Rajasthan News in Hindi, राजस्थान समाचार, Latest राजस्थान की ताजा खबर, राजस्थान न्यूज़
रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ
Image Source : REPORTER
उदयपुर संभाग के राजसमंद जिले में आबादी क्षेत्र में लेपर्ड (तेंदुआ) के मूवमेंट से दहशत का माहौल बना हुआ हैं। लेपर्ड जैसे ही आबादी क्षेत्र में घुसा तो वहां घूम रहे कुत्तों ने दौड़ा लिया। इसी दौरान लेपर्ड ने सीढ़ी पर चढ़ रहे पिल्ले को गर्दन से दबोचा और झाड़ियों में लेकर भाग गया। यह पूरी घटना वहां पास के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, खास बात यह रही कि लेपर्ड 2 सेकेंड से भी कम समय में कुत्ते के पिल्ले को उठा ले गया। सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद आसपास के क्षेत्र में डर का माहौल है, यह पूरा मामला राजसमंद जिले के जावद के श्रीजीनगर का है।
5 दिन में दूसरी बार आया लेपर्ड
जानकारी के अनुसार, यहां 5 कुत्तों का झुंड रहता है। इसमें 3 बड़े और 2 छोटे पिल्ले हैं। देर रात घात लगाकर बैठा लेपर्ड झुंड पर झपट पड़ा। इसमें एक पिल्ला लेपर्ड की पकड़ में आ गया। लेपर्ड उसे गर्दन से दबोच कर ले गया। सुबह जब गली के लोग सुबह उठे तो उन्हें एक पिल्ला कम दिखाई दिया। राजेंद्र सिंह चुंडावत और कपिल टांक के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई।
लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग की
स्थानीय लोगों ने वन विभाग से लेपर्ड को पकडने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है ताकि लेपर्ड को यहां से दूर भेजा जा सकें और लोगों में फैला डर खत्म हो सकें। वहीं दूसरी और डीएफओ ने अपील की है कि रात्रि के समय लोग सावधानी रखें, कहीं पर भी लेपर्ड का मूवमेंट दिखे तो वन विभाग या हेल्पलाइन पर सूचना करें। फिलहाल बताए स्थान पर पिंजरा लगा दिया गया है। खबर लिखे जाने तक तेंदुए को पकड़ा नहीं जा सका है। तेंदुए की वजह से लोग डरे हुए हैं।
अगस्त में भी दिखा था तेंदुआ
इससे पहले अगस्त महीने में भी राजसमंद शहर में तेंदुआ दिखा था। महावीर नगर कॉलोनी में एक खाली घर के बरामदे में एक तेंदुआ बैठा था। पड़ोस में रहने वाली सुधा सिंह भाटी ने सुबह अपने घर का दरवाजा खोला, तो उन्होंने देखा कि खाली घर के बरामदे में एक तेंदुआ बैठा है। सुधा के शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ बरामदे से कूदकर सड़क पर आ गया। इसी दौरान, एक और पड़ोसी भंवर सिंह चुंडावत का जर्मन शेफर्ड कुत्ता तेंदुए के पीछे दौड़ पड़ा। इसके बाद, तेंदुआ तालेड़ी नाले की झाड़ियों की तरफ भाग गया।
रिपोर्ट - भगवान प्रजापत
ये भी पढ़ेंः पत्नी को नींद की गोलियां देकर हाथ-पैर बांधे और फिर काट डाला गला, खुद भी फंदे पर झूला अब्दुल
राजस्थान पंचायत चुनाव
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 16 जिला परिषदों और 104 पंचायत समितियों के लिए मतदान आज सुबह से जारी है। कई मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी कतारें नजर आ रही हैं। कई मतदान केंद्रों पर महिलाएं सुबह-सुबह मतदान करने पहुंचीं, तो कहीं बुजुर्गों में भी वोट डालने को लेकर उत्साह दिख रहा है। अजमेर जिले के एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी की जानकारी मिली, जिसकी वजह से करीब 10 मिनट तक वोटिंग रोकनी पड़ी। जांच के बाद ईवीएम को दोबारा चालू किया गया और फिर वहां मतदान जारी है।
जानें पल पल के अपडेट्स...
झुंझुनूं में शख्स ने पत्नी को मारकर दे दी अपनी जान।
Image Source : REPORTER
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के बिसाऊ कस्बे के वार्ड नंबर 23 में बुधवार सुबह एक दम्पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई। घर के कमरे में 28 वर्षीय कौशर मृत अवस्था में पलंग पर मिली, जबकि उसके पति अब्दुल रहीम (34) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में पत्नी की हत्या और उसके बाद पति की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
परिजनों के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अब्दुल रहीम के छोटे भाई की पत्नी बच्चों को स्कूल भेजने के लिए तैयार करने के उद्देश्य से जेठ-जेठानी को जगाने उनके कमरे में पहुंची। दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजे के नीचे लाल रंग जैसा तरल पदार्थ दिखाई देने पर उसने दरवाजे को धक्का दिया, जिससे वह खुल गया। कमरे के अंदर अब्दुल रहीम का शव फंदे पर लटका हुआ था, जबकि कौशर पलंग पर मृत अवस्था में पड़ी थी। यह देखकर वह घबरा गई और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना फैलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गए।
एफएसएल और एमओबी टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने पर बिसाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल और एमओबी टीमों को बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। प्रारंभिक निरीक्षण के दौरान कौशर के हाथ-पैर रस्सी से बंधे होने और गले पर चोट के निशान होने की बात सामने आई। कमरे में कुछ दवाइयां भी मिलीं, जिनकी प्रकृति और उपयोग की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को जांच का हिस्सा बनाया है।
15 साल पहले हुई थी शादी, दो बेटे हैं
जानकारी के अनुसार, अब्दुल रहीम की शादी करीब 15 वर्ष पहले फतेहपुर निवासी कौशर से हुई थी। दम्पति के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र करीब 14 और 10 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। अब्दुल रहीम के पिता अलीम ने बताया कि वह दूसरे मकान में रहते हैं। घटना के समय वह एक निजी स्कूल में ड्यूटी पर थे, तभी उन्हें फोन के जरिए इसकी जानकारी मिली। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान के अलवर जिले में भी एक युवक ने अपनी गर्भवती प्रेमिका की हत्या कर दी थी और फरार हो गया था। जानकारी के अनुसार, दोनों पहले से शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे भी थे।
एडिशनल SP और DSP ने किया मौका मुआयना
झुंझुनूं में हुई अपराध की इस घटना की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत और डीएसपी नरेश कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा परिजनों से जानकारी ली। एफएसएल टीम के विजय भान सांखला और केशव चतुर्वेदी सहित झुंझुनूं की एमओबी टीम के एएसआई सतवीर और कांस्टेबल सुमन ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। कौशर के पीहर पक्ष के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद जटिया अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए।
घरेलू विवाद की आशंका, जांच के बाद होगा खुलासा
थाना सीआई उमाशंकर शर्मा के अनुसार, प्रथम दृष्टया पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद की आशंका को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। हालांकि, अभी तक घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस फॉरेंसिक साक्ष्यों, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल इस घटना ने पूरे कस्बे को स्तब्ध कर दिया है। दम्पति की संदिग्ध मौत के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। (रिपोर्ट: अमित शर्मा)
ये भी पढ़ें- अलवर में मां ने कैंची से हमला कर अपने दो बच्चों की हत्या की, खुद भी कर लिया सुसाइड; बचाने गई बहन घायल
1050 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 9 साल का बच्चा, 39 घंटे चले रेस्क्यू के बाद अस्पताल में मृत घोषित
कांग्रेस की बैठक में करंट दौड़ने से हादसा।
Image Source : PEXELS/REPORTER
राजस्थान प्रतापगढ़ जिले में बुधवार को दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां कांग्रेस की एक बैठक के दौरान करंट फैल गया। जानकारी के अनुसार, ये बैठक कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा लेने वाले थे। इसी दौरान तेज हवा चलने के कारण टेंट हाई टेंशन बिजली के पोल छू गया जिस कारण ये हादसा हुआ। इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
क्या है पूरा मामला?
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के रेणंदा गांव में पंचायती राज चुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक से पहले बड़ा हादसा हो गया। तेज हवा के चलते बैठक स्थल पर लगाया गया टेंट उड़ने लगा। टेंट को संभालने के प्रयास में मौके पर मौजूद लोगों ने उसके पाइप को पकड़ लिया। इसी दौरान पाइप ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे करीब 15 लोग करंट की चपेट में आ गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
मृतकों की पहचान सामने आई
सामने आई जानकारी के अनुसार, रेणंदा गांव में कांग्रेस की बैठक में 150 से 200 लोगों के शामिल होने की तैयारी थी। बैठक शुरू होने से पहले ही तेज हवा चलने से टेंट उड़ने लगा। उसे संभालने के प्रयास में पाइप विद्युत लाइन से टकरा गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में मोहन मीणा और अर्जुन मीणा की मौत हो गई। वहीं, 13 अन्य लोग घायल हो गए। आपको बता दें कि इससे पहले मंगलवार को राजस्थान के कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। कोटा में कोटड़ी नहर में नाव पलटने के कारण 4 लोग बह गए थे।
विधायक के पहुंचने से ठीक पहले हादसा
घटना के बाद घायलों को 108 एंबुलेंस की सहायता से प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की जानकारी मिलने पर एडीएम विजेश पंड्या और एएसपी जयदेव सिहाग भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। अधिकारियों ने घायलों से मुलाकात कर उनकी स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल में उपचार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जानकारी के अनुसार, कांग्रेस विधायक नानालाल निनामा भी बैठक में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि विधायक के पहुंचने से ठीक पहले यह हादसा हुआ। घटना के बाद रेणंदा गांव में शोक का माहौल है, वहीं पूरे क्षेत्र में चिंता बनी हुई है। (रिपोर्ट: भगवान प्रजापत)
ये भी पढ़ें- रितु बराला मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस, नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में गुजारी रात
भीलवाड़ा में एक्सप्लोसिव लदी पिकअप में हुआ जोरदार धमाका, ड्राइवर की मौत, कई मकान क्षतिग्रस्त
रितु बराला मामले में राजस्थान में FIR दर्ज नहीं हो पाई है।
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
सीजेपी के प्रोटेस्ट से जुड़े मामले पर आज (बुधवार को) राजस्थान में भी जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस ने NSUI नेता रितु बराला के साथ प्रोटेस्ट के दौरान हुई कथित मारपीट को इश्यू बनाया। जीरो नंबर FIR दर्ज करने की मांग की। 3 दिन तक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में धरना दिया। रात में भी कांग्रेस नेता पुलिस कमिश्नरेट में ही सोए, लेकिन उनकी एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी। आज तीन दिन बाद कांग्रेस नेताओं को बिना एफआईआर दर्ज कराए वापस लौटना पड़ा।
रितु बराला ने लगाया था बदसलूकी का आरोप
दरअसल ये मामला 13 अक्टूबर को हुए प्रोटेस्ट से जुड़ा है। NSUI नेता रितु बराला इस प्रोटेस्ट में शामिल हुई थीं। रितु बराला ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके साथ बदसलूकी की है। मारपीट की है। कई दिन तक कांग्रेस नेता इस मामले पर चुप रहे, लेकिन अचानक राजस्थान कांग्रेस के नेताओं को राहुल गांधी का फोन आया। राहुल ने कांग्रेस के बडे़ नेताओं से रितु बराला की मदद करने के लिए कहा। इसके बाद कांग्रेस एक्टिव हो गई।
नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में ही गुजारी रात
गोविंद सिंह डोटासरा, प्रताप सिंह खाचरियावास, टीकाराम जूली जैसे नेता रितु बराला को लेकर पुलिस कमिश्नरेट पहुंच गए। जीरो नंबर एफआईआर दर्ज करने की डिमांड की। जयपुर के पुलिस अफसरों ने कांग्रेस नेताओं को समझाया कि इस मामले में रितु बराला पहले ही कनॉट प्लेस थाने में शिकायत दे चुकी हैं, इसलिए दूसरी एफआईआर रजिस्टर नहीं हो सकती। लेकिन कांग्रेस के नेता नहीं माने। पुलिस कमिश्नरेट में धरना शुरू कर दिया। पुलिस कमिश्नरेट में ही नेताओं ने रात गुजारी।
कांग्रेस नेता ने किया जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को हाईजैक करने का दावा
कांग्रेस नेता प्रतापसिंह खाचरियावास ने कहा कि उन्होंने जयपुर पुलिस कमिश्नरेट को हाईजैक कर लिया है। एफआईआर दर्ज कराए बिना वो लौटने वाले नहीं हैं। लेकिन इन धमकियों का पुलिस पर कोई असर नहीं हुआ। पुलिस अफसरों ने साफ-साफ कह दिया कि एक मामले की दो अलग-अलग जगह एफआईआर रजिस्टर नहीं हो सकती। मामले की जांच पहले से चल रही है, इसलिए अब एफआईआर का कोई तुक नहीं बनता।
यूं खत्म हुआ कांग्रेस नेताओं का धरना
कांग्रेस नेताओं ने ये बात लिखित में देने की मांग की। फिर, पुलिस ने ये बात लिखित में दे दी तो कांग्रेस नेताओं को धरना खत्म करना पड़ा। बैरंग वहां से लौटना पड़ा। लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे भी मानने से इनकार कर दिया। राजस्थान पीसीसी के चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जीरो नंबर एफआईआर उनका संवैधानिक हक है। जयपुर पुलिस दिल्ली के इशारे पर काम कर रही है। एफआईआर दर्ज करने से डर रही है, इसलिए आगे की लड़ाई वो कोर्ट के जरिए लड़ेंगे।
ये भी पढ़ें- टिकट की पैरवी नहीं की तो BJP जिलाध्यक्ष को जान से मारने की धमकी, पूर्व उपसरपंच ने फोन कर गाली-गलौज किया; 15 मिनट में गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ सलूंबर बीजेपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी।
Image Source : REPORTER INPUT
राजस्थान के उदयपुर संभाग के आदिवासी अंचल सलूंबर जिले में भाजपा के जिला अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सनसनी फैल गई। दरअसल, पंचायती राज चुनाव में जिला अध्यक्ष की ओर से टिकट के लिए पैरवी नहीं की गई तो गुस्साए कार्यकर्ता ने जिला अध्यक्ष को फोन कर पहले गाली गलौज की और उसके बाद जान से मारने की धमकी दे दी। इस धमकी के बाद जिला अध्यक्ष ने जिला पुलिस अधीक्षक को रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवा कर घटना के बारे में जानकारी दी।
पूर्व उपसरपंच ने किया फोन
सलूंबर जिले के भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि ग्राम पंचायत  सल्लाड़ा के पूर्व उपसरपंच ने उन्हें फोन किया और उनसे फोन पर बातचीत की। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जब उनके पास डी एस सिंह का फोन आया तब वह भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए जयपुर जा रहे थे। फोन करने के बाद सिंह ने अपना आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि टिकट के लिए पैरवी क्यों नहीं की, उसके बाद फोन पर गाली गलौज शुरू कर दी और बातचीत के दौरान जान से मारने की धमकी दे दी।
15 मिनट में आरोपी गिरफ्तार
भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने इसकी सूचना जिला पुलिस अधीक्षक बिशनाराम विश्नोई को जानकारी दी और रिकॉर्डिंग उपलब्ध करवाई, इसके बाद एसपी के निर्देश पर आरोपी डीएस सिंह 15 मिनट में गिरफ्तार कर लिया गया।
पार्टी में टिकट वितरण को लेकर हुआ था विवाद
भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि डी एस सिंह ने अपने समरथ को के लिए वार्ड 2 और वार्ड 12 के लिए टिकट की मांग की थी। टिकट मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं होने पर विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले गाली गलौज की उसके बाद सीधे ही जान से मारने की धमकी दे दी। जिला अध्यक्ष ने एसपी को बताया कि धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर है, साथ ही जिला अध्यक्ष ने एसपी को बातचीत की रिकॉर्डिंग भेज दी इस आधार पर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
(रिपोर्ट- भगवान प्रजापत)
यह भी पढ़ें-
BJP प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा- '...तो पाकिस्तान को सपोर्ट करेंगे', बाद में कहा- क्रिकेट की बात कर रहा था
रितु बराला मामले में दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR की मांग पर अड़ी कांग्रेस, नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में गुजारी रात
कोटा में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा
Image Source : REPORTER INPUT
कोटा: कोटा शहर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान मंगलवार शाम कोटड़ी नहर में बड़ा हादसा हो गया। नाग-नागिन मंदिर के पास विसर्जन के लिए निकली नाव अचानक असंतुलित होकर पलट गई। नाव में सवार चार लोग पानी के तेज बहाव में बह गए, जबकि तीन लोगों को आसपास मौजूद लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
हादसे पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे 7 लोग नाव पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में गए थे। इसी दौरान नाव का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। हादसे पर लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दुख जताया है।
बिरला ने प्रशासन को तत्परता से काम करने को कहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,नाव पलटते ही उसमें सवार लोग पानी में गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव की कोशिश की और तीन लोगों को बाहर निकाल लिया, जबकि चार लोग लापता हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही नगर निगम की गोताखोर टीम, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी। एसडीआरएफ के करीब 15 से 17 जवानों सहित बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए
नहर में पानी का बहाव कम करने के लिए पानी की आवक भी बंद करवाई गई। हादसे की जानकारी मिलते ही शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर पीयूष समारिया और सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम भी घटनास्थल पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लिया।
सिटी एसपी ने क्या बताया?
सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि नाव में सात लोग सवार थे और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव असंतुलित होकर पलट गई। तीन लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि चार लोगों के पानी में फंसे होने की सूचना है। एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, नगर निगम की गोताखोर टीम और जिला प्रशासन की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। प्रशासन की प्राथमिकता जल्द से जल्द रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा करना है। नहर में हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
जानकारी के अनुसार, विज्ञान नगर के संजय नगर से छह बच्चे दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर पर पहुंचे थे। विसर्जन के दौरान बच्चे नाव में सवार थे, तभी बीच पानी में नाव पलट गई। हादसे में केशु, गोलू, सुरेश और राहुल के डूबने की जानकारी सामने आई है। वहीं, माला कंवर और दीपक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एसडीआरएफ, नगर निगम की रेस्क्यू टीम और गोताखोर बच्चों की तलाश में जुटे हैं। बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की निगरानी में तलाश अभियान जारी है।
इससे पहले वैशाली में गांधी सेतु के पास 11 लोगों से भरी नाव पलटी थी, जिसमें एक की मौत हुई थी और एक अन्य लापता हो गया था। (रिपोर्ट- दिनेश कश्यप)
ये भी पढ़ें
राघोपुर नाव हादसा: मौत से चंद मिनट पहले सामने आया मासूमों का आखिरी वीडियो, 13 बच्चों की गई जान
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में कांग्रेस नेताओं ने गुजारी रात
Image Source : REPORTER INPUT
जयपुर: राजस्थान में कांग्रेस के नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में ही रात गुजारी। कांग्रेस के नेता एनएसयूआई कार्यकर्ता रितु बराला की एफआईआर को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। इनकी मांग है कि दिल्ली पुलिस के खिलाफ रितु बराला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की जाए। एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में ही रात गुजारी।
जयपुर कूच का ऐलान
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस के मुख्य सचेतक रफीक खान, जयपुर जिला अध्यक्ष सुनील शर्मा, पूर्व विधायक गंगा देवी सहित कई नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में ही रात गुजारी। इसके साथ ही सरकार पर दबाव बढ़ाने के लिए कांग्रेस ने अब जयपुर कूच का भी ऐलान कर दिया है। गोविंद सिंह डोटासरा की ने कल ही अपील की थी कि अगर रितु बराला  के मामले को लेकर एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो मंगलवार को कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ता कमिश्नरेट पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।
दिल्ली पुलिस के खिलाफ FIR की मांग
इससे पहले कांग्रेस नेताओं ने मोती डूंगरी थाने में रितु बराला के साथ कथित मारपीट के मामले में शिकायत दी थी। हालांकि तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीनियर पुलिस अधिकारियों से मिलने का फैसला किया। रितु बराला भी कांग्रेस नेताओं के साथ पुलिस कमिश्नरेट पहुंचीं। कांग्रेस का कहना है कि एफआईआर दर्ज कराना रितु बराला का अधिकार है। पुलिस को शिकायत पर नियमानुसार कार्रवाई करनी चाहिए। लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं होने पर कांग्रेस नेताओं ने पुलिस कमिश्नरेट में ही रात गुजारी।
क्या है मामला?
दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन के बाद रितु बराला ने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था। राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रितु की हिम्मती की तारीफ की थी और उन्हें शेरनी बताया था। वह NSUI यानी नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय सचिव हैं। रितु ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ मारपीट की। उनके पैरों पर कई डंडे मारे गए।
कौन है रितु बराला?
कांग्रेस की छात्र ईकाई एनएसयूआई की राष्ट्रीय सचिव रितु बराला राजस्थान के झुंझुूनं जिले के बारी बास गांव की रहनेवाली है। उनके पिता पेशे से किसान हैं। जयपुर के महारानी कॉलेज में रितु ने पढ़ाई और और 2018 में छात्र संघ की अध्यक्ष बनीं। 2022 में राजस्थान यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में उन्होंने एनएसयूआई के टिकट पर अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन में रितु शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने दिल्ली पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया।
बता दें कि राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया था कि उसने NSUI (कांग्रेस की छात्र शाखा) के कार्यकर्ताओं के साथ बेरहमी से पिटाई की। इन लोगों को CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया था।
ये भी पढ़ें:
101 शिकायतें, 18.60 करोड़ की ठगी… जयपुर पुलिस ने 21 अंतरराज्यीय साइबर ठग दबोचे
टाइगर श्रॉफ पर हमला
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। तीनों शूटरों को हथियार अनिल पंडित  के कहने पर ही मिले थे। ये तीनों ने कभी पंडित को देखा नहीं है, इनकी पंडित से बात जंगी एप पर होती थी। रेहान और फूल सिंह अमृतसर में भी व्यापारी पर हमला कर चुके थे। इनको मुंबई में रोज 5 से 10 हजार रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया जाता था। ट्रेकिंग से बचने के लिए आरोपी किसी भी स्थानीय दुकानदार या किसी व्यक्ति का क्यूआर कोड अनिल पंडित को भेज देते थे और उसके पास पैसा आ जाता था। इसी कैश से इनका पूरा खर्चा चल रहा था।
कैसे मिले शूटरों को हथियार
जंगी एप में खास बात ये है कि अकाउंट बनाने के लिए किसी नंबर की ज़रूरत नहीं पड़ती या व्यक्तिगत जानकारी की ज़रूरत नहीं पड़ती , इसका डाटा भी किसी सर्वर पर सुरक्षित नहीं रहता है। पकड़े जाने के डर से ये लोग बात कर के सिम कार्ड भी तुरंत तोड़ कर फेंक देते थे। हथियार भी आरोपियों के पास इंदौर और मुंबई से आया था। हथियार देने के लिए कोई व्यक्ति नहीं आया इनके पास, बल्कि मोबाइल और लोकेशन और वीडियो भेजकर किसी डब्बे में कचरे के ढेर के पास हथियार भेजा जाता था।
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में अपडेट
मामले में पुलिस ने जांच तेज किया। सोनीपत के रहने वाले रेहान के दोस्त समीर से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू की। जानकारी के मुताबिक, अवैध हथियार के मामले में रेहान के साथ जेल में बंद था समीर। समीर से पूछताछ के लिए उसे पुलिस ने हिरासत में लिया था। समीर की पुलिस ने अभी तक गिरफ्तारी नहीं की है, सिर्फ पूछताछ के लिए लेकर गई थी पुलिस।
तीनों आरोपियों को मुंबई ले जाएगी पुलिस
मुंबई पुलिस तीनों आरोपियों को अभी भी कोटा में ही रखे हुए है। कोटा के रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ही तीनों आरोपी रखे गए हैं। आज आरोपियों को सड़क मार्ग से मुंबई ले जाने की उम्मीद है। अब ट्रेन या हवाई मार्ग के बजाय सड़क मार्ग से ही आरोपियों को मुंबई ले जाने की ज्यादा संभावना है। रेलवे कॉलोनी पुलिस स्टेशन में ड्यूटी दे रहे स्टाफ को सुरक्षा के लिहाज से 4 घंटे में ही बदल दिया जा रहा है। पुलिस का वज्र वाहन भी थाने पर पहुंच चुका है। मुंबई पुलिस ने रात को आरोपियों से तीन राउंड पूछताछ की है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
ये भी पढ़ें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद की 'डी-कंपनी' से जुड़ा अंडरवर्ल्ड मॉडल है? जानें विदेश से नेटवर्क कैसे करता है काम
आचार फैक्ट्री में गंदगी का अंबार
Image Source : REPORTER
राजस्थान की राजधानी जयपुर में उपभोक्ताओं तक पहुंचने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, जयपुर के मुहाना मंडी स्थित श्री श्याम फूड्स में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान आचार की टंकियों में मच्छर, मकड़ियां, जाले और मृत छिपकलियां मिलीं। विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 85 हजार किलो तैयार आचार और कच्चे माल को सीज कर दिया है। साथ ही, परिसर को सील कर खाद्य कारोबार पर भी रोक लगा दी गई।
आचार की टंकियों में मिली गंदगी
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने श्री श्याम फूड्स के बेसमेंट का निरीक्षण किया। यहां करीब 100 प्लास्टिक की टंकियों में आचार और उसे बनाने का कच्चा माल रखा हुआ था। इनमें लगभग 5 हजार किलो तैयार आचार और गाजर, कैरी, नींबू व मिर्च सहित करीब 80 हजार किलो कच्चा माल मिला।
जांच के दौरान टंकियों में मच्छर, मकड़ियां और जाले पाए गए। वहीं, एक-दो टंकियों में मृत छिपकलियां भी मिलीं। परिसर की खिड़कियां और जालियां टूटी हुई थीं और आस-पास गंदगी फैली हुई थी।
1,700 किलो पैक्ड आचार और सॉस भी सीज
निरीक्षण के दौरान विभाग ने सॉस, मिक्स आचार और आम के आचार के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इसके अलावा, करीब 1,700 किलो पैकिंग किए हुए आचार और सॉस को भी सीज किया गया। दूषित होने की आशंका के चलते कुल करीब 85 हजार किलो सामग्री को नष्ट करवाने की कार्रवाई शुरू की गई है।
खाद्य सामग्री को चोरी-छिपे बेचने या खुर्द-बुर्द करने की आशंका के चलते परिसर सील कर दिया गया है। खाद्य कारोबार पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाई गई है। विभाग ने फर्म का खाद्य लाइसेंस निलंबित करने के लिए भी नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रयोगशाला रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी फर्म पर भी गिरी गाज
मुहाना स्थित पायोनियर नेचुरल प्रोडक्ट्स के निरीक्षण में भी खाद्य उत्पादों पर स्वास्थ्य संबंधी भ्रामक दावों और अधूरे पते जैसी अनियमितताएं मिलीं। विभाग ने नमूने लेकर संबंधित माल सीज किया और अग्रिम आदेशों तक उत्पादों का निर्माण व बिक्री बंद रखने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें-
VIDEO: अमेरिका में फुटबॉल मैच से पहले 170 फीट की ऊंचाई से गिरकर एयरफोर्स जवान की मौत, स्टेडियम में मौजूद थे 23 हजार लोग
UP कांग्रेस ने भी किया सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत, माफिया अतीक के कसारी-मसारी से जुड़ा है मामला
धमाके में कई मकान क्षतिग्रस्त।
Image Source : REPORTER INPUT
भीलवाड़ा: जिले के गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के आगुचा गांव में सोमवार को दिल दलाने वाला मामला सामने आया। यहां आगूचा गांव के पास से गुजरने वाली मानसी नदी के तट पर रामदेव खटीक के पशु बांधने के बाड़े व मकान परिसर में खड़ी एक एक्सप्लोसिव से भरी पिकअप गाड़ी में अचानक विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि पिकअप गाड़ी के परखचे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही आसपास के मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। सूचना मिलते ही गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू की।
धमाके में एक की मौत
गुलाबपुरा थाना प्रभारी संजय गुर्जर ने कहा कि आगुचा गांव के पास गुजरने वाली मानसी नदी के पास 45 वर्षीय रामदेव पिता हीरालाल खटीक के पशु बांधने का बाड़ा व पास ही मकान स्थित है। उनकी चेनपुरिया गांव के पास एक्सप्लोसिव डिपो है। उनकी एक्सप्लोसिव से भरी पिकअप गाड़ी का ड्राइवर खाना खाने के लिए उतरा था। अचानक एक्सप्लोसिव से भरी पिकअप गाड़ी में ब्लास्ट हुआ, जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास के मकान की दीवारें, खिडकियां, टीन व शीशे क्षतिग्रस्त हुए हैं।
बचाव कार्य जारी
मलबे में सवाईमाधोपुर निवासी 35 वर्षीय पिकअप चालक आत्मराम का शव मिला। मृतक के शव को गुलाबपुरा स्थित सामुदायिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं पास स्थित हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड का बचाव दल भी मौके पर पहुंचा और मलबे के ढेर से कोई एक्सप्लोसिव न बचे, उसको डिस्पोज करने के साथ ही घटनास्थल को सुरक्षा घेरे में लिया।
जांच में जुटी पुलिस
गुलाबपुरा थाना प्रभारी ने कहा कि हमने आसपास घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही एक्सप्लोसिव एक्ट और अन्य धारों में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। ब्लास्ट के कारण पिकअप गाड़ी के ड्राइवर के मौके पर ही मौत हुई है। एक्सप्लोसिव के मालिक रामदेव खटीक की तलाश कर रहे हैं। वह हादसे के बाद से फरार हो गए हैं, जिसकी तलाश के लिए विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। (इनपुट- सोमदत्त त्रिपाठी)
यह भी पढ़ें-
कोटा रेलवे स्टेशन का उस वक्त का CCTV फुटेज आया सामने, जब पकड़े गए टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले आरोपी
प्रेमिका की हत्या कर के भागा शख्स।
Image Source : REPORTER
राजस्थान के अलवर जिले से प्रेम-प्रसंग में हत्या की एक खौफनाक वारदात सामने आई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, अलवर के नाहरपुर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही 28 वर्षीय कुमकुम की उसके प्रेमी योगेश चौधरी (25) ने कथित तौर पर हत्या कर दी। कुमकुम और योगेश उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के गोवर्धन क्षेत्र के एक ही गांव के रहने वाले थे और पिछले डेढ़ साल से अलवर में किराए के मकान में रह रहे थे। आइए जानते हैं कि इस घटना के बारे में क्या जानकारी सामने आई है।
दोनों ही पहले से शादीशुदा थे
सामने आई जानकारी के अनुसार, मृतका कुमकुम और उसका प्रेमी योगेश चौधरी दोनों ही पहले से शादीशुदा थे और उनके दो-दो बच्चे हैं। कुमकुम अपने पति और बच्चों को छोड़कर योगेश के साथ रह रही थी। वह सोशल मीडिया पर रील बनाती थी, जबकि उसका प्रेमी योगेश प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करता था। हत्या की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला कर रख दी है। बता दें कि इससे पहले अलवर जिले के खेड़ली में भी एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने धारदार हथियार से पहले अपने दो मासूम बच्चों को मौत की घाट उतारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली।
कुमकुम की गर्दन पर निशान पाए गए
घटना का खुलासा तब हुआ, जब कुमकुम कई घंटों तक कमरे में पलंग पर पड़ी रही और कोई हलचल नहीं हुई। सूचना पर मकान मालिक मौके पर पहुंचा तो वह मृत मिली। पुलिस को घटनास्थल से टूटा हुआ मोबाइल फोन और कमरे में अलग-अलग जगहों पर बाल मिले। कुमकुम की गर्दन पर निशान भी पाए गए। पुलिस के अनुसार, दोनों के बीच पहले विवाद हुआ और इसके बाद कुमकुम की हत्या कर दी गई। मृतका पांच महीने की गर्भवती थी, जबकि योगेश की पत्नी भी गर्भवती बताई जा रही है। दोनों के बीच आए दिन विवाद होने की बात भी सामने आई है।
हत्या के बाद आरोपी फरार
घटना के बाद से योगेश चौधरी फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहा है। उद्योग नगर थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सूचना मिलने पर कुमकुम के परिजन अलवर पहुंचे। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (रिपोर्ट: नेहा गौड़)
ये भी पढ़ें- कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत; 10 लोग घायल
राजस्थान में सरपंच का चुनाव लड़ने पर अड़ा बेटा, गुस्से में पिता ने कार से कुचलकर ले ली बेटे-बहू की जान
कोटा रेलवे स्टेशन का सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
Image Source : INDIA TV
कोटा: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के मामले में पुलिस की टीम तेजी से जांच कर रही है। इस मामले में तीन आरोपियों को राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। वहीं तीनों आरोपियों के पकड़े जाने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपी मुंबई से पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुए थे। वह कोटा पहुंचे थे, तभी ट्रेन के रुकते ही तलाशी अभियान शुरू किया गया और तीनों को धर दबोचा। सीसीटीवी फुटेज में तीनों को ले जाते हुए देखा जा सकता है।
15 अंदर के भीतर बिछाया पूरा जाल
कोटा एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा, "आज सुबह हमें सूचना मिली, जिसके बाद हमने अपनी टीम को सक्रिय किया। हमें पता चला कि गोलीबारी में शामिल तीनों मुख्य संदिग्ध ट्रेन से यात्रा कर रहे थे और कोटा पहुंचने वाले थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, हमारी टीम ने महज 15 मिनट के भीतर जाल बिछाकर पूरी ट्रेन की तलाशी ली। कोटा नगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप, हमने गोलीबारी के लिए जिम्मेदार तीनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। हम जल्द ही संदिग्धों को मुंबई पुलिस को सौंप देंगे। इन तीनों व्यक्तियों के नाम हैं: रेहान उर्फ ​​सुक्का, जो सोनीपत, हरियाणा का रहने वाला है; ऋतिक कुर्मी उर्फ ​​रोशन, जो बेगूसराय, बिहार का रहने वाला है और पिछले कुछ वर्षों से मुंबई, महाराष्ट्र में रह रहा था; और एक नाबालिग है। हमने तीनों को हिरासत में ले लिया है और अब हम उन्हें मुंबई पुलिस को सौंप देंगे।"
मुंबई पुलिस को सौंपे जाएंगे आरोपी
एसपी तेजस्वनी गौतम ने कहा, "अभी तक हथियार बरामद नहीं हुए हैं। हालांकि, उनसे पूछताछ की जाएगी ताकि पता चल सके कि उन्होंने हथियारों का क्या किया और उसके बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उनकी योजना नेपाल भागने की थी। कोटा नगर पुलिस ने उन्हें रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया। प्रारंभिक पूछताछ के आधार पर हमें पता चला कि अनिल पंडित, रेहान के संपर्क में था। अनिल पंडित का संबंध लॉरेंस बिश्नोई से है। वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में यात्रा कर रहे थे। उनकी योजना दिल्ली पहुंचकर नेपाल भागने की थी। मुंबई पुलिस अब आ चुकी है और हम उन्हें सौंपने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रहे हैं।"
यह भी पढ़ें-
'मेरी किसी से दुश्मनी नहीं', एकनाथ शिंदे को टाइगर श्रॉफ ने बताया पूरा घटनाक्रम, बोले- थकान थी इसलिए नहीं रुका
घटना की जांच में जुटी पुलिस की टीम।
Image Source : REPORTER INPUT
अलवर: जिले के खेड़ली में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने धारदार हथियार से पहले अपने दो मासूम बच्चों को मौत की घाट उतारा और फिर खुद आत्महत्या कर ली। महिला ने दोनों बच्चों की गर्दन पर कैंची से दर्जनों बार हमला किया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस दौरान घर पर मौजूद महिला की बहन ने बीच-बचाव की कोशिश की तो महिला ने उसपर भी हमला कर दिया। इस हमले में मृतका की बहन भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में चारों को अस्पताल ले जाया गया, जहां तीन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि मृतका की बहन का इलाज किया जा रहा है।
महिला ने कैंची से किया हमला
दरअसल, खेड़ली थाना क्षेत्र के दांतिया निवासी जगदीश शर्मा की बहू उषा (28) अपनी बेटी रितिक (3) और बेटा मुकुल (4) के साथ रहती थी। जानकारी के मुताबिक महिला ने ही कैंची से अपने दोनों बच्चों के गर्दन पर हमला किया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर घर में मौजूद उषा की बहन मनीषा वहां पहुंची। मनीषा ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन उषा ने उसपर भी हमला कर दिया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद उसने खुद पर भी कैंची से हमला कर दिया। उषा और मनीषा की शादी एक ही घर में हुई थी।
मृतक की बहन की हालत गंभीर
बच्चों के चिल्लाने कि आवाज सुनकर बड़ी संख्या में पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने सभी घायलों को पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने उषा व उसके दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। उसकी बहन मनीषा की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।
परिवार में कोई नहीं था
जानकारी के मुताबिक उषा का पति अमित शर्मा गुजरात में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है, जबकि मनीषा का पति अंकित शर्मा जयपुर के एक निजी अस्पताल में नर्सिंगकर्मी है। घटना की जानकारी ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों को दे दी है। घटना के समय उषा के ससुर बृजभूषण शर्मा गांव में चुनाव के दौरान एक प्रत्याशी के प्रचार के लिए गए हुए थे। वहीं, परिवार की सास और ननद खेत पर गई हुई थीं। घर में हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
मानसिक रूप से परेशान थी महिला
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच पड़ताल में पता चला कि मृतका मानसिक रूप से परेशान थी। हालांकि उसने अपने बच्चों को क्यों मारा और खुद आत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। साथ ही परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में परिवार के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। उषा की घायल बहन से भी बातचीत करने का प्रयास किया जा रहा है। उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा। (इनपुट- नेहा गौड़)
यह भी पढ़ें-
सूरत में शख्स ने मां और छोटे भाई की चाकू गोदकर की हत्या, किराये की आय को लेकर था विवाद
बरामद मोबाइल फोन
Image Source : REPORTER INPUT
जयपुर: राजस्थान में साइबर फ्रॉड पर बड़ा एक्शन हुआ है। जयपुर दक्षिण पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एक विशेष अभियान साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने 21 अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ साइबर फ्रॉड के 15 मामले दर्ज किए गए हैं। जांच में 101 शिकायतों से जुड़े करीब 18 करोड़ 60 लाख रुपये के साइबर फ्रॉड की जानकारी सामने आई है।
कैश और मोबाइल बरामद
पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष साइबर अभियान के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2 लाख 4 हजार 500 रुपये नकद, थाई करेंसी के 12 नोट और ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 38 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इसके अलावा एक लग्जरी कार, 25 बैंक चेकबुक, 20 बैंक पासबुक, 30 एटीएम/डेबिट कार्ड और 15 फर्जी पैन व आधार कार्ड भी बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि साइबर ठग फर्जी बैंक खातों और म्यूल अकाउंट के जरिए ठगी की रकम को अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करते थे। आरोपियों के पास से मिले चेकबुक और पासबुक के खाता नंबरों को साइबर पुलिस पोर्टल 1930 पर चेक किया गया। जांच में 101 साइबर शिकायतें अलग-अलग राज्यों से जुड़ी मिली हैं।
ठगी के लिए अपनाए जाते थे कई तरीके
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा ठगी के लिए कई तरीके अपनाए जाते थे। इनमें OLX पर सस्ती गाड़ियां बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपये ऐंठना, सोशल मीडिया के जरिए ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी करना, फर्जी पहचान बताकर हवाला के नाम पर ठगी करना और बैंक खातों का इस्तेमाल कर ठगी की रकम को आगे ट्रांसफर करना शामिल है। विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने साइबर अपराधियों के बैंक खातों में जमा ठगी की राशि को होल्ड करवाने की कार्रवाई भी की।
पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी से 17 अक्टूबर 2026 तक जयपुर दक्षिण जिले में साइबर अपराध से संबंधित कार्रवाई के दौरान कुल 8 करोड़ 84 लाख 86 हजार 566 रुपये की राशि होल्ड करवाई गई। वहीं, ऑपरेशन वज्र प्रहार 2.0 के तहत साइबर फ्रॉड की शिकायतों में 1 करोड़ 77 लाख 11 हजार 362 रुपये रिकवर कर पीड़ितों के खातों में रिफंड करवाए गए। इसके अलावा एमएचए पोर्टल पर दर्ज 1,045 शिकायतों में 9 करोड़ 83 लाख 84 हजार रुपये की राशि पीड़ितों को रिफंड करवाई जा चुकी है।
विशेष साइबर अभियान
वर्ष 2026 में 1 जनवरी से 17 अक्टूबर तक जयपुर दक्षिण जिले के विभिन्न थानों में चलाए गए विशेष साइबर अभियान के तहत 542 मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत करीब 1.05 करोड़ रुपये बताई गई है। इन मोबाइल फोन को उनके मालिकों तक पहुंचाने की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 20 स्कूल-कॉलेजों में 7,000 से अधिक लोगों को जागरूक किया गया। समन्वय पोर्टल के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में वांछित 944 साइबर अपराधियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्रवाई के प्रयास भी किए गए।
अनजान लोगों पर भरोसा न करें-पुलिस
जयपुर दक्षिण पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऑनलाइन खरीदारी या बिक्री के दौरान अनजान लोगों पर भरोसा कर एडवांस में भुगतान न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या निवेश योजना के झांसे में न आएं। साइबर ठगी होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं और आधिकारिक साइबर क्राइम पोर्टल पर भी जानकारी दें। समय पर शिकायत करने से ठगी की रकम को होल्ड करवाने और पीड़ित को वापस दिलाने की संभावना बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें:
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत; 10 लोग घायल
बोरवेल में गिरने से बच्चे की मौत।
Image Source : ANI
राजस्थान के जोधपुर में बोरवेल में गिरने के बाद 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। बच्चे को 39 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक बच्चा शुक्रवार दोपहर खेलते समय बोरवेल में गिर गया था। इसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए टीमें लगाई गई थीं। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF, SDRF, सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन की टीमें शामिल थीं।
खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा बच्चा
डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि पुलिस को शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे इस घटना की जानकारी मिली। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। उन्होंने बताया, "दोपहर करीब 1 बजे हमें सूचना मिली कि एक बच्चा बोरवेल में गिर गया है। यह बच्चा पचाराम का बेटा है, जो इस जमीन पर किसान के तौर पर काम करते हैं। पानी का पंप खराब होने की वजह से पाइप हटा दिए गए थे। पचाराम और एक टेक्नीशियन पंप ठीक कर रहे थे, तभी खेलते-खेलते वहां आया बच्चा अचानक बोरवेल में गिर गया।" उन्होंने आगे बताया कि प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए, जबकि जोधपुर से SDRF की टीम और अजमेर से NDRF की टीम को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया गया। उन्होंने कहा, "इस रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल सभी लोग लगातार काम कर रहे थे।"
1050 फीट गहरा था बोरवेल
वहीं NDRF के असिस्टेंट कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि उनकी टीम शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे अजमेर से निकली और रात 8 बजे घटनास्थल पर पहुंच गई, जिसके तुरंत बाद उन्होंने बचाव कार्य शुरू कर दिया। उन्होंनें कहा, "कल दोपहर करीब 1 बजे, खेलते समय 9 साल का एक बच्चा बोरवेल में गिर गया। हम (NDRF की टीम) दोपहर करीब 2 बजे अजमेर से निकले और रात 8 बजे यहां पहुंच गए। पहुंचते ही हमने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। हमारे पहुंचने से पहले ही SDRF, सिविल डिफेंस और जिला प्रशासन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हुई थीं।" उन्होंने बताया कि बोरवेल लगभग 1,050 फीट गहरा है और बच्चा करीब 610 फीट की गहराई में फंसा हुआ था।
39 घंटे बाद निकाला गया बच्चा
उन्होंने आगे बताया कि बोरवेल के अंदर लगे कैमरे की फुटेज के आधार पर, आखिरी बार देखे जाने पर बच्चा बेहोश लग रहा था। उन्होंने कहा, "कैमरे में जो दिखा, उसके अनुसार आखिरी बार देखे जाने पर बच्चा बेहोश लग रहा था और उसमें कोई हलचल नहीं दिखी। असल स्थिति के बारे में केवल कोई मेडिकल ऑफिसर ही बता सकता है।" बचाव अभियान पूरी रात और शनिवार तक चलता रहा, जिसमें टीमें बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश करती रहीं। लगभग 39 घंटे बाद बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। (इनपुट- ANI)
यह भी पढ़ें-
कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 20 फीट नीचे नाले में गिरी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत; 10 लोग घायल
हादसे की शिकार मिनी बस
Image Source : REPORTER
राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह 25 से अधिक यात्रियों को ले जा रही एक मिनी बस के नाले में गिरने से आठ यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसा शनिवार सुबह सिमलिया थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के अनुसार, कराडिया के पास सवारियों से भरी ट्रेवल्स मिनी बस पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे के शिकार हुए लोग भोपाल से खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए जा रहे थे।
नाले में 20 फीट नीचे गिरी मिनी बस
सीमलिया पुलिस थाने के एसएचओ नंद सिंह ने बताया कि ट्रैवलर ने कराड़िया टोल प्लाजा पार किया था और सुल्तानपुर की ओर बढ़ रही थी, इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैवलर के चालक को नींद की झपकी आ गई, जिससे बस की स्पीड अधिक होने के कारण वाहन से नियंत्रण पूरी तरह छूट गया और बस सड़क पर लगे मजबूत डिवाइडर को तोड़ते हुए पुलिया के बीच से सीधे नीचे नाले में करीब 20 फीट नीचे गिर गई।
ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर
इस हादसे में ट्रैवलर का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और भीतर बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने कई लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इस मामले में बताया जा रहा है कि 8 लोगों की मोत हो गई, जबकी 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को एंबुलेंस के जरिए कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल और एमबीएस हॉस्पिटल ले जाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।
हादसा सुबह करीब सात बजे का बताया जा रहा है। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़े। वहीं सूचना मिलते ही सीमलिया थाना पुलिस, एनएचएआई की रेस्क्यू टीम और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंचीं जहां से घायलों को निकाला गया। ट्रैवलर 20 फीट गहरे नाले में फंसी हुई थी, जिससे यात्रियों को बाहर निकालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।
बढ़ सकती है मृतकों की संख्या
पुलिसकर्मियों और बचाव दल ने एक-एक कर यात्रियों को नाले से सुरक्षित ऊपर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था, जबकि तीन गंभीर घायलों की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। घायलों में से कई की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है, प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज के नए अस्पताल और एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उपचार जारी है। यह सभी यात्री भोपाल से खाटूश्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे, तभी कोटा में हादसा हो गया। इससे कुछ महीने पहले सिरोही जिले के आबूरोड शहर में तेज गति से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रही कार से भिड़ गई थी।
रिपोर्ट- दिनेश कश्यप, कोटा
ये भी पढ़ेंः राजस्थान के सांवलिया सेठ मंदिर में आया बंपर चढ़ावा, मिला 31 करोड़ से ज्यादा कैश; 930 ग्राम सोना और 92 KG चांदी
सांवलिया सेठ मंदिर को भारी-भरकम चढ़ावा मिला है।
Image Source : REPORTERS INPUT (फाइल फोटो)
राजस्थान के चितौड़गढ़ में इस बार सांवलिया सेठ मंदिर में बंपर चढ़ावा आया है। भंडार से 31 करोड़ 17 लाख से ज्यादा कैश निकला है। श्रद्धालुओं ने 930 ग्राम गोल्ड और 92 किलो चांदी दान की है। दानपेटियों से अमेरिका, ब्रिटेन समेत 19 देशों की की फॉरेन करेंसी भी मिली है। जानें इस बार मंदिर को कितना दान मिला है।
दानपेटियों से निकला 23 करोड़ से ज्यादा का कैश
बता दें कि हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी पर सांवलिया सेठ की दानपेटियां खोली जाती हैं। इस बार मंदिर का भंडार 9 अक्टूबर को खोला गया। 5 चरणों में कैश की गिनती की गई। अंतिम चरण की गिनती कल यानी 15 अक्टूबर को खत्म हुई है। पांचों चरणों में दानपेटियों से कुल 23 करोड़ 58 लाख 44 हजार से ज्यादा कैश मिला है।
श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पेमेंट और मनीऑर्डर से ही भेज दिए 7 करोड़
जान लें कि श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन पेमेंट और मनीऑर्डर से 7 करोड़ 59 लाख 47 हजार रुपये भेजे हैं। कुल कैश 31 करोड़ 17 लाख 92 हजार से ज्यादा का है। चढ़ावे में 930 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना और 92 किलोग्राम 242 ग्राम 320 मिलीग्राम चांदी भी आई है। भक्तों की तरफ से श्रद्धापूर्वक चढ़ाए गए सोने-चांदी के जेवरात श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।
कई व्यापारी सांवलिया सेठ को मानते हैं बिजनेस पार्टनर
गौरतलब है कि भगवान सांवलिया सेठ को कई व्यापारी भी अपना बिजनेस पार्टनर मानते हैं, इसलिए वो बिजनेस में होने वाले मुनाफे का एक हिस्सा सीधे दानपेटी में डालते हैं। यही वजह है कि हर महीने सावंलिया सेठ के भंडार से निकलने वाली दान राशि करोड़ों रुपयों में होती है।
अगस्त में भी मंदिर को मिला था भारी-भरकम चढ़ावा
इसी साल, अगस्त में जब सांवलिया सेठ मंदिर के चढ़ावे की गिनती की गई थी, तो उसमें भंडार दानपेटी से कुल 27 करोड़ 89 लाख 54 हजार 347 रुपये की दानराशि प्राप्त हुई है। चढ़ाने में 1 किलोग्राम 38 ग्राम 300 मिलीग्राम सोना और 133 किलोग्राम 653 ग्राम चांदी मिली थी। इसके साथ ही, मनीऑर्डर, ऑनलाइन पेमेंट और भेंट के माध्यम से 7 करोड़ 77 लाख 10 हजार 81 रुपये मिले थे।
ये भी पढ़ें- सांवलिया सेठ को 4 महीने में मिला 153 करोड़ से ज्यादा चढ़ावा, 4 Kg सोना और 386 किलो चांदी भी दिया दान
मदन राठौड़ ने अपने बयान पर दी सफाई।
Image Source : REPORTER INPUT
भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन राठौड़ अपने एक बयान के बाद विवाद में फंस गए। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि अगर पाकिस्तान और अमेरिका के बीच युद्ध होता है, तो भारत पाकिस्तान का समर्थन करेगा। इस बयान के बाद कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखी प्रतिक्रिया दी, जिसके बाद उन्होंने अपने बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया। मदन राठौड़ ने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान ये बातें कहीं। खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा था, "अगर अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध छिड़ता है, तो हम पाकिस्तान के साथ खड़े होंगे क्योंकि वह हमारा पड़ोसी है।"
कांग्रेस और AAP ने मदन राठौर को घेरा
हालांकि इस बयान के बाद कांग्रेस ने तुरंत मदन राठौर के बयानों की आलोचना की। कांग्रेस ने कहा कि इससे पाकिस्तान के प्रति 'भगवा पार्टी' (BJP) का प्रेम झलकता है, जबकि पार्टी ने पाकिस्तान को एक "आतंकी देश" बताया। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने मांग की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को मदन राठौड़ के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं AAP ने भी X पर मदन राठौड़ का वीडियो शेयर किया और कहा कि BJP पाकिस्तान के साथ खड़ी है। पार्टी ने BJP को "देशद्रोही" करार दिया। AAP ने कहा, "जब जनता सवाल पूछती है तो उन्हें पाकिस्तानी कहा जाता है; जब युवा अपनी आवाज उठाते हैं तो उन्हें आतंकवादी कहा जाता है! लेकिन जब BJP का कोई नेता पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात करता है, तो मोदी का राष्ट्रवाद कहां गायब हो जाता है?"
राजस्थान BJP अध्यक्ष ने स्पष्टीकरण दिया
वहीं अपने ऊपर बढ़ता दबाव देखते हुए, मदन राठौड़  ने एक स्पष्टीकरण जारी किया। उन्होंने कहा कि उनके बयानों को संदर्भ से हटकर देखा जा रहा है। BJP नेता ने कहा कि यह बात अमेरिका और पाकिस्तान के बीच एक क्रिकेट मैच के संदर्भ में कही गई थी। साथ ही, उन्होंने विपक्षी दलों पर उनके शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाया।
मदन राठौड़ ने कहा, "मैंने कहा था कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ कोई क्रिकेट मैच हार जाता है, तो उस समय जो भी पटाखे फोड़ता है, वह देशभक्त नहीं है। अमेरिका और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच की स्थिति अलग है, लेकिन मैंने जो बात कही थी, वह पूरी तरह से खेल के संदर्भ में थी।"
राजस्थान BJP अध्यक्ष ने आगे कहा, "जिसने भी मेरे शब्दों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है, वह गलत है; जो दावे किए गए हैं, वे असत्य और दुर्भावनापूर्ण हैं। यह चर्चा पूरी तरह से और विशेष रूप से खेल के बारे में थी... खास तौर पर, एक क्रिकेट मैच के बारे में।"
यह भी पढ़ें-
SIR को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को काउंटर करेगी BJP, देशभर में शुरू होगा अभियान
गरबा पंडाल के बाहर लगे पोस्टर और बैनर
Image Source : REPORTER INPUT
नवरात्रि के साथ ही राजधानी जयपुर में गरबा महोत्सव की रौनक बढ़ने लगी है। शहर के अलग-अलग इलाकों में गरबा आयोजन की तैयारियां चल रही हैं। पंडालों में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इसी बीच गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए कुछ पोस्टरों ने शहर में चर्चा शुरू कर दी है। इन पोस्टरों में गरबा समितियों को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने की बात कही गई है।
गरबा समितियों को किया जाए आगाह
ये पोस्टर सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर के नाम से लगाए गए हैं। पोस्टरों पर बड़े अक्षरों में 'सनातन सुरक्षा दल जयपुर महानगर की अंतिम चेतावनी' लिखा गया है। साथ ही गरबा समितियों को आगाह किया गया है कि गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित रखा जाए। पोस्टर में यह भी कहा गया है कि गरबा धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था से जुड़ा आयोजन है। इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित
शहर में अलग-अलग जगह लगाए गए इन पोस्टरों में गरबा आयोजकों को संबोधित करते हुए लिखा गया है, ''सभी गरबा समितियों को चेतावनी दी जाती है कि गरबा पंडाल में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। गरबा हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक आस्था है। इसकी पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।''
'अंतिम चेतावनी' और 'कठोर कार्रवाई' जैसे शब्दों का इस्तेमाल
पोस्टर में इस्तेमाल किए गए 'अंतिम चेतावनी' और 'कठोर कार्रवाई' जैसे शब्दों ने इस संदेश को चर्चा का विषय बना दिया है। इसके जरिए गरबा समितियों से प्रवेश व्यवस्था पर ध्यान देने और आयोजन के दौरान लोगों की पहचान सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
जयपुर के चित्रकूट इलाके में किया प्रदर्शन
सनातन सुरक्षा दल के सदस्यों ने आज जयपुर के चित्रकूट इलाके में प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ता हाथों में चेतावनी वाले पोस्टर लिए हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की और साथ ही यह भी दोहराया कि अगर किसी समिति या आयोजक ने गरबा व डांडिया के पंडाल में गैर हिंदुओं को एंट्री दी तो उनके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे
आईडी प्रूफ के जरिए की जाए पहचान
गरबा पंडालों में गैर हिंदुओं के प्रवेश का मुद्दा इससे पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) भी उठा चुका है। विहिप की ओर से गरबा आयोजकों से पंडाल में आने वाले लोगों की पहचान जांचने और आईडी प्रूफ के जरिए उनकी पहचान सुनिश्चित करने की बात कही गई थी। अब सनातन सुरक्षा दल के नाम से लगाए गए पोस्टरों में भी इसी तरह प्रवेश को लेकर सख्त संदेश दिया गया है।
प्रवेश व्यवस्था को लेकर छिड़ी बहस
वोनवरात्रि के दौरान जयपुर में कई जगह गरबा महोत्सव आयोजित किए जाते हैं। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेते हैं। ऐसे में गरबा पंडालों के बाहर लगाए गए पोस्टरों ने आयोजन की प्रवेश व्यवस्था को लेकर बहस छेड़ दी है।
फिलहाल पोस्टरों के जरिए गरबा समितियों को चेतावनी दी गई है। हालांकि, इन पोस्टरों के संबंध में किसी आधिकारिक कार्रवाई या गरबा आयोजकों की प्रतिक्रिया की जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में अब देखना होगा कि आयोजन समितियां इस चेतावनी के बाद प्रवेश व्यवस्था को लेकर क्या कदम उठाती हैं।
ये भी पढ़ें:
राजस्थान में सरपंच का चुनाव लड़ने पर अड़ा बेटा, गुस्से में पिता ने कार से कुचलकर ले ली बेटे-बहू की जान
जीम में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की मौत
Image Source : REPORTER INPUT
राजस्थान के चूरू जिले के सरदारशहर में मंगलवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते समय एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। ट्रेडमिल पर दौड़ रहे प्रिंसिपल अचानक नीचे गिरकर बेहोश हो गए। जिम संचालक ने तत्काल उन्हें संभाला और CPR देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना मंगलवार शाम करीब 7 बजे की है। बुधवार को घटना का CCTV वीडियो सामने आया है।
मृतक की पहचान 45 वर्षीय बीरबल मेव के रूप में हुई है, जो आसपालसर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। राजस्थान शिक्षक संघ के महामंत्री विजय पोटलिया के अनुसार, बीरबल मंगलवार शाम करीब 6 बजे अपनी छोटी बेटी कविता के साथ जिम गए थे। शाम करीब 7 बजे वे ट्रेडमिल पर दौड़ रहे थे, तभी अचानक गिर पड़े और बेहोश हो गए।
जिम संचालक ने तत्काल दिया CPR
बीरबल के अचानक गिरने पर जिम संचालक तुरंत उनके पास पहुंचे। उन्होंने करीब दो मिनट तक CPR (कार्डियो-पल्मोनरी रिससिटेशन) देकर उन्हें होश में लाने और उनकी जान बचाने का प्रयास किया। हालांकि, उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने प्रथमदृष्टया मौत की वजह हार्ट अटैक होने की आशंका जताई है।
पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
सरदारशहर उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि मंगलवार शाम बीरबल के शव को निजी अस्पताल से उप जिला अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाने के लिए भेजा गया था। बुधवार सुबह परिजनों के पहुंचने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने बताया कि मौत का स्पष्ट कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
20 साल से शिक्षा के क्षेत्र में दे रहे थे सेवाएं
बीरबल मेव करीब 20 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत थे। उनकी पहली नियुक्ति वर्ष 2006 में चूरू जिले के सुजानगढ़ क्षेत्र की बीदासर तहसील के सांडवा गांव में लेक्चरर के पद पर हुई थी। वर्ष 2018 में प्रमोशन मिलने के बाद वे प्रिंसिपल बने। वर्तमान में वे सरदारशहर से करीब 15 किलोमीटर दूर आसपालसर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
पत्नी और दो बेटियों के साथ सरदारशहर में रहते थे
बीरबल मेव मूल रूप से सरदारशहर से करीब 40 किलोमीटर दूर स्थित निमरासर गांव के निवासी थे। वे अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ सरदारशहर में रह रहे थे। उनकी बड़ी बेटी ऋतिका नवोदय विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा है, जबकि छोटी बेटी कविता कक्षा 5वीं में पढ़ती है।
ये भी पढ़ें-
मेरठ नीला ड्रम हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी मुस्कान और साहिल को सजा-ए- मौत
दिल्ली के कनॉट प्लेस में 16 अक्टूबर को तिरंगा मार्च निकालेगी CJP, अभिजीत दिपके ने दिया 'लहरा दो तिरंगा' का नारा
एटीएम लूटने आए आरोपी हुए गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER
राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी शहर में ATM तोड़कर उखाड़ने की कोशिश करने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने पीछा कर गिरफ्तार कर लिया। बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM को निशाना बनाने पहुंचे बदमाशों ने वारदात से पहले CCTV कैमरों पर काला पेंट कर अपनी पहचान छिपाने का प्रयास किया। इसके बाद ATM तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश शुरू कर दी। लेकिन ATM रूम में लगे हिडन कैमरे में उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड हो गईं। पुलिस की गश्ती गाड़ी दिखाई देने पर बदमाश बिना नंबर की सफेद बलेनो कार से भाग निकले। इसके बाद शुरू हुआ पीछा, डुलानिया के आसपास टायर पर गोली चलने से लेकर पीपली के पास कार पलटने तक पहुंच गया। आखिरकार पुलिस ने चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
पहचान छिपाने के लिए CCTV कैमरों पर पोता पेंट
जानकारी के अनुसार, घटना पिलानी के त्रिवेणी प्याऊ चौराहे के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ATM की है। बदमाशों ने वारदात को अंजाम देने से पहले ATM के बाहर लगे CCTV कैमरे पर काला पेंट कर दिया। इसके बाद अंदर लगे दो CCTV कैमरों को भी पेंट से ढक दिया, ताकि उनकी गतिविधियां रिकॉर्ड नहीं हो सकें। कैमरों को निष्क्रिय करने के बाद बदमाश ATM को तोड़ने और उखाड़ने की कोशिश करने लगे। हालांकि, ATM रूम में लगे हिडन कैमरे में उनकी गतिविधियां कैद हो गईं।
पुलिस की गाड़ी देखते ही बिना नंबर की कार से भागे
इसी दौरान गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी को देखकर बदमाश घबरा गए और बिना नंबर की सफेद बलेनो कार लेकर लोहारू(हरियाणा) की तरफ भागने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पिलानी थानाधिकारी अलका बिश्नोई को जानकारी दी गई। इसके बाद थानाधिकारी अलका बिश्नोई, सूचना अधिकारी महिपाल सिंह और ASI रूपेंद्र ने निजी वाहन से बदमाशों का पीछा शुरू किया। पुलिस टीम लगातार भाग रही कार को रोकने का प्रयास करती रही, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाते हुए बच निकलने की कोशिश करते रहे।
डुलानिया के पास टायर पर चलाई गोली, रिम पर दौड़ाते रहे कार
पीछा करने के दौरान डुलानिया के आसपास थानाधिकारी अलका बिश्नोई ने भाग रही कार के टायर पर गोली चलाई। इसके बावजूद बदमाशों ने हार नहीं मानी। टायर खराब होने के बाद भी वे रिम पर ही कार दौड़ाते रहे और पुलिस से बचकर निकलने का प्रयास करते रहे। इस घटनाक्रम के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रोकने के लिए पीपली चौकी पर नाकेबंदी करवाई। पुलिस टीम ने रास्ता रोककर कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने कथित तौर पर पुलिस की गाड़ी को ही टक्कर मार दी।
पीपली के पास पलटी कार, पुलिस ने चारों को दबोचा
पुलिस की नाकेबंदी के दौरान टक्कर के बाद बदमाशों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इसके बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार में सवार चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इस तरह ATM उखाड़ने की कोशिश से शुरू हुआ घटनाक्रम पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ समाप्त हुआ।
हरियाणा के रहने वाले बताए जा रहे आरोपी
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी हरियाणा के निवासी बताए जा रहे हैं। इनमें तीन आरोपी झज्जर और एक आरोपी रोहतक का रहने वाला बताया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेंगे। पुलिस आरोपियों की पहचान, उनके आपराधिक रिकॉर्ड और ATM तोड़ने की कोशिश के पीछे के मकसद सहित मामले के अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। (रिपोर्ट: अमित शर्मा)
ये भी पढ़ें- राजस्थान में सरपंच का चुनाव लड़ने पर अड़ा बेटा, गुस्से में पिता ने कार से कुचलकर ले ली बेटे-बहू की जान
RSS जिला प्रचारक को नरैना थाने के अंदर बुरी तरह पीटा, बदसलूकी की; SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
राजस्थान के चूरू जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सरपंच का चुनाव लड़ने को लेकर परिवार में ही विवाद हो गया। इसके बाद एक व्यक्ति ने अपनी गाड़ी से बेटे और बहू को कुचलकर मार डाला। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन को भी जब्त कर लिया गया है। तारानगर के पुलिस उपाधीक्षक रोहित सांखला ने बताया कि घटना चंगोई गांव में मंगलवार देर रात करीब पौने एक बजे की है।
कई दिनों से परिवार में चल रही थी मदद
पुलिस ने कहा कि धर्मकांटा के संचालक रामचंद्र जाट (60) सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था लेकिन उसका बेटा रविंद्र (40) और बहू महिंद्रा (35) उसे चुनाव लड़ने से मना कर रहे थे। इस मुद्दे को लेकर परिवार में कई दिनों से विवाद हो रहा था।
पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मंगलवार रात भी घर पर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रविंद्र और महिंद्रा धर्मकांटे पर चले गए। कुछ देर बाद रामचंद्र भी अपनी पत्नी धर्मा देवी के साथ वहां पहुंच गया और फिर से विवाद हो गया।
आरोपी को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
पुलिस के अनुसार, इसके बाद जब रविंद्र और महिंद्रा घर लौट रहे थे तभी रास्ते में रामचंद्र ने अपनी कार से दोनों को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। उसने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शवों को तारानगर के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, तारानगर क्षेत्र में पंचायत चुनाव के चौथे चरण में मतदान होना है। पंच और सरपंच पदों के लिए 16 नवंबर को मतदान होगा।
पुलिस हर एंगल में कर रही जांच
घटना ने चुनावी महत्वाकांक्षा और पारिवारिक विवाद के हिंसक रूप लेने को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, घटना के पीछे की पूरी वजह और घटनाक्रम की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।पुलिस इस मामले में विवाद की वास्तविक वजह, वारदात से पहले हुए घटनाक्रम, आरोपी की भूमिका और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की जांच करेगी। यह भी स्पष्ट होना जरूरी है कि सरपंच चुनाव को लेकर विवाद ही वारदात की मुख्य वजह था या इसके पीछे कोई अन्य पारिवारिक कारण भी था। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
Rajasthan Panchayat Chunav 2026: जयपुर जिला परिषद चुनाव के लिए BJP ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट
एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
जयपुर एयरपोर्ट पर प्लेन हाईजैक अलर्ट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2030 की जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। ये फ्लाइट फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी।अहमदाबाद ATC को मिला था विमान को लेकर अलर्ट, इसके बाद विमान के पायलट ने स्क्वाक-7500 कुछ सेकेंड के लिए घोषित किया था। इसके चलते सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। इसके बाद विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह 9:45 बजे विमान को आइसोलेशन वे पर लाया गया। बता दें कि आपात स्थिति में ही आइसोलेशन वे पर लाया जाता है विमान।
पायलट की गलती से दब गया था बटन
इस जानकारी के बाद तुरंत दिल्ली से एनएसजी रवाना की गई, जयपुर का संगनेर और ई एचसीसी अस्पताल को अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री ने पुलिस अधिकारियों को कॉल कर पूरे मामले की जानकारी ली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पायलट की गलती से बटन दब गया था, जिसके बाद विमान हाईजैक का अलर्ट जारी हो गया और फिर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाईजैक का अलर्ट मिलते ही चारों तरफ अफरातफरी मच गई, यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है?
सभी यात्री सुरक्षित
अधिकारियों ने कहा, फ़्लाइट AI2030 के यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें विमान से उतारा जा रहा है। इसके बाद उन्हें मंज़िल तक जाने के लिए दोबारा विमान में बिठाया जाएगा। स्थिति सामान्य है और हम यात्रियों व उनके परिजनों से अपील करते हैं कि वे घबराएं नहीं। स्थिति में बदलाव के साथ हम आगे की जानकारी देंगे।
बताया जा रहा है कि पायलट ने कुछ समय के लिए स्क्वाक-7500 कोड घोषित किया था। बता दें कि इस कोड को तब इस्तेमाल किया जाता है जब विमान के हाइजैक होने की स्थिति हो। इसके बाद सिग्नल मिलने ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई और सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार की सुबह करीब 9:10 बजे फ्लाइट को दिल्ली के वॉर रूम से रूट बदलकर उसे जयपुर भेजने का फैसला लिया गया। इसके बाद विमान को जयपुर में लैंड कराने की तैयारी शुरू हुई और उसकी सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ से बेंगलुरु जा रहे विमान में बम होंने की धमकी, टिश्यू पेपर पर लिखा हुआ था मैसेज
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026
राजस्थान में पंचायत राज चुनाव 2026 को लेकर बीजेपी ने जयपुर जिला परिषद के 57 में से 55 वार्डों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। लेकिन भाजपा ने वार्ड 33 और 56 के प्रत्याशियों के नाम अभी विचाराधीन रखे हैं। भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में सामान्य, सामान्य महिला, ओबीसी, ओबीसी महिला, एससी, एससी महिला, एसटी और एसटी महिला श्रेणियों के प्रत्याशी शामिल हैं। किस वार्ड में कौन-सी आरक्षित श्रेणी लागू है, उसके अनुसार उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। भाजपा की ओर से नाम घोषित होने के बाद अब इन वार्डों में चुनावी रण की तैयारी अब आगे बढ़ेगी।
दो वार्डों में कौन होगा प्रत्याशी, नाम तय नहीं
भाजपा की जारी लिस्ट में वार्ड नंबर 33 और वार्ड नंबर 56 को शामिल नहीं किया गया है। पार्टी ने इन दोनों वार्डों के प्रत्याशियों के नाम विचाराधीन रखे हैं। ऐसे में इन सीटों पर किसे प्रत्याशी बनाया जाएगा, इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इसके लिए अभी इंतजार करना होगा। इन दो वार्डों को छोड़कर बाकी घोषित नामों में महिला और पुरुष दोनों उम्मीदवारों को शामिल किया गया है। अलग-अलग श्रेणियों के लिए तय वार्डों में उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। पंचायत राज चुनाव में जिला परिषद सदस्य की सीटें ग्रामीण इलाकों के लिहाज से अहम मानी जाती हैं।
यहां देखें पूरी लिस्ट.
घोषित प्रत्याशियों के नाम
भाजपा की ओर से जारी सूची में महिला प्रत्याशियों के नाम हैं-वार्ड 17 में मीनू यादव, वार्ड 18 में  रमा चौपड़ा, वार्ड 19 में रामेश्वरी देवी और वार्ड 20 में पिंटू कंवर को प्रत्याशी बनाया गया है। वार्ड 31 में प्रियंका शर्मा और वार्ड 32 में कैलाशी देवी के नाम सूची में शामिल हैं। इसके अलावा वार्ड 21 से राजेन्द्र बड़ियाल, वार्ड 22 से राजेश गुर्जर, वार्ड 24 से मनोहर लाल बैरवा और वार्ड 28 से राम सिंह चांदावास को उम्मीदवार घोषित किया गया है। उपलब्ध जानकारी में वार्ड 23, 25, 26, 27, 29 और 30 के प्रत्याशियों के नाम नहीं दिए गए हैं। वार्ड 33 और 56 पर पार्टी का फैसला बाकी है। इन दोनों वार्डों के नाम सामने आने के बाद जयपुर जिला परिषद के प्रत्याशियों की सूची को लेकर स्थिति और साफ होगी।
ये भी पढ़ें:
राजस्थान में खनन विवाद में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या, क्रेशर प्लांट पर 70-80 लोगों ने किया हमला
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना
Image Source : FB/ATTAR SINGH BHEDANA EX. MLA
राजस्थान के भरतपुर जिले में खनन विवाद को लेकर हुए हिंसक हमले में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई। उन्हें गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया था, जहां रविवार देर रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना रविवार (11 अक्तूबर) की शाम वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव में हुई। हमले के दौरान उनके निजी सुरक्षाकर्मी गगन शर्मा के साथ भी मारपीट की गई।
पूर्व विधायक को घेर कर किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, भौंडा और रायपुर गांव के करीब 70 से 80 ग्रामीण और अन्य लोग कथित तौर पर लाठी-डंडों, पत्थरों और घातक हथियारों से लैस होकर क्रेशर प्लांट पर पहुंचे थे। क्रेशर से सटी पहाड़ी पर मशीनों के जरिए खनन का काम चल रहा था। अतर सिंह भड़ाना भी मौके पर मौजूद थे। इसी दौरान भीड़ ने पूर्व विधायक और उनके सुरक्षाकर्मी को घेर लिया और उन पर हमला कर दिया।
इलाज के दौरान पूर्व विधायक की गई जान
हमले में अतर सिंह भड़ाना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
पत्नी ने लगाया फायरिंग का आरोप
पूर्व विधायक की पत्नी कमलेश भड़ाना ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान भीड़ की ओर से फायरिंग भी की गई थी और अतर सिंह भड़ाना को गोली लगी थी। हालांकि, पुलिस ने शुरुआती जांच में गोली लगने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, इस संबंध में मेडिकल रिपोर्ट और जांच के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।
जांच में जुटी पुलिस की टीम
घटना की वजह खनन को लेकर विवाद बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले में शामिल लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस घटना के बाद से इलाके में तनावपूर्ण माहौल है। पूर्व विधायक के घर पर लोगों का तांता जमा हुआ है। हर कोई पूर्व विधायक की इस तरह से की गई हत्या के खिलाफ गुस्से में है। समर्थकों ने कार्रवाई की मांग की है।
ये भी पढ़ें:
RSS जिला प्रचारक को नरैना थाने के अंदर बुरी तरह पीटा, बदसलूकी की; SP ने 6 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
प्रतीकात्मक तस्वीर
Image Source : PEXELS
जयपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सांभर जिला प्रचारक के साथ नरैना थाने में मारपीट और अभद्रता के मामले ने तूल पकड़ लिया। घटना के विरोध में संघ के स्वयंसेवकों का गुस्सा फूट पड़ा, मामला बिगड़ते देख जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद नरैना पहुंचे और 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया। इस प्रकरण में 7 पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया गया है। उधर, मारपीट में घायल जिला प्रचारक को नरैना से उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया है।
रास्ते में रोककर बदसलूकी और मारपीट का आरोप
संघ के नरैना खंड कार्यवाह अनुराग आगीवाल ने मामला दर्ज कराया कि 10 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे नरैना थाने के पुलिसकर्मी गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पैदल जा रहे जिला प्रचारक कृष्ण अवतार को रोककर पूछताछ की तो कहासुनी हो गई। जिस पर पुलिसकर्मी उन्हें थाने ले आए। आरोप है कि थाने में जिला प्रचारक के साथ बदसलूकी की गई। आरोप है कि इस दौरान संघ और उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को लेकर अभद्र व अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।
SHO बोले- 'आज इसकी प्रचारकी उतार दो'
संघ प्रचारक कृष्ण अवतार के पास सांभर जिले का प्रभार है। शनिवार 10 अक्टूबर रात फुलेरा जाते समय नरैना थाने के पुलिसकर्मी ने उन्हें जबरन पकड़कर थाने ले गए। इस दौरान कृष्ण अवतार ने थानाधिकारी (SHO) उमराव सिंह को अपना परिचय देते हुए बताया कि वे आरएसएस के प्रचारक हैं। आरोप है कि इस बात पर थानाधिकारी आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिसकर्मियों से कहा कि आज इसकी प्रचारकी उतार दो।
कपड़े उतरवाकर बेरहमी से मारपीट की
आरोप है कि ASI ओंकार सिंह, अजय, रमेश, कुलदीप, महिपाल और विनोद ने RSS और RSS प्रचारक के परिवार के संबंध में अभद्र टिप्पणियां कीं। इसके बाद कपड़े उतरवाकर बेरहमी से मारपीट की, जिससे वे बेहोश हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर के SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। इस घटना के विरोध में रविवार को बड़ी संख्या में RSS कार्यकर्ता नरेना थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना दिया। उन्होंने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
BJP प्रवक्ता, पूर्व विधायक धरने पर बैठे
भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता रामलाल शर्मा, पूर्व विधायक निर्मल कुमावत और भाजपा जयपुर जिला देहात दक्षिण के जिलाध्यक्ष राजेश गुर्जर भी धरने पर बैठे। मामला बिगड़ता देख एसपी हनुमान सहाय ने थानाधिकारी उमराव सिंह, ASI ओंकार सिंह, रमेश और 3 अन्य जवानों को सस्पेंड कर दिया। फिलहाल एसपी इस पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
इससे पहले मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र से पुलिसकर्मी द्वारा एक युवक की लाठी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक पुलिसकर्मी युवक को लाठी से पीटता हुआ नजर आ रहा है।
यह भी पढ़ें-
यूक्रेन में भरतपुर के कारोबारी की फार्मा फैक्ट्री पर रूसी ड्रोन अटैक, इंजीनियर की मौत; 400 करोड़ का नुकसान
मंदिर का चढ़ावा लूटने के लिए संत को पहाड़ी से खाई में दिया धक्का, बरखंडी धाम में संत मर्डर केस का खुलासा; अरेस्ट
3 बच्चों की मां ने बॉयफ्रेंड संग की शादी
Image Source : REPORTER INPUT
राजस्थान के बारां जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन बच्चों की मां के प्रेमी के साथ फरार होने से नाराज परिजनों ने उससे सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला किया। परिवार ने शनिवार को महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध आयोजित किया। जीवित महिला के श्राद्ध की खबर सामने आने के बाद गांव से लेकर आसपास के इलाके तक यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
तीन बच्चों की मां है लोकेश
मामला बारां जिले के भंवरगढ़ थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, भंवरगढ़ निवासी कमलेश चौधरी की पत्नी लोकेश चौधरी अपने बॉयफ्रेंड राम लखन गुर्जर के साथ चली गई। राम लखन गुर्जर बकनपुरा गांव का निवासी बताया जा रहा है। लोकेश तीन बच्चों की मां है।
दो साल से प्रेम प्रसंग की चर्चा
बताया जा रहा है कि लोकेश और राम लखन के बीच पिछले करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी जब महिला के परिजनों को हुई तो उन्होंने उसे समझाने की कई बार कोशिश की। परिवार के लोगों ने महिला को अपने फैसले पर दोबारा विचार करने के लिए कहा, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। आखिरकार वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई।
परिवार ने सामाजिक रूप से तोड़ा नाता
महिला के इस कदम से नाराज परिजनों ने उससे सामाजिक संबंध समाप्त करने का फैसला किया। इसी के तहत शनिवार को परिवार की ओर से जीवित महिला का प्रतीकात्मक श्राद्ध कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन के जरिए परिजनों ने संदेश देने की कोशिश की कि अब उनका महिला से कोई संबंध नहीं रह गया है। इस घटना के बाद से महिला के तीनों बच्चों में मायूसी है। वह अपनी मां के आने का इंताजर कर रहे हैं। पति भी काफी दुखी है।
पुलिस में अभी नहीं दर्ज की गई शिकायत
इस घटना की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किसी पुलिस शिकायत की पुष्टि नहीं हुई है। महिला के बॉयफ्रेंड के साथ जाने और परिवार की ओर से श्राद्ध किए जाने से जुड़ी जानकारी स्थानीय स्तर पर सामने आई है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आने के बाद ही अन्य तथ्यों की पुष्टि हो सकेगी।
राम मेहता की रिपोर्ट
ये  भी पढ़ें:
सड़क-पानी छोड़िए! सरपंच प्रत्याशी बोलीं-गांव के कुंवारों की शादी की गारंटी मेरी; वीडियो वायरल
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह
Image Source : PTI
भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि अमेरिका ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान F-35 बेचने का कोई आधिकारिक प्रस्ताव नहीं दिया है। वहीं, रूस के पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान Su-57 को खरीदने या उसका मूल्यांकन करने को लेकर भी अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने शनिवार को जोधपुर में बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास 'तरंग शक्ति-2026' के समापन समारोह के दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बात कही। F-35 लड़ाकू विमान को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "आपके लोग तो हमें एयरक्राफ्ट के पास भी नहीं जाने देते, और आप हमें इसे बेचने की बात कर रहे हैं।"
इस दौरान अमेरिकी वायुसेना की पैसिफिक एयर फोर्सेज (PACAF) के कमांडर भी उनके साथ मौजूद रहे। वायुसेना प्रमुख की इस टिप्पणी से स्पष्ट हुआ कि F-35 की बिक्री को लेकर फिलहाल भारत को अमेरिका की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है।
Su-57 पर अभी अंतिम फैसला नहीं
रूस के Su-57 लड़ाकू विमान को भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने की संभावनाओं पर एपी सिंह ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि रूस ने इस विमान को लेकर प्रस्ताव दिया है। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि विमान का मूल्यांकन किया जाएगा या नहीं। उन्होंने कहा, "एक बार जब (सरकार द्वारा) हमें निर्णय बता दिया जाएगा, तो हम मूल्यांकन करेंगे कि यह (Su-57) हमारी आवश्यकताओं को कितनी अच्छी तरह पूरा करता है।"
सरकार के स्तर पर निर्णय लिया जाना बाकी
वायुसेना प्रमुख के बयान से साफ है कि Su-57 को लेकर किसी भी संभावित खरीद से पहले सरकार के स्तर पर निर्णय लिया जाना बाकी है। इसके बाद ही भारतीय वायुसेना अपनी परिचालन जरूरतों के हिसाब से विमान की क्षमताओं का आकलन करेगी।
पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान के विकास पर काम
ये टिप्पणियां ऐसे समय में आई हैं, जब भारत अपने भविष्य के लड़ाकू विमानों की आवश्यकताओं का आकलन कर रहा है। रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की अपनी दीर्घकालिक योजनाओं के तहत पांचवीं पीढ़ी के अपने लड़ाकू विमान के विकास पर काम कर रहा है।
बता दें कि जोधपुर में हो रहे 'तरंग शक्ति-2026' ने भारतीय वायु सेना और आठ देशों (भारत सहित) की भाग लेने वाली विदेशी वायु सेनाओं को एक साथ लाया, जिससे परिचालन सहयोग और पेशेवर अनुभव के आदान-प्रदान के लिए एक मंच मिला। (पीटीआई के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
कैप्टन स्मित मच्छार पर हुए हमले के मामले की जांच करेगी NIA, जानिए किन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी
Image Source : REPORTER
राजस्थान में पंचायती राज चुनाव को लेकर गांवों में सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। चुनाव आते ही प्रत्याशी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए तरह-तरह के वादे करते नजर आ रहे हैं। आमतौर पर चुनाव में सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा और विकास जैसे मुद्दे चर्चा में रहते हैं, लेकिन झुंझुनूं जिले के झाझड़ गांव से सरपंच पद की एक दावेदार का ऐसा अनोखा वादा सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
वायरल वीडियो में अपने आप को झाझड़ गांव में सरपंच पद की उम्मीदवार बता रही अनीता सैनी ने गांव के कुंवारे युवाओं की शादी करवाने की गारंटी देने का दावा किया है। उनके इस वादे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है। वीडियो को लेकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और इस अनोखे चुनावी वादे पर चुटकी भी ले रहे हैं।
दुल्हन नहीं मिली तो दूसरे गांवों में करेंगी तलाश!
सरपंच प्रत्याशी अनीता सैनी का कहना है कि यदि वह चुनाव जीतकर सरपंच बनती हैं और गांव में किसी कुंवारे युवक की शादी नहीं हो पा रही है, तो उसकी शादी करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगी। उन्होंने अपने वादे में यहां तक कहा कि जरूरत पड़ने पर दूसरे गांवों में जाकर भी दुल्हन तलाशने का प्रयास किया जाएगा।
यही नहीं, प्रत्याशी ने बारात ले जाने के लिए ट्रेन तक लगवाने का प्रयास करने की बात कही। उनके इस बयान ने चुनावी माहौल में एक नया रंग भर दिया है। जहां दूसरी ओर प्रत्याशी विकास कार्यों के वादों के जरिए मतदाताओं को साधने में जुटे हैं, वहीं अनीता सैनी ने गांव के कुंवारे युवाओं की शादी को ही अपने चुनावी वादे का खास हिस्सा बना दिया है।
कुंवारों की चुटकी- शादी करनी है तो झाझड़ की नागरिकता लेनी पड़ेगी!
इस अनोखे वादे के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं। लोग चुटकी लेते हुए कह रहे हैं कि अगर गांव के कुंवारे युवाओं की शादी की गारंटी मिल रही है, तो फिर शादी के इच्छुक युवाओं को झाझड़ गांव की नागरिकता ही ले लेनी चाहिए। हालांकि, यह टिप्पणी लोगों की मजाकिया प्रतिक्रिया के तौर पर सामने आ रही है, लेकिन इसने प्रत्याशी के वादे को और ज्यादा चर्चा में ला दिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के कारण झाझड़ गांव का यह चुनावी वादा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
यहां देखें वीडियो
चुनाव के दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए प्रत्याशी कई तरह के वादे करते हैं, लेकिन कुंवारे युवाओं की शादी करवाने की गारंटी देने का यह अंदाज अपने आप में अलग है। अनीता सैनी का यह बयान अब गांव की चुनावी चर्चाओं से निकलकर सोशल मीडिया तक पहुंच गया है।
रिपोर्टः अमित शर्मा
ये भी पढ़ेंः  पंचायत चुनाव से पहले गहलोत ने कहा- 'सब साथ हैं', जानें सचिन पायलट ने क्या बयान दिया
मसाज के नाम पर चल रहा था गंदा खेल।
Image Source : INDIA TV
जोधपुर: शहर के पॉश इलाकों में चलने वाले ब्यूटी पार्लर और सैलून क्या महिलाओं के लिए सुरक्षित हैं? चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके से सामने आई एक ऐसी करतूत ने हर किसी को सन्न कर दिया है। सजने-संवरने गई एक महिला को पहले ‘डिस्काउंट पैकेज’ का लालच देकर मसाज टेबल तक पहुंचाया गया, और फिर जो हुआ, उसने सैलून इंडस्ट्री के काले सच को बेपर्दा कर दिया है।
सस्ता ऑफर देकर शुरू किया खेल
दरअसल, महिला पिछले 3 साल से इसी सैलून में भरोसा जताते हुए आ रही थी। गुरुवार को वह हमेशा की तरह सिर्फ हेयर कलर और थ्रेडिंग कराने पहुंची, लेकिन सैलून स्टाफ की नजरें कुछ और ही तलाश रही थीं। वहां मौजूद एक महिला कर्मचारी ने बार-बार जोर देकर कहा "मैडम, आज फेशियल और बॉडी मसाज पर बंपर छूट चल रही है, ऐसा मौका बार-बार नहीं मिलेगा।" महिला ने पहले तो मना किया, मगर लगातार चिकनी-चुपड़ी बातों में उलझाकर उसे राजी कर ही लिया गया।
AC के पास चमक रहा था कैमरा
महिला रिलैक्स होकर मसाज करा रही थी, तभी अचानक उसकी नजर दीवार पर लगे एसी (AC) के पास पड़ी। वहां का नजारा देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। सैलून का ही एक शातिर कर्मचारी मोबाइल का कैमरा ऑन किए, छिपकर महिला का आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। महिला ने बिना देर किए तुरंत शोर मचाया और उस दरिंदे को रंगे हाथों पकड़ लिया।
'सीक्रेट फोल्डर' ने खोल दी पूरी पोल पट्टी
महिला ने हिम्मत दिखाकर जब आरोपी का फोन छीना, तो शातिर ने मेन गैलरी पहले ही साफ कर रखी थी ताकि किसी को शक न हो। मगर जब गहराई से मोबाइल के हिडन/दूसरे फोल्डर्स खंगाले गए, तो अंदर का काला चिट्ठा बाहर आ गया। फोन में न केवल उस पीड़िता के, बल्कि कई अन्य महिलाओं के भी बेहद आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भरे पड़े थे।
पूरे नेटवर्क की कुंडली खंगाल रही पुलिस
हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केतु निवासी देवेन्द्र उर्फ देवाराम पुत्र नखताराम सैन को शांति भंग के आरोप में धर दबोचा है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानाधिकारी गोविंद व्यास के अनुसार, आरोपी के फोन का डेटा फॉरेंसिक जांच के दायरे में है। वहीं, पीड़िता ने सवाल उठाया है कि क्या सैलून में ऐसे 'सस्ते ऑफर' सिर्फ महिलाओं के गंदे वीडियो बनाने के सिंडिकेट का हिस्सा हैं? पुलिस अब इस पूरे मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। (इनपुट- चंद्रशेखर व्यास)
यह भी पढ़ें-
मरीज को ले जा रही एंबुलेंस में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, 40 फीट दूर जा गिरी एंबुलेंस की छत
भीलवाड़ा में रोड एक्सीडेंट में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई।
Image Source : REPORTER INPUT
भीलवाड़ा: राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया क्षेत्र में गुरुवार शाम नेशनल हाईवे 27 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। किशन निवास चौराहे के पास तेज रफ्तार हुंडई कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पड्या पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को बिजोलिया अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया।
स्कूल से पत्नी को लेकर घर लौट रहा था पति
बिजोलिया थाना प्रभारी स्वागत पड्या के मुताबिक, कार चालक बाइक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर राजेश मीणा और उनकी पत्नी राम माला मीणा सवार थे। दोनों बूंदी जिले के तालेड़ा क्षेत्र के रहने वाले थे। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।
अप्रैल में हुई थी राजेश और राम माला की शादी
मृतकों की पहचान 35 साल के राजेश मीणा पुत्र सोजी राम मीणा और उनकी पत्नी राम माला मीणा के रूप में हुई है। दोनों की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी। शादी के बाद दोनों बिजोलिया में ही रह रहे थे। राम माला गणेशपुरा के एक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थीं। वहीं, राजेश प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। परिवार और परिचितों के मुताबिक, दोनों की जिंदगी सामान्य तरीके से चल रही थी।
रोज पत्नी को स्कूल छोड़ने जाता था राजेश
राजेश रोज अपनी पत्नी राम माला को स्कूल छोड़ने और लेने जाता था। गुरुवार को भी वह पत्नी को स्कूल से लेकर बाइक पर घर लौट रहा था। दोनों किशन निवास चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और दोनों को अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हादसे में कार चालक भी हुआ घायल
थाना प्रभारी स्वागत पांड्या ने बताया कि हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। हालांकि, कार के एयरबैग खुलने के कारण उसे गंभीर नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में कार के तेज रफ्तार होने और ओवरटेक करने के दौरान बाइक से टक्कर की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में झुंझुनूं में एक ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों की मौत की खबर सामने आई थी। ब्रेकर पर स्लो होते ही ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर मार दी थी। (इनपुट: सोमदत्त त्रिपाठी)
ये भी पढ़ें: राजस्थान के राजसमंद में गणपति विसर्जन के दौरान चार लोगों की मौत, कई घायल
अशोक गहलोत और सचिन पायलट।
Image Source : PTI
जयपुर: राजस्थान में आगामी पंचायती राज चुनाव से पहले कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संदेश दिया है। बुधवार को जयपुर में पार्टी की बैठकों के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि पार्टी मिलकर चुनाव मैदान में उतरेगी। दोनों नेताओं ने मजबूत उम्मीदवार उतारने और मिलकर प्रचार अभियान चलाने की बात कही। कांग्रेस नेताओं ने दावा किया कि पार्टी पूरी तरह एकजुट है और इसी एकता को जिलों, ब्लॉक और गांवों तक ले जाया जाएगा।
गहलोत बोले, 'आज सब साथ और एकजुट हैं'
अशोक गहलोत ने कांग्रेस की एकता पर सवाल उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा,
'आप हमेशा पूछते हैं कि कांग्रेस में एकता है या नहीं। आज आपने देखा कि सभी लोग साथ और एकजुट हैं।'
गहलोत ने कहा कि पार्टी इस एकता को जिलों, ब्लॉक और गांवों तक लेकर जाएगी। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि कांग्रेस राजस्थान में अगली सरकार बनाएगी। उन्होंने पंचायत चुनाव को पार्टी के लिए एकजुट होकर ताकत दिखाने का अहम मौका बताया।
पायलट बोले, 'मजबूत उम्मीदवार उतारेंगे'
सचिन पायलट ने कहा कि कांग्रेस ने पंचायत चुनाव मिलकर लड़ने का फैसला किया है। पार्टी एक समन्वित चुनाव अभियान चलाएगी और मजबूत उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। इनमें साफ छवि वाले युवा उम्मीदवारों को भी मौका दिया जाएगा। पायलट ने कहा कि पंचायत चुनाव 2028 के विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान में होने वाला आखिरी बड़ा चुनाव होगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस इन चुनावों में निर्णायक जीत दर्ज करेगी।
गहलोत ने कहा, 'जीतने की क्षमता देखी जाए'
गहलोत ने जिला कांग्रेस अध्यक्षों को उम्मीदवारों के चयन को लेकर भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि टिकट ऐसे उम्मीदवारों को दिया जाना चाहिए जिनके जीतने की संभावना सबसे ज्यादा हो। उम्मीदवार किसी खास कांग्रेस नेता से जुड़े हैं या नहीं, इसे आधार नहीं बनाया जाना चाहिए। गहलोत ने यह भी कहा कि वह किसी के टिकट की सिफारिश नहीं करेंगे, क्योंकि स्थानीय नेता अपने क्षेत्र के उम्मीदवारों को बेहतर तरीके से जानते और उनकी चुनावी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।
गहलोत ने BJP सरकार को दी चुनौती
कांग्रेस नेताओं ने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा। गहलोत और पायलट ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने पार्षदों को प्रभावित करने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया। गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को चुनौती देते हुए कहा कि पंचायत चुनाव के दौरान निर्वाचित प्रतिनिधियों को कैंपों में रखने पर पूरी तरह रोक लगाई जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कदम चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए उठाए जाते हैं।
गहलोत ने वोट शेयर का भी दिया आंकड़ा
गहलोत ने हाल में हुए शहरी निकाय चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए कहा कि बीजेपी और कांग्रेस के वोट शेयर में केवल 0.94 प्रतिशत का अंतर रहा। उन्होंने दावा किया कि जयपुर और जोधपुर, दोनों जगह कांग्रेस करीब 15 हजार वोटों से आगे रही। गहलोत के मुताबिक, इन आंकड़ों से पता चलता है कि कांग्रेस की स्थिति कमजोर नहीं है और पार्टी पंचायत चुनाव में मजबूत प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी एकजुटता के साथ मैदान में उतरने की अपील की। बता दें कि राजस्थान में बजा पंचायत चुनाव के लिए 4 चरणों में वोटिंग होगी और 8 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा। (PTI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: राजस्थान में बजा पंचायत चुनाव का बिगुल, 4 चरणों में होगी वोटिंग; 8 अक्टूबर से नामांकन
राजस्थान 10वीं बोर्ड की परीक्षा में बदलाव
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। बदलाव के नए नियमों के तहत अब 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी। बोर्ड सचिव की ओर से इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी किया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम करना और उन्हें परीक्षा में अपने नंबर्स सुधारने का मौका मिलेगा। अगर कोई छात्र पहली बार परीक्षा में अच्छे नंबर नहीं ला पाया तो वह दूसरी बार परीक्षा देकर अपने नंबरों में सुधार कर सकता है।
कब कब होगी?
बोर्ड की नई व्यवस्था के तहत 10वीं की दोनों परीक्षाओं का आयोजन अलग-अलग समय पर किया जाएगा, जिसमें से 10वीं की पहली मुख्य परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी और दूसरी परीक्षा मई-जून में होगी।
पहली मुख्य परीक्षा में सभी पंजीकृत नियमित और निजी विद्यार्थियों को शामिल होना अनिवार्य होगा। यह परीक्षा पूरे 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम के आधार पर होगी और दूसरी परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए मददगार होगी, जो पहली परीक्षा के परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं या नियमों के तहत किसी विषय में असफल हुए हैं।
बोर्ड ने क्या किए बदलाव
बोर्ड के मुताबिक सत्र 2026-27 से राजस्थान बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा की व्यवस्था खत्म कर दी है और अब सप्लीमेंट्री परीक्षा की जगह मई-जून में दूसरी परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी परीक्षा के जरिए पात्र विद्यार्थियों को अंक सुधारने और कुछ परिस्थितियों में उसी सत्र में उत्तीर्ण होने का अवसर मिलेगा।
किन विषयों की परीक्षा दे सकेंगे छात्र
मुख्य परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थी अधिकतम तीन विषयों में अंक सुधार के लिए दूसरी परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। अंक सुधार के लिए उपलब्ध विषयों में हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, व्यावसायिक शिक्षा और संस्कृत/तीसरी भाषा शामिल हैं। लेकिन विद्यार्थी दूसरी बार की परीक्षा में विषय बदल नहीं सकेंगे।
फाइनल रिजल्ट किस आधार पर तय होंगे?
नई व्यवस्था में दोनों परीक्षाओं में से जिस परीक्षा में ज्यादा अंक मिलेंगे, वही अंक अंतिम अंकतालिका में शामिल किए जाएंगे। इसका मतलब है कि अगर किसी विद्यार्थी के दूसरी परीक्षा में अंक पहली परीक्षा से ज्यादा आते हैं, तो बेहतर अंक को अंतिम परिणाम में लिया जाएगा। वहीं, अगर पहली परीक्षा के अंक ज्यादा हैं, तो उन्हीं अंकों को बरकरार रखा जाएगा।
फेल होने वाले छात्रों को मौका मिलेगा?
आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्य परीक्षा में अधिकतम दो विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले या एक विषय में अनुपस्थित और एक विषय में 33 प्रतिशत से कम अंक पाने वाले विद्यार्थियों को उन विषयों में मई में होने वाली सुधारात्मक परीक्षा में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। इसे ईआई यानी आवश्यक सुधार के रूप में चिह्नित किया जाएगा।
ज्यादा विषयों में फेल होने पर क्या होगा?
अगर कोई विद्यार्थी नियम के मुताबिक तीन या उससे अधिक विषयों में फेल होता है या परीक्षा में अनुपस्थित रहता है, तो उसे दूसरी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। ऐसे विद्यार्थियों को अगले वर्ष सभी विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी।
ये भी पढ़ें:
RCA चुनाव में पांच नेता पुत्रों की एंट्री, समर्थन को लेकर बढ़ी हलचल, 29 सितंबर को होगी वोटिंग
फार्मा फैक्ट्री पर हमले के बाद का वीडियो
Image Source : REPORTER INPUT
भरतपुर: यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे युद्ध के बीच राजस्थान के भरतपुर से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। रूसी सेना ने यूक्रेन के सूमी शहर में भरतपुर के मूल निवासी राजीव गुप्ता की दवा फैक्ट्री पर ड्रोन से हमला कर दिया। इस हमले में फैक्ट्री बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है और एक इंजीनियर की मौत हो गई, जबकि कई कर्मचारी घायल बताए जा रहे हैं।
कई सालों से यूक्रेन में चला रहे फार्मा का कारोबार
57 वर्षीय राजीव गुप्ता भरतपुर शहर के रहने वाले हैं और पिछले कई सालों से यूक्रेन में फार्मा कारोबार कर रहे हैं। उनकी कंपनी का नाम कुसुम हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड है। राजीव के चचेरे भाई राजकुमार गुप्ता ने बताया कि 4 अक्टूबर की सुबह फार्मा फैक्ट्री पर हमला हुआ। उस वक्त राजीव गुप्ता राजधानी कीव में थे, इसलिए वे हमले में बच गए। वे सुरक्षित हैं।
2009 में सूमी में फैक्ट्री की स्थापना की
जानकारी के मुताबिक राजीव गुप्ता ने पहले भारत से यूक्रेन में दवाओं का आयात शुरू किया था। इसके बाद 2009 में उन्होंने सूमी में खुद की दवा बनाने की फैक्ट्री स्थापित की। उनकी कंपनी 50 से अधिक तरह की जेनेरिक दवाएं बनाती है। कंपनी का नेटवर्क यूक्रेन के साथ-साथ उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, फिलीपींस समेत 9 से ज्यादा देशों तक फैला है। भारत में भी उनकी दो यूनिट हैं, एक भिवाड़ी राजस्थान में और दूसरी इंदौर के पीथमपुर में है।
हमले में फैक्ट्री की मुख्य बिल्डिंग तबाह
रूस के हमले में फैक्ट्री की मुख्य बिल्डिंग पूरी तरह नष्ट हो गई है। कंपनी को करीब 400 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। यह फैक्ट्री रूस बॉर्डर से महज 23 किलोमीटर की दूरी पर है। गनीमत रही कि रविवार होने के कारण फैक्ट्री में स्टाफ कम था, नहीं तो जान-माल का नुकसान और बड़ा हो सकता था।
रूस और यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भी यह फैक्ट्री लगातार दवा का उत्पादन कर रही थी, लेकिन अब ड्रोन हमले के बाद इसका संचालन ठप हो गया है। हमले के बाद घटना के बाद इलाके में धुएं के गुबार देखे गए।
जेलेंस्की ने मृतक के प्रति जताई संवेदना
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने हमले में मारे गए व्यक्ति के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा, '' आज सुबह रूसियों ने एक बार फिर कीव में पिवनिचनी पुल को ड्रोन से निशाना बनाया। उन्होंने सूमी में एक फार्मास्यूटिकल गोदाम पर ड्रोन से हमला किया। दुखद रूप से, इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मैं उसके परिवार और प्रियजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।'' रविवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर ने कहा था कि भारत ने यूक्रेन संघर्ष के समाधान के लिए केवल कूटनीतिक प्रयासों तक सीमित रहने के बजाय हाल के महीनों में अपनी कोशिशें तेज की हैं और कीव तथा मॉस्को दोनों के साथ बातचीत की है।
ये भी पढ़ें:
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर Flydubai में हमले के पीछे किसका हाथ? डोनाल्ड ट्रंप ने लिया इस देश का नाम
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
Image Source : PTI
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को शहरी स्थानीय निकायों के नवनिर्वाचित मेयरों, अध्यक्षों और प्रमुखों को नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए 100 दिन का रोडमैप तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली से पहले शहरों में बुनियादी सुविधाओं से जुड़े जरूरी काम प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं।
मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर शहरी निकायों के जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद के दौरान कहा कि सफाई, सड़क, बिजली, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज, नालियों, रंग-रोगन और सौंदर्यीकरण से जुड़े काम एक महीने के भीतर पूरे किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों की नियमित निगरानी करने को कहा।
कचरा, जलभराव और अतिक्रमण पर रहे विशेष फोकस
भजनलाल शर्मा ने शहरी निकायों को कचरा संग्रहण और निस्तारण, जलभराव, पार्कों की स्थिति, आवारा पशुओं, अतिक्रमण समेत अन्य स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करें और अधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने सड़कों, सीवरेज और अन्य बुनियादी ढांचे के लिए केवल वार्ड स्तर पर नहीं, बल्कि पूरे शहर को ध्यान में रखकर योजना बनाने पर जोर दिया। उन्होंने चरणबद्ध तरीके से विकास योजनाएं तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि शहरों का समग्र और व्यवस्थित विकास सुनिश्चित किया जा सके।
शहरी निकायों की आय बढ़ाने पर जोर
मुख्यमंत्री ने शहरी स्थानीय निकायों की वित्तीय स्थिति मजबूत करने और राजस्व बढ़ाने के लिए भी कदम उठाने को कहा। उन्होंने पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने एवं भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने पर जोर दिया।
शहरी क्षेत्रों में 125 दिन का रोजगार
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पात्र लोगों को शहरी क्षेत्रों में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध करा रही है। इसके अलावा 188 शहरी स्थानीय निकायों में मुफ्त डी-स्लजिंग सुविधा के साथ एफएसटीपी की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। बैठक में नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, महापौर और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अन्य निर्वाचित प्रतिनिधियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लिया।
ये भी पढ़ें-
सूखे के खतरे के बीच महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, 16 अक्टूबर से 10% पानी की कटौती लागू
20 रुपये में 7 मोमोज देने पर छात्र ने पूछा सवाल, तो भड़का ठेले वाला; चेहरे पर फेंक दिया कढ़ाई का खौलता तेल
संत सूरजादास की फाइल फोटो। दूसरी तस्वीर में पुलिस हिरासत में आरोपी
Image Source : REPORTER
राजस्थान में झुंझुनूं जिले के प्रसिद्ध तीर्थराज लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम में संत सुरजादास महाराज की हत्या और लूट के मामले का गोठड़ा थाना पुलिस ने महज 5 दिन में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में सुरेश कुमार (44) पुत्र ग्यारसीलाल, निवासी झाझम की ढाणी, तन पहाड़ीला, थाना गोठड़ा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चढ़ावे की रकम लूटने के दौरान संत का विरोध करने पर उन्हें पहाड़ी से गहरी खाई में धक्का दे दिया था।
26 सितंबर से लापता थे संत, पहाड़ियों में मिला शव
पुलिस के मुताबिक संत सुरजादास महाराज 26 सितंबर की शाम से बरखंडी धाम से लापता थे। 27 सितंबर को मामले की सूचना मिलने पर गोठड़ा थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का एफएसएल टीम, डॉग स्क्वॉड, साइबर टीम और एमओबी के माध्यम से निरीक्षण करवाया तथा मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। तलाश के दौरान संत का शव बरखंडी की पहाड़ियों में एक गहरी खाई में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। एसडीआरएफ जयपुर और जिला रेस्क्यू टीम की मदद से शव को खाई से बाहर निकलवाया गया। इसके बाद मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया और हत्या के आरोपी की तलाश तेज कर दी गई।
पहले पहाड़ी पर आया, रात बिताई और फिर दोबारा पहुंचा
एडिशनल एसपी देवेंद्र सिंह राजावत के अनुसार पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुरेश कुमार 23 सितंबर को बरखंडी की पहाड़ी पर गया था। वह रातभर बरखंडी धाम में रुका और 24 सितंबर को नीचे उतर आया। इसके बाद आरोपी 25 सितंबर को एक बार फिर पहाड़ी पर पहुंचा, जहां संत सुरजादास महाराज अकेले थे। आरोपी ने रात वहीं बिताई। पुलिस जांच के अनुसार 26 सितंबर की सुबह आरोपी ने संत को बाथरूम में बंद कर दिया और मेले के दौरान चढ़ावे के रूप में आई धनराशि निकाल ली। इसी दौरान संत किसी तरह बाथरूम से बाहर निकल आए और उन्होंने रकम ले जाने का विरोध किया।
विरोध किया तो पहाड़ी से खाई में दे दिया धक्का
पुलिस के मुताबिक संत के विरोध करने पर आरोपी सुरेश कुमार ने उन्हें पहाड़ी से गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी मौके से निकल गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तकनीकी संसाधनों, घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी की पहचान की। इसके बाद पुलिस टीम ने आरोपी सुरेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस आरोपी से कर रही पूछताछ
पुलिस अब आरोपी से हत्या और लूट की वारदात को लेकर विस्तृत पूछताछ कर रही है। कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में, एएसपी देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन, सीओ नवलगढ़ सुगन सिंह के सुपरविजन तथा गोठड़ा थानाधिकारी प्रेमप्रकाश के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने की।
रिपोर्टः अमित शर्मा, झुंझुनूं
ये भी पढ़ेंः VIDEO: पुलिस दबिश के दौरान भागा सद्दाम, तीसरी मंजिल से गिरा और हो गई मौत, गुस्साई भीड़ ने किया जमकर हंगामा
WhatsApp पर ‘अंतिम जोहार’ का स्टेटस, डायरी में भावुक नोट... इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और पत्नी फंदे पर लटके मिले
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह।
Image Source : ANI
जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव 4 चरणों में होंगे। पंच, सरपंच और जिला परिषद सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया 8 अक्टूबर से शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही राजस्थान में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। यह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक करीब 2 महीने तक लागू रहेगी।
13 अक्टूबर तक दाखिल कर सकेंगे पर्चा
नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तय की गई है। उम्मीदवार 15 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। पहले चरण में जैसलमेर और फलोदी में एक साथ मतदान होगा। इसके बाद अलग-अलग चरणों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव कार्यक्रम के ऐलान के साथ ही उम्मीदवारों और स्थानीय स्तर पर चुनावी तैयारियां तेज होने की उम्मीद है।
जानें किन तारीखों पर होगा मतदान
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 4 चरणों में होगा। पहला चरण 23 अक्टूबर, दूसरा चरण 29 अक्टूबर, तीसरा चरण 4 नवंबर और चौथा चरण 14 नवंबर को होगा। इन चुनावों के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए बड़ी संख्या में कर्मचारियों और मतदान केंद्रों की व्यवस्था की है।
3.17 लाख कर्मचारी संभालेंगे चुनाव
राजस्थान में पंचायत चुनाव कराने के लिए कुल 3.17 लाख कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पूरे राज्य में 45,384 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। आयोग ने चुनाव प्रक्रिया को पूरा कराने के लिए बड़े स्तर पर तैयारी की है। 4 चरणों में होने वाले मतदान के दौरान इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा और चुनावी व्यवस्था की जिम्मेदारी तैनात कर्मचारियों की होगी।
उम्मीदवारों के खर्च की सीमा तय
चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के लिए खर्च की सीमा भी तय की गई है। जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवार अधिकतम 3 लाख रुपये तक खर्च कर सकेंगे। पंचायत समिति सदस्य के लिए यह सीमा 1.50 लाख रुपये तय की गई है। सरपंच पद के उम्मीदवार के लिए चुनाव खर्च की अधिकतम सीमा 1 लाख रुपये होगी। इससे ज्यादा खर्च की अनुमति नहीं होगी।
रैली और विजय जुलूस पर रोक
चुनाव के दौरान कई तरह की पाबंदियां भी लागू रहेंगी। नामांकन प्रक्रिया के दौरान रैलियां निकालने पर पूरी तरह रोक रहेगी। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद विजय जुलूस भी नहीं निकाले जा सकेंगे। इसके अलावा सरकार के स्तर पर नए वर्क ऑर्डर जारी करने पर भी रोक रहेगी। ये प्रतिबंध आदर्श आचार संहिता लागू रहने तक प्रभावी रहेंगे।
नवंबर में चुने जाएंगे प्रमुख और प्रधान
चुनावी प्रक्रिया केवल मतदान तक सीमित नहीं रहेगी। प्रधान का चुनाव 25 नवंबर को होगा, जबकि उप-प्रधान का चुनाव 26 नवंबर को कराया जाएगा। इसके बाद जिला प्रमुख का चुनाव 27 नवंबर को होगा। उप-जिला प्रमुख का चुनाव 28 नवंबर को होगा। इन चुनावों के साथ ही राजस्थान में 2026 के पंचायती राज चुनाव की पूरी प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी।
ये भी पढ़ें: राजस्थान के भरतपुर से कांग्रेस के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह ने दिया इस्तीफ़ा, सामने आई कलह की बात
भरतपुर के दिग्गज नेता विश्वेन्द्र सिंह
Image Source : TWITTER
राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। भरतपुर के दिग्गज नेता, राजघराने के विश्वेन्द्र सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफ़ा दे दिया है। पार्टी में हुई कलह की वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है। कुछ दिनों पहले ही पीसीसी अध्यक्ष गोविंद डोटासरा और विश्वेन्द्र सिंह के बीच काफ़ी बयानबाज़ी हुई थी, जिसके बाद डोटासरा ने विश्वेन्द्र सिंह के ख़िलाफ़ रिपोर्ट भेजी थी। उसके बाद से उन्हें  निष्कासित करने की तैयारी की जा रही थी। विश्वेन्द्र सिंह ने निकाय चुनाव में पार्टी की हार के लिए टिकट वितरण को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सवाल उठाए थे।
विश्वेंद्र सिंह ने फेसबुक पोस्ट किया, पूछा सवाल
पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कांग्रेस के जिला अध्यक्षों को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा, भरतपुर-डीग कांग्रेस का बंटाधार- जिम्मेदार कौन? उन्होंने लिखा, नगर निकाय में कांग्रेस की हार का एक ही कारण है- दोनों जिलाध्यक्षों ने चहेतों को टिकट बांटे और असली कार्यकर्ताओं को दरकिनार किया। जनता ने सबक सिखा दिया। पहले निकाय चुनाव में जनता को इन लोगों ने कब्र में दफनाया था, लेकिन जनता अब भी तैयार बैठी है। इस बार चुनाव में जनता दोनों जिलाध्यक्षों और इनको बचाने वाले प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को उसी कब्र में दफनाने को तैयार है।
कांग्रेस को लेकर कही बड़ी बात
सिंह ने आगे लिखा कि ‘ये सीएम का गृह जिला है। यहां कांग्रेस मजबूत होनी चाहिए थी, पर इन लोगों ने पार्टी को डूबो दिया. प्रदेश अध्यक्ष मूक-बधिर बना बैठा है। जब तक ये दोनों कुर्सी पर हैं, कांग्रेस का उठना नामुमकिन है। प्रदेश नेतृत्व होश में आओ।
निकाय चुनाव में हार के बाद गरमाई सियासत
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस को हार मिली और हार के बाद पार्टी के अंदर की खींचतान अब खुलकर सामने आने लगी है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विश्वेंद्र सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर सीधे निशाना साधते हुए उनके इस्तीफे की मांग की है। विश्वेंद्र सिंह ने चुनाव में टिकट बंटवारे से लेकर डोटासरा के परिवार से जुड़े पुराने भर्ती मामलों तक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने की मांग भी की है।
ये भी पढ़ें:
भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 'उनके सभी नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे'
गुस्साई भीड़ का हंगामा
Image Source : REPORTER INPUT
राजस्थान के जोधपुर जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जोधपुर कमिश्नरेट ईस्ट के नागौरी गेट थाना इलाके में एक वारंटी युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम की कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पुलिस के मुताबिक, टीम को देखते ही सद्दाम नाम का युवक भागकर मकान की छत पर चढ़ गया। पड़ोस की छत से निकलते वक्त वह तीसरी मंजिल की बालकनी से सीधे नीचे आ गिरा और बिजली के तारों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई।
घटनास्थल और अस्पताल में भारी बवाल
युवक की मौत की खबर फैलते ही इलाके में तनाव फैल गया और सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने मौके पर खड़ी पुलिस जीप में तोड़फोड़ कर दी और एक सिपाही पर हमला कर दिया। जख्मी जवान को फौरन पावटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल परिसर में भी भारी भीड़ जुट गई, जहां स्थानीय नेताओं की आवाजाही भी शुरू हो गई।
पुलिस का पक्ष निष्पक्ष जांच का भरोसा
एडिशनल डीसीपी ईस्ट नरेंद्र सिंह देवड़ा ने घटना को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जा रही है। युवक किन परिस्थितियों में गिरा, इसके तकनीकी और प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि आक्रोशित भीड़ द्वारा पुलिसकर्मियों पर हमला और सरकारी वाहन को नुकसान पहुंचाना गलत है। मृतक के परिजनों से बातचीत जारी है और उनसे लिखित शिकायत देने को कहा गया है, जिस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
वारंट से बचने की कोशिश में हुआ हादसा
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, सद्दाम के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था। बार-बार बुलावे के बावजूद उसके पेश न होने पर टीम दबिश देने उसके आवास पहुंची थी। पुलिस का दावा है कि पकड़े जाने के डर से उसने छतों के जरिए भागने का प्रयास किया, तभी संतुलन बिगड़ने से वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
परिजनों ने लगाया मानसिक प्रताड़ना का आरोप
दूसरी तरफ, मृतक के पिता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सद्दाम को फोन कर लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि वे उसकी जमानत प्रक्रिया के लिए राशि की व्यवस्था कर रहे थे। वहीं, चाचा के अनुसार सद्दाम ने पुलिस को पास आने पर छलांग लगाने की चेतावनी दी थी।
मारपीट, छीनाझपटी व लूट का था आरोपी
मृतक सद्दाम पर साल 2018 में कृषिमंडी के एक व्यापारी के साथ मारपीट, छीनाझपटी व लूट का आरोप था। मामले में आरोपी को कोर्ट द्वारा गिरफ्तार कर पेश करने का वारंट जारी था। ऐसे में उसे गिरफ्तार करने पुलिस पहुंची थी और पुलिस से बचने के चक्कर मे वह तीन मंजिला मकान की बालकनी से कूद गया था।
चंद्रशेखर व्यास की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
झुंझुनूं में तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
राजस्थान भाजपा के अध्यक्ष मदन राठौड़।
Image Source : REPORTER
राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा है। मदन राठौड़ ने कहा है कि कांग्रेस अगर कहीं जीत हासिल करती है तो खुश होती है और जहां हारती है वहां पर EVM और मुख्य चुनाव आयुक्त को दोष देती है। मदन राठौड़ ने राजनीति में हल्के स्तर की बयानबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि राजनीति में शब्दों का चयन सही होना चाहिए। आइए जानते हैं कि मदन राठौड़ ने और क्या कुछ कहा है।
'मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे'
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डोटासरा बिना फुटबॉल के फुटबॉल खेल रहे हैं। वहीं, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं। मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच पुराने विवाद को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। इसके साथ ही मदन राठौड़ ने पंचायती राज चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत का भी दावा किया।
'हार के बाद कांग्रेस EVM पर ठीकरा फोड़ती है'
कांग्रेस की ओर से निकाय चुनाव में धांधली के आरोपों पर भी बीजेपी मदन राठौड़ ने बड़ा पलटवार किया है। मदन राठौड़ ने कहा- "कांग्रेस डबल स्टैंडर्ड की बात करती है, एक तरफ कांग्रेस यह कह कर पीठ थपथपाती है कि हमें बीजेपी से थोड़े बहुत ही कम वोट मिले। दूसरी तरफ कहती है हमने सत्ता का दुरुपयोग किया, अब दोनों में से सच क्या है? जहां कांग्रेस जीतती है अपनी पीठ थपथपाती है, जहां हारते है वहां पर कभी EVM और कभी CEC पर हार का ठीकरा फोड़ते हैं। कांग्रेस का संगठन बिखरा हुआ है, कांग्रेस के सारे नेता एक दूसरे को नीचा दिखाने का काम कर रहे हैं।"
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक
आपको बता दें कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन ने बुधवार को दिल्ली में बड़ी बैठक की है। इस बैठक में कथित वोट चोरी और SIR में गड़बड़ी के मुद्दे पर अभियान को लेकर चर्चा की गई है। इस बैठक में राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी के अलावा गठबंधन से ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव, सुप्रिया सुले, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्लाह समेत तमाम नेता पहुंचे। बैठक में राहुल, ममता समेत 19 विपक्षी दल के नेता शामिल हुए लेकिन अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इसके अलावा केजरीवाल की AAP और स्टालिन की DMK ने भी बैठक से किनारा कर लिया।  (रिपोर्ट: पुरुषोत्तम कुमार जोशी)
ये भी पढ़ें- जयपुर, जोधपुर और कोटा मेयर चुनाव में BJP की बंपर जीत, कांग्रेस का क्या रहा हाल? जानिए
जयपुर नगर निगम में भी BJP की बड़ी जीत, सुनील कोठारी बने मेयर; जानें किसे कितने वोट मिले
सुप्रीम कोर्ट।
Image Source : PTI/FILE
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चल रहे चुनाव पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि चुनाव के नतीजे घोषित न किए जाएं। चीफ जस्टिस सूर्य कांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने एक पूर्व महिला क्रिकेटर की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ता ने कहा था कि चुनाव में न तो कोई महिला वोटर है और न ही कोई महिला उम्मीदवार। याचिकाकर्ता ने मंगलवार को होने वाले चुनाव पर रोक लगाने की मांग की थी।
नहीं घोषित किए जाएंगे नतीजे
सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने सुनवाई के दौरान कहा, "याचिकाकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों, खासकर राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए, हम निर्देश देते हैं कि आज होने वाला चुनाव होगा। हालांकि, नतीजे घोषित नहीं किए जाएंगे।" सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाई कोर्ट से कहा कि वह राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव न होने से जुड़ी लंबित याचिका पर फैसला करे। बेंच को बताया गया कि चुनाव मंगलवार सुबह 11.30 बजे शुरू होने थे और नतीजे उसी दिन बाद में घोषित किए जाने थे।
जुलाई में होई कोर्ट में हुई सुनवाई
बता दें कि हाई कोर्ट ने अपने पास लंबित याचिका पर सुनवाई करते हुए जुलाई में राजस्थान सरकार के गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन का एडमिनिस्ट्रेटर नियुक्त किया था। कोर्ट ने कहा था कि जब तक रेगुलर कमेटी नहीं बन जाती, तब तक सभी जिला क्रिकेट एसोसिएशन एडमिनिस्ट्रेटर की देखरेख में काम करेंगे।
अध्यक्ष पद के लिए नेता पुत्रों में मची होड़
दूसरी तरफ आरसीए अध्यक्ष पद के लिए नेता पुत्रों में होड़ मची हुई है। इस बार चुनाव में पांच नेता पुत्रों की एंट्री हुई है। जिन नेता पुत्रों ने नामांकन दाखिल किया है उनमें स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर, विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी के बेटे आशीष तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ शामिल हैं। ऐसे में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव को राजनीति की मुख्यधारा में आने का सरल रास्ता माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें-
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को 20 अक्टूबर तक अंतरिम जमानत, जेल से बाहर आकर लड़ेंगे चुनाव
व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाकर दंपति ने सुसाइड कर लिया।
Image Source : REPORTER INPUT
धौलपुर जिले के निहालगंज थाना इलाके में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के मैनेजर और उनकी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। दोनों के शव घर के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मौत से पहले मैनेजर ने वॉट्सऐप पर ‘अंतिम जोहर’ का स्टेटस लगाया था। स्टेटस देखकर दोस्त घर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस को मौके से एक डायरी भी मिली है, जिसमें दंपति ने अपने परिजनों और दोस्तों के लिए भावुक बातें लिखी हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों ने यह कदम उठाया? पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बच्चे स्कूल में थे, दंपति ने कर लिया सुसाइड
करौली जिले के नादौती निवासी बलराम मीणा (37) और उनकी पत्नी सरोज मीणा (33) गुरुद्वारे के पास किराए के मकान में रहते थे। दंपती का चार साल का बेटा आरुष और बलराम के बड़े भाई का बेटा भी उनके साथ रहता था। दोनों बच्चे सुबह स्कूल गए हुए थे। पुलिस के मुताबिक घटना से पहले बलराम मीणा ने दोपहर करीब 12 बजकर 59 मिनट पर वॉट्सऐप पर तीन स्टेटस लगाए। इनमें दो स्टेटस में पति-पत्नी की तस्वीरें थीं जबकि आखिरी स्टेटस में ‘अंतिम जोहर’ लिखा था।
स्टेटस देखकर दोस्त पहुंचा, तब तक देर हो चुकी थी
स्टेटस देखकर बलराम का दोस्त पुष्पेंद्र उनके घर पहुंचा लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। दोस्त ने दरवाजा खोलने की कोशिश की, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो बलराम और उसकी पत्नी अलग-अलग कमरों में मृत मिले। मामले की सूचना मिलते ही निहालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एडिशनल एसपी वैभव शर्मा और सीओ सिटी प्रदीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
डायरी में लिखा- हम थक गए हैं, अब आराम करना चाहते हैं
पुलिस ने मौके से एक डायरी बरामद की है जिसमें बलराम ने कई पन्नों पर अपने परिवार और दोस्तों के लिए बातें लिखी हैं। डायरी में तीन दोस्तों और दो भाइयों के साथ माता-पिता के लिए अलग-अलग संदेश लिखे गए हैं। दोस्त पुष्पेंद्र से बेटे आरुष का ख्याल रखने की बात भी कही गई है। जांच में एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है। पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी 26 सितंबर को भी ऐसा कदम उठाने की योजना बना रहे थे लेकिन उस दिन दोनों ने अपनी योजना टाल दी। डायरी में लिखा गया कि बच्चे सो रहे हैं, इसलिए सुसाइड की योजना टाल दी।
इसके बाद सोमवार को दोनों ने यह कदम उठा लिया। डायरी में माता-पिता के लिए भी भावुक संदेश लिखा गया है- अपना ध्यान रखना...हम  थक गए हैं, अब आराम करना चाहते हैं।
ऑफिस जाना कर दिया था बंद
बता दें कि बलराम मीणा 21 सितंबर से ऑफिस भी नहीं जा रहे थे। उनकी गैरहाजिरी को लेकर भी पुलिस जांच कर रही है कि आखिर 21 सितंबर से ऐसा क्या हुआ कि बलराम ने ऑफिस जाना बंद कर दिया। पति-पत्नी किन परिस्थितियों से गुजर रहे थे, मौत से पहले दोनों के बीच क्या बातचीत हुई और आखिर किस वजह से दोनों ने इतना बड़ा कदम उठाया, इन सभी सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी है।
इससे पहले जोधपुर में रिटायर्ड एडिशनल एसपी दशरथसिंह चारण ने सुसाइड कर लिया था। उन्होंने अपने घर में ही फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी।
(रिपोर्ट- विनोद तिवारी)
यह भी पढ़ें-
उदयपुर में चौथी मंजिल से कूदी 12वीं की छात्रा, CCTV में कैद चौंकाने वाली मौत; सुसाइड नोट ने बढ़ाया रहस्य
'तुम 12 दिन तक मेरे केशव के साथ रहना', सूदखोरों से तंग जीजा ने सुसाइड से पहले साले को भेजा दर्द भरा VIDEO
4 फीट का मगरमच्छ कार के नीचे छिपा था
Image Source : REPORTER INPUT
कोटा: राजस्थान के कोटा शहर के बोरखेड़ा इलाके में रविवार देर रात एक कार के नीचे करीब साढ़े 4 फीट लंबा मगरमच्छ छिपा मिलने से हड़कंप मच गया। कार मालिक ने जब मगरमच्छ को कार के आगे वाले टायर के पास देखा तो उसके होश उड़ गए। मगरमच्छ की पूंछ बाहर निकली हुई थी।
इसके बाद कार मालिक ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
मामला रविवार रात करीब 11 बजे थेगड़ा रोड स्थित कंचन रिसोर्ट के पास जैन मंदिर वाली कॉलोनी का है। फॉरेस्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मगरमच्छ कार के आगे के टायर के पास छिपा हुआ था। उसकी पूंछ बाहर दिखाई दे रही थी।
कार मालिक की नजर जब उस पर पड़ी तो उसने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी और पुलिस कंट्रोल रूम तथा वन विभाग को सूचना दी गई। कुछ ही देर में वन विभाग की तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंच गई।
मगरमच्छ मिलने की सूचना आसपास के इलाके में फैलते ही कॉलोनी में लोगों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने सबसे पहले लोगों को मौके से दूर किया और इसके बाद सावधानी से कार को हटाने की कार्रवाई शुरू की। जैसे ही कार को हटाया गया, मगरमच्छ अचानक बाहर निकला और सड़क पर करीब 20 फीट तक दौड़ लगा दी।
मची अफरा-तफरी
अचानक मगरमच्छ के तेजी से आगे बढ़ने से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वन विभाग की टीम ने स्थिति को संभालते हुए रस्सी की मदद से मगरमच्छ को काबू किया। रेस्क्यू के दौरान उसकी आंखों पर काला कपड़ा डाल दिया गया, ताकि वह शांत रहे और टीम उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ सके। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद साढ़े 4 फीट लंबे मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
फॉरेस्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि कंचन रिसोर्ट के पास नाला है। ऐसे में संभावना है कि मगरमच्छ नाले से निकलकर आवासीय कॉलोनी में पहुंचा होगा। इसके बाद वह किसी तरह कार के नीचे जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ का रेस्क्यू कर लिया, जिससे कॉलोनी के लोगों के लिए किसी तरह का खतरा नहीं रहा।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि एक मगरमच्छ ने किसान को पानी में खींच लिया, जिससे किसान की दर्दनाक मौत हो गई। (इनपुट- कोटा से दिनेश कश्यप)
ये भी पढ़ें-
VIDEO: जब गौशाला में घुसा 15 फीट मगरमच्छ, ग्रामीणों ने बोरी से मुंह बंद कर कंधे पर उठाया, गांव से किया बाहर
कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
Image Source : REPORTER
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा शहर में रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार ने जमकर दहशत फैला दी। कबूतर खाना की तरफ से आई कार ने रास्ते में कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसों के दौरान बाइक सवार युवक- महिला समेत दूधवाला सड़क पर गिर गए, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। सीसीटीवी में यह घटना कैद हो गई।
कार ने कई वाहनों को मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार, कार ने सबसे पहले खेतड़ी रोड स्थित गोल मार्केट के सामने एक बाइक को टक्कर मारी। बाइक सवार युवक और महिला सड़क पर जा गिरे। इसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। कुछ दूरी पर सामने से आ रहे बाइक सवार दूधवाले को भी कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दूधवाला सड़क पर गिर गया और उसका दूध सड़क पर बिखर गया। पास खड़े कई युवक भी हादसे में बाल-बाल बच गए। इसके बावजूद कार नहीं रुकी और चालक तेज रफ्तार में आगे बढ़ता रहा।
कार चालक हिरासत में
सूरजगढ़ मोड़ के पास कार ने एक स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कैंपर वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार रुक गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और लोगों ने कार सवार युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक शराब के नशे में बताया जा रहा था। सूचना पर चिड़ावा थाना पुलिस के एसआई बलवीर मौके पर पहुंचे और कार सहित युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यहां देखें वीडियो
अभी हाल में हुई थी दो लोगों की मौत
इससे पहले अभी हाल में ही झुंझुनू ज़िले में रघुनाथपुरा टोल प्लाज़ा के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में शर्मिला और महेंद्र नाम के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। कार में सवार लोग एक धार्मिक यात्रा से लौट रहे थे। यह घटना सूरजगढ़ पुलिस स्टेशन इलाके में हुई। इससे पहले अगस्त में झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक हवा में पलटी खाते हुए सड़क पर जा गिरे।
रिपोर्टः अमित शर्मा
ये भी पढ़ेंः उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, 2 करोड़ रिश्वत लेते SOG एडिशनल SP का कथित दलाल गिरफ्तार
ACB की हिरासत में आरोपी सज्जन कुमार और बरामद रुपये
Image Source : REPORTER
राजस्थान के उदयपुर में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते एक दलाल को गिरफ्तार किया है। ACB ने दलाल सज्जन कुमार को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा है। मामले में रिश्वत की यह बड़ी रकम एक मुकदमे में मदद करने के एवज में मांगे जाने की बात सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक, ACB ने दलाल सज्जन कुमार को दो करोड़ रुपये कैश लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। ये रुपये दलाल ने SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर लिए थे। दावा है कि आरोपी कथित तौर पर एएसपी का दलाल है। हालांकि इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता।
मुकदमें में राहत के एवज में मांगी थी रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक मुकदमे में मदद करने और राहत दिलाने के एवज में बड़ी रकम की मांग की जा रही थी। शिकायत मिलने के बाद ACB ने पूरे मामले का सत्यापन कराया और इसके बाद रंगेहाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। इसी कार्रवाई के तहत ACB टीम ने दलाल सज्जन कुमार को 2 करोड़ रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह रकम SOG के एडिशनल SP मुकेश कुमार सोनी के नाम पर ली जा रही थी। मामले में अब ACB की टीम आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।
यहां देखें वीडियो
ACB कर रही मामले की जांच
इस बड़ी कार्रवाई को ACB के अधिकारी CI डॉ. सोनू शेखावत और ASP गोपाल स्वरूप मेवाड़ा की टीम ने अंजाम दिया। कार्रवाई DIG डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में की गई। वहीं, ACB मुख्यालय के स्तर पर भी इस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की गई। बताया गया है कि DG गोविंद गुप्ता और ADG स्मिता श्रीवास्तव के निर्देश पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल ACB की टीम पूरे मामले की जांच में जुटी है। यह पता लगाया जा रहा है कि 2 करोड़ रुपये की रिश्वत की डील कैसे तय हुई, इसमें और कौन-कौन लोग शामिल थे और रकम किसके लिए तथा किस मामले में ली जा रही थी। उदयपुर में हुई इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। ACB की आगे की जांच में पूरे मामले से जुड़े और भी तथ्य सामने आने की उम्मीद है।
रिपोर्ट-भगवान प्रजापत
ये भी पढ़ेंः RCA चुनाव में पांच नेता पुत्रों की एंट्री, समर्थन को लेकर बढ़ी हलचल, 29 सितंबर को होगी वोटिंग
आरसीए चुनाव
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के चुनाव में इस बार राजनीतिक परिवारों की मौजूदगी साफ नजर आ रही है। चुनाव में पांच नेता पुत्रों की एंट्री हुई हैं। पांचों ने आज नामांकन दाखिल किया। इसके साथ ही समर्थन को लेकर भी हलचल तेज हो गई है। आज नामांकन की आखिरी तारीख थी।  जिन नेता पुत्रों ने नामांकन दाखिल किया है उनमें स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के बेटे धनंजय सिंह खींवसर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बेटे पवन दिलावर, विधायक जसवंत यादव के बेटे मोहित यादव, राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी के बेटे आशीष तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़ के पुत्र पराक्रम सिंह राठौड़ शामिल हैं।
अंदरूनी समीकरणों को लेकर हलचल तेज
अब नामांकन भरने के साथ ही राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में समर्थन और अंदरूनी समीकरणों को लेकर हलचल तेज हो गई है। भाजपा समर्थित जिला क्रिकेट संघों की ओर से भी संकेत मिले हैं कि सरकार और संगठन से मिलने वाले निर्देशों के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी। धनंजय सिंह खींवसर ने कहा है कि उन्हें अभी सरकार की ओर से कोई सूचना नहीं मिली है। ऐसे में चुनाव को लेकर आने वाले दिनों में राजनीतिक और क्रिकेट संघों के स्तर पर होने वाली गतिविधियों पर नजर रहेगी।
अध्यक्ष पद के लिए नेता पुत्रों में मची होड़
बता दें कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 26 सितंबर है और वोटिंग 29 सितंबर को होगी। यह चुनाव हाईकोर्ट के निर्देश पर हो रहा है। आरसीए अध्यक्ष पद के लिए नेता पुत्रों में होड़ मची हुई है। अब 29 तारीख को पता चलेगा कि किसकी किस्मत चमकनेवाली है। दरअसल बीजेपी के सत्ता में आने के बाद से आरसीए की सत्ता एडहॉक कमेटी के पास थी। लेकिन ढाई साल बाद अब चुनाव होने के साथ ही निर्वाचित अध्यक्ष के हाथ में सत्ता आनेवाली है।
राजनीति की मुख्यधारा में आने का सरल रास्ता !
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव को राजनीति की मुख्यधारा में आने का सरल रास्ता माना जा रहा है। जैसे पहले छात्रसंघ के चुनाव को राजनीति की सीढ़ी माना जाता था उसी तरह क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी में शामिल होने को राजनीति की मुख्यधारा में शामिल होने का एंट्री प्वाइंट माना जाने लगा है।
बता दें कि नामांकन दाखिल करने की आज आखिरी तारीख है। 27 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी। 28 सितंबर को नाम वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद पात्र उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होगी। 29 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसी दिन रिजल्ट घोषित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
भाजपा के प्रसन्नचन्द मेहता बने जोधपुर के मेयर, कांटे की टक्कर के बीच हासिल की जीत
जयपुर, जोधपुर और कोटा में भाजपा की जीत
राजस्थान मेयर इलेक्शन रिजल्ट में भाजपा को बड़ी जीत मिली है, प्रदेश के तीन बड़े नगर निगमों (जयपुर, जोधपुर और कोटा) में मेयर पद पर बीजेपी ने बाजी मार ली है और इसके साथ ही प्रदेश के 10 नगर निगम में से 9 में बीजेपी ने बंपर जीत हासिल की है और तीनों निगम में भाजपा के मेयर बन गए हैं। जयपुर में सुनील कोठारी, जोधपुर में प्रसंग मेहता और कोटा में भाजपा की अनुसुईया गोस्वामी ने मेयर पद का चुनाव जीत लिया है। श्री गंगानगर जिले की श्री विजयनगर नगर परिषद का पहले रोका गया नतीजा भी आज घोषित किया जाएगा। राजस्थान की 309 नगर निकायों में से 308 में चुनावी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
कोटा में क्रॉस वोटिंग की चर्चा
कोटा में भाजपा की अनुसूईया गोस्वामी महापौर बनी हैं। जानकारी के मुताबिक कोटा नगर निगम में कांग्रेस पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की। कोटा नगर निगम में बीजेपी को 65 और कांग्रेस को 35 वोट मिले हैं। कहा जा रहा है कि चार कांग्रेस पार्षदों ने बीजेपी के पक्ष में मतदान किया। कांग्रेस के साथ 39 पार्षद ही रहे, जबकि बीजेपी को 65 वोट मिले, कांग्रेस को 35 वोट मिले। कांग्रेस खेमे में क्रॉस वोटिंग हुई। चार में से दो निर्दलीय उम्मीदवार पहले ही भाजपा को समर्थन दे चुके थे। कांग्रेस के पास 39 पार्षद है। 39 पार्षद होने के बाद भी कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी को 35 मत ही मिले।
जयपुर में भाजपा को बड़ी जीत
बीजेपी के सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के नए मेयर बन गए हैं। मेयर पद के लिए सुनील कोठारी 89 वोट मिले है। वहीं, कांग्रेस की सुनीता मावर को 60 वोट मिले है। कोठारी को पार्टी के पार्षदों के अलावा 11 अन्य वोट मिले और वे बहुमत का आंकड़ा पार जीते।  खास बात ये की माइनॉरिटी का एक वोट जो आईएमआईएम का था वो नोटा में चला गया मतलब एक तरह से भाजपा को ही सपोर्ट मिला। एक पार्षद ने बीजेपी और कांग्रेस दोनों को नकारते हुए नोटा के पक्ष में मतदान किया। बीजेपी को 11 निर्दलीय पार्षदों ने समर्थन दिया, जबकि कांग्रेस को तीन निर्दलीय उम्मीदवारों का वोट मिला।
जोधपुर में फंस गया था पेंच, भाजपा को मिली जीत
जोधपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के प्रसंग चंद मेहता 53 वोट लेकर विजयी हुए। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी को 6 वोटों से शिकस्त दी। जोधपुर नगर निगम के चुनाव के जो परिणाम सामने आए थे उसके अनुसार भाजपा ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की थी वहीं कांग्रेस ने 44 सीट पर जीत दर्ज की। एक सीट पर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक दल के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं 10 निर्दलीय पार्षदों ने जीत हासिल की थी।
ऐसे में जोधपुर नगर निगम के बोर्ड बनाने को लेकर पेंच फंस गया था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही सात पार्षदों को अपने पाले में ले लिया। इसके बाद कांग्रेस के लिए मेयर बनाना बहुत मुश्किल हो गया। जो 10 निर्दलीय पार्षद जीते उनमें से 6 कांग्रेस के प्रत्याशी थे। जिन्हें कांग्रेस ने अपनी पार्टी से निष्कासित कर दिया था। वहीं निर्दलीय जीते हुए पार्षदों में चार भाजपा के बागी थे। आज जब मेयर पद पर चुनाव शुरू हुआ तो जोधपुर नगर निगम भाजपा की बस पहुंची जिसमें 52 पार्षद थे, वहीं कांग्रेस की बस में 47 थे, जबकि आरएलपी के विजय पार्षद और राजू भाटी अकेले निगम पहुंचे थे।
क्रॉस वोटिंग को लेकर पुख्ता जानकारी नहीं
जिस प्रकार से बाड़ेबंदी की गई थी और जिस प्रकार से बस में 52 पार्षदों को बीजेपी लेकर पहुंची थी लेकिन बीजेपी को 53 वोट मिले हैं। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि आरएलपी के राजू भाटी ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया है और यदि ऐसा नहीं है तो कांग्रेस के खेमे से क्रॉस वोटिंग हुई है। हालांकि क्रॉस वोटिंग हुई है या नहीं, इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है, क्योंकि आरएलपी ने भाजपा के पक्ष में वोट दिया है उसे क्रॉस वोटिंग नहीं कहा जा सकता है।
ये भी पढ़ें:
उदयपुर में डिप्टी मेयर पद पर BJP कैंडिडेट दिनेश भट्ट की बड़ी जीत, कांग्रेस को मिले मात्र 24 वोट
प्रसन्नचन्द मेहता बने जोधपुर के मेयर।
Image Source : FB/PRASAN.MEHTA.1
इस वक्त की बड़ी खबर जोधपुर से सामने आ रही है। यहां बीजेपी की तरफ से प्रसन्नचंद मेहता को जोधपुर नगर निगम का मेयर चुन लिया गया है। इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जोधपुर के 100 पार्षदों में से 53 वोट बीजेपी को मिले। इसके अलावा कांग्रेस प्रत्याशी को 47 वोट मिले। इस तरह से बीजेपी के प्रसन्नचंद मेहता ने 6 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर ली है। महज 6 वोटों के अंतर से मिली जीत की वजह से इसे कांटे की टक्कर माना जा रहा है।
प्रसन्नचंद ने जताया आभार
जोधपुर नजर निगम से मेयर चुने जाने के बाद प्रसन्नचंद मेहता ने कहा, "मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल, संगठन महामंत्री अजय कुमार ने मुझ पर भरोसा करके जोधपुर की जनता की सेवा के लिए मुझे महापौर पद के लिए चुना। उनकी अपेक्षाओं और आशाओं पर खरा उतरा हूं। आज हमने 53 मत लेकर विजयश्री को प्राप्त किया है।"
प्रसन्नचंद मेहता ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि मुझे 100 के 100 वोट मिले, क्योंकि मेयर बनने के बाद पूरा पार्षद परिवार मेरा परिवार है। सबको साथ लेकर विकास के लिए जो भी काम किया जाना होगा, वह किया जाएगा। सबसे पहले तो दीपावली आ रही है, ऐसे में जोधपुर शहर को साफ और स्वच्छ रखा जाएगा। सड़के साफ की जाएंगी और रोशनी की उत्तम व्यवस्था की जाएगी।" उन्होंने आगे कहा कि पार्टी जिसको भी चुनेगी उसे उपमहापौर बनाया जाएगा।
निर्दलीय पार्षदों का अहम रोल
दरअसल, जोधपुर नगर निगम में इस बार निर्दलीय पार्षदों की वजह से मुकाबला कांटे का हो गया। यहां 10 निर्दलीय पार्षदों ने इस बार जीत दर्ज की। मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस खेमे ने दावा किया था कि इनमें से 6 कांग्रेस के बागी उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा खेमे से भी बागी होकर चुनाव मैदान में उतरे कुछ उम्मीदवार निर्दलीय के रूप में जीते हैं। वहीं अब मेयर चुने जाने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो गई है। जाहिर सी बात है कि बीजेपी ने 6 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है, ऐसे में निर्दलीय पार्षदों का अहम रोल रहा है। (इनपुट- चंद्रशेखर व्यास)
यह भी पढ़ें-
जयपुर नगर निगम में भी BJP की बड़ी जीत, सुनील कोठारी बने मेयर; जानें किसे कितने वोट मिले
सुनील कोठारी बने जयपुर नगर निगम के मेयर।
Image Source : FB/SUNILKOTHARIBJP
जयपुर: इस वक्त की बड़ी खबर जयपुर से सामने आ रही है। यहां भारतीय जनता पार्टी की तरफ से सुनील कोठारी जयपुर नगर निगम के मेयर चुन लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक भाजपा को 89 वोट मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी को 60 वोट, जबकि एक वोट NOTA को मिला है। बता दें कि जयपुर नगर निगम के मेयर चुनाव के लिए 150 वार्डों में मतदान हुआ था। इसकी मतगणना 15 सितंबर को हुई थी। वहीं अब पार्षदों ने मतदान कर अपना मेयर चुन लिया है। पार्षदों ने बीजेपी के सुनील कोठारी को भारी बहुमत से जयपुर नगर निगम का मेयर चुना है।
सुनील कोठारी कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात
वहीं जयपुर का मेयर चुने जाने के बाद सुनील कोठारी ने आभार व्यक्त किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर एक पोस्ट में सुनील कोठारी ने लिखा, "नवनिर्वाचित जयपुर महापौर सुनील कोठारी आज 25 सितम्बर 2026, सायं 7:00 बजे आप सभी कार्यकर्ताओं, मित्रों एवं परिवारजनों से स्नेहपूर्वक मुलाकात करने हेतु उपस्थित रहेंगे। स्थान: तिलक नगर एन्क्लेव, एष्टा एकेडमी के सामने, सूर्य मार्ग, तिलक नगर, LBS कॉलेज के पीछे, जयपुर। आप सभी सादर आमंत्रित हैं। कृपया पधारकर अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान करें।"
कार्यकर्ताओं का किया शुक्रिया
इससे पहले अपना नॉमिनेशन फाइल करने के बाद बीजेपी के सुनील कोठारी ने पार्टी नेताओं, चुने हुए प्रतिनिधियों और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया अदा किया था। कोठारी ने कहा कि उन्हें जयपुर के विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है और उन्होंने कहा कि वह पार्टी संगठन और शहर को आगे बढ़ाने के लिए काम करेंगे, साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और योजनाओं को हर घर तक पहुंचाएंगे।
15 सितंबर को आए पार्षद चुनाव के नतीजे
बता दें कि जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के चुनाव में बीजेपी, कांग्रेस के साथ निर्दलीय और बागी उम्मीदवारों के बीच भी मुकाबला देखने को मिला। जयपुर नगर निगम चुनाव में इस बार करीब 24.33 लाख मतदाता पंजीकृत थे। इनमें से लगभग 63.55 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। पार्षदों के चुनाव परिणाम 15 सितंबर को घोषित कर दिए गए थे, जिसके बाद से ही सभी की नजरें मेयर पद पर टिकी हुई थीं, जो आज स्पष्ट हो गया।
यह भी पढ़ें-
भाजपा की अनुसुइया गोस्वामी बनीं कोटा नगर निगम की मेयर, कांग्रेस पार्षदों ने की क्रॉस वोटिंग