनपुरी की रहने वाली पीड़िता घरवालों से नाराज होकर नोएडा अपने चचेरे भाई के पास जा रही थी, लेकिन बारिश और अंधेरे के कारण वह परी चौक पर रास्ता भटक गई। इसी दौरान विश्वनाथ ट्रेवल्स की बस के ड्राइवर कुलदीप (39) और कंडक्टर संदीप (26) ने उसे नोएडा सेक्टर-63 छोड़ने के बहाने बैठा लिया। परी चौक से कश्मीरी गेट तक करीब 47 किलोमीटर के सफर के दौरान आरोपियों ने बस के बंद सीसीटीवी और पर्दों की आड़ में छात्रा के साथ चलती बस में गैंगरेप किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
घटना के बाद आरोपी पीड़िता को कश्मीरी गेट बस अड्डे के पास छोड़कर फरार हो गए, जिसके बाद घबराई हुई छात्रा ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के दिन यानी 4 अगस्त को ही दोनों आरोपियों को तिमारपुर की एक बस पार्किंग से गिरफ्तार कर लिया और अपराध में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। कानपुर के रहने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें-
सूरजपुर हत्याकांड में 3 को सजा-ए-मौत, 1 को उम्रकैद; मां और बेटी की हुई थी हत्या, शरीर पर मिले थे 61 चोटों के निशान
बच्चे के सिर पर प्रिंसिपल बजा रहे ताल, ठहाके लगाकर झूमते हुए VIDEO हुआ वायरल तो गिरी गाज
कैप्टन स्मित मच्छार के लिए अशोक चक्र की मांग
Image Source : ANI/PTI
हरियाणा के निर्दलीय राज्यसभा सदस्य कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कैप्टन स्मित मच्छार को अशोक चक्र से सम्मानित करने पर विचार करने का अनुरोध किया। शर्मा ने पीएम मोदी को लिखे पत्र में कैप्टन मच्छार के साहस और सूझबूझ का उल्लेख करते हुए उन्हें इस सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता सम्मान के लिए योग्य बताए जाने की मांग की है।
174 यात्रियों की बचाई जान
सांसद शर्मा के मुताबिक, कैप्टन स्मित मच्छार ने दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान  FZ1073 में असाधारण साहस का परिचय दिया। पत्र में कहा गया कि गंभीर रूप से चाकू से घायल होने के बावजूद मच्छार ने अपने सह-पायलट द्वारा विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश को नाकाम किया और विमान में सवार 174 यात्रियों की जान बचाई। शर्मा ने अपने पत्र में कहा कि हरियाणा ने हमेशा राष्ट्रसेवा में अपने बेटे-बेटियों के शौर्य और साहस पर गर्व किया है। उनके अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कैप्टन मच्छार के इस साहसिक कार्य को देखकर उन्हें गहरा सम्मान महसूस हुआ।
अशोक चक्र के लिए विचार करने का अनुरोध
कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि अशोक चक्र शांतिकाल में दिया जाने वाला भारत का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। यह युद्धक्षेत्र से बाहर असाधारण बहादुरी, वीरता और आत्म-बलिदान के उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया जाता है और इसके लिए आम नागरिक भी पात्र हो सकते हैं। शर्मा ने प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार के असाधारण साहसिक कार्य को देखते हुए उन्हें अशोक चक्र से सम्मानित किए जाने पर विचार किया जाए।
सांसद ने कहा कि कैप्टन मच्छार का कार्य नि:स्वार्थ भाव, दृढ़ता और मानवता के प्रति समर्पण के आदर्शों को दर्शाता है। उनके मुताबिक, उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान दिया जाना केवल एक राष्ट्रीय नायक के सम्मान के रूप में नहीं देखा जाएगा, बल्कि इससे युवाओं को यह संदेश भी मिलेगा कि साहस वर्दी, सीमा या पेशे की सीमाओं तक सीमित नहीं है।
कॉकपिट में को-पायलट ने किया था हमला
बता दें कि दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार को ओमानी को-पायलट हमाम अल-हम्मामी ने कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार पर crash axe से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान को बचाने में अहम भूमिका निभाई, जिसे लेकर उन्हें दुनिया भर से वाहवाही मिल रही है। कई देशों के शीर्ष नेताओं ने उनकी इस बहादुरी की तारीफ की है।
ये भी पढ़ें-
CEC के खिलाफ प्रदर्शन के बीच राहुल-प्रियंका से गृह मंत्रालय के संपर्क का दावा खारिज, PIB Fact Check ने बताया फर्जी
लोगों में अशांति फैलाने की साजिश... AI से बनाया पुलिस अफसर का आपत्तिजनक वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
अस्पताल में भर्ती आरोपी
Image Source : REPORTER
हरियाणवी गायक दिलेर खरकिया की रेंज रोवर पर फायरिंग के मामले में वांछित आरोपी गांव लाडपुर निवासी रोहित उर्फ बोदा सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। बारोटा-छतेहरा के पास STF सोनीपत और दिल्ली क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने टीम पर दो फायर किए, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से पिस्तौल, बाइक और एक थैला बरामद किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
एसीपी विपिन कादयान ने बताया कि STF सोनीपत और दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि रोहित उर्फ बोदा बारोटा-छतेहरा के पास आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके में नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक पर एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक लेकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी की तो आरोपी ने टीम पर दो फायर कर दिए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। पुलिस ने उसे मौके से काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से पिस्तौल, बाइक और एक थैला बरामद हुआ। रोहित की गिरफ्तारी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लूट, हत्या के प्रयास और रंगदारी समेत आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित बताया जा रहा है।
रोहित उर्फ बोदा की लंबे समय से पुलिस कर रही थी तलाश
रोहित उर्फ बोदा पर आरोप है कि 17 सितंबर की रात भिवानी के खरक कलां गांव में गायक दिलेर खरकिया के घर के बाहर खड़ी उनकी रेंज रोवर पर फायरिंग की गई थी। इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट डालकर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। जांच के दौरान रोहित का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस के मुताबिक रोहित के तार हिसार के बाडो पट्टी टोल प्लाजा के प्रबंधक संजय शुक्ला हत्याकांड से भी जुड़े हैं और इस मामले में भी उसकी तलाश थी। इसके अलावा सोनीपत की गुड़ मंडी में एक व्यापारी से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में भी उसका नाम सामने आया है। अब मुठभेड़ के बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क और अन्य वारदातों में उसकी भूमिका की जांच करेगी। इससे पहले पुलिस ने झज्जर में विजय हत्याकांड के आरोपी बदमाश इन्द्रपाल को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था।
रिपोर्ट-सन्नी मलिक
ये भी पढ़ेंः पंजाब में कारोबारी की हत्या, 5 लाख का इनाम; फिर हिसार में ऐसे STF के हत्थे चढ़ा आरोपी
युवक की चाकू गोदकर हत्या।
Image Source : REPORTER INPUT
करनाल में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब 20 वर्षीय युवक क्रिश की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। क्रिश 2 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाने के लिए शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। हालांकि दोस्तों के विवाद के बीच क्रिश की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। करनाल की शिव कॉलोनी के समीप गोल चौक के पास यह वारदात हुई। पुलिस के मुताबिक क्रिश अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। इसी दौरान रास्ते में दो गुटों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान क्रिश पर चाकू से हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल क्रिश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मां का रो रोकर बुरा हाल
वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बेटे के शव का इंतजार करती मां सुनीता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां ने बताया कि क्रिश 2 हजार रुपये लेकर शाम करीब 7 बजे जन्मदिन मनाने निकला था। उन्होंने बेटे को घर पर ही जन्मदिन मनाने के लिए कहा था, लेकिन क्रिश दोस्तों के साथ बाहर जाने की जिद पर अड़ा रहा। रात करीब 12 बजे मां ने फोन किया तो क्रिश ने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर पहुंच रहा है। इसके बाद परिवार को उसकी मौत की खबर मिली। मां ने साफ कहा कि जब तक बेटे को न्याय नहीं मिलता, वह शव यहां से नहीं लेकर जाएंगी।
देर रात मिली मौत की जानकारी
क्रिश के बड़े भाई कर्ण ने बताया कि रात करीब 12 बजे उसकी मां की क्रिश से फोन पर बात हुई थी। क्रिश ने कहा था कि वह थोड़ी देर में घर वापस आ रहा है। करीब डेढ़ बजे भाई ने जब फोन किया तो उसे बताया गया कि क्रिश को चोट लगी है और अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर पुलिस से पता चला कि क्रिश की मौत हो चुकी है। दोस्तों से पूछताछ में सामने आया कि रास्ते में शिव कॉलोनी के कुछ लड़कों ने क्रिश और उसके साथियों को घेर लिया था और मारपीट की।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
रामनगर थाना प्रभारी दीपचंद ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक को चाकू मारा गया है और उसे अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में जांच की, जहां डॉक्टरों ने क्रिश को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक क्रिश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था, जबकि दूसरे ग्रुप के युवक भी अलग जगह पार्टी कर रहे थे। रास्ते में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद क्रिश पर चाकू से हमला किया गया।
आरोपियों की तलाश जारी
थाना प्रभारी के अनुसार इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों की शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है और जल्द उन्हें काबू किया जाएगा। हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। (इनपुट- अमित भटनागर)
यह भी पढ़े-
पूर्व मुख्यमंत्री की 90 बीघा जमीन में धांधली, फर्जी दस्तावेज पेश कर 26 बीघा जमीन हड़पने की साजिश; दो गिरफ्तार
पुलिस ने हत्याकांड में वांटेड आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL
पंचकूला/हिसार: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स यानी कि STF ने शनिवार को हिसार से एक वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के मुताबिक, वह पंजाब के अबोहर में 2025 में हुए एक कारोबारी की हत्या के मामले में वांटेड था। आरोपी को हिसार में राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से पकड़ा गया। उसके पास से अवैध .32 बोर की पिस्तौल और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
अबोहर में दिनदहाड़े हुई थी कारोबारी की हत्या
पुलिस के मुताबिक, मृतक कारोबारी की पहचान संजय वर्मा के रूप में हुई थी। वह अबोहर स्थित ‘न्यू वियर वेल जेंट्स टेलर’ शोरूम के सह-मालिक थे। वर्ष 2025 में शोरूम के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पंजाब के फाजिल्का में 7 जुलाई 2025 को केस दर्ज किया गया था। वारदात दिनदहाड़े हुई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिस के मुताबिक, कारोबारी हत्याकांड में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस ने 5 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी।
गुप्त सूचना पर STF ने हिसार में घेरा
आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। उसकी तलाश में लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच हरियाणा STF को आरोपी के हिसार में होने की जानकारी मिली। विशेष सूचना मिलने के बाद हरियाणा STF की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस टीम ने हिसार के राजगढ़ रोड पर बाईपास फ्लाईओवर के पास आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पंजाब के राजीव नगर का रहने वाला है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
दूसरे अपराधों की भी हो रही है जांच
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। STF आरोपी की अन्य आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। इसके अलावा यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वह किसी दूसरे मामले में भी शामिल रहा है या नहीं। पुलिस उसके साथियों और संभावित आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, ताकि अन्य अपराधों में उसकी भूमिका का पता लगाया जा सके।
DGP बोले- संगठित अपराध पर लगातार कार्रवाई
हरियाणा के DGP अजय सिंघल ने कहा कि हरियाणा पुलिस संगठित अपराध, फरार अपराधियों और गंभीर आपराधिक मामलों में वांटेड आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस बल लगातार ऐसे वांटेड और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रभावी कदम उठा रहा है। STF की इस कार्रवाई को इसी अभियान के तहत देखा जा रहा है। बता दें कि हरियाणा से हाल ही में अपराध की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई थी जिसमें ₹10 के लिए सब्जी वाले को बेटियों के सामने पीट-पीटकर मार डाला गया था।
ये भी पढ़ें: रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी
हरियाणा के भिवानी में दर्दनाक हादसे में एक महिला और उनके पोते की मौत हो गई।
Image Source : INDIA TV REPRESENTATIONAL
हिसार: हरियाणा के भिवानी में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक महिला और उनके 4 साल के पोते की मौत हो गई। हादसे में 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार नारहर पीर की दरगाह पर माथा टेककर कार से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान पोहकरवास गांव के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
गुरुवार को दरगाह पर गया था परिवार
पुलिस के अनुसार, भिवानी के मंधाना गांव का यह परिवार गुरुवार को नारहर पीर की दरगाह पर प्रार्थना करने गया था। शुक्रवार सुबह परिवार के लोग कार से वापस अपने गांव लौट रहे थे। जब उनकी कार जुई इलाके में पोहकरवास गांव के पास NH-709 पर पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह हुई बर्बाद
ट्रक की टक्कर से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के मुताबिक, कार में 58 वर्षीय सुलोचना, 4 वर्षीय आरव, 35 वर्षीय अंजलि, रश्मि और करीब 40 साल के कर्मबीर सवार थे। हादसे में सभी को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव का काम शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए भिवानी के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित किया
अस्पताल में डॉक्टरों ने सुलोचना और उनके 4 साल के पोते आरव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में अंजलि, कर्मबीर और रश्मि गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हादसे में मारे गए दोनों लोगों के शवों से जुड़ी जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद परिवार और गांव के लोगों में भी शोक की लहर है।
सड़क पर कुछ देर बाधित रहा ट्रैफिक
हादसे के बाद NH-709 पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक सड़क पर होने की वजह से वाहनों की आवाजाही में परेशानी हुई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य के साथ सड़क को खाली कराने का काम शुरू किया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने के बाद यातायात व्यवस्था को दोबारा सामान्य कर दिया गया।
DSP ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
हादसे की जानकारी मिलने के बाद लोहारू के DSP संजीव कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मौके का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर किन परिस्थितियों में हुई। DSP ने कहा कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि कुछ महीने पहले ही KMP एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हुआ था जिसमें खाटू श्याम से लौट रहे 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। (PTI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: छह माह के बच्चे पर झपटा कुत्ता, जबड़े में दबाकर नोंचता रहा; CCTV में पिटबुल का आतंक देख खौल जाएगा आपका खून
6 नवंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट।
Image Source : PTI
चंडीगढ़: हरियाणा में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 44.91 लाख से अधिक मतदाताओं को मैपिंग प्रोसेस में गलत जानकारी देने के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें से 40.56 लाख से ज्यादा मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि करीब 4.35 लाख मामलों की सुनवाई अभी लंबित है।
अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा लंबित मामलों की संख्या फरीदाबाद, करनाल और हिसार जिलों में है। हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी निर्वाचन पंजीकरण अधिकारियों (ERO) को निर्देश दिया है कि लंबित सुनवाई का तय समय सीमा के भीतर निपटारा किया जाए। साथ ही आदेश पारित करते समय चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है।
नोटिस मिलने पर घबराने की जरूरत नहीं
अधिकारी ने वोटर्स से अपील की है कि नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं। जिन वोटर्स को नोटिस मिला है, वे संबंधित ERO के पास जाकर अपना जवाब और सही दस्तावेज जमा कर सकते हैं। इससे रिकॉर्ड में मौजूद विसंगति को ठीक कराया जा सकेगा।
चुनाव आयोग के निर्देश पर गुरुवार को सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक भी हुई। बैठक में निर्देश दिया गया कि सुनवाई के दौरान अपात्र पाए गए मतदाताओं या जिनके Form-6 आवेदन खारिज हुए हैं, उनके मामलों की दोबारा जांच की जाए। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि उचित कारण के बिना किसी भी वोटर का नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटाया जाएगा।
नए वोटर्स के लिए 3.78 लाख आवेदन
SIR प्रक्रिया के तहत हरियाणा में नए मतदाताओं के पंजीकरण के लिए करीब 3.78 लाख Form-6 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा आवेदन गुरुग्राम से 39,985, फरीदाबाद से 33,463 और हिसार से 22,001 मिले हैं। वहीं, चरखी दादरी से 7,095, पंचकूला से 8,786 और नूंह से 9,087 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
SIR की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी। प्राप्त दावों और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्टूबर तक किया जाएगा, जबकि हरियाणा की अंतिम मतदाता सूची 6 नवंबर को प्रकाशित होगी।
कांग्रेस ने की पारदर्शिता की मांग
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने SIR प्रक्रिया में पारदर्शिता और पात्र मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि SIR के तहत वोटर लिस्ट में हुए बदलावों की विधानसभा क्षेत्रवार समीक्षा जरूरी है। इसमें हटाए गए नाम, संभावित रूप से हटाए जाने वाले नाम, प्राप्त दावे-आपत्तियां और लंबित नोटिसों की स्थिति की समीक्षा की जानी चाहिए।
कांग्रेस की राज्य स्तरीय एक्शन और मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक 7 अक्टूबर को होगी। इसमें हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शामिल होने की बात कही गई है। कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भी कहा कि वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और किसी भी पात्र मतदाता का नाम जल्दबाजी में नहीं हटाया जाना चाहिए।
वहीं, कर्नाटक में भी SIR के दौरान बड़े पैमाने पर फॉर्म-7 जमा किए जाने पर घमासान मचा हुआ है। गुरुवार को सीएम डीके शिवकुमार चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे और अपनी मांगें रखने के बाद बाहर धरने पर बैठ गए।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग का प्रस्ताव, SIR के मुद्दे पर हुई I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक
'ज्ञानेश कुमार BJP की कठपुतली, उन्हें जाना होगा', ममता ने बोला हमला तो अधीर ने दे दिया ऑफर
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM
हरियाणा के नूंह जिले में सांप को पीटकर मारने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फरीदाबाद के वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो मिला, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति लाठी से सांप को पीट रहा था और पास ही खड़ा दूसरा व्यक्ति कुल्हाड़ी लिए हुए था।
पुलिस के मुताबिक, यह वीडियो पिंगावां पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले खोरी शाहचोखा गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाइल्डलाइफ इंस्पेक्टर ने कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, क्योंकि सांप 'वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट' (वन्यजीव संरक्षण अधिनियम) के तहत संरक्षित हैं और उन्हें मारना गैर-कानूनी है। शिकायत के आधार पर, पिंगावां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 'वाइल्डलाइफ प्रोटेक्शन एक्ट' के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
सांप ने डस लिया, जगाए रखने के लिए भाई ने जड़े 150 थप्पड़
वहीं, उत्तर प्रदेश के हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव में मंगलवार देर रात दुकान बंद करते समय 35 वर्षीय अभय सिंह उर्फ रामू को काउंटर के नीचे बैठे सांप ने पैर में डस लिया। सांप के डसने के बाद अभय को तेज नींद आने लगी। परिजन उन्हें सीएचसी हरपालपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने 10 एंटी वेनम इंजेक्शन दिए। हालत में सुधार न होने पर उन्हें रात करीब 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर किया गया। यहां डॉक्टर शाबान अहमद की टीम ने इलाज शुरू किया और 10 और एंटी वेनम इंजेक्शन लगाए। इस तरह कुल 20 एंटी वेनम इंजेक्शन दिए गए।
इलाज के दौरान अभय बार-बार बेहोशी की हालत में जा रहे थे। डॉक्टरों ने परिजनों से उन्हें सोने न देने और लगातार होश में रखने की कोशिश करने को कहा। इसके बाद उनके छोटे भाई रमन और अनिरुद्ध करीब एक घंटे तक उन्हें जगाते रहे। परिवार के मुताबिक, दोनों ने अभय को 150 से ज्यादा थप्पड़ मारे, ताकि वह सो न जाएं। करीब तीन घंटे की निगरानी और इलाज के बाद अभय की हालत में सुधार हुआ और उन्हें होश आ गया। डॉक्टरों के अनुसार, फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर है और उनका इलाज मेडिकल कॉलेज हरदोई में जारी है।
ये भी पढ़ें-
पटना के इस स्कूल में 80 बच्चों के लिए महज 2 कमरे, एक साथ चलती हैं तीन-तीन कक्षाएं; तो कहीं खाली पड़े क्लासरूम
TMC दफ्तर में लाठी-डंडों के साथ घुसे लोग, अनुब्रत मंडल पर भी हमला; VIDEO में देखें तोड़फोड़
एक पेड़ पर काली थैली में नवजात बच्चा लटका मिला
Image Source : REPORTER INPUT
भिवानी: हरियाणा के भिवानी में एक पेड़ पर काली थैली में लटका हुआ नवजात बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर लोगों ने पुलिस बुलाई, जिसके बाद बच्चे को हॉस्पिटल ले जाया गया।
क्या है पूरा मामला?
भिवानी में बिजली बोर्ड कॉलोनी में एक नवजात बच्चा पेड़ पर काली थैली में लटका हुआ मिला। सैर पर जा रहे लोगों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
दरअसल पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन जब डॉक्टरों की टीम ने बच्चे की जांच की, तो उसकी हालत गंभीर पाई गई। सिविल सर्जन के अनुसार बच्चे का वजन करीब 1200 ग्राम है और उसे रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस यानी सांस लेने में परेशानी की समस्या है।
नवजात को रोहतक पीजीआई भेजा गया
डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चा संभवतः सात से आठ महीने का हो सकता है, हालांकि उसकी सही उम्र की पुष्टि चिकित्सकीय जांच के बाद ही होगी। बच्चे की हालत को देखते हुए उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मामले में जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर MLR दर्ज की गई है और महिला एवं बाल विकास विभाग यानी WCD को भी सूचना दी गई है। इसके बाद एंबुलेंस और मेडिकल टीम की सहायता से नवजात को रोहतक पीजीआई भेजा गया।
इससे पहले हरियाणा के हिसार जिले में ऐसा ही मामला सामने आया था। यहां एक नवजात शिशु झाड़ियों में पड़ा मिला था, जिसे फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया था और फिर बाल कल्याण विभाग और अग्रोहा मेडिकल की टीम की देखरेख के बाद इस बच्ची को एक परिवार को गोद दिया गया था।
बता दें कि तमाम मौकों पर हरियाणा समेत देशभर से इस तरह की खबरें सामने आती हैं, जहां लोग नवजात को कहीं भी छोड़कर चले जाते हैं। समाज के डर और लड़कियों के लिए हीन भावना ऐसे मामलों में अक्सर हावी दिखती है। ऐसे मामलों में सकारात्मक सोच और जागरुकता फैलाने की जरूरत है। (रिपोर्ट- रोहतक से सुनील कुमार)
ये भी पढ़ें-
हरियाणा के अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही, प्रसव के दौरान कट गया नवजात का हाथ, मानवाधिकार आयोग ने लिया संज्ञान
3 साल की बच्ची की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी नहीं बची जान
Image Source : REPORTER INPUT
फरीदाबाद: दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद से एक दर्दनाक खबर है। फरीदाबाद में 250 फीट गहरे बोरवेल में गिरी 3 साल की बच्ची की मौत हो गई है। उसे बचाने के लिए 10 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चला था और सोमवार (28 सितंबर) सुबह करीब 4 बजे उसे बोरवेल से निकाला भी गया लेकिन जब उसे हॉस्पिटल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार सुबह रेस्क्यू के बाद क्या हुआ?
करीब 10 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बच्ची नेहा को सोमवार (28 सितंबर) सुबह करीब 4 बजे बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया था। जब उसे बाहर निकाला गया तो उसके शरीर में कोई हलचल नहीं थी।
बच्ची को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कब हुआ था हादसा?
बच्ची हादसे का शिकार रविवार शाम करीब 7 बजे सीही गांव में हुई थी। ट्रैक्टर पर खेलते समय बच्ची का पैर फिसला और वह खुले बोरवेल में जा गिरी थी। सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था।
अंधेरा होने के कारण बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गईं थीं और कैमरा अंदर भेजा गया था। रेस्क्यू के दौरान बच्ची के रोने की आवाज भी सुनाई देने की बात सामने आई थी।
करीब 15 साल पुराना था बोरवेल!
मिली जानकारी के मुताबिक, सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर करीब 15 साल से बंद पड़ा एक बोरवेल था, जिसमें बच्ची गिरी। बच्ची के बोरवेल में गिरते ही आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचाया, जिससे मौके पर ग्रामीण और बच्ची के परिजन पहुंचे। बच्ची के पिता रामदीन के मुताबिक, बोरवेल करीब 15 साल से बंद था। कुछ दिन पहले ही उसका ढक्कन हट गया था।
बच्ची के पिता रामदीन ने बताया कि जिस समय ये हादसा हुआ, उस वक्त वह काम पर गए हुए थे। उन्हें ग्रामीणों से इस हादसे के बारे में पता चला। रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के निवासी हैं। वह कई सालों से सीही गांव में रह रहे हैं और मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चे हैं।
इससे पहले अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरे बच्चे की भी मौत हो गई थी। (रिपोर्ट- फरीदाबाद से सुनील कुमार)
ये भी पढ़ें-
पतंग लूटने के चक्कर में 400 फीट गहरे बोरवेल में गिरा बच्चा, घंटों की मशक्कत के बाद सुरक्षित निकाला गया बाहर
राहत बचाव कार्य में जुटी NDRF की टीमें
Image Source : REPORTER
हरियाणा के फरीदाबाद में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया। सीही गांव में खेलते समय 3 साल की बच्ची करीब 200 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। बच्ची के बोरवेल में गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर हड़कंप मच गया। NDRF और SDRF की टीमें बच्ची को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं।
खेलते समय बोरवेल में गिरी बच्ची
जानकारी के अनुसार, सीही गांव में नगर निगम की जमीन पर करीब 15 साल से बंद पड़ा एक बोरवेल बताया जा रहा है। रविवार शाम 3 साल की बच्ची बस्ती के बच्चों के साथ बोरवेल के पास खेल रही थी। वहां खड़े ट्रैक्टर पर बच्चे चढ़कर खेल रहे थे। इसी दौरान वह अचानक ट्रैक्टर से गिरकर सीधे बोरवेल में जा गिरी। बच्ची के बोरवेल में गिरते ही आसपास मौजूद बच्चों ने शोर मचा दिया। इसके बाद ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए और बच्ची के परिजनों को सूचना दी गई।
NDRF और SDRF की टीमें मौके पर
सूचना मिलते ही NDRF और SDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अंधेरा अधिक होने के चलते बोरवेल के आसपास लाइटें लगाई गई हैं। रेस्क्यू टीम ने बोरवेल के अंदर कैमरा भी डाला है। कैमरे की फुटेज में अंदर कुछ पत्थर दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची के रोने की आवाज भी सुनाई दे रही है। फिलहाल ग्रामीणों को बोरवेल से दूर किया जा रहा है और रेस्क्यू टीम बच्ची के फंसे होने की गहराई का पता लगाने में जुटी है।
बच्ची के पिता रामदीन के मुताबिक, बोरवेल करीब 15 साल से बंद था और कुछ दिन पहले ही उसका ढक्कन हट गया था। हादसे के वक्त रामदीन काम पर गए हुए थे। उन्हें ग्रामीणों के जरिए बेटी के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली। रामदीन मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से सीही गांव में रह रहे हैं। वह गांव में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार में रामदीन, उनकी पत्नी और बच्चे हैं। बोरवेल में फंसी बच्ची को सुरक्षित बाहर निकालना रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। मौके पर राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। इससे पहले अंबाला में 220 फीट गहरे बोरवेल में गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई थी।
रिपोर्टः सुनील कुमार
ये भी पढ़ेंः अंबाला में 3 मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा, दो की मौत; कई लोग मलबे में दबे
अंबाला में गिरी निर्माणाधीन बिल्डिंग
Image Source : ANI
अंबाला शहर के धूलकोट में निर्माणाधीन तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दबने से घायल हो गए, जबकि 4 मजदूरों की मौत हो गई। मौके पर NDRF और SDRF की टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं। अंबाला की CMO रेनू पांजनी ने बताया कि अंबाला के धूलकोट में एक निर्माणाधीन तिमंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घायलों को तुरंत अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां 7 मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि 5 घायलों का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
वहीं 4 मजदूरों को ब्रॉट डेड लाया गया, जिनके शवों को पोस्टमार्टम रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उनकी पूरी टीम अलर्ट पर है और यदि कोई और घायल आता है तो उसका तुरंत इलाज किया जाएगा।
चार लोगों की मरने की पुष्टि
सूचना मिलते ही अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत मौके पर पहुंचे और हादसे का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत में एसपी ने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 13 से 14 मजदूरों को मलबे से सुरक्षित निकाला जा चुका है। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं और पूरा जिला प्रशासन मदद में जुटा हुआ है, ताकि मलबे में फंसे किसी भी मजदूर को बचाया जा सके।
एसपी ने कहा कि यह निर्माणाधीन बिल्डिंग थी, इसके मालिक और अन्य जानकारियां रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद जांच में सामने आएंगी। इस हादसे में मौतें और घायल दोनों हुए हैं, इसलिए इसमें लीगल एक्शन जरूर लिया जाएगा। चाहे ये अवैध निर्माण हो या फिर निर्माण में लापरवाही बरती गई हो, हर एंगल से जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि यहां काम करने वाले ज्यादातर मजदूर जंडली और आसपास के रहने वाले हैं, कुछ प्रवासी मजदूर भी हो सकते हैं। अवैध निर्माण के सवाल पर उन्होंने कहा कि नगर निगम अंबाला से बिल्डिंग का नक्शा लेकर जांच की जाएगी कि नक्शा पास था या नहीं।
इस वजह से हुआ हादसा
एक चश्मदीद के मुताबिक, गिरी हुई इमारत की दीवारें सिर्फ़ चार इंच मोटी थीं। इसके अलावा, कंक्रीट स्लैब को सेट होने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया गया था और आज तीसरी मंज़िल का स्लैब डाला जा रहा था, जबकि ढांचा अभी भी गीला था। चश्मदीद के अनुसार, इसी वजह से यह बड़ा हादसा हुआ।
​कुमारी सैलजा ने जताया शोक
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि अंबाला के धूलकोट गांव में निर्माणाधीन इमारत के गिरने से हुआ दर्दनाक हादसा अत्यंत दुखद है। हादसे में श्रमिकों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने का समाचार हृदयविदारक है। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ दें। प्रशासन से अपील है कि मलबे में फंसे प्रत्येक श्रमिक को सुरक्षित निकालने के लिए राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से चलाया जाए और घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बता दें कि इस साल की शुरुआत में, 16 जून को अंबाला की पुरानी सब्ज़ी मंडी में भी एक जर्जर इमारत ढह गई थी, जिससे अफरा-तफरी मच गई थी और दो लोग फंस गए थे। हालांकि, पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कोशिशों से दोनों घायल लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया था।
रिपोर्टः कृष्णा बाली
ये भी पढ़ेंः मिट्टी के ऊपर बना दी सड़क, 2 दिन में ही उखड़ना शुरू; सोनीपत में PWD विभाग का बड़ा कारनामा
खराब रोड की तस्वीर
Image Source : REPORTER
सोनीपतः दो दिन पहले जिस सड़क पर निर्माण हुआ था, आज वही सड़क सवालों के घेरे में है। तस्वीरें हरियाणा के सोनीपत के गांव बड़वासनी से किलोहड़द ट्रिपल आईटी की तरफ जाने वाली सड़क की हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क बनाने से पहले नीचे की लेयर को सही तरीके से तैयार नहीं किया गया और मिट्टी के ऊपर ही सड़क का निर्माण कर दिया गया। नतीजा ये हुआ कि सड़क बनने के महज दो दिन बाद ही जगह-जगह से उखड़ना शुरू हो गई।
ग्रामीणों ने रुकवाया काम
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में तय मानकों का ध्यान नहीं रखा गया। आरोप है कि सड़क के नीचे की मिट्टी की लेयर पर ही निर्माण सामग्री डालकर सड़क बना दी गई। सड़क बनने के दो दिन बाद ही जगह-जगह से सड़क उखड़ने लगी। सड़क की हालत देखकर ग्रामीणों ने विरोध जताया और मौके पर काम रुकवा दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। मामला कांग्रेस के जिला पार्षद संजय बड़वासिया तक पहुंचा तो वे भी ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का विरोध किया।
वहीं जिला पार्षद ने मौके पर अधिकारियों और ठेकेदार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू होने से पहले मौके पर किसी जिम्मेदार अधिकारी ने पहुंचकर गुणवत्ता की जांच नहीं की। पार्षद ने कहा कि सड़क को दोबारा उखाड़कर नीचे की मिट्टी को साफ किया जाए और निर्धारित मानकों के अनुसार सामग्री डालकर सड़क का निर्माण कराया जाए। मौके पर ग्रामीणों और जिला पार्षद ने साफ कहा कि किसी भी सूरत में घटिया सामग्री से सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। पार्षद ने सड़क को दोबारा बनाने की मांग रखी और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
पीडब्ल्यूडी विभाग में शिकायत
वहीं पूरे मामले को लेकर पीडब्ल्यूडी के एसडीओ राकेश ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर शिकायत मिली है, जिस पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर निर्माण कार्य में किसी तरह की लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उनकी गैरमौजूदगी में ठेकेदार ने सड़क का काम शुरू कर दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जहां तक सड़क का निर्माण घटिया तरीके से हुआ है, उस हिस्से को उखाड़कर दोबारा निर्धारित मानकों के अनुसार बनवाया जाएगा।
रिपोर्ट- सन्नी मलिक
ये भी पढ़ेंः झज्जर में गैंगस्टर की अनोखी शादी, कंबोडिया से 3 बच्चों के साथ आई दुल्हन, जेल से 12 घंटे के लिए आया दूल्हा; रात होते ही वापस जाएगा अंदर
गुरुग्राम सेक्टर-17 मार्केट में भीषण हादसा।
Image Source : REPORTER INPUT
गुरुग्राम के सेक्टर-17 मार्केट से इस वक्त की बड़ी और खौफनाक खबर सामने आ रही है। यहां स्थित एक फास्ट फूड की दुकान में देर शाम अचानक सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। सिलेंडर ब्लास्ट की आवाज इतनी जोरदार थी कि पूरे बाजार इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग की विकराल लपटों ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया।
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
गनीमत यह रही कि जिस वक्त यह हादसा हुआ, उस समय दुकान के अंदर कोई भी व्यक्ति या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
आग का गोला बनी पूरी दुकान
साइबर सिटी गुरुग्राम का व्यस्त रहने वाला सेक्टर-17 मार्केट आज देर शाम अचानक धमाके की आवाज से दहल उठा। बाजार में स्थित एक फास्ट फूड कॉर्नर में अचानक एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों में मौजूद लोग डर के मारे बाहर की तरफ भागे। आग ने इतनी तेजी से अपना रूप दिखाया कि जब तक लोग कुछ समझ पाते, पूरी दुकान आग का गोला बन चुकी थी। दुकान में रखा काउंटर, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान और कच्चा माल सब कुछ मिनटों में जलकर खाक हो गया।
गुरुग्राम मार्केट में सिलेंडर ब्लास्ट का खौफनाक मंजर-
हादसे की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और फायर फाइटर्स ने तुरंत मोर्चा संभाला। संकरे बाजार के बावजूद दमकल कर्मियों ने सूझबूझ से काम लिया और आग को आसपास की अन्य दुकानों में फैलने से पहले ही बुझा दिया। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा है।
वहीं, एक अन्य मामले में यूपी के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई। जब हादसा हुआ तब बस में 35 लोग सवार थे। इनमें से कई लोग आग में बुरी तरह से झुलस गए।
(रिपोर्ट- गोहित कौशिक)
यह भी पढ़ें-
गुरुग्राम में युवक ने लिव-इन पार्टनर को पीट-पीटकर मार डाला, डंडे, पाइप और बेलन से किया हमला
पड़ोस के परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश, आग की चपेट में आकर खुद महिला की हुई मौत
मैनपाल ढिल्ला ने कंबोडियाई प्रेमिका के साथ सात फेरे लिए।
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दुलीना में कड़ी सुरक्षा के बीच आजीवन कारावास की सजा काट रहे गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला ने शादी के सात फेरे लिए। 12 घंटे की पैरोल पर जेल से बाहर आए मैनपाल ढिल्ला ने कंबोडिया निवासी मेटा चान के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। ढिल्ला 2018 में पैरोल मिलने के बाद भागकर कंबोडिया गया था, उसे हरियाणा पुलिस 2025 में गिरफ्तार कर भारत लाई थी।
पुलिस छावनी में तब्दील हुआ फार्म हाउस
झज्जर-गुरुग्राम रोड स्थित दुलीना फार्म हाउस में मैनपाल ढिल्ला का विवाह समारोह आयोजित किया गया। सुरक्षा को देखते हुए फार्म हाउस को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। समारोह में आने वाले रिश्तेदारों की पुलिस ने जांच की, वहीं मीडिया की एंट्री पर भी रोक रही।
रात 8 बजे वापस जाएगा जेल
मैनपाल ढिल्ला को शादी में शामिल होने के लिए 12 घंटे की पैरोल मिली थी। वह सुबह करीब 8 बजे जेल से बाहर आया और उसे शाम 8 बजे तक वापस जेल लौटना है। पैरोल की सीमित अवधि के चलते शादी की रस्में तय समय के अनुसार पूरी कराई गईं।
3 बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ झज्जर पहुंची दुल्हन
मैनपाल ढिल्ला आठ साल कंबोडिया में रहा, उसी दौरान कंबोडिया की युवती से प्यार हुआ और उसके चार बच्चे हैं, जिनमें एक बच्चा फिलहाल कंबोडिया में ही है। कंबोडिया निवासी दुल्हन मेटा चान अपने तीन बच्चों और परिवार के सदस्यों के साथ झज्जर पहुंची। विवाह समारोह में करीब 500 से 600 मेहमानों के लिए भोजन का इंतजाम किया गया।
मैनपाल ढिल्ला को 2013 में सुनाई थी आजीवन कारावास की सजा
गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला वर्ष 2007 में बहादुरगढ़ सदर थाने में दर्ज मामले में हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और आपराधिक षड्यंत्र जैसे अपराधों में दोषी ठहराया गया था। वर्ष 2013 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
वर्ष 2018 में छह हफ्ते की पैरोल मिलने के बाद वह जेल वापस नहीं लौटा और विदेश फरार हो गया था। बाद में उसके कंबोडिया में होने की जानकारी सामने आई। हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर CBI के माध्यम से नवंबर 2024 में उसके खिलाफ इंटरपोल रेड नोटिस जारी हुआ। इसके बाद कंबोडियाई अधिकारियों के सहयोग से ढिल्ला को जुलाई 2025 में गिरफ्तार किया गया और सितंबर 2025 में भारत लाया गया। इसके बाद से वह जेल में सजा काट रहा है।
अब 12 घंटे की पैरोल के तहत शादी समारोह में शामिल होने के बाद मैनपाल ढिल्ला को आज शाम 8 बजे तक वापस जेल लौटना होगा।
(रिपोर्ट- सुनील कुमार)
यह भी पढ़ें-
'जेल से निकलने से जेल पहुंचने तक हो वीडियोग्राफी', अंकित बालियान मर्डर केस में पूछताछ की आशंका पर गैंगस्टर की मांग
FBI ने पंजाब के गैंगस्टर मेजर सिंह को वांटेड घोषित किया, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से कनेक्शन
पुलिस ने ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के लिए 31 हजार रुपये का चालान काटा है।
Image Source : INDIA TV
पंचकूला: हरियाणा के पंचकूला में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करना एक नाबालिग को भारी पड़ गया। पुलिस ने आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले 14 साल के छात्र को बाइक चलाते पकड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उसके पास हेलमेट नहीं था और बाइक पर अवैध सायरन भी लगा था। जांच के दौरान कई ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन सामने आने पर पुलिस ने 31 हजार रुपये का चालान काटकर बाइक जब्त कर ली।
परशुराम चौक पर पुलिस ने रोकी बाइक
पंचकूला के DCP क्राइम एंड ट्रैफिक अमृंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को सेक्टर-14 के परशुराम चौक के पास पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान टीम ने एक 14 वर्षीय छात्र को बाइक चलाते हुए रोका। पुलिस के मुताबिक, छात्र बिना हेलमेट बाइक चला रहा था और बाइक में अवैध सायरन का इस्तेमाल कर रहा था। जांच के दौरान कई अन्य ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन भी पाया गया। इसके बाद पुलिस ने कुल 31,000 रुपये का चालान जारी किया और बाइक को जब्त कर लिया।
नाबालिगों को वाहन देने पर पुलिस की चेतावनी
पंचकूला पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे 18 साल से कम उम्र के बच्चों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के बिना वाहन चलाने की अनुमति न दें। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नाबालिगों को वाहन चलाने देना उनकी जान को खतरे में डाल सकता है। इससे सड़क पर चलने वाले दूसरे लोगों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि अवैध सायरन का इस्तेमाल करने या सड़क पर लोगों के लिए परेशानी पैदा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हादसे रोकने के लिए चल रही विशेष जांच
पंचकूला पुलिस ने बताया कि सड़क हादसों को रोकने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में विशेष जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें सिर्फ सड़कों पर वाहनों की जांच नहीं कर रही हैं, बल्कि स्कूलों में भी नियमित रूप से पहुंच रही हैं। वहां छात्रों को सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि नाबालिगों के वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि एक अन्य दिलचस्प खबर में हाल ही में गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने 96 चालान वाला स्कूटर जब्त किया था।
ये भी पढ़ें: लातूर में 58 पुलिसवालों का ही कट गया चालान, बिना हेलमेट लगाए चला रहे थे बाइक
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : INDIA TV
गुरुग्राम: दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने गुरुग्राम की धर्म कॉलोनी में झगड़े के बाद अपनी महिला लिव-इन पार्टनर की भारी और कुंद चीज़ों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। आरोपी और उसकी पार्टनर 2020 से साथ रह रहे थे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को किसी बात पर उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद उसने कथित तौर पर महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि धर्म कॉलोनी इलाके में एक किराए के घर में एक महिला घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी मिली। पुलिस टीम महिला को एम्बुलेंस से अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
किराए के मकान में रहता था आरोपी
अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू करते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया, जिसने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और ज़रूरी सबूत इकट्ठा किए। आस-पास रहने वाले मकान मालिक की शिकायत के अनुसार, उसने यह घर आकाश नाम के व्यक्ति को किराए पर दिया था। मंगलवार को गली में शोर-शराबा सुनकर वह बाहर आया और देखा कि उसका किराएदार अपनी पार्टनर के साथ मारपीट कर रहा है। आकाश ने महिला के सिर पर वार किया और उसे गंभीर रूप से घायल हालत में छोड़कर मौके से भाग गया। शिकायत के आधार पर पालम विहार पुलिस स्टेशन में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी महिला
पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर लिया, जो उत्तर प्रदेश के बरेली का रहने वाला है। पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी गुरुग्राम में बस ड्राइवर का काम करता है। आरोपी 2020 से मृतका के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद आरोपी ने महिला पर डंडे, पाइप और बेलन से हमला किया। इससे महिला को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। हमने मौके से हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार बरामद कर लिए हैं और आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। इससे पहले गुरुग्राम में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में PG संचालक को गोली मार दी गई थी। वारदात के समय पत्नी और दोस्त मौजूद थे।
इनपुट- पीटीआई
ये भी पढ़ेंः छह माह के बच्चे पर झपटा कुत्ता, जबड़े में दबाकर नोंचता रहा; CCTV में पिटबुल का आतंक देख खौल जाएगा आपका खून
बर्थडे के दिन ही नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, काटना था केक घर पहुंची लाश; परिवार में पसरा मातम
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में दो गिरफ्तार।
Image Source : PEXELS (प्रतीकात्मक फोटो)
हरियाणा में हिसार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा यानी EOW ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर Fake Appointment Letter देकर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के केस में 2 लोगों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले अजय मोहपाल और नई दिल्ली के निवासी विकास के तौर पर हुई है।
गुजरात की जेल से हिसार लाए गए दोनों आरोपी
दोनों आरोपियों को गुजरात के राजकोट की एक जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत पर हिसार लाया गया है। प्रोडक्शन वारंट, कोर्ट का वह ऑर्डर है, जिसके तहत जेल में बंद आरोपी को किसी दूसरे केस में पूछताछ या पेशी के लिए कोर्ट के सामने लाया जाता है।
ठगों ने पीड़ित से लिए 22  लाख रुपये
EOW के उपनिरीक्षक वेद प्रकाश ने आज (रविवार को) बताया कि सेक्टर-15 के रहने वाले दिनेश की शिकायत पर 12 जून 2025 को हिसार के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने दिनेश को विदेश में जॉब दिलाने का झांसा देकर Fake Appointment Letter दिया था और प्रक्रिया आगे बढ़ाने के नाम पर उससे 22 लाख रुपये ले लिए थे।
जांच के दौरान पता चली आरोपियों के जेल में होने की बात
वेद प्रकाश ने आगे बताया कि पड़ताल के दौरान पता चला कि केस में नामजद दोनों आरोपी फिलहाल राजकोट की एक जेल में बंद हैं। इसके बाद, EOW की टीम ने कोर्ट से जरूरी अनुमति लेकर दोनों आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर हिसार लाया।
पुलिस ने आरोपियों की धोखाधड़ी मामले की पूछताछ
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों से धोखाधड़ी में प्रयोग किए गए दस्तावेजों, 22 लाख रुपये के लेन-देन, लोगों को विदेश भेजने के लिए बनाए गए नेटवर्क और केस में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ की जाएगी।
पहले भी आ चुका है नौकरी के नाम पर धोखे का मामला
इससे पहले भी नौकरी के नाम पर धोखे का मामला सामने आया था। गुरुग्राम में एक शख्स ने महिला को नौकरी के इंटरव्यू के लिए बुलाया था। इसके बाद, उसने नशीला पानी पिलाकर उसका रेप कर दिया था। महिला ने गुरुग्राम पुलिस को बताया था कि वह DLF इलाके की रहने वाली है। वह ऑनलाइन नौकरी की तलाश कर रही थी।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें- सावधान! मारुति सुजुकी में नौकरी का झांसा देकर यूं ठगे 5 लाख रुपये, जानें ऐसे ठगों से कैसे बचें
हरियाणा के ACB प्रमुख अर्शिंदर सिंह चावला (बीच में)।
Image Source : X.COM/SVBHARYANA
चंडीगढ़: हरियाणा में रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को अब उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग नहीं दी जाएगी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी कि ACB ने सभी सरकारी विभागों को ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों की उसी जिले में फिर से तैनाती से बचने के निर्देश दिए हैं। राज्य सतर्कता एवं ACB प्रमुख अर्शिंदर सिंह चावला ने बताया कि यह फैसला ACB की हाई-पावर कमेटी में हुई चर्चा के बाद लिया गया है। इसके बाद सभी सरकारी विभागों को पत्र भेजकर जरूरी कार्रवाई करने को कहा गया है।
190 अधिकारियों-कर्मचारियों की सूची तैयार
ACB ने राज्य में 190 ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की है, जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ी बार-बार शिकायतें या इनपुट मिले हैं। ACB के मुताबिक, कई मामलों में यह देखा गया कि किसी अधिकारी या कर्मचारी पर भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई होने के बाद भी उसकी पोस्टिंग उसी जिले में कर दी गई। चावला ने कहा कि ऐसा होने से भ्रष्टाचार के खिलाफ की गई कार्रवाई का मकसद कमजोर पड़ सकता है और लोगों का व्यवस्था पर भरोसा भी प्रभावित हो सकता है। इसी मुद्दे पर ACB की हाई-पावर कमेटी में चर्चा हुई और जरूरी कार्रवाई के लिए सरकार के सामने प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद सभी विभागों को निर्देश जारी किए गए हैं कि रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए अधिकारियों-कर्मचारियों को उसी जिले में दोबारा पोस्टिंग देने से बचें।
इस साल 138 कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए
ACB प्रमुख चावला के मुताबिक, इस साल अब तक 138 सफल ट्रैप ऑपरेशन किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि अगर सरकारी छुट्टियों को अलग कर दिया जाए तो औसतन हर दूसरे दिन कम से कम एक सरकारी कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। चावला के मुताबिक, यह आंकड़ा सिर्फ ACB की कार्रवाई की संख्या नहीं बताता, बल्कि यह भी दिखाता है कि लोग भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए आगे आ रहे हैं। हरियाणा ACB के मुताबिक, ट्रैप कार्रवाई में शिकायत मिलने के बाद भ्रष्ट अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की प्रक्रिया अपनाई जाती है और जांच पूरी होने के बाद मामला अदालत में चलाया जाता है।
सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, सजा तक पहुंचाने पर जोर
चावला ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में ACB की कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है। ब्यूरो का ध्यान अब मामलों की प्रभावी पैरवी और उन्हें अदालत में अंतिम नतीजे तक पहुंचाने पर भी है। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से अब तक अलग-अलग अदालतों ने 21 मामलों में 23 सरकारी कर्मचारियों को कठोर सजा सुनाई है। चावला के मुताबिक, इससे पता चलता है कि रिश्वत के मामलों में तत्काल गिरफ्तारी के साथ-साथ प्रभावी अभियोजन और कानूनी प्रक्रिया के अंतिम चरण तक फॉलो-अप भी किया जा रहा है।
भ्रष्टाचार के ‘हॉटस्पॉट’ तलाश रहा ACB
ACB प्रमुख ने बताया कि 190 अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची में शामिल लोगों के खिलाफ उपलब्ध जानकारी का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके आधार पर आगे जरूरी कार्रवाई की जाएगी। ACB अलग-अलग सरकारी विभागों से मिलने वाली शिकायतों का भी लगातार विश्लेषण कर रहा है। इसका मकसद ऐसे विभागों, दफ्तरों और इलाकों की पहचान करना है, जो ‘भ्रष्टाचार के हॉटस्पॉट’ बनते नजर आ रहे हैं।
हरियाणा के किन जिलों में हैं ACB के पुलिस स्टेशन?
हरियाणा में ACB के सात पुलिस स्टेशन हैं। इन पुलिस स्टेशनों पर मिलने वाली शिकायतों और सूचनाओं का विश्लेषण किया जाता है। इससे यह पता लगाने की कोशिश होती है कि सरकारी दफ्तरों में आम लोगों को किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद ACB संबंधित विभागों के साथ मिलकर कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की दिशा में काम करता है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, हरियाणा में ACB के 7 प्रमुख पुलिस स्टेशन पंचकूला, अंबाला, हिसार, रोहतक, करनाल, फरीदाबाद और गुरुग्राम में हैं।
अब मोबाइल से एक टच में कर सकेंगे शिकायत
ACB शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को भी आसान बनाने की तैयारी कर रहा है। चावला ने बताया कि ब्यूरो एक मोबाइल एप्लिकेशन का ट्रायल कर रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को ACB का हेल्पलाइन नंबर याद नहीं रहता। ऐसे में नया मोबाइल ऐप लोगों को सिर्फ एक टच में ACB हेल्पलाइन से जोड़ने में मदद करेगा। ऐप में OTP आधारित सुविधाएं और दूसरी सुरक्षा व्यवस्थाएं भी शामिल की जाएंगी, ताकि शिकायत करने वाले व्यक्ति की पहचान सुरक्षित रखी जा सके।
दूसरे जिले में रिश्वत मांगी तो भी कर सकेंगे शिकायत
चावला ने बताया कि व्यवस्था ऐसी बनाई जा रही है कि अगर कोई व्यक्ति अपने जिले से बाहर जाता है और वहां उसके साथ भ्रष्टाचार से जुड़ी घटना होती है, तो वह भी आसानी से ACB तक इसकी जानकारी पहुंचा सके। यानी शिकायत प्रणाली को सिर्फ फोन नंबर पर निर्भर रखने के बजाय ज्यादा सुविधाजनक और टेक्नोलॉजी आधारित बनाया जा रहा है। हरियाणा ACB ने पहले से ही भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन, व्हाट्सऐप और अन्य माध्यम उपलब्ध कराया है तथा शिकायतकर्ता की पहचान सुरक्षित रखने की व्यवस्था की है। (PTI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: असिस्टेंट DGFT को 30 हजार रुपये की रिश्वत पड़ी भारी, CBI ने जाल बिछाकर रंगे हाथ दबोचा
कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
Image Source : X@DEEPENDERSHOODA
हरियाणा के गुरुग्राम में आयोजित कांग्रेस के ब्लॉक सम्मेलन में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा पर जमकर बरसे। सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने गुरुग्राम के विकास, कानून व्यवस्था और स्थानीय समस्याओं को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि गुरुग्राम भेदभाव का शिकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में बीजेपी सरकार ने गुरुग्राम को विकास की पटरी से उतारने का काम किया है। दीपेंद्र हुड्डा ने यहां तक कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार विफल हो चुकी है।
दीपेंद्र हुड्डा ने सरकार को घेरा
दरअसल कांग्रेस का यह ब्लॉक सम्मेलन संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के अभियान के तहत आयोजित किया गया। जिसमे हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व सांसद राज बब्बर ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन गुरुग्राम शहरी जिला कांग्रेस अध्यक्ष पंकज डावर के नेतृत्व में किया गया।
सम्मेलन के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। वही सम्मेलन में स्थानीय मुद्दों के साथ संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद और जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
झज्जर में भी सरकार पर बोला जुबानी हमला
कांग्रेस सांसद ने झज्जर में भी एक कार्यक्रम में शिरकत की और सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में झज्जर समेत पूरे हरियाणा में किसी स्कूल या कॉलेज में एक नयी ईंट नहीं लगी, लेकिन रोहतक, गुड़गांव समेत हर जगह बीजेपी के बड़े-बड़े 5 स्टार कार्यालय जरूर बन गए। हुड्डा ने झज्जर और मातनहेल-साल्हावास ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करते हुए बीजेपी की आलोचना की।
कांग्रेस पर बीजेपी का हमला
वहीं, सोनीपत पहुंचीं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने विपक्ष पर जुबानी हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के पास ना कोई नेता है ना कोई नीति है और ना ही कोई मुद्दा है। विपक्ष में हमेशा परिवारवाद रहा। इसी कारण विपक्ष समाप्त हो चुका है। प्रदेश भर में बढ़ रहे अपराध पर अर्चना गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री हर मुद्दे को लेकर संवेदनशील हैं।
रिपोर्ट- गोहित कौशिक
ये भी पढ़ेंः छह माह के बच्चे पर झपटा कुत्ता, जबड़े में दबाकर नोंचता रहा; CCTV में पिटबुल का आतंक देख खौल जाएगा आपका खून
पिटबुल ने बच्चे पर किया हमला।
Image Source : REPORTER INPUT
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में 6 महीने के मासूम पर पिटबुल ने जानलेवा हमला कर दिया। मासूम बच्चे को कुत्ते ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद वीडियो में कुत्ता बच्चे पर झपटता नजर आ रहा है। हमले में मासूम और उसकी बुआ घायल हो गए। गंभीर हालत में बच्चे का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। वहीं, कुत्ते के मालिक की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बच्चे पर अचानक किया हमला
जानकारी के अनुसार, सिक्का कॉलोनी में यह घटना उस वक्त हुई, जब 6 महीने के मासूम को उसकी बुआ गली से लेकर जा रही थी। तभी अचानक पिटबुल कुत्ता बच्चे की तरफ दौड़ता है और उस पर झपट पड़ता है। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुत्ता मासूम को दबोच लेता है। बच्चे की बुआ उसे बचाने के लिए प्रयास करती है। इसी दौरान कुत्ता उस पर भी हमला कर देता है। पिटबुल के हमले में 6 महीने का मासूम बुरी तरह घायल हो गया। परिजन तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भी दहशत का माहौल है।
यहां देखें वीडियो
कुत्ते के मालिक की सामने आई लापरवाही
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी को लेकर उठ रहा है। आखिर पिटबुल जैसे खतरनाक नस्ल के कुत्ते को किस तरह रखा जा रहा था और क्या उसके लिए जरूरी नियमों का पालन किया जा रहा था? वहीं, इस मामले में अभी तक परिजनों की ओर से पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। फिलहाल मासूम का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है।
पंजाब में भी सामने आया था इस तरह का मामला
सोनीपत में हुई यह घटना पंजाब के पटियाला में पिछले महीने हुई एक ऐसी ही घटना के बाद हुई है, जहां कुम्हार नगर इलाके में पालतू कुत्ते के हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी किराए पर मिलने वाला एक घर देखने के लिए स्थानीय प्रॉपर्टी डीलर के साथ गए थे। जैसे ही उन्होंने डोरबेल बजाई, कुत्ता दौड़ता हुआ बाहर आया और उन पर हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन जानवर को काबू में करने से पहले ही जोड़े को कई जगह काटने के घाव हो गए।
रिपोर्ट- सन्नी मलिक और सुशील मोर, सोनीपत
ये भी पढ़ेंः ‘मुझे न्याय चाहिए, मेरी पूरी बॉडी में टांके हैं, पत्नी ICU में', अंकित सभरवाल ने बयां किया दर्द; पिटबुल अटैक का VIDEO देख कांप उठेंगे​
गुरमीत राम रहीम का काफिला
Image Source : PTI
सिरसा: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह 21 दिन की फरलो अवधि खत्म हो चुकी है। बुधवार को वह रोहतक की सुनारिया जेल लौट गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम अपनी दो शिष्याओं से दुष्कर्म के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। अगस्त 2017 में दोषी ठहराए जाने के बाद यह उसकी 17वीं फरलो थी।
फरलो के दौरान डेरा मुख्यालय में रहा
गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो मंजूर होने के बाद पिछले महीने रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया था। फरलो अवधि के दौरान वह सिरसा स्थित अपने डेरा मुख्यालय में रहा। दोषी ठहराए जाने के बाद से उसे असामान्य रूप से कई बार फरलो और पैरोल मिल चुकी है। इस साल ही वह तीसरी बार जेल से बाहर आया है। उसे जनवरी में 40 दिन और मई में 30 दिन की पैरोल दी गई थी। अगस्त 2025 में वह 40 दिन की पैरोल और अप्रैल 2025 में 21 दिन की फरलो पर बाहर आया था।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भी मिली पैरोल
जनवरी 2025 में उसे पांच फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 30 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया था। पांच अक्टूबर 2024 को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव से कुछ दिन पहले, एक अक्टूबर 2024 को वह 20 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया था। अगस्त 2024 में राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई थी। इससे पहले उसे सात फरवरी 2022 से तीन सप्ताह की फरलो भी दी गई थी, जो पंजाब विधानसभा चुनाव से महज दो सप्ताह पहले थी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) जैसे सिख संगठनों ने राम रहीम को बार-बार मिल रही इस राहत की आलोचना की है।
पत्रकार की हत्या के मामले में बरी
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने वर्ष 2002 में एक पत्रकार की हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम सिंह को गत मार्च में बरी कर दिया था। इस मामले में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने उसे दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सीबीआई की विशेष अदालत के एक अन्य आदेश को पलटते हुए हाईकोर्ट ने डेरा के पूर्व प्रबंधक रणजीत सिंह की 2002 में हुई हत्या के मामले में राम रहीम और चार अन्य को मई 2024 में बरी कर दिया था। सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में अनुयायी हैं। हरियाणा में सिरसा, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल और हिसार समेत कई जिलों में डेरा के काफी अनुयायी हैं। (भाषा)
बर्थडे के दिन ही नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या, काटना था केक घर पहुंची लाश; परिवार में पसरा मातम
नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या।
Image Source : REPORTER INPUT
रोहतक: जिले के महम में हुडा सिटी पार्क से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 17 वर्षीय नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक वारदात के समय पार्क में 15 से 20 आईटीआई के छात्र भी मौजूद थे। फिलहाल मृतक की पहचान निंदाना खास गांव के रहने वाले अरमान के रूप में हुई है। हैरान कर देने वाली बात ये है कि आज ही अरमान का जन्मदिन था और जन्मदिन के दिन ही उसकी हत्या कर दी गई।
आपसी विवाद में चाकू से हमला
दरअसल, रोहतक के महम में हुडा सिटी पार्क में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब छात्रों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। बताया जा रहा है कि पार्क में मौजूद छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते मामला चाकूबाजी तक पहुंच गया। हमलावरों ने 17 वर्षीय अरमान पर चाकुओं से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक का आज ही था जन्मदिन
मृतक अरमान महम के नजदीकी गांव निंदाना खास का रहने वाला था। शुरुआती जानकारी में उसे आईटीआई का छात्र बताया गया था, लेकिन परिजनों के अनुसार अरमान आईटीआई का छात्र नहीं था, बल्कि 11वीं कक्षा में पढ़ता था। वह अपने दोस्तों के साथ पार्क में आया था। अरमान की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आज ही अरमान का जन्मदिन था। जिस दिन घर में जन्मदिन की खुशियां मनाई जानी थीं, उसी दिन परिवार को उसकी मौत की खबर मिली।
जांच में जुटी पुलिस की टीम
अरमान सांग कला को नए आयाम देने वाले प्रख्यात राय कवि धनपत सांगी का पड़पौता बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की टीम पार्क में मौजूद छात्रों से पूछताछ कर रही है। वहीं एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब चाकूबाजी के पीछे की वजह और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- सुनील कुमार)
यह भी पढ़ें-
स्वतंत्र भारद्वाज से जुड़ी बड़ी खबर, पटियाला हाउस कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत
जलकुंभी के बीच फंस गए सांसद पप्पू यादव, घंटों तक नाव पर अटके; VIDEO आया सामने
महिला बाइकर्स को टक्कर मारने वाला कार चालक कल्याण बैसला
Image Source : REPORTER INPUT
गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर बाइक राइडर महिला को कार से टक्कर लगने के मामले में आरोपी कार चालक कल्याण बैसला ने अपना पक्ष सामने रखा है। कल्याण बैसला का कहना है कि घटना जानबूझकर नहीं हुई, बल्कि बाइक राइडर्स की वजह से पैदा हुई स्थिति में उनकी कार से बाइक की टक्कर हुई।
कार के कभी आगे तो पीछे चला रहे थे बाइकें
कल्याण बैसला ने बताया कि वह दिल्ली से आ रहे थे। कार में उनकी बहन और बुआ का बेटा भी मौजूद था, जो उनसे उम्र में बड़ा है। जब वे गोल्फ कोर्स रोड पर पहुंचे तो कुछ बाइक राइडर्स उनकी कार के कभी आगे तो कभी पीछे अपनी बाइकें बेतरतीब तरीके से चला रहे थे। उनके मुताबिक, करीब 10 मिनट तक बाइक राइडर्स उन्हें परेशान करते रहे।
जानिए किस लिए किया था बाइक राइडर को इशारा?
कल्याण बैसला ने बताया कि उन्होंने कार से अपना हाथ बाहर निकालकर एक बाइक राइडर को इशारा किया कि वह अच्छी बाइक चला रहा है, लेकिन थोड़ा धीरे और संभलकर चलाए। उन्होंने कहा कि वह खुद भी बाइक राइडिंग पसंद करते हैं, लेकिन उस समय बाइक राइडर्स के लगातार परेशान करने से वह उनसे आगे निकलने की कोशिश करने लगे।
उनके मुताबिक, उन्हें आगे मुड़ना था और इसी दौरान एक बाइक उनकी कार की साइड से टकरा गई। घटना के बाद वे रेड लाइट पर रुके भी थे, लेकिन कार में मौजूद उनके बड़े भाई ने आशंका जताई कि वहां रुकने पर उनके साथ मारपीट हो सकती है। इसके बाद वे वहां से कार लेकर निकल गए।
‘वीडियो की छोटी क्लिप नहीं, पूरी वीडियो दिखाई जाए’
कल्याण बैसला का आरोप है कि सोशल मीडिया और मीडिया में उनकी घटना की आधी-अधूरी वीडियो क्लिप बार-बार दिखाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पूरी वीडियो सामने आनी चाहिए, ताकि घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।
कल्याण ने यह स्वीकार किया कि उनकी कार से बाइक राइडर की टक्कर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे जानबूझकर किया गया कृत्य होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें पता चला कि बाइक राइडर महिला थी, जिसका उन्हें अफसोस है।
‘पुलिस अधिकारी से अपना पक्ष रख चुका हूं’
कल्याण बैसला ने बताया कि घटना के संबंध में उन्होंने एक डीएसपी से भी बातचीत की थी और अपना पक्ष रखा था। उनका कहना है कि इसके बावजूद उन्हें मीडिया और सोशल मीडिया पर इस तरह पेश किया जा रहा है, जैसे वह कोई बड़ा अपराधी हों।
उन्होंने कहा कि आज तक उनके खिलाफ कोई पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। कल्याण के मुताबिक, वह एक सभ्य परिवार से आते हैं, जिम चलाते हैं और बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह खुद नेशनल लेवल के कबड्डी खिलाड़ी रह चुके हैं। हालांकि, घटना को लेकर पुलिस की जांच और सामने आए अन्य तथ्यों के आधार पर ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन से मारपीट मामले में आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग विवाद में लोहे के पाइप से किया था हमला
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Image Source : REPORTER INPUT
गुरुग्राम में रिटायर्ड ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता से मारपीट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 10 सितंबर को सेक्टर-58 स्थित मैग्नम ग्लोबल पार्क में पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था। आरोपी ने पार्किंग अटेंडेंट विवाद के बाद लोहे के पाइप से ग्रुप कैप्टन को मारा था।
फरीदाबाद का रहने वाला है आरोपी
घटना के बाद से रिटायर ग्रुप कैप्टन अमित गुप्ता गुरुग्राम के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। पीड़ित की शिकायत पर 13 सितंबर को सेक्टर-65 थाने में FIR दर्ज की गई थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 24 वर्षीय दीपक मावी के रूप में हुई है। आरोपी फरीदाबाद जिले के गांव कोट का रहने वाला है।
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
गुरुग्राम की सेक्टर-65 थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोमवार को आरोपी को दबोचा है। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कोहनी की टूट गई हड्डी
बता दें कि गुरुग्राम के 'मैग्नम ग्लोबल पार्क' में आरोपी ने कारगिल युद्ध में शामिल रहे एक सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन पर लोहे की 'रॉड' से हमला कर दिया, जिससे पूर्व सैन्य अधिकारी के सिर में गंभीर चोट आई और उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई।
'ऑपरेशन सफेद सागर' दल का हिस्सा थे अमित गुप्ता
पुलिस ने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी अमित कुमार गुप्ता 1999 के कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायु सेना के 'ऑपरेशन सफेद सागर' दल का हिस्सा थे। गुप्ता ने आरोप लगाया कि गुरुवार की घटना के बाद अस्पताल में तैयार की गई चिकित्सकीय-कानूनी (MLC) रिपोर्ट गलत है और इसमें उनके सिर से खून बहने तथा कोहनी में लगी चोट का जिक्र नहीं किया गया है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पुलिस से भी कोई मदद नहीं मिल रही। पुलिस ने बताया कि सेवानिवृत्त ग्रुप कैप्टन ने सेक्टर-65 थाने में शिकायत दर्ज कराई है और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
रेस्टोरेंट में परिवार के साथ गए थे डिनर करने
पुलिस के अनुसार, यह मामला पार्किंग को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। गुप्ता गुरुवार रात अपने परिवार के साथ रात्रिभोज के लिए मैग्नम ग्लोबल पार्क स्थित गोंजो रेस्तरां गए थे। गुप्ता ने बताया कि रात करीब आठ बजे वह अपने परिवार को रेस्तरां में छोड़कर कार खड़ी करने के लिए गए थे। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पार्किंग कर्मचारियों ने उन्हें पहले 'वैले पार्किंग' स्थल ( वह जगह जहां कर्मचारी वाहन लेकर उसे निर्धारित स्थान पर खड़ा करते हैं), फिर भूमिगत पार्किंग स्थल और उसके बाद बहुमंजिला पार्किंग की ओर भेजा।
पहले हाथ फिर सिर पर किया हमला
उन्होंने आरोप लगाया कि काफी देर तक उन्हें इधर-उधर भेजने के बाद कर्मचारियों ने उनकी कार खड़ी करने से इनकार कर दिया। इस इनकार की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। शिकायत के मुताबिक, गुप्ता जब अपनी कार पीछे कर रहे थे, तभी एक पार्किंग कर्मचारी ने कार का अगला शीशा तोड़ने की कोशिश की। गुप्ता ने अपनी शिकायत में कहा, 'जब मैं कार से बाहर निकला और इसका विरोध किया, तो कर्मचारी लोहे की 'रॉड' लेकर आया। उसने पहले मेरे हाथ और फिर सिर पर वार किया। हमले के बाद मैं खून से लथपथ हो गया। मौके पर सुरक्षा गार्ड और पार्किंग के अन्य कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने मेरी मदद नहीं की। मैंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर पर भी फोन किया, लेकिन पुलिस करीब आधे घंटे तक मौके पर नहीं पहुंची। इस बीच, रेस्तरां के एक कर्मी ने बीच-बचाव कर मुझे बचाया।'
कोहनी की हड्डी में लगाई गई प्लेट
इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका ऑपरेशन किया गया। उनकी कोहनी की हड्डी में प्लेट लगाई गई है। गुप्ता ने दावा किया कि हमला अचानक हुआ और उन्हें अपना बचाव करने का मौका तक नहीं मिला।  (भाषा के इनपुट के साथ)
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर STF की ‘गुप्त नजर’, 27 की वापसी के बाद अब अगली लिस्ट तैयार
रैली के दौरान सीएम नायब सिंह सैनी
Image Source : X@NAYABSAINIBJP
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंजाब में AAP सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पड़ोसी राज्य के लोग विकास, रोज़गार, उद्योगों के लिए सुरक्षा और अपनी समस्याओं का समाधान चाहते हैं, न कि मज़ाक, पब्लिसिटी और विज्ञापन। सैनी पटियाला के ककराला गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि पंजाब सरकार ने काम के बजाय पब्लिसिटी और नतीजों के बजाय विज्ञापनों पर ज़्यादा ध्यान दिया है। झूठे दावे दोहराने से अर्थव्यवस्था मज़बूत नहीं होती। अर्थव्यवस्था तब मज़बूत होती है जब उद्योगों को सुरक्षा मिले, युवाओं को रोज़गार मिले, व्यापारियों में भरोसा हो, किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिले और सरकारी योजनाओं का फ़ायदा बिना किसी भेदभाव के सीधे लोगों तक पहुंचे।
सीएम मान पर कसा तंज
सीएम सैनी ने कहा कि लोगों के बीच जाना, उनकी समस्याएं सुनना और उनका समाधान करना सरकार की ज़िम्मेदारी है। सैनी ने कहा, "मज़ाक सिनेमा हॉल में अच्छे लगते हैं, लेकिन लोगों के बीच काम, विकास और जन-समस्याओं के समाधान पर चर्चा होती है।" उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी पंजाब के लोगों से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा करने में नाकाम रही।
आप सरकार पर साधा निशाना
पंजाब सरकार पर ड्रग्स की समस्या और हाल ही में एक व्यक्ति की मौत को लेकर निशाना साधते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि जब एक व्यक्ति ने बच्चों को ड्रग्स से दूर रखने के लिए सरकार के सामने आवाज़ उठाई, तो उसे परेशान किया गया और उसकी आवाज़ दबाने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि इससे दुखी होकर उसने अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि यह घटना पंजाब में कानून-व्यवस्था, संवेदनशील प्रशासन और आम नागरिकों की आवाज़ के सम्मान पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वह संगरूर के दिरबा के रहने वाले गुलज़ार सिंह की मौत का ज़िक्र कर रहे थे, जिन्होंने कथित तौर पर ज़हर खा लिया था। उनके परिवार का आरोप है कि एक दिन पहले एक कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री हरपाल चीमा से इलाके में ड्रग्स की सप्लाई के बारे में सवाल पूछने पर उन्हें परेशान किया गया और जातिसूचक बातें कही गईं।
सीएम सैनी ने भरोसा जताया कि 2027 के विधानसभा चुनावों के बाद राज्य में बीजेपी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में चल रही जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पड़ोसी राज्य के लोगों को भी दिया जाएगा, जिससे गरीब, महिलाएं, किसान और जरूरतमंद परिवारों को फायदा होगा। सैनी ने कहा कि भले ही पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्य हैं, लेकिन उनकी जड़ें, संस्कृति और विरासत एक ही हैं।
हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2025-26 में हरियाणा की आर्थिक विकास दर 9.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पंजाब की विकास दर सिर्फ 6.1 प्रतिशत है। इसी तरह, 2026-27 में हरियाणा की अर्थव्यवस्था लगभग 15.18 लाख करोड़ रुपये की होने का अनुमान है, जबकि पंजाब की अर्थव्यवस्था लगभग 9.81 लाख करोड़ रुपये की रहने का अनुमान है। यह अंतर सही नीति, स्पष्ट इरादे और जवाबदेह नेतृत्व का नतीजा है।
ये भी पढ़ेंः विदेश में छिपे गैंगस्टरों पर STF की ‘गुप्त नजर’, 27 की वापसी के बाद अब अगली लिस्ट तैयार
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल का कहना है कि SIF ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है।
Image Source : X.COM/POLICE_HARYANA
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने विदेशों में छिपकर अपराध चला रहे गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अब तक 27 गैंगस्टरों को डिपोर्टेशन या प्रत्यर्पण के जरिए विदेशों से भारत वापस ला चुकी है। इनमें से ज्यादातर अपराधियों को 2025 और 2026 में वापस लाया गया है। हरियाणा के पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने शनिवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने संगठित अपराध के खिलाफ कार्रवाई और तेज कर दी है। STF विदेशों में छिपे वांछित अपराधियों और उनके नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रही है।
2026 में अब तक 14 गैंगस्टर वापस लाए गए
DGP अजय सिंघल ने बताया कि अब तक हरियाणा STF 27 गैंगस्टरों को विदेशों से डिपोर्ट या एक्सट्राडिशन के जरिए भारत ला चुकी है। उन्होंने कहा कि इनमें 7 अपराधियों को 2025 में और 14 अपराधियों को 2026 में अब तक भारत वापस लाया गया है। उन्होंने बताया कि 4 अगस्त को भी एक सक्रिय और वांछित अपराधी को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से डिपोर्ट करके भारत लाया गया।
विदेश में छिपे गैंगस्टरों को कैसे खोज रही STF?
पुलिस महानिरीक्षक (IGP) सतीश बालन के मुताबिक, STF विदेशों में छिपे अपराधियों तक पहुंचने के लिए मानवीय खुफिया जानकारी और तकनीकी खुफिया जानकारी का इस्तेमाल कर रही है। पुलिस संदिग्ध गैंगस्टरों की लोकेशन, उनकी यात्रा का इतिहास और उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। इसके लिए फर्जी पासपोर्ट, फर्जी पहचान और बायोमेट्रिक या फिंगरप्रिंट से जुड़े रिकॉर्ड का भी विश्लेषण किया जा रहा है। IGP ने बताया कि इन जानकारियों से अपराधियों की पहचान और उनके ठिकाने का पता लगाने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है।
12 गैंगस्टर विदेश में हिरासत में, भारत लाने की प्रक्रिया जारी
हरियाणा पुलिस ने विदेशों में 12 गैंगस्टरों को हिरासत में लिए जाने की प्रक्रिया में भी मदद की है। इन अपराधियों को भारत लाने के लिए डिपोर्टेशन या प्रत्यर्पण की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस की कार्रवाई सिर्फ अपराधियों को पकड़ने तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशों में उनके नेटवर्क और गतिविधियों की भी लगातार जांच की जा रही है। IGP सतीश बालन के मुताबिक, अगस्त 2023 से हरियाणा पुलिस ने विदेशों में छिपे अपराधियों के खिलाफ कई कानूनी और अंतरराष्ट्रीय कदम उठाए हैं।
144 लुक-आउट सर्कुलर (LOC) जारी किए गए।
54 रेड कॉर्नर नोटिस (RCN) जारी हुए।
53 इंटरपोल रेफरेंस भेजे गए।
93 पासपोर्ट रद्द किए गए।
9 प्रोविजनल अरेस्ट रिक्वेस्ट भेजी गईं।
16 एक्सट्राडिशन रिक्वेस्ट भेजी गईं।
पुलिस अब विदेशों में छिपे 4 वांछित अपराधियों के बारे में ऐसी जानकारी देने वालों को 10,000 अमेरिकी डॉलर तक का इनाम देने के प्रस्ताव पर भी विचार कर रही है, जिससे उनकी गिरफ्तारी में मदद मिल सके।
गैंगस्टरों के पैसों के नेटवर्क पर भी नजर
STF अब गैंगस्टरों के आर्थिक नेटवर्क को भी निशाना बना रही है। अधिकारी अपराध से जुड़े वित्तीय लेनदेन, बैंक ट्रांजैक्शन और क्रिप्टोकरेंसी/USDT चैनलों की निगरानी और जांच कर रहे हैं। पुलिस का मकसद अपराध से कमाए गए अवैध पैसे के प्रवाह को रोकना और गैंगस्टरों के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना है।
पंजाब से UP तक पुलिस के साथ तालमेल
हरियाणा पुलिस ने विदेशों में छिपे और राज्यों में सक्रिय अपराधियों को पकड़ने के लिए पड़ोसी राज्यों के साथ भी मजबूत समन्वय बनाया है। STF ने पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ अंतरराज्यीय स्तर पर समन्वय तंत्र तैयार किया है। इसके जरिए गैंगस्टरों की गतिविधियों और उनके नेटवर्क की जानकारी साझा कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की जा रही है। हरियाणा पुलिस के मुताबिक, संगठित अपराध के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और विदेशों में छिपकर नेटवर्क चलाने वाले वांछित अपराधियों को भारत लाने पर खास जोर रहेगा।
ये भी पढ़ें: रेवाड़ी पुलिस ने सुलझाई युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी
जितेंद्र हत्याकांड में दोस्त और उसका भतीजा गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के रेवाड़ी जिले में पुलिस ने जितेंद्र हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पत्नी से अवैध संबंध का शक ही हत्या की मुख्य वजह बनकर सामने आया है। सीआईए रेवाड़ी और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव कमालपुर निवासी प्रवीण उर्फ पपला और अमन कुमार के रूप में हुई है।
ASP दीपिका अग्रवाल ने बताया कि गत 7 सितम्बर को पुलिस को सूचना मिली थी कि HPCL रिफाइनरी के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। माडल टाउन पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण करने के लिए सीन ऑफ क्राइम टीम को मौके पर बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।
मृतक की जेब से बरामद हुआ था आईफोन
मृतक के सिर पर किसी भारी वस्तु से गहरी चोट के निशान थे और काफी खून बहा हुआ था। मृतक की पैंट की जेब से एक आईफोन बरामद हुआ। शव की पहचान 40 वर्षीय जितेन्द्र निवासी गांव कमालपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के चाचा उत्तम सिंह ने पुलिस को दिए बयान में उनके ही गांव के प्रवीण उर्फ पपला सहित उसके एक अन्य साथी पर जितेन्द्र के सर पर चोट मारकर हत्या करने का संदेह जताया था, जिस पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
प्रवीण ने किया पूरी कहानी का खुलासा
एएसपी ने बताया कि जांच के दौरान सीआईए व थाना माडल टाऊन पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों व गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों प्रवीण उर्फ पपला और अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रवीण उर्फ पपला ने वारदात की पूरी कहानी का खुलासा किया। प्रवीन ने बताया कि उसे संदेह था कि मृतक जितेंद्र का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसने जितेंद्र को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। घटना वाले दिन उसने जितेंद्र को बीयर पार्टी के बहाने गांव कमालपुर स्थित शराब के ठेके पर बुलाया। वहां से दोनों ने नहर की पुलिया पर बैठकर बीयर पी। इसके बाद आरोपी प्रवीण, जितेन्द्र के साथ अपने भतीजे अमन कुमार को मिंडा कंपनी से लेने चला गया।
लोहे की भारी रॉड से सिर पर हमला
अमन को साथ लेकर तीनों गाड़ी में सवार होकर रिफाइनरी के पास गांव सुनसान रास्ते पर पहुंचे, जहां उन्होंने फिर से बियर पी। इस दौरान जब जितेंद्र शौच करने के लिए नीचे उतरा तो प्रवीण ने पीछे से गाड़ी में रखी लोहे की भारी रॉड से उसके सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान उसका भतीजा अमन आने जाने वाले लोगों की निगरानी करता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद वह अमन के साथ गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस द्वारा आरोपियों को अदालत में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी, लोहे की रॉड व अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें। बता दें कि 2 दिन पहले रेवाड़ी पुलिस ने एक और युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाई थी।
(रिपोर्ट- संजय कौशिक)
यह भी पढ़ें-
गुरुग्राम में घर में घुसकर PG संचालक के सिर पर मारी गई गोली, वारदात के समय पत्नी और दोस्त थे मौजूद
पड़ोस के परिवार को जिंदा जलाने की थी साजिश, आग की चपेट में आकर खुद महिला की हुई मौत
अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Image Source : REPORTER
हरियाणा में यमुनानगर के हमीदा क्षेत्र की आत्मापुरी कॉलोनी में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नशा तस्करी से जुड़े परिवार के मकान को जेसीबी की मदद से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल और ड्यूटी मजिस्ट्रेट मौके पर मौजूद रहे। मकान खाली कराने से पहले महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला गया और सामान भी बाहर निकलवाकर पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
भारी पुलिस बल रही तैनात
जानकारी के अनुसार, आत्मापुरी कॉलोनी में गुरुवार को नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। प्रशासन के मुताबिक मकान का निर्माण नियमों के विरुद्ध किया गया था। संबंधित लोगों को पहले नोटिस जारी किए गए और जवाब देने का अवसर दिया गया। इसके बाद स्पीकिंग ऑर्डर पारित कर नियमानुसार तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
नियम के मुताबिक हुई कार्रवाई
ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया ने बताया कि “अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस दिए गए थे। जांच और नियमानुसार प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिन मामलों में न्यायालय से स्टे नहीं है, उनमें कार्रवाई की जा रही है।” कार्रवाई के दौरान मकान में मौजूद महिलाओं ने विरोध किया। मुस्तरी ने अधिकारियों के सामने मकान नहीं तोड़ने की गुहार लगाई। परिवार की ओर से कोर्ट में याचिका विचाराधीन होने की बात भी कही गई, लेकिन मौके पर मकान तोड़ने से रोकने वाला कोई स्टे ऑर्डर प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
कई अधिकारी मौके पर रहे मौजूद
जांच अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि दस्तावेजों की जांच में निर्माण नियमों के विपरीत पाया गया था। नोटिस और स्पीकिंग ऑर्डर के बाद आज नियमानुसार कार्रवाई की गई है। प्रशासन के अनुसार हमीदा क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर नौ मकान चिन्हित किए गए हैं। इनमें कुछ मामलों में अदालत से राहत मिली हुई है, जबकि बिना स्टे वाले मामलों में कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार नईम और मुस्तकीम के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत आठ मामले दर्ज हैं। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र दहिया, नगर निगम के एटीपी दर्शन लाल और थाना प्रभारी मनोज कुमार मौजूद रहे।
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत
वहीं, एक अन्य घटना में झज्जर में कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेसवे पर एक कैंटर ट्रक ने पीछे से एक पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि पिकअप वाहन में तीर्थयात्रियों का एक समूह सवार था। पुलिस के अनुसार राहगीरों और पुलिसकर्मियों ने घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
रिपोर्टः कुलवंत चौधरी
ये भी पढ़ेंः एक, दो नहीं पूरे 62 चालान, गुरुग्राम की सड़कों पर दौड़ रही थी स्कूटी, पुलिस ने ठोका 217500 रुपये का जुर्माना, किया जब्त
पुलिस हिरासत में आरोपी
Image Source : REPORTER
रेवाड़ी पुलिस ने धारूहेड़ा क्षेत्र में हुए एक ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए गत 6 सितंबर को एक व्यक्ति की हत्या कर शव को दबाने के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगेश उर्फ गोलू निवासी मोहल्ला सैय्यद कालोनी बास रोड धारूहेड़ा के रूप में हुई है।
मारकर जमीन में गाड़ दिया था
डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि 6 सितंबर को पुलिस को सूचना मिली कि गांव भटसाना स्थित एक डेयरी फार्म में एक शव मिट्टी में दबा हुआ है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। वहां मौजूद एक महिला की निशानदेही पर जब घटनास्थल से मिट्टी हटाई गई तो मानव शरीर का अंग दिखाई दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल 'सीन ऑफ क्राइम' टीम को मौके पर बुलाया गया और ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में गड्ढे की खुदाई करवाई गई, जहां से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र मीणा ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस की टीमों का गठन कर आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। शव को पहचान के लिए शव गृह में रखवा दिया। मृतक की पहचान निसार (उम्र 28 वर्ष) निवासी गांव दमदमा जिला खैरथल-तिजारा राजस्थान के रूप में हुई।
लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
8 सितंबर को मृतक के पिता जमील ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उनका बेटा निसार 5 सितंबर को मजदूरी के लिए घर से तिजारा के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। जमील ने चार नामजद आरोपियों सहित उसके अन्य साथियों पर उसके बेटे की हत्या करने का संदेह जताया था। मृतक के पिता ने बताया कि इन सभी आरोपियों ने मिलकर उसके बेटे निसार की लाठी-डंडों व लात-घूसों से बेरहमी से मारपीट कर हत्या की है। इसके बाद साक्ष्य मिटाने और पहचान छिपाने की नीयत से शव को अपनी गाड़ी में डालकर गौरव के डेयरी फार्म (गांव भटसाना) ले गए और गड्ढा खोदकर दबा दिया। शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
चोरी के संदेश में पकड़ा था
पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल मुख्य आरोपी योगेश उर्फ गोलू गिरफ्तार कर लिया है। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी योगेश ने खुलासा किया कि 5-6 सितंबर की सुबह बास रोड धारूहेड़ा से उन्होंने अपने साथियों के साथ निसार को चोरी के संदेह में पकड़ा था। संदेह के आधार पर उसने तथा उसके अन्य साथियों ने मिलकर निसार के साथ मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। निसार की हालत बिगड़ने पर जब वे उसे अस्पताल ले जाने लगे, तो रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद वे शव को छुपाने के उद्देश्य से गांव भटसाना स्थित गौरव के डेयरी फार्म ले गए और गड्ढे में दबा दिया।
गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों के संभावित ठिकानों पर पुलिस की विशेष टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। पुलिस द्वारा बाकी आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अभी हाल में ही रेवाड़ी में एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मर्डर का आरोप मृतक जितेंद्र के दोस्तों पर लगा है।
रिपोर्टः संजय कौशिक
ये भी पढ़ेंः गुरुग्राम में घर में घुसकर PG संचालक के सिर पर मारी गई गोली, वारदात के समय पत्नी और दोस्त थे मौजूद
पुलिस ने जब्त की स्कूटी
Image Source : REPORTER INPUT
हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले एक स्कूटी सवार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ऐसी स्कूटी को जब्त किया है, जिस पर एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 62 चालान लंबित थे। इन चालानों की कुल जुर्माना राशि 2,17,500 रुपये दर्ज की गई है। चालक द्वारा मौके पर कोई भी दस्तावेज पेश न करने और लंबे समय से चालान न भरने के कारण पुलिस ने स्कूटी को तुरंत जब्त कर लिया है।
स्कूटी से संबंधित कोई कागज नहीं दिखा पाया चालक
यह मामला गुरुग्राम के Z चौक का है, जहां मंगलवार (8 सितंबर 2026) को जोनल अधिकारी एएसआई सुरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ नियमित चेकिंग अभियान पर तैनात थे। जांच के दौरान जब एक स्कूटी को रोककर चालक से कागजात मांगे गए, तो वह कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।
स्कूटी पर थे 62 पेंडिंग चालान
पुलिस ने जब वाहन का ऑनलाइन रिकॉर्ड जांचा, तो पता चला कि इस स्कूटी पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की विभिन्न धाराओं के तहत 62 चालान पेंडिंग हैं। इनमें से ज्यादातर चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने और बिना वैध बीमा (Insurance) के पाए गए।
तुरंत ही स्कूटी को किया गया जब्त
लगातार नियमों का उल्लंघन करने और भारी जुर्माना बकाया होने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूटी को सीज कर क्रेन से पार्किंग में भिजवा दिया। इस कार्रवाई के बाद गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने सभी वाहन चालकों के लिए एक सख्त संदेश और अपील जारी की है।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से की खाश अपील
पुलिस का स्पष्ट कहना है कि नियमों की अनदेखी करने वालों और लंबित चालान दबाकर बैठने वालों के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अपने वाहनों के वैध बीमा और प्रदूषण प्रमाण-पत्र (PUC) जैसे दस्तावेज हमेशा अपडेट रखें तथा समय पर चालानों का निपटारा करें। सड़क सुरक्षा केवल एक कानून नहीं, बल्कि आपकी अपनी सुरक्षा भी जुड़ी है।
इसके साथ गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस शहर भर में ऐसे कई अन्य वाहनों की जांच कर रही है, जिनके चालान कई सालों से नहीं भरे गए हैं।
गोहित कौशिक की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
गुरुग्राम में घर में घुसकर PG संचालक के सिर पर मारी गई गोली, वारदात के समय पत्नी और दोस्त थे मौजूद