Uttar Pradesh News in Hindi, उत्तर प्रदेश समाचार, Latest उत्तर प्रदेश की ताजा खबर, उत्तर प्रदेश न्यूज़
DGP राजीव कृष्ण ने बताई शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ की खासियत।
Image Source : INDIA TV
उत्तर प्रदेश पुलिस ने पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए विशेष शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ रिलीज की है। पुलिस महानिदेशक (DGP) राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में निर्मित यह फिल्म उन पुलिसकर्मियों को समर्पित है, जिन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। फिल्म में शहीद पुलिसकर्मियों के शौर्य के साथ उनके परिवारों के जीवन में बलिदान के बाद आने वाले बदलावों और भावनात्मक पीड़ा को भी सामने लाने की कोशिश की गई है।
शहीद एसटीएफ के इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता को समर्पित फिल्म
डीजीपी राजीव कृष्ण ने अपने संदेश में कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की फिल्म ‘वर्दी’ उन अमर बलिदानियों के प्रति एक विनम्र श्रद्धांजलि है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म शहीद एसटीएफ इंस्पेक्टर सुनील कुमार की वीरता, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को समर्पित है।
मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित सुनील कुमार की शहादत के माध्यम से फिल्म उन सभी पुलिसकर्मियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्यपथ पर अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। फिल्म का उद्देश्य पुलिस बल के साहस और समर्पण को लोगों तक पहुंचाने के साथ ही शहीदों के परिवारों की भावनाओं और उनके संघर्षों को भी सामने लाना है।
पुलिस विभाग की टीम ने तैयार की पटकथा और वॉयस ओवर
मुंबई में शूट हुई इस फिल्म की एक खास बात यह है कि इसकी पटकथा यूपी पुलिस के ही एक जवान ने तैयार की है। पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर में तैनात कांस्टेबल कपिल दिनकर ने फिल्म की पटकथा लिखने के साथ वॉयसओवर भी दिया है। फिल्म का क्रिएटिव डायरेक्शन भी पुलिस विभाग की अपनी टीम ने किया है।
इस तरह फिल्म के निर्माण में पुलिस विभाग की आंतरिक प्रतिभा और रचनात्मक क्षमता की भूमिका भी सामने आई है। DGP राजीव कृष्ण ने सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर बनी फिल्मों में सहयोग देने के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री का आभार व्यक्त किया है।
शहीदों के परिवारों की संवेदनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
डीजीपी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस का प्रयास है कि वर्दीधारी वीरों का शौर्य, उनका बलिदान और उनके परिवारों की संवेदनाएं जन-जन तक पहुंचें। उन्होंने देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले सभी अमर बलिदानियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से नमन किया।
उन्होंने उम्मीद जताई कि फिल्म ‘वर्दी’ दर्शकों को पसंद आएगी और इसके जरिए लोग उन पुलिसकर्मियों के त्याग को समझ सकेंगे, जो अपने कर्तव्य को निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान देते हैं। यह फिल्म पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर शहीद पुलिसकर्मियों को याद करने और उनके परिवारों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करने की एक विशेष पहल है।
कानपुर डीएम महेंद्र सिंह तंवर
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में निजी स्कूलों में पढ़ने का सपना देख रहे गरीब परिवारों के बच्चों को अगर आरटीई के तहत आवंटन मिलने के बाद भी दाखिला नहीं मिलता, तो अब स्कूल प्रबंधन की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। कानपुर में शिक्षा के अधिकार के तहत आवंटित बच्चों के प्रवेश को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शैक्षिक सत्र 2026-27 में शत-प्रतिशत दाखिले नहीं करने वाले 22 निजी स्कूल जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के रडार पर आ गए हैं। डीएम ने समीक्षा बैठक में साफ निर्देश दिए हैं कि तीन दिन के भीतर लंबित प्रवेश पूरे कराए जाएं और यदि ऐसा नहीं होता है तो संबंधित स्कूल की मान्यता निरस्त करने के लिए नियमानुसार कार्रवाई शुरू की जाएगी। हालांकि जिन स्कूलों का नाम लिस्ट में है उसका अर्थ यह नहीं है कि सभी स्कूलों की मान्यता निरस्त करने का फैसला हो चुका है। फिलहाल प्रशासन ने लंबित दाखिले पूरे करने के निर्देश दिए हैं और आगे की कार्रवाई निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।
तीन दिन का अल्टीमेटम, अब दाखिलों पर होगी सीधी निगरानी
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने 22 अक्टूबर को आयोजित समीक्षा बैठक में शैक्षिक सत्र 2026-27 के तहत RTE प्रवेश की स्थिति की समीक्षा की। इसमें सामने आया कि 22 विद्यालयों में आवंटित बच्चों का शत-प्रतिशत प्रवेश पूरा नहीं हुआ है। इसके बाद डीएम ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को लंबित दाखिलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि पात्र बच्चों को आवंटन मिलने के बाद स्कूल में प्रवेश के लिए अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े। इसके लिए संबंधित विद्यालयों की स्थिति पर नजर रखी जाएगी। स्कूलवार आवंटित बच्चों की संख्या और वास्तविक दाखिलों का मिलान कर यह देखा जाएगा कि कितने बच्चों को प्रवेश मिल चुका है और कितने अभी भी दाखिले की प्रतीक्षा कर रहे हैं। डीएम ने स्पष्ट किया कि शिक्षा के अधिकार के तहत पात्र बच्चों को उनके अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। प्रवेश में देरी का सीधा असर बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है। समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाने से उनकी शैक्षिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं, जबकि अभिभावकों को भी स्कूलों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। इसी को देखते हुए विद्यालयों को तीन दिन के भीतर लंबित प्रवेश पूरे करने की समयसीमा दी गई है।
बड़े नाम भी लिस्ट में, स्कूल प्रबंधन की बढ़ सकती है परेशानी
कानपुर में आरटीई दाखिलों को लेकर जारी लिस्ट इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें कई बड़े निजी स्कूल समूहों की शाखाएं शामिल हैं। लिस्ट में शामिल होने स्कूलों को लंबित प्रवेश पूरे करने होंगे। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक स्कूल में आवंटित बच्चों और वास्तविक दाखिलों की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। इससे प्रवेश संबंधी दावों और वास्तविक स्थिति के बीच अंतर सामने लाने में मदद मिलेगी। हालांकि, प्रशासन की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी में प्रत्येक स्कूल के लंबित दाखिलों की अलग-अलग संख्या नहीं बताई गई है। इसलिए यह स्पष्ट नहीं है कि किस विद्यालय में कितने बच्चों का प्रवेश बाकी है। फिलहाल कार्रवाई का आधार शत-प्रतिशत प्रवेश पूरा नहीं होना बताया गया है।
RTE क्या है और बच्चों को कैसे मिलता है लाभ?
शिक्षा का अधिकार अधिनियम यानी RTE के तहत पात्र बच्चों को निर्धारित नियमों के अनुसार निजी गैर-सहायता प्राप्त विद्यालयों में प्रवेश का अवसर दिया जाता है। इस व्यवस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच आसान बनाना है। प्रवेश प्रक्रिया में बच्चों को विद्यालय आवंटित होने के बाद संबंधित स्कूल में दाखिला पूरा होना जरूरी है। यदि आवंटन के बावजूद प्रवेश नहीं होता, तो बच्चे और उनके अभिभावक परेशानी में पड़ सकते हैं। यही वजह है कि दाखिलों की समीक्षा में प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है। कानपुर में इस बार प्रशासन ने लंबित प्रवेश को लेकर समयसीमा तय कर दी है। अब संबंधित स्कूलों की जिम्मेदारी होगी कि वे आवंटित बच्चों के दाखिले पूरे करें और प्रवेश की स्थिति स्पष्ट रखें।
समयसीमा के बाद क्या होगा?
तीन दिन की मोहलत पूरी होने के बाद प्रशासन की नजर इस बात पर रहेगी कि संबंधित विद्यालयों ने कितने लंबित दाखिले पूरे किए। बेसिक शिक्षा विभाग स्कूलवार स्थिति की निगरानी करेगा। यदि निर्देशों के बावजूद दाखिले लंबित रहते हैं, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ मान्यता निरस्त करने समेत नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सकती है। फिलहाल 22 विद्यालयों को लेकर प्रशासन का संदेश स्पष्ट है कि आरटीई के तहत आवंटित बच्चों के प्रवेश को लंबित नहीं रखा जाना चाहिए। अब देखना होगा कि निर्धारित समयसीमा में सभी विद्यालय दाखिले पूरे कराते हैं या कुछ स्कूलों के खिलाफ अगली कार्रवाई की नौबत आती है।
(रिपोर्ट - अनुराग श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें
UP में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब! दुकानें रहेंगी बंद, बार-होटल और रेस्टोरेंट में भी परोसने पर रोक; नोट कर लें तारीख
श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद; पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता
राखी सावंत
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के झांसी में एक अदालत ने अभिनेत्री राखी सावंत के खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को गुरुवार को रद्द कर दिया। यह मामला वर्ष 2010 में एक युवक की आत्महत्या से जुड़े कथित उकसावे के आरोपों से संबंधित है। बचाव पक्ष की ओर से इलाहाबाद हाई कोर्ट के स्थगन आदेश की प्रति पेश किए जाने के बाद अदालत ने यह फैसला लिया।
राखी सावंत के अधिवक्ता आशु सिंह के अनुसार, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) की अदालत ने 16 अक्टूबर को अभिनेत्री के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया था। इसके बाद बचाव पक्ष ने वारंट रद्द करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। इसमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश का हवाला दिया गया, जिसमें मामले की आगे की कार्यवाही पर रोक लगाई गई थी। अधिवक्ता के मुताबिक, सिविल जज (जूनियर डिवीजन), फास्ट ट्रैक कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश के आधार पर गैर-जमानती वारंट रद्द कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
यह मामला झांसी के हंसारी क्षेत्र के निवासी लक्ष्मण अहिरवार की मौत से जुड़ा है। लक्ष्मण की मां ने प्रेमनगर थाने में राखी सावंत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि एक टेलीविजन शो के दौरान राखी सावंत की ओर से की गई कथित आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियों से आहत होकर लक्ष्मण ने आत्महत्या कर ली थी। शिकायत के अनुसार, 24 वर्षीय लक्ष्मण अहिरवार ने 10 नवंबर 2010 को आत्महत्या की थी।
2011 में हाई कोर्ट ने लगाई थी रोक
अधिवक्ता आशु सिंह के अनुसार, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 7 दिसंबर 2011 को इस मामले में आगे की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी थी। बचाव पक्ष ने इसी आदेश को आधार बनाकर गैर-जमानती वारंट रद्द करने की मांग की थी, जिसे झांसी की अदालत ने स्वीकार कर लिया।
दलेर मेहंदी के समर्थन में बोलीं राखी सावंत
वहीं, उत्तराखंड के टिहरी में कुंजापुरी मेले की सांस्कृतिक संध्या में सिंगर दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस के दौरान हुए विवाद पर राखी सावंत ने भी प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर परफॉर्मेंस के दौरान शराब पीने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई थी। इस मामले में पहले मीका सिंह ने दलेर मेहंदी का समर्थन किया और अब राखी सावंत भी उनके बचाव में उतर आईं। राखी ने वीडियो जारी कर कहा कि वह दलेर मेहंदी को सालों से जानती हैं और उनके साथ काम कर चुकी हैं। उनके परिवार जैसे रिश्ते हैं और उन्होंने दलेर मेहंदी को कभी शराब पीते नहीं देखा। राखी ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ किसी की तबीयत खराब हो सकती है, लेकिन ऐसी स्थिति में कलाकार को अपमानित करना गलत है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी कलाकार को कार्यक्रम में बुलाया जाता है, तो आयोजकों को उसके सम्मान का पूरा ध्यान रखना चाहिए।
ये भी पढ़ें-
तिब्बत में धरती कांपी, 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मचा हड़कंप, 173 KM गहराई में था केंद्र
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी
गोरखपुर में 450 लोगों ने लगवाया रेबीज का इंजेक्शन। (कुत्ते और गाय की सांकेतिक फोटो)
Image Source : PEXELS/PTI
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक डरा देने वाला मामला सामने आया है। गोरखपुर जिले के गोला ब्लॉक के डाड़ी खास गांव में दुर्गा पूजा के दौरान गाय के दूध से बना चरणामृत पीने वाले 450 लोगों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि जिस गाय के दूध से चरणामृत बना था उसे कुत्ते ने काटा था, फिर उसकी मौत हो गई। जब लोगों को इस घटना के बारे में पता चला तो वे दहशत में आ गए। उसी डर से लोगों एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया।
450 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
गोरखपुर में हुई घटना के बाद पहले दिन मंगलवार को 50 लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर टीका लगवाया था, जबकि बुधवार को 400 लोगों का टीकाकरण किया गया। गाय का दूध गांव की कुछ दुकानों और घरों में भी पहुंचता था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को चिकित्सकीय सलाह के अनुसार टीका लगवाने को कहा है। पशु चिकित्सक ने गाय में रेबीज की आशंका जताई है।
कैसे हुआ मामले का खुलासा?
डाड़ी खास गांव के पशुपालक नवमी यादव के मुताबिक, उन्हें जानकारी नहीं हो सकी कि गाय को आवारा कुत्ते ने कब काटा था। वह नियमित रूप से दो दुकानों और कुछ घरों में गाय का दूध पहुंचाते थे। पिछले एक-दो दिनों से गाय की तबीयत खराब लग रही थी, लेकिन मंगलवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद पशुपालक ने निजी पशु चिकित्सक डॉ. बेचन सिंह, डॉ. हरदेव यादव और डाड़ी खास पशु चिकित्सालय के चिकित्सक को दिखाया। पशुपालक के अनुसार, चिकित्सकों ने गाय को कुत्ते के काटने की आशंका जताई। कुछ देर बाद गाय भौंकने लगी और मंगलवार देर शाम उसकी मौत हो गई।
कैंप लगाकर लोगों को टीके लगाए गए
गाय की तबीयत बिगड़ने और उसके असामान्य व्यवहार की जानकारी सामने आने के बाद दुर्गा पूजा में उसी के दूध से बना चरणामृत पीने वाले डाड़ी और गोविंदपुर गांव के श्रद्धालु चिंतित हो गए। इसके बाद लोगों ने एहतियातन एंटी-रेबीज टीका लगवाना शुरू किया। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य विभाग की टीम डाड़ी गांव पहुंची। फार्मासिस्ट सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में टीम ने कैंप लगाकर लोगों को टीके लगाए। बड़ी संख्या में ग्रामीणों के पहुंचने के कारण टीकाकरण का काम लगातार चलता रहा। बुधवार शाम तक 400 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इससे पहले मंगलवार को करीब 50 लोग सीएचसी पहुंचकर टीका लगवा चुके थे। डाक्टरों ने कहा संबंधित लोगों को निर्धारित चिकित्सकीय सलाह के अनुसार एंटी-रेबीज वैक्सीन की डोज लगवानी होगी। उन्होंने बताया कि सामान्य इंट्रामस्कुलर शेड्यूल में पहली डोज के बाद तीसरे, सातवें, 14वें और 28वें दिन टीके लगाए जाते हैं। इसके बाद 90वें दिन बूस्टर डोज की बात कही गई है। आपको बता दें कि रेबीज एक एक जानलेवा बीमारी है। इस बीमारी में समय पर इलाज न मिले तो जान बचाना मुश्किल होता है।
डिप्टी सीएमओ बताई जरूरी बात
इस पूरी घटना के संबंध में गोरखपुर जिला चिकित्सालय के डिप्टी सीएमओ डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हमने वहां बात करके जानकारी ली तो पता चला कि गाय के दूध से चरणामृत बना था जिससे एहतियात के तौर पर 450 लोगों ने एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाया है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं क्योंकि चरणामृत बनाने से पहले दूध को उबाला जाता है, फिर दही बनता है और उसके बाद चरणामृत बनता है। डिप्टी सीएमओ ने कहा कि दूध बॉयल करने से उसके वायरस मर जाते है। इसलिए इसमें कोई घबराने की जरूरत नहीं है। (रिपोर्ट: राज श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें- UP में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब! दुकानें रहेंगी बंद, बार-होटल और रेस्टोरेंट में भी परोसने पर रोक; नोट कर लें तारीख
UP पुलिस के ऑफिशियल WhatsApp ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो, SP ने SHO को कर दिया सस्पेंड
पीलीभीत सदर सीट की मतदाता सूची में खामियों के मामले में कार्रवाई हुई है।
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)
यूपी में वोटर लिस्ट पर आज (गुरुवार को) जमकर सियासत हुई। पीलीभीत सदर सीट की वोटर लिस्ट में खामियों पर चुनाव आयोग ने जबरदस्त एक्शन लिया। 13,150 वोटर्स के नाम में गड़बड़ी पर पीलीभीत सदर के 2 ERO और VRC Operator को वोटर लिस्ट के काम से हटा दिया। इनके खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला कलेक्टर को मामले की डिटेल जांच कराने के लिए कहा है। साथ ही ये भी निर्देश दिए हैं कि जो भी गड़बड़ी है उसे तुरंत दूर कराया जाए।
यूपी के चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर का एक्शन
इस बीच, CEO उत्तर प्रदेश के ऑफिशियल X हैंडल से ट्वीट किया गया, 'विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 127-पीलीभीत की मतदाता सूची में पाई गई गड़बड़ी के प्रकरण में वर्तमान के साथ-साथ पूर्व निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के विरूद्ध भी विधिक कार्रवाई होगी। दोनों निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के विरूद्ध विधिक कार्रवाई के अतिरिक्त विभागीय कार्रवाई प्रारंभ करने के भी निर्देश दिए गए। मतदाता पंजीकरण केंद्र के कंप्यूटर सहायक की भी सेवा समाप्त होगी।'
यूपी कांग्रेस ने की इलेक्शन कमीशन की घेराबंदी
चूंकि पीलीभीत की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायत कांग्रेस ने की थी, इसलिए जैसे ही चुनाव आयोग ने एक्शन लिया। कांग्रेस ने इलेक्शन कमीशन की घेराबंदी कर दी। यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा ने कहा कि चुनाव आयोग पूरी तरह एक्सपोज हो चुका है। आराधना मिश्रा ने कहा कि अभी भी चुनाव आयोग बहुत कुछ छिपा रहा है। ERO को बेवजह बलि का बकरा बनाया जा रहा है। आराधना मिश्रा ने कहा कि जब ERO के पास सॉफ्टवेयर का एक्सेस ही नहीं था तो वो इस गड़बड़ी के दोषी कैसे हुए।
डुप्लीकेट वोटर्स पर भी चुनाव आयोग को देना पड़ेगा जवाब- अखिलेश
इसके बाद अखिलेश यादव भी मैदान में कूद पड़े। उन्होंने कहा कि ये तो गड़बड़ी का छोटा सा सैंपल है। वोट का असली स्कैम इससे कहीं ज्यादा बड़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि अभी तो सिर्फ नाम में हेरफेर की बात साबित हुई है। कुछ दिन बाद डुप्लीकेट वोटर्स पर भी चुनाव आयोग को जवाब देना पड़ेगा।
क्लेरिकल मिस्टेक पर अखिलेश ना बनाएं माहौल- मंत्री जयवीर सिंह
अखिलेश यादव ने बार-बार बीजेपी का नाम लिया। इसे साजिश बताया, तो बीजेपी की ओर से मंत्री जयवीर सिंह ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि क्लेरिकल मिस्टेक पकड़कर अखिलेश यादव ज्यादा माहौल बनाने की कोशिश ना करें। वोटर लिस्ट में नाम की गड़बड़ी सामान्य बात है। इसे चुनाव से पहले ठीक कर लिया जाएगा। जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश को वोट चोरी के झूठे नैरेटिव से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
ये भी पढ़ें- अखिलेश-आजम की मुलाकात UP चुनाव 2027 के मद्देनजर कितनी अहम? ओवैसी का दबाव भी कर रहा काम! समझिए सपा की रणनीति
पढ़िए बड़ौत विधानसभा सीट का इतिहास।
Image Source : INDIA TV
बागपत जिले की Baraut Assembly Seat उत्तर प्रदेश की हॉट सीटों में से एक है। बड़ौत विधानसभा सीट 1969 के बाद, 2008 के परिसीमन में फिर से अस्तित्व में आई। इसके अंतर्गत बड़ौत नगरपालिका क्षेत्र और बागपत जिले के तमाम गांव आते हैं। बड़ौत विधानसभा सीट बागपत लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है। बड़ौत की विधानसभा संख्या 51 है। बड़ौत के सामाजिक समीकरण की बात करें तो यह एक जाट बहुल सीट है। यहां मुस्लिम, OBC और सामान्य वर्ग के मतदाता भी अच्छी खासी संख्या में हैं। यहां 2008 के बाद 3 सामान्य विधानसभा चुनाव हुए हैं, जिनमें दो बार BJP और 1 बार BSP चुनाव जीती है। दिलचस्प है कि इन तीनों चुनावों में हर बार RLD रनरअप रही है। जानिए Baraut Seat का सियासी इतिहास क्या है और UP Assembly Election 2027 में बड़ौत सीट पर क्या राजनीतिक समीकरण बनने वाले हैं।
बड़ौत में BSP का ब्राह्मण उम्मीदवार बना विजेता
परिसीमन के बाद बड़ौत सीट पर पहला विधानसभा चुनाव 2012 में हुआ था और इसमें BSP ने बाजी मारी थी। BSP के उम्मीदवार लोकेश दीक्षित ने 57,209 वोट पाकर RLD के अश्वनी कुमार को 5,676 वोटों के अंतर से हरा दिया था। RLD का इस चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन था। RLD के अश्वनी कुमार 51,533 वोटों पर सिमट गए थे। सपा इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी और उसके प्रत्याशी अजय कुमार 15,212 वोट ही पा सके थे। वहीं, BJP को चौथा स्थान नसीब हुआ था। उसके उम्मीदवार नवीन कुमार को जनता ने महज 8,395 वोट दिए थे।
2017 में BJP विजयी हुई और चौथे नंबर पर खिसक गई BSP
हालांकि, 2017 के विधानसभा चुनाव में बड़ौत में बाजी पलट गई थी। इस चुनाव में पूरे प्रदेश में BJP की प्रचंड लहर थी। उत्तर प्रदेश में BJP अकेले दम पर 312 सीटें जीत गई थी और बड़ौत की सीट भी इसमें शामिल थी। BJP के कृष्णपाल मलिक को 79,427 वोट मिले थे, जबकि RLD के साहब सिंह 52,941 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे थे। BJP प्रत्याशी ने 26,486 वोटों के बड़े अंतर से चुनाव जीत लिया था। वहीं, मौजूदा विधायक और BSP के प्रत्याशी लोकेश दीक्षित इस बार 22,071 वोट लेकर चौथे स्थान पर रहे थे, जबकि सपा के शोकेन्द्र ने 28,376 वोट पाए थे और तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया था।
वर्ष
विजेता
पार्टी
वोट
रनरअप
पार्टी
वोट
जीत का अंतर
2012
लोकेश दीक्षित
बसपा
57,209
अश्वनी कुमार
रालोद
51,533
5,676
2017
कृष्णपाल मलिक
भाजपा
79,427
साहब सिंह
रालोद
52,941
26,486
2022
कृष्णपाल मलिक
भाजपा
90,931
जयवीर
रालोद
90,616
315
(Source- Election Commission Of India)
2022 में BJP ने 315 वोटों के अंतर से जीता चुनाव
2022 के चुनाव में BJP ने बड़ौत सीट पर लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। BJP के कृष्णपाल मलिक ने 90,931 वोट हासिल करके RLD के जयवीर को 315 वोटों के करीबी अंतर से हरा दिया था। यह मुकाबला बेहद कड़ा था लेकिन आखिर में जीत BJP की हुई थी। जयवीर को 90,616 वोट मिले थे। बीएसपी इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी। उसके उम्मीदवार अंकित शर्मा को जनता ने 11,244 वोट दिए थे। कांग्रेस के राहुल कश्यप इस चुनाव में चौथे नंबर पर रहे थे और उन्हें 1,849 वोट मिले थे।
बड़ौत सीट पर विधानसभा चुनाव 2027 के सियासी समीकरण
बड़ौत में 2012 से 2022 तक हुए विधानसभा चुनावों की बात करें तो परिणाम बताते हैं कि बड़ौत में विजेता पार्टी को चुनौती हर बार RLD से मिली है। BJP ने यहां लगातार दो चुनाव जीते हैं और BSP को एक बार जीत मिली है। जबकि 2022 का चुनाव बहुत टक्कर का था। महज 315 वोटों के अंतर से हार जीत हुई थी। 2027 के विधानसभा चुनाव के सियासी समीकरणों की बात करें तो इस बार RLD, BJP के साथ गठबंधन में होगी। ऐसे में एक पाले में BJP और RLD हो सकते हैं और दूसरे पाले में SP-कांग्रेस गठबंधन में दिखाई दे सकते हैं। वहीं, BSP का प्रदर्शन बड़ौत में लगातार गिरा है। ऐसे में देखना होगा कि उसका प्रत्याशी इस बार किसके वोटों में सेंध लगाएगा। बड़ौत में विधानसभा चुनाव 2027 का नतीजा काफी हद तक उम्मीदवारों के चयन, सीट शेयरिंग और जातियों की गोलबंदी पर निर्भर कर सकता है।
ये भी पढ़ें- क्या BJP लगातार चौथी बार जीत पाएगी बुलंदशहर सीट? समझिए UP चुनाव 2027 के सियासी समीकरण
अखिलेश यादव और आजम खान की मुलाकात के सियासी मायने क्या हैं।
Image Source : PTI
यूपी के रामपुर में जेल के बाहर अखिलेश यादव ने आज (गुरुवार को) कहा कि  "जो आजम थे, वो आजम हैं, वो आजम रहेंगे।" अखिलेश यादव ने ये बयान रामपुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रहे आजम खान से मुलाकात के बाद दिया। वो आज आजम खान से मिलने रामपुर पहुंचे थे। आजम से उनकी ये मुलाकात करीब एक साल बाद हुई। आजम खान पिछले साल 17 नवंबर से जेल में बंद हैं। जेल जाने के 10 दिन पहले 7 नवंबर को वो लखनऊ में अखिलेश यादव से मिले थे। करीब एक साल बाद हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव है। अखिलेश यादव के पीडीए फॉर्मूले में A यानी अल्पसंख्यक, जो यादव के साथ समाजवादी पार्टी के कोर वोटर हैं। इनके समर्थन के बिना सत्ता में वापसी मुश्किल है।
पश्चिमी यूपी से रुहेलखंड तक है आजम खान का प्रभाव
दरअसल, पिछले दिनों आजम खान खेमे में इस बात को लेकर नाराजगी थी कि समाजवादी पार्टी आजम का साथ नहीं दे रही है। आजम खान समाजवादी पार्टी के फाउंडर मेंबर रहे हैं और सपा का सबसे बड़ा मुस्लिम चेहरा भी हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 20 जिलों की 100 विधानसभा सीटों पर 22 फीसदी मुस्लिम वोट हैं। रुहेलखंड की मुरादाबाद विधानसभा सीट पर 47.12 फीसदी, रामपुर में 50.57 फीसदी, संभल में 45 फीसदी और अमरोहा में 38 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। पश्चिमी यूपी और रुहेलखंड की कई सीटों पर आजम खान का काफी प्रभाव है। पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कहा भी था कि वो अब पार्टी से रूठे पुराने नेताओं को मनाएंगे। अखिलेश यादव कह चुके हैं कि इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा, जितना आजम खान के परिवार पर हुआ।
आजम से दूरी पर ओवैसी उठा चुके हैं सवाल
अखिलेश यादव की आज की मुलाकात को AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी से भी जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले दिनों ओवैसी ने भी इस मुद्दे को लेकर रामपुर में अखिलेश को घेरा था। ओवैसी कानपुर ,श्रावस्ती, आजमगढ़ और रामपुर में मुस्लिम बहुल इलाकों में रैली कर सपा पर हमले कर चुके हैं। ओवैसी कह रहे हैं कि “अब्दुल अब दरी नहीं बिछाएगा।'' ओवैसी की  25 अक्टूबर को कैराना और 14 नवंबर को मेरठ में भी सभा होनी है।
सपा का खेल बिगाड़ने में पहले भी कामयाब हो चुके हैं ओवैसी
हालांकि, पिछले चुनावों में यूपी में ओवैसी को कोई कामयाबी नहीं मिली। 2017 के विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 38 सीटों पर चुनाव लड़ा और लगभग सभी पर जमानत जब्त हो गई थी। 2022 विधानसभा चुनाव में AIMIM ने 96 उम्मीदवार उतारे लेकिन सब हार गए। पार्टी को सिर्फ 0.43 फीसदी वोट ही मिले। कामयाबी भले ही ना मिली हो लेकिन कुछ सीटों पर ओवैसी ने सपा के गठबंधन को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। जौनपुर की शाहगंज सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा के शैलेंद्र यादव ललई केवल 719 वोट से निषाद पार्टी के रमेश सिंह से हार गए थे। यहां एआईएमआईएम के नायब अहमद को 8 हजार से ज्यादा वोट मिले थे। इसी तरह, बाराबंकी की कुर्सी सीट पर सपा के राकेश कुमार वर्मा केवल 217 वोट से बीजेपी से हार गए थे और यहां ओवैसी के उम्मीदवार को करीब साढ़े 8 हजार वोट मिले थे।
2024 की तरह मुस्लिमों का एकतरफा वोट चाहते हैं अखिलेश
एक सर्वे के मुताबिक, 2022 के विधानसभा चुनाव में करीब 79 फीसदी मुसलमानों ने सपा को वोट किया था और 2024 के लोकसभा चुनाव में 92 फीसदी मुसलमानों ने इंडिया गठबंधन को वोट दिए थे। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में भी अखिलेश यादव यही प्रदर्शन दोहराने की कोशिश में हैं।
ये भी पढ़ें- बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ सपा के पूर्व सांसद की फोटो वायरल, एसटी हसन को देनी पड़ी सफाई
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : PEXELS.COM
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद (MLC) की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के चलते 23 और 27 अक्टूबर 2026 को शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। 23 अक्टूबर को मतदान और 27 अक्टूबर को मतगणना होनी है। इसी को देखते हुए दोनों दिन को ड्राई डे घोषित किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी. की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए शराब की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
यूपी की 11 MLC सीटों पर होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद की 11 सीटों पर शिक्षक और स्नातक खंड के चुनाव कराए जा रहे हैं। इनमें 5 सीटें स्नातक निर्वाचन खंड और 6 सीटें शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं। चुनाव में बैलेट पेपर के जरिए मतदान कराया जाएगा।
स्नातक निर्वाचन खंड में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी की सीटें शामिल हैं। वहीं, शिक्षक निर्वाचन खंड में लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद की सीटों पर चुनाव होगा। ये निर्वाचन क्षेत्र प्रदेश के 75 जिलों को कवर करते हैं।
शराब की दुकानों के साथ बार और कैंटीन भी बंद
जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, 23 और 27 अक्टूबर को देसी और अंग्रेजी शराब की दुकानों के अलावा बीयर की दुकानें, मॉडल शॉप, कम्पोजिट शॉप, भांग और ताड़ी की दुकानें भी बंद रहेंगी।
इसके साथ ही बार, क्लब, रेस्टोरेंट और उन होटलों में भी शराब परोसने पर रोक रहेगी, जहां शराब उपलब्ध कराई जाती है। सैन्य और अर्द्धसैनिक बलों की कैंटीन पर भी आदेश लागू होगा।
नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
डीएम ने सभी आबकारी लाइसेंसधारकों को निर्धारित तारीखों पर अपने प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश का उल्लंघन कर शराब बेचने या दुकान खुली रखने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि बंदी के कारण शराब कारोबारियों को किसी तरह का मुआवजा नहीं दिया जाएगा।
बता दें कि MLC चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, मिर्जापुर और बरेली समेत सभी 11 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं कीं, जबकि दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के साथ सरकार के मंत्री व बीजेपी विधायक भी चुनाव प्रचार में जुटे रहें।
पिछले MLC चुनावों में इन 11 सीटों में सपा ने 6 और बीजेपी ने 5 सीट जीती थीं। इन चुनाव में केवल पंजीकृत और पात्र शिक्षक व ग्रेजुएट ही वोट कर सकते हैं। इस तरह ये विधानसभा चुनाव से खासे अलग हैं। लेकिन ये चुनाव यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले हो रहे हैं, इसलिए ये काफी अहम माने जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
अमन अरोड़ा का BJP-अकाली दल पर तंज, बोले- "दोनों साथ आ जाएं, तब भी पंजाब में नहीं बनेगी NDA सरकार"
श्रद्धा दुबे का 6 लाख वाला बैंक अकाउंट फ्रीज, 4 मोबाइल बरामद; पूछताछ में सता रही इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता
तीनों आरोपी- श्रद्धा दुबे (बीच में), रश्मि दुबे (बाएं) और ड्राइवर दानिश
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कैफे मालिक शिवा शर्मा की कथित हत्या मामले में मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत तीन लोगों को मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तार किया गया। इन्हें ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया गया और अब इनसे पूछताछ चल रही है। आज, गुरुवार को श्रद्धा दुबे से 5 घंटे पूछताछ हुई। सूत्रों का दावा है कि श्रद्धा पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। पुलिस ने श्रद्धा दुबे से 9 अक्टूबर के बारे में पूछा। पुलिस ने घटना वाली शाम के बारे में तीनों आरोपियों से अलग-अलग और फिर एक साथ सामने रखकर पूछताछ की। सूत्रों की मानें तो तीनों एक ही कहानी बार-बार बता रहे हैं। पुलिस का पूरा फोकस 9 अक्टूबर की घटना को समझना है।
लखनऊ कोर्ट ने गुरुवार को तीनों आरोपियों- श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश को 10 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।
पुलिस ने श्रद्धा का एक बैंक अकाउंट फ्रीज करवाया है, जिसमें 6 लाख रुपये थे। श्रद्धा के पास से चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। पूछताछ के दौरान श्रद्धा को अपने इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की चिंता थी। एक पूर्व डीजी के वकील बेटे ने श्रद्धा के लिए कानूनी इंतजाम किए थे।
9 अक्टूबर की घटना की कड़ियां जोड़ रही पुलिस
पुलिस ने श्रद्धा से पूछा कि शिवा ने आत्यमहत्या की तो क्यों की। जब वो कूदने दरवाजे से बाहर निकला तब आप कहां थीं? आपकी बहन और ड्राइवर तब क्या कर रहे थे? उस वक्त आपके फ्लैट में कौन-कौन मौजूद था? आपने क्या उसे रोकने की कोशिश की थी? आपने तुरंत पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी? अस्पताल छोड़कर क्यों भागीं?
पुलिस ने श्रद्धा दुबे से ये भी पूछा कि आपने इस घटना के बाद सबसे पहला फोन किसे किया था? लखनऊ से निकलने के बाद आप सबसे पहले कहां गईं? आपकी फरारी में कौन मदद कर रहा था? नेपाल से वापस लखनऊ क्यों आईं थी? नागपुर क्यों गई थीं? वंहा फ्लैट किसने दिलवाया था? आपको फरारी के दौरान कौन फाइनेंस कर रहा था?
पुलिस अब इन सवालों के मिले जवाब को क्रॉस करेगी। इससे जुड़ी सबूतों को वेरीफाई करेगी। वहीं, पुलिस ने श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को भी उठाया है। आमिर के साथ ही 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा लखनऊ से भागी थी। नेपाल बॉर्डर तक आमिर ने ही श्रद्धा को छोड़ा था।
चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा शर्मा की मौत
बता दें कि लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट में 9 अक्टूबर को करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई थी। इसी मंजिल पर मॉडल और इंफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे रहती थी। शिवा शर्मा की मां ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
ये भी पढ़ें-
'इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा...', अखिलेश यादव ने आजम खान के लिए ऐसा क्यों कहा?
'राहुल सपने देख रहे हैं, अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर', वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार
आजम खान से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव। (फाइल फोटो)
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जमीन पर उतर चुके हैं और अपनी-अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जेल पहुंचे हैं। जेल में आजम खान से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने उनसे हमदर्दी दिखाई है। अखिलेश यादव ने कहा है कि इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा जितना आजम खान के परिवार पर हुआ है।
क्या बोले अखिलेश यादव?
आजम खान से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने जानकारी दी है कि उनकी आजम खान से बड़ी लंबी बात हुई है। अखिलेश ने कहा- सच्चाई कभी न कभी तो उजागर होगी। जब उजागर होगी तो उनको समाज, देश, कानून को जवाब देना होगा। रामपुर की भावना को मार दिया गया। यहां राम राज्य की भावना को मारा जा रहा है। आजम खान जी सामाजिक न्याय आये, उसी दिशा में काम कर रहे है। आजम थे, आजम हैं, आजम रहेंगे। इतना अन्याय किसी परिवार के ऊपर नहीं हुआ होगा, किसी पॉलिटिकल परिवार के ऊपर इतना अन्याय नहीं हुआ होगा, जितना आजम खान साहब के परिवार के ऊपर हुआ है। और अन्याय करने वाले कौन हैं? करप्ट अधिकारी फर्जी मुकदमा करते है। अब तो वो भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। आजम खान जी का जो सपना था यूनिवर्सिटी का, उसे समाजवादी पार्टी पूरा करेगी। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले अखिलेश यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए बताया था कि वह यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सपा का मेनिफेस्टो कब जारी करेंगे।
हमारा लक्ष्य भाजपा को हराना है- अखिलेश
आजम खान से मुलाकात करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा- समाजवादी पार्टी का लक्ष्य साफ है। हमारा सीधा मकसद भारतीय जनता पार्टी को हराना है, और समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता इसे हासिल करने के लिए काम करने को तैयार है। बीजेपी नेताओं को लगता है कि इस बार उनका पूरी तरह सफाया होने वाला है। बीजेपी को न सिर्फ हार का सामना करना पड़ेगा, बल्कि उत्तर प्रदेश की जनता इस पार्टी को राज्य से हमेशा के लिए खत्म कर देगी। आपने 2024 के चुनावों के नतीजे देख लिए हैं। 2027 में, हमारा फोकस PDA, सामाजिक न्याय और सच्चाई पर होगा।"
ये भी पढ़ें- बीजेपी के सीनियर नेताओं के साथ सपा के पूर्व सांसद की फोटो वायरल, एसटी हसन को देनी पड़ी सफाई
यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार आज खत्म, BJP-SP ने झोंकी ताकत! 23 को वोटिंग और 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट
सपा नेता एसटी हसन और दूसरी तस्वीर में बीजेपी नेताओं के साथ उनकी तस्वीर
Image Source : REPORTER
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद डॉ. एसटी हसन की वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो ने एसटी हसन को सफाई देने पर मजबूर कर दिया। सपा सांसद ने बताया कि ये फोटो 29 सितंबर की है, जब वह रेलवे स्टेशन के VIP वेटिंग रूम में वंदे भारत ट्रेन का इंतजार कर रहे थे और ट्रेन दो घंटा लेट हो गई थी। इसी दौरान बीजेपी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र चौधरी और मुरादाबाद के बीजेपी विधायक रितेश गुप्ता और राजपाल सिंह वहां पहुंच गए।
चर्चा का विषय बनी वायरल तस्वीर
वायरल हो रही इस तस्वीर में डॉ. एसटी हसन के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी, मुरादाबाद शहर के विधायक रितेश गुप्ता और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शेफाली सिंह नजर आ रहे हैं। पूरी तरह से विरोधी राजनीतिक खेमों के इतने बड़े नेताओं का एक ही फ्रेम में दिखना और वह भी एक साधारण रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में आम जनता और राजनीतिक विश्लेषकों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।
एसटी हसन ने बताई वायरल फोटो की सच्चाई
एसटी हसन के अनुसार, वह उस समय रेलवे स्टेशन के वीआईपी वेटिंग रूम में बैठे हुए थे। उन्होंने बताया कि बीजेपी नेताओं की भी ट्रेन थी। इसलिए वे भी वीआईपी वेटिंग रूम में आकर बैठ गए। एसटी हसन ने कहा कि जब बीजेपी नेता वहां पहुंचे तब उन्होंने उन्हें देखकर उठकर चले जाना मुनासिब नहीं समझा। इसलिए वो वहां बैठे रहे। सपा नेता ने कहा कि वायरल हो रही तस्वीर उसी मुलाकात की है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल तस्वीर के आधार पर सियासी अटकलें लगाना गलत है।
सपा नेता ने अटकलों पर लगाया विराम
एसटी हसन ने कहा कि बीजेपी नेताओं के साथ सियासी मतभेद हो सकते हैं, लेकिन आपसी मनभेद नहीं है। राजनीतिक विचारधारा और सियासी मतभेद अपनी जगह हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंध भी खराब हों। इसके अलावा भी नेताओं का एक-दूसरे से मिलना-जुलना होता रहता है।
यहां देखें वीडियो
दरअसल, 2027 के चुनाव को देखते हुए कुछ लोग अटकले लगा रहे थे कि सपा नेता हसन बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं। हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने आकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया और कहा कि वे सपा को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं।
रिपोर्ट- राजीव शर्मा, मुरादाबाद
ये भी पढ़ेंः  यूपी में MLC चुनाव की मतदाता पर्ची में गड़बड़ी! पिता के नाम की जगह लिखा 'मुर्ख यादव', कहीं पर लिखा 'B.Com'
क्या BJP लगातार चौथी बार जीत पाएगी बुलंदशहर सीट? समझिए UP चुनाव 2027 के सियासी समीकरण
मतदान पर्ची
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में MLC चुनाव की मतदाता पर्चियों में कथित गड़बड़ियों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी और मौजूदा MLC डॉक्टर मान सिंह यादव ने मतदाता पर्चियों में नाम और पिता के नाम से जुड़ी त्रुटियों को लेकर निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ पर्चियों में पिता के नाम की जगह 'B.Com' लिखा है, जबकि एक अन्य पर्ची पर कथित तौर पर 'राम ने यादव को मारा' और पिता के नाम के स्थान पर 'मूर्ख चंद यादव' दर्ज किया गया है। सपा प्रत्याशी ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से भी की है।
'ऐसा लगता है जैसे नशे में बनाई गई मतदाता सूची'
डॉक्टर मान सिंह यादव ने मतदाता पर्चियों में कथित गलतियों पर नाराजगी जताते हुए निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि पर्चियों में इस तरह की गलतियां गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे किसी ने नशे में मतदाता सूची तैयार की हो। सपा प्रत्याशी ने इन त्रुटियों को लेकर प्रशासन से शिकायत की है और मामले पर ध्यान देने की मांग की है।
वोटिंग को लेकर प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
MLC चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू होना है। प्रशासन ने मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। पोलिंग एजेंटों को बूथों के लिए रवाना किया जा रहा है। मतदाता पर्चियों में गड़बड़ी के आरोपों के बीच प्रशासन का कहना है कि मामूली त्रुटियों के कारण किसी भी मतदाता को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाएगा।
50 जोन में बांटा गया जिला
प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले को 50 जोन में बांटा गया है। सभी जोन में निगरानी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं। प्रशासन चुनाव प्रक्रिया पर नजर रख रहा है, ताकि मतदान के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
डीएम ने मतदाताओं से की खास अपील
डीएम ने मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची या पर्ची में मामूली गलती होने पर किसी को मतदान से वंचित नहीं किया जाएगा। हालांकि, यदि किसी मतदाता का नाम गलती से एक से अधिक बूथों की सूची में दर्ज है, तो वह केवल एक ही स्थान पर मतदान करे। एक से अधिक जगह वोट डालने की कोशिश करने पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढें:
BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने सरेआम बीज गोदाम प्रभारी को मारे थप्पड़, बताया अखिलेश का आदमी-VIDEO
प्रतीकात्मक तस्वीर
Image Source : PEXELS
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पुलिस थाने के ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट करने के आरोप में एक थाना प्रभारी (SHO) को सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगीना) राजेश सोलंकी ने बताया कि बढ़ापुर थाना प्रभारी नीरज कुमार ने इस ग्रुप में वीडियो पोस्ट किया था। बताया जा रहा है कि वीडियो पोस्ट किए जाने के कुछ ही समय बाद उसे हटा दिया गया लेकिन तब तक कुछ पुलिसकर्मियों ने उसे डाउनलोड कर लिया और उसके स्क्रीनशॉट भी ले लिए। मामला सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने जांच के आदेश दिए।
जांच टीम ने SP को सौंपी रिपोर्ट
मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई। टीम ने सोमवार को थाने का दौरा किया और पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए। दरअसल, पुलिस टीम को यह पता लगाने की जिम्मेदारी दी गई थी कि आधिकारिक व्हाट्सऐप ग्रुप में वीडियो कब और कैसे शेयर किया गया। इस हफ्ते की शुरुआत में जांच टीम बढ़ापुर थाने पहुंची। इस दौरान टीम ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। जांच पूरी होने के बाद टीम ने अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप दी।
अधिकारियों ने बताया कि एसपी ने बुधवार शाम नीरज कुमार को कदाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
वीडियो में दिख रहा था महिला का चेहरा
आरोप है कि वीडियो अश्लील था जिसमें महिला का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि पुरुष का चेहरा छिपा हुआ था।  अधिकारियों के मुताबिक, उपलब्ध जानकारी में वीडियो में दिखाई देने वाले लोगों और उसमें सुनाई देने वाली आवाज वाले शख्स की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एसपी ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि विभागीय कार्रवाई जारी है।
'सपा की सरकार आने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा'
वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में यूपी के मथुरा जिले से ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। सपा नेता द्वारा महिला को भेजे गए व्हाट्सएप संदेश सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया था। आरोप है कि सपा नेता ने कहा कि सपा की सरकार बनने पर वह “भैयाजी” यानी अखिलेश यादव से कहकर महिला को मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन पर IAS बनवा देगा।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
प्रोफेसर ने छात्रा को मोबाइल पर भेजा अश्लील मैसेज, पिता ने देखा तो हुए आग बबूला, कॉलेज में जाकर जड़ा थप्पड़
नालासोपारा मामले में नया मोड़, 150 से अधिक अश्लील वीडियो होने का दावा, युवती ने दर्ज कराई दुष्कर्म की शिकायत
श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
Image Source : ANI
लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर पुलिस नागपुर से लखनऊ पहुंच गई है। यूपी STF ने श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपियों को हजरतगंज पुलिस स्टेशन ले आई है। दोपहर 12 बजे के बाद सभी की लखनऊ कोर्ट में पेशी होगी। इससे पहले नागपुर कोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस को इनकी ट्रांजिट रिमांड दे दी थी।
नागपुर कोर्ट ने दी थी ट्रांजिट रिमांड
इससे पहले नागपुर कोर्ट ने बुधवार को शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में श्रद्धा दुबे और दो अन्य आरोपियों को उत्तर प्रदेश पुलिस की हिरासत (ट्रांजिट रिमांड) में तीन दिन के लिए सौंप दिया था। पुलिस इन तीनों को लेकर लखनऊ पहुंच गई है। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स (UPSTF) और लखनऊ पुलिस के एक संयुक्त अभियान में मंगलवार को श्रद्धा दुबे, उनकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने रखा था 50 हजार रुपये रखा था इनाम
ये तीनों आरोपी फरार चल रहे थे और इनमें से प्रत्येक पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। कई जगहों पर सघन छापेमारी के बाद इन्हें पकड़ा गया। पीड़ित की मां रंजना शर्मा की लिखित शिकायत पर, 9 अक्टूबर को हजरतगंज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया था। लखनऊ पुलिस ने शुरुआत में आरोपियों के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 25,000 रुपये का इनाम रखा था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दिया गया। इन्हें खोजने के लिए सर्विलांस यूनिट, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) और स्थानीय पुलिस सहित कई विशेष टीमों को तैनात किया गया था।
बुर्का पहनकर छिपकर रह रही थी श्रद्धा दुबे
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने बताया कि श्रद्धा दुबे लगातार बुर्का पहनकर, लोगों से बातचीत सीमित रखकर और कम निगरानी वाले सस्ते होटलों में रुककर गिरफ्तारी से बचती रही। अमिताभ यश ने यह भी बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि वापस आने से पहले श्रद्धा दुबे नेपाल गई थी। उन्होंने कहा कि संभवतः यह पुलिस को गुमराह करने और उनके रास्ते से हटने की एक कोशिश थी।
ये भी पढ़ेंः BJP विधायक बृजभूषण राजपूत ने सरेआम बीज गोदाम प्रभारी को मारे थप्पड़, बताया अखिलेश का आदमी
बीजेपी विधायक ने बीज गोदाम प्रभारी को मारे थप्पड़
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के महोबा में चरखारी से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत एक बार फिर विवादों में हैं। किसानों को वितरित किए जाने वाले चने के बीज की कथित कालाबाजारी की सूचना पर कृषि विभाग के बीज गोदाम पहुंचे विधायक की गोदाम प्रभारी सोनू यादव से कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
किसानों के बीज की कालाबाजारी का आरोप
जानकारी के मुताबिक, विधायक बृजभूषण राजपूत को सूचना मिली थी कि किसानों के लिए उपलब्ध चने के बीज को गोदाम से बाहर भेजा जा रहा है। इस सूचना पर वह चरखारी स्थित कृषि विभाग के बीज भंडार पहुंचे। वहां एक गाड़ी में चने के बीज की करीब 100 बोरियां लदी होने की बात सामने आई। विधायक ने आरोप लगाया कि किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज को उनके बीच बांटने के बजाय मंडी में बेचने की तैयारी की जा रही थी।
गोदाम प्रभारी से विवाद पर विधायक ने जड़े थप्पड़
मौके पर विधायक ने गोदाम प्रभारी सोनू यादव से बीज की बोरियों को लेकर सवाल-जवाब किए। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और विधायक ने गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मार दिए। विधायक ने गोदाम प्रभारी पर किसानों के हिस्से के बीज की हेराफेरी करने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्हें समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव से जुड़ा बताते हुए भी टिप्पणी की।
पहले भी विवादों में रह चुके हैं विधायक
बृजभूषण राजपूत इससे पहले भी अपने एक विवादित कदम को लेकर चर्चा में रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने फसल बीमा सर्वेयरों को घाघरा-चोली और पेटीकोट पहनाया था। अब बीज गोदाम प्रभारी को थप्पड़ मारने का वीडियो सामने आने के बाद विधायक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया में तरह-तरह की चर्चाएं तेज है।
जानिए क्या बोले बीजेपी विधायक?
इस पूरे मामले पर बीजेपी विधायक ने कहा कि बीज गोदाम से सरकारी बीज वितरित किया जाता है। हमें सूचना मिली थी कि यहां कालाबाजारी की जा रही है। 100 बोरियों चने की लोड की जा रही थीं। जब हमने इनसे पूछा तो किसके आदेश पर भेज रहे हो तो इनके पास कोई आदेश नहीं था। जब इनके ऊपर के अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने भी कहा कि हमारे पास ऐसा कोई आदेश नहीं है।
चर्चा में रहते हैं बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत
महोबा की चरखारी विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक बृजभूषण राजपूत पहले भी अपने विवादित तौर-तरीकों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। इससे पहले फसल बीमा योजना के सर्वे में कथित अनियमितताओं को लेकर उन्होंने सर्वेयरों के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध जताया था।
शांतनु सोनी की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
हापुड़ में CNG पंप पर हंगामा, पंप कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा, CCTV में कैद घटना
हापुड़ में CNG पंप पर हंगामा
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में CNG सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट मांगने पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में दिल्ली-लखनऊ हाईवे के किनारे एक CNG पंप पर कार चालक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसके बाद चालक ने अपने परिचितों को मौके पर बुला लिया और पंप कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना में पंप के सुपरवाइजर समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। मारपीट की पूरी घटना पंप पर लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
मामला गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र में सरोपुर गांव के पास स्थित CNG पंप का है। पंप मैनेजर कासिब के मुताबिक, वैठ गांव का एक युवक अपनी कार में CNG भरवाने पहुंचा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने निर्धारित मानकों के तहत कार के CNG सिलेंडर का हाइड्रो टेस्ट सर्टिफिकेट दिखाने को कहा। आरोप है कि दस्तावेज दिखाने के बजाय चालक कर्मचारियों से बहस करने लगा और गाली-गलौज शुरू कर दी।
देखते ही देखते पंप पर मच गई अफरा-तफरी
कर्मचारियों और चालक के बीच विवाद बढ़ने पर आरोपी ने फोन कर अपने परिचितों और अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि वहां पहुंचे लोगों ने पंप कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। देखते ही देखते पंप परिसर में लाठी-डंडे चलने लगे और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
इस हमले में पंप के सुपरवाइजर मनीष और कर्मचारी दीपेंद्र घायल हो गए। CCTV फुटेज में परिसर में लोगों की भीड़ और मारपीट होती दिखाई दे रही है। घटना के दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते भी नजर आते हैं, लेकिन विवाद शांत नहीं हो सका। आरोप है कि हमलावर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। इस घटना का वीडियो अब वायरल हो रहा है।
CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस पीड़ित पक्ष की शिकायत और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है। गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
(रिपोर्ट: निशांक शर्मा)
कानपुर में कार की छत पर हाथ फंसाकर डेढ़ किमी तक घसीटा, फिर गाड़ी चढ़ाकर युवक की हत्या
कानपुर में ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाला खतरनाक गैंग पकड़ा, हथियारों के साथ 111 किलो तांबा बरामद, देखें वीडियो
अर्चना शुक्ला की फाइल फोटो
Image Source : REPORTER
कानपुर। पति की मौत के बाद जिंदगी की गाड़ी संभालने की कोशिश कर रही 38 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चकेरी क्षेत्र के मंगला विहार में बुधवार को अर्चना शुक्ला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि पति की करीब तीन साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक तनाव में रहती थीं। बुधवार को खाना खाने के बाद वह आराम करने की बात कहकर कमरे में गई थीं। कुछ देर बाद बड़ी बेटी महक उन्हें देखने पहुंची तो मां का शव फंदे से लटका देखकर उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर परिवार के लोग और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पति की मौत के बाद दो बेटियों की जिम्मेदारी संभाल रही थीं अर्चना
जानकारी के अनुसार, चकेरी थाना क्षेत्र के मंगला विहार निवासी अर्चना शुक्ला गृहिणी थीं। परिवार में उनकी दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी महक एक निजी कंपनी में नौकरी करती है, जबकि छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रही है। परिजनों के मुताबिक, अर्चना के पति रितेश शुक्ला की करीब तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। पति के निधन के बाद से वह मानसिक तनाव में रहने लगी थीं। परिवार के लोगों का कहना है कि वह पिछले कई दिनों से भी तनाव में थीं।
खाना खाने के बाद कमरे में गईं, बेटी पहुंची तो सामने आया मंजर
बड़ी बेटी महक ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह उसकी छोटी बहन रोज की तरह स्कूल चली गई थी। इसके बाद मां ने खाना बनाया और परिवार के लोगों ने साथ बैठकर खाना खाया। भोजन करने के बाद अर्चना ने आराम करने की बात कही और अपने कमरे में चली गईं। कुछ देर बीतने के बाद महक मां को देखने के लिए कमरे में पहुंची। वहां अर्चना का शव साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। मां को इस हालत में देखकर बेटी घबरा गई और चीखने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिवार के अन्य सदस्य और पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे। पास में रहने वाले अर्चना के जेठ समेत अन्य परिजन भी वहां आ गए।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की जानकारी पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही चकेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी मौत की वजह
चकेरी थाना प्रभारी अजय प्रताप मिश्र ने बताया कि शुरुआती जानकारी में पति की मौत के बाद से महिला के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है। परिजनों ने भी उनके पिछले कई दिनों से तनाव में होने की जानकारी दी है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले कानपुर में ग्राहक से विवाद के बाद बैंक मैनेजर ने सुसाइड कर लिया था।
(कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट)
डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।
या
TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)
ये भी पढ़ेंः कानपुर में कार की छत पर हाथ फंसाकर डेढ़ किमी तक घसीटा, फिर गाड़ी चढ़ाकर युवक की हत्या
कानपुर में ट्रांसफार्मर से तांबा चुराने वाला खतरनाक गैंग पकड़ा, हथियारों के साथ 111 किलो तांबा बरामद, देखें वीडियो
मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027
Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PIC
लखनऊ: यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण-2027 से जुड़े अधिकारियों के तबादलों पर रोक लग गई है। अंतिम प्रकाशन तक आयोग की अनुमति के बिना ट्रांसफर नहीं होंगे। 12 नवंबर 2026 को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा।
12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे-आपत्तियां, 28 दिसंबर तक निस्तारण होगा। 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने क्या कहा?
उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 01 जनवरी, 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक लगाने के निर्देश दिये गए हैं। पुनरीक्षण कार्य से जुड़े अधिकारियों को आलेख्य प्रकाशन से अंतिम प्रकाशन तक बिना आयोग की अनुमति के स्थानांतरित नहीं किया जा सकेगा।
उन्होंने बताया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा-13 CC के अन्तर्गत मतदाता सूची की तैयारी, पुनरीक्षण एवं संशोधन के कार्य से जुड़े अधिकारी भारत निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाते हैं और जिस अवधि में वे इस प्रकार तैनात किये जाते हैं, उस अवधि में वे आयोग के नियंत्रण, पर्यवेक्षण और अनुशासन के अधीन कार्य करते हैं।
एकीकृत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवम्बर, 2026 को होगा
नवदीप रिणवा ने यह भी बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार एकीकृत मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 12 नवम्बर, 2026 को किया जाएगा। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 की प्रक्रिया के दौरान 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर, 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जायेंगी, जिनका नियमानुसार निस्तारण 28 दिसम्बर, 2026 तक किया जाएगा। इसके उपरान्त मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 04 जनवरी, 2027 को किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पुनरीक्षण अवधि के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित पुनरीक्षण कार्य में लगे हुए अधिकारियो के पद रिक्त नहीं रखे जाएंगे। साथ ही, विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य से जुड़े किसी भी अधिकारी का स्थानांतरण आयोग की पूर्व अनुमति के बिना नहीं किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से संबंधित विभागों को अवगत करा दिया गया है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्य निर्धारित समयसीमा में सुचारु, पारदर्शी एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जाएगा।
इससे पहले खबर सामने आई थी कि यूपी के पांच जिलों में बढ़े सबसे ज्यादा मतदाता, कितने पुरुष और कितनी महिला वोटर्स, जानें
ये भी पढ़ें-
UP: पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट से हटे 1.41 करोड़ नाम और जुड़े 1.81 करोड़ नए मतदाता, सूची में ऐसे चेक करें अपना नाम
पढ़िए बुलंदशहर विधानसभा सीट का इतिहास।
Image Source : INDIA TV
Bulandshahr Assembly Seat यूपी की हॉट सीटों में से एक है। पिछले तीन चुनावों यानी 2 सामान्य चुनाव और 1 उपचुनाव जीतकर BJP ने बुलंदशहर सीट पर जीत की हैट्रिक लगा दी है। 1991 से लेकर 2022 तक हुए सभी चुनावों की बात करें तो BJP ने बुलंदशहर सीट पर 5 बार कब्जा जमाया है। इसके अलावा, BSP को 2 बार, समाजवादी पार्टी और जनता पार्टी को 1-1 बार जीत का स्वाद चखने का मौका मिला है। हालांकि, इस दौरान कांग्रेस को एक बार भी जीत नसीब नहीं हुई है। जानिए पिछले 3 दशकों में बुलंदशहर का सियासी इतिहास क्या रहा है और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में बुलंदशहर में क्या सियासी समीकरण बन रहे हैं।
पार्टी बदलने के बावजूद 1991 में जीते डीपी यादव
बात करें 1991 के विधानसभा चुनाव की तो उसमें धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव लगातार दूसरी बार बुलंदशहर सीट से विधायक बने थे। डीपी यादव पिछला चुनाव जनता दल के टिकट पर जीते थे और इस बार वह पार्टी बदलकर जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनावी मैदान में उतरकर विधायक बन गए। डीपी यादव ने 1991 के चुनाव में 45,765 वोट पाकर बीजेपी के सुखपाल को 11,126 वोटों के अंतर से हरा दिया था। सुखपाल 34,639 वोट ही हासिल कर पाए थे। जनता दल के प्रकाश चंदर यादव 8,536 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे।
1993 में डीपी यादव ने लगाई जीत की हैट्रिक
1993 के चुनाव में डीपी यादव जनता पार्टी के बजाय समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बने। लेकिन पार्टी बदलने के बावजूद डीपी यादव ने बुलंदशहर सीट पर कब्जा बरकरार रखा। डीपी यादव को 70,859 वोट मिले और बीजेपी के सतीश 58,801 वोट ही हासिल कर सके। डीपी यादव ने 12 हजार 58 वोटों के अंतर से सतीश को हरा दिया। जनता दल ने इस बार मोहम्मद अली को उम्मीदवार बनाया था, जिन्हें 9,029 वोटों से संतोष करना पड़ा था।
1996 में बीजेपी को पहली बार बुलंदशहर में मिली जीत
1996 के विधानसभा चुनाव में बुलंदशहर में BJP ने पहली बार बाजी मारी। BJP ने इस बार महेंद्र सिंह यादव को टिकट दिया और उन्होंने 59,647 वोट पाकर सपा के इंसाद को 8,523 वोटों के अंतर से मात दे दी। इंसाद को जनता ने 51,124 वोट ही दिए थे। BSP इस चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन करके लड़ी थी। उसके उम्मीदवार राम सिंह 26,448 वोट हासिल कर पाए थे।
2002 में महेंद्र सिंह यादव ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत
2002 में बीजेपी ने फिर से महेंद्र सिंह यादव पर विश्वास जताया और वह इस भरोसे पर खरे भी उतरे। महेंद्र सिंह यादव को 36,634 वोट मिले, जबकि BSP के शाहिद अली 31,882 वोट ही हासिल कर सके। इस चुनाव में बीजेपी की जीत का अंतर 4,752 वोट रहा था। इस जीत के साथ महेंद्र सिंह यादव लगातार दूसरी बार बुलंदशहर के विधायक बन गए, लेकिन उनकी जीत का अंतर घटकर लगभग आधा रह गया था। सपा के जितेंद्र यादव तीसरे नंबर पर रहे थे, उन्हें जनता ने 30,637 वोट दिए थे। कल्याण सिंह की राष्ट्रीय क्रांति पार्टी के संजीव अग्रवाल उर्फ संजू भैया चौथे स्थान पर रहे थे और उन्हें 17,712 वोट मिले थे।
2007 में BSP लहर में मोहम्मद अलीम खान ने जीती बुलंदशहर सीट
2007 में यूपी में बीएसपी की लहर थी और इस लहर में बीएसपी ने बुलंदशहर सीट भी हासिल कर ली थी। बीएसपी के उम्मीदवार मोहम्मद अलीम खान ने 39,571 वोट हासिल कर सपा के महेंद्र सिंह यादव को 3 हजार 173 वोटों के अंतर से मात दे दी थी। बीजेपी के विधायक रहे महेंद्र सिंह यादव इस बार सपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे और 36,398 वोट ही पा सके थे। बीजेपी के सतीश शर्मा इस चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे और उन्हें 22,389 वोट मिले थे। कांग्रेस यहां चौथे नंबर पर रही थी और उसके उम्मीदवार हरेंद्र अग्रवाल ने 18,027 वोट पाए थे।
चुनाव वर्ष
विजेता
पार्टी
वोट
रनरअप
पार्टी
वोट
जीत का अंतर
1991
धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव
जनता पार्टी
45,765
सुखपाल
भाजपा
34,639
11,126
1993
धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव
सपा
70,859
सतीश
भाजपा
58,801
12,058
1996
महेंद्र सिंह यादव
भाजपा
59,647
इंसाद
सपा
51,124
8,523
2002
महेंद्र सिंह यादव
भाजपा
36,634
शाहिद अली
बसपा
31,882
4,752
2007
मोहम्मद अलीम खान
बसपा
39,571
महेंद्र सिंह यादव
सपा
36,398
3,173
2012
मोहम्मद अलीम खान
बसपा
76,646
वीरेंद्र सिंह सिरोही
भाजपा
69,699
6,947
2017
वीरेंद्र सिंह सिरोही
भाजपा
1,11,538
मोहम्मद अलीम खान
बसपा
88,454
23,084
2020 (उपचुनाव)
ऊषा सिरोही
भाजपा
88,645
मोहम्मद यूनुस
बसपा
66,943
21,702
2022
प्रदीप कुमार चौधरी
भाजपा
1,27,076
मोहम्मद यूनुस
RLD
1,01,246
25,830
(Source- Election Commission Of India)
BSP ने 2012 में लगातार दूसरी बार बुलंदशहर पर जमाया कब्जा
2012 के विधानसभा चुनाव में मोहम्मद अलीम खान ने लगातार दूसरी बार बुलंदशहर में जीत दर्ज की। बीएसपी उम्मीदवार मोहम्मद अलीम खान को 76,646 वोट मिले थे, जबकि बीजेपी के वीरेंद्र सिंह सिरोही 69,699 वोट ही पा सके थे। बीएसपी ने 6,947 वोटों के करीबी अंतर से चुनाव जीत लिया था। हैरानी की बात यह थी कि 2012 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत पाने वाली सपा के उम्मीदवार शुजाल आलम 5वें नंबर पर रहे थे। वह 10,542 वोट ही हासिल कर पाए थे। बुलंदशहर में तीसरे नंबर पर RLD उम्मीदवार मुस्तफा रहे थे, जिन्हें 21,284 वोट मिले थे।
2017 में वीरेंद्र सिंह सिरोही ने बुलंदशहर में कराई BJP की वापसी
2017 में बीजेपी के वीरेंद्र सिंह सिरोही ने BSP को जीत की हैट्रिक लगाने से रोक दिया। वीरेंद्र सिंह सिरोही को 1,11,538 वोट मिले थे, जबकि बीएसपी के मोहम्मद अलीम खान 88,454 वोट ही पा सके थे। बीजेपी ने 23,084 वोटों के अंतर से सपा को हरा दिया था। सपा इस चुनाव में तीसरे नंबर पर रही थी और उसके प्रत्याशी शुजात आलम जनता ने 24,119 वोट मिले थे। इसके अलावा, चौथे नंबर पर RLD के श्रीभगवान शर्मा रहे थे, जिन्हें 17,216 वोट मिले थे।
2020 के उपचुनाव में BJP ने निकाली बुलंदशहर सीट
मौजूदा विधायक वीरेंद्र सिंह सिरोही के निधन के कारण 2020 में उपचुनाव हुआ। बीजेपी ने उनकी पत्नी ऊषा सिरोही को प्रत्याशी बनाया था। उन्होंने 88,645 वोट पाकर बीएसपी के मोहम्मद यूनुस को 21,702 वोटों के अंतर से हरा दिया था। मोहम्मद यूनुस 66,943 वोट ही हासिल कर सके थे। उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रत्याशी मोहम्मद यामीन 13,530 वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे। इसके अलावा, कांग्रेस चौथे और RLD 5वें नंबर पर खिसक गई थी।
2022 में BJP ने लगातार तीसरी बार जीती बुलंदशहर सीट
2022 में BJP और RLD के बीच मेन टक्कर हुई। ऐसा इसलिए क्योंकि बुलंदशहर सीट, सीट शेयरिंग में सपा से RLD को मिली थी। BJP के प्रदीप कुमार चौधरी ने 1,27,076 वोट हासिल किए थे, जबकि RLD के मोहम्मद यूनुस 1,01,246 वोट ही पा सके थे। BJP के प्रदीप चौधरी ने ये चुनाव 25,830 वोटों के अंतर से जीत लिया था। इस चुनाव में BSP के मोहम्मद मोबीन कल्लू कुरैशी तीसरे नंबर पर रहे थे और उन्हें जनता ने 24,373 वोट दिए थे। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी सुशील चौधरी महज 2,761 वोटों पर सिमट गए।
UP चुनाव 2027 में बुलंदशहर सीट के सियासी समीकरण
बुलंदशहर सीट के सामाजिक समीकरण की बात करें तो यहां मुस्लिम, SC और अन्य OBC समूहों के मतदाता निर्णायक संख्या में हैं। 2027 के विधानसभा चुनाव में एक तरफ BJP और RLD का गठबंधन होगा तो दूसरी तरफ सपा और कांग्रेस एक साथ नजर आ सकते हैं। पिछले ही चुनाव में बुलंदशहर में सपा-RLD मिलकर लड़े थे। लेकिन इस बार पाले बदल चुके हैं। 2007 और 2012 में बुलंदशहर सीट से BSP का विधायक रहा। 2020 के उपचुनाव में भी BSP रनरअप रही। ऐसे में 2027 के चुनाव में बुलंदशहर में BSP को कम नहीं आंकना चाहिए। वह तीसरे प्लेयर के रूप में टक्कर दे सकती है। बुलंदशहर सीट के सियासी समीकरण काफी हद तक उम्मीदवारों के चयन, जातियों की गोलबंदी और पूरे प्रदेश में किसकी लहर होगी, इस पर निर्भर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दादरी में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में BJP! सपा को यहां 1 बार भी नहीं मिली विजय, समझिए UP चुनाव 2027 के समीकरण
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : FILE (PTI)
उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में गड़बड़ी सामने आने के बाद चुनाव विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बुधवार यानी 21 अक्टूबर को कांग्रेस की ओर से इस मामले में शिकायत की गई थी। शिकायत में मतदाता सूची में दर्ज कुछ मतदाताओं के वोटर आईडी कार्ड (EPIC) नंबर पर ऑनलाइन सर्च करने पर किसी दूसरे मतदाता का विवरण दिखाई देने का मुद्दा उठाया गया था।
ऑनलाइन सर्च करने पर दूसरे मतदाताओं की जानकारी प्रदर्शित
शिकायत का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल जांच कराई। जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत से मिली रिपोर्ट के अनुसार, जांच में पाया गया कि कुछ मतदाताओं के EPIC नंबर ऑनलाइन सर्च करने पर दूसरे मतदाताओं की जानकारी प्रदर्शित हो रही थी।
जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता सूची में मिली गड़बड़ियों को तत्काल ठीक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) और वीआरसी ऑपरेटर को तत्काल मतदाता सूची के काम से हटाने के निर्देश दिए गए हैं।
इनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 32 और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, इस विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के लिए स्पष्ट रिपोर्ट मांगी गई है।
दो दिन में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी, पीलीभीत को जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की इस बिंदु पर गहन जांच कर दो दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। इसके साथ ही, उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को भी अपने-अपने जिलों की सभी विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच करने और दो दिन के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए गए हैं।
मतदाता सूची में इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद अब पूरे प्रदेश में इस मामले की जांच की जाएगी। अधिकारियों को त्रुटियों को दूर करने और जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों के नाम आए सामने, जानिए किसकी क्या रही भूमिका
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना इजाजत स्कूल में एंट्री नहीं, फोटो-वीडियोग्राफी पर भी रोक
शॉर्ट फिल्म ‘वर्दी’ रिलीज हो गई है।
Image Source : REPORTERS INPUT
लखनऊ: पुलिस स्मृति दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए ‘वर्दी’ नाम से एक खास शॉर्ट फिल्म रिलीज की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन में निर्मित यह फिल्म शहीद पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के साथ उनके परिवारों के जीवन में बलिदान के बाद आए बदलावों और भावनात्मक पीड़ा को भी संवेदनशीलता से सामने लाती है। फिल्म को उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया गया है। इस फिल्म में कीर्ति चक्र से सम्मानित यूपी एसटीएफ के वीर शहीद निरीक्षक सुनील कुमार के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को विशेष रूप से रेखांकित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1 अक्टूबर को स्वर्गीय सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को नकद धनराशि एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया था।
फिल्म शहीदों के परिवारों के मौन इंतजार और भावनात्मक संघर्ष को है दर्शाती
फिल्म के माध्यम से यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि देश और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जवानों के बलिदान पर उनके परिवारों को गर्व तो होता है, लेकिन अपनों की अनुपस्थिति से पैदा हुआ खालीपन और पीड़ा भी जीवन का हिस्सा बन जाती है। फिल्म शहीदों के परिवारों के उस मौन इंतजार और भावनात्मक संघर्ष को दर्शाती है, जिसे अक्सर शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल होता है। फिल्म का निर्देशन फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक, लेखक और अभिनेता तिग्मांशु धूलिया ने किया है। इसमें बॉलीवुड अभिनेता अमित साध, वरिष्ठ टेलीविजन अभिनेत्री अलका अमीन और नाजिश खान ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म का वॉयस ओवर और स्क्रिप्ट यूपी पुलिस के सोशल मीडिया सेंटर में नियुक्त आरक्षी कपिल दिनकर ने तैयार किया है, जबकि क्रिएटिव डायरेक्शन पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के जनसंपर्क अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक राहुल श्रीवास्तव ने किया है। फिल्म का निर्माण सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, उत्तर प्रदेश के सहयोग से किया गया है। इसकी शूटिंग मुंबई में हुई है।
तिग्मांशु की ‘पान सिंह तोमर’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का मिला था पुरस्कार
तिग्मांशु धूलिया हिंदी सिनेमा में ‘हासिल’, ‘साहेब बीवी और गैंगस्टर’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘बुलेट राजा’ और ‘राग देश’ जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उनकी निर्देशित फिल्म ‘पान सिंह तोमर’ को 60वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार मिला था। इसी फिल्म की पटकथा के लिए तिग्मांशु धूलिया और संजय चौहान को फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वहीं, अमित साध ‘काई पो छे!’, ‘सुल्तान’, ‘गोल्ड’, ‘सरकार 3’ और ‘शकुंतला देवी’ जैसी फिल्मों के साथ-साथ ‘ब्रीद’ और ‘ब्रीद: इन्टू द शैडोज’ जैसी वेब सीरीज में अपने अभिनय के लिए पहचाने जाते हैं। वरिष्ठ अभिनेत्री अलका अमीन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की पूर्व छात्रा हैं और ‘दम लगा के हईशा’ तथा ‘बधाई हो’ जैसी फिल्मों में अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देकर शहीद हुए थे निरीक्षक सुनील कुमार
उल्लेखनीय है कि 20-21 जनवरी, 2025 की मध्यरात्रि को शामली में मुकीम काला गैंग के बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में उत्तर प्रदेश एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल होने के बावजूद उन्होंने अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए एसटीएफ टीम का नेतृत्व जारी रखा। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक लाख रुपये के इनामी बदमाश अरशद समेत चार बदमाश मारे गए थे। मुठभेड़ में लगी गोलियों के कारण निरीक्षक सुनील कुमार 22 जनवरी, 2025 को वीरगति को प्राप्त हुए। पुलिस स्मृति दिवस पर रिलीज की गई ‘वर्दी’ के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस ने वीर शहीदों के त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की गाथा जन-जन तक पहुंचाने के साथ पुलिस बल के जवानों को राष्ट्रसेवा के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया है।
यूपी कांग्रेस ने SIR के खिलाफ खोला मोर्चा।
Image Source : PTI
SIR और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने अब लखनऊ में भी जंग छेड़ दी है। कांग्रेस ने आज (बुधवार को) यूपी की वोटर लिस्ट में धांधली के आरोप लगाए। यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि बीजेपी को इलेक्शन जिताने के लिए चुनाव आयोग ने अब नई साजिश शुरू कर दी है। उन्होंने इसके लिए पीलीभीत सदर सीट का एग्जाम्पल दिया। राजेंद्र गौतम ने कहा कि यूपी में वोटर लिस्ट का फाइनल ड्राफ्ट अप्रैल में आ गया। इसके बाद इलेक्शन कमीशन ने सॉफ्टवेयर के जरिए इस लिस्ट में बड़ा खेल किया।
राजेंद्र पाल गौतम ने लगाया वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ का आरोप
राजेंद्र पाल गौतम ने आरोप लगाया कि फाइनल ड्राफ्ट में करीब 13 हजार 150 वोटर्स के नाम से छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि इन वोटर्स के एपिक नंबर, उम्र और एड्रेस पहले जैसे हैं। लेकिन वोटर या उनके पिता का नाम बदल दिया गया है। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि जिन लोगों के नाम से छेड़छाड़ की गई है, उनमें ज्यादातर मुस्लिम वोटर हैं और इसके पीछे चुनाव आयोग का मकसद इन लोगों को वोट डालने से रोकना है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि ये सिर्फ एक सीट का एग्जाम्पल है। अगर पूरे यूपी में देखेंगे तो ये आंकड़ा बहुत बड़ा निकलेगा।
यूपी में 50 सीटों पर नहीं मानने वाली है कांग्रेस
गौरतलब है कि राजेंद्र पाल गौतम यूपी कांग्रेस के प्रभारी हैं। अखिलेश यादव के साथ सीट शेयरिंग पर भी उनका फोकस है, वो कई बार 200 सीट का दावा कर चुके हैं। इसलिए उनसे अलायंस पर भी सवाल पूछे गए, तो इस बार उन्होंने बड़ा संभल कर जवाब दिया। कांग्रेस कितनी सीटों पर दावा कर रही है, राजेंद्र पाल गौतम ने इस पर तो साफ-साफ कुछ नहीं कहा लेकिन अखिलेश को इतना इशारा जरूर दे दिया कि कांग्रेस 50 सीटों पर मानने वाली नहीं है। इसके लिए राजेंद्र पाल गौतम ने लोकसभा इलेक्शन का एग्जाम्पल सेट किया और कहा कि कोई भी ये ना समझे कि कांग्रेस कमजोर है। लोकसभा में मिली सफलता में राहुल गांधी का बड़ा रोल है।
अखिलेश ने बताई असली और फर्जी सनातनी की परिभाषा
इसके बाद अखिलेश यादव सामने आए। अखिलेश ने आज फिर सनातन की बात की। अखिलेश ने कल लोगों को समाजवाद और रामराज्य का पाठ पढ़ाया। आज उन्होंने असली सनातनी और फर्जी सनातनी की परिभाषा दी। अखिलेश ने कहा कि यूपी की चुनावी महाभारत में सनातन का सच सबको समझना पड़ेगा। फर्जी सनातनियों की पहचान अभी से करनी होगी।
यूपी में नहीं गलने वाली है अखिलेश यादव की दाल- मौर्य
यूपी के डिप्टी चीफ मिनिस्टर केशव प्रसाद मौर्य ने तुरंत अखिलेश को जवाब दिया। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश अब चाहे कितना भी राम राम जप लें। यूपी में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अखिलेश ने पहले रामभक्तों पर जो जुल्म किए हैं, वो कोई नहीं भूला है। लाल टोपी का सच सब जानते हैं। उधर, विजयादशमी के मौके पर CM योगी ने कहा कि देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित नहीं है तो कोई सुरक्षित नहीं।
ये भी पढ़ें- यूपी में MLC चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार आज खत्म, BJP-SP ने झोंकी ताकत! 23 को वोटिंग और 27 अक्टूबर को आएगा रिजल्ट
मुस्कान की बच्ची को गोद लेना चाहता है इन्फ्लुएंसर।
Image Source : REPORTER
मेरठ के चर्चित सौरव मर्डर केस में मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को जिला जज ने फांसी की सजा सुनाई थी। इसके बाद जेल में बंद मुस्कान को अपनी गोद में खेल रही 10 माह बेटी की चिंता सता रही है। मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और फिर उसके टुकड़े करके नीले ड्रम में भरकर पैक कर दिया था। इस मामले में दोनों दोषियों को मौत की सजा मिली है, जिसके बाद से मुस्कान अपनी बेटी राधा के भविष्य को लेकर चिंता में है। अब मुंबई के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने मुस्कान की बच्ची की परवरिश और उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की इच्छा जताई है। इस संबंध में वह मेरठ पहुंचे और जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र देकर बच्ची की देखभाल की अनुमति मांगी है।
पढ़ाई से लेकर इलाज तक का खर्च उठाने की पेशकश
फैजान अंसारी ने अदालत को एक पत्र लिखा है, वही अभियोजन के सरकारी वकील से मिलकर राधा की परवरिश करने की इच्छा जाहिर की है। उनका कहना है कि वह राधा की शिक्षा, इलाज, कपड़ों और अन्य जरूरतों का खर्च उठाने के लिए आज से ही तैयार हैं। उन्होंने बच्ची के भविष्य को सुरक्षित बनाने और उसे बेहतर माहौल में बड़ा करने की इच्छा भी जताई है। फैजान ने आवेदन के साथ अपनी आर्थिक स्थिति का विवरण भी प्रस्तुत किया है।
जेल में हुआ था राधा का जन्म
मुस्कान की बेटी राधा का जन्म जेल में हुआ है और वह अभी महज 10 महीने की है। फैजान का कहना है कि इतनी छोटी उम्र में बच्ची की देखभाल और भविष्य को लेकर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए। वह चाहते हैं कि राधा को बेहतर परवरिश मिले और उसकी पढ़ाई-लिखाई पर किसी तरह का प्रतिकूल असर न पड़े। आपको बता दें कि बीते 14 अक्तूबर को नीला ड्रम हत्याकांड मामले में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा सुनाई थी।
पब्लिसिटी के लिए नहीं उठा रहा कदम- फैजान
मेरठ पहुंचे फैजान अंसारी ने कहा कि बच्ची की जिम्मेदारी लेने की पीछे सोशल मीडिया पर कोई लोकप्रियता हासिल करना या व्यूज बढ़ाना नहीं है। उन्होंने कहा कि वह राधा को बेहतर जीवन देकर और जेल की दुनिया से दूर रखकर नेक इंसान बनना चाहते है और इसी नीयत से यह कदम उठा रहे हैं। फैजान मुंबई में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और इंस्टाग्राम पर उनके वीडियो को लाखों व्यूज मिलने का दावा किया जाता है।
अब अदालत के फैसले पर नजर
फैजान ने जिला जज की अदालत में आवेदन देकर राधा की देखभाल और उसके खर्च की जिम्मेदारी लेने की अनुमति मांगी है। हालांकि, बच्ची को गोद देने या उसकी अभिरक्षा किसी अन्य व्यक्ति को सौंपने का निर्णय संबंधित कानूनी प्रक्रिया और सक्षम अधिकारी के निर्णय पर निर्भर करता है। फिलहाल फैजान की पेशकश के बाद राधा के भविष्य को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। वहींं लोगों का कहना है कि राधा जैसी और भी बच्चियां जेल में है, फैजान उनकी जिम्मेदारी क्यों नही ले रहें? फैजान का कहना है कि इन यदि संभव हुआ तो वह उनके लिए भी प्रयास करेंगे।
ये भी पढ़ें- मुस्कान को मथुरा में लगेगी फांसी! महिलाओं का इकलौता फांसीघर यहीं, उच्च न्यायलय में अपील और अन्य कानूनी प्रक्रिया का होगा इंतजार
जेल में सफेद कपड़ों में नजर आएंगे मुस्कान-साहिल, अब कैदी नंबर से होगी पहचान; फांसी की सजा के बाद बदली जिंदगी
गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा
Image Source : REPORTER INPUT
गोरखपुर: यूपी के गोरखपुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार शाम 5 बजे हादसा हुआ है। हादसे के दौरान करंट लगने से 3 लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग झुलस गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, हाईटेंशन लाइन से ट्रॉली में लगी रॉड टकराई है, जिस वजह से ये हादसा हुआ।
घायलों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सभी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर प्रतिमा विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रॉली में लगी लंबी रॉड ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसके बाद ट्रॉली पर सवार लोग करंट की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। हादसा गुलरिहा थाना क्षेत्र में अयोध्या प्रसाद चौहान टोला के पास हुआ।
फतेहपुर में भी हुआ था हादसा
फतेहपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था। तालाब में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई थी और 2 की हालत नाजुक थी। खागा कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुर चक कटोघन गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान पांच दोस्त गहरे पानी में चले गए थे, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी और 2 की हालत खराब थी। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
कोटा में भी हुआ था हादसा
राजस्थान के कोटा में भी दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हुआ था और कोटड़ी नहर में नाव पलट गई थी। नाव में 7 लोग सवार थे, जिसमें 4 लोग बह गए थे और 3 लोगों की जान बच गई थी। मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे 7 लोग नाव पर सवार होकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में उतरे लेकिन इसी दौरान नाव डूब गई और उसमें बैठे लोग नहर में गिर गए। इस दौरान 4 लोग बह गए।
इससे पहले बिहार के राघोपुर में एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस दौरान 13 लोगों की मौत हुई थी। घटना 13 अक्टूबर की शाम की है। शाम करीब पौने आठ बजे गांव के ढाब के पार सिंगेश्वर राय के यहां भोज का आयोजन था, जिसे खाने के लिए लोग नाव पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान नाव डूब गई और लोग पानी में समा गए। इस घटना में 13 बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया था। (इनपुट- गोरखपुर से राज श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें-
वैशाली में गांधी सेतु के पास 11 लोगों से भरी नाव पलटी, एक की मौत, एक अन्य लापता
शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे का बॉयफ्रेंड आमिर पकड़ा गया
Image Source : REPORTER INPUT
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में हत्या के आरोपों का सामना कर रहीं मॉडल श्रद्धा दुबे की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है और दूसरी तरफ पुलिस ने श्रद्धा दुबे के बॉयफ्रेंड आमिर को भी उठाया है।
72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली
नागपुर जिला कोर्ट से श्रद्धा दुबे समेत तीन आरोपियों की 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिली है। यूपी STF तीनों आरोपियों को लेकर नागपुर से लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर STF लखनऊ आ रही है। तीनों आरोपियों को फ्लाइट से लाने का प्लान बदला है और उन्हें सड़क मार्ग से लखनऊ लाया जा रहा है।
श्रद्धा दुबे को गुरुवार यानी कल लखनऊ कोर्ट में पेश किया जाएगा।
आमिर को पुलिस ने उठाया
एक खबर ये भी है कि श्रद्धा दुबे के मददगारों पर पुलिस का शिकंजा कसा है। श्रद्धा दुबे के बॉय फ्रेंड आमिर को पुलिस ने उठा लिया है। आमिर के साथ ही 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा लखनऊ से भागी थी। नेपाल बॉर्डर तक आमिर ने ही श्रद्धा को छोड़ा था।
आमिर ने एक मोबाईल पर फर्जी आईडी पर लिया गया एक सिमकार्ड भी श्रद्धा को दिया था। आमिर से अन्य मददगारों और वारदात के बारे में लखनऊ पुलिस पूछताछ कर रही है।
श्रद्धा ने लखनऊ पुलिस का सहयोग नहीं किया- सूत्र
सूत्रों के मुताबिक, देर रात हुई पूछताछ में श्रद्धा ने STF और लखनऊ पुलिस का सहयोग नहीं किया। श्रद्धा ने सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं दिए।
श्रद्धा दुबे केस क्या है?
बीते दिनों लखनऊ में युवा व्यापारी शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। एक सीसीटीवी में शिवा एक बिल्डिंग से नीचे गिरते हुए दिखे थे। इस मामले में शिवा की मां ने श्रद्धा और उनके साथियों पर हत्या के आरोप लगाए थे और एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद श्रद्धा और उसके साथी फरार चल रहे थे, जिस पर पुलिस ने पहले 25 हजार और बाद में 50 हजार का इनाम रखा था। हालांकि बाद में श्रद्धा और उसके साथियों को नागपुर से गिरफ्तार किया गया था। शिवा की मां का आरोप था कि ये आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जिसे श्रद्धा और उसके साथियों ने अंजाम दिया है। शिवा की मां ने श्रद्धा को शिवा का लिव-इन पार्टनर भी बताया था।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे, मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप
यूपी के MLC चुनाव में कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
Image Source : PTI (फाइल फोटो)
यूपी में एमएलसी चुनाव का प्रचार आज (बुधवार को) थम गया है। उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर शिक्षक और स्नातक खंड के MLC चुनाव हो रहे हैं। इन चुनावों के लिए 23 अक्टूबर को वोटिंग होगी और 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनावों में बैलेट पेपर का इस्तेमाल किया जाएगा। माना जा रहा है कि इस बार कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।
इन 11 सीटों पर होने हैं MLC चुनाव
बता दें कि एमएलसी की 11 सीटों में 5 स्नातक और 6 शिक्षक निर्वाचन खंड की हैं। स्नातक में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक की सीटें हैं। इसी तरह शिक्षक के लिए लखनऊ, आगरा, वाराणसी, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन की सीटें शामिल हैं। इस तरह ये यूपी के 75 जिलों को कवर करेंगी।
BJP और सपा ने MLC चुनाव में लगाई पूरी ताकत
MLC चुनाव में बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने अपनी पूरी ताकत लगा रखी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद, गोरखपुर, वाराणसी, आगरा, मिर्जापुर और बरेली समेत सभी 11 सीटों पर बीजेपी प्रत्याशियों के लिए सभा की है। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और सरकार के मंत्री व बीजेपी विधायकों ने चुनाव में पूरी ताकत लगा रखी है।
पिछले चुनाव में 6 सीटें जीती थी सपा
गौरतलब है कि पिछले MLC चुनावों में इन 11 सीटों में सपा ने 6 और बीजेपी ने पांच सीट जीती थीं। इन चुनाव में केवल पंजीकृत और पात्र शिक्षक व ग्रेजुएट ही वोट कर सकते हैं। इस तरह ये विधानसभा चुनाव से खासे अलग हैं। लेकिन ये चुनाव यूपी में विधानसभा चुनाव के पहले हो रहे हैं इसलिए ये काफी अहम माने जा रहे हैं।
सपा ने ऐन मौके पर बदले 2 प्रत्याशी
दिलचस्प है कि सपा ने MLC चुनाव में ऐन मौके पर अपने 2 प्रत्याशी भी बदले थे। उन्होंने डॉक्टर आकाश अग्रवाल और डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर तुरंत टिकट दिया था। सपा ने गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर संजयन त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है, जबकि डॉक्टर आकाश अग्रवाल को आगरा खंड शिक्षक के प्रत्याशी के रूप में टिकट दिया है।
पहले घोषित किए गए उम्मीदवारों को भी दिया भरोसा
टिकट बदलने के बाद अखिलेश यादव ने कहा था कि हम लोगों ने मिलकर फैसला किया है कि MLC चुनाव में ये दोनों समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी बनेंगे। जो पहले उम्मीदवार घोषित किए गए थे, उनकी सहमति और सहयोग से ये निर्णय लिया गया है। जिन्होंने अपनी जगह इन्हें मौका दिया है, मैं उन दोनों साथियों के प्रति भी आभार जताता हूं।
ये भी पढ़ें- BJP ने जारी की 10 उम्मीदवारों की लिस्ट, UP-बिहार में MLC चुनावों को लेकर कैंडिडेट्स का ऐलान
कानपुर पुलिस ने ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने वाला एक गैंग पकड़ा है
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिजली के ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी करने के खेल में आखिरकार पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया तांबा कहां खपाया जा रहा था और इस चोरी से आरोपियों को कितनी कमाई हो रही थी, इन सवालों के बीच सेन पश्चिम पारा पुलिस की कार्रवाई में 111.60 किलो तांबे की प्लेटें बरामद हुई हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी का तांबा बेचकर भी रुपये हासिल किए थे। उनके कब्जे से बिक्री के 11 हजार रुपये भी मिले हैं। हैरानी की बात यह है कि तांबे की प्लेटों के साथ आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। तीनों के खिलाफ कानपुर समेत अन्य जिलों में भी कई मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। अब पुलिस आरोपियों के आपराधिक इतिहास और ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी भूमिका की पड़ताल कर रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में जानकारी दी।
ट्रांसफार्मर से तांबा निकालकर करते थे चोरी
पुलिस की कार्रवाई में ट्रांसफार्मर से संबंधित तांबे की बड़ी बरामदगी हुई है। बरामद 111.60 किलो तांबे की प्लेटें इस मामले में अहम साक्ष्य हैं। पुलिस आरोपियों की भूमिका और ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की घटनाओं से उनके संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से चोरी का तांबा बेचकर मिले 11 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। इससे चोरी के माल की बिक्री से जुड़े पहलू की जांच भी अहम हो गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि तांबा किसे बेचा गया और इस नेटवर्क में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।
तमंचा-कारतूस भी मिले, कई जिलों में दर्ज हैं मुकदमे
गिरफ्तार तीनों आरोपियों के पास से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कानपुर समेत अन्य जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उनके आपराधिक इतिहास की पड़ताल कर रही है और ट्रांसफार्मर से तांबा चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संभावित संलिप्तता की जांच कर रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्रनाथ चौधरी ने गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
तखत पर सोने को लेकर विवाद, सुबह छत पर मिली छोटे भाई की खून से लथपथ लाश
देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या
कानपुर में दो भाईयों के आपसी विवाद में एक की जान चली गई।
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा का मेला देखकर देर रात घर लौटे दो भाइयों के बीच घर के तखत पर सोने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि बड़े भाई ने छोटे की जान ले ली। मंगलवार देर रात नशे की हालत में घर पहुंचे दोनों भाइयों के बीच छत पर सोने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने ईंट से छोटे भाई के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर बुरी तरह कुचल जाने से उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह छत पर युवक का खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल जांच-पड़ताल के बाद आरोपी बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
दशहरा का मेला देखकर लौटे थे दोनों भाई
दर्शनपुरवा निवासी शिवकुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था। उसका बड़ा भाई सतीश उर्फ बच्ची पेंटिंग और पुताई का काम करता है। दोनों भाइयों के माता-पिता का निधन हो चुका है। परिवार में पांच बहनें हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। बल्लू के चचेरे भाई वीरेंद्र कुमार कश्यप के मुताबिक, मंगलवार शाम दोनों भाई दशहरा का मेला देखने गए थे। देर रात दोनों नशे की हालत में घर लौटे। इसके बाद छत पर पड़े एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई बच्ची ने ईंट उठाकर बल्लू के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
सुबह छत पर मिला खून से लथपथ शव
बुधवार सुबह छत पर बल्लू का लहूलुहान शव पड़ा देखकर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर एसीपी ज्योति श्री, फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय और फोरेंसिक टीम पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना की कड़ियां जोड़ने की कोशिश की।
पहले दूसरे पर लगाया हत्या का आरोप, पूछताछ में खुला राज
पुलिस ने शक के आधार पर बल्लू के बड़े भाई बच्ची को हिरासत में लेकर पूछताछ की। बताया जा रहा है कि शुरुआत में उसने मकान के विवाद को लेकर अपनी बुआ के बेटे पर हत्या करने का आरोप लगाया। हालांकि, पुलिस की पूछताछ में उसके बयान पर संदेह हुआ। इसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने छोटे भाई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली।
पुलिस के मुताबिक, दोनों भाइयों के बीच तख्त पर सोने को लेकर विवाद हुआ था। इसी दौरान बड़े भाई ने ईंट से छोटे भाई के सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दशहरा के मेले से लौटने के बाद घर में हुए इस खूनी विवाद ने परिवार और इलाके के लोगों को झकझोर दिया है।
कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी, मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की चाकू से गोदकर हत्या
कानपुर में रावण दहन से पहले फटा कार्बाइड सिलेंडर, बच्ची समेत 6 घायल; मेले में मची अफरा-तफरी, गुब्बारा विक्रेता की हालत गंभीर
आरोपी पत्नी और उसके सहयोगियों को पुलिस ने पकड़ा, बक्सा भी बरामद
Image Source : REPORTER INPUT
उन्नाव: यूपी के उन्नाव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने दूसरे पति की हत्या की और शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि पुलिस ने इस हत्याकांड का 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया और आरोपी पत्नी और उसके सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि पत्नी को अपने दूसरे पति से तमाम बातों को लेकर मतभेद था, जिस वजह से दोनों के बीच विवाद होता था। हालांकि पत्नी ने मीडिया के सामने दिए बयान में ये कहा है कि उसने जो हत्याकांड किया, उसको लेकर उसे पछतावा है। महिला ने ये आरोप भी लगाया कि जिस पति की हत्या की, वह शराब पीकर घर में विवाद करता था।
क्या है पूरा मामला?
मामला उन्नाव का है। यहां पत्नी ने अपने दूसरे पति की हत्या कर दी और शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया। महिला का अपने पहले पति से अलगाव हो गया था। इसके बाद महिला ने दूसरे युवक से शादी कर ली थी।
लगभग 8 साल से महिला अपने दूसरे पति के साथ रह रही थी। दूसरा पति शराब पीता था और अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। इसके बाद महिला ने अपने दूसरे पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को बक्से में भरकर हाईवे पर फेंक दिया।
इस घटना में आरोपी महिला और उसके 3 सहयोगियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
शव कहां बरामद हुआ?
दूसरे पति का शव कल देर रात सदर कोतवाली के लाल खेड़ा चौकी के पास बक्से में मिला था।
पुलिस ने क्या बताया?
इस मामले में पुलिस का बयान भी सामने आया। पुलिस ने बताया कि कल रात में सूचना मिली थी कि हाईवे पर एक बॉक्स पड़ा है, जो संदिग्ध है। पुलिस ने जब वहां पहुंचकर जांच की तो बॉक्स में शव मिला। शव एक 27-28 साल के युवक का था। इसमें कुछ घरेलू सामान भी था। इसके बाद इस मामले की जांच के लिए पांच टीमों को लगाया गया। इसमें ये पता लगा कि एक लोडर के जरिए बॉक्स को वहां लाकर डाला गया था। वो इलाका काफी सुनसान है। सीसीटीवी की मदद से लोडर की पहचान की गई।
पुलिस ने बताया कि लोडर के ड्राइवर और मालिक के माध्यम से पता लगा कि एक महिला ने 1200 रुपए किराए पर एक महिला ने लोडर बुक किया था। इस तरह 12 घंटे के अंदर घटना का खुलासा हो गया। इस मामले में महिला और उसका एक साथी गिरफ्तार किया गया। एक लेबर भी हमारे पास आया है, जो हायर किया गया था।
पुलिस ने बताया कि महिला, मृतक युवक से 8 साल पहले संपर्क में आई और दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहते थे। पहले पति से इनकी चार बच्चियां थीं, वो पहले पति के पास रहती थीं। दूसरे पति जिसकी हत्या हुई है, उसके साथ महिला 8 साल से रह रही थी। महिला का इससे एक पांच साल का बेटा है। महिला का दूसरे पति से अक्सर विवाद और मारपीट होती थी।
इससे पहले प्रतापगढ़ में डबल मर्डर की बात सामने आई थी। यहां एक पति पर पत्नी और दो साल के बेटे की हत्या का आरोप लगा था।
और क्या खुलासा हुआ?
पुलिस की जांच में पकड़ी गई आरोपी नेहा ने 5000 रुपये देकर पति की हत्या कराई थी। पति की हत्या के पीछे शराब और रोज की मारपीट की वजह सामने आयी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी नेहा ने पहली शादी 28 साल पहले की थी। वह 8 साल पहले सोनू के साथ में सम्पर्क में आई और फिर उसने सोनू से शादी कर ली।
इसके बाद नेहा ने अपने साथी राहुल से साथ मिलकर मसाला पीसने वाले पत्थर से सोनू की हत्या कर दी। इसके बाद सोनू के शव को घर में रखे बक्से में भरकर उन्नाव में सड़क के किनारे फेंक दिया। (रिपोर्ट- नवीन सिंह)
ये भी पढ़ें-
यूपी के सहारनपुर में भाई ने बहन की हत्या की, आधी रात में चारपाई पर दूसरे युवक के साथ देखने पर दी बेरहम मौत
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में राधा और बबीता गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER INPUT/PTI
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ अटैक केस में चार और गिरफ्तारियां हुई हैं। दिल्ली पुलिस ने 2 महिलाओं समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कुणाल और सुमित दोनों हरियाणा के रहने वाले हैं, राधा और बबीता दोनों यूपी की रहने वाली है। कुणाल और सुमित ने हथियार रिसीव किए थे। राधा और बबीता ने हथियारों को मुंबई तक पहुंचाया था। तीन शूटर्स पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
राधा और बबीता मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। सीतापुर के मिश्रिख थाना क्षेत्र के नहवइया निवासी राधा (23) और आजमगढ़ के कोठियार निवासी बबीता (23) हैं। अब तक इस मामले में कुल 7 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
बबीता की राधा से कैसे हुई पहचान?
टाइगर श्रॉफ पर हमले में पकड़ी गई तहबरपुर थाना क्षेत्र के कोठियार गांव की बबीता दो साल पहले मौसी के लड़के रवि, उसकी पत्नी और गांव की गुंजना के साथ पैकिंग का काम करने के लिए सोनीपत गई थी। सोनीपत में पहले से रहकर काम करने वाली गांव की पूजा और उसके पति राजनाथ ने दो साल पहले जब गांव आए थे तो बताया था कि सोनीपत में पैकिंग का काम करने पर 10-12 हजार रुपये मिलते हैं। इसके बाद ही बबीता सोनीपत चली गई।
पूजा और उसके पति कुछ माह बाद वापस लौट आए लेकिन बबीता, रवि और उसकी पत्नी के साथ ही गुंजना सोनीपत में काम करने लगे। यहीं पर उसकी दोस्ती सीतापुर के नैमिषारण्य थाना के नहवैया गांव की राधा से हुई। नौ जून-2026 को बबीता अपने गांव किसी शादी में आई थी तो परिवार के लोगों को राधा के बारे में बताया भी था।
पिता करते हैं खेती-बाड़ी और मजदूरी
बबीता के पिता रामजतन राम खेती-बाड़ी करने के साथ ही मजदूरी भी करते हैं। तीन बहनों में बबीता सबसे छोटी है और इसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बबीता के दो भाई है, इसमें एक राजस्थान और दूसरा लुधियाना में रहता है। बहन नीलम ने बताया कि बबीता ने स्नातक तक पढ़ाई की है और सोनीपत में पैकिंग का काम करने दो साल पहले गई थी।
लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं राधा-बबीता
सूत्रों के मुताबिक राधा और बबीता लॉरेंस गैंग के लिए कुरियर का काम कर रही थीं। टाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले दोनों ट्रेन से हथियार लेकर मुंबई पहुंची थीं। वहां गैंग के एक हैंडलर को हथियार सौंपने के बाद दोनों लौट रही थीं। इसी दौरान दिल्ली पुलिस की विशेष सेल ने उन्हें दिल्ली से पकड़ लिया। दोनों बहालगढ़ में किराए पर अकेली रह रही थीं।
कई दूसरे सेलिब्रिटीज के घरों की रेकी की थी
टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अव्वल तो ये कि टाइगर श्रॉफ पर हमले का प्लान 11 अक्टूबर को ही बनाया गया था लेकिन टाइगर नहीं पहुंचे तो प्लानिंग फेल हो गई थी। पुलिस अब तीनों शूटर्स को रिमांड पर लेगी और आगे की पूछताछ उनसे की जाएगी। ये भी खुलासा हुआ है कि इन शूटर्स ने कई दूसरे सेलिब्रिटीज़ के घरों की भी रेकी की थी। इस मामले में अब तक कुल सात गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
वहीं, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस सतर्क हो गई है। जुहू और बांद्रा इलाके में फिल्मी सितारों के घरों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है, इसमें अक्षय कुमार का नाम शामिल है।
(रिपोर्ट- रवि सिंह)
यह भी पढ़ें-
तो क्या टाइगर श्रॉफ नहीं थे शूटर्स का निशाना? आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में किया चौंकाने वाला खुलासा
25 हजार रुपये में बाइक बेची, अब पछता रहे चाचा! टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बोले- "अब किसी पर भरोसा नहीं"
देवरिया में डबल मर्डर से सनसनी
Image Source : INDIA TV
उत्तर प्रदेश के देवरिया में 20 अक्टूबर की रात दो युवकों की हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। शाम को मेला देखने के लिए घर से निकले दोनों युवक वापस नहीं लौटे। देर रात रामजानकी मार्ग पर बढ़या हरदो गांव के पास उनके खून से लथपथ शव मिले। हमलावरों ने दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया था। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने तीन टीमें गठित की हैं।
मृतकों की पहचान करजहां गांव निवासी वकील यादव और इटहुरा हजाम टोला निवासी विनय यादव के रूप में हुई है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोनों मंगलवार शाम करीब सात बजे एक ही मोटरसाइकिल से मेला देखने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने के बीच रामजानकी मार्ग पर उनके साथ यह वारदात हो गई। पुलिस के अनुसार, हमलावरों ने दोनों युवकों पर अचानक धारदार हथियार से हमला किया और फिर मौके से फरार हो गए।
सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े मिले दोनों
घटना की शुरुआती जानकारी के अनुसार, हमले में एक युवक का गला रेता गया था, जबकि दूसरे के पेट पर चाकू से वार किए गए थे। दोनों सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़े थे। राहगीरों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। यूपी-112 के जरिए खबर मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दो युवकों की हत्या की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अधिकारियों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज करने के निर्देश दिए हैं।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
मृतकों की पहचान सामने आने के बाद उनके परिवारों में मातम छा गया। बताया गया कि वकील मंगलवार को सुबह से शाम तक ड्यूटी पर था। ड्यूटी पूरी करने के बाद वह घर पहुंचा और फिर दोनों युवक मेला देखने निकल गए। परिवारों को अंदाजा भी नहीं था कि घर से निकले दोनों युवकों की इस तरह हत्या कर दी जाएगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
(PTI Inputs)
यह भी पढ़ें:
श्रद्धा दुबे नेपाल में ई-रिक्शा पर दिखी, नए VIDEO में बोली- मैंने अपनी आंखों से शिवा को छलांग लगाते देखा
कानपुर में दहला देने वाली वारदात, भंडारे में जा रही 14 साल की किशोरी से दरिंदगी का प्रयास
मॉडल श्रद्धा दुबे पर शिवा शर्मा की हत्या के आरोप।
Image Source : REPORTER INPUT
यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे के दो और कथित ऑडियो सामने आए हैं। इन ऑडियो में श्रद्धा दुबे, शिवा शर्मा से नाराजगी जताते हुए उसे धमकाती और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही है। बातचीत में श्रद्धा बार-बार अपनी बदनामी का जिक्र करती है और शिवा को सबक सिखाने की बात कहती है। इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान यह कार्रवाई की।
पहले ऑडियो में बदनामी का जिक्र, शिवा को धमकी
वायरल बताए जा रहे पहले ऑडियो में श्रद्धा दुबे शिवा शर्मा से कहती सुनाई देती है कि उसकी वजह से उसका नाम खराब हुआ है। श्रद्धा का आरोप है कि शिवा ने उसे लेकर ऐसी स्थिति पैदा कर दी, जिससे लोग उसके बारे में तरह-तरह की बातें करने लगे। बातचीत के दौरान श्रद्धा एक अधिकारी का जिक्र करते हुए कहती है कि उन्हें शिवा के बारे में जानकारी मिली है और पहले उसकी आर्थिक स्थिति ठीक थी, लेकिन बाद में उसे नुकसान हुआ। इस पर शिवा कहता सुनाई देता है कि अगर उसकी पूरी डिटेल निकाली गई है, तो श्रद्धा कहती है कि जब लोग उसकी जानकारी निकाल सकते हैं, तो वे कुछ भी कर सकते हैं।
इसके बाद श्रद्धा अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहती है कि शिवा ने उससे कभी साथ नहीं छोड़ने का वादा किया था, लेकिन अब वह उसे छोड़कर जा रहा है। ऑडियो में श्रद्धा यह भी कहती सुनाई देती है कि शिवा पूरे शहर में यह दिखा रहा था कि वह उसे घुमा रहा है। इसके बाद वह धमकी भरे लहजे में कहती है कि जितना घुमा-घुमाकर शिवा ने उसका नाम खराब किया है, उतना ही घुमा-घुमाकर वह उसे मारेगी, ताकि लोग उसे याद रखें। बातचीत के दौरान एक तीसरे व्यक्ति की आवाज भी सुनाई देने की बात कही जा रही है।
दूसरे ऑडियो क्लिप में क्या है?
दूसरे कथित ऑडियो में श्रद्धा किसी व्यक्ति को फोन करके अपने घर आने के लिए कहती है। वह कहती है कि एक बहुत बड़ा मामला हो गया है। इस बातचीत में भी श्रद्धा अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई देती है। श्रद्धा का कहना है कि शिवा की गाड़ी में घूमने की वजह से वह बदनाम हो चुकी है और अब वह उसकी धज्जियां उड़ाएगी। वह उसकी जान की कसम खाते हुए उसे मारने की बात भी कहती सुनाई देती है।
ऑडियो में श्रद्धा शिवा से यह भी कहती है कि लोग उसके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और उसकी इमेज खराब हो गई है। वह सवाल करती है कि क्या शिवा को लगता है कि वह उसे माफ कर देगी। बातचीत में श्रद्धा किसी किसी ऋषभ नाम के व्यक्ति का भी जिक्र करती है।
श्रद्धा कहती है कि ऋषभ उसके पीछे पड़ा रहता था, लेकिन उसने उसे इग्नोर करने के बावजूद उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं किया। वहीं, शिवा पर आरोप लगाते हुए वह कहती है कि उसने अपना काम निकालने के बाद उसे इग्नोर करना शुरू कर दिया।
शिवा की मौत में वायरल ऑडियो की क्या होगी भूमिका?
शिवा शर्मा की मौत के बाद सामने आए इन कथित ऑडियो में श्रद्धा दुबे और शिवा के बीच तनाव, बदनामी को लेकर नाराजगी और धमकी भरी बातचीत सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। हालांकि, इन ऑडियो की प्रामाणिकता, रिकॉर्डिंग का समय और मामले में उनकी वास्तविक भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
वहीं, इस मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और दानिश से बेलतरोड़ी पुलिस स्टेशन में देर रात तक पूछताछ की गई। कल देर रात तीनों को नागपुर के मेडिकल कॉलेज में मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया और उन्हें बेलतरोडी थाने से हुड़केश्वर थाना शिफ्ट किया गया। एसटीएफ उन्हें आगे की जांच के लिए यूपी ले जाने वाली है।
यह भी पढ़ें-
श्रद्धा दुबे नेपाल में ई-रिक्शा पर दिखी, नए VIDEO में बोली- मैंने अपनी आंखों से शिवा को छलांग लगाते देखा
कानपुर के धरीपुरवा मेले में सिलेंडर विस्फोट
Image Source : REPORTER INPUT
कानपुर: रावण दहन की तैयारी, मेले में उमड़ी भीड़ और चारों तरफ उत्सव का माहौल। इसी बीच मंगलवार रात अचानक हुए जोरदार धमाके ने खुशियों के माहौल को दहशत में बदल दिया। नौबस्ता थाना क्षेत्र के धरीपुरवा में गुब्बारों में गैस भरने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा कार्बाइड सिलेंडर फट गया। धमाका इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोग सहम गए और जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही पलों में मेले में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में दो साल की बच्ची रिद्धि समेत छह लोग घायल हो गए। गुब्बारा विक्रेता रामू भी धमाके की चपेट में आकर उछलकर जमीन पर गिर पड़ा। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे एलएलआर अस्पताल (हैलट) रेफर किया गया। घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके से लेकर अस्पताल तक हालात का जायजा लिया।
हजारों की भीड़ के बीच भगदड़ जैसे हालात
घटना मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:15 बजे की है। जहां धरीपुरवा इलाके में दशहरा मेले के दौरान हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। लोग मेले का आनंद ले रहे थे और रावण दहन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान डिवाइडर के अंदर कार्बाइड सिलेंडर रखकर गुब्बारे बेच रहे स्थानीय निवासी रामू के सिलेंडर में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोगों का ध्यान घटनास्थल की ओर गया। कुछ लोग घबराकर दूर भागने लगे, जबकि आसपास मौजूद लोग घायलों की मदद के लिए आगे आए। देखते ही देखते मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
धमाके से उछलकर जमीन पर गिरा गुब्बारा विक्रेता, बच्ची समेत 5 अन्य घायल
सिलेंडर फटने से गुब्बारा विक्रेता रामू समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों में बबलू रघुवंशी की दो साल की बेटी रिद्धि, क्षमा दीक्षित, आकाश राजपूत और राजू भी शामिल हैं। सभी घायल धरीपुरवा क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। प्रत्यक्ष जानकारी के मुताबिक, धमाके की चपेट में आने से रामू उछलकर जमीन पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद अन्य लोग भी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायलों को तत्काल आत्माराम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। रामू की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उसे कानपुर के एलएलआर अस्पताल रेफर कर दिया। अन्य घायलों को मामूली चोटें आने की जानकारी सामने आई है।
रावण दहन से पहले मेले में मची अफरा-तफरी, कुछ ही देर में सामान्य हुए हालात
दशहरा मेले में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच अचानक हुए विस्फोट ने कुछ पल के लिए हालात बिगाड़ दिए। धमाके की तेज आवाज से लोग सहम गए। किसी को शुरुआत में यह समझ नहीं आया कि आवाज कहां से आई और क्या हुआ है। इसके बाद घायलों को देखकर लोग घटनास्थल की ओर बढ़ने लगे, वहीं कुछ लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भागते नजर आए। इस दौरान मेले में भगदड़ जैसे हालात बन गए। हालांकि, पुलिस की सक्रियता और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था के बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।
DCP दक्षिण, ACP और विधायक अस्पताल पहुंचे, घायलों का जाना हाल
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी, एसीपी नौबस्ता अभिषेक कुमार राहुल और विधायक महेश त्रिवेदी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों और विधायक ने घायलों का हालचाल जाना और उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। साथ ही घटना की परिस्थितियों के बारे में भी जानकारी जुटाई गई। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि कार्बाइड सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। इसमें छह लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गुब्बारा विक्रेता रामू की हालत गंभीर होने के कारण उसे एलएलआर अस्पताल रेफर किया गया है। घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।
कार्बाइड सिलेंडर में विस्फोट कैसे हुआ, जांच में स्पष्ट होगी वजह
मेले में गुब्बारे बेचने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे सिलेंडर में विस्फोट किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती स्तर पर हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। सिलेंडर की स्थिति और उसके इस्तेमाल से जुड़े पहलुओं की जांच के बाद ही विस्फोट की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। फायर ब्रिगेड की टीम भी घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है। अग्निशमन विभाग की विस्तृत रिपोर्ट सामने आने के बाद हादसे से जुड़े अन्य तथ्य स्पष्ट हो सकेंगे।
दशहरा मेले में रावण दहन से ठीक पहले हुए इस हादसे ने उत्सव के बीच लोगों को दहशत में डाल दिया। गनीमत रही कि अफरा-तफरी के बीच घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया और कुछ ही देर में मौके पर हालात सामान्य हो गए। फिलहाल सभी की नजर गंभीर रूप से घायल गुब्बारा विक्रेता रामू के स्वास्थ्य और हादसे की जांच पर है।
वहीं, एक अन्य मामले में यूपी के फतेहपुर में दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से 3 दोस्तों की मौत हो गई, 2 की हालत नाजुक है।
(रिपोर्ट- अनुराग श्रीवास्तव)
यह भी पढ़ें-
कानपुर में दबंगई का खूनी खेल, कोल्डड्रिंक-सिगरेट का बिल देने से किया मना, तो बीच सड़क पर युवक का सिर फोड़ा
कानपुर में दहला देने वाली वारदात, भंडारे में जा रही 14 साल की किशोरी से दरिंदगी का प्रयास
कानपुर में कोल्डड्रिंक और सिगरेट के बिल को लेकर विवाद।
Image Source : REPORTER
उत्तर प्रदेश के कानपुर में कोल्डड्रिंक और सिगरेट के बिल को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। कानपुर के गोविंद नगर थाना क्षेत्र के गुजैनी में दबंगों पर एक युवक को सड़क पर घेरकर बेरहमी से पीटने का आरोप लगा है। हमलावरों ने कथित तौर पर युवक के सिर पर ईंटों और हाथों में पहने धारदार लोहे के कड़ों से वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोप है कि इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने युवक को लात-घूंसों से पीटा। आसपास के लोगों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
क्या है पूरा मामला?
गुजैनी के जी-ब्लॉक निवासी अभय मिश्रा के मुताबिक, 18 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित एक दुकान पर कोल्डड्रिंक पी रहे थे। आरोप है इसी दौरान इलाके का रहने वाला राजा अपने साथियों मोनू, शिवम सूखी, डेंगूर और पांच अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंच गया। अचानक इतने युवकों के एक साथ पहुंचने के बाद विवाद की स्थिति बन गई। अभय का आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उनसे अपनी कोल्डड्रिंक और सिगरेट का बिल चुकाने को कहा।
बिल चुकाने का विरोध करते ही मारपीट
पीड़ित के अनुसार, कथित तौर पर आरोपियों ने अपनी कोल्डड्रिंक और सिगरेट का भुगतान करने के लिए दबाव बनाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो युवक गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि हमलावरों ने अभय को घेर लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आपको बता दें कि कानपुर में बदमाश बेखौफ होते जा रहे हैं। हाल ही में लालबंगला इलाके में बदमाशों ने ASI की सास को सड़क पर पटका और उनके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए हैं।
लोहे के धारदार कड़ों और ईंटों से वार
पीड़ित अभय का आरोप है कि हमलावरों ने हाथों में पहने धारदार लोहे के कड़ों और ईंटों से उन पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में उनके सिर पर गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गए। आरोप है कि मारपीट के दौरान अभय जमीन पर गिर पड़े, लेकिन हमलावरों ने उन्हें छोड़ने के बजाय लात-घूंसों से पीटना जारी रखा। सड़क पर युवक के साथ हो रही मारपीट से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
चीख-पुकार सुनकर दौड़े मोहल्ले के लोग
मारपीट के दौरान अभय की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग और मोहल्ले के निवासी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवक को हमलावरों से छुड़ाया। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद आरोपियों को वहां से हटना पड़ा। पीड़ित का आरोप है कि भागते समय भी हमलावरों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
चार नामजद समेत अन्य के खिलाफ FIR
घटना के बाद अभय मिश्रा ने गोविंद नगर थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंद नगर थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों और पीड़ित की शिकायत के आधार पर आगे की जांच कर रही है। (रिपोर्ट: अनुराग श्रीवास्तव)
ये भी पढ़ें- जमानत एक, मुजरिम अनेक, कानपुर के बेल सिंडिकेट का खेल खत्म, 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार
कानपुर में दहला देने वाली वारदात, भंडारे में जा रही 14 साल की किशोरी से दरिंदगी का प्रयास, विरोध करने पर बहन को पीटा
कानपुर पुलिस
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के कानपूर अदालत में फर्जी जमानतदारों के सहारे जमानत हासिल कर जेल से बाहर आए गैंगस्टर पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को गोविंद नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर फर्जी दस्तावेजों और जालसाजी के जरिए अदालत में जमानत हासिल करने के मामले में नामजद होने का आरोप है। उसके खिलाफ बर्रा थाने में गैंगस्टर एक्ट समेत कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें छह लूट के मामले बताए जा रहे हैं। बताते चले यह मामला कानपुर की अदालत में फर्जी जमानतदारों के कथित सिंडिकेट से जुड़ा है। नवंबर 2020 में इस नेटवर्क का खुलासा हुआ था। जांच में सामने आया कि कई आपराधिक मामलों में एक ही व्यक्ति बार-बार जमानतदार बनकर अदालत में पेश हो रहा था। इस खुलासे के बाद फर्जी जमानत के जरिए आरोपियों को राहत दिलाने के पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हुई थी।
एक ही जमानतदार, कई मुकदमे, जांच में खुला खेल
10 नवंबर 2020 को अदालत के आदेश के अनुपालन में गैंगस्टर कोर्ट के लिपिक किरन शंकर घोष ने मुकदमों की पत्रावलियों की जांच की थी। इस दौरान अलग-अलग आपराधिक मामलों में एक ही व्यक्ति के बार-बार जमानतदार बनने की बात सामने आई। जांच में कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों और झूठे हलफनामों के सहारे जमानत हासिल करने का मामला उजागर हुआ। आरोप था कि जमानतदारों ने अदालत के सामने यह तथ्य भी स्पष्ट नहीं किया कि वे पहले ही दूसरे आपराधिक मामलों में जमानत दे चुके हैं। इस तरह जमानत की प्रक्रिया में गड़बड़ी कर आरोपियों को कानूनी राहत दिलाने का संदेह सामने आया। मामला खुलने के बाद पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू की।
73 लोगों पर FIR, 54 आरोपी पहुंचे जेल
फर्जी जमानतदारों के इस मामले में कोतवाली थाने में कुल 73 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। पुलिस की कार्रवाई में अब तक करीब 54 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि 19 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस के लिए इन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी चुनौती बनी हुई है। इसी मामले में गोविंद नगर के रामआसरे नगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू का नाम भी सामने आया था। उस पर आरोप है कि उसने फर्जी जमानतदारों के सिंडिकेट से सांठगांठ कर अदालत से जमानत हासिल की थी। मामले में फरार रहने के कारण डीसीपी पूर्वी ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा, लूट के भी छह केस
वीरेंद्र गुप्ता के खिलाफ वर्ष 2019 में बर्रा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। एसीपी कोतवाली अमित कुमार पांडेय के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ बर्रा थाने में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें छह मुकदमे लूट से संबंधित हैं। फर्जी जमानत और जालसाजी के मामले में इनाम घोषित होने के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
गोविंद नगर में मिली लोकेशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
लगातार तलाश के बाद कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को वीरेंद्र गुप्ता उर्फ गुड्डू को गोविंद नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस गिरफ्तारी के साथ फर्जी जमानतदारों के सिंडिकेट से जुड़े मामले में एक और नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आया है। वहीं, मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी पुलिस के लिए अहम बनी हुई है।
कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस में एक्शन, हटाए गए DCP विक्रांत वीर; श्रद्धा दुबे के नहीं पकड़े जाने की बीच हुई कार्रवाई
फतेहपुर दुर्गा मूर्ति विसर्जन हादसा
Image Source : INDIA TV
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दुर्गा पूजा के समापन के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खागा कोतवाली क्षेत्र के बैजूपुर चक कटोघन गांव में मूर्ति विसर्जन के दौरान तालाब में नहाने उतरे पांच दोस्त गहरे पानी में डूब गए। इस हादसे में तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और अफरा-तफरी का माहौल है और मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के अनुसार ग्रामीण दुर्गा माता की मूर्ति को ट्रैक्टर-ट्राली पर रखकर नौबस्ता घाट पर विसर्जन के लिए ले जा रहे थे। बताया जा रहा है कि रास्ते में ही ग्रामीणों ने एक तालाब में मूर्ति का विसर्जन शुरू कर दिया। इसी दौरान साथ आए पांच दोस्त तालाब में नहाने के लिए उतर गए। तालाब की गहराई का अंदाजा न होने के कारण पांचों एक-एक कर डूबने लगे। चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
तीन की मौत, दो जिला अस्पताल रेफर
स्थानीय लोगों और पुलिस फोर्स ने कड़ी मशक्कत के बाद पांचों को तालाब से बाहर निकाला और नजदीकी हरदो अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने तीन युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो युवकों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल फतेहपुर के लिए रेफर कर दिया गया है। मृतकों की पहचान आदित्य पुत्र राजू साहू उम्र 20 वर्ष, राजा साहू पुत्र बबलू 18 वर्ष और अभिमन्यु पुत्र गोवर्धन साहू 16 वर्ष के रूप में हुई है। जबकि गंभीर रूप से घायल हर्ष और यशवंत का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
गांव में पसरा मातम
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीडियो में एक परिजन बताते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "दुर्गा विसर्जन करने गए थे भैया एक तालाब में, वहीं पर हादसा हो गया।" बैजूपुर चक कटोघन गांव में इस घटना के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। दुर्गा पूजा की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
क्या बोले अधिकारी
मौके पर पहुंची खागा कोतवाली पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले पर खागा SDM ने बताया कि ग्रामीण नौबस्ता घाट के लिए मूर्ति विसर्जन करने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही तालाब में विसर्जन करने लगे। तभी नहाने के दौरान पांच दोस्त डूब गए, जिसमें तीन की मौत हो गई है और दो को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विसर्जन के लिए चिन्हित और सुरक्षित घाटों का ही प्रयोग करें।
फतेहपुर से उमेश चन्द्रा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– 'देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा'
जम्मू कश्मीर में दशहरे की धूम, श्रीनगर में रावण का 35 फुट ऊंचा पुतला जला, "कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति" ने किया आयोजन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Image Source : ANI
विजयादशमी के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के तत्वावधान में आयोजित भव्य विजय शोभायात्रा कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की एकता, सनातन परंपरा, सामाजिक समरसता और भगवान श्रीराम के आदर्शों पर विस्तार से विचार रखे। उन्होंने कहा कि याद रखना होगा कि देश है तो धर्म है और धर्म है तो हम सब भी हैं। कोई व्यक्ति, समाज या जाति तब तक सुरक्षित नहीं है, जब तक भारत सुरक्षित नहीं है। इसी तरह जब तक सनातन सुरक्षित नहीं है, कोई सुरक्षित नहीं है। अगर किसी को गलतफहमी होगी, दुनिया के अंदर आप देख सकते हैं।
उन्होंने कहा, "दुनिया के अंदर मुसलमान-मुसलमान आपस में लड़ रहे हैं, आपस में ही लड़ रहे हैं। शिया और सुन्नी के बीच विवाद हो गया है। कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट लड़ रहे हैं। क्रिश्चियन-क्रिश्चियन लड़ रहे हैं और जहां आपस में नहीं लड़ रहे हैं, वहां पर इस्लाम की लड़ाई ईसाइयत से है, कम्युनिज्म की लड़ाई क्रिश्चियनिटी के खिलाफ है और कम्युनिस्ट-कम्युनिस्ट वहां पर हर एक के खिलाफ भी लड़ रहा है, आपस में ही द्वंद्व चल रहा है। अकेले भारत है, जो मजबूती के साथ सनातन की साया में हर जाति, हर संप्रदाय, हर मत, हर मजहब को सुरक्षा भी दे रहा है, उसको समृद्धि के पथ पर भी बिना भेदभाव के अग्रसर कर रहा है और यही तो है भारत की ऋषि की परंपरा सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामया।"
भारत को कमजोर करने वालों का दुष्प्रचार
मुख्यमंत्री ने आगे कहा, "जो लोग भारत को कमजोर करना चाहते हैं, वे इन कार्यों को कैसे स्वीकार कर सकते हैं? अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन हो, भव्य राम मंदिर का निर्माण हो, वे इसे कैसे स्वीकार कर सकते हैं? इसके लिए उन्होंने दुष्प्रचार और भ्रम फैलाने का माध्यम बनाया है। अयोध्या को अपमानित करने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। ये वे लोग हैं, जिन्होंने अभी तक अयोध्या में रामलला के दर्शन तक नहीं किए। जिन्होंने रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं और अत्याचार की पराकाष्ठा की, आज वे भी राम-राम चिल्ला रहे हैं। राम-राम तो कालनेमि भी चिल्लाता था। याद रखना, आपमें बजरंगबली की तरह सही और गलत को पहचानने की सामर्थ्य होनी चाहिए।"
सामाजिक समरसता और एकता का पर्व
सीएम योगी ने कहा, "आज पूरे देश में विजयादशमी का उत्साह है। जगह-जगह रामलीलाओं का आयोजन होता है। कोई राम बनता है, कोई दशरथ, कोई रावण, कोई लक्ष्मण, कोई हनुमान, कोई नल, कोई नील, कोई निषादराज और कोई जटायु। हमारी रामलीलाएं समता और सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत करती हैं। जो लोग समाज को तोड़ने और बांटने का काम करते हैं, वे उसी निशाचर रावण से प्रेरित हैं, क्योंकि रावण भी एकता को खंडित करता था। जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर जो लोग राष्ट्र को कमजोर करना चाहते हैं, उनके भीतर रावण की ही आत्मा आ गई है। जब भारत कमजोर होता है, तब राम मंदिर, रामजन्मभूमि, कृष्णजन्मभूमि और काशी विश्वनाथ जैसे हमारे आस्था के केंद्र कमजोर होते हैं और अपमानित किए जाते हैं। तब नारी की गरिमा भी कमजोर होती है और उसकी अस्मिता को अपमानित करने का प्रयास किया जाता है।"
भगवान श्रीराम की मर्यादा और विजयादशमी का संदेश
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, "हजारों वर्षों की धरोहर भगवान श्रीराम की मर्यादा, उनके वचन और उनके कर्म के रूप में आज भी हम सबके सामने है। विजयादशमी का पर्व संपूर्ण भारत को जोड़ता है। हजारों वर्ष पहले श्री अयोध्या धाम में राजा दशरथ के पुत्र के रूप में श्रीहरि विष्णु ने भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लेकर अत्याचार और अन्याय के विरुद्ध शंखनाद किया था। हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी प्रभु श्रीराम के वचन और कर्म की प्रासंगिकता प्रत्येक युग में बनी हुई है। दुनिया में अन्याय और अत्याचार करने वालों ने अनेक सभ्यताओं और संस्कृतियों को नष्ट किया होगा, उपासना की अनेक विधियों को ध्वस्त किया होगा। समय के साथ वे स्वयं नष्ट हो गए और इतिहास में उनका नाम मात्र शेष रह गया। लेकिन आज भी भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या विद्यमान है और प्रभु श्रीराम के आदर्श युगों-युगों से मानवता को मर्यादा, न्याय, समरसता और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दे रहे हैं।"
ये भी पढ़ें-
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने तीर चलाकर किया रावण दहन, PM मोदी बोले– 'देश के दुश्मनों से मिलकर लड़ना होगा'
जम्मू कश्मीर में दशहरे की धूम, श्रीनगर में रावण का 35 फुट ऊंचा पुतला जला, "कश्मीरी पंडित संघर्ष समिति" ने किया आयोजन
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश के कानपुर में सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास के आरोप का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोमवार शाम मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रही किशोरी को गांव के ही तीन युवक जबरन पकड़कर जंगल की ओर ले गए। इस दौरान विरोध करने पर किशोरी की बहन के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप है। बहन किसी तरह वहां से निकलकर घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो किशोरी घायल अवस्था में मिली। इसके बाद परिजन उसे लेकर सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
भंडारे में जाने के दौरान हुई घटना, बहन ने घर पहुंचकर दी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, सेन पश्चिम पारा थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सोमवार शाम अपनी बहन के साथ मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद किशोरी को जबरन पकड़कर जंगल की ओर खींचकर ले जाने लगे। आरोप है कि जंगल में किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। इस दौरान जब उसकी बहन ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बीच किशोरी की बहन किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब रही। वह सीधे घर पहुंची और परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। बहन से घटना का पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। वहां किशोरी घायल अवस्था में मिली। परिजन उसे लेकर तत्काल सेन पश्चिम पारा थाने पहुंचे और पुलिस को शिकायत दी।
घायल अवस्था में मिली किशोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
परिजनों की ओर से घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। पुलिस घटनास्थल और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए पुलिस संबंधित पक्षों से जानकारी जुटा रही है। फिलहाल घटना को लेकर सामने आए आरोपों और शिकायत के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
नामजद तहरीर मिलने पर बढ़ाए जाएंगे नाम: डीसीपी साउथ
डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि नामजद तहरीर मिलने पर संबंधित लोगों के नाम मामले में बढ़ाए जाएंगे। पुलिस शिकायत और जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
एसीपी बोले- प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई
घाटमपुर एसीपी कृष्णकांत ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच-पड़ताल कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने नहीं आई है। तहरीर और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास समेत लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस का कहना है कि शिकायत में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस में एक्शन, हटाए गए DCP विक्रांत वीर; श्रद्धा दुबे के नहीं पकड़े जाने की बीच हुई कार्रवाई
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार।
Image Source : REPORTER INPUT
कुशीनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से 400 मीटर आगे सिसवा गांव के पास आधी रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घायलों को मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी कार सवार दशहरा का मेला करने कसया कस्बे मे आये थे। यह मेला करके अपने गांव लौट रहे थे। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार
कुशीनगर में हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि कसया-देवरिया मार्ग पर रामाभार पुल से लगभग 400 मीटर आगे सिसवा गांव के पास आधी रात तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में नितेश और प्रदीप नामक युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संजीव उर्फ गोलू और अंकुर ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
चार लोगों की दर्दनाक मौत
वहीं, दुर्घटना में घायल तीन अन्य लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कार सवार सभी मृतक और घायल देवरिया जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। आधी रात हुए इस दर्दनाक हादसे ने चार परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है।
मेला करके लौट रहे थे लोग
परिजनों ने बताया है कि यह लोग कसया में दशहरा का मेला करने आये थे। मेला करके लौटते समय ओवर स्पीड की वजह से कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर अजय सिंह ने बताया है कि ओवर स्पीड कार पेड़ से टकरा गई जिसमें 4 लोगों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाई की जा रही है। (इनपुट- उदय सिंह)
यह भी पढ़ें-
यूपी में कांग्रेस ने बनाई 150 सीटों की लिस्ट, प्रियंका गांधी खुद कर रहीं मॉनिटर, क्या समाजवादी पार्टी के साथ बन पाएगा ताल-मेल
शिवा शर्मा डेथ केस की आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार।
Image Source : REPORTER
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बिजनेसमैन शिवा शर्मा की मौत के मामले में फरार चल रही आरोपी और मॉडल श्रद्धा दुबे आखिरकार गिरफ्तार कर ली गई है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, STF और लखनऊ लोकल पुलिस ने संक्युत ऑपरेशन में गिरफ्तार किया है। आपको बता दें कि श्रद्धा दुबे बीते कई दिनों से फरार चल रही थी और बार-बार यूपी पुलिस को चकमा दे रही थी। इस कारण यूपी पुलिस की काफी किरकिरी भी हो रही थी। जानकारी के अनुसार, श्रद्धा दुबे को महाराष्ट्र में नागपुर से गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही श्रद्धा दुबे की बहन रश्मि दुबे और दानिश को भी नागपुर से गिरफ्तार किया गया है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, कुछ ही दिनों पहले लखनऊ के युवा कारोबारी शिवा शर्मा की फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। हालांकि, मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। मृतक की मां ने मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे समेत कई लोगों पर शिवा की हत्या का आरोप लगाया था। शिवा की मां ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के साथ पहले मारपीट की गई और फिर उसे चौथी मंजिल से धक्का देकर मार दिया गया। मृतक की मां ने ये भी जानकारी दी है कि शिवा बीते करीब चार महीने से श्रद्धा दुबे के संपर्क में था और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था।
पुलिस ने किया था इनाम का ऐलान
शिवा शर्मा की मौत के मामले में नाम आने के बाद से ही मॉडल श्रद्धा दुबे और अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। जिनके ऊपर इनाम का ऐलान किया गया था उनके नाम इस प्रकार हैं-:
श्रद्धा दुबे, पुत्री शिव प्रसाद दुबे (25 हजार का इनाम)
रश्मि दुबे, पुत्री शिव प्रसाद दुबे (25 हजार का इनाम)
तनवीर अली उर्फ दानिश, पुत्र रहमत अली (25 हजार का इनाम)
श्रद्धा दुबे ने क्या कहा था?
पूरे घटनाक्रम के दौरान मॉडल श्रद्धा दुबे ने वीडियो भी जारी किया था और कहा था कि उनका नाम किसी के साथ नहीं जोड़ा जाए। उन्होंने ये भी कहा कि शिवा शर्मा की हत्या नहीं हुई, उसने सुसाइड किया था। श्रद्धा दुबे ने कहा था- "मैं कहीं गायब नहीं हूं और पुलिस के पास जाकर बयान देना चाहती हूं। मैं पुलिस को सब कुछ सच-सच बताना चाहती हूं।
ये भी पढ़ें- लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे, मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप
लखनऊ के शिवा शर्मा की मौत मामले में आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे ने जारी किया अपना VIDEO, सरेंडर के लिए तैयार, दी सफाई
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी में बगावत।
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इस बीच राज्य के चंदौली जिले में मंगलवार को बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। विधानसभा चुनाव से पहले ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) में बड़ी बगावत हो गई है। ओमप्रकाश राजभर से नाराज दर्जनों पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के वाराणसी मंडल प्रमुख महासचिव युवा मोर्चा दीपक राजभर ने पार्टी के प्रमुख पर बड़ा आरोप लगाया है। दीपक राजभर ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर अपने मूल सिद्धांतों और मुद्दों से भटक गए हैं।
कार्यकर्ताओं की अनदेखी का आरोप
दीपक राजभर ने आरोप लगाया है कि 20-24 साल से पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है, जबकि समाज के विकास के बजाय नेतृत्व के विकास पर ध्यान दिया जा रहा  है। इस्तीफा देने वालों ने 2027 के टिकट वितरण पर भी सवाल उठाए हैं और आरोप लगाया है कि राजभर समाज के वोटों का इस्तेमाल किया जा रहा है और बाहुबलियों को टिकट दिए जाने की आशंका है। इस्तीफा देने वालों ने कहा कि अब राजभर समाज अपने हक, हिस्सेदारी और सम्मान के आधार पर राजनीतिक फैसला करेगा। नेताओं ने दावा किया कि आने वाले दिनों में और भी कार्यकर्ता पार्टी छोड़ सकते हैं।
सुधार की जरूरत पर चर्चा की थी- बबलू राजभर
सुभासपा छोड़ने वालों में युवा मंडल अध्यक्ष एवं मंत्री प्रतिनिधि बबलू राजभर, वाराणसी मंडल युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव दीपक राजभर समेत कई पदाधिकारी शामिल हैं। बबलू राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर जिस समाज के समर्थन से राजनीति में आगे बढ़े, उसी समाज के लोग आज भी आवास, नाली, खड़ंजा और रास्ते जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भटक रहे हैं। उनका कहना है कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर कई बार आवेदन दिए गए, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि पदाधिकारियों ने 16 तारीख को अंबेडकर नगर में ओमप्रकाश राजभर से संगठन की कमजोर स्थिति और सुधार की जरूरत पर चर्चा भी की थी, लेकिन इसके बाद भी उनसे कोई संपर्क नहीं किया गया।
राजभर पर सिद्धांतों और मुद्दों से भटकने का आरोप
वहीं, वाराणसी मंडल युवा मोर्चा के प्रमुख महासचिव दीपक राजभर ने आरोप लगाया कि ओमप्रकाश राजभर अपने मूल सिद्धांतों और मुद्दों से भटक गए हैं। उन्होंने कहा कि राजभर समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के वादे के साथ पार्टी बनाई गई थी, लेकिन आज पुराने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है। दीपक राजभर ने टिकट वितरण में कथित सौदेबाजी और बाहुबलियों को टिकट देने के आरोप भी लगाए। उन्होंने 2022 के सपा-सुभासपा गठबंधन का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि जब पार्टी को 16 सीटें मिली थीं, तो कितने राजभर समाज के लोगों को चुनाव लड़ाया गया? उन्होंने आशंका जताई कि 2027 में भी टिकट वितरण में ऐसा ही हो सकता है। उनका कहना है कि अब राजभर समाज अपने हक, हिस्से और सम्मान के आधार पर राजनीतिक निर्णय लेगा। आपको बता दें कि दूसरी ओर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने इस बात का ऐलान भी कर दिया है कि वह विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मेनिफेस्टो कब जारी करेंगे।
'और लोग पार्टी छोड़ सकते हैं'
इस्तीफा देने वाले नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि वर्षों तक पार्टी के लिए चंदा जुटाने, गांव-गांव जाकर प्रचार करने और संगठन को मजबूत करने वाले कार्यकर्ताओं को नेतृत्व से मिलने तक का मौका नहीं मिलता, जबकि प्रभावशाली लोगों को आसानी से तवज्जो दी जाती है। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश राजभर मंत्री बनने के बाद समाज के बजाय अपने विकास पर ध्यान दे रहे हैं। पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि यह केवल शुरुआत है और आने वाले दिनों में और लोग पार्टी छोड़ सकते हैं। फिलहाल, इन आरोपों पर ओमप्रकाश राजभर या सुभासपा नेतृत्व की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि पार्टी नेतृत्व इस नाराजगी को दूर करने के लिए क्या कदम उठाता है। (रिपोर्ट: संतोष कुमार)
ये भी पढ़ें- आजम खान से रामपुर जेल में मिलेंगे अखिलेश यादव, मुलाकात के लिए 45 मिनट का समय तय
'मुसलमान अब नेहरू, गांधी या किसी यादव को अपना नेता नहीं बनाएगा...', यूपी के रामपुर में बोले ओवैसी
राजा भैया का शस्त्र पूजन
Image Source : REPORTER
प्रतापगढ़ के कुंडा विधायक और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया का आज विजयदशमी पर पारंपरिक शस्त्र पूजन का भव्य वीडियो सामने आया है। बेंती राजभवन में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच इस बार पिछले साल से ज्यादा... करीब 300 से अधिक छोटे-बड़े असलहों का पूजन किया गया। पत्नी रानी भानवी सिंह द्वारा पिछले साल लगाए गए अवैध हथियारों के आरोप के बाद इस साल का ये शस्त्र पूजन और भी ज्यादा चर्चा में है। कुंडा के बेंती राजमहल में समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है और सैकड़ों असलहों की विजय दशमी के अवसर पर पूजा हो रही है।
विजयदशमी के पावन पर्व पर कुंडा के बेंती राजभवन में एक बार फिर वही परंपरा दोहराई गई। सनातन परंपरा के अनुसार राजा भैया ने अपने पुश्तैनी राजभवन में शस्त्र पूजन किया। इस बार शस्त्रों के जखीरे में इजाफा देखने को मिला है। पिछले साल जहां करीब 300 हथियार पूजे गए थे, वहीं इस बार मुख्य हॉल में 500 से अधिक आधुनिक और पारंपरिक हथियारों को सजाया गया। राजभवन के पुरोहितों और वैदिक आचार्यों की मौजूदगी में हनुमान जी की प्रतिमा के सामने पूरे विधि-विधान से पूजा हुई।
पत्नी ने लगाए थे आरोप
राजा भैया ने एक-एक शस्त्र पर तिलक लगाकर पुष्प वर्षा की और आरती की। ये क्षत्रिय परंपरा का दशकों पुराना अनुष्ठान है जिसे राजा भैया हर विजयदशमी पर निभाते हैं। लेकिन इस पूजा के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। पिछले साल ठीक इसी पूजन से पहले राजा भैया की पत्नी रानी भानवी सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय और गृह मंत्री को चिट्ठी लिखकर राजा भैया पर अवैध और विदेशी हथियारों का जखीरा रखने का सनसनीखेज आरोप लगाया था। राजा भैया की तरफ से सफाई दी गई थी कि ये सभी हथियार वैध हैं। 30 से ज्यादा हथियार उनके, उनके परिवार और सुरक्षाकर्मियों के नाम पर लाइसेंसी हैं, बाकी उनके ब्लॉक प्रमुखों, प्रधानों और समर्थकों के हैं। राजा भैया ने तब कहा था - जो हमारा है वो समर्थकों का है और जो समर्थकों का है वो हमारा है।
आज एक बार फिर सैकड़ों हथियारों के साथ ये भव्य पूजन कर राजा भैया ने अपनी उसी बात को दोहराया है और विरोधियों को शक्ति प्रदर्शन का संदेश दिया है। पुलिस की पिछली रिपोर्ट में भी इस पूजन को परंपरागत और वैध बताया गया था। कुल मिलाकर विजयदशमी पर बेंती राजभवन से शक्ति उपासना की ये तस्वीरें सामने आई हैं, जहाँ शस्त्र पूजन के जरिए राजा भैया ने अपनी परंपरा और सियासी ताकत दोनों का प्रदर्शन किया है।
देखें वीडियो
पूजा के वक्त राजा भैया पारम्परिक धोती कुर्ता और समर्थक कुर्ता पायजामा में नजर आये। राजा भैया ने उपस्थित समर्थकों ने लगातार दूसरे साल विजयदशमी पर यह पूजन किया। आचार्य अतुल जी महाराज के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपूर्ण पूजन संपन्न हुआ, जिसके बाद भव्य आरती और प्रसाद वितरण किया गया। राजा भैया ने कहा कि यह सनातन संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस दिन शस्त्रों के साथ गौ, अश्व और वाहनों का पूजन भी किया जाता है। उन्होंने इसे असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक बताते हुए हर घर में यह परंपरा निभाने की बात कही।
(प्रतापगढ़ से बृजेश मिश्र की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
खेल के मैदान में राजा भैया का जलवा, यूपी स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीता मेडल; देखें VIDEO
यूपी पुलिस (प्रतिकात्मक तस्वीर)
Image Source : PTI (FILE)
कानपुर: कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ के बाद 12 लोगों को डकैती के मामले में फंसाने के आरोप में 12 रिटायर्ड पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कानपुर में घटित यह मामला 1991 का है।  सीबी-सीआईडी की जांच में पुलिस के दावे गलत पाए जाने के करीब 35 साल बाद यह कार्रवाई की गई है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि सीबी-सीआईडी के निरीक्षक सुशील कुमार की शिकायत पर महाराजपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें साक्ष्य गढ़ने, झूठे आरोप लगाने, अवैध रूप से हिरासत में रखने और चोट पहुंचाने से संबंधित धाराएं लगाई गई हैं।
इन धाराओं में केस दर्ज
पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि मामला भारतीय दंड संहिता की धाराओं 194, 195, 182, 211, 218, 220, 323 और 342 के तहत दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीबी-सीआईडी करेगी। उन्होंने बताया कि जांच में तत्कालीन थाना प्रभारी विद्यसागर त्रिपाठी और जांच अधिकारी रमेश चंद्र भटोले समेत 18 पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए थे। इनमें से छह की मृत्यु हो चुकी है।
क्या था पूरा मामला?
प्राथमिकी के मुताबिक 22 अगस्त 1991 को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जीटी रोड पर नरवल मोड़ के पास वाहनों को लूटने की योजना बना रहे हैं। ये लोग हथियारों से लैस हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि पुलिस के दावे के मुताबिक, 23 अगस्त की रात करीब साढ़े 12 बजे संदिग्धों ने बबूल की टहनियां डालकर सड़क रोक दी थी। इसके बाद हुई मुठभेड़ में राकेश पाठक समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस का दावा और सीआई़डी जांच
उत्तर प्रदेश पुलिस ने दावा किया था कि उनके पास से आर्म्स और विस्फोटक बरामद हुए थे। हालांकि, बाद में सीबी-सीआईडी की जांच में पुलिस का यह दावा गलत पाया गया। जांचकर्ताओं को एक डीसीएम वाहन के चालक उमाशंकर पासी और क्लीनर विजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस इन लोगों को उठाकर अपने वाहन में महाराजपुर थाने ले गई थी। उन्होंने मौके पर लूट की कोशिश या मुठभेड़ होने से इनकार किया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पकड़े गए लोगों के साथ मारपीट की गई और हथियारों की बरामदगी का दावा मनगढ़ंत था। यह मामला राकेश पाठक के बड़े भाई देव प्रसाद पाठक की शिकायत के बाद सामने आया।
400 वर्ग गज का प्लॉट मांगने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया था कि तत्कालीन थाना प्रभारी त्रिपाठी ने उनके परिवार से बिना भुगतान किए 400 वर्ग गज का प्लॉट मांगा था। देव प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि भूखंड देने से इनकार करने पर उनके भाई और उसके साथियों को लूट के मामले में फंसा दिया गया। उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें भूखंड देने से मना कर दिया, जिसके बाद मेरे भाई के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर दिया गया।" देव प्रसाद ने बताया कि उच्च न्यायालय से अपने भाई को जमानत मिलने के बाद उन्होंने मामले की सीबी-सीआईडी जांच की मांग की थी।
एक अधिकारी के मुताबिक जांच रिपोर्ट को 25 सितंबर 1995 को लखनऊ स्थित सीबी-सीआईडी मुख्यालय ने मंजूरी दी थी। देव प्रसाद ने बताया कि उनके भाई राकेश की आठ मई 2003 को कानपुर में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। प्राथमिकी में नामजद पुलिसकर्मियों में उपनिरीक्षक बीडी सारस्वत, योगेंद्र नाथ सिंह और रमेश चंद्र; हेड कांस्टेबल हृदय नारायण तिवारी; कांस्टेबल तेज नारायण तिवारी, बैजनाथ, बृजेश कुमार, चंद्रबली, विद्याकांत शुक्ला, राम असरे और रमेश कुमार तिवारी; तथा चालक जागेश्वर प्रसाद शामिल हैं। मामले की जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:
लखनऊ के शिवा शर्मा मर्डर केस में एक्शन, हटाए गए DCP विक्रांत वीर; श्रद्धा दुबे के नहीं पकड़े जाने की बीच हुई कार्रवाई
कांग्रेस में सीट शेयरिंग की प्लानिंग तेज।
Image Source : PTI
यूपी में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ आने की अटकलें तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन को लेकर अपनी रणनीति भी तय कर ली है। वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस को साथ आने का ऑफर दिया है। इसी क्रम में अब खुद प्रियंका गांधी ने यूपी विधानसभा चुनाव की कमान संभाल ली हैं। प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की सीटों की एक लिस्ट भी तैयार कर ली है। वह अपने नेताओं के साथ लगातार बैठकें भी कर रही हैं और इसके साथ ही कहां पर कांग्रेस की दावेदारी मजबूत है इसपर चर्चा कर रही हैं। माना जा रहा है कि कांग्रेस यूपी में 150 से ज्यादा सीटों पर अपनी दावेदारी पेश कर सकती है।
चुनाव को लेकर प्रियंका गांधी एक्टिव
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब उत्तर प्रदेश में आने वाले विधानसभा चुनाव की लेकर काफी एक्टिव नजर आ रही हैं। सूत्रों के मुताबिक सोमवार को प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद के साथ मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश में जिन सीटों पर कांग्रेस पार्टी अपनी दावेदारी रखेगी वो सीटें पार्टी ने फाइनल कर ली हैं।
सीट शेयरिंग के लिए टीम बनाएगी कांग्रेस
सूत्रों के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में समाजवादी पार्टी से बातचीत के लिए कांग्रेस की तरफ से एक टीम गठित की जाएगी। कांग्रेस की यह टीम समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत करेगी। बता दें कि पहले दोनों ही दल अपनी-अपनी दावेदारी वाली सीटों की लिस्ट पर होम वर्क करके एक-दूसरे को यह सूची सौपेंगे और फिर उसके बाद आमने-सामने बैठकर सीटों पर बातचीत होगी।
सपा ने क्या ऑफर दिया?
दरअसल, सपा और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव तो लड़ना चाहती हैं, लेकिन सीट शेयरिंग का पेंच फंसता नजर आ रहा है। एक तरफ कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर लड़ने का टारगेट लेकर चल रही है तो वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने भी सीट शेयरिंग का अलग ही फार्मूला बताया है। हाल ही में अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन तो होगा लेकिन सीट बंटवारे का आधार जीत होगा। जो कैंडिडेट या पार्टी किसी सीट पर जीत हासिल कर सकती है, उस सीट पर उसका दावा होना चाहिए।
यह भी पढ़ें-
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर, CM मान ने किया CBI जांच का ऐलान
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में गरबा के दौरान हंगामा
Image Source : REPORTER INPUT
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में गरबा की रौनक के बीच उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब बाहर से आए लोगों पर महिलाओं के साथ अभद्रता और निवासियों को धमकाने के आरोप लगे। शिकायत के मुताबिक, विवाद बढ़ने पर थार सवारों ने तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाई और सोसाइटी का बैरियर तोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसाइटी में 18 अक्टूबर की रात गरबा कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। आरोप है कि चार गाड़ियों में करीब 10 लोग सोसाइटी पहुंचे और पार्किंग को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद मामला महिलाओं से कथित बदसलूकी, गाली-गलौज और धमकी तक पहुंच गया। स्थिति बिगड़ने पर सोसाइटी के सुरक्षा कर्मचारियों और निवासियों ने उन्हें बाहर जाने के लिए कहा। इसी दौरान एक थार चालक पर लोगों को गाड़ी से कुचलने की कोशिश करने का आरोप लगा है। मामले में बिसरख थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पार्किंग से शुरू हुआ विवाद
पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, घटना के समय सोसाइटी में गरबा कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें निवासी और उनके परिवार शामिल थे। इसी बीच चार गाड़ियों में करीब 10 लोग वहां पहुंचे। शिकायतकर्ता विश्वास कुमार सिंह का आरोप है कि इन लोगों ने कुछ अन्य गाड़ियों को भी परिसर में बुला लिया और नो-पार्किंग क्षेत्र में जबरन वाहन खड़े कर दिए।
आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग गरबा कार्यक्रम में पहुंचे और वहां मौजूद महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे। जब सोसाइटी के लोगों ने इसका विरोध किया और गाड़ियां हटाने के लिए अनाउंसमेंट कराया गया, तो विवाद और बढ़ गया। शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने गाली-गलौज की और निवासियों को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि इनमें से कई लोग शराब के नशे में थे।
गार्ड और निवासियों को कुचलने की कोशिश का आरोप
शिकायत के अनुसार, जब लोगों से सोसाइटी खाली करने को कहा गया तो वे अपनी गाड़ियों में बैठकर निकलने लगे। इसी दौरान एक थार को तेज रफ्तार में दौड़ाने का आरोप है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सुरक्षा गार्ड और कुछ निवासियों ने वाहन को रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कथित तौर पर उन्हें कुचलने का प्रयास किया।
यह घटना रात करीब 11:05 बजे की बताई गई है। आरोप है कि थार सवार पहले मुख्य गेट की ओर पहुंचे, लेकिन वहां तैनात गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद वे गेट नंबर-2 की तरफ गए। गेट बंद होने पर थार से उतरे एक व्यक्ति ने उसे खोलने का प्रयास किया। जब गार्ड ने उसे रोकना चाहा तो आरोपी कथित तौर पर बूम बैरियर तोड़कर गाड़ी सहित फरार हो गए।
पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार
शिकायत में तीन अन्य गाड़ियों के सोसाइटी परिसर में मौजूद होने का भी जिक्र किया गया है। शिकायतकर्ता ने एक व्यक्ति की पहचान सोसाइटी में रहने वाले ऐसे शख्स के रूप में बताई, जिसने अपना नाम रुद्र प्रताप सिंह बताया था। उन्होंने आरोपियों से निवासियों की सुरक्षा को खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के मुताबिक, घटना के दौरान ही पुलिस को 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी गई थी। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य मौजूद हैं। बिसरख थाना पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
(रिपोर्ट: राहुल ठाकुर)
यह भी पढ़ें:
जालौन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाओं और बच्चों समेत 20 घायल
यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना पर सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी संग्राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह पर कानपुर में FIR
कानपुर में बेखौफ बदमाश
Image Source : REPORTER INPUT
कानपुर में सोमवार रात त्योहार की खरीदारी कर घर लौट रही 62 साल की महिला को बदमाश ने निशाना बना लिया। घर से महज 100 मीटर पहले पीछे से आए युवक ने उनका मुंह दबाकर सड़क पर पटक दिया। इसके बाद गले से सोने की चेन और लॉकेट लूटकर फरार हो गया। अचानक हुए हमले में महिला को चोटें आईं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
घर से चंद कदम पहले किया हमला
आशा मिश्रा अपने पति हरिशंकर मिश्रा के साथ लालबंगला के परदेवनपुरवा इलाके में रहती हैं। उनका बेटा अंकित मिश्रा बिरला ग्रुप में शिक्षक है, जबकि बहू अंजलि मिश्रा अमेठी में पुलिस विभाग में एएसआई के पद पर तैनात हैं। आशा मिश्रा के मुताबिक, सोमवार रात करीब आठ बजे वह त्योहार की खरीदारी करने लालबंगला गई थीं। खरीदारी के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। अभी वह घर से करीब 100 मीटर दूर ही थीं कि पीछे से आए एक युवक ने अचानक उनका गला पकड़ लिया। उन्होंने विरोध करते हुए शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया और उन्हें सड़क पर पटक दिया।
इसके बाद बदमाश उनके गले से करीब सात ग्राम की सोने की चेन और लॉकेट छीनकर गुरुद्वारे की तरफ पैदल भाग निकला। अचानक हुए हमले से महिला घायल हो गईं और सड़क पर दर्द से कराहने लगीं। उनकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें घर पहुंचाया।
CCV फुटेज से बदमाशों की तलाश
पीड़िता ने बताया कि लालबंगला से घर लौटते समय बाइक पर सवार दो युवक उनका पीछा कर रहे थे। हालांकि, लूट की वारदात को एक ही युवक ने अंजाम दिया। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि बाइक सवार युवकों का घटना से कोई संबंध था या नहीं।वारदात की सूचना मिलते ही एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह और थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान करने के साथ ही घटना में अन्य संदिग्धों की भूमिका का भी पता लगाने में जुटी है।
एसीपी चकेरी आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए चार पुलिस टीमें गठित की गई हैं। घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कानपुर से अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें:
जालौन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, महिलाओं और बच्चों समेत 20 घायल
यूपी विधानसभा अध्यक्ष महाना पर सोशल मीडिया पोस्ट से सियासी संग्राम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह पर कानपुर में FIR
अखिलेश यादव और आजम खान
Image Source : FILE (X/@YADAVAKHILESH)
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 22 अक्टूबर को रामपुर जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। दोनों के बीच मुलाकात के लिए करीब 45 मिनट का समय तय किया गया है। इस मुलाकात को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। रविवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रामपुर में रैली के दौरान अखिलेश यादव पर आजम खान की अनदेखी करने का आरोप लगाया था। पिछले दिनों आजम खान की पत्नी ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
बता दें कि आजम खान की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की शिकायत पर रामपुर पुलिस ने आजम खान, मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट और अन्य लोगों के खिलाफ नई प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण के लिए सरकारी धन के कथित दुरुपयोग और वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लगाए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, रामपुर पुलिस ने 13 अक्टूबर को आजम खान, जौहर ट्रस्ट, दो निजी संस्थाओं और अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। प्राथमिकी में आपराधिक साजिश, विश्वासघात और धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के साथ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराएं भी लगाई गई हैं।
416 करोड़ रुपये के अंतर पर ED ने उठाए सवाल
ईडी की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र में जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण पर हुए खर्च और ट्रस्ट की ओर से घोषित पूंजीगत व्यय के बीच बड़े अंतर का जिक्र किया गया है। ईडी के अनुसार, आयकर विभाग की नवंबर 2023 की मूल्यांकन रिपोर्ट में विश्वविद्यालय परिसर की इमारतों के निर्माण की लागत 494.46 करोड़ रुपये बताई गई थी। वहीं, वित्त वर्ष 2013-14 से 2024-25 तक ट्रस्ट के आयकर रिटर्न में कुल पूंजीगत खर्च 78.32 करोड़ रुपये दर्शाया गया। इस आधार पर दोनों आंकड़ों के बीच करीब 416.14 करोड़ रुपये का अंतर सामने आया है। ईडी ने इस अंतर को लेकर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका जताई है। हालांकि, ये आरोप जांच का विषय हैं और इन्हें अदालत में साबित किया जाना बाकी है।
सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप
ईडी ने उत्तर प्रदेश पुलिस को भेजे पत्र में आरोप लगाया है कि सरकारी प्रभाव का इस्तेमाल कर ठेके हासिल किए गए, सरकारी निर्माण कार्यों के लिए आवंटित धन का इस्तेमाल विश्वविद्यालय परिसर में किया गया और कथित तौर पर धन ट्रस्ट तक पहुंचाया गया।
एजेंसी का कहना है कि इन गतिविधियों में धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अपराध की आशंका है। इसी सिलसिले में ईडी ने 10 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को पत्र भेजकर उपलब्ध साक्ष्य और जानकारी साझा की थी और नई प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध किया था।
2019 के ईडी मामले से भी जुड़ेगी नई प्राथमिकी
सूत्रों के मुताबिक, रामपुर में दर्ज नई प्राथमिकी को ईडी की वर्ष 2019 में दर्ज प्रवर्तन संबंधी सूचना रिपोर्ट (ईसीआईआर) से जोड़ा जाएगा। माना जा रहा है कि एजेंसी आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ दर्ज विभिन्न मामलों की जानकारी को एक साथ लेकर पीएमएलए के तहत आगे की कार्रवाई कर सकती है। ईडी ने इस मामले में अगस्त में छापेमारी की थी और मंगलवार को रामपुर जेल में आजम खान से पूछताछ भी की थी।
जौहर ट्रस्ट चलाता है यूनिवर्सिटी और निजी विद्यालय
मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट के मुख्य न्यासी आजम खान हैं। उनके परिवार के सदस्य और अन्य सहयोगी भी ट्रस्ट से जुड़े हैं। ट्रस्ट का मुख्यालय लखनऊ में है और यह रामपुर जिले में मुहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी और एक निजी विद्यालय का संचालन करता है। विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी।
आजम खान और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ पहले से भी 25 से अधिक पुलिस प्राथमिकी दर्ज होने की बात सामने आई है।
ये भी पढ़ें-
UP कांग्रेस ने भी किया सीएम योगी आदित्यनाथ के फैसले का स्वागत, माफिया अतीक के कसारी-मसारी से जुड़ा है मामला
CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, अनधिकृत प्रवेश का मामला क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
ओवैसी ने अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर साधा निशाना।
Image Source : PTI
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो चुकी हैं। सभी राजनीतिक दलों के नेता मैदान में उतर चुके हैं और चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी यूपी के विभिन्न जिलों में हुंकार भर रहे हैं। चुनाव नजदीक आते ही यूपी में मुसलमान वोट को लेकर लड़ाई तेज हो गई है। सोमवार को रामपुर की रैली में ओवैसी साफ-साफ कह दिया कि यूपी का मुसलमान अब नेहरू, गांधी या किसी यादव को अपना नेता नहीं बनाएगा। यूपी के मुसलमानों का नेता मुसलमान ही होगा।
क्या बोले ओवैसी?
दरअसल, AIMIM पार्टी के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को यूपी के रामपुर में रैली को संबोधित किया। ओवैसी ने रामपुर की रैली में आजम खान से हमदर्दी जताई, फिर अखिलेश पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि आजम खान कई साल से जेल में हैं। दूसरे बहुत से मुस्लिम लीडर भी सलाखों के पीछे हैं। अखिलेश उनका नाम तक नहीं लेते लेकिन यादव नेता पर अंगुली उठती है तो अखिलेश चक्का जाम कर देते हैं। बता दें कि इससे पहले ओवैसी ने श्रावस्ती में में कहा था कि मुस्लिमों को अब अपनी राजनीतिक संपत्ति समझने की राजनीति बंद करनी होगी।
मुस्लिमों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा- ओवैसी
असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश ने आज तक मुसलमानों को वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं समझा। अब्दुल को सिर्फ दरी बिछाने वाला समझ रखा है लेकिन अब ये सब नहीं चलेगा। ओवैसी ने आगे जनता से अपील की कि ऐसे लोगों को पहचानिए, जो नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की अपनी सियासी आवाज हो। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि वह SIR के खिलाफ थे और आगे भी रहेंगे। ओवैसी ने कहा कि मुझे INDIA गठबंधन की नहीं, बल्कि गरीबों की तकलीफ की फिक्र है। मैं चाहता हूं कि हर गरीब का ख्वाब पूरा हो और उसे उसका हक मिले।
यूपी में कब है चुनाव?
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का आयोजन अगले साल 2027 में फरवरी-मार्च महीने में होने की संभावना है। ये चुनाव राज्य की 403 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले हैं। विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 202 सीटों का है।
ये भी पढ़ें- यूपी में विधानसभा चुनाव की हलचल तेज, अखिलेश यादव ने कर दिया बड़ा ऐलान, बताया कब जारी करेंगे 'जन-मन का मेनिफेस्टो'
जिस कन्नौज से अखिलेश यादव हैं सांसद, सपा ने वहां की पूरी कार्यकारिणी भंग की, PDA सम्मेलन में दिखी थी कम भीड़
कानपुर में रावण की जगह फूंका कॉकरोच का पुतला
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तर प्रदेश के कानपुर में दशहरा की पूर्व संध्या पर सोमवार शाम कानपुर में CJP के खिलाफ युवाओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। काकादेव स्थित गोपाला टावर के पास एकत्र हुए युवाओं ने कॉकरोच के आकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि CJP से जुड़े कुछ लोग देश का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन सोमवार शाम को किया गया । युवा गोपाला टावर के पास चौराहे पर जुटे और अपने साथ लाए कॉकरोच के आकार के पुतले को सड़क पर रख दिया। इसके बाद CJP के खिलाफ नारे लगाए और पुतले में आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों का विरोध किया जाएगा। इस दौरान मौके पर मौजूद युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में भी नारे लगाए।
कॉकरोच के आकार का पुतला फूंककर जताया विरोध
प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने के लिए कॉकरोच के आकार का पुतला तैयार किया था। काकादेव के गोपाला टावर के पास इसे चौराहे पर रखकर नारेबाजी की गई। इसके बाद पुतले को आग के हवाले कर दिया गया। युवाओं का कहना था कि CJP से जुड़े लोगों की कथित गतिविधियों और बयानों से देश का माहौल प्रभावित हो रहा है। इसी के विरोध में उन्होंने प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने कहा कि राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में विचार रखने की स्वतंत्रता के बावजूद किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसी बयानबाजी का विरोध जारी रहेगा।
प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बर्दाश्त नहीं
भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवा प्रधानमंत्री के साथ खड़े हैं और उनके खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने वालों का समर्थन नहीं करते। अक्षय त्रिवेदी ने Gen Z का जिक्र करते हुए कहा कि युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हैं। अक्षय त्रिवेदी ने दिल्ली की सड़कों पर हो रहे प्रदर्शनों के पीछे विदेशी फंडिंग होने का आरोप भी लगाया। हालांकि, विदेशी फंडिंग से जुड़ा यह दावा प्रदर्शन में शामिल लोगों की ओर से किया गया है। इसकी स्वतंत्र पुष्टि के संबंध में उपलब्ध जानकारी में कोई विवरण नहीं दिया गया है।
कई युवा हुए प्रदर्शन में शामिल
काकादेव में हुए इस प्रदर्शन में भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व जिला संयोजक अक्षय त्रिवेदी के साथ कई अन्य युवा भी शामिल हुए। इनमें अनुराग त्रिपाठी, जीशान अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री आयुष तिवारी, रत्नेश दुबे, अजय शुक्ला, पवन सविता, हृदयेश पाल, आनंदि सविता, प्रिंस तिवारी और कासिम अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के जरिए अपना विरोध दर्ज कराया। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल स्वीकार नहीं किया जाएगा। दशहरा की पूर्व संध्या पर हुए इस प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने CJP के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री के समर्थन में अपनी बात रखी।
कानपुर से संवाददाता अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट
यह भी पढ़ें
दोस्त की पत्नी से करना चाहता था शादी, 2 लाख रुपय की सुपारी देकर मरवाया; 2 नाबालिग समेत 7 आरोपी पकड़े गए
बुजुर्ग को खींचकर पानी में ले गया मगरमच्छ, 24 घंटे बाद नदी किनारे मिला शव; देखें VIDEO
कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान
Image Source : REPORTER
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कसारी-मसारी का नाम बदलकर श्रीकृष्णपुरी रखे जाने के फैसले का कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता मोहम्मद फरहान ने स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि नाम बदले जाने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। अगर भगवान श्री कृष्ण के नाम से इलाके का नामकरण हुआ है, तो उसी के अनुरूप उसका विकास और काम भी होना चाहिए।
सिद्धार्थ नाथ सिंह का बयान सामने आने के बाद मोहम्मद फरहान ने उन पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना ज्ञान बढ़ाना चाहिए। फरहान ने कहा कि मसारी का अर्थ मछली और कसारी का मतलब तालाब होता है। अरबी भाषा में कसारी-मसारी का मतलब होता है मछली का तालाब।
कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह और बीजेपी की जिम्मेदारी है कि श्रीकृष्णपुरी में न तो गोकशी हो और न ही अवैध जमीन पर कब्जा हो। इसके साथ ही , इस इलाके में गांजा और कच्ची शराब की बिक्री भी न हो। उन्होंने कहा कि इस बात की भी गारंटी लोगों को सिद्धार्थ नाथ सिंह और बीजेपी पार्टी को जनता को देनी चाहिए। इसलिए अब इस इलाके की सम्मान की जिम्मेदारी भी बीजेपी और सिद्धार्थ नाथ सिंह पर है।
सीएम ने नाम बदलने का किया ऐलान
बता दें कि सीएम योगी ने प्रयागराज के कसारी-मसारी में माफिया अतीक अहमद और उसके गुर्गों से मुक्त कराई गई जमीन पर 602 आवासों के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान इलाके का नाम बदलकर श्रीकृष्णपुरी करने का ऐलान किया। सीएम योगी ने कहा कि अतीक अहमद ने जिस कसारी-मसारी में ये जमीन कब्जा की हुई थी, उसका नाम अब से श्रीकृष्णपुरी होगा। इस इलाके को श्रीकृष्णपुरी के रूप में विकसित करेंगे।
कसारी-मसारी का नाम बदलने के ऐलान के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि ये विकास की प्रक्रिया का हिस्सा है। यहां जो आवास बनेंगे, जो टाउनशिप विकसित होगी वह सब इसी श्रीकृष्णपुरी का हिस्सा होगा, पूरा क्षेत्र नई आभा के साथ आगे बढ़ेगा। 15 बीघे लैंड पर माफिया अतीक अहमद और उसके गुंडों ने कब्जा कर अपना अस्तबल बनाया था। उसके नाजायज साम्राज्य को ध्वस्त कर इस लैंड को वापस लिया गया। अब यहां गरीबों के लिए आवास बनेगा।
ये भी पढ़ें-
शिवा शर्मा की मौत मामले में 10 दिन से पुलिस को छका रही श्रद्धा दुबे, तलाश में रायबरेली पहुंची पुलिस
"घर के बाहर खड़ा हूं, ठोक दूंगा", शरद गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड को जान से मारने की धमकी