Punjab News in Hindi, पंजाब समाचार, Latest पंजाब की ताजा खबर, पंजाब न्यूज़
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड
Image Source : REPORTER INPUT
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पंजाब फार्मेसी काउंसिल ने आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है। पंजाब फार्मेसी काउंसिल के चेयरमैन सुनील बंसल ने इस कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि समाजसेवी परमिंदर सिंह झोटा के हत्या मामले को लेकर फार्मासिस्ट के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि अश्वनी कुमार का फार्मासिस्ट रजिस्ट्रेशन, जो 10 जुलाई 2020 को जारी की गई थी, उसे रद्द कर दिया गया है।
आगे होने वाले घटनाक्रम पर सभी की नजरें
इस कार्रवाई को परमिंदर सिंह झोटा मामले में एक अहम घटनाक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। मामले को लेकर पहले से ही इंसाफ की मांग उठ रही है और अब फार्मेसी काउंसिल की इस कार्रवाई ने मामले को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। फिलहाल इस मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आगे होने वाले घटनाक्रम पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
मेडिकल स्टोर के मालिक ने मारी थी गोली
बता दें कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंदर झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा एक बुजुर्ग व्यक्ति को ड्रग्स बेचने के आरोप में दुकानदार से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। हलांकि बाद में अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।
हत्या के समय फेसबुक पर लाइव थे झोटा
परविंदर झोटा मानसा इलाके के रहने वाले थे और ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे। ड्रग्स के खिलाफ उन्होंने एक मुहिम छेड़ रखी थी। हत्या के समय झोटा फेसबुक पर लाइव थे।
पंजाब में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज
इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए थे। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मान ने 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत समीक्षा बैठक के लिए फिल्लौर में कहा था, ''गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा।'' उन्होंने कहा था कि घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और जांच के दौरान किसी भी साजिश का पता चलने पर उसका पर्दाफाश किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में एक्शन, DSP गिल और ड्रग इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड
परविंदर झोटा के पिता का बड़ा बयान, बोले- अमित शाह का विरोध हुआ तो इसे अपना विरोध समझूंगा
चेन स्नैचिंग की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के लुधियाना में चेन स्नैचिंग की एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। शहर के पॉश इलाके BRS नगर में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक्टिवा पर घर लौट रही एक महिला के गले से करीब 3 तोले की सोने की चेन झपट ली। चेन बचाने की कोशिश में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गई। हादसे में महिला के चेहरे और बाजू पर चोटें आईं। पूरी वारदात इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
एक्टिवा के बराबर बाइक लगाकर झपटी चेन
मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार देर शाम BRS नगर के आई ब्लॉक के पास हुई। पीड़ित महिला रजनी एक दुकान से एक्टिवा पर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उनका पीछा करने लगे। मौका मिलते ही बदमाशों ने अपनी बाइक रजनी की एक्टिवा के बराबर लगाई और पीछे बैठे आरोपी ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली।
चेन बचाने की कोशिश में सड़क पर गिरी रजनी
चेन बचाने के लिए हुई खींचतान में रजनी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक्टिवा समेत सड़क पर गिर पड़ी। गिरने से उसके चेहरे और बाजू पर चोटें आईं। मौके पर मौजूद राहगीरों ने उसे संभाला और प्राथमिक उपचार दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद उसके पति कमलजीत भी मौके पर पहुंच गए। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।
CCTV में कैद हुई चेन स्नैचिंग की LIVE तस्वीरें-
शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का आरोप
इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि लिखित शिकायत देने के बावजूद पुलिस की तरफ से कार्रवाई में ढुलमुल रवैया अपनाया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस मामले पर मीडिया के सामने कोई बयान देने को तैयार नहीं है। फिलहाल, CCTV में कैद इस वारदात ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस मामले में क्या कार्रवाई करती है और बाइक सवार आरोपियों की पहचान कर उन्हें कब तक गिरफ्तार किया जाता है।
दिव्यांग से स्नैचिंग, व्हीलचेयर पर पीछा करता रहा पीड़ित
इससे पहले हाल ही में पंजाब के जीरकपुर में व्हीलचेयर पर जा रहे दिव्यांग शख्स को 2 युवकों ने निशाना बनाकर उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। दिव्यांग ने व्हीलचेयर पर स्नैचरों का पीछा भी किया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
(रिपोर्ट- तुषार भारती)
यह भी पढ़ें-
आप भी सावधान रहें..., मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से कैसे हुई चेन स्नैचिंग? Video आया सामने
यूट्यूब से सीखा चेन स्नैचिंग का तरीका और उड़ाया मंगलसूत्र, पुलिस ने किया ऐसा खुलासा कि जान कर उड़ जाएंगे होश
पंजाब आप अध्यक्ष अमन अरोड़ा
Image Source : PTI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंजाब में NDA की सरकार बनने के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले बीजेपी और अकाली दल अपने दम पर पंजाब में सरकार बनाने के दावे करते थे, लेकिन अब NDA की सरकार बनने की बात कर रहे हैं। अरोड़ा ने कहा कि इससे पता चलता है कि दोनों ही पंजाब में सरकार बनाने की स्थिति में नहीं हैं।
अमन अरोड़ा ने आगे कहा कि अगर बीजेपी और अकाली साथ भी आ जाते हैं, तब भी इनकी सरकार पंजाब में नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि क्योंकि पंजाब के लोग 2007 से 2017 तक का शिरोमणि अकाली दल और बीजेपी गठबंधन का शासन भूले नहीं हैं, इसी दौरान पंजाब में ड्रग्स और गैंगस्टरों की शुरुआत हुई थी।
विधानसभा का सत्र 9 मिनट में स्थगित, विपक्ष ने उठाए सवाल
पंजाब विधानसभा के आज, 22 अक्टूबर के सत्र की कार्यवाही महज 9 मिनट चली। सदन में दिवंगत व्यक्तियों को श्रद्धांजलि देने के बाद कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई। जबकि सदन के लिए निर्धारित एजेंडे में दिनभर के कई काम सूचीबद्ध थे। सत्र के जल्द स्थगित होने पर विपक्ष ने सवाल उठाए। विपक्ष का आरोप है कि आम आदमी पार्टी सरकार विपक्ष का सामना करने से डर रही है।
अमन अरोड़ा बोले- संगरूर हादसे के कारण छोटा रखा गया सत्र
हालांकि, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी समझ के मुताबिक, विधानसभा अध्यक्ष ने हाल ही में संगरूर में सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगों के लिए आज सत्र छोटा कर दिया। उन्होंने विपक्ष को कहा कि कल सत्र में सभी काम होंगे और विपक्ष को पूरी तैयारी के साथ आना चाहिए।
बता दें कि पंजाब के संगरूर जिले के लेहरागागा में रविवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार शेवरले मैग्नम कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के शिकार हुए सभी मृतक लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए गए। मृतकों की पहचान करमजीत कौर, जीवन सिंह, निक्की, सरबजीत कौर, रणजीत कौर, करमजीत, रानी कौर, देशराज और तेजा राम के रूप में हुई।
ये भी पढ़ें-
'इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा...', अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए ऐसा क्यों कहा?
नेहा बोरा मामले में दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई जारी, मजिस्ट्रेट के नोटिस को दी है चुनौती
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
Image Source : PTI
पंजाब में उद्योगों की जरूरतों और स्थानीय युवाओं के कौशल के बीच तालमेल बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार ने 'हुनर पंजाब' पोर्टल लॉन्च किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में इस पोर्टल के साथ 'फास्ट-ट्रैक पंजाब इंसेंटिव्स मॉड्यूल' की शुरुआत की। सरकार की इस पहल का उद्देश्य उद्योगों को कुशल युवाओं की पहचान करने, उन्हें भर्ती करने और प्रशिक्षण देने के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसके जरिए पंजाब के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।
हुनर पंजाब का पोर्टल हो चुका लॉन्च
सरकार के मुताबिक, 'हुनर पंजाब' और 'फास्टट्रैक पंजाब' मिलकर उद्योगों के लिए राज्य के एकीकृत इंटरफेस का कौशल विकास और प्लेसमेंट स्तंभ तैयार करेंगे। यह पोर्टल लॉन्च हो चुका है और इसके विभिन्न मॉड्यूल चरणबद्ध तरीके से लागू किए जा रहे हैं।
उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर तालमेल पर जोर
पोर्टल लॉन्च करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी चार प्रमुख समस्याओं का जिक्र किया। इनमें उपलब्ध कुशल प्रतिभाओं की सीमित जानकारी, उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच तालमेल की कमी, कंपनियों की जरूरतों और युवाओं के कौशल के बीच सीधा संपर्क न होना और आवेदनों के निपटारे के लिए तय समय-सीमा का अभाव शामिल है।
'हुनर पंजाब' के जरिए इन कमियों को दूर करने की कोशिश की जा रही है, ताकि कंपनियों को अपनी जरूरत के मुताबिक प्रशिक्षित कर्मचारी तलाशने में आसानी हो और युवाओं को रोजगार पाने के लिए बेहतर अवसर मिल सकें।
सात विभागों के 1,700 से अधिक संस्थान जुड़े
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, सात प्रशासनिक विभागों के अंतर्गत आने वाले 1,700 से अधिक संस्थान पहले ही इस पोर्टल से जुड़ चुके हैं। यह शुरुआती भागीदारी राज्य में कौशल विकास, प्रशिक्षण और रोजगार से जुड़े संस्थानों को एक साझा मंच पर लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
चार प्रमुख मॉड्यूल के जरिए काम करेगा पोर्टल
'हुनर पंजाब' को चार प्रमुख मॉड्यूल में विकसित किया गया है। इनमें संस्थानों की खोज, भर्ती और प्लेसमेंट, इंटर्नशिप एवं औद्योगिक प्रशिक्षण और उद्योग-संस्थान सहयोग शामिल हैं।
संस्थान खोज मॉड्यूल: इसके जरिए कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार संबंधित शिक्षण और प्रशिक्षण संस्थानों की पहचान कर सकेंगी।
भर्ती और प्लेसमेंट मॉड्यूल: यह उद्योगों को कुशल युवाओं तक पहुंचने और भर्ती प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मदद करेगा। इसके जरिए स्थानीय प्रतिभाओं को औद्योगिक रोजगार से जोड़ने पर जोर है।
इंटर्नशिप और औद्योगिक प्रशिक्षण मॉड्यूल: इसके अंतर्गत उद्योगों, शिक्षण संस्थानों, विद्यार्थियों, पूर्व छात्रों और संबंधित विभागों के बीच इंटर्नशिप तथा औद्योगिक प्रशिक्षण की प्रक्रिया को एक मंच पर लाने की योजना है।
उद्योग-संस्थान सहयोग मॉड्यूल: इसके जरिए कंपनियों और शिक्षण संस्थानों के बीच औपचारिक साझेदारी को बढ़ावा दिया जाएगा, ताकि प्रशिक्षण और शिक्षा को उद्योगों की वास्तविक जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके।
MoU के जरिए उद्योगों और संस्थानों की साझेदारी
पोर्टल के माध्यम से उद्योगों और शिक्षण संस्थानों के बीच समझौता ज्ञापन यानी MoU के जरिए सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके तहत गेस्ट लेक्चर, फैकल्टी डेवलपमेंट, काम के दौरान प्रशिक्षण, प्लेसमेंट, पाठ्यक्रम में सुधार के सुझाव, बुनियादी ढांचे और तकनीकी सहायता तथा कॉरपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) के तहत सहयोग जैसी गतिविधियां शामिल होंगी।
इस व्यवस्था का उद्देश्य युवाओं को केवल सैद्धांतिक शिक्षा तक सीमित रखने के बजाय उन्हें उद्योगों की जरूरतों के मुताबिक व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। इससे कंपनियों को अपनी जरूरत के अनुरूप कार्यबल तैयार करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।
उद्योगों को कुशल कर्मचारी मिलेंगे: अमन अरोड़ा
पंजाब के उद्योग मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि ये हुनर पंजाब (Hunar Punjab) और फास्टट्रैक पंजाब’ (FastTrack Punjab) पोर्टल उद्योगों को कुशल कार्यबल तक पहुंच बनाने में मदद करेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि पंजाब के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार के अवसर मिलें। सरकार का जोर उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षित करने और स्थानीय स्तर पर भर्ती को प्रोत्साहित करने पर है।
ये भी पढ़ें:
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, CM मान ने किया CBI जांच का ऐलान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
Image Source : PTI
चंडीगढ़: पंजाब सरकार निवेशकों के लिए मंजूरी की प्रक्रिया आसान और तेज करने के लिए डिजिटल व्यवस्था को मजबूत कर रही है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 8 अक्टूबर 2026 को चंडीगढ़ में ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल के वित्तीय प्रोत्साहन मॉड्यूल ‘पासबुक’ की शुरुआत की थी। इसके साथ ‘HUNAR पंजाब’ पोर्टल भी लॉन्च किया गया। सरकार के मुताबिक, अब निवेशक ऑनलाइन आवेदन करने, फीस जमा करने और मंजूरी की स्थिति जानने के साथ-साथ अपने लिए उपलब्ध वित्तीय प्रोत्साहनों की जानकारी भी पोर्टल पर देख सकेंगे।
एक पोर्टल, एक संपर्क केंद्र से पूरी प्रक्रिया
पंजाब सरकार की इस व्यवस्था का उद्देश्य निवेशकों को अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने से बचाना है। ‘इन्वेस्ट पंजाब’ को निवेशकों के लिए एकल संपर्क केंद्र बनाया गया है। निवेश संबंधी शुरुआती बातचीत से लेकर मंजूरी, निर्माण, उत्पादन और भविष्य में कारोबार के विस्तार तक निवेशकों को सहायता देने की व्यवस्था है। सरकार इसे ‘एक कार्यालय, एक पोर्टल’ और ‘सिंगल विंडो-सिंगल पेन’ मॉडल के रूप में पेश कर रही है। इसका मकसद जिम्मेदारी तय करना और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बेहतर बनाना है।
ऑनलाइन आवेदन, फीस और मंजूरी की स्थिति की जानकारी
‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ के जरिए निवेशक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, फीस जमा कर सकते हैं और अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं। पोर्टल पर 200 से अधिक व्यावसायिक सेवाएं और करीब 50 प्रमुख नियामकीय मंजूरियां उपलब्ध हैं। निवेश संबंधी आवेदनों की तय समयसीमा के भीतर निगरानी की जाती है और उन्हें 45 दिनों में निपटाने का लक्ष्य है। मुख्यमंत्री ने 8 अक्टूबर को कहा,
'फास्ट-ट्रैक पंजाब पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने वाले निवेशकों को सभी मंजूरियां 45 दिनों के भीतर मिलेंगी।'
‘सिंगल विंडो-सिंगल पेन’ व्यवस्था के तहत लागू मामलों में ऑटो-डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान भी है। इसका अर्थ है कि निर्धारित समयसीमा में फैसला नहीं होने पर, संबंधित नियमों और शर्तों के अधीन, मंजूरी को स्वीकृत माना जा सकता है।
अब पोर्टल पर दिखेगी वित्तीय प्रोत्साहन की जानकारी
‘पासबुक’ मॉड्यूल की शुरुआत से निवेशकों को उनके लिए उपलब्ध वित्तीय प्रोत्साहनों की जानकारी एक ही जगह मिलने की व्यवस्था की गई है। वे पोर्टल के माध्यम से इन प्रोत्साहनों की स्थिति भी देख सकेंगे। इससे उन्हें अलग-अलग कार्यालयों और प्रक्रियाओं पर निर्भर रहने की जरूरत कम होगी। मुख्यमंत्री मान ने कहा,
'निवेशक अब इन प्रोत्साहनों की स्थिति पोर्टल के जरिए देख सकेंगे। उन्हें इसके लिए कई कार्यालयों और अलग-अलग प्रक्रियाओं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।'
इस सुविधा का उद्देश्य वित्तीय प्रोत्साहन से जुड़ी जानकारी में पारदर्शिता बढ़ाना और निवेशकों के लिए प्रक्रिया को सरल बनाना है।
विभागों में डिजिटल व्यवस्था से देरी कम करने की कोशिश
सरकार ने विभिन्न विभागों में ई-ऑफिस और ऑनलाइन प्रणालियां लागू की हैं, ताकि अनावश्यक देरी कम हो और कामकाज में जवाबदेही बढ़े। उद्योग एवं निवेश मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनका विभाग पूरी कार्यप्रणाली को डिजिटल बना रहा है, जिससे निवेश परियोजनाओं को मंजूरी मिलने में बाधाओं का सामना न करना पड़े। सरकार का कहना है कि डिजिटल व्यवस्था से आवेदन की निगरानी आसान होगी और निवेशकों को अपनी परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी मिल सकेगी।
कारोबार शुरू करने के नियमों में भी बदलाव
1 जून को हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL) के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने पंजाब राइट टू बिजनेस एक्ट में संशोधनों की जानकारी दी थी। इन बदलावों के तहत निर्धारित समयसीमा में सैद्धांतिक मंजूरी देने की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा, कारोबार की पहचान के लिए पैन आधारित पहचान प्रणाली का भी जिक्र किया गया। इन उपायों का उद्देश्य कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाना और निवेशकों को शुरुआती स्तर पर जरूरी मंजूरियां समय पर उपलब्ध कराना है।
कारोबार सुधारों के लिए पंजाब को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान
नवंबर 2025 में उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान 2024 के तहत पंजाब को ‘टॉप अचीवर’ का दर्जा दिया था। द वीक की रिपोर्ट के मुताबिक, यह पहचान कारोबार शुरू करने, निर्माण परमिट से जुड़ी सुविधाओं, निवेश को बढ़ावा देने और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधारों के लिए दी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक पंजाब में 1.89 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है और इससे 6.31 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ और ‘पासबुक’ जैसी डिजिटल पहलों के जरिए सरकार का लक्ष्य निवेश प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है।
CBI ने परविंदर सिंह झोटा मर्डर केस की जांच शुरू कर दी है।
Image Source : PTI
पंजाब के परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। इस केस में कार्रवाई करते हुए पंजाब सरकार ने DSP हरजिंदर सिंह गिल को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा, ड्रग इंस्पेक्टर नरेश कुमार को भी निलंबित किया गया है। इससे पहले, पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीते मंगलवार को कहा था कि उनकी सरकार ने ड्रग के खिलाफ अभियान चलाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा के मर्डर की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।
सीएम मान ने स्वीकार की झोटा के परिजनों की मांग
सीएम भगवंत मान ने झोटा की फैमिली के प्रति एकजुटता दिखाते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पंजाबी में लिखा था, 'हम नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। फैमिली की मांग स्वीकार करते हुए हम यह मामला सीबीआई को सौंप रहे हैं। नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ हमारी लड़ाई पूरी ताकत से जारी है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए हमें जो भी कड़े कदम उठाने होंगे, उनसे हम पीछे नहीं हटेंगे।'
ड्रग के अवैध कारोबार के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से हुई हत्या!
गौरतलब है कि परविंदर सिंह झोटा के परिजन उनकी हत्या की जांच CBI से कराने की मांग कर रहे थे। परविंदर सिंह झोटा, दवा की दुकानों पर ड्रग की अवैध बिक्री के विरुद्ध आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। उनकी 13 अक्टूबर को मानसा के एक बिजी मार्केट में स्थित दवा दुकान के अंदर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
मर्डर के वक्त फेसबुक पर लाइव थे परविंदर सिंह झोटा
जानाकारी के मुताबिक, दवा की दुकान में एक बुजुर्ग को ड्रग बेचे जाने को लेकर प्रश्न उठाए जाने के बाद शॉप के मालिक अश्विनी कुमार ने झोटा पर गोली चला दी थी। अश्विनी कुमार को राजस्थान के सालासर से डिटेन किया गया था। यह वारदात उस समय हुई जब परविंदर सिंह झोटा फेसबुक पर लाइव थे। इससे पहले, हाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी पंजाब पहुंचे थे और परविंदर सिंह झोटा के परिजनों से मुलाकात की थी।
ये भी पढ़ें- मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में CBI ने शुरू की कार्रवाई, दर्ज हुई FIR, 7 दिन बाद भी नहीं हुआ अंतिम संस्कार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
Image Source : PTI
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के फ्रांस दौरे से लौटते ही बवाल मच गया। दरअसल, आम आदमी पार्टी (AAP) ने दावा किया कि फ्रांस से लौटते समय भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर करीब तीन घंटे तक रोके रखा और 50 हजार रुपये का चालान किया गया। इसे लेकर AAP नेता सौरभ भारद्वाज और बलतेज पन्नू ने इसे लेकर केंद्र पर निशाना साधा।
केंद्र का ये अहंकार अब खत्म होना चाहिए- AAP
सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''सीएम मान को हवाई अड्डे पर करीब 3 घंटे तक रोका गया। पंजाब के मुख्यमंत्री अपने राज्य के प्रोडक्ट्स को लॉन्च करने पेरिस गए थे और ये सब उन्होंने केंद्र सरकार के NOC न दिए जाने की चुनौती के बाद किया था।'' आप नेता ने कहा कि केंद्र का ये अहंकार अब खत्म होना चाहिए। दशहरा पर तो रावण का अहंकार भी खत्म हो गया था।
CM मान को क्यों रोका गया?
वहीं, सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान और उनके स्टाफ पर 50 हजार की कस्टम ड्यूटी लगाई गई है। मुख्यमंत्री मान के साथ उनका स्टाफ था, उनके भी सामान की चेकिंग की गई थी। लेकिन चेकिंग के दौरान कुछ चीजें डिक्लेयर नहीं की गई थी लिहाजा उस पर ड्यूटी लगी है।
दरअसल, विदेश से जब कोई वापस आता है तो एंट्री के 2 चैनल होते है पहला ग्रीन और दूसरा रेड। ग्रीन चैनल से यात्री तब जाता जब वो विदेश से कोई सामान ना लाया हो या अगर कोई सामान लाया हो तो वो डिक्लेयर कर दिया हो। रेड चैनल से यात्री तब जाता जब वो विदेश से सामान लाया हो तो वो डिक्लेयर करना हो। भगवंत मान और उनका स्टॉफ सामान को डिक्लेयर किए बिना ग्रीन चैनल से जा रहे थे इसलिए उन्हें रोका गया था।
'पेरिस में महावाणिज्य दूत भी सीएम से मिलने नहीं आए'
इससे पहले पंजाब AAP के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने इस घटना को केंद्र सरकार द्वारा मान की विदेश यात्राओं को "बार-बार" अनुमति न देने, पंजाब के फंड को रोके रखने और किसानों के विरोध प्रदर्शन से निपटने के तरीके से जोड़ा। उन्होंने केंद्र पर पंजाब की प्रगति के रास्ते में "रुकावटें" पैदा करने का आरोप लगाया। पन्नू ने दावा किया कि सीएम मान दुनिया के दूसरे सबसे बड़े खाद्य महोत्सव में पंजाब के प्रसिद्ध उत्पादों को पेश करने गए थे। हाईकोर्ट ने स्पष्ट निर्देश दिया था कि मान को उचित प्रोटोकॉल दिया जाए, लेकिन केंद्र की मंशा इतनी खराब है कि पेरिस में महावाणिज्य दूत भी सीएम से मिलने नहीं आए।"
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री के प्रति केंद्र की "नाराजगी और अपमानजनक व्यवहार" यहीं नहीं रुका। पन्नू ने कहा, "जब मान पेरिस से लौटे और दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो उन्हें जानबूझकर 3 घंटे तक रोका गया। बहाने बनाए गए कि 'आपका सामान अभी आ रहा है' और 'आपके सामान की जांच की जा रही है।' ये बातें सरासर झूठी और पंजाब का अपमान थीं।"
'अधिकारियों ने खुद स्वीकार किया वे दबाव में थे'
उन्होंने दावा किया, "तीन घंटे बाद जब मान को जाने दिया गया और वह अपना सामान गाड़ी में रखकर रवाना होने वाले थे, तभी अधिकारी दौड़ते हुए उनके पास आए और कहा कि उन पर 'ऊपर से भारी दबाव' था।" पन्नू ने आरोप लगाया, "इसके बाद उन्होंने 50 हजार रुपये का चालान काट दिया। अधिकारियों ने खुद स्वीकार किया कि वे दबाव में थे। इससे साबित होता है कि पूरी घटना ऊपर से मिले आदेशों के तहत अंजाम दी गई।"
'आप' नेता ने कहा, ''क्या किसी भारतीय राज्य के मुख्यमंत्री को कभी इस तरह एयरपोर्ट पर तीन घंटे तक रोका गया है? क्या किसी राज्य के मुख्यमंत्री का 50 हजार रुपये का चालान काटकर कभी इस तरह अपमान किया गया है? ऐसा सिर्फ इसलिए हो रहा है, क्योंकि मान पंजाबी हैं, पंजाब के मुख्यमंत्री हैं और पंजाब की बेहतरी के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं।''
यह भी पढ़ें-
पंजाब में BJP के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा पर हमला, धारदार हथियार से किया गया वार
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की हड़ताल, दफ्तरों में अटक सकते हैं काम
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
पंजाब के होशियारपुर में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा और उनके साथी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। मंगलवार रात हुई इस घटना में दोनों घायल हो गए। हमले में रंजीत सिंह राणा के सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने बुधवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
धारदार हथियारों से किया गया हमला
जानकारी के मुताबिक, रंजीत सिंह राणा अपनी दुकान पर मौजूद थे, तभी कथित तौर पर कुछ अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियारों से वार किए, जिससे राणा के सिर में चोट आई। इस दौरान उनके साथी को भी चोटें आईं। घटना के बाद दोनों घायलों को इलाज के लिए होशियारपुर के सिविल अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
होशियारपुर सिटी थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घायलों के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। घायलों के बयान दर्ज होने और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना से जुड़े तथ्यों का पता लगाने में जुटी है।
बीजेपी नेता पर हमला, राजनीतिक स्तर पर बना चर्चा का विषय
होशियारपुर में BJP के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह राणा और उनके सहयोगी पर हुआ हमला राजनीतिक और स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। इस मामले में सबसे अहम सवाल यह है कि हमला किसने किया और इसके पीछे क्या कारण था। क्या यह किसी व्यक्तिगत रंजिश का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, इसका पता पुलिस की जांच और घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल किसी भी संभावित कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी फुटेज
घटना के बाद पुलिस के सामने हमलावरों की पहचान करने, घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने और हमले की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है। आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
पीटीआई के इनपुट के साथ
ये भी पढ़ें:
'फ्रांस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, 50 हजार का जुर्माना लगाया', AAP का दावा
भगवंत मान
Image Source : PTI
चंडीगढ़: पंजाब में आज करीब 3 लाख सरकारी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित होने की आशंका है। कर्मचारियों की मांगों को लेकर सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच टकराव देखने को मिल रहा है। हड़ताल के चलते आम लोगों को सरकारी दफ्तरों में अपने काम करवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मांगों को लेकर खोला मोर्चा
पंजाब में सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर हलचल तेज हो गई है।  ऐसे में सरकारी कार्यालयों के कामकाज पर असर पड़ने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पंजाब के तीन लाख सरकारी कर्मचारी बुधवार और गुरुवार को हड़ताल पर रहेंगे। इन कर्मचारियों ने आकस्मिक अवकाश पर जाने का ऐलान किया है। इससे राज्यभर में सरकारी दफ्तरों का कामकाज प्रभावित होने की आशंका है।
वहीं इस हड़ताल का असर पंजाब सिविल सचिवालय के कामकाज पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा पंजाब रोडवेज और पीआरटीसी की बस सर्विस होने की संभावना है। बता दें कि पंजाब सरकार के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर लंबे अर्से से मोर्चा खोल रखा है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि उनकी मांगों पर जरूरी एक्शन नहीं लिया गया लिहाजा दो दिन का सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर प्रदर्शन करने का फैसला लिया गया।
सरकारी बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका
इस हड़ताल का रोडवेज सर्विस पर ज्यादा असर पड़ सकता है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। करीब 3,000 से अधिक सरकारी बसों का संचालन प्रभावित होने की आशंका है। पंजाब रोडवेज, पनबस (PUNBUS) और पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के संविदा और आउटसोर्स कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पंजाब के साथ-साथ चंडीगढ़ और दूसरे राज्यों के लिए बस सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
मंगलवार शाम से ही बस सेवाओं पर असर
पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के एक सदस्य के मुताबिक, मंगलवार दोपहर बाद विभिन्न डिपो के ड्राइवरों और कंडक्टरों ने रात में ठहराव वाली लंबी दूरी की बस सेवाएं चलाने से इनकार कर दिया। इसके बाद बसों को वापस डिपो में खड़ा कर दिया गया। यूनियन ने कहा है कि बुधवार सुबह पहली शिफ्ट से कोई भी सरकारी बस सड़क पर नहीं निकलेगी। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों को लेकर सरकारी अधिसूचनाएं जारी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
कर्मचारियों की मांग
कर्मचारी संगठन संविदा पर काम कर रहे ड्राइवरों, कंडक्टरों और वर्कशॉप मैकेनिकों को विभागीय सेवा नियमों के तहत नियमित करने की मांग कर रहा है। इसके अलावा आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए सीधे विभाग के माध्यम से अनुबंध करने और निजी भर्ती एजेंसियों को खत्म करने की मांग भी उठाई गई है।
ये भी पढ़ें:
परमिंदर झोटा को SGPC ने दिया शहीद का दर्जा, सिख म्यूजियम में लगेगी तस्वीर, घायल युवकों को आर्थिक मदद का ऐलान
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
सीबीआई ने पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच अपने हाथ में ले ली है। मृतक परविंदर सिंह झोटा के शव का पोस्टमार्टम अभी तक नहीं हुआ है। न ही अभी तक शव का अंतिम संस्कार किया गया है। सीबीआई अधिकारियों की एक टीम हत्या के सभी पहलुओं की जांच के लिए पंजाब पहुंच चुकी है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषणा की थी कि इस घटना की जांच सीबीआई से कराई जाएगी।
सीएम मान ने CBI को सौंपी थी मामले की जांच
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ''हम मादक पदार्थ के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए हम इस मामले की जांच सीबीआई को सौंप रहे हैं। मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ हमारी जंग पूरी ताकत से जारी है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए हमें जो भी कड़े कदम उठाने पड़ेंगे, हम उनसे पीछे नहीं हटेंगे।''
13 अक्टूबर को दुकान के अंदर हुई थी हत्या
झोटा के परिजन इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे थे। झोटा दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। उनकी 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित दवा की दुकान के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आरोपी को सालासार से लिया गया हिरासत में
झोटा की हत्या के मामले में दुकान मालिक अश्वनी कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया। कुमार पर आरोप है कि जब झोटा ने एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने को लेकर उससे सवाल किया, तो उसने झोटा पर गोली चला दी।
7 दिन बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार
इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। झोटा की गोली मारकर हत्या किए जाने के सात दिन बाद भी उनके शव का पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार नहीं हो सका है। उनके परिजन एवं समर्थक इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिल जाता, तब तक वे अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात
पंजाब में ड्रग्स के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
Image Source : X@AMITSHAH
लुधियाना: पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "पंजाब की स्थिति बहुत ही खराब है। पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। मैं चिट्टा (ड्रग्स) से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ।"
2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे- शाह
शाह ने साफ कहा, "2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे। पंजाब के हर जिले में नशा माफिया है। ड्रग्स माफिया को पाताल से ढूंढकर निकालेंगे।"
अमित शाह ने कहा, "आज मैं गुरुदासपुर, संगरुर और मानसा, पंजाब के 3 स्थानों पर जाकर आया हूं। गुरुदासपुर में 40 साल का विक्रमजीत सिंह, संगरुर में गुलजार सिंह और मानसा में परविंदर सिंह झोटा, इन तीनों की नशे के खिलाफ लड़ाई के कारण या तो हत्या हुई है या उन्हें आत्महत्या करनी पड़ी है।"
मैंने अपने आप को कभी इतना दुखी नहीं पाया- शाह
अमित शाह ने कहा, "मैं 30 सालों से विधानसभा और लोकसभा में चुनकर आता हूं। कई जगहों पर कई हादसों में मैंने परिवारजनों से मिलने का काम किया और उन्हें सांत्वना दी लेकिन आज मैं देश और पंजाब की जनता को बताना चाहता हूं कि मैंने अपने आप को कभी इतना दुखी नहीं पाया है।"
अमित शाह ने कहा, "इन तीनों के परिवार से जब मैं मिला, तो वहां चिट्टा के व्यापार से पीड़ित और परेशान लोग भी जमा हुए थे। इन्होंने जो पंजाब की स्थिति बताई, वो दिल्ली के कागजों की रिपोर्ट में जो पढ़ते हैं, उससे कई गुना ज्यादा झकझोर देने वाली है।"
AAP पर साधा निशाना
अमित शाह ने AAP पर निशाना साधते हुए कहा, "मैं AAP सरकार से पूछना चाहता हूं कि किसी ने बेटा खोया है, किसी ने भाई और पति खोया है, इन सबका यहां की AAP की सरकार के पास क्या जवाब है। बहाना बहाने के अलावा मैंने कोई जवाब नहीं सुना। मैं जब पहले पंजाब आया था तो मैंने नशा मुक्त पंजाब की रैली को संबोधित किया था। मैं नशा के कारोबार को समाप्त करने की अपील करने के लिए आया था। उल्टा मुझ पर ही आरोप मढ़े गए। आज भी मैं दुखी लोगों को सांत्वना देने आया लेकिन मुझे मेरे नाम के साथ गाली-गलौच किया गया। मैं उनको केवल इतना ही कहना चाहता हूं कि मुझे अपशब्द कहने से कुछ नहीं होगा, लेकिन नशे के कारोबार को तो समाप्त करिए।"
शाह ने किया सवाल- ये ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं के पास कैसे पहुंचती है?
अमित शाह ने कहा, "मैं AAP को याद करवाने आया हूं कि आप 3 महीने में नशे के कारोबार खत्म करने का वादा करके पंजाब की गद्दी पर बैठे हो। 5 साल हो गए। कारोबार दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि आपके सिपाही भी पकड़े जाते हैं। उनके पास से 10-12 किलो हेरोइन पकड़ी जाती है। जो नशे के कारोबार का विरोध करते हैं, उन्हें आत्महत्या करनी पड़ती है या मार दिया जाता है।"
अमित शाह ने कहा, "पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। ये ड्रग्स पुड़िया बनकर पंजाब के युवाओं के पास कैसे पहुंचती हैं?"
गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर अब तक 20,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमित शाह ने बताया कि गुजरात और महाराष्ट्र के बंदरगाहों पर अब तक 20,000 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की गई है।
अमित शाह की पूरी स्पीच सुनिए-
इससे पहले खबर सामने आई थी कि परविंदर झोटा के पिता का बड़ा बयान सामने आया और वह बोले- अमित शाह का विरोध हुआ तो इसे अपना विरोध समझूंगा।
ये भी पढ़ें-
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात
विक्रमजीत सिंह के घर पर अमित शाह
Image Source : ANI
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब पहुंचे। उनका राज्य में नशे के खिलाफ आवाज उठाने के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मिलने के लिए गुरदासपुर, संगरूर और मानसा का एक दिवसीय दौरा करने का कार्यक्रम है। शाह के पंजाब दौरे से पहले इन तीनों जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात
अमित शाह सबसे पहले गुरदासपुर जिले के बटाला स्थित मारी पनवां गांव पहुंचे, जहां वह बिक्रमजीत सिंह के परिवार से मुलाकात की। बिक्रमजीत की 15 अक्टूबर को कथित तौर पर अपने इलाके में मादक पदार्थों की बिक्री का विरोध करने के कारण हत्या कर दी गई थी। हालांकि, पुलिस ने कहा था कि यह हत्या दो समूहों के बीच मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद का नतीजा थी।
तूर बनजारा गांव पहुंचे अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संगरूर जिले के तूर बनजारा गांव पहुंचे। वे गुलजार सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे। गुलजार सिंह ने पिछले महीने नशे के मुद्दे को उठाने के बाद आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सदस्यों द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित और अपमानित किया गया था। परिवार इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है। वहीं, विपक्षी दल नशे के मुद्दे को लेकर राज्य सरकार पर हमलावर हैं।
मानसा में झोटा के परिवार से करेंगे मुलाकात
इसके बाद अमित शाह मानसा जाएंगे, जहां वह नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात करेंगे। झोटा की पिछले सप्ताह एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने हत्या कर दी थी। झोटा के पिता भीम सिंह ने सोमवार को कहा था कि शाह से मुलाकात के दौरान वह अपने बेटे की हत्या की सीबीआई से जांच की मांग उठाएंगे। वह दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए जाने जाते थे। उनकी 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में स्थित दवा दुकान के भीतर दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
आरोपी को सालासार से लिया गया था हिरासत में
दवा दुकान में एक बुजुर्ग को नशीले पदार्थ बेचे जाने को लेकर सवाल करने के बाद दुकान के मालिक अश्विनी कुमार ने झोटा पर गोली चला दी थी। कुमार को राजस्थान के सालासर से हिरासत में लिया गया था। घटना उस वक्त हुई जब झोटा फेसबुक पर लाइव थे। इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक घमासान शुरू हो गया। पंजाब में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। शाह के दौरे से कुछ घंटे पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, CM मान ने किया CBI जांच का ऐलान
झोटा हत्याकांड की जांच करेगी सीबीआई।
Image Source : PTI
चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या मामले में बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपने का ऐलान किया है। सीएम भगवंत मान ने परविंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति अपनी संवेदना भी जताई है। बता दें कि परविंदर सिंह झोटा का परिवार इस हत्या की CBI जांच की मांग कर रहा था।
सीएम ने CBI जांच का किया ऐलान
सीएम मान ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी। अपनी एक्स पोस्ट में सीएम मान ने लिखा, "नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परविंदर सिंह झोटा के पिता और उनके परिवार के साथ हम हर समय मजबूती से खड़े हैं। परिवार की मांग को स्वीकार करते हुए, हम यह मामला CBI को सौंप रहे हैं। नशे के कारोबारियों के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक है। पंजाब को नशामुक्त बनाने के लिए हमें जो भी सख्त कदम उठाने पड़ेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे।"
रवनीत बिट्टू ने साधा निशाना
वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू ने पंजाब सरकार द्वारा झोटा केस की जांच सीबीआई को सौंपने पर पलटवार किया है। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अगर पंजाब का दर्द समझा होता, तो आज हर जगह तस्वीरों पर जूते के हार, कालिख नहीं पोत रहे होते। लोगों के भारी विरोध के आगे आखिरकार इस हिटलरी घमंड को झुकना पड़ा। साढ़े चार साल तक पंजाब को 'गोरों' और गैंगस्टरों के हाथ में रखा गया, लेकिन अब दशहरे के मौके पर जब होम मिनिस्टर अमित शाह पंजाबियों की मांगें पूरी करने और गोरों को जड़ से उखाड़ फेंकने का संकल्प लेने आ रहे हैं, तो उसी डर से अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए रातों-रात 'झोटा केस' CBI को सौंपने पर मजबूर हो गए! यह इंसाफ नहीं, डरपोक और भगोड़ी सरकार का ड्रामा है। पंजाब अब बहाने नहीं, पूरा हिसाब मांगता है।"
झोटा की दिनदहाड़े हुई थी हत्या
बता दें कि केमिस्ट की दुकानों पर नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पहचाने जाने वाले परविंदर सिंह झोटा की 13 अक्टूबर को मानसा के एक व्यस्त बाजार में, दिनदहाड़े एक मेडिकल स्टोर के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मेडिकल स्टोर के मालिक अश्वनी कुमार ने झोटा पर गोली चलाई थी, जब झोटा ने उससे एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने के बारे में सवाल किया था। आरोपी को राजस्थान के सालासर से हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें-
'रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी, ऐसा कभी नहीं हुआ', विजयादशमी समारोह में संघ प्रमुख मोहन भागवत का संबोधन
गोली चलाने वाले पुलिसकर्मी की भी गई जान
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के मानसा से बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। मानसा में एक पुलिसकर्मी ने अपने ही परिवार पर गोलियां चला दीं। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। परिवार पर गोलियां चलाने की घटना में पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत की मौत हो गई है। वहीं, उसकी पत्नी हरप्रीत कौर और दूसरे बेटे दिलशान को गंभीर हालत में इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया है।
गोली लगने से पुलिसकर्मी की अस्पताल में मौत
जानकारी के मुताबिक, इस घटना में पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह, उसकी पत्नी और दोनों बेटे गोली लगने से घायल हुए थे। सभी को इलाज के लिए मानसा के सिविल अस्पताल लाया गया था। जहां उपचार के दौरान पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह और उसके बेटे जोत की मौत हो गई। वहीं, गंभीर हालत को देखते हुए पत्नी हरप्रीत कौर और बेटे दिलशान को दूसरे अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
छुट्टी पर थे पुलिसकर्मी गुरविंदर सिंह
बताया जा रहा है कि गुरविंदर सिंह मानसा के डिप्टी कमिश्नर के गनमैन के तौर पर सेवाएं निभा रहा था। पिछले दो दिनों से छुट्टी पर चल रहा था। फिलहाल, इस घटना के पीछे के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आनी बाकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में दुख का माहौल है।
SSP मानसा वैभव चौधरी ने कहा आज जो गोलीबारी की घटना हुई है। यह पारिवारिक झगड़ा था। खुद पंजाब पुलिस कर्मचारी ने ही अपने परिवार पर फायरिंग की है। दो लोगों की मौत हो चुकी है।
पंजाब के शाही इमाम को जान से मारने की धमकी
वहीं, दूसरी ओर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मोहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी को बठिंडा दौरे के दौरान एक अज्ञात नंबर से फोन पर जान से मारने की धमकी मिली। जामा मस्जिद लुधियाना के अध्यक्ष मुहम्मद मुस्तकीम ने बताया कि धमकी मिलने के तुरंत बाद इमाम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इमाम को पत्र और सोशल मीडिया के जरिए धमकियां मिल चुकी हैं।
मुस्तकीम ने कहा कि इमाम की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग को लेकर पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव और लुधियाना के पुलिस आयुक्त को बार-बार पत्र व ईमेल भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जामा मस्जिद की टीम इस मामले को गंभीरता से ले रही है।
प्रवीण ऋषि की रिपोर्ट (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
पूर्व सास से विवाद को लेकर सरेआम मारपीट, फिर कार बैक कर दो लोगों को कुचला, दोपहिया वाहनों को भी रौंदा-VIDEO
ये खबर अपडेट हो रही है...
कार ने दो लोगों को कुचला
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के लुधियाना जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पूर्व सास से विवाद के बाद आरोपी ने कार से दो लोगों को कुचल दिया। कार चालक ने दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया है। लुधियाना के गुरु नानक नगर स्थित पम्मा मार्केट इलाके में रविवार के दिन एक जस्सी नामक महिला बाउंसर से विवाद के दौरान उसके दलवीर सिंह उर्फ काका नामक एक पूर्व दामाद पर कार से दो लोगों को कुचलने का आरोप लगा है।
कार को तीन बार किया आगे-पीछे
सामने आए घटना के वीडियो फुटेज में आरोपी कार को तीन बार आगे-पीछे करता दिखाई दे रहा है, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान उसने कई दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद जब वहां एकत्रित हुई भीड़ ने आरोपी की कार पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू किए तो आरोपी खुद को घिरता देख वहां से कार लेकर फरार हो गया।
पूर्व सास के साथ की मारपीट
प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, जस्सी नामक महिला अपनी ड्यूटी पर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ी होकर ऑटो का इंतजार कर रही थी। तभी लोहारा गांव निवासी उसका पूर्व दामाद दलवीर सिंह भी वहां पहुंचा और उससे चल रहे पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट शुरू कर दी।
पूर्व सास की तोड़ी उंगली
आरोप है कि उसने महिला जस्सी के हाथ मरोड़े, हथियार दिखाए और इस झगड़े में उसकी एक उंगली भी तोड़ दी। इस दौरान महिला जस्सी को बचाने पहुंची कमलप्रीत कौर नामक उसकी बेटी के साथ भी आरोपी ने गाली-गलौज और हाथापाई की।
कमलप्रीत और दलवीर का हो चुका है तलाक
प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक कमलप्रीत और दलवीर का तलाक हो चुका है। आरोपी दलवीर कमलप्रीत और उसके आठ वर्षीय बेटे को जान से मारने की धमकियां भी देता रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस में दी गई अपनी शिकायत ये भी दावा किया है कि आरोपी दलवीर सिंह चिट्टा (नशा) बेचता है और उसके खिलाफ पहले से हत्या का मामला दर्ज है। वह जमानत पर बाहर है।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
हालांकि, पीड़ितों द्वारा इस घटना संबंधी बनती कानूनी कार्रवाई को लेकर पुलिस पर भी ढुल मूल रवैया इख़्तियार करने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने आकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
तुषार भारती की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
परविंदर झोटा के पिता का बड़ा बयान, बोले- अमित शाह का विरोध हुआ तो इसे अपना विरोध समझूंगा
विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने शख्स के सीने पर मारी लात।
Image Source : REPORTER INPUT
पटियाला: पंजाब की नाभा सीट से विधायक गुरदेव सिंह देव मान पर मोटरसाइकिल की मामूली टक्कर के बाद एक शख्स के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। आरोप है कि विधायक गुरदेव सिंह देव मान और उनके सुरक्षा कर्मियों ने शख्स के साथ कथित तौर पर मारपीट की। घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें विधायक देव मान, शख्स को लात मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। हालांकि विधायक मान देव ने बाद में इस पूरे मामले पर सफाई पेश की। उन्होंने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। विधायक ने एक वीडियो जारी कर अपनी सफाई पेश की।
विधायक ने वीडियो जारी कर दी सफाई
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के संबंध में नाभा से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने अपना स्पष्टीकरण जारी किया है। विपक्षी नेताओं द्वारा शख्स के साथ मारपीट के लगाए जा रहे आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करते हुए विधायक गुरदेव सिंह देव मान ने कहा कि इस मामले को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है।
लापरवाही से गाड़ी चला रहा था शख्स
विधायक गुरदेव सिंह देव मान के अनुसार यह घटना उस समय हुई, जब शख्स बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल पर लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। वह बाइक को जिग-जैग करके चला रहा था और उनकी गाड़ी से टकराने से बचा। जब पुलिस और प्रशासनिक टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, तो वह रुकने के बजाय भागने लगा। काफी पीछा करने के बाद उसे गलियों में घेरकर काबू किया गया।
नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई
विधायक देव मान ने आगे बताया कि उस शख्स के पास न तो कोई लाइसेंस था और न ही वाहन पर कोई नंबर प्लेट लगी हुई थी। पुलिस द्वारा इस बात की जांच की जा रही है कि वह नशा तस्करी या किसी अन्य गैर-कानूनी गतिविधि में शामिल तो नहीं है। विधायक ने यह भी कहा कि पंजाब को नशा-मुक्त बनाने और गैर-कानूनी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन कड़े कदम उठा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या नशा बेचने वालों के बारे में तुरंत सूचना दी जाए।
यह भी पढ़ें-
टाइगर श्रॉफ मामले से जुड़ी बड़ी खबर, तीन आरोपी कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार, नेपाल भागने की फिराक में थे
परविंदर झोटे के पिता भीम सिंह
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर झोटा की मंगलवार को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। परविंदर झोटा के परिवार की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। परविंदर झोटा के पिता भीम सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रति भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें अमित शाह से कोई विरोध नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर अमित शाह का विरोध किया जाता है, तो इसे वह अपना विरोध मानेंगे।
भीम सिंह ने कहा कि उन्हें देश के गृह मंत्री पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस मामले में जल्द कार्रवाई होगी और सीबीआई जांच कराई जाएगी। उन्होंने गृह मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करने की अपील भी की।
एक्शन कमेटी में बैठेंगी बहू मनप्रीत
परविंदर झोटा के पिता ने एक्शन कमेटी को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वह कमेटी की दो बैठकों में शामिल हुए थे, लेकिन उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि अब एक्शन कमेटी में उनकी जगह उनकी बहू मनप्रीत बैठेंगी।
परविंदर झोटा को घोषित किया गया सिख समुदाय का शहीद
बता दें कि अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पंजाब के मानसा के नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा को सिख समुदाय का शहीद घोषित किया। इस सप्ताह की शुरुआत में झोटा की हत्या कर दी गई थी। ज्ञानी गड़गज्ज और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह ने शुक्रवार को शोक संतप्त परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने के लिए मानसा का दौरा किया। इस दौरान जत्थेदार ने झोटा को सिख समुदाय के शहीद का दर्जा दिया।
दुकान में गोली मारकर की गई थी हत्या
परविंदर झोटा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीली दवाएं बेचने के आरोप में दुकानदार से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी। बाद में अश्वनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। ज्ञानी गड़गज्ज ने झोटा की स्मृति में अरदास की। इसमें उनके पिता भीम सिंह, परिवार के अन्य सदस्य और संगत शामिल हुई।
अकाल तख्त के जत्थेदार ने जताई चिंता
सिखों के सर्वोच्च धार्मिक संस्थान अकाल तख्त के जत्थेदार ने अरदास के दौरान कहा कि पंजाब के युवा नशीले पदार्थों के अत्यधिक सेवन का शिकार हो रहे हैं, जबकि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को भी गोलियों से मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाई परविंदर सिंह झोटा ने नशे की समस्या के खिलाफ लड़ते हुए शहादत प्राप्त की। उन्होंने परमात्मा से प्रार्थना की कि परविंदर सिंह द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी अभियान को सफलता मिले। उन्होंने परिवार के न्याय के लिए जारी संघर्ष तथा नशे के कारोबार को खत्म करने के प्रयासों में भी सफलता की कामना की। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
पंजाब में नशे का विरोध करने पर एक और मर्डर, बदमाशों ने तीन लोगों पर किया हमला; दो की हालत गंभीर
संगरूर में कार ने 8 लोगों को कुचला।
Image Source : REPORTERS INPUT
पंजाब में संगरूर के लेहरागागा में आज (रविवार को) बड़ा सड़क हादसा हो गया है। संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बयान देते हुए बताया कि हादसे के आरोपी की पहचान कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, हादसे के समय करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। हादसे के बाद 5 मृतकों के शव लेहरागागा अस्पताल में रखे होने की जानकारी मिली थी। वहीं, इलाज के दौरान अन्य मजदूरों की भी मौत होने की सूचना सामने आई है। अब तक कुल 9 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।
अलीशेर गांव के रहने वाले थे हादसे का शिकार हुए लोग
बता दें कि सभी मृतक लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, कार चलाने वाले का नाम परगट सिंह काला था। वह रैधड़ाना गांव का रहने वाला है। गाड़ी पंजाब के नंबर की ही थी। कार शेवरले मैग्नम थी।
हादसे में जान गंवाने वाले 9 लोगों के नाम
करमजीत कौर, पत्नी जग्गी सिंह, निवासी अलीशेर
जीवन सिंह, पुत्र रामलाल, निवासी अलीशेर
निक्की, पत्नी हंसा राम, निवासी अलीशेर
सरबजीत कौर, पत्नी सोनी सिंह, निवासी अलीशेर
रणजीत कौर, पत्नी जरनैल सिंह, निवासी अलीशेर
करमजीत, पत्नी काला खान, निवासी अलीशेर
रानी कौर, पत्नी तरसेम सिंह भीमा, निवासी अलीशेर
देशराज
तेज रफ्तार गाड़ी ने मजदूरों को रौंदा
संगरूर के SP पलविंदर चीमा ने बताया कि तेज रफ्तार गाड़ी ने मनरेगा मजदूरों पर गाड़ी चढ़ाई है। हादसे के बाद 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम होने के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
पुलिस ने दिया पारदर्शी तरीके से जांच का भरोसा
उन्होंने आगे कहा कि इस मामले में हम FIR दर्ज करेंगे। पारदर्शी तरीके से इस मामले की जांच की जाएगी। दोषी को सख्त सजा दिलाई जाएगी। BNS की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी ड्राइवर अभी फरार है, उसे जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। इससे पहले, हाल ही में लुधियाना में 20 बच्चों से भरी स्कूल बस खंभे से टकरा गई थी। इस हादसे का LIVE फुटेज भी सामने आया था।
(इनपुट- चरणजीव कौशल)
ये भी पढ़ें- बंगा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस नीचे गिरी, कंडक्टर समेत 3 की मौत
एसजीपीसी के लीडर्स ने परमिंदर झोटा के परिजनों से की मुलाकात
Image Source : REPORTER INPUT
मानसा: नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे परमिंदर झोटा की हत्या को आज पांचवां दिन हो गया है। इसी बीच शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार ज्ञानी टेक सिंह धनौला पीड़ित परिवार के साथ मिलने पहुंचे। इस दौरान SGPC अध्यक्ष और जत्थेदार ने सरकारी अस्पताल मानसा में हमले के दौरान घायल हुए दोनों व्यक्तियों से भी मुलाकात की।
सिख कौम का शहीद बताया
परिवार के साथ बातचीत करते हुए SGPC अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने परमिंदर सिंह को सिख कौम का शहीद बताया। उन्होंने कहा कि परमिंदर सिंह की तस्वीर सिख म्यूजियम में लगाई जाएगी। इसके साथ ही घायल हुए दोनों व्यक्तियों के इलाज के लिए ढाई-ढाई लाख रुपये और अन्य खर्चों के लिए भी ढाई-ढाई लाख रुपये देने का ऐलान किया।
परिवार ने आर्थिक मदद लेने से किया इनकार
वहीं, हरजिंदर सिंह धामी ने परिवार को आर्थिक सहायता देने की पेशकश करते हुए बच्चों के नाम दस लाख रुपये की एफडी करवाने की बात भी कही। हालांकि, परिवार ने यह सहायता लेने से इनकार कर दिया। परमिंदर के पिता ने कहा कि उनके बेटे ने पहले ही परिवार को हिदायत दी थी कि किसी से भी कोई आर्थिक मदद नहीं लेनी है।
परमिंदर सिंह की कुर्बानी को बड़ी शहादत बताया
SGPC अध्यक्ष ने परमिंदर सिंह की कुर्बानी को बड़ी शहादत बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के हित में अपनी जान गंवाई है। उनकी कुर्बानी नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे लोगों को इस मुहिम में आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परमिंदर का परिवार जब भी आवाज देगा, SGPC हर संभव मदद के लिए उनके साथ खड़ी होगी।
मेडिकल स्टोर के मालिक ने मारी थी गोली
बता दें कि नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परमिंदर झोटा की मंगलवार को मानसा के एक व्यस्त बाजार में एक मेडिकल स्टोर के मालिक ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। झोटा एक बुजुर्ग व्यक्ति को ड्रग्स बेचने के आरोप में दुकानदार से पूछताछ कर रहे थे। इसी दौरान दुकानदार अश्वनी कुमार ने उन पर गोली चला दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया था। हलांकि बाद में अश्वनी कुमार को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया।
क्या बोले सीएम भगवंत मान?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या की गहन जांच का आश्वासन देते हुए शुक्रवार को कहा कि जांच के दौरान किसी भी साजिश का पता चलने पर उसका पर्दाफाश किया जाएगा। हत्या के समय झोटा फेसबुक पर लाइव थे।
इस घटना के बाद पंजाब में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं। मान ने 'युद्ध नशियां विरुद्ध' अभियान के तहत समीक्षा बैठक के लिए फिल्लौर में कहा, ''गलत काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को जवाबदेही से बचने नहीं दिया जाएगा।'' उन्होंने कहा, ''घटना से जुड़े हर पहलू की गहन जांच की जाएगी और जांच के दौरान किसी भी साजिश का पता चलने पर उसका पर्दाफाश किया जाएगा।''
रिपोर्ट-प्रवीण ऋषि, मानसा
ये भी पढ़ें :
'एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी', CM मान ने दिया आश्वासन
पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा
Image Source : ANI/FILE
पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अरोड़ा ने 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट, 2002' (PMLA) के तहत अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने कानूनी सुरक्षा उपायों और मौलिक अधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए अपनी गिरफ्तारी, गिरफ्तारी के आधार और रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की।
मंत्री ने कोर्ट में दिया ये तर्क
संजीव अरोड़ा ने तर्क दिया कि वह पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं और राज्यसभा के पूर्व सांसद रह चुके हैं। समाज में उनकी गहरी पैठ है और उनका सार्वजनिक रिकॉर्ड बेदाग रहा है। अरोड़ा ने यह भी तर्क दिया कि वह 9 मई से हिरासत में हैं। पीठ को यह भी बताया गया कि गुरुग्राम में 'प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) के तहत विशेष न्यायाधीश के समक्ष याचिकाकर्ता द्वारा दायर नियमित जमानत अर्जी 15 जून को खारिज कर दी गई थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह 'मैसर्स हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड' (HSRL) के प्रमोटर और चेयरमैन हैं। 1987 में बनी यह कंपनी कई तरह के व्यावसायिक कार्यों में शामिल है। उनके वकील ने आगे कहा कि कैबिनेट मंत्री का पद संभालने के बाद याचिकाकर्ता ने कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज में हिस्सा लेना बंद कर दिया था।
याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि अभियोजन पक्ष का मामला बुनियादी तौर पर त्रुटिपूर्ण है, क्योंकि प्रतिवादी पक्ष यह साबित करने में विफल रहा है कि कोई ऐसा 'अनुसूचित अपराध' (scheduled offence) हुआ है, जिससे अपराध से प्राप्त आय उत्पन्न हुई हो और जिसका संबंध याचिकाकर्ता से हो। अरोड़ा ने तर्क दिया कि जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों से PMLA के प्रावधानों के तहत किसी अपराध के आवश्यक तत्व सामने नहीं आते हैं। ऐसा कोई सबूत पेश नहीं किया गया जिससे यह साबित हो सके कि याचिकाकर्ता ने अपराध से प्राप्त कथित आय को छिपाने, अपने पास रखने, हासिल करने, इस्तेमाल करने या उसे वैध दिखाने में कोई भूमिका निभाई हो।
मंत्री बोले- ईडी के पास नहीं है कोई सबूत
याचिका में यह भी कहा गया है कि प्रतिवादी द्वारा याचिकाकर्ता के घर, उसके बेटे के आवास और HSRL के कार्यालय परिसर में व्यापक तलाशी ली गई, लेकिन कोई भी आपत्तिजनक दस्तावेज, बिना हिसाब-किताब वाली संपत्ति, डिजिटल रिकॉर्ड या ऐसा कोई सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि याचिकाकर्ता ने कोई अपराध किया है।
ये भी पढ़ेंः CBI ने शिकंजा कसा, पंजाब सरकार के 15 अहम विभागों का रिकॉर्ड किया तलब
तीन लोगों पर धारदार हथियार से हमला।
Image Source : REPORTER INPUT
मानसा में परविंदर सिंह झोटा की हत्या का मामला अभी पूरी तरह ठंडा भी नहीं हुआ था कि श्रीहरगोबिंदपुर से एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। पंजाब के श्रीहरगोबिंदपुर के गांव माड़ी पन्नवां में नशा बेचने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से तीन लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस खूनी हमले में 40 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।
बेटियों और बहनों का निकलना मुश्किल
घायल अवस्था में अस्पताल में उपचाराधीन गुरमुख सिंह ने दर्द बयान करते हुए बताया कि आरोपी युवक रोजाना उनकी गली में खड़े रहते थे, जिसके कारण क्षेत्र की बेटियों और बहनों का उस रास्ते से गुजरना तक दूभर हो गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ये युवक खुलेआम नशा बेचते हैं। जब बुधवार को उन्हें गली में नशा बेचने से रोका गया, तो गुस्से में आए उन युवकों ने बिक्रमजीत सिंह, निशान सिंह और उन पर तेजधार हथियारों से अचानक जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में तीनों बुरी तरह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।
10 से 15 लोगों ने किया हमला
घटना की पुष्टि करते हुए गांव के सरपंच सुरिंदरपाल सिंह बाजवा ने बताया कि निशान सिंह, गुरमुख सिंह और बिक्रमजीत सिंह गांव में नशा बेचने की गतिविधियों को रोकने के लिए गए थे। सरपंच के मुताबिक, इसी दौरान घात लगाए बैठे 10 से 15 हमलावरों ने तीनों पर बेरहमी से प्रहार कर दिए, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए तुरंत सीएचसी भाम में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल में इलाज के दौरान एक की मौत
सीएचसी भाम के डॉ अभिषेक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में लाए गए घायलों की पहचान निशान सिंह (35) पुत्र अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह (35) पुत्र परमजीत सिंह और बिक्रमजीत सिंह (40) पुत्र तरसेम सिंह के रूप में हुई है। डॉक्टर ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर इलाज के दौरान बिक्रमजीत सिंह की मौत हो गई, जबकि निशान सिंह और गुरमुख सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उनका इलाज जारी है।
जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही थाना श्रीहरगोबिंदपुर की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में थाना श्रीहरगोबिंदपुर के एसएचओ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके का मुआयना कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। एसएचओ ने बताया कि झगड़ा किस कारण हुआ था, इसकी जांच की जा रही है, ताकि हत्या का सही कारण सामने आ सके। वहीं परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
नितिन नबीन ने AAP सरकार पर बोला हमला
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पंजाब में नशीले पदार्थों का संकट चिंताजनक स्तर तक पहुंच गया है। मानसा में नशा-विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के ठीक दो दिन बाद गुरदासपुर में 40 वर्षीय बिक्रमजीत सिंह की हत्या, 'आप' (AAP) सरकार के कार्यकाल में कानून-व्यवस्था के चरमरा जाने पर गंभीर सवाल खड़े करती है। पंजाब की हालत कैसी हो गई है कि समाज में नशों के खिलाफ आवाज उठाने वालों को ही अपनी जान का डर सताने लगा है? पंजाब को ड्रग माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई और अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा की जरूरत है। पंजाब की जनता जवाबदेही की हकदार है और उसे एक ऐसी सरकार चाहिए जो उन्हें सुरक्षित रख सके।"
यह भी पढ़ें-
अहमदाबाद के गरबा पंडाल में पहचान छिपाकर घुसते हुए पकड़े गए दो मुस्लिम युवक, पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले
पंजाब बंद का कई जिलों में असर
Image Source : REPORTER
पंजाब के मानसा में एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या को लेकर आज पंजाब बंद का आह्वान किया गया है। इसका असर भी सड़कों पर दिख रहा है। बंद के आह्वान को देखते हुए होशियारपुर, जालंधर, मोगा और मानसा में स्कूल-कॉलेज, दुकानें और बाजार बंद हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है।
शाम पांच बजे तक रहेगा बंद
दरअसल, मानसा एक्शन कमेटी ने मामले में इंसाफ की मांग को लेकर आज शाम 5 बजे तक पंजाब बंद की कॉल दी है। कमेटी ने मामले की सीबीआई से जांच कराने और सीएम मान के साथ-साथ डीजीपी के इस्तीफा की भी मांग की है। मानसा एक्शन कमेटी का दावा है कि ये बंद शांतिपूर्ण रहेगा लेकिन कल मानसा प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया। आरोपी अश्विनी के घर और मेडिकल स्टोर को बुलडोजर से गिरा दिया।
स्टोर गिराते ही लोगों ने उसमें तोड़फोड़ कर आग भी लगा दी। परविंदर की हत्या से गुस्साए सिख संगठनों ने मानसा में बाजार बंद करा दिए। घरवालों की मांग है कि मामले की जांच CBI करे और CM भगवंत मान और DGP गौरव यादव इस्तीफा दें। आज के प्रोटेस्ट में कई किसान संगठनों ने समर्थन दिया है।
SSP, DSP, SHO और ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की मांग
झोटा की हत्या के बाद विभिन्न संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की एक संयुक्त कार्य समिति बनाई गई है। इस समिति ने मुख्यमंत्री मान और DGP यादव के इस्तीफे की मांग की है। साथ ही, उन्होंने मानसा के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP), डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (DSP), स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) और ड्रग इंस्पेक्टर को बर्खास्त करने की भी मांग की है। उन्होंने इस मामले की CBI जांच कराने की भी मांग की है।
कई जगहों पर प्रदर्शन
झोटा के पिता भीम सिंह ने सभी से 15 अक्टूबर के बंद के आह्वान का समर्थन करने की अपील की थी। अमृतसर में किसान मजदूर संघर्ष समिति ने गुरुवार सुबह सत्ताधारी आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर नशीले पदार्थों की समस्या को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया और अमृतसर के गोल्डन गेट पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
यह हत्या तब हुई थी जब झोटा एक मेडिकल स्टोर मालिक से पूछताछ करते हुए फेसबुक लाइव कर रहा था। मेडिकल स्टोर मालिक पर एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशीले पदार्थ बेचने का आरोप था। इस घटना ने पंजाब में राजनीतिक घमासान छेड़ दिया है, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं।
ये भी पढ़ेंः 'एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी', CM मान ने दिया आश्वासन
CBI ने शिकंजा कसा
Image Source : PTI/FILE
चंडीगढ़: पंजाब सरकार के 15 महत्वपूर्ण विभागों में 'कैश फॉर पोस्टिंग और ट्रांसफर' और नीतिगत फैसलों में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर CBI ने बड़ा एक्शन शुरू किया है।
सीबीआई ने केस संख्या RC 220 2026 E 0013 (पंजीकरण तिथि: 05 अक्टूबर 2026) के तहत जांच तेज करते हुए पंजाब सरकार के 15 विभागों से जुड़े गोपनीय रिकॉर्ड और महत्वपूर्ण फाइलें तलब की हैं।
सीबीआई के नई दिल्ली आर्थिक अपराध विंग (EO-II) के पुलिस अधीक्षक के. प्रदीप कुमार द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को जारी पत्र में उच्च न्यायालय के निर्देशों का हवाला देते हुए 04 दिसंबर 2026 तक जांच रिपोर्ट सौंपने की बात कही गई है।
सीबीआई के इस कड़े रुख के बाद पंजाब सरकार के परसोनल विभाग (IAS शाखा) ने 14 अक्टूबर 2026 को पत्र संख्या 13/18/2026-IAS(3)/967 जारी किया। इसके तहत गृह विभाग, राजस्व, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, स्वास्थ्य और स्थानीय निकाय विभाग सहित सभी 15 संबंधित विभागों को उसी दिन दोपहर 1 बजे तक सारा रिकॉर्ड अनिवार्य रूप से सौंपने का आदेश दिया गया। इस पूरे मामले के समन्वय के लिए विशेष सचिव (परसोनल) गौतम जैन को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
सीबीआई ने चुनिंदा फाइलों और नोटशीट को कब्जे में लेने का निर्देश दिया
सीबीआई ने जिन चुनिंदा फाइलों और नोटशीट को कब्जे में लेने का निर्देश दिया है, उनमें कई संवेदनशील मामले और हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अधिकारी: मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी राजबीर घुम्मन और एक अन्य आरोपी जितिन कुमार गोहल (राजा, प्रोडक्शन मैनेजर, सीएमओ) की नियुक्तियों तथा स्थानांतरण से जुड़े आधिकारिक आदेश। इसके अलावा पंजाब खादी एवं विलेज इंडस्ट्रीज बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह अहलूवालिया और डॉ. रोमी राजा महाजन जैसे नाम भी जांच सूची में शामिल हैं।
नीतिगत और लाइसेंसिंग सौदे: वर्ष 2024-25 के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा तैयार खाद्यान्न श्रम और कार्टेज नीति (Foodgrains Labour & Cartage Policy 2024), मिल्कफेड (Verka) के लिए SAP यूजर लाइसेंस खरीद, तथा पंजाब लोकल गवर्नमेंट में वर्ष 2024 के पीपीएससी सहायक नगर योजनाकार की भर्ती से संबंधित फाइलें।
हाउसिंग और बिल्डर क्लीयरेंस: ज़ीरकपुर में 'एस्कॉन प्राइमेरा' ग्रुप हाउसिंग प्रोजेक्ट, आरकेएम हाउसिंग लिमिटेड (RKM Housing Ltd) से जुड़ी ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (GMADA) की फाइलें, और वर्ष 2025-26 के लिए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस को मिली पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (PPCB) की क्लीयरेंस से जुड़े दस्तावेज और रिकॉर्ड भी तलब किया गया है।
इससे पहले ये खबर सामने आई है कि पंजाब सीएम के OSD राजवीर घुम्मन को CBI ने पूछताछ के लिए बुलाया, जारी किया समन
ये भी पढ़ें-
पंजाब CM के OSD के घर रेड के दौरान CBI की गाड़ी पर फूल बरसाने के मामले में SHO यशपाल शर्मा सस्पेंड, 2 हिरासत में
मानसा में हत्या के आरोपी के घर पर कार्रवाई।
Image Source : REPORTER
पंजाब के मानसा में नशे के खिलाफ अभियान चलाने वाले परविंदर सिंह की सरेआम गोली मारकर हत्या के बाद हंगामा मचा हुआ है। जिस मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवा और सिंथेटिक ड्रग्स बेचने का आरोप लगा, जिस मेडिकल स्टोर के बाहर परविंदर को कल गोली मारी गई थी, आज उस मेडिकल स्टोर के दोनों फ्लोर को तोड़ने के लिए मानसा में प्रशासन और पुलिस की टीम बुलडोजर लेकर पहुंची। इसी दौरान हजारों लोग मेडिकल स्टोर के बाहर जुट गए और हत्या के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। थोड़ी देर में अचानक भीड़ उग्र हो गई और कुछ लोग शॉप में घुस गए। उन्होंने शॉप में रखी दवाइयां और दूसरा सामान बाहर फेंक दिया, फिर दुकान में आग लगा दी जिसके बाद पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई।
आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
परविंदर सिंह की हत्या के बाद आरोपी केमिस्ट शॉप मालिक अश्विनी मौके से फरार हो गया था। अश्विनी पंजाब के मानसा से भागकर राजस्थान के सालासर पहुंच गया। पंजाब पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पंजाब पुलिस को अश्विनी की लोकेशन सालासर में मिली जिसके बाद राजस्थान पुलिस की मदद से पंजाब पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया। बुधवार को मानसा प्रशासन की एक टीम पुलिस और बुलडोजर के साथ आरोपी के घर पर पहुंची। आरोपी अश्विनी के घर के अवैध हिस्से को गिरा दिया गया।
हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग
परविंदर के हत्यारे की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी के घर और शॉप को बुलडोज किया जा चुका है। इसके बाद भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा है। परविंदर के घरवाले और गांववाले धरने पर बैठे हैं। FIR दर्ज करवाने से भी इनकार कर दिया है। परविंदर की फैमिली हत्याकांड की CBI जांच कराने की डिमांड कर रही है। मानसा एक्शन कमेटी ने कल पंजाब बंद का ऐलान किया है। साथ ही मानसा एक्शन कमेटी की डिमांड है कि इस मामले में SSP, SHO और ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ भी FIR दर्ज कराई जाए। परविंदर सिंह के पिता का कहना है कि जब तक कमेटी की डिमांड नहीं मानी जाती है तब तक परविंदर सिंह का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
परविंदर सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग
आपको बता दें कि परविंदर सिंह पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे, सिंथेटिक ड्रग्स बेचने वाले मेडिकल स्टोर के खिलाफ अभियान चलाते थे। एक मेडिकल स्टोर में नशे को लेकर बहस के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक ने परविंदर गोली मार दी। पंजाब में चुनाव नजदीक है और ड्रग्स बड़ा मुद्दा है। इसलिए बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल को भगवंत मान सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लुधियाना के सांसद राजा वड़िंग बुधवार को मानसा पहुंचे। उन्होंने परविंदर के परिवार से मुलाकात की और परविंदर सिंह को शहीद का दर्जा देने की मांग की।
बीजेपी के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे
बीजेपी ने नशा मुक्त पंजाब का संकल्प लिया है। परविंदर की हत्या के खिलाफ पंजाब बीजेपी के कार्यकर्ता बुधवार को सड़क पर उतरे। पंजाब में बिगड़ते लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भगवंत मान सरकार पर अटैक किया। बीजेपी ने आरोप लगाया कि भगवंत मान सरकार की 'नशा मुक्त पंजाब' की मुहिम पूरी तरह फेल हो गई है। सरकार नशा तस्करों को गिरफ्तार करने की बजाए उन्हें बचा रही है। पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखी है और परविंदर सिंह हत्याकांड की CBI जांच की मांग की है।
सीएम भगवंत मान ने भी जारी किया बयान
परविंदर सिंह की हत्या के करीब 30 घंटे बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान भी बुधवार को सामने आए। उन्होंने वीडियो जारी कर परविंदर की हत्या पर दुख जताया। मुख्यमंत्री ने DGP को गंभीरता से मामले की जांच करने के आदेश दिए है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने परविंदर के परिवार को भरोसा दिलाया और कहा कि, दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
ये भी पढ़ें- 'एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा हत्याकांड के मामले में पुलिस कोई कसर नहीं छोड़ेगी', CM मान ने दिया आश्वासन
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से हुई गिरफ्तारी
परमिंदर झोटा हत्याकांड मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान।
Image Source : ANI
पंजाब के मानसा में ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाले एक एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में सीएम भगवंत मान ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मानसा में एक बहुत दुखद घटना हुई है, जिसमें सोशल वर्कर परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि पंजाब पुलिस इस मामले में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।
नहीं बख्शे जाएंगे साजिश में शामिल लोग
सीएम भगवंत मान ने आगे कहा, 'अगर इस साजिश के पीछे कोई और भी शामिल पाया जाता है, तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा। हमने पूरे पंजाब में हर तरह के ड्रग्स के खिलाफ जंग छेड़ रखी है और किसी के साथ भी कोई रियायत या नरमी नहीं बरती जाएगी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह व्यक्ति कौन है या उसके कितने बड़े लोगों से संबंध हैं।
सीएम मान ने DGP को दिए कड़े निर्देश
मुख्यमंत्री भगवंत माने बोले, 'मैं परमिंदर सिंह झोटा के परिवार के प्रति भी संवेदना जताता हूं। ऐसी घटना कभी नहीं होनी चाहिए थी। मैंने DGP को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे इस केस की जांच करें और सुनिश्चित करें कि सच पूरी तरह से सामने आए।'
गुस्साए लोगों ने आरोपी की दुकान में लगाई आग
गौरतलब है कि मानसा में आज (बुधवार को) भयंकर बवाल हुआ। आरोपी अश्विनी की दुकान के सामने पब्लिक जबरदस्त गुस्से में दिखी। एंटी ड्रग्स एक्टिविस्ट परमिंदर झोटा का मर्डर करने वाले आरोपी अश्विनी की शॉप पर लोगों ने हमला कर दिया। बीते मंगलवार को जिस दुकान में परमिंदर का मर्डर हुआ था, आज लोगों ने उसमें जमकर तोड़फोड़ की। उसे आग के हवाले कर दिया।
'नशा रोको, रोजगार दो' अभियान का चेहरा थे परमिंदर
हैरानी की बात है कि जिस तरह से परमिंदर सिंह की हत्या लाइव हुई, उसी तरह से ये तोड़फोड़ और आगजनी भी कैमरे पर लाइव रिकॉर्ड हुई। उधर, मानसा प्रशासन ने आरोपी अश्विनी के घर को बुलडोजर से गिरा दिया है। नशे की खिलाफत करने वाले सोशल एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा को बीते मंगलवार को लाइव कैमरे के सामने गोलियों से भून दिया गया था। वह पेशा 'नशा रोको, रोजगार दो' अभियान का चेहरा थे, जो सालों से ड्रग्स के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे।
ये भी पढ़ें- परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से हुई गिरफ्तारी
पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के मोहाली जिले के जीरकपुर स्थित बलटाना इलाके में बुधवार देर रात पूर्व पार्षद के घर पर फायरिंग का मामला सामने आया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों ने घर को निशाना बनाकर करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर एक दिन पहले ही पंजाब के मानसा में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई थी।
फोरेंसिक टीम जुटा रही सबूत
जानकारी के अनुसार, वारदात रात करीब 3 बजे हुई। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने सबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके से जरूरी सबूत इकट्ठा किए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।
एक साल पहले परिवार को मिली थी धमकी
इस घटना को लेकर एक साल पुरानी धमकी का मामला भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले डॉनी बल गैंग की तरफ से पूर्व पार्षद के परिवार को धमकी दी गई थी। उस समय भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी। अब ताजा फायरिंग के बाद पुलिस पुरानी धमकी और इस वारदात के बीच संभावित संबंधों की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग के पीछे कौन लोग शामिल हैं और उनका मकसद क्या था। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
हमलावरों की पहचान करने के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि वारदात के समय कितने हमलावर मौजूद थे और वे किस रास्ते से आए तथा घटना को अंजाम देने के बाद किस दिशा में फरार हुए।
हमलावरों की पहचान की जा रही
फिलहाल पुलिस की ओर से हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर जांच जारी है। पुरानी धमकी के मद्देनजर सुरक्षा संबंधी पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस हर एंगल पर जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें:
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान के सालासर से हुई गिरफ्तारी
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब पुलिस ने एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मुख्य आरोपी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया है। झोटा को मंगलवार को मानसा के एक मेडिकल स्टोर पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई थी। जिस वक्त उसे गोली मारी गई वह ड्रग्स की बिक्री का लाइवस्ट्रीम कर रहा था। बाद में मानसा सिविल हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई। इस घटना से राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है, विपक्षी नेताओं ने भगवंत मान की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार पर ड्रग्स के खतरे से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रहने का आरोप लगाया है।
पंजाब और राजस्थान पुलिस का संयुक्त अभियान
जानकारी के मु्ताबिक पंजाब और राजस्थान पुलिस के संयुक्त अभियान में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया। झोटा लंबे समय से मानसा में ड्रग्स के खिलाफ कैंपेन चला रहे ते और नशे की चीजों की खुलेआम बिक्री को हाईलाइट करने के लिए नियमित रूप से सोशल मीडिया लाइवस्ट्रीम का इस्तेमाल करते थे। मंगलवार को जब उन्होंने एक मेडिकल स्टोर के मालिक से ड्रग्स की कथित बिक्री के बारे में पूछताछ की उसी वक्त उनपर फायरिंग की गई।
जानकारी के मुताबिक परविंदर झोटा ड्रग्स से जुड़े  मामले को लेकर एक दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ ड्रग्स को लेकर बहस हुई। इसके बाद दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परविंदर झोटा मानसा इलाके के रहनेवाले हैं और ड्रग्स के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते थे। ड्रग्स के खिलाफ उन्होंने एक मुहिम छेड़ रखी थी।
मुख्य आरोपी मेडिकल स्टोर का मालिक
पुलिस मेडिकल स्टोर मालिक अश्वनी कुमार की तलाश कर रही में थी। उस पर आरोप है कि उसने कार्यकर्ता परविंदर सिंह उर्फ झोटा और उसके साथियों पर गोली चलाई। बताया जा रहा है कि वह इस बात से नाराज था कि उन्होंने उसे एक बुजुर्ग व्यक्ति को नशे की दवाइयां बेचने के लिए टोका था। आरोपी अश्वनी कुमार वही व्यक्ति है जिसे 2023 में झोटा और उसके समर्थकों ने जूतों की माला पहनाकर बाजार में घुमाया था। यह घटना तब हुई थी जब एक व्यक्ति को प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़ा गया था। उस समय अश्वनी कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जबकि झोटा पर मारपीट और जबरदस्ती दुकान में घुसने का मामला दर्ज किया गया था।
घटना के बारे में पुलिस ने क्या बताया?
पुलिस ने बताया कि मंगलवार को यह घटना उस समय हुई, जब झोटा और कुछ अन्य लोग मानसा बाजार में दुकान के मालिक से एक व्यक्ति को कुछ मादक पदार्थ बेचने को लेकर सवाल कर रहे थे। झोटा अपने मोबाइल फोन पर बहस की रिकॉर्डिंग भी कर रहे थे। इंटरनेट पर सामने आए पांच मिनट 49 सेकंड के एक वीडियो में झोटा को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि मेडिकल स्टोर मालिक ने अपनी पिस्तौल निकाल ली है। वीडियो में झोटा को दुकान के मालिक से यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मार, मार, तू हमें गोली मार।'' वीडियो में सुना जा सकता है कि झोटा, अश्वनी कुमार से कहते हैं कि उस बुज़ुर्ग व्यक्ति ने उनकी दुकान से कुछ दवाइयां खरीदी थीं। जब दुकानदार उस बुज़ुर्ग व्यक्ति से इस दावे के बारे में पूछता है, तो कार्यकर्ता कहते हैं कि उनके पास इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग है।
बहस के दौरान, झोटा दुकान के मालिक से पूछते हैं, "पिस्टल निकालने की क्या जरूरत है? क्या हमने आपसे कुछ कहा? इस बुज़ुर्ग व्यक्ति ने आपसे ही ये (दवाइयां) खरीदी हैं।" वे आगे कहते हैं, "हम औषधि निरीक्षक को बुलाएंगे, अश्वनी (स्टोर के मालिक)। क्या हम आपसे कुछ कह रहे हैं? आप पिस्तौल नीचे रखिए। क्या हम आपको पीट रहे हैं?" वीडियो में झोटा कहता है, "उसने पिस्तौल पकड़ रखी है और मादक पदार्थ बेच रहा है!" इसके बाद दुकान के मालिक ने कथित तौर पर गोली चला दी। इसके बाद झोटा और उनके साथी दुकान से बाहर आ गए। एक अन्य वीडियो में मेडिकल स्टोर मालिक हथियार लहराते हुए दुकान से बाहर निकलता और जान बचाने के लिए भाग रहे झोटा का पीछा करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में हथियार लिए मेडिकल स्टोर संचालक को देखकर कई लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि बाद में झोटा पास की एक दुकान में खून से लथपथ पड़े मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें:
पंजाब में मोमोज खाने गए 26 साल के युवक की छाती में चाकू घोपकर हत्या, 10 रुपए को लेकर हुआ था विवाद
समाजसेवी परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या।
Image Source : REPORTER INPUT
मानसा: इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के मानसा से आ रही है। यहां एंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परविंदर झोटा नशे के खिलाफ अभियान चलाते थे। जानकारी के मुताबिक एक मेडिकल स्टोर में नशे को लेकर बहस के दौरान मेडिकल स्टोर के संचालक ने उन्हें गोली मार दी। यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। फायरिंग की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बहस के बीच परविंदर झोटा को गोली मारते हुए देखा जा सकता है। वहीं इस घटना के बाद से एक बार फिर नशे के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के सिलसिले में एक उच्च-स्तरीय बैठक बुलाई है। जल्द ही सभी ज़िलों के SSP और DC के साथ बैठक होगी।
कैमरे के सामने मारी गोली
दरअसल, नशे के खिलाफ लगातार आवाज बुलंद करने वाले मशहूर समाजसेवी परविंदर झोटा की दिनदहाड़े हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परविंदर झोटा नशे से जुड़े एक मामले को लेकर एक दुकान पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ नशे को लेकर बहस हुई। इसके बाद दुकान पर मौजूद एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उन पर फायरिंग कर दी। इस घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसके बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। परविंदर झोटा मानसा इलाके से संबंध रखते हैं और अक्सर नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते नजर आते हैं।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
गौरतलब है कि पंजाब में नशे का मुद्दा लगातार चर्चा में है और नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग भी कई बार विवादों में सामने आते रहे हैं। ऐसे में मानसा में समाजसेवी परविंदर झोटा से जुड़ी इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या थी, मौके पर कितने राउंड फायर किए गए और घटना के समय वहां क्या परिस्थितियां थीं, इन तमाम पहलुओं की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। अब इस मामले में पुलिस की कार्रवाई और आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल मानसा में समाजसेवी परविंदर झोटा पर कथित फायरिंग का यह मामला चर्चा में है। एसएसपी वैभव चौधरी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विपक्ष के नेताओं ने मान सरकार को ठहराया जिम्मेदार
वहीं दिनदहाड़े हुए हत्या की इस घटना पर विपक्ष के नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विपक्ष ने पंजाब में ड्रग्स की समस्या और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सरकार के रवैये पर सवाल उठाए। राज्य के प्रमुख विपक्षी दल शिरोमणि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस ने सरकार के रवैये पर सवाल उठाए।
शिरोमणि अकाली दल ने उठाए सवाल
शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने झोटा की "बेरहम हत्या" पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्टिविस्ट के परिवार के प्रति एकजुटता दिखाई और कहा कि झोटा ने लगातार ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाई थी, लेकिन "किसी ने ध्यान नहीं दिया और किसी ने उनका साथ नहीं दिया"। सुखबीर सिंह बादल ने इस हत्या को इस बात का कड़ा सबूत बताया कि उनके नजरिए से पंजाब में कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। उन्होंने राज्य सरकार के ड्रग-विरोधी अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' को भी एक दिखावा और पूरी तरह नाकाम बताया। AAP सरकार पर राज्य के पैसे से खुद को अमीर बनाने पर ध्यान देने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की कथित लापरवाही ने पंजाब के लोगों को मुश्किल में डाल दिया है और उन्होंने उस स्थिति को खत्म करने की मांग की जिसे उन्होंने "जंगल राज" कहा।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने मान से पूछे सवाल
दूसरी तरफ अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने परविंदर झोटा की मौत को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान से सवाल भी पूछा। उन्होंने कहा कि यह एक्टिविस्ट ड्रग्स के खिलाफ लंबी लड़ाई लड़ रहा था और एक मेडिकल स्टोर पर हेरोइन की कथित बिक्री का लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान पर्दाफ़ाश करते समय उसकी हत्या कर दी गई। मजीठिया ने पूछा, "भगवंत मान, क्या जो कोई भी आवाज उठाने की हिम्मत करेगा, उसे मार दिया जाएगा?" उन्होंने पंजाब के लोगों से एकजुट होने, जवाब मांगने और सरकार के इस्तीफे की मांग करने का आग्रह किया।
बीजेपी ने बिगड़ती कानून व्यवस्था का नतीजा बताया
वहीं बीजेपी नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने भी इस हत्या की निंदा की और इसे राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति का नतीजा बताया। उन्होंने इस घटना को सरकार के दावों की "पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट" बताते हुए सवाल किया कि अगर ड्रग्स के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोग कैसे सुरक्षित महसूस कर सकते हैं।
कांग्रेस ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने AAP सरकार पर गैंगस्टर्स और ड्रग्स के धंधे में शामिल लोगों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि इससे उनके हौसले बुलंद हुए हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हत्याएं हो रही हैं और आरोप लगाया कि झोटा ड्रग्स की समस्या को उजागर करने की कोशिश कर रहे थे, जबकि सरकार और ड्रग्स बेचने में शामिल लोग उनकी आवाज़ दबाने की कोशिश कर रहे थे।
यह भी पढ़ें-
रामपुर जेल पहुंची ईडी की टीम, आजम खान से चल रही पूछताछ
26 साल के युवक की हत्या
Image Source : REPORTER INPUT
फाजिल्का: पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव चक्क पक्खी में महज 10 रुपए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में 26 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक अपने साथी के साथ गांव में लगी मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था।इसी दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान युवक पर धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी गई। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
मृतक की पहचान गांव चक्क पक्खी निवासी जगमीत सिंह (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता लक्खा सिंह ने बताया कि उनका बेटा बीती शाम गांव में मोमोज की रेहड़ी पर मोमोज खाने गया था। वहां रेहड़ी लगाने वाले लोगों के साथ उसका विवाद हो गया। जब उन्हें घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे और अपने बेटे को बचाने का प्रयास किया।
लेकिन, उनके आरोप के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने उनके बेटे पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार के अनुसार, जगमीत सिंह उनका इकलौता बेटा था और पुराने मोटरसाइकिल खरीदने-बेचने का काम करता था। वह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी तथा दो बेटियों को छोड़ गया है।
बेटे की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे जगमीत सिंह का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
मामले को लेकर पुलिस अधिकारी इंस्पेक्टर परमजीत कुमार ने बताया कि जगमीत सिंह अपने साथी बेअंत सिंह के साथ मोमोज खाने के लिए रेहड़ी पर गया था। वहां चंद पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके दौरान जगमीत सिंह की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, मोमोज की प्लेट के पैसों को लेकर शुरू हुआ विवाद गंभीर वारदात में बदल गया। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले की आगे की जांच की जाएगी।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि आप नेता गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की गोली मारकर हत्या हो गई। (रिपोर्ट- सुनील)
ये भी पढ़ें
गुरुद्वारा साहिब से माथा टेककर लौट रहे ASI की गोलियों से भूनकर हत्या, एक महीने पहले भतीजे का भी हुआ था मर्डर
पंजाब की फाइनल वोटर लिस्ट
Image Source : INDIA TV
पंजाब में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां आई हैं। राज्य स्तर पर अंतिम मतदाता सूची में 7,97,263 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि कुल 13,60, 316 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।
जून महीने में SIR की प्रक्रिया जब शुरू हुई थी, तब पंजाब में मतदाताओं की संख्या 2,14,61,043 थी। आज जारी अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या 2,01,00,727 है। जो योग्य मतदाता अब भी रह गए हैं वह ईसीआईनेट ऐप से ऑनलाइन या BLO के पास ऑफलाइन फॉर्म 6 भरकर अपने आपको मतदाता सूची में शामिल करवा सकते हैं।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, 14.05.2026 की अधिसूचना के मद्देनजर मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 की प्रक्रिया पंजाब में 25 जून 2026 से शुरू की गई थी। पंजाब को इस विशेष गहन पुनरीक्षण, 2026 के तीसरे चरण में शामिल किया गया था।  पंजाब में 9 जून 2026 तक कुल 2,14,61,043 पंजीकृत मतदाता थे।
35.49 लाख से ज्यादा मतदाताओं को जारी किए गए नोटिस
नोटिस जारी किए गए 35,49,036 मतदाताओं में से 86,038 मतदाताओं को व्यापक जांच और स्पीकिंग ऑर्डर के माध्यम से अयोग्य करार दिया गया था। ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल के कुल 1,93,94,435 मतदाताओं की तुलना में अंतिम सूची में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 2,01,00,727 हो गई है, जो 3.64 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। अंतिम सूची के कुल 2,01,00,727 मतदाताओं में 1,03,76,026 पुरुष, 97,24,195 महिला और 506 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
पोलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़कर 25,332 हुई
मतदाताओं की पहुंच को आसान बनाने के लिए सभी जिलों में पोलिंग स्टेशनों का रैशनलाइजेशन किया गया, जिससे पोलिंग स्टेशनों की संख्या 24,453 से बढ़कर 25,332 हो गई है।
छूटे हुए मतदाता फॉर्म-6 भरकर कर सकते हैं आवेदन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अपील की कि जो योग्य व्यक्ति किसी भी कारण से अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी शामिल होने से रह गए हैं या नए मतदाता के रूप में नाम दर्ज कराना चाहते हैं, वे ईसीआईनेट ऐप के माध्यम से ऑनलाइन या अपने संबंधित BLOs के माध्यम से फॉर्म नंबर 6 भरकर ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि ECI ने SIR पूरा कर चुके 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छूटे हुए योग्य मतदाताओं और पहली बार वोट देने वाले युवाओं को वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए स्पेशल ड्राइव चलाने का निर्देश दिया है।
ये भी पढ़ें-
'राहुल गांधी देश में अल्ट्रा लेफ्टिस्ट माइंडसेट को प्रस्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं', कांग्रेस पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस
"राहुल गांधी की राजनीति हवा-हवाई", अनुराग ठाकुर बोले- देश ने नेता प्रतिपक्ष का ऐसा नाटक पहले कभी नहीं देखा
विमान डायवर्ट होने से यात्री हुए परेशान।
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के अमृतसर में श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के पास ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सुरक्षा के मद्देनजर तीन उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। यह सूचना रविवार रात करीब 9 बजे राजासांसी के नजदीक एक गांव में ड्रोन एक्टिविटी देखे जाने के संबंध में मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई। हालांकि, रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई।
इन फ्लाइट्स को किया गया डायवर्ट
डायवर्ट की गई उड़ानों में एयर इंडिया, इंडिगो और मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल हैं। एयर इंडिया की दिल्ली से अमृतसर आ रही फ्लाइट AI-855 को वापस दिल्ली भेज दिया गया। वहीं, इंडिगो की मुंबई से अमृतसर आने वाली फ्लाइट 6E-5028 को चंडीगढ़ डायवर्ट किया गया। इसके अलावा, कुआलालंपुर से अमृतसर आ रही मलेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट MH-118 को दिल्ली भेजा गया।
रात 10:30 बजे के बाद सामान्य हुई स्थिति
हालांकि एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि रात को ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कुछ उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। उन्होंने कहा कि रात करीब 10:30 बजे के बाद स्थिति सामान्य हो गई थी।
अचानक सूचना मिलने से यात्री हुए परेशान
उड़ानों के डायवर्ट होने के बाद यात्रियों की ओर से हंगामा किए जाने संबंधी सवाल पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में लोग घबरा जाते हैं और नाराज भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि आपात स्थिति को देखते हुए उड़ानों को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया था। इसकी सूचना यात्रियों को अचानक देनी पड़ी, जिसके कारण कुछ समय के लिए यात्रियों में नाराजगी रही। हालांकि, बाद में स्थिति सामान्य हो गई।
पिछले महीने भी दिखे थे ड्रोन
बता दें कि इससे पहले पिछले महीने भी अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ड्रोन एक्टिविटी की सूचना मिली थी। इस दौरान सात उड़ानों को डायवर्ट कर दिया गया था। जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया में दो से चार संदिग्ध ड्रोन दिखे थे। रनवे के आस-पास संदिग्ध गतिविधि दिखते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) ने अलर्ट जारी किया। इसके बाद सुरक्षा के चलते 7 उड़ानों को दिल्ली और चंडीगढ़ के लिए डायवर्ट कर दिया। प्राथमिक सूचना के अनुसार, संदिग्ध ड्रोन/उड़ती जैसी वस्तुएं गांव रजाला की दिशा से एयरपोर्ट की ओर आती दिखाई दीं। ड्रोन कुछ मिनटों तक रनवे और आस-पास के संवेदनशील इलाके में मंडराते रहे। (विशाल शर्मा)
यह भी पढ़ें-
राहुल गांधी के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले मीडिया के सामने आए CJI सूर्यकांत, कहा- 'SC के दरवाजे सभी के लिए खुले'
ASI इकबाल सिंह की फाइल फोटो।
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के तरनतारन जिले में रविवार को एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। थाना सरहाली के अंतर्गत आने वाले गांव नौशहरा पन्नूआ में बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने फिरोजपुर पुलिस में तैनात सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) इकबाल सिंह को निशाना बनाते हुए उन पर गोलियां चला दीं। इस हमले में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
गुरुद्वारा साहिब से लौटते समय बनाया निशाना
मिली जानकारी के अनुसार, ASI इकबाल सिंह रविवार को गांव के स्थानीय गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने के बाद अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इस दौरान वह सिविल कपड़ों में थे और ड्यूटी पर नहीं थे। इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने उन पर नजदीक से गोलियां चला दीं। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
एक महीने पहले भतीजे की भी हुई थी हत्या
इस वारदात से जुड़ी एक अन्य महत्वपूर्ण जानकारी यह है कि ASI इकबाल सिंह के भतीजे की भी करीब एक महीने पहले हत्या हुई थी। अब खुद इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या किए जाने से मामले ने गंभीर रूप ले लिया है। हालांकि, भतीजे की हत्या और इस वारदात के बीच किसी संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी और हत्या के पीछे की वजह सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
इससे पहले अमृतसर में ASI हरजीत सिंह को अनजान हमलावरों ने मार डाला था। मोटरसाइकिल पर पेट्रोलिंग के दौरान उनको गोली मारी गई थी।
(रिपोर्ट- विशाल शर्मा)
यह भी पढ़ें-
पंजाब के चर्चित मैड संधू हत्याकांड के 3 आरोपी गुजरात के वलसाड जिले से गिरफ्तार, भागने की फिराक में थे
फतेहपुर में खूनी खेल, 24 घंटे के अंदर दूसरी वारदात, ट्यूबवेल पर सो रहे 65 साल के बुजुर्ग की हत्या
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (दाएं) के साथ परगट सिंह
Image Source : PTI
पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह ने रविवार को चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित समारोह में पदभार संभाल लिया। इस दौरान पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। परगट सिंह ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालना उनके लिए केवल एक पद ग्रहण करना नहीं, बल्कि पंजाब के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बढ़ना है।
राजा वड़िंग की जगह परगट सिंह को जिम्मेदारी
61 वर्षीय परगट सिंह पूर्व ओलंपियन, भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान और जालंधर कैंट से तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की जगह पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वड़िंग चार साल से अधिक समय तक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद पर रहे। पार्टी में लंबे समय से चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच नेतृत्व में यह बदलाव हुआ है। कांग्रेस को उम्मीद है कि नए अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन में एकजुटता बढ़ेगी और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को मजबूती मिलेगी।
अकाली दल से शुरू किया था राजनीतिक सफर
परगट सिंह ने राजनीति में कदम शिरोमणि अकाली दल के साथ रखा था। बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। वह जालंधर कैंट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं और पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। खेल के क्षेत्र में उनकी पहचान भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान के रूप में रही है। उन्होंने 1992 और 1996 के ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
"प्रदेश के मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए"
पदभार संभालने के बाद परगट सिंह ने कहा कि राजनीति में सबसे महत्वपूर्ण यह समझना है कि पंजाब के लोग क्या चाहते हैं और उनकी समस्याएं क्या हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुद्दों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने सकारात्मक राजनीति की वकालत करते हुए भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार पर भी निशाना साधा। परगट सिंह ने कहा कि पंजाब के लोग नफरत की राजनीति को पसंद नहीं करते।
पंजाब के हितों के लिए एकजुट होने का आह्वान
समारोह में मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर के सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने परगट सिंह को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए पंजाब के लोगों से प्रदेश को कथित रूप से लूटने वालों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। चन्नी ने कहा कि पंजाब, पंजाबियत, किसानों, मजदूरों और दुकानदारों के हितों की रक्षा के लिए मिलकर संघर्ष करना होगा।
पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि राज्य के लोग ऐसी नई सरकार का इंतजार कर रहे हैं, जो उनके जीवन, कारोबार और परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सके। उन्होंने पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने चार साल से अधिक समय तक पार्टी की जिम्मेदारी संभाली। समारोह में सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा और विधायक राणा गुरजीत सिंह एवं सुखपाल सिंह खैरा सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।
2027 के विधानसभा चुनाव पर रहेगी नजर
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में परगट सिंह के सामने सबसे बड़ी चुनौती पार्टी के भीतर विभिन्न गुटों को साथ लेकर चलने और संगठन को मजबूत करने की होगी। उन्हें कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के साथ 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करना होगा।
अपनी नियुक्ति के बाद परगट सिंह ने प्रदेश कांग्रेस में गुटबाजी होने से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि हॉकी खिलाड़ी होने के नाते वह सभी को साथ लेकर चलेंगे।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली पुलिस ने PC में अभिजीत दिपके का VIDEO जारी किया, दादी के निधन पर मदद की पेशकश करते दिखे पुलिसकर्मी
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI को सैन्य ठिकानों की जानकारी देने के आरोप में महिला गिरफ्तार, 2 सेना के जवान पर भी केस
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM
पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) को सेना के ठिकानों से जुड़ी गोपनीय जानकारी भेजने के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस मामले में सेना के दो जवानों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
गिरफ्तार महिला की पहचान फरीदकोट निवासी गुरनूर सिद्धू के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे हुसैनीवाला बॉर्डर रोड पर निर्माणाधीन पुल के पास से गिरफ्तार किया। फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है।
सैन्य क्षेत्रों और छावनियों की जानकारी साझा करने की आशंका
पुलिस के मुताबिक, उसे गुरुवार को सूचना मिली थी कि आरोपी पाकिस्तान की एजेंसियों के साथ सैन्य क्षेत्रों और छावनियों से जुड़ी गोपनीय जानकारी शेयर करने की साजिश रच रहे हैं। पुलिस के बयान के मुताबिक, भारत-चीन सीमा पर तैनात सेना के दो जवानों ने कथित तौर पर संवेदनशील जानकारी जुटाई, जबकि सिद्धू ने मोबाइल फोन, टैबलेट और इंटरनेट के ज़रिए इसे आगे भेजने में मदद की।
फ़ज़िल्का के स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) पुलिस स्टेशन में तीनों आरोपियों के खिलाफ 'ऑफिशियल सीक्रेट्स एक्ट' की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या फरीदकोट सैन्य छावनी से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाई गई थी। पुलिस के अनुसार, मामले की आगे जांच जारी है। जांच के दौरान कथित जासूसी नेटवर्क के दायरे और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।
ISI समर्थित दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
इससे पहले, पंजाब पुलिस ने ISI समर्थित सीमा-पार के दो आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें 4 नाबालिग भी शामिल थे। इनमें तरनतारन के पट्टी निवासी वंश कुमार (19), अनमोल सिंह (20) और अमृतसर निवासी हरमन सिंह (24), सुखदेव सिंह (30) व सुखमन सिंह (19) शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल, नौ जिंदा कारतूस, चार पेट्रोल बम और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई थी। एक अन्य ऑपरेशन में दो नाबालिगों को गिरफ्तार कर उनके पास से .32 बोर की देसी पिस्तौल, दो पेट्रोल बम और एक लाइटर बरामद किया गया था। शुरुआती जांच के अनुसार, आरोपी विदेश में बैठे ISI हैंडलर्स के निर्देश पर स्थानीय युवाओं को आतंकी गतिविधियों में शामिल करने, सुरक्षा ठिकानों की निगरानी करने, अवैध हथियार हासिल करने और सार्वजनिक शांति भंग करने की कोशिश कर रहे थे। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने रेलवे ट्रैक के पास CCTV कैमरे लगाए थे और उनका फुटेज कथित तौर पर विदेश में बैठे हैंडलर्स को भेजा जा रहा था, ताकि संवेदनशील स्थानों और इलाके में लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जा सके।
ये भी पढ़ें-
IndiGo फ्लाइट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से निकला धुआं, हैदराबाद में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग
चेन्नई को 13,000 करोड़ की सौगात, PM मोदी बोले- "सरकारें बदलीं, लेकिन तमिलनाडु के विकास का मेरा संकल्प नहीं"
AAP नेता मनीष सिसोदिया
Image Source : ANI
चंडीगढ़: सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान चंडीगढ़ पुलिस ने आप नेता और दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को हिरासत में ले लिया। जानकारी के मुताबिक, आम आदमी पार्टी (AAP) के सीनियर नेता मनीष सिसोदिया को शनिवार को चंडीगढ़ में चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर (CEO) के ऑफिस के बाहर प्रोटेस्ट करते समय पुलिस ने हिरासत में ले लिया। यह प्रोटेस्ट चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किया जा रहा था।
AAP नेता और कार्यकर्ता CEO के ऑफिस की ओर मार्च कर रहे थे। इलेक्शन कमीशन के खिलाफ नारे लगा रहे थे और जवाबदेही की मांग कर रहे थे। जब प्रोटेस्ट करने वालों ने सिक्योरिटी घेरा तोड़ने की कोशिश की तो तनाव बढ़ गया, जिसके बाद पुलिस को दखल देना पड़ा और सिसोदिया, हरपाल सिंह चीमा और पंजाब के कई अहम पार्टी नेताओं समेत कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया।
सिसोदिया बोले- इस्तीफा दें ज्ञानेश कुमार
चंडीगढ़ में CEO ऑफिस के बाहर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ हिरासत में लिए जाने से ठीक पहले सिसोदिया ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया। प्रोटेस्ट के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि वह AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की ओर से इस आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि हम यह भी मांग करते हैं कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें। ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग चंडीगढ़ और पंजाब से भी उठ रही है।
AAP के सीनियर नेता ने दावा किया कि चुनावों में हेरफेर की जा रही है। सिसोदिया ने दावा किया कि बीजेपी वोट चुराकर चुनाव जीत रही है। दिल्ली में पिछले विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "सिर्फ डेढ़ साल पहले दिल्ली में चुनाव हुए थे। अरविंद केजरीवाल के चुनाव क्षेत्र नई दिल्ली विधानसभा में उनके 40,000 वोट कटवा दिए गए। ये 40,000 वोट चोरी किए गए थे। बता दें कि दिल्ली में भी प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे कई लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इनपुट- एएनआई और पीटीआई
ये भी पढ़ेंः पंजाब को 4 साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, सीनियर IPS अधिकारी गौरव यादव संभालेंगे पुलिस की कमान
लुधियाना में फोन देखने के बहाने दुकान से iPhone 17 Pro Max लेकर भागा युवक, दुकानदार को 15 मीटर तक घसीटा; सामने आया CCTV वीडियो
दुकान से फोन लेकर भागता हुआ आरोपी
Image Source : REPORTER
लुधियाना की एक मोबाइल शॉप से फ़ोन देखने के बहाने iPhone 17 Pro Max लेकर युवक भाग गया। दुकानदार युवक को एक्टिवा के पीछे करीब 15 मीटर तक घसीटा। जानकारी के अनुसार, मोबाइल फोन लेकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए दुकानदार पीछा भी किया। दुकानदार स्कूटर को पकड़ा तो वह रुका नहीं, घसीटते हुए स्पीड बढ़ा दी। जब स्कूटर से गिर गया तो वह उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
दुकानदार को 15 मीटर तक घसीटा
बताया जा रहा है कि लुधियाना के बीआरएस नगर में मोबाइल शॉप से iPhone 17 Pro Max लेकर भाग रहे युवक को पकड़ने के लिए दुकानदार ने जान की परवाह किए बिना उसका पीछा किया। दुकानदार ने एक्टिवा का कैरियर पकड़ लिया, लेकिन आरोपी उसे करीब 10 से 15 मीटर तक घसीटता ले गया। आखिरकार एक्टिवा का संतुलन बिगड़ा और युवक गिर पड़ा। इसके बाद वह मोबाइल और एक्टिवा छोड़कर पैदल फरार हो गया।
प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक, आरोपी गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बीआरएस नगर इलाके में स्थित एक मोबाइल की दुकान पर आया था और किस्तों पर आईफोन खरीदने की बात कही थी। कुछ देर बाद वह चला गया, लेकिन दोपहर करीब 2:55 बजे दोबारा दुकान पर पहुंचा। मोबाइल देखते समय उसने अचानक फोन अपनी कमीज के अंदर छिपाया और दुकान से बाहर भागकर एक्टिवा से फरार होने लगा।
यहां देखें वीडियो
पुलिस कर रही मामले की जांच
दुकान में से मीत नामक युवक ने उसका पीछा कर एक्टिवा का कैरियर पकड़ लिया। हालांकि आसपास के कई लोगों ने घटना देखी, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। वारदात दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई। पुलिस अब CCTV फुटेज और मौके पर मिले सामान और बरामद एक्टिवा के नम्बर के आधार पर जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसे जल्द गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।
यहां देखें वीडियो
सीसीटीवी वीडियो में देखते से पता चलता है कि दुकानदार ने आरोपी को पकड़ने की पूरी कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सका। आरोपी को पकड़ने के चक्कर में उसके पैर में चोट भी आ गई।
रिपोर्टः तुषार भारती, लुधियाना
ये भी पढ़ेंः ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली महिलाओं से बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी, सावधान! सस्ते सूट के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे
पंजाब को 4 साल बाद मिला स्थायी डीजीपी, सीनियर IPS अधिकारी गौरव यादव संभालेंगे पुलिस की कमान
डीजीपी गौरव यादव
Image Source : PTI
चंडीगढ़: पंजाब को चार साल बाद स्थायी डीजीपी मिला है। सीनियर आईपीएस अधिकारी गौरव पंजाब के रेगुलर डीजीपी बनाए गए हैं। UPSC द्वारा भेजे गए 3 नामों के पैनल से गौरव यादव को पंजाब सरकार ने नियमित डीजीपी नियुक्त किया। पिछले 4 साल से गौरव यादव ही डीजीपी का कार्यभार संभाल रहे थे। यह नियुक्ति कम से कम दो साल तक के लिए की गई है।
2022 से कार्यवाहक डीजीपी थे गौरव यादव
1992 बैच के IPS अधिकारी गौरव यादव जुलाई 2022 से कार्यवाहक DGP के तौर पर काम कर रहे हैं। पंजाब पुलिस के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति के लिए UPSC द्वारा चुने गए तीन अधिकारियों में उनका नाम शामिल है। पैनल में अन्य दो अधिकारी शरद सत्य चौहान और हरप्रीत सिंह सिद्धू शामिल थे।
जानकारी के अनुसार, गौरव यादव 30 अप्रैल, 2029 को रिटायर होंगे। वहीं राज्य विजिलेंस ब्यूरो के चीफ के तौर पर तैनात चौहान 31 मार्च, 2028 को रिटायर होंगे। सिद्धू, जिन्हें पिछले साल सेंट्रल डेप्युटेशन से उनके मूल कैडर में समय से पहले वापस भेज दिया गया था, 31 मई, 2027 को रिटायर होंगे।
हाई कोर्ट ने 13 अक्टूबर से पहले स्थायी डीजीपी नियुक्त करने का दिया था आदेश
जुलाई में पंजाब सरकार को UPSC का पैनल मिलने के बाद से ही यह नियुक्ति अटकी हुई थी। इसके बाद वकील निखिल थम्मन द्वारा दायर एक PIL के बाद यह मामला हाई कोर्ट की निगरानी में आ गया। उन्होंने राज्य पुलिस प्रमुख के लिए अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था को लंबे समय तक जारी रखने को चुनौती दी थी। 1 अक्टूबर को मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की खंडपीठ ने राज्य को नियमित DGP की नियुक्ति पर उचित निर्णय लेने का निर्देश दिया था। कोर्ट ने मुख्य सचिव KAP सिन्हा से 13 अक्टूबर को अगली सुनवाई से पहले अनुपालन हलफनामा पेश करने को भी कहा था।
कौन हैं गौरव यादव
गौरव यादव 1992 बैच के IPS अधिकारी हैं। जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो गौरव यादव को सीएम भगवंत मान का स्पेशल प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया था। वह मूल रूप से यूपी के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता सेना में एक सीनियर अधिकारी रह चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः पंजाब CM के OSD के घर रेड के दौरान CBI की गाड़ी पर फूल बरसाने के मामले में SHO यशपाल शर्मा सस्पेंड, 2 हिरासत में
दुकान पर रखे गए कपड़े
Image Source : REPORTER
पंजाब के संगरूर में  कपड़ों की एक मशहूर दुकान की तरफ से यह शिकायत की गई है कि उनके सोशल मीडिया अकाउंट जैसे और कई सोशल मीडिया अकाउंट उन्हीं के नाम पर नकली बनाए गए हैं। जहां पर उनके असली सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली गई रेट डाउनलोड करके और कपड़ों के कम रेट लिखकर नकली सोशल मीडिया अकाउंट पर बेचे जा रहे हैं।
दुकान पर आकर महिलाएं कर रही हैं शिकायत
दुकान के ओनर आरव गर्ग ने बताया कि पिछले 15-20 दिन से उनके पास कई पीड़ित महिलाएं आ रही हैं। महिलाओं का कहना कि उन्होंने उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑर्डर बुक किया। पैसे डाले पर, उन्हें कपड़े नहीं मिले। उन्होंने कहा कि हम बड़ी मुश्किल से पीड़ित महिलाओं को समझा रहे हैं कि वह नकली सोशल मीडिया अकाउंट हमारा नहीं है, बल्कि हमारे नाम पर ठग लोगों ने बना रखा है।
आरव गर्ग ने बताया कि इस मामले की शिकायत उन्होंने संगरूर के साइबर क्राइम थाने में लिखवाई है और साइबर क्राइम ने उनका भरोसा दिलाया है कि जल्द ही साइबर ठगों के बनाए हुए नकली पेज बंद कर दिए जाएंगे और ठगों को पकड़ा जाएगा।
ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर धोखाधड़ी
दरअसल, शादियों के सीजन से पहले महिलाओं के साथ ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी की जा रही है। साइबर ठग मशहूर दुकानदारों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाते हैं। उनके असली अकाउंट से खूबसूरत सूटों की रीलें कॉपी करके अपने फर्जी अकाउंट पर अपलोड करते हैं और सूटों के दाम भी काफी कम रखते हैं। सस्ते सूटों के लालच में घर बैठे ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली महिलाएं इन ठगों के जाल में फंस जाती हैं।
जब महिलाएं इन फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट पर जाकर सूट बुक करती हैं, तो ठग अपने फर्जी बैंक खातों में उनसे पैसे ट्रांसफर करवा लेते हैं। लेकिन जैसे ही महिलाएं सस्ते सूटों के चक्कर में पैसे भेज देती हैं, उसके बाद ठगों के फोन उठने बंद हो जाते हैं और न ही महिलाओं को उनके ऑर्डर किए हुए कपड़े मिलते हैं और न ही पैसे रिफंड होते हैं।
साइबर ठगों से रहें सावधान
अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करती हैं, तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। हमेशा सोशल मीडिया अकाउंट की अच्छी तरह जांच करें। ऑर्डर किए गए कपड़ों को वीडियो कॉल के जरिए देखने और दुकानदार की पहचान की पुष्टि करने के बाद ही पेमेंट करें। सस्ते के लालच में अपनी मेहनत की कमाई गंवाने से बचें।
रिपोर्टः चरणजीव कौशल
ये भी पढ़ेंः 1 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली, विजेता का कोई अता-पता नहीं, 3 दिन से तलाश जारी
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के 50 वार्डों में हुए चुनाव रद्द किए।
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
सुप्रीम कोर्ट ने स्थानीय निकाय चुनावों में नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान 'बड़े स्तर पर बाधा डाले जाने' को लेकर आयोग की रिपोर्ट के बाद पंजाब के 50 नगर निकाय वार्ड में हुए चुनाव को रद्द कर दिया है। साथ ही, नए सिरे से चुनाव कराने का ऑर्डर भी दिया है। सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की बेंच ने पटियाला जिले के 28 और मोगा के 22 वार्ड में हुए इलेक्शन को रद्द कर दिया है।
21 दिसंबर 2024 को हुआ था स्थानीय निकाय चुनाव
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पूर्व जस्टिस निर्मलजीत कौर की अध्यक्षता वाले एक सदस्यीय आयोग के निष्कर्षों को स्वीकार करते हुए यह ऑर्डर दिया है। ये लोकल बॉडी इलेक्शन 21 दिसंबर 2024 को हुए थे। इस कमीशन का गठन 24 मार्च 2025 को हुआ था और उसने 18 नवंबर 2025 को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी।
पर्चा दाखिला के वक्त छीन लिए गए थे उम्मीदवारों के नॉमिनेशन पेपर
बेंच ने 28 सितंबर के अपने ऑर्डर में कहा, 'आयोग इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि नॉमिनेशन की प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर बाधा डाली गई, जिसमें नामांकन पत्र को छीना गया, फाड़े गए या उन्हें नष्ट कर दिया गया और उम्मीदवारों पर हमला भी किया गया, उन्हें हिरासत में लिया गया या धमकाया गया।'
50 वार्डों में फिर से चुनाव कराने का आदेश
बेंच ने कहा, 'हम आयोग की सिफारिशों को स्वीकार करते हैं और संबंधित 50 वार्ड में नए सिरे से चुनाव कराने का निर्देश देते हैं। नए चुनाव की प्रक्रिया 6 हफ्ते में पूरी की जाए।' यह आदेश बीते बुधवार की रात को अपलोड किया गया।
हाईकोर्ट बार के कम से कम 2-3 सदस्यों को बनाया जाए पर्यवेक्षक
सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल के उस स्टेटमेंट का जिक्र किया कि पंजाब सरकार को आयोग की सिफारिशों पर कोई आपत्ति नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस से कहा कि वह दोबारा चुनाव की प्रक्रिया के लिए हाईकोर्ट बार के कम से कम दो या तीन वरिष्ठ सदस्यों को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करें।
पर्चा दाखिला से वोटिंग तक की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग
बेंच ने ये भी कहा, 'नॉमिनेशन पेपर दाखिल करने, उनकी जांच, चुनाव चिह्न आवंटित करने, वोटिंग आदि की प्रक्रिया की इन पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी। रिकॉर्डिंग को उचित तरीके से सुरक्षित रखा जाएगा और निगरानी समिति को भी उसे सौंपा जाएगा।' इससे पहले, हाल ही में सुप्रीम कोर्ट चुनावी घोषणापत्र के वादों पर राजनीतिक दलों की जवाबदेही तय करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हुआ था।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें- पैकेट में मिलने वाली खाने की चीजों में शुगर, नमक और फैट के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने FSSAI से पूछे कई सवाल
लॉटरी
Image Source : REPORTER
पंजाब में संगरूर बस स्टैंड के पास स्थित शिव भोले लॉटरी स्टॉल से 1 करोड़ रुपये की लॉटरी निकली है। खास बात यह है कि इनाम निकलने के तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन एक करोड़ रुपये की यह लॉटरी जीतने वाला खुशनसीब व्यक्ति अभी तक सामने नहीं आया है। संगरूर के बस स्टैंड के पास स्थित शिव भोले लॉटरी स्टॉल पर उस समय खुशी का माहौल बन गया, जब यहां से बिकी एक लॉटरी टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकलने की जानकारी सामने आई।
लॉटरी जीतने वाले शख्स की नहीं हो पाई पहचान
दुकानदार के मुताबिक, लॉटरी का रिजल्ट आए हुए अब तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन अभी तक टिकट का असली मालिक अपना इनाम लेने के लिए सामने नहीं आया है। अब दुकानदार समेत आसपास के लोगों की नजरें भी उस खुशनसीब शख्स पर टिकी हुई हैं, जिसकी टिकट ने उसकी किस्मत बदल दी है।
दुकानदार की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों ने संगरूर बस स्टैंड के पास इस लॉटरी स्टॉल से टिकट खरीदी थी, वे अपनी टिकट जरूर चेक करें। हो सकता है कि 1 करोड़ रुपये की यह टिकट उन्हीं में से किसी के हाथ में हो। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर वह खुशनसीब व्यक्ति कौन है, जिसकी टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है? अब देखना होगा कि करोड़ों की यह लॉटरी जीतने वाला विजेता आखिर कब सामने आता है।
मजदूर ने जीते थे डेढ़ करोड़ रुपये
इससे पहले 2018 में संगरूर ज़िले के मांडवी गांव के रहने वाले मज़दूर मनोज कुमार, 'पंजाब स्टेट राखी बंपर 2018' में 1.5 करोड़ रुपये का पहला इनाम जीतकर लॉटरी से करोड़पति बने थे। उन्होंने 200 रुपये का लॉटरी टिकट खरीदने के लिए पैसे उधार लिए थे। मनोज कुमार ने लॉटरी विभाग के डायरेक्टर टीपीएस फूलका से मुलाक़ात की और अपना दावा पेश किया था। लॉटरी का ड्रॉ 29 अगस्त को लुधियाना में निकाला गया था और पता चला कि 1.5-1.5 करोड़ रुपये के पहले दो इनाम दो टिकट होल्डर्स को मिले थे, जिनमें मनोज भी शामिल थे। मजदूर ने कहा था कि इसके पैसे से उसकी गरीबी दूर हो जाएगी।
रिपोर्टः चरणजीव कौशल
ये भी पढ़ेंः पंजाब CM के OSD के घर रेड के दौरान CBI की गाड़ी पर फूल बरसाने के मामले में SHO यशपाल शर्मा सस्पेंड, 2 हिरासत में
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : INDIA TV
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर छापेमारी के दौरान सीबीआई की गाड़ी पर फूल बरसाने और ढोल बजाने के मामले में भवानीगढ़ SHO यशपाल शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया है। ये कार्रवाई सुरक्षा में लापरवाही के मामले में हुई है। इसके अलावा दो लोगों को हिरासत में लिया गया है।
दो लोग हिरासत में
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजवीर के घर पर कल रात CBI की रेड चल रही थी। इसी दौरान वहां वारिस पंजाब दे के नेता चमनदीप मिलखी और शिरोमणि अकाली दल पुनर्स्थापित के नेता विजय लंकेश की ओर से CBI की गाड़ी पर फूल बरसाए गए और ढोल बजाया गया। इस दौरान लोग नाचते हुए भी नजर आए। चमनदीप मिलखी और विजय लंकेश को आज सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री के संगरूर दौरे को देखते हुए हमने घराचोन से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। राजवीर घुम्मन के घराचोन स्थित घर पर CBI की तलाशी मंगलवार शाम को शुरू हुई थी। एजेंसी ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में मौजूद एक प्रॉपर्टी की भी तलाशी ली, जिसका इस्तेमाल मुख्यमंत्री के कैंप ऑफ़िस के तौर पर किया जा रहा था और जहां राजवीर घुम्मन रह रहे थे। CBI ने मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला और जालंधर में भी उन लोगों से जुड़ी जगहों की तलाशी ली, जिनके नाम जांच में सामने आए हैं।
आप ने बीजेपी पर साधा निशाना
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है क्योंकि वह भगवंत मान सरकार के ''जनहितैषी'' कामों से घबरा गई है। सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निर्देश पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी और अन्य अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया और मान के ''कैंप कार्यालय'' समेत कई स्थानों पर छापे मारे।
बता दें कि सीबीआई ने हाई कोर्ट के आदेश पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर और उनके सहयोगियों के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया और आठ स्थानों पर छापेमारी की। ओएसडी और उनके सहयोगियों पर कथित तौर पर आर्थिक लाभ के बदले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की तैनाती को प्रभावित करने का आरोप है।
रिपोर्टः चरणजीव कौशल
ये भी पढ़ेंः पंजाब सरकार ने CBI जांच के आदेश को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट से अर्जेंट सुनवाई की मांग, कहा- जल्द होने वाले हैं चुनाव
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : ANI
चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD (ऑफ़िसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुम्मन को भ्रष्टाचार और पद का गलत इस्तेमाल करने के आरोपों से जुड़े एक मामले में बुधवार को दोपहर चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित CBI दफ़्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। बीती रात हुई रेड्स को लेकर उन्हें आज पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
आप बोली- नहीं मिला समन
सूत्रों के मुताबिक सीबीआई के सामने पेश होने से पहले राजवीर घुम्मन कोर्ट में रिलीफ के लिए जा सकते हैं। आज उनके सीबीआई के सामने पेश होने की संभावना बेहद कम है। आम आदमी पार्टी का कहना है कि अभी कोई समन नहीं मिला है।
सीबीआई ने कई जगहों पर की छापेमारी
यह घटनाक्रम CBI द्वारा घुम्मन और पांच अन्य लोगों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज करने और पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफ़िस और सात अन्य जगहों पर तलाशी और ज़ब्ती की कार्रवाई करने के एक दिन बाद हुआ है। FIR में नामज़द अन्य लोगों में नितिन गोहल, जतिन गोहल उर्फ़ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और RS नागरा शामिल हैं। FIR में नामज़द सभी छह लोगों और घुम्मन के रिश्तेदारों के घरों पर तलाशी ली गई। CBI ने मंगलवार को कहा कि उसने छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें दो सरकारी कर्मचारी, बिचौलिए और सहयोगी शामिल हैं। यह अभी साफ़ नहीं है कि घुम्मन आज CBI के सामने पेश होंगे या नहीं।
हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई कर रही जांच
बता दें कि मंगलवार को CBI ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस और उनके ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) राजबीर सिंह घुम्मन के घर पर तलाशी ली। जांच एजेंसी ने कहा कि उसने आरोपियों से जुड़ी जगहों पर आठ ठिकानों पर तलाशी ली, जिनमें चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर शामिल हैं। घुम्मन के घर पर छापेमारी शाम करीब 6:15 बजे शुरू हुई। यह कार्रवाई पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के उस आदेश के एक दिन बाद हुई है जिसमें एजेंसी को मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने और केस दर्ज करने का निर्देश दिया गया था।
ये भी पढ़ेंः पंजाब सरकार ने CBI जांच के आदेश को दी चुनौती, सुप्रीम कोर्ट से अर्जेंट सुनवाई की मांग, कहा- जल्द होने वाले हैं चुनाव
स्कूल बस खंभे से टकराई।
Image Source : REPORTER INPUT
पंजाब के लुधियाना में मंगलवार को बच्चों से भरी एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसा अमन नगर इलाके में हुआ जिसका CCTV फुटेज सामने आया है। BCM आर्या स्कूल की ये बस अचानक अनियंत्रित होकर रेत के ढेर पर चढ़ गई और सीधी जाकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा टूट गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे के वक्त बस में करीब 20 से 21 बच्चे सवार थे जिनमें से कुछ बच्चों को चोटें आईं, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
इस हादसे के लिए तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंचे लोगों ने ड्राइवर को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वो बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
CCTV ने खोल दी लापरवाही की पोल
घटना का जो CCTV फुटेज सामने आया है उसमें दिखाई दे रहा है कि सड़क पर रेत का ढेर लगा था। जैसे ही तेज रफ्तार बस रेत के ढेर पर चढ़ गई, उसका अचानक संतुलन बिगड़ गया और बस सीधे बिजली के खंभे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा भी टूट गया और हाई-वोल्टेज तारें बस के ऊपर गिर गईं। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार व अन्य लोग मौके पर पहुंचे। इस हादसे के बाद बस में बच्चों के बीच चीख-पुकार मच गई।
शीशे और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला
जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने शीशे और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला। कई बच्चों को चोटें आने की बात कही जा रही है, जबकि कुछ को अंदरूनी चोटें लगने की भी जानकारी है। परिजनों ने भी पता चलने पर मौके पर पहुंचकर बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के लिए तेज रफ्तार और ड्राइवर की लापरवाही को जिम्मेदार बताया जा रहा है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से डर के मारे बस को छोड़ कर फरार हो गया।
CCTV में कैद हुआ हादसा-
बस से संबंधित स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक इस हादसे को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। पुलिस अब इस हादसे की CCTV के आधार पर जांच कर रही है और फरार ड्राइवर की भी तलाश जारी है।
14 साल की हैंडबॉल खिलाड़ी की मौत
वहीं, आपको बता दें कि लुधियाना में एक और दर्दनाक हादसा सामने आया है। लुधियाना के हैबोवाल इलाके में हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई। अंशिका राज्य स्तर की हैंडबॉल प्लेयर थी। उसे स्टेट लेवल का मैच खेलने के लिए बठिंडा जाना था। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे ने उसकी जान ले ली।
(रिपोर्ट- तुषार भारती)
यह भी पढ़ें-
स्कूल बस और डंपर की आमने-सामने भिड़ंत, शिक्षिका की हुई मौत; हादसे के बाद मची चीख-पुकार
बंगा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस नीचे गिरी, कंडक्टर समेत 3 की मौत
बढ़ सकती हैं पंजाब के सीएम भगवंत मान की मुश्किलें
Image Source : INDIA TV
चंडीगढ़: पंजाब में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई हुई है और मुख्यमंत्री भगवंत मान के कैंप ऑफिस में छापेमारी की गई है। इस छापेमारी को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान भी सामने आ गया है और उन्होंने कहा है कि उनको जो लोगों से प्यार मिल रहा है, उससे बीजेपी घबरा गई है।
क्या है पूरा मामला?
चंडीगढ़ के सेक्टर 2 के हाउस नंबर 50 यानी पंजाब सीएम के कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी हुई है। इसे पंजाब में CBI की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कोठी नंबर 50 में CBI की रेड हुई है।
पंजाब कैंप ऑफिस में जांच जारी है और पंजाब में कई ठिकानों पर CBI की कार्रवाई चल रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने क्या प्रतिक्रिया दी?
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "बीजेपी ने पंजाब चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है। मेरे कैंप ऑफिस पर CBI का छापा पड़ा। अब पंजाब सरकार और मुझे बदनाम करने के लिए पंजाब में ED और CBI का गलत इस्तेमाल किया जाएगा। लोगों से मिल रहे प्यार से बीजेपी घबरा गई है।"
क्यों हो रही ये कार्रवाई?
पंजाब के मुख्यमंत्री के कैंप ऑफिस, कोठी नंबर 50, सेक्टर-2 में मंगलवार शाम करीब 6 बजे सीबीआई की टीम पहुंची और छापेमारी शुरू की। सीबीआई की टीम दो गाड़ियों में आई थी। उनके साथ एक बस में सीआरपीएफ के जवान भी मौजूद थे।
यह कार्रवाई पंजाब में कथित कैश फॉर पोस्टिंग और टेंडर घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में की जा रही है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने एक जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी। कोर्ट ने सीबीआई को जल्द केस दर्ज करने और दो महीने के अंदर जांच रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए थे।
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए सोमवार देर रात करीब 2 बजे सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। सरकार ने मामले में जल्द सुनवाई की मांग की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से पहले ही सीबीआई ने पंजाब में कार्रवाई शुरू कर दी।
सीबीआई की कार्रवाई सिर्फ चंडीगढ़ तक सीमित नहीं है। मोहाली के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी राजवीर घुम्मन के संगरूर जिले के घराचों गांव स्थित घर पर भी सीबीआई की रेड जारी है।
अरविंद केजरीवाल का भी सामने आ गया बयान
इस मामले पर आप नेता केजरीवाल ने भी अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर कहा, "चुनाव से दो महीने पहले पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय पर CBI की रेड बीजेपी कि बौखलाहट का नतीजा है। जब से सेंटर में बीजेपी की सरकार आई है उसने पंजाबियों के साथ हमेशा ही धक्का किया है चाहें किसान आंदोलन हो, पंजाब के पानी का मुद्दा हो, पंजाब यूनिवर्सिटी का मुद्दा हो। और अब तो उनके चुने हुए मुख्यमंत्री के साथ भी धक्का कर रही। बीजेपी चुनाव लड़के पंजाब में जीत नहीं सकती तो ED-CBI के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। लेकिन पंजाबियों ने अपना मन बना लिया है और बीजेपी के CBI रेड का जवाब आने वाले चुनाव ने भगवंत मान को 100+ सीटों से जीता कर दोबारा मुख्यमंत्री बनाकर देंगे।"
पंजाब के CM के OSD समेत 6 के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, 8 जगह छापेमारी
पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश और प्रवर्तन निदेशालय (ED) से मिली रिपोर्ट के आधार पर CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD और उसके साथियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए FIR दर्ज की है। आरोप है कि आरोपी पैसे के बदले अधिकारियों, जिसमें IAS और IPS अधिकारी भी शामिल हैं, की पोस्टिंग और विभागीय कार्रवाई को प्रभावित करते थे।
इसके अलावा नीति बनाने, प्रशासनिक मंजूरी, टेंडर की शर्तें, लाइसेंस, जमीन के इस्तेमाल में बदलाव (Land Use Conversion), संपत्ति विवाद और राजस्व व जमीन से जुड़े मामलों में भी दखल देने के आरोप हैं।
CBI के मुताबिक, आरोपी सरकारी कर्मचारियों पर यह भी आरोप है कि वे सरकार की ओर से आदेश और नीतियां जारी होने से पहले उनके ड्राफ्ट निजी लोगों को उपलब्ध कराते थे। इस मामले में CBI ने पंजाब के मुख्यमंत्री के OSD राजबीर घुमन, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर, आर.एस. नागरा और अज्ञात सरकारी अधिकारियों व निजी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
FIR में दो सरकारी कर्मचारियों के अलावा बिचौलियों और अन्य सहयोगियों को भी आरोपी बनाया गया है। FIR दर्ज करने के बाद CBI ने चंडीगढ़, मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में कुल 8 जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों से जुड़े ठिकानों से लैपटॉप, मोबाइल फोन और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। CBI इन सामानों की जांच कर रही है ताकि रिश्वतखोरी और अनियमितताओं से जुड़े सबूत जुटाए जा सकें। मामले में आगे की जांच जारी है।
इससे पहले ये खबर सामने आई थी कि पंजाब में AAP की मुश्किलें बढ़ गई हैं और HC ने सीएम मान के OSD के खिलाफ करप्शन मामले की जांच CBI को सौंपी है।
ये भी पढ़ें-
पंजाब सरकार ने CBI जांच के आदेश को दी चुनौती, SC से अर्जेंट सुनवाई की मांग, कहा- जल्द होने वाले हैं चुनाव
दुकान मालिक की हार्ट अटैक से मौत।
Image Source : REPORTER INPUT
संगरूर: पंजाब के संगरूर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां धूरी में चोरी की घटना से आहत एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बीती रात चोरों ने तीन दुकानों को बनाया निशाना। इन सभी दुकानों के मालिकों को अगली सुबह चोरी होने की जानकारी मिली। वहीं इनमें से एक दुकान मालिक को जब सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी मिली, तो 64 वर्षीय अशोक कुमार चोरी की घटना का सदमा नहीं सह सके। इसके बाद उनकी मौके पर ही हार्ट अटैक आ गया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।
हार्ट अटैक से दुकान मालिक की हुई मौत
दरअसल, धुरी इलाके में हुई चोरी की घटना के बाद एक दुकान के मालिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान मालिक कुर्सी पर बैठा हुआ था। इसी दौरान अचानक वह एक तरफ झुका और फिर वह सीढ़ी से नीचे की तरफ गिर गए। वहां मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बुजुर्ग को उठाया और अस्पताल ले जाने लगे। हालांकि अस्पताल जाने के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों के बीच आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं। चोरी की घटनाओं के बावजूद अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है।
चोरों ने कई दुकानों में लगाई सेंध
जानकारी के मुताबिक धूरी के DSP कार्यालय के बिल्कुल नजदीक कटहेरा और लोहा बाजार में तीन दुकानों में हुई चोरी। वहीं चोरी की इन घटनाओं के बाद लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर उठाए सवाल। आरोपी चोर दुकानों की छत के ऊपर चढ़कर लगे रोशनदान तोड़कर दुकानों में दाखिल हुए। दुकानदारों के मुताबिक चोरों ने लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरी की घटनाओं के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे बेखौफ होकर चोर चोरी कर रहे हैं। दूसरी तरफ पुलिस ने CCTV कैमरों को खंगालते हुए जांच शुरू करने की बात कही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोर सलाखों के पीछे होंगे। (इनपुट- चरणजीव कौशल)
यह भी पढ़ें-
गुजरात के भावनगर में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में जा घुसी बोलेरो, सात लोगों की हुई दर्दनाक मौत
हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका
Image Source : REPORTER INPUT
लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। लुधियाना के हैबोवाल इलाके में हुए एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय हैंडबॉल खिलाड़ी अंशिका की मौत हो गई। इस हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। CCTV फुटेज पूरी घटना कैद हो गई। अंशिका राज्य स्तर की हैंडबॉल प्लेयर थी। उसे स्टेट लेवल का मैच खेलने के लिए बठिंडा जाना था। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे ने उसकी जान ले ली।
हैबोवाल इलाके में सोमवार शाम यह दर्दनाक हादसा हुआ। अंशिका एक्टिवा पर एक परिचित मंदिर के पंडित के साथ स्कूल में प्रैक्टिस के लिए जा रही थी। एक्टिवा पर तीन लोग सवार थे और अंशिका सबसे पीछे बैठी थी।
ईंटों से लदी ट्रॉली की चपेट में आई अंशिका
CCTV फुटेज के मुताबिक, इसी दौरान सामने से एक अन्य एक्टिवा आ गई, जबकि बगल से ईंटों से लदी ट्रॉली गुजर रही थी। सामने से आ रही एक्टिवा से बचने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाया। इसके बाद एक्टिवा फिसल गई और तीनों सड़क पर गिर गए।
हादसे के दौरान पीछे बैठी अंशिका ट्रॉली की चपेट में आ गई। करीब 20 टन ईंटों से लदी ट्रॉली का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल अंशिका को तुरंत डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
स्टेट लेवल मैच खेलने जाना था
बताया जाता है कि अंशिका 9वीं कक्षा की छात्रा थी और हैंडबॉल की खिलाड़ी थी। उसे 6 अक्टूबर को स्टेट लेवल मैच खेलने के लिए बठिंडा जाना था। लेकिन मैच से ठीक एक दिन पहले हुए हादसे ने उसकी जान ले ली। जानकारी के मुताबिक, अंशिका के पिता अमित राय प्रिंटिंग प्रेस का काम करते हैं, जबकि उसकी मां गृहिणी हैं। परिवार में उसका 13 वर्षीय भाई भी है। बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने शुरू की जांच
हादसे के बाद पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। CCTV फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किसकी लापरवाही थी। (रिपोर्ट-तुषार भारती, लुधियाना)
ये भी पढ़ें:
बंगा फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा: मनाली से लौट रही टूरिस्ट बस नीचे गिरी, कंडक्टर समेत 3 की मौत
पंजाब के सीएम भगवंत मान और सुप्रीम कोर्ट
Image Source : PTI
पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें मामले में CBI को FIR दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया गया था। पंजाब सरकार की ओर से सीनियर वकील विकास सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से मामले की जल्द सुनवाई के लिए अर्जेंट लिस्टिंग की मांग की। विकास सिंह ने कहा कि पंजाब में जल्द चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में मामले की शीघ्र सुनवाई जरूरी है। उन्होंने दलील दी कि हाईकोर्ट का CBI को FIR दर्ज करने का निर्देश उचित नहीं था।
राज्य सरकार पहले कर रही थी इसकी जांच
पंजाब सरकार की ओर से पेश वकील ने सुप्रीम कोर्ट के विजय मदनलाल चौधरी फैसले के पैराग्राफ 151 का हवाला देते हुए कहा कि FIR दर्ज करने की कार्रवाई के लिए संज्ञेय अपराध का आधार होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मौजूदा मामला ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े आरोपों से संबंधित है। राज्य सरकार पहले से इसकी जांच कर रही थी।
उपलब्ध कराए गए दस्तावेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं- विकास सिंह
विकास सिंह ने यह भी कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेज पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय इस तरह के मामलों को उठाया जा रहा है। यह मामला संघीय ढांचे से भी जुड़ा हुआ है।
गुरुवार को हो सकती है सुनवाई
CJI ने कहा कि मामले को बुधवार को लिस्ट करने की कोशिश की जा सकती है, अन्यथा गुरुवार को सुनवाई हो सकती है। वहीं, जस्टिस मोहना ने कहा कि “एक दिन में कुछ नहीं होगा।” पंजाब सरकार ने दोहराया कि राज्य चुनाव की ओर बढ़ रहा है, इसलिए मामले की जल्द सुनवाई जरूरी है।
जानिए क्या है मामला
बता दें कि यह मामला पंजाब में ट्रांसफर और पोस्टिंग से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है। मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों और आरोपों के आधार पर जांच का मुद्दा सामने आया। इसके बाद पंजाब हाईकोर्ट ने मामले में CBI को FIR दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया था। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट के इस आदेश पर आपत्ति जताते हुए इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।
ये भी पढ़ें:
पंजाब में AAP की मुश्किलें बढ़ीं, HC ने सीएम मान के OSD के खिलाफ करप्शन मामले की जांच CBI को सौंपी
सीएम मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन की मुश्किलें बढ़ीं
Image Source : FB-RAJBIRSINGH.GHUMAN/BHAGWANTMANN1/
चंडीगढ़: पंजाब में चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी की मुश्किलें बढ़ रही हैं। आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD राजबीर सिंह घुम्मन के खिलाफ करप्शन के मामले की जांच CBI को सौंप दी। असल में ED का आरोप है कि राजबीर सिंह घुम्मन पंजाब में वसूली का रैकेट चला रहे हैं। माइनिंग और सरकारी ठेके दिलाने के एवज में करोड़ों रुपए की वसूली कर रहे हैं इसलिए घुम्मन के खिलाफ FIR दर्ज की जाए, इसको लेकर ED ने पंजाब के DGP को तीन चिट्ठियां लिखीं लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ।
इसके बाद हाईकोर्ट में एक PIL फाइल की गई। आज इस पीटिशन पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने मामले की जांच CBI को सौंपने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने CBI से 2 महीने के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट सौंपने को भी कहा है। ये भगवंत मान की सरकार के लिए बड़ा झटका है। हालांकि पंजाब सरकार हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेगी। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि जब पंजाब में कांग्रेस की सरकार थी, उसी वक्त CBI जांच को लेकर जनरल कंसेंट वापस ले लिया गया था इसलिए राज्य सरकार की सहमति के बगैर किसी मामले की जांच CBI को नहीं सौंपी जा सकती।
पंजाब में हर लेवल पर करप्शन है- संबित पात्रा
हाईकोर्ट के फैसले से बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल को भगवंत मान की सरकार पर हमला करने का मौका मिल गया। संबित पात्रा ने कहा कि पंजाब में हर लेवल पर करप्शन है। पूरे राज्य में सिर्फ रिश्वत का खेल चल रहा है। अब हाई कोर्ट ने भी इस पर मुहर लगा दी है। संबित पात्रा ने कहा कि घुम्मन तो सिर्फ मोहरा हैं, रिश्वत का पैसा तो ऊपर तक पहुंच रहा था, इसलिए इस केस की जद में भगवंत मान भी आएंगे और केजरीवाल भी।
अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया ने भी आम आदमी पार्टी पर हमला किया। मजीठिया ने कहा कि हाई कोर्ट ने मान सरकार के चेहरे से ईमानदारी का नकाब उतार दिया है। अब राजबीर घुम्मन हों या नितिन गुहाल, सब पकड़े जाएंगे, इस मामले के पूरे राज खुलेंगे।
कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि, अगर भगवंत मान का दामन साफ होता तो अपने OSD के खिलाफ FIR दर्ज कराते, हाईकोर्ट को दखल न देना पड़ता, औजला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब को ठगा है। ईमानदारी की बड़ी बड़ी बातें करके करप्शन के दलदल में फंस गए, अब जनता केजरीवाल को सबक सिखाएगी।
इससे पहले केजरीवाल ने दावा कर कहा था कि पंजाब विधानसभा चुनाव समय से पहले हो सकते हैं और बोले कि भगवंत मान AAP के सीएम फेस होंगे।
ये भी पढ़ें-
राजा वडिंग बोले- 'अहमद शाह अब्दाली बन चुके हैं भगवंत मान', 8 सितंबर को बड़े प्रदर्शन का ऐलान
बंगा में बड़ा सड़क हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरी बस, 3 की मौत
Image Source : REPORTER INPUT
जिला नवांशहर की सब-तहसील बंगा में सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली से श्री अमृतसर साहिब लौट रही एक टूरिस्ट बस बंगा फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसे में कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत होने की सूचना है। मृतकों में एक लवली यूनिवर्सटी की छात्रा भी शामिल बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस मनाली से अमृतसर की ओर आ रही थी। जब चंडीगढ़-जालंधर नेशनल हाइवे पर बंगा फ्लाईओवर पर पहुंची तो कथित तौर पर चालक की आंख लगने के कारण बस अनियंत्रित हो गई और फ्लाईओवर से नीचे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बस के नीचे गिरते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के कई छात्र भी सवार थे और इस भीषण हादसे में बस कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत की सूचना मिल रही है। मृतकों में एक छात्रा के शामिल होने की भी बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद से बस चालक फरार चल रहा है।
हादसे के कारणों का पता लगा रही पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया और तुरंत राहत एवं जांच का काम शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। तो वहीं इस हादसे में घायल हुए लोगों को लेकर विस्तृत जानकारी आना अभी बाकी है।
3 लोगों की हुई मौत
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में बस ड्राइवर और एलपीयू की एक छात्रा सहित 3 लोगों की मौत हुई है। हालांकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। प्रशासन की ओर से मृतकों और घायलों के सटीक आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषड़ सड़क हादसा
बीते दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर भी एक भीषड़ सड़क हादसा हो गया। नोएडा से आगरा की तरफ जा रही एक अनियंत्रित होंडा सिटी कार ने मांट टोल प्लाजा की पेट्रोलिंग गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज्यादा भयानक थी कि कार में तुरंत आग लग गई। बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक युवक की मौत हो गई।
(नवांशहर से जोवनप्रीत भंगल की रिपोर्ट)
यह भी पढ़ें:
अमृतसर के अजनाला थाने के ASI पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बांह को छूकर निकली गोली; अस्पताल में एडमिट
एएसआई सुखचैन सिंह पर चली गोलियां
Image Source : REPORTER
पंजाब के अमृतसर के अजनाला थाना में तैनात एएसआई सुखचैन सिंह पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जगदेव खुर्द के पास अपने घर पहुंचने से पहले ही अज्ञात हमलावरों ने एएसआई सुखचैन सिंह पर गोलियां चला दीं।
गोली बांह को छूकर निकली, घायल हुए ASI
हमले के दौरान एक गोली एएसआई सुखचैन सिंह की बांह को छूकर निकल गई। गोली लगने से वह घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए अजनाला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
सिविल अस्पताल में उपचार जारी, हालत स्थिर
अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में एएसआई सुखचैन सिंह का उपचार जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और गोलीबारी के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।
जलालाबाद में DSP दफ्तर के बाहर फायरिंग
इससे पहले, पंजाब के जलालाबाद में DSP दफ्तर के बाहर फायरिंग का मामला सामने आया था। 3-4 बाइकों पर सवार कुछ युवक लाल बत्ती चौक की तरफ से DSP दफ्तर पहुंचे और वहां फायरिंग की। घटना के बाद कुछ युवक दफ्तर के अंदर भी दाखिल हो गए, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। सिटी जलालाबाद पुलिस ने मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान सोना सिंह उर्फ सोनू निवासी अमीर खास और आकाश पुत्र परमजीत, थाना वैरोका क्षेत्र के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्टल बरामद की।
थाना सिटी जलालाबाद के प्रभारी मोहित धवन के मुताबिक, पुलिस को फायरिंग की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। पुलिस के अनुसार, एक फायर किए जाने की रिपोर्ट मिली है और यह जांच की जा रही है कि गोली किस हथियार से चलाई गई। शुरुआती जांच में मंदिर मैनेजमेंट से जुड़ा विवाद, आपसी अनबन और मंदिर की जमीन पर दुकानों के निर्माण को संभावित कारण माना जा रहा है। पुलिस मंदिर ट्रस्ट और संपत्ति से जुड़े कानूनी पहलुओं की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
(रिपोर्ट- विशाल शर्मा)
ये भी पढ़ें-
असम में पाकिस्तान से खुफिया संपर्क के आरोप में 2 गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल
बांग्लादेश के रिफ्यूजी कैंप से भारत लाई गईं म्यांमार की 4 युवतियां, शादी के नाम पर तस्करी का खुलासा