India News in Hindi (हिंदी न्यूज़) and Breaking News in Hindi (ब्रेकिंग न्यूज़ इन हिंदी), Live TV and Live Updates in Hindi
चुनाव आयुक्तों ने की थी शिकायत-आरटीआई में खुलासा
Image Source : ECI
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के भीतर मतभेदों के एक असामान्य रूप से बढ़ने का मामला सामने आया है। 'सूचना का अधिकार' (RTI) कानून के तहत जारी किए गए दस्तावेजों से पता चलता है कि दोनों चुनाव आयुक्तों , डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी  ने 29 जुलाई, 2026 को कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन को अलग-अलग पत्र लिखे थे। इन पत्रों में उन्होंने आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कामकाज के तरीके पर आपत्ति जताई है और उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है।
कैबिनेट सचिव को लिखे गए ये पत्र वरिष्ठ उप चुनाव आयुक्त मनीष गर्ग और उनके द्वारा जारी किए गए एक आदेश से संबंधित हैं, जिसमें वरिष्ठ अधिकारियों के बीच काम के बंटवारे में बदलाव किया गया था। दोनों चुनाव आयुक्तों का आरोप है कि ये बदलाव आयोग या संबंधित अधिकारियों के साथ पहले कोई चर्चा किए बिना ही कर दिए गए थे।
यह घटनाक्रम चुनाव आयोग के भीतर मतभेदों को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सामने आया है। 'द इंडियन एक्सप्रेस' ने 23 सितंबर को रिपोर्ट दी थी कि दो चुनाव आयुक्तों ने 10 महीनों के दौरान 14 बार आधिकारिक तौर पर उन कदमों पर आपत्ति जताई थी, जिनमें नए मतदाताओं को जोड़ना और मतदाता सूची से नाम हटाना शामिल था। साथ ही, उन्होंने मतदाता डेटाबेस की विश्वसनीयता को लेकर अपनी चिंताएं कैबिनेट सचिव के सामने भी रखी थीं।
पुलिस ने मंत्रियों को रास्ते में रोका।
Image Source : X- @JANATADAL_S
कर्नाटक के मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने मंगलवार को मैसूर पैलेस में 'नंदी ध्वज पूजा' के लिए जा रहे तीन दलित मंत्रियों को पुलिसकर्मियों ने रोक दिए जाने की मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सीएम ने मुख्य सचिव शालिनी रजनीश को निर्देश दिया कि वे इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करें और एक रिपोर्ट सौंपें।
CM ने कहा- ये बर्दाश्त नहीं होगा
सीएम शिवकुमार ने X पर लिखे पोस्ट में कहा, "अधिकारियों ने मंत्रियों को रोककर मनमानी की है। मैंने तुरंत दखल दिया और उनको अपने साथ लेकर गया, इस तरह की गैर-जिम्मेदाराना हरकत बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसलिए मैंने मुख्य सचिव को जांच करने और रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है।"
इस घटना के वायरल वीडियो फुटेज में दिख रहा है कि जब मंत्री नरेंद्रस्वामी, के. एस. बसवंतप्पा और शिवराज तंगडागी, मुख्यमंत्री के पीछे-पीछे पूजा स्थल की ओर जा रहे थे, तब एक पुलिस अधिकारी ने उन्हें रोक दिया। सीएम के दखल देने के बाद उन्हें आगे जाने दिया गया।
ये है वो वीडियो जहां पुलिस अधिकारी मंत्रियों को रोकते हुए दिख रहे-
विपक्षी दलों ने की आलोचना
विपक्षी दल बीजेपी और JDS ने इस घटना की आलोचना की है। उनका आरोप है कि मंत्रियों का अपमान इसलिए किया गया क्योंकि वे दलित समुदाय से आते हैं। बीजेपी ने सोशल मीडिया पर इस घटना का फुटेज भी शेयर किया है।
मंत्री बसवंतप्पा क्या बोले?
मुजराई मंत्री बसवंतप्पा ने कहा कि उन्हें किसी ऐसे प्रोटोकॉल के बारे में नहीं बताया गया था जहां एक मंत्री को जाने की अनुमति नहीं थी, उन्होंने इस मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा, "अगर ऐसा कोई प्रोटोकॉल होता, तो हमें पता होता। मंत्रियों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं थी। मुझे समझ नहीं आ रहा कि हमें क्यों रोका गया, जबकि अधिकारियों को पता था कि हम मंत्री हैं।"
सियासी विवाद पर डिप्टी CM ने क्या कहा?
वहीं, डिप्टी सीएम जी. परमेश्वर ने इस घटना को तूल न देने की कोशिश की। उन्होंने इसे जाति का रंग न देने की सलाह देते हुए कहा कि पुलिस उस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल के इंतजामों को लागू कर रही थी। उन्होंने कहा, "शुरुआत में मंत्रियों को रोक दिया गया था, जबकि मुख्यमंत्री आगे निकल गए थे। बाद में मुख्यमंत्री वापस आए और उन्हें अपने साथ ले गए। पुलिस अपना काम कर रही थी। इस मामले को लेकर बेवजह विवाद खड़ा करने की कोई जरूरत नहीं है।"
मंत्रियों को बार-बार "दलित मंत्री" कहने पर भड़के जी. परमेश्वर
मंत्रियों को बार-बार "दलित मंत्री" कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए, परमेश्वर ने सवाल किया कि उन्हें सिर्फ "मंत्री" क्यों नहीं कहा जा सकता? उन्होंने पूछा, "क्या हर व्यक्ति की पहचान उसकी जाति से होनी चाहिए? क्या दूसरे समुदायों के मंत्रियों को भी उनकी जाति से पहचाना जाता है?" उन्होंने माना कि शायद कुछ चूक हुई हो, लेकिन साथ ही कहा कि ऐसी गलतियों को इतना बड़ा विवाद नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा, "मैं यह नहीं कह रहा कि कोई चूक नहीं हुई। ऐसी गलतियां हो सकती हैं। लेकिन छोटी-मोटी चूक को इतना बड़ा विवाद बना देना सही नहीं है।"
बता दें कि हर साल नंदी ध्वज की पूजा जम्बो सवारी से पहले मैसूरु पैलेस के मुख्य द्वार पर की जाती है। ये कोई मंदिर या मूर्ति नहीं है ये सिर्फ एक ध्वज है जो बलराम द्वार पर हनुमान मंदिर के पास स्थापित है।
(नोट- पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से ऑफ द रिकॉर्ड कहा गया है कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए थे कि नंदी ध्वज पूजा के लिए सिर्फ CM को अलाउ करना है, उनके साथ ज्यादा भीड़ नहीं होनी चाहिए, इसी गलतफहमी में पुलिस अधिकारी ने 3 मंत्रियों को भी रोक दिया। लेकिन सीएम ने वहीं पर उन्हें डांट दिया और मंत्रियों को अपने साथ लेकर चले गए।)
बारिश के दौरान जाते लोग
Image Source : ANI/FILE
नई दिल्लीः तमिलनाडु-केरल समेत दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले 24 घंटे से जारी बारिश का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने 23 अक्टूबर को केरलम, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में भी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। कई इलाकों में तेज हवाएं चलने का अनुमान है। बाकी देश के अन्य राज्यों में मौसम सामान्य रहेगा और बारिश नहीं होगी।
इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए केरलम, तमिलनाडु और पुडुचेरी के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के बीच तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में भारी बारिश हो सकती है। तटीय कर्नाटक और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भी भारी की संभावना है।
60 किमी की स्पीड से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग ने बताया कि 23 से 24 अक्टूबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, रायलसीमा, केरलम, माहे और लक्षद्वीप में आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है।
केरलम के इन जिलों में होगी मूसलाधार बारिश
केरलम के तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 24 अक्टूबर को पथनमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिलों के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है। 25 अक्टूबर को पथनमथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़, मलप्पुरम, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड जिलों में भी 'ऑरेंज' अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु के इन जिलों में भारी बारिश के आसार
तमिलनाडु के कई हिस्सों में लगातार बारिश होने से जलाशयों में जल स्तर तेजी से बढ़ा है और कई स्थानों पर जलभराव हो गया है। अगले 24 घंटों के दौरान तूतीकोरिन, तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, तेनकासी, विरुधुनगर, रामनाथपुरम, थेनी, डिंडीगुल, मदुरै, कोयंबटूर, नीलगिरि, शिवगंगा, पुदुकोट्टई, तंजावुर, तिरुवरुर, नागपट्टिनम और मयिलादुथुरई सहित कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, इसके अलावा तिरुवल्लुर, विल्लुपुरम, तिरुचिरापल्ली, इरोड, अरियालुर, पेरम्बलूर, कडलूर, नमक्कल, तिरुप्पुर और करूर जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं चेन्नई और इसके पड़ोसी इलाकों में अगले दो दिनों के दौरान आमतौर पर मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि 24 और 25 अक्टूबर को तेज बारिश हो सकती है।
(पीटीआई इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में आज भी 'खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ प्रदूषण का स्तर, चांदनी चौक इलाके में 300 के पार हुआ AQI
चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर चुनाव
विधान परिषद चुनाव LIVE: उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद सीटों के लिए आज (23 अक्टूबर) सुबह आठ बजे से वोटिंग जारी है। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता अपने प्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। वोटिंग आज सुबह आठ बजे से शुरू हुई जो शाम चार बजे तक होगी। यूपी-बिहार-महाराष्ट्र और कर्नाटक के जिन सीटों पर वोटिंग होगी, उनमें बिहार की 8, कर्नाटक की 4, महाराष्ट्र की 5 और उत्तर प्रदेश की 11 सीटें शामिल हैं। सभी सीटों पर होने वाले मतदान को लेकर सियासत पहले से तेज है। प्रमुख राजनीतिक दलों ने इन सीटों पर अपने अपने उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। बिहार और यूपी में इस चुनाव के रिजल्ट पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी। इन सभी सीटों पर हुए मतदान का रिजल्ट 27 अक्टूबर को घोषित किया जाएगा।
किन सीटों पर आज होगी वोटिंग, जानें अपडेट्स....
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Image Source : PTI
नई दिल्लीः SIR और चुनाव में गड़बड़ी को लेकर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। इस बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि अगर विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए कोई नया प्रस्ताव लाता है, तो तय प्रक्रिया का ही पालन किया जाएगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा।
यह बयान ऐसे समय में आया है जब चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) को लेकर राजनीतिक विवाद चल रहा है। विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार पर चुनाव आयोग की शक्तियों का इस्तेमाल एकतरफा और मनमाने ढंग से करने का आरोप लगाया है।
तय प्रक्रिया का किया जाएगा पालनः बिरला
12वें ब्रिक्स संसदीय मंच से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्पीकर बिरला ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) को हटाने के प्रस्ताव से निपटने की प्रक्रिया पहले से ही स्पष्ट रूप से तय है। उन्होंने कहा कि जब प्रस्ताव लाया जाएगा, तो हम उसी प्रक्रिया का पालन करेंगे। जिस तरह न्यायाधीशों पर महाभियोग चलाने की एक प्रक्रिया होती है, उसी तरह CEC को हटाने के लिए भी एक तय प्रक्रिया है। अगर विपक्ष प्रस्ताव लाता है, तो उसी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा।
सभी को अपना विचार रखने का अधिकार
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत और विचार रखने का अधिकार है। संसद के सत्रावसान के बारे में पूछे जाने पर बिरला ने कहा कि इसके लिए संविधान में निर्धारित प्रक्रिया है और इसमें लोकसभा अध्यक्ष की भूमिका नहीं है। सरकार की संसदीय समिति माननीय राष्ट्रपति जी को भेजती है और राष्ट्रपति की अनुशंसा से होता है, इसकी नियम प्रक्रिया है। न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा से संबंधित मामले पर बिरला ने कहा कि इस संबंध में रिपोर्ट प्राप्त हो गई है और इस पर चर्चा कर जल्द फैसला किया जाएगा।
बता दें कि विपक्षी दलों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अपना अभियान तेज कर दिया है और इस मुद्दे को लेकर पिछले दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की थी। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाना चाहता है और 2023 के उस कानून को रद्द करने की मांग कर रहा है, जो मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को संरक्षण (इम्युनिटी) देता है।
इनपुट- पीटीआई
ये भी पढ़ेंः 'राहुल सपने देख रहे हैं, अगले 30 साल तक नहीं लगेगा नंबर', वोट चोरी के आरोपों पर अमित शाह का पलटवार
SIR पर विवाद के बीच विदेश दौरे पर निकले राहुल गांधी, भाजपा बोली- 'ये फिर चिल्लाते हैं कि वोट चोरी हो गया'
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : FILE (PTI)
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के चिक्कड़पल्ली इलाके में महिला से कथित दुर्व्यवहार के आरोप के बाद हुए विवाद में एक 55 वर्षीय DRDO कर्मचारी की मौत हो गई। आरोप है कि महिला के पड़ोसी और जिम ट्रेनर ने कर्मचारी के चेहरे पर मुक्का मार दिया, जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शोर मचाने पर मौके से भागा कर्मचारी
पुलिस के मुताबिक, मृतक रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में निजी सहायक के पद पर कार्यरत था और उसी आवासीय इमारत की पहली मंजिल पर रहता था, जहां 23 वर्षीय महिला दूसरी मंजिल पर रहती है। घटना बुधवार शाम करीब 7:30 से 8 बजे के बीच की है। आरोप है कि कर्मचारी महिला के घर पहुंचा और उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया। महिला के शोर मचाने पर वह वहां से भाग गया।
कुछ देर बाद महिला का पड़ोसी, जो पेशे से जिम ट्रेनर है, वहां पहुंचा और उससे रोने की वजह पूछी। महिला ने उसे अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार की जानकारी दी। इसके बाद दोनों कर्मचारी के पास पहुंचे, जहां उनके बीच कहासुनी हो गई। पुलिस के अनुसार, इसी दौरान जिम ट्रेनर ने कथित तौर पर कर्मचारी के चेहरे पर मुक्का मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर में चोट लग गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दोनों शिकायतों पर अलग-अलग केस दर्ज
पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो अलग-अलग केस दर्ज किए गए हैं। मृतक की पत्नी की शिकायत पर जिम ट्रेनर के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या से संबंधित आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, 23 वर्षीय महिला की शिकायत पर मृतक के खिलाफ कथित दुर्व्यवहार के आरोप में दूसरा मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों की जांच जारी है।
आदिवासी महिला की मौत
वहीं, मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रस्तावित टाटा न्यूक्लियर पावर प्लांट के विरोध के बीच जल सत्याग्रह कर रही आदिवासी महिला विमला कोल की गुरुवार को मौत हो गई। सरई कला और रोझौही क्षेत्र में ग्रामीण पिछले कई दिनों से तालाब के पानी में खड़े होकर परियोजना का विरोध कर रहे थे। विमला कोल भी करीब चार दिनों से आंदोलन में शामिल थीं। बताया गया कि बुधवार रात उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां गुरुवार को उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी मौत के सटीक चिकित्सकीय कारण और जल सत्याग्रह से इसके सीधे संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें-
तिब्बत में धरती कांपी, 7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से मचा हड़कंप, 173 KM गहराई में था केंद्र
त्योहारों पर रेलवे का बड़ा तोहफा! 6,200 से ज्यादा फेरे लगाएंगी विशेष ट्रेनें, पिछले साल से 30% बढ़ोतरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
Image Source : PTI
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को दुनिया की बदलती परिस्थितियों और भारत की भूमिका पर बात की। NDTV ग्लोबल समिट में उन्होंने कहा कि आज दुनिया को ऐसी व्यवस्था की जरूरत है, जिसमें ताकतवर देश कमजोर देशों पर अपनी मर्जी न थोपें। इसके लिए उन्होंने ‘मत्स्य न्याय’ की अवधारणा का जिक्र किया। इसका मतलब ऐसी स्थिति से है, जिसमें बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है, यानी ताकतवर कमजोर पर हावी हो जाता है। पीएम मोदी के मुताबिक, दुनिया को इस सोच से बचाने और सभी देशों को उचित स्थान देने की जरूरत है।
‘ग्लोबल साउथ’ को मिले उचित स्थान
पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में तेजी से बदलाव हो रहे हैं, लेकिन अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं और फैसले लेने की व्यवस्थाओं में उसी गति से बदलाव नहीं आया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वैश्विक संस्थाओं को आज की चुनौतियों के हिसाब से अधिक प्रभावी बनाना होगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि ग्लोबल साउथ यानी विकासशील देशों को वैश्विक व्यवस्था में उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा,
'अंतरराष्ट्रीय सहयोग सिर्फ अच्छे समय में काम आने वाला नहीं होना चाहिए, बल्कि संकट के समय भी प्रभावी रहना चाहिए। भारत की कोशिश है कि दुनिया की समस्याओं के समाधान में सभी देशों की भागीदारी हो और किसी एक देश की ताकत ही फैसलों का आधार न बने।'
‘दुनिया के लिए बैक ऑफिस नहीं, ब्रेन ऑफिस बन रहा भारत’
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत अब केवल दुनिया के लिए सेवाएं देने वाला देश नहीं रह गया है, बल्कि नई सोच, तकनीक और अनुसंधान के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बना रहा है। उन्होंने भारत की इस बदलती भूमिका को ‘बैक ऑफिस’ से ‘ब्रेन ऑफिस’ बनने की दिशा में बढ़ता कदम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में दुनिया के चिप-डिजाइन से जुड़े कार्यबल का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा काम करता है। उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय छात्रों ने 325 से ज्यादा चिप डिजाइन तैयार किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत तकनीकी क्षमता और प्रतिभा के दम पर वैश्विक स्तर पर अपनी भूमिका मजबूत कर रहा है।
निर्यात, डिजिटल भुगतान और स्टार्टअप में भारत की प्रगति
पीएम मोदी ने भारत की आर्थिक और तकनीकी उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि सितंबर में देश के निर्यात में करीब 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। उन्होंने बताया कि दुनिया के आधे से ज्यादा ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर भारत में हैं। ये ऐसे केंद्र हैं, जहां बहुराष्ट्रीय कंपनियां तकनीक, अनुसंधान और दूसरी महत्वपूर्ण सेवाओं से जुड़े काम करती हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि रियल टाइम डिजिटल भुगतान के मामले में भारत दुनिया में पहले स्थान पर है। वहीं, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और स्टार्टअप के क्षेत्र में भी भारत दुनिया के शीर्ष तीन देशों में शामिल है। उन्होंने इन उपलब्धियों को देश की तकनीकी क्षमता और तेजी से विकसित हो रहे डिजिटल ढांचे का संकेत बताया।
रिसर्च, पेटेंट और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ती ताकत
प्रधानमंत्री ने अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में भारत की प्रगति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में एक साल में 1.5 लाख से ज्यादा पेटेंट दाखिल किए गए। उन्होंने भारत की वैज्ञानिक और तकनीकी क्षमता को देश के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बताया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को अपनी प्रतिभा का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर करना होगा। उन्होंने कहा,
'देश अब केवल बड़े स्तर पर प्रतिभा उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि बड़े स्तर पर सोचने और नई तकनीक विकसित करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है।'
पेनिसिलिन-G उत्पादन से आत्मनिर्भरता तक
प्रधानमंत्री मोदी ने दवा उद्योग में भारत की प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा कि देश में पेनिसिलिन-G का घरेलू उत्पादन फिर से शुरू हुआ है। उन्होंने इसे आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भारत ने 100 से ज्यादा देशों को दवाएं भेजीं। उन्होंने इस उदाहरण के जरिए बताया कि भारत संकट के समय भी दूसरे देशों की मदद करने की क्षमता रखता है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की आत्मनिर्भरता केवल अपने लिए जरूरी चीजें बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे वैश्विक सप्लाई चेन को भी मजबूती मिलती है।
ऊर्जा और स्वच्छ तकनीक में भी आगे बढ़ रहा भारत
पीएम मोदी ने कहा कि भारत की गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट के पार पहुंच चुकी है। गैर-जीवाश्म ऊर्जा में सौर, पवन और परमाणु ऊर्जा जैसे स्रोत शामिल होते हैं, जो पारंपरिक जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद करते हैं। उन्होंने देश में हाइड्रोजन ट्रेन की शुरुआत और फास्ट ब्रीडर रिएक्टर के पहली बार क्रिटिकलिटी हासिल करने का भी जिक्र किया। क्रिटिकलिटी का अर्थ है कि परमाणु रिएक्टर में नियंत्रित परमाणु श्रृंखला प्रतिक्रिया अपने आप जारी रहने की स्थिति में पहुंच गई है। पीएम मोदी ने इन उपलब्धियों को विज्ञान, ऊर्जा और तकनीक में भारत की बढ़ती क्षमता से जोड़ा।
खेलों में भी भारत की उपलब्धियों का किया जिक्र
प्रधानमंत्री ने खेलों में भारत के प्रदर्शन की चर्चा करते हुए एशियन गेम्स में 85 पदक जीतने का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों ने कई ऐसी उपलब्धियां हासिल कीं, जो पहले देश के नाम नहीं थीं। पीएम मोदी ने बताया कि बॉक्सिंग में भारत ने एक ही एशियन गेम्स में पहली बार 3 स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने सिपक टकरॉ में भी भारत के पहली बार पदक जीतने का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में ये उपलब्धियां देश में प्रतिभा और आत्मविश्वास के बढ़ने का संकेत हैं।
महिलाओं की आर्थिक भागीदारी पर भी बोले
पीएम मोदी ने महिला सशक्तीकरण की चर्चा करते हुए बताया कि गांवों में 3.5 करोड़ से ज्यादा महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। सरकार का लक्ष्य इस संख्या को 6 करोड़ तक पहुंचाना है। ‘लखपति दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को ऐसी आर्थिक गतिविधियों से जोड़ने पर जोर दिया जाता है, जिनसे उनकी सालाना आय एक लाख रुपये या उससे अधिक हो सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि देश में 70 लाख नई नौकरियां पैदा हुईं और विकसित भारत रोजगार योजना के जरिए रोजगार को बढ़ावा देने की कोशिश की जा रही है।
मध्यम वर्ग और बिजली व्यवस्था में बदलाव
प्रधानमंत्री ने मध्यम वर्ग को राहत देने वाली कर व्यवस्था का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि 12 लाख रुपये तक की आय पर कर शून्य होने से लोगों को राहत मिली है। यह बात उन्होंने देश में हो रहे आर्थिक बदलावों और आम लोगों की आर्थिक स्थिति के संदर्भ में कही। पीएम मोदी ने बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद देश के बिजली ग्रिड के बेहतर प्रबंधन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पहले बिजली की मांग बढ़ने पर ग्रिड के ठप होने की आशंका रहती थी, लेकिन अब व्यवस्था में सुधार हुआ है।
भारत की प्रगति से दुनिया को भी फायदा
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की प्रगति केवल भारतीयों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत वैश्विक सप्लाई चेन को मजबूती दे सकता है और संकट के समय दूसरे देशों की मदद कर सकता है। पीएम मोदी ने विकसित भारत के लक्ष्य पर जोर देते हुए कहा कि भारत को हर चुनौती को अवसर में बदलना होगा। उन्होंने वैश्विक सहयोग, तकनीक, अनुसंधान, ऊर्जा, रोजगार और सामाजिक भागीदारी को देश की आगे की यात्रा के अहम हिस्से के रूप में पेश किया।
ये भी पढ़ें: ‘उतनी तो श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग नहीं होती जितनी...', PM मोदी ने कांग्रेस पर कसा जोरदार तंज; जानें और क्या कहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
Image Source : PTI
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कुछ लोग भारत में डिस-ऑर्डर के सपने देख रहे हैं। एनडीटीवी वर्ल्ड समिट में बोलते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने नेता को बार-बार लॉन्च करने की कोशिश में देश की प्रतिष्ठा और उपलब्धियों को नुकसान पहुंचा रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उतनी तो श्रीहरिकोटा से लॉन्चिंग नहीं होती जितनी कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की विफल कोशिश करती है। उन्होंने कांग्रेस पर विदेशों में भारत को बदनाम करने और विदेशी दखल की मांग करने का भी आरोप लगाया।
‘दुनिया नए ऑर्डर की तलाश में, कुछ लोग भारत में डिस-ऑर्डर चाहते हैं’
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि दुनिया जहां नए ऑर्डर की तलाश में है, कुछ लोग भारत में डिस-ऑर्डर के सपने देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में मौजूदा अव्यवस्था के बीच मजबूत भारत की तस्वीर दुनिया के सामने जानी चाहिए, लेकिन कुछ लोग देश की प्रतिष्ठा को मिट्टी में मिलाने पर तुले हैं। पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर भारत को बदनाम करते हैं और विदेशियों से दखल देने की अपील करते हैं। माना जा रहा है कि उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर इशारो में निशाना साधते हुए कहा,
'पता नहीं कब तक कांग्रेस अपने फेल्ड प्रोडक्ट की लॉन्चिंग के लिए देश को दांव पर लगाती रहेगी।'
‘जितनी लॉन्चिंग एक साल में श्रीहरिकोटा से नहीं होती, उससे ज्यादा...’
प्रधानमंत्री ने कांग्रेस के नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहा कि जितनी लॉन्चिंग एक साल में श्रीहरिकोटा से नहीं होती, उससे ज्यादा कोशिशें कांग्रेस के लोग अपने नेता को लॉन्च करने में करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपनी दुर्दशा के लिए खुद जिम्मेदार है, लेकिन परिवार को लगातार नाकामी के दाग से बचाने के लिए वह भारत की उपलब्धियों, अच्छाइयों और प्रगति पर सवाल उठा रही है। मोदी ने तंज कसते हुए कहा,
'अंगूर इतने खट्टे हैं कि कांग्रेस अंगूर की बेल को काटने में ही जुट गई है।'
पीएम मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस का परिवार पार्टी पर बोझ बन चुका है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी इस बात को समझते हैं और अकेले में उनसे यह कहते हैं, लेकिन अपमान सहकर चुप रहते हैं।
‘कांग्रेस के शोर में ईमानदार आलोचकों की आवाज दब जाती है’
प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के इस रवैये से सरकार की आलोचना करने वाले ईमानदार लोगों को भी नुकसान होता है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए बड़ा नुकसान बताया। पीएम मोदी ने कहा, जो लोग लोकतांत्रिक तरीके से सरकार की कमियां सामने रखना चाहते हैं, उनकी आवाज कांग्रेस के शोर में दब जाती है। उन्होंने कहा कि देश का हित चाहने वाले और सरकार के कट्टर विरोधी लोगों को भी अपनी बात रखने का पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के हंगामे के कारण संसद में विपक्ष के युवा सांसदों को भी अपनी बात रखने और सरकार की आलोचना करने का मौका नहीं मिलता।
‘कांग्रेस संसद नहीं चलने देती, ताकि दूसरों को मौका न मिले’
पीएम मोदी ने कहा कि विपक्षी दलों में कई प्रतिभावान युवा सांसद हैं, जो संसद में अपनी बात रखना और सरकार की आलोचना करना चाहते हैं। लेकिन उनके मुताबिक, कांग्रेस संसद की कार्यवाही नहीं चलने देती, ताकि दूसरे नेताओं को अपनी बात रखने का अवसर न मिल सके। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस विपक्ष में केवल एक नेता को लाइमलाइट में रखना चाहती है। उन्होंने कहा कि ऐसा करके पार्टी विपक्ष के युवा सांसदों के साथ अन्याय कर रही है।
'दिमागी नक्सलियों ने कांग्रेस की सोच पर कब्जा कर लिया है'
प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में ऐसे आंदोलन जरूरी हैं, जो सरकार की कमियों को उजागर करें और व्यवस्था में सुधार की मांग करें। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ऐसे आंदोलनों को भी नुकसान पहुंचाती है। मोदी ने कांग्रेस को 'परजीवी' बताते हुए कहा कि वह किसी दूसरे को आगे नहीं बढ़ने देना चाहती। उन्होंने आरोप लगाया कि 'दिमागी नक्सलियों' ने कांग्रेस की सोच पर कब्जा कर लिया है और पार्टी ने खुद सोचने की क्षमता खो दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जो लोग पहले जंगलों में विनाश करते थे, वे अब कांग्रेस में घुसकर देश का सर्वनाश करने पर तुले हैं।
ये भी पढ़ें: ‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’, पोलैंड के प्रधानमंत्री ने की PM मोदी की जमकर तारीफ
प्रतीकात्मक फोटो
Image Source : REPORTER
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने सुगम, आरामदायक और सुरक्षित रेल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस वर्ष त्योहारी सीजन के दौरान उत्तर रेलवे 6,200 से अधिक विशेष ट्रेन फेरे संचालित करने की योजना बनाई है। यह संख्या पिछले वर्ष की तुलना में करीब 30 फीसदी अधिक है।
उत्तर रेलवे के अनुसार, पिछले वर्ष त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए थे। इस वर्ष यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फेरों की संख्या में वृद्धि की गई है। इसके तहत 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है, जो त्योहारी सीजन के दौरान कुल 2,600 फेरे लगाएंगी। वहीं, 3,600 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
कई प्रमुख रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
त्योहारी सीजन में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने और अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उत्तर रेलवे बड़ी संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों से विभिन्न प्रमुख रूटों पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की उम्मीद है।
उत्तर रेलवे द्वारा जिन प्रमुख रूटों पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, उनमें दिल्ली–पटना वंदे भारत, शकूरबस्ती–दरभंगा, माता वैष्णो देवी–वाराणसी, चंडीगढ़–पटना, आनंद विहार–पाटलिपुत्र, नई दिल्ली–हावड़ा, कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश, अमृतसर–बरौनी, नई दिल्ली–दानापुर, दिल्ली–कामाख्या, दिल्ली–गया और अमृतसर–जयनगर शामिल हैं।
आरामदायक और सुरक्षित यात्रा पर जोर
उत्तर रेलवे का कहना है कि त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए किए गए ये प्रबंध रेल यात्रियों की यात्रा को सुगम, आरामदायक और सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विशेष ट्रेनों के फेरों में बढ़ोतरी से त्योहारों के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इन रूटों पर चलेंगी विशेष ट्रेनें
दिल्ली–पटना वंदे भारत
शकूरबस्ती–दरभंगा
माता वैष्णो देवी–वाराणसी
चंडीगढ़–पटना
आनंद विहार–पाटलिपुत्र
नई दिल्ली–हावड़ा
कोलकाता–योग नगरी ऋषिकेश
अमृतसर–बरौनी
नई दिल्ली–दानापुर
दिल्ली–कामाख्या
दिल्ली–गया
अमृतसर–जयनगर
पिछले वर्ष: त्योहारी सीजन में विशेष ट्रेनों के कुल 4,666 फेरे संचालित किए गए।
इस वर्ष: 6,200 से अधिक फेरे संचालित करने की योजना है।
नई नियमित ट्रेनें: इस वर्ष 42 नई ट्रेनों को नियमित किया गया है।
पहले घोषित फेरे: 3,600 विशेष ट्रेन फेरों की घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले सीएम पुष्कर धामी।
Image Source : X (@PUSHKARDHAMI)/PTI
उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के मंत्री सुबोध उनियाल ने सिंगर दलेर मेहंदी पर आपा खो दिया। दलेर मेहंदी रविवार को उत्तराखंड के नयी टिहरी में एक कार्यक्रम के दौरान प्रस्तुति दे रहे थे। इसी दौरान मंत्री उनियाल मंच पर आए और उनसे ऊंची आवाज में पूछा कि क्या उन्होंने शराब पी रखी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। दलेर मेहंदी के भाई सिंगर मीका सिंह और कई अन्य लोगों ने मंत्री उनियाल से माफी मांगने की मांग की है। वहीं, अब इस पूरे विवाद पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान भी सामने आ गया है।
क्या बोले मुख्यमंत्री धामी?
दलेर मेहंदी से जुड़े इस पूरे विवाद पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- "मंत्री जी ने खुद कल बताया कि उन्हें उनके (दलेर मेहंदी) की खराब तबीयत के बारे में जानकारी नहीं थी। मंत्री जी ने खुद आगे आकर इस मामले पर अपनी बात रखी है। ये सभी जाने-माने कलाकार हैं। उत्तराखंड की भूमि लेखकों, कलाकारों और विद्वानों का सम्मान करती है। उस समय लोगों के दबाव के कारण जो स्थिति बनी, उसे देखते हुए मुझे लगता है कि चूंकि मंत्री जी ने खुद बयान जारी कर दिया है और स्पष्ट कर दिया है कि उनका ऐसा कोई इरादा नहीं था, इसलिए अब सभी को इस मामले को यहीं खत्म करना चाहिए।"
उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं- मीका सिंह
सीएम धामी के इस बयान के बाद सिंगर दलेर मेहंदी के भाई मीका सिंह ने भी बयान जारी किया है। मीका सिंह ने कहा- "आजकल स्कूलों में भी बच्चों को डांटने-फटकारने को लेकर इतनी सावधानी बरती जाती है, लेकिन उत्तराखंड में आपके मंत्री जी ने दलेर मेहंदी जी को मंच पर बुलाकर जिस तरह इतनी रूडली बात की, क्या यह सही है? यह कहां का इंसाफ है? पुष्कर धामी जी, हम सब आपकी इज़्ज़त करते हैं और उत्तराखंड से बहुत प्यार करते हैं। लेकिन किसी कलाकार के साथ इस तरह का व्यवहार बिल्कुल सही नहीं है। दलेर जी अपनी कमिटमेंट निभाने आए थे और उन्होंने पूरे 1 घंटा 30 मिनट परफॉर्म किया। जहां तक मुझे जानकारी है, इस कार्यक्रम के लिए सुनंदा शर्मा जी को भी बुक किया गया था, लेकिन शायद किसी वजह से वह नहीं आ पाईं। दलेर जी ने अपनी जिम्मेदारी निभाई और दर्शकों का मनोरंजन किया।"
धामी साहब, आप मेरे भाई जैसे- मीका सिंह
मीका सिंह ने आगे कहा- "कलाकार भी इंसान होते हैं। उनकी भी इज्जत और सम्मान होना चाहिए। अगर कोई शिकायत थी, तो उसे सम्मानपूर्वक भी रखा जा सकता था। धामी साहब, आप मेरे भाई जैसे हैं और समझदार इंसान हैं। मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले को समझेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी कलाकार के सम्मान को ठेस न पहुंचे। हम उत्तराखंड से प्यार करते हैं, लेकिन कलाकारों का सम्मान भी उतना ही जरूरी है।" बता दें कि इससे पहले मीका सिंह ने कहा था कि दलेर मेहंदी पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में उनकी बड़ी सर्जरी हुई है।
CM धामी ने की मीका सिंह से बात
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिंगर मीका सिंह से भी फोन पर बातचीत की है। सीएम धामी ने X पर एक पोस्ट में कहा- "आज प्रसिद्ध गायक मीका सिंह से जी से दूरभाष पर बातचीत की। दलेर मेहंदी जी से जुड़े विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद और सौहार्द से दूर किया जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड ‘अतिथि देवो भवः’ की हमारी महान परंपरा का संवाहक है। यहां सभी कलाकारों का सदैव हृदय से स्वागत और सम्मान है।"
ये भी पढ़ें- दलेर मेहंदी प्रकरण पर मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा- "उनकी तबीयत खराब थी, तो उन्हें बता देना चाहिए था"
दलेर मेहंदी के समर्थन में उतरी FWICE, पीएम मोदी से लगाई गुहार, मंत्री सुबोध उनियाल के व्यवहार पर जताई नाराजगी
RSS नेता इंद्रेश कुमार।
Image Source : PTI
नई दिल्ली: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने गुरुवार को कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनों को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन प्रदर्शनों में शामिल कुछ युवाओं को अराजक तत्व गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि इन आंदोलनों के लिए पैसा कहां से आ रहा है। इंद्रेश कुमार ने आशंका जताई कि कहीं भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश तो नहीं हो रही है। उन्होंने साथ ही दावा किया कि प्रदर्शनों में लोगों की भागीदारी घट रही है।
‘पुराने मुद्दे छोड़कर नए मुद्दों को पकड़ रहे प्रदर्शनकारी’
इंद्रेश कुमार ने कहा कि ये प्रदर्शन लगातार जारी रहने के बजाय पुराने मुद्दों को छोड़कर नए मुद्दे उठाने में लगे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या भारत में भी बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश हो रही है, जहां अराजकता, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार, सूफी परंपरा को मानने वालों की हत्याएं और आम लोगों का विस्थापन देखने को मिला है। उन्होंने कहा,
'यह इस समय का सबसे महत्वपूर्ण और गंभीर सवाल है। मैं सभी से पूछना चाहता हूं कि इन युवाओं और दूसरे लोगों को इन सब गतिविधियों के लिए पैसा कहां से मिल रहा है?'
इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि दुनिया के सामने यह बात साफ होती जा रही है और इसी वजह से प्रदर्शनों में भीड़ कम हो रही है।
इंद्रेश ने तिरंगे के इस्तेमाल पर विपक्षी दलों को घेरा
CJP अभियानों में राष्ट्रीय ध्वज के इस्तेमाल को लेकर RSS नेता ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल तिरंगे का इस्तेमाल लोगों के बीच विभाजन पैदा करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान पहले ही करोड़ों परिवारों तक पहुंच चुका है। इंद्रेश कुमार ने कहा,
'वे देशभर में अपनी बड़ी-बड़ी घोषणाओं को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं। केंद्र में सरकार चला रहे दलों या उनके गठबंधन की ओर से पहले से किए गए कामों को ही दोहराया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान पहले ही करोड़ों घरों तक पहुंच चुका है। अब वे नया क्या करने जा रहे हैं? यह सब दिखावा है।'
'कुछ लोग तिरंगे का इस्तेमाल बांटने के लिए कर रहे'
इंद्रेश कुमार ने आरोप लगाया कि कुछ लोग तिरंगे को दबाव बनाने के हथियार की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं। उनके मुताबिक, 26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर जैसे अवसरों पर 'हर घर तिरंगा' अभियान ने करोड़ों परिवारों में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि तिरंगा लोगों को जोड़ने का प्रतीक है, लेकिन कुछ लोग इसका इस्तेमाल समाज में विभाजन पैदा करने के लिए कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इससे कुछ हासिल नहीं होगा।
‘भारत लोकतंत्र और सभी धर्मों के सम्मान के रास्ते पर चलता है’
अल्बानिया और फ्रांस जैसे देशों से भारत की तुलना करने वाले विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों पर भी इंद्रेश कुमार ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भारत हमेशा लोकतंत्र के रास्ते पर चला है, आज भी चल रहा है और आगे भी इसी रास्ते पर चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करने वाला देश है और पूरी दुनिया इस बात को स्वीकार करती है। उन्होंने कहा,
'दूसरे देश युद्ध का रास्ता चुन सकते हैं, लेकिन भारत गौतम बुद्ध, डॉ. बीआर आंबेडकर, गुरु नानक और महावीर स्वामी के रास्ते पर चलता है। यह भगवान राम और भगवान कृष्ण के आदर्शों का पालन करने वाला देश है। इसी वजह से भारत हमेशा नैतिक मूल्यों पर आधारित राष्ट्र रहा है और आज भी ऐसा ही है।'
‘भारत को दूसरे देशों से सीखने की जरूरत नहीं है, बल्कि...’
इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत को दूसरे देशों से सीखने की जरूरत नहीं है, बल्कि दुनिया भारत से सीख रही है। उन्होंने दावा किया कि भारत युद्ध रोकने और अराजकता पर लगाम लगाने के लिए काम कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले अंतरराष्ट्रीय सम्मानों का जिक्र करते हुए कहा,
'पिछले 10 से 11 वर्षों में 38 से अधिक देशों ने प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिए हैं। सवाल यह है कि ये सम्मान आज के भारत को क्यों दिए गए, किसी दूसरे देश को क्यों नहीं?'
युवाओं को लेकर क्या बोले RSS नेता?
देश के युवाओं की भूमिका पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारत के युवा पहले भी सही रास्ते पर थे, आज भी हैं और आगे भी सही रास्ते पर रहेंगे। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ युवाओं को अराजक तत्वों ने गुमराह किया है और विदेशी फंडिंग के कारण वे गलत रास्ते पर चले गए हैं। उन्होंने ऐसे युवाओं से अपील की कि वे गलत रास्ता छोड़कर वापस सही दिशा में लौट आएं। बता दें कि CJP को विपक्षी दलों का अच्छा-खासा समर्थन मिल रहा है और हाल ही में पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने शिवसेना यूबीटी के नेता उद्धव ठाकरे को समर्थन के लिए थैंक्स कहा था। (ANI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: 'आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले', दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट
नकली नोटों से जुड़े मामले में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है।
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA ने आज (22 अक्टूबर को) हिमाचल प्रदेश के मनाली से हरीश रौंटा को गिरफ्तार किया है। इससे पहले, NIA ने बीते 16 अक्टूबर को हरियाणा के अंबाला से अजय कुमार को भी पकड़ा था। जान लें कि अजय कुमार और हरीश रौंटा कथित रूप से भारी मात्रा में नकली भारतीय करेंसी नोटों को अवैध तरीके से छापने और उनकी सप्लाई करने की साजिश के मुख्य सूत्रधार हैं।
सहारनपुर में PNB के करेंसी चेस्ट में पहुंचाए नकली नोट
NIA के मुताबिक, ये नकली नोट अन्य आरोपियों के माध्यम से पंजाब नेशनल बैंक, सहारनपुर के करेंसी चेस्ट तक पहुंच गए थे। अजय कुमार और हरीश रौंटा, दोनों आदेश चौधरी के करीबी हैं जो इस साजिश में शामिल अन्य गिरफ्तार आरोपियों में से एक है। बता दें कि ये मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सिविल लाइन्स स्थित पंजाब नेशनल बैंक के करेंसी चेस्ट में नकली भारतीय करेंसी नोट पहुंचाने से जुड़ा है, जिसकी जांच NIA केस नंबर RC-02/2026/NIA/LKW के तहत कर रही है।
ऐसे खुली नकली नोटों से जुड़े कांड की पोल
जान लें कि 29 अगस्त 2026 को, उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के सदर बाजार पुलिस स्टेशन को एक स्पेशल इनपुट मिला था कि पंजाब नेशनल बैंक, सहारनपुर के करेंसी चेस्ट से 17.29 करोड़ रुपये के नकली भारतीय नोट बरामद हुए हैं। जांच में बैंक के 3 कर्मचारियों के शामिल होने की बात सामने आई थी, जिसके बाद बैंक ने उन्हें सस्पेंड कर दिया था। इस केस में शुरुआत में 29 अगस्त 2026 को यूपी के सहारनपुर जिले के सदर बाजार पुलिस स्टेशन में BNS, 2023 की धारा 178 के तहत 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। बाद में, 3 सितंबर 2026 को NIA ने इस मामले को फिर से दर्ज किया था।
सितंबर में 4 और आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है पुलिस
इससे पहले, 7, 15, 20 और 22 सितंबर 2026 को, NIA ने FIR में नामजद आरोपी अमित कुमार और मुख्य आरोपियों- आदेश चौधरी, मुकेश कुमार, राजेंद्र और नीतू को अरेस्ट किया था। पूरी साजिश का खुलासा करने और बाकी सह-आरोपियों व संदिग्धों को गिरफ्तार करने के लिए जांच चल रही है।
ये भी पढ़ें- JMB की शाखा इमाम महमूद हबीबुल्लाह पर एक्शन, NIA ने आतंकी साजिश के मामले में दबोचा 1 और आरोपी
प्रदर्शनी से हटाई गईं रेहान वाड्रा की तस्वीरें।
Image Source : ANI
रेहान वाड्रा का नाम गुरुवार को सुबह से ही सुर्खियों में बना हुआ है। रेहान राहुल गांधी के भांजे और प्रियंका गांधी-रॉबर्ट वाड्रा के बेटे हैं। जानकारी के अनुसार, दिल्ली के बीकानेर हाउस में होने वाली प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा ती 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं थी। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया है। रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका गांधी समेत कई कांग्रेस के नेताओं ने रेहान वाड्रा का समर्थन किया है। अब इस पूरे विवाद पर बीकानेर हाउस की सफाई भी सामने आ गई है।
क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, ये पूरा मामला तब सामने आया जब रेहान ने इंस्टा पर पोस्ट करके बीकानेर हाउस एडमिनिस्ट्रेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने लिखा कि मुझे जबरन तस्वीरें हटाने को कहा गया, तिरंगे की भी तस्वीर हटाने को कहा गया लेकिन मैंने मना कर दिया। जानकारी के अनुसार, रेहान के एग्जिबिशन में अब सिर्फ चालीस तस्वीरें ही बची हैं। रेहान ने कहा कि मैंने प्रदर्शनी से जुड़ी सारी जानकारी बुधवार दोपहर साढ़े तीन बजे तक बीकानेर हाउस को दे दी थी। मगर ऐन मौके पर मेरी सत्तर से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं।
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी बीकानेर हाउस में लगी है जो दिल्ली में है। उनकी प्रदर्शनी आज शाम सात बजे शुरू होने जा रही है। यहां से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। कहा जा रहा है कि रेहान ने दिल्ली प्रोटेस्ट से जुड़ी तस्वीरें भी लगाई थीं जिन्हें ऐन मौके पर बीकानेर हाउस प्रशासन ने जबरदस्ती हटवा दीं। रेहान ने कहा कि मुझसे तिरंगा हटाने को भी कहा था। दिल्ली प्रोटेस्ट की तस्वीरें भी हटाने का आदेश बीकानेर हाउस प्रशासन ने दिया। उन्होंने कहा कि ये तस्वीरें विवादित हैं। इन्हें नहीं हटाया तो प्रदर्शनी नहीं लगेगी।
बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान?
PTI के मुताबिक, इस पूरे विवाद पर बीकानेर हाउस सोसाइटी ने कहा है कि "बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी 'नो आइडिया इज फाइनल' के तहत प्रदर्शित कुछ तस्वीरें बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी की नीति के अनुरूप नहीं पाई गईं। इसलिए उन्हें हटाने का आग्रह किया गया। बाकी तस्वीरें अब भी प्रदर्शनी में लगी हुई हैं।" सोसाइटी ने अपने एक बयान में कहा कि वह कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान है तथा आयोजित प्रदर्शनियों और उनसे जुड़ी गतिविधियों को बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसाइटी की नीति के अनुरूप होना चाहिए।"
प्रियंका और रॉबर्ट वाड्रा क्या बोले?
रेहान वाड्रा को मां प्रियंका गांधी का साथ मिला है। प्रियंका ने कहा है कि मेरे बेटे रेहान पर मुझे गर्व है, मैं हमेशा उसके साथ खड़ी रहूंगी। उन्होंने लिखा कि जब सत्ता अभिव्यक्ति से डर जाए तो समझ जाएं कि उसकी ताक़त समाप्त हो गई है। बेटे रेहान वाड्रा को पिता रॉबर्ट वाड्रा का भी साथ मिला है। उन्होंने कहा कि "मुझे मेरे बेटे पर गर्व है। उसकी प्रदर्शनी का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। वो फोटो आर्टिस्ट है। दिल्ली प्रोटेस्ट के दौरान उसने कुछ तस्वीरें ली थीं जो उसकी क्रिएटिविटी का हिस्सा हैं।"
ये भी पढ़ें- "मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं", राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब
'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की आज होने वाली वर्चुअली बैठक टली, 'वोट चोरी' के खिलाफ रणनीति पर होनी थी चर्चा
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क और पीएम नरेंद्र मोदी।
Image Source : X.COM/MEAINDIA
नई दिल्ली: पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने दुनिया में फैली अनिश्चितता और राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत को पूरी दुनिया के लिए ‘उम्मीद की किरण’ बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक भूमिका की तारीफ करते हुए भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड के रिश्ते आने वाले समय में और मजबूत होंगे। गुरुवार को नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी के साथ संयुक्त बयान देते हुए टस्क ने दोनों देशों के बीच भरोसे, साझा मूल्यों और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।
‘भारत हम सभी के लिए उम्मीद की किरण’
पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने कहा कि उनका देश वैश्विक मामलों में भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका को महत्व देता है। उन्होंने कहा,
'हम वैश्विक स्तर पर प्रधानमंत्री के रूप में आपकी भूमिका की सराहना करते हैं। अस्थिरता, राजनीतिक अनिश्चितता और संकट के समय यह उम्मीद का संकेत है। भारत जैसे शक्तिशाली देश के प्रधानमंत्री के रूप में आपका नेतृत्व हम सभी के लिए उम्मीद की किरण है।'
‘भारत और पोलैंड के बीच कोई विवाद नहीं’
टस्क ने कहा कि भारत और पोलैंड के बीच कई समानताएं हैं। दोनों देशों के रिश्तों को केवल भौगोलिक दूरी अलग करती है। उन्होंने कहा,
'हमारी बातचीत सफल रही है, क्योंकि भारत और पोलैंड के बीच बहुत कुछ समान है। हमारे बीच हितों का कोई टकराव नहीं है और न ही ऐसे ऐतिहासिक मुद्दे हैं, जो हमें बांटते हों। हम भरोसे, साझा मूल्यों और अहिंसा जैसे विचारों के आधार पर अपनी दोस्ती बना रहे हैं। मुझे वास्तव में गर्व है कि मैं खुद को आपका दोस्त कह सकता हूं, प्रधानमंत्री जी।'
रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने पर जोर
पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण और उपयोगी बातचीत हुई है। इस साझेदारी को स्थापित करने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगस्त 2024 में वारसॉ यात्रा के दौरान लिया गया था। टस्क ने कहा,
'हमने प्रधानमंत्री मोदी के साथ इस बात पर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा पूरी की है कि भारत और पोलैंड अपनी रणनीतिक साझेदारी को कैसे विकसित और मजबूत कर सकते हैं। आज हमने इस साझेदारी के शुरुआती नतीजों की समीक्षा की और आने वाले वर्षों में सहयोग की प्राथमिकताएं तय करने पर जोर दिया।'
आर्थिक रिश्ते हैं साझेदारी की बुनियाद
टस्क ने कहा कि भारत और पोलैंड की रणनीतिक साझेदारी की सबसे बड़ी बुनियाद अर्थव्यवस्था और दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध हैं। इसी वजह से उनकी यात्रा के दौरान दोनों देशों की कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच भी बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि उनके प्रतिनिधिमंडल में पोलैंड की कंपनियों और कारोबारी साझेदारियों के प्रतिनिधि शामिल हैं। टस्क के मुताबिक, यह भारत-पोलैंड संबंधों के इतिहास में इस तरह का सबसे बड़ा दौरा है। दोनों देश आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के साथ कारोबार और निवेश के नए अवसरों पर भी काम कर रहे हैं।
खनन से लेकर अंतरिक्ष तक सहयोग का प्लान
पोलैंड के प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और पोलैंड के पास सहयोग बढ़ाने के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं हैं। इनमें खनन, कोयले से गैस बनाने की तकनीक, शिपयार्ड और जहाज निर्माण जैसे पारंपरिक उद्योग शामिल हैं। इसके अलावा दोनों देश अंतरिक्ष, डिजिटल तकनीक, उपग्रह और आधुनिक रक्षा प्रणालियों के क्षेत्र में भी सहयोग बढ़ाना चाहते हैं। टस्क ने ड्रोन और उपग्रह तकनीक के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा,
'हाल के समय में हमारे ड्रोन बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। मुझे विश्वास है कि उपग्रहों और ड्रोन के क्षेत्र में हमारा सहयोग राजनीतिक तनाव और संकट के समय देशों के लिए मददगार रहा है। मुझे इस बात पर गर्व है।'
अंतरराष्ट्रीय मंचों पर एक-दूसरे का साथ देंगे दोनों देश
टस्क ने भरोसा जताया कि भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी एक-दूसरे का समर्थन करेंगे। इसमें G20 जैसे प्रमुख मंच शामिल हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच सहयोग से न केवल भारत और पोलैंड को फायदा होगा, बल्कि इससे व्यापक वैश्विक हितों को भी लाभ मिल सकता है। बता दें कि पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क 21 से 23 अक्टूबर तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही इस यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2024 में स्थापित रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाना है। (ANI से इनपुट्स के साथ)
ये भी पढ़ें: रूस NATO देशों पर ड्रोन-रॉकेट से कर सकता है हमला! पोलैंड के PM टस्क ने दी बड़ी चेतावनी
नेहा बोरा
Image Source : PTI
नई दिल्ली: दिल्ली हाई कोर्ट में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर सुनवाई हुई। जस्टिस सुब्रहमण्यम प्रसाद की बेंच इस मामले की सुनवाई की। नेहा बोरा की ओर से याचिका में स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) द्वारा जारी उस नोटिस को चुनौती दी गई है, जिसमें उन्हें 10,000 रुपये का बॉन्ड भरने और शांति बनाए रखने का निर्देश दिया गया था। याचिकाकर्ता की ओर से एडवोकेट गोपाल शंकर नारायण ने पैरवी की, जबकि दिल्ली पुलिस की ओर से ASG चेतन शर्मा ने याचिका की मेंटेनेबिलिटी पर सवाल उठाए। अदालत में सुनवाई पूरी हो गई और शुक्रवार की शाम 6 बजे इस पर फैसला आएगा।
BNSS की धारा 126 और 130 के तहत जारी नोटिस को दी चुनौती
नेहा बोरा के वकील गोपाल शंकर नारायण ने अदालत में कहा कि यह मामला भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 130 के तहत जारी नोटिस से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ता AISA की सक्रिय नेता हैं और सरकार की नीतियों में सुधार की मांग करती रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से विरोध-प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की थी, लेकिन कहीं भी हिंसा के लिए नहीं उकसाया। उनके मुताबिक, नेहा बोरा के प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहे हैं।
जंतर-मंतर को डीनोटिफाई करने के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान
गोपाल शंकर नारायण ने अदालत को बताया कि 15 अक्टूबर को प्रेस क्लब में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई थी। इसके बाद 16 अक्टूबर को शाम चार बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली गई, जिसमें जंतर-मंतर को अचानक डीनोटिफाई किए जाने पर नाराजगी जताई गई थी। पोस्ट में मंडी हाउस में मिलने की बात कही गई थी। नेहा बोरा के वकील ने दलील दी कि इस पोस्ट में हिंसा भड़काने, कानून तोड़ने, शांति भंग करने, सार्वजनिक व्यवस्था बिगाड़ने या कोई अपराध करने के लिए लोगों को इकट्ठा करने की बात नहीं थी।
प्रदर्शन के 10-15 मिनट के भीतर हिरासत में लेने का आरोप
गोपाल शंकर नारायण ने कहा कि 16 अक्टूबर की शाम को जब नेहा बोरा ने विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया और मंडी हाउस इलाके में पहुंचीं, तो उन्हें 10-15 मिनट के भीतर ही हिरासत में ले लिया गया। वकील के मुताबिक, उस समय नेहा बोरा ने कोई अपराध नहीं किया था। उन्होंने केवल कुछ नारे लगाए थे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।नेहा बोरा के वकील ने इस कार्रवाई को पूरी तरह गैर-कानूनी हिरासत बताया। उन्होंने कहा कि रात में नेहा बोरा को आर.के. पुरम थाने ले जाया गया और सुबह तक किसी को यह जानकारी नहीं थी कि उन्हें कहां रखा गया है।
'क्या नोटिस जारी करने से पहले मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्र जांच की?'
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि अगर कोई मजिस्ट्रेट को बताता है कि 'X' नाम का व्यक्ति किसी जगह नारे लगा रहा था और इसी जानकारी के आधार पर BNSS की धारा 126 के तहत बॉन्ड भरने का नोटिस जारी कर दिया जाता है, तो क्या यह पर्याप्त है? कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने यह तक पता नहीं लगाया कि संबंधित व्यक्ति उस जगह मौजूद था भी या नहीं। जबकि उसी दिन की प्रेस रिपोर्ट्स में उसके किसी दूसरी जगह भाषण देने की खबर थी। कोर्ट ने सवाल किया कि क्या मजिस्ट्रेट के लिए यह जरूरी नहीं है कि वह कार्रवाई से पहले स्वतंत्र रूप से जांच करे कि उसे मिली जानकारी भरोसेमंद और सही है या नहीं?
'शांति भंग होने की आशंका के लिए अपराध होना जरूरी नहीं'
दिल्ली पुलिस की ओर से पेश ASG चेतन शर्मा ने दलील दी कि शांति भंग होने की आशंका का मतलब केवल किसी पारंपरिक अपराध को अंजाम देने की संभावना नहीं है। किसी व्यक्ति की गतिविधियों से शांति भंग होने या ऐसी स्थिति पैदा होने की आशंका भी कार्रवाई का आधार हो सकती है। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी को परिस्थितियों के आधार पर अपनी राय बनानी होती है। यह अधिकारी की अपनी संतुष्टि का मामला है और इसके दायरे में व्यापक विवेकाधिकार शामिल है।
ASG का दावा, 'नेहा बोरा ने 12 बार नियमों का उल्लंघन किया'
चेतन शर्मा ने अदालत में दावा किया कि नेहा बोरा के खिलाफ नियमों के उल्लंघन के मामले लगातार सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ पूरी तरह खुलेआम और लगातार नियमों का उल्लंघन किया गया है और इस तरह कुल 12 बार उल्लंघन हुआ है। ASG ने एडवोकेट प्रशांत भूषण की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का भी जिक्र किया। उन्होंने अदालत को बताया कि CJI के नेताओं के साथ नेहा बोरा भी शामिल थीं। ASG के मुताबिक, इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रशांत भूषण ने कहा था कि यह 'रिजीम चेंज' यानी सत्ता परिवर्तन की लड़ाई है और वे सत्ता परिवर्तन कराकर रहेंगे।
सत्ता परिवर्तन के बयान पर कोर्ट में हुई तीखी बहस
नेहा बोरा के वकील गोपाल शंकर नारायण ने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता परिवर्तन की मांग करने में कुछ भी गलत नहीं है। इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि क्या उसे इस मुद्दे पर जाने की जरूरत है? ASG चेतन शर्मा ने इस दलील पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सत्ता परिवर्तन वोटों के जरिए होना चाहिए, न कि नई दिल्ली के बीचों-बीच असामाजिक तत्वों के इकट्ठा होने से। उन्होंने कहा कि सरकार की चिंता शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर है।
ASG बोले, 'नेहा बोरा को बॉन्ड तो देना ही पड़ेगा'
चेतन शर्मा ने कहा कि नेहा बोरा के पास शनिवार को स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में होने वाली सुनवाई में शामिल होने के कई विकल्प हैं। वह खुद अपने वकील के साथ आ सकती हैं, बिना वकील के पेश हो सकती हैं या अपने वकील को भेज सकती हैं। हालांकि, ASG ने जोर देकर कहा कि सरकार की मुख्य चिंता शांति भंग होने की आशंका को लेकर है और नेहा बोरा को बॉन्ड देना ही पड़ेगा।
'नोटिस जारी करने से पहले SEM ने विवेक का इस्तेमाल किया'
नोटिस जारी करने से पहले मजिस्ट्रेट ने स्वतंत्र रूप से विचार किया था या नहीं, इस सवाल पर ASG चेतन शर्मा ने कहा कि इस मामले में जानकारी का स्पष्ट स्रोत मौजूद है। उन्होंने जनरल डायरी (GD) में दर्ज एंट्री, पहले की FIR और अपराधों के रिकॉर्ड तथा उस समय सड़कों पर मौजूद परिस्थितियों का हवाला दिया। ASG ने बताया कि जांच अधिकारी (IO) को भी बुलाया गया था और मजिस्ट्रेट ने उससे स्पष्टीकरण मांगा था। उनके मुताबिक, यह प्रक्रिया एक तरह की सुनवाई जैसी थी। उन्होंने इसी आधार पर दलील दी कि SEM ने नोटिस जारी करने से पहले अपने विवेक का इस्तेमाल किया था।
ये भी पढ़ें: नेहा बोरा के बयान पर भड़के बाबा बागेश्वर, कहा- "भारत कभी भी बांग्लादेश से प्रेरित नहीं हो सकता"
राफेल लड़ाकू विमान
Image Source : PTI (FILE PHOTO)
भारतीय नौसेना के विमानवाहक पोत INS विक्रांत से गोवा में राफेल-M (मरीन) लड़ाकू विमानों के ट्रायल किए जा रहे हैं। इन परीक्षणों का उद्देश्य विमानवाहक पोत से टेक ऑफ और लैंडिंग के लिए विमानों की क्षमताओं का आकलन करना है। भारत ने फ्रांस के साथ 26 राफेल-M लड़ाकू विमानों की खरीद का करार किया है। इन विमानों में 22 सिंगल-सीटर और 4 ट्विन-सीटर विमान शामिल हैं। इनकी डिलीवरी 2028 के अंत या 2029 की शुरुआत तक होने की उम्मीद है। राफेल-M के नौसेना के बेड़े में शामिल होने से INS विक्रांत की युद्धक क्षमता मजबूत होगी और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री हवाई शक्ति को नई मजबूती मिलेगी।
भारतीय नौसेना की बढ़ेगी ताकत
राफेल-M फ्रांस की कंपनी दसॉल्ट एविएशन द्वारा बनाया गया कैरियर-आधारित ट्विन-इंजन मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। भारत ने इसे अपनी नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए चुना है। इसकी अधिकतम गति लगभग 1.8 मैक है। इसकी लंबाई करीब 15.3 मीटर है और इसमें साफ्रान कंपनी के दो M88 टर्बोफैन इंजन लगे हैं। यह सिंगल-सीटर और ट्विन-सीटर संस्करणों में उपलब्ध है।
राफेल-M की खासियत-
राफेल-M की सबसे बड़ी खासियत है एयरक्राफ्ट कैरियर से ऑपरेशन करने की क्षमता। इसे मजबूत लैंडिंग गियर, विशेष लैंडिंग हुक और मजबूत एयरफ्रेम के साथ तैयार किया गया है, ताकि यह एयरक्राफ्ट कैरियर से उड़ान भर सके और अरेस्टर वायर की मदद से सुरक्षित लैंडिंग कर सके। भारत इसे INS विक्रांत और INS विक्रमादित्य जैसे विमानवाहक पोतों से संचालित करने की योजना बना रहा है। इसके लिए भारतीय कैरियरों के साथ इसकी संचालन संबंधी परीक्षण महत्वपूर्ण हैं।
राफेल-M में थेल्स कंपनी का RBE2 AESA रडार लगा है। यह हवाई और सतह के लक्ष्यों का पता लगाने तथा उन्हें ट्रैक करने में मदद करता है। इसके साथ SPECTRA इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम भी है, जो रडार और अन्य खतरों की पहचान, चेतावनी और इलेक्ट्रॉनिक काउंटरमेजर्स में सहायता करता है। इससे दुश्मन की हवाई सुरक्षा के बीच विमान की जीवित बचने की क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है।
हथियारों की बात करें तो राफेल परिवार में Meteor और MICA जैसी एयर-टू-एयर मिसाइलें महत्वपूर्ण हैं। Meteor बियॉन्ड विजुअल रेंज में दुश्मन के लड़ाकू विमान को निशाना बनाने के लिए बनाई गई है, जबकि MICA भी हवाई युद्ध में अहम भूमिका निभाती है। इसके अलावा SCALP जैसी लंबी दूरी की एयर-टू-सरफेस क्रूज मिसाइल और 30 मिलीमीटर की तोप भी राफेल परिवार की प्रमुख क्षमताओं में शामिल हैं। उपयुक्त कॉन्फिगरेशन में एंटी-शिप हथियारों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। हालांकि, इन सभी हथियारों को भारतीय नौसेना के राफेल-M पैकेज में शामिल मानने से पहले अनुबंध और ऑपरेशनल प्रमाणन की स्थिति देखना जरूरी है।
राफेल-M हवा में ईंधन भरने में भी सक्षम है। इससे मिशन की अवधि और परिचालन पहुंच बढ़ाई जा सकती है। आधुनिक सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और नेटवर्क आधारित क्षमताओं के जरिए यह समुद्र में हवाई सुरक्षा, दुश्मन के जहाजों के खिलाफ कार्रवाई और लंबी दूरी के मिशनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
भारत-फ्रांस में 63,000 करोड़ रुपये की डील
भारत और फ्रांस के बीच 28 अप्रैल 2025 को लगभग 63,000 करोड़ रुपये का समझौता हुआ था। इसके तहत भारतीय नौसेना के लिए 26 राफेल-M विमान खरीदे जाने हैं, जिनमें 22 सिंगल-सीटर लड़ाकू विमान और चार ट्विन-सीटर प्रशिक्षण विमान शामिल हैं। समझौते के अनुसार, विमानों की डिलीवरी 2030 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है।
कुल मिलाकर, राफेल-M भारतीय नौसेना की विमानवाहक पोत आधारित युद्धक क्षमता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसकी वास्तविक ऑपरेशनल क्षमता भारतीय कैरियरों के साथ सफल अनुकूलता, उपलब्ध हथियारों और नौसेना के अन्य प्लेटफॉर्म के साथ एकीकरण पर निर्भर करेगी।
वहीं, आपको बता दें कि हाल ही में उथले समुद्री क्षेत्रों में पनडुब्बियों का पता लगाने और उनसे निपटने में सक्षम युद्धपोत 'मंगरोल' को नौसेना में शामिल कर लिया गया है। भारतीय नौसेना की ताकत में जबरदस्त इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें-
भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को जड़ा तमाचा, राफेल लड़ाकू विमानों पर जारी कर दी बड़ी जानकारी
सोनिया गांधी पहली बार सोशल मीडिया पर आई हैं।
Image Source : INSTAGRAM- SONIA GANDHI/PTI
नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपना पेज शुरू किया। उन्होंने अपनी पहली पोस्ट में आने वाली किताब 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक शेयर की। यह किताब 10 नवंबर को प्रकाशित होगी। सोनिया गांधी ने पहली पोस्ट गुरुवार सुबह करीब 9 बजे की थी। दोपहर 1 बजे तक 80 हजार 900 लोगों ने इसे लाइक किया, 22 हजार 600 फॉलोअर्स हैं।
किन-किनको फॉलो कर रहीं सोनिया गांधी?
बता दें कि सोनिया गांधी की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह पहली सार्वजनिक उपस्थिति है। इंस्टाग्राम अकाउंट की शुरुआत के साथ की कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ने पार्टी के आधिकारिक पेज के साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को भी फॉलो किया।
नई किताब का वीडियो किया शेयर
उन्होंने अपने पहले इंस्टाग्राम पोस्ट में किताब की पहली झलक शेयर करते हुए कहा कि वह इस खास पल को सभी के साथ साझा करके बेहद आभारी हैं। उन्होंने कहा, ''सभी को नमस्कार। 'बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव' की पहली झलक आप सभी के साथ साझा करते हुए मैं वास्तव में बहुत आभारी हूं।'' किताब के विषय का उल्लेख करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि यह ''प्रेम, कर्तव्य और अपनेपन की जगह तलाशने'' की कहानी है। उन्होंने कहा कि वह अपनी किताब पाठकों के साथ साझा करने को लेकर उत्सुक हैं।
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष की इस किताब में उनके व्यक्तिगत अनुभवों, रिश्तों और जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं की झलक मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस के कई नेताओं ने सोनिया गांधी के सोशल मीडिया पर कदम रखने का स्वागत किया और उनकी किताब का भी उल्लेख किया। कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने भी X पर पोस्ट कर कहा कि पूरी दुनिया सोनिया गांधी की किताब के विमोचन का बेसब्री से इंतजार कर रही है। यह पुस्तक 10 नवंबर से पाठकों के लिए उपलब्ध होगी।
किताब में कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात का जिक्र
इस किताब में सोनिया गांधी ने इटली में बिताए बचपन से लेकर कैंब्रिज में राजीव गांधी से मुलाकात तक का जिक्र किया है। इसमें नेहरू-गांधी परिवार में शादी और परिवार में हुई हत्याओं के बाद बदली जिंदगी के बारे में लिखा है। वहीं, आपको बता दें कि सोनिया गांधी की इस किताब 'Belonging: A Journey of Love' को लेकर एक कंट्रोवर्सी भी सामने आई थी। पब्लिशर पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने सोनिया गांधी की किताब को छापने से इनकार कर दिया था।
करीब 79 वर्षीय सोनिया गांधी इससे पहले तक फेसबुक, इंस्टाग्राम या X जैसे किसी भी बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं थीं। आज उन्होंने इंस्ट्राग्राम से इसकी शुरुआत की है।
यह भी पढ़ें-
"अपनों को खोने के दर्द ने मुझे राजनीति की दुनिया में ला दिया", आत्मकथा में सोनिया गांधी ने खोले जीवन के पन्ने
वंदे मातरम् के रचयिता बंकिम चंद्र चटर्जी के वंशज ने सोनिया गांधी को लिखा लेटर, विवाद को लेकर कही बड़ी बात
दाऊद इब्राहिम
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के स्पेशल रैपोर्टियर के गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को 'भारत-आधारित' आपराधिक समूह बताए जाने पर लताड़ा। भारत ने यूएन के इस बयान को कड़े शब्दों में खारिज कर दिया है। भारत ने यूएन के द्वारा प्रस्तुत की गई रिपोर्ट को लेकर कहा कि ऐसी बड़ी गलतियां ना करें। इसके साथ ही भारत ने चेतावनी दी है कि इस तरह की अक्षमता से संयुक्त राष्ट्र जैसी वैश्विक संस्था को भारी नुकसान पहुंचता है। भारत ने कहा कि दाऊद इब्राहिम भारत में एक वांछित अपराधी है और संयुक्त राष्ट्र की सूची के अनुसार, वह उसी देश में रहता है जहां अल-कायदा नेता ओसामा बिन लादेन मिला था और मारा गया था। बता दें कि, ओसामा बिन लादेन 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद शहर में अमेरिकी नेवी सील्स (US Navy SEALs) की एक छापेमारी में मारा गया था।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन के प्रथम सचिव, रघु पुरी ने बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा की तीसरी समिति में इस दावे का कड़ा खंडन किया। उन्होंने बताया कि सॉल की रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2003 में, सुरक्षा परिषद ने एक आपराधिक समूह भारत-आधारित डी-कंपनी के सरगना को अल-कायदा से जुड़े होने के कारण लिस्ट किया था। अगर इस एक लाइन को अलग से पढ़ा जाए, तो यह असल सच्चाई से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है।
रघु पुरी ने क्या कहा?
दाऊद इब्राहिम की 'डी-कंपनी' को 'भारत-आधारित' बताए जाने को सिरे से खारिज करते हुए पुरी ने कहा कि यह आपराधिक संगठन और इसका सरगना दाऊद इब्राहिम, 1993 से ही भारत में आतंकी हमलों के मामलों में वांछित था। मेरा प्रतिनिधिमंडल अन्य मंचों पर भी इस बात को लेकर अपनी गंभीर चिंता जताता रहा है कि विशेष प्रतिवेदक (SR) तथ्यात्मक रूप से गलत रिपोर्ट जारी करते हैं, और इसके लिए उन्हें कभी जवाबदेह नहीं ठहराया जाता। मैं मेरे देश से जुड़ी कुछ बहुत बड़ी गलतियों की ओर ध्यान दिलाना चाहूंगा।"
अल कायदा को लेकर भारत का जवाब
पुरी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 'अल-कायदा प्रतिबंध व्यवस्था' (Al-Qaeda sanctions regime) का जिक्र करते हुए कहा, "1267 प्रतिबंध व्यवस्था के तहत सूचीबद्ध करने के कारणों के विवरण में यह बात स्पष्ट रूप से लिखी गई है। इस तथ्य का जिक्र न करना अफसोसजनक है, और विशेष जनादेश धारकों (special mandate holders) की ऐसी अक्षमता इस संगठन को भारी नुकसान पहुंचाती है। मैं रिकॉर्ड के लिए इसे स्पष्ट कर दूं। यह व्यक्ति 2003 में सूची में शामिल किए जाने से बहुत पहले ही भारत से भाग गया था, और इसी दौरान, देश के बाहर रहते हुए, उसे अल-कायदा और ओसामा बिन लादेन से जुड़े होने के कारण सूची में शामिल किया गया था।"
(इनपुट-पीटीआई)
ये भी पढ़ें:
"मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं", राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब
बिकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी
Image Source : X@PRIYANKAGANDHI
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे और फोटोग्राफर रेहान वाड्रा की तस्वीरों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रेहान ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के बीकानेर हाउस में उनकी एकल प्रदर्शनी (solo exhibition) शुरू होने से पहले दिल्ली में हाल ही में हुए विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी कई तस्वीरें हटा दी गईं। रिपोर्टों के मुताबिक, प्रदर्शनी से करीब 70 तस्वीरें हटाए जाने का दावा किया गया है। इस मामले पर प्रियंका गांधी ने अपने बेटे का समर्थन करते हुए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर सवाल उठाए हैं।
रेहान वाड्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के स्टोरी पर लिखा, "पांच घंटे पहले बीकानेर हाउस प्रबंधन ने मुझे अपने शो "नो आइडिया इज़ फाइनल" जो शाम 7 बजे शुरू होने वाला है, इस प्रदर्शनी में लगी ज़्यादातर कलाकृतियों को हटाने के लिए मजबूर किया गया। ये तस्वीरें दिल्ली में युवाओं के विरोध-प्रदर्शन की थीं। जाहिर है उन्हें यह सामग्री 'आपत्तिजनक' लगी।"
तिरंगे की तस्वीर को भी हटाने को कहा गया- रेहान
इसके साथ ही रेहान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "उन्होंने मुझसे तिरंगे की दो तस्वीरें हटाने के लिए भी कहा। मैंने मना कर दिया। मैं भारतीय तिरंगे की तस्वीर नहीं हटाऊँगा। फिलहाल यह शो आंशिक रूप से ही चलेगा, लेकिन मैं कोई दूसरी जगह ढूँढूँगा और विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरों का पूरा कलेक्शन वहाँ प्रदर्शित करूँगा।"
प्रदर्शनी लगाने में दो दिन का लगता है समय- रॉबर्ट वाड्रा
इस पूरे मामले पर रेहान के पिता रॉबर्ट वाड्रा का बयान सामने आया है। रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "उन पर सब कुछ हटाने का बहुत दबाव था। यह उनकी प्रदर्शनी शुरू होने से ठीक दो घंटे पहले हुआ। यह हैरान करने वाला था क्योंकि प्रशासन को एक हफ्ते पहले ही PDF फाइल मिल गई थी। उन्हें प्रदर्शनी के बारे में बता दिया गया था। प्रदर्शनी लगाने में दो दिन का समय लगता है। प्रशासन ने जगह का दौरा किया था, डिस्प्ले देखे थे और तब कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन, प्रदर्शनी शुरू होने से कुछ घंटे पहले, बिना किसी स्पष्टीकरण के हालात बदल गए।
हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी - रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा, "इसके बावजूद मुझे लगता है कि उन्होंने बहुत हिम्मत दिखाई और जो कुछ भी बचा था, उसी के साथ प्रदर्शनी जारी रखी। जैसा कि मैंने कहा, मुझे उन पर गर्व है। जिन्हें आमंत्रित किया गया था, वे सभी प्रदर्शनी में आए, क्योंकि यह उनका पेशा भी है। बीकानेर हाउस राजस्थान सरकार के अंतर्गत आता है। मैं बस इतना कह सकता हूं कि अगर हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं, तो रचनात्मक दुनिया में राजनीति को लाने का कोई मतलब नहीं है। हर किसी को अपनी बात रखने की आजादी होनी चाहिए।"
प्रियंका गांधी ने बेटे के समर्थन में क्या कहा?
प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बेटे रेहान के समर्थन में एक पोस्ट लिखी। उन्होंने लिखा, "जब सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति किसी दूसरे की अभिव्यक्ति से डरने लगता है, तो शायद उसे एहसास भी नहीं होता कि वह उसी सत्ता को खो चुका है, जिसे बचाने की कोशिश कर रहा है। तुम सच के साथ खड़े रहो, और हर खूबसूरत चीज खुद-ब-खुद तुम्हारे पास आ जाएगी। मुझे तुम पर गर्व है, और हमेशा रहेगा।" इसके  साथ ही उन्होंने अपने संदेश के अंत में मां के तौर पर बेटे के प्रति अपना स्नेह भी जाहिर किया।
विरोध-प्रदर्शन की तस्वीरों पर क्यों उठा विवाद?
रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से हटाई गई तस्वीरें हाल में दिल्ली में हुए विरोध-प्रदर्शनों से जुड़ी थीं। तस्वीरों को हटाए जाने के आरोप के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या प्रदर्शनी में शामिल की जाने वाली तस्वीरों की विषयवस्तु को लेकर आपत्ति जताई गई थी। हालांकि, तस्वीरें हटाने के पीछे के कारण का बीकानेर हाउस प्रशासन की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है।
ये भी पढ़ें:
"मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं", राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर शशि थरूर का तीखा जवाब
सौरव-आशुतोष की रिहाई के बाद प्रकाश राज ने पीस बॉन्ड पर उठाए सवाल।
Image Source : REPORTER INPUT/PTI
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका माफीनामा और बेल बॉन्ड भरने के बाद जमानत पर रिहा हो गए हैं लेकिन इस मामले की सुनवाई जारी रहेगी। उन्हें 50 हजार के निजी मुचलके और जमानती बॉन्ड भरने पर बेल मिली है। दोनों ने शांति भंग नहीं करने का लिखित भरोसा दिया है। वहीं, एक्टर प्रकाश राज ने वीडियो जारी कर सीजेपी नेताओं की जमानत के लिए पीस बॉन्ड साइन कराए जाने की न्यायिक प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।
प्रकाश राज की सरकार को सीधी चुनौती
प्रकाश राज ने कहा कि ये उन पर दोबारा विरोध प्रदर्शन न करने के लिए डाला जाने वाला दबाव है, लेकिन भारत के युवा सब देख रहे हैं। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR को रद्द करने तक देश की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। आने वाले दिनों में करोड़ों लोग सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
'सुधर जाओ, युवा फिर एकजुट होंगे'
प्रकाश राज ने सरकार को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि सरकार जल्द से जल्द सुधर जाए। प्रदर्शनकारियों से पीस बॉन्ड साइन करवाए जा रहे हैं। सरकार जेम्स बॉन्ड है क्या? कॉकरोच जनता पार्टी के युवा जल्द एकजुट हो रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में करोड़ों लोग सरकार के खिलाफ बगावत का बिगूल फूंकने वाले हैं।
वीडियो में देखें प्रकाश राज ने क्या कुछ कहा-
'तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई फिर गिरफ्तारी'
इससे पहले प्रकाश राज ने सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को लेकर सरकार और दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि आशुतोष और सौरव के तिरंगा लहराने से दिल्ली की शांति भंग नहीं हुई फिर भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
उन्होंने आगे कहा था कि सीजेपी नेताओं की मांग केवल जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट करने की थी लेकिन पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया। रातभर उनको घुमाया गया, सुबह 3 बजे उनको मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाता है और 5 दिन की हिरासत में भेज दिया जाता है। देश में यह कितना बड़ा ये जोक है।
सौरव और रांका को क्यों भेजा गया था जेल?
बता दें कि 13 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने पहुंचे सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में लिया था। उन्होंने जंतर-मंतर के बंद गेट को फांदकर इसे प्रोटेस्ट के लिए तय जगह की लिस्ट से हटाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अभियोजन पक्ष ने कहा था कि इस हरकत से उस पीस बॉन्ड का उल्लंघन हुआ है, जिस पर दोनों ने 10 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद साइन किए थे। उन्होंने चुनावी धांधली के खिलाफ प्रोटेस्ट बुलाया था।
CJP नेताओं ने शांति भंग नहीं करने का दिया लिखित भरोसा
21 अक्टूबर को सौरव और आशुतोष ने नई दिल्ली में एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में शपथ ली कि वे जंतर-मंतर पर किसी भी तरह का प्रोटेस्ट नहीं बुलाएंगे। मजिस्ट्रेट ने 50-50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड और श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश देकर दोनों को रिहा करने का आदेश दिया। हालांकि उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। कल यानि शुक्रवार को दोपहर 3 बजे कोर्ट में इस मामले की सुनवाई होगी। इस दौरान सौरव दास और आशुतोष रांका के साथ साथ उन लोगों को भी मौजूद रहना होगा जिन्होंने इन दोनों की जमानत दी है
क्राइम ब्रांच के सामने पेश होंगे सौरव, आशुतोष और अजिंक्य
वहीं, दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के सामने आज CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को पेश होना है। तिहाड़ जेल के बाहर निकलने के बाद दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सौरभ दास और आशुतोष रांका को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस दिया है। दिल्ली पुलिस ने अजिंक्य शिंदे को भी जांच में शामिल होने के लिए बुलाया है।
यह भी पढ़ें-
"सौरव और आशु मुझसे न सिर्फ बेहतर, बल्कि कहीं ज़्यादा बड़े नेता हैं", अभिजीत दिपके का ट्वीट
''सौरव और रांका के लिए आवाज उठाने के लिए थैंक्स'', CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने उद्धव ठाकरे से क्या कहा?
राहुल गांधी की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर का जवाब
Image Source : PTI
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच, विपक्ष के नेता राहुल गांधी की विदेश यात्रा को लेकर पूछे गए एक सवाल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पत्रकारों को तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वह "कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हैं"। शशि थरूर उस समय केरल में थे, जब पत्रकारों ने उनसे पूछा कि राहुल गांधी विदेश क्यों गए हैं। इस पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार करते हुए थरूर ने कहा, "मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं। मुझसे यह सवाल पूछने का कोई मतलब नहीं है कि मैं दिल्ली छोड़कर यहां क्यों आया हूं? हर व्यक्ति की अपनी कुछ जिम्मेदारियां होती हैं। इसलिए, मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।"
भाजपा ने क्या लगाए हैं आरोप
राहुल गांधी देश में विपक्ष के चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के बीच चार दिन की वियतनाम यात्रा पर चले गए हैं, जिसकी भाजपा ने कड़ी आलोचना की है। हालांकि भाजपा ने पहले भी उनके विदेश दौरों पर सवाल उठाए हैं और राजनीतिक टकराव के दौरान इनका इस्तेमाल किया है। भाजपा ने आरोप लगाया, दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के दौरान झूठ बोल-बोलकर थक जाने के बाद गांधी छुट्टी मनाने चले गए। पार्टी ने X पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें कथित तौर पर गांधी वियतनाम जाने वाली एक फ्लाइट में बैठे दिख रहे हैं। पार्टी ने सवाल किया, "राहुल गांधी के विदेश दौरों का एजेंडा क्या है?"
बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गांधी पर सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि वे "जॉर्ज सोरोस से क्लास लेने" विदेश गए थे।
उन्होंने कहा, "उनके आका, उनके सरगना राहुल गांधी विदेश गए थे ताकि जॉर्ज सोरोस और उनकी कंपनी से यह सीख सकें कि भारत को कैसे बर्बाद किया जाए, सत्ता परिवर्तन कैसे लाया जाए, और उनसे कहाँ चूक हुई... उन्होंने हर मुमकिन कोशिश की, लेकिन भारत की जनता ने उनका साथ नहीं दिया। अब उनका पूरा ध्यान इस बात पर है कि आगे क्या करना है और इस एजेंडे को कैसे आगे बढ़ाना है, ताकि भारत बर्बादी की कगार पर पहुँच जाए और यहाँ सत्ता परिवर्तन हो सके।"
भाजपा के आरोप का कांग्रेस ने दिया जवाब
बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे विदेश छुट्टियां मनाने गए हैं या अपने  अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने। इस सवाल पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनकी भी कुछ जिम्मेदारियां हैं। उन्होंने कहा, "क्या बाकी लोग इस तरह विदेश यात्रा नहीं करते? राहुल गांधी एक व्यक्ति हैं, विपक्ष के नेता हैं; उनकी कुछ जिम्मेदारियां हैं। वे येल यूनिवर्सिटी में छात्रों से बातचीत करते हैं, लंदन में छात्रों से मिलते हैं और वहां के बुद्धिजीवियों से चर्चा करते हैं। वे प्रेस को इंटरव्यू भी देते हैं - एक ऐसा काम जो प्रधानमंत्री नहीं करते। तो फिर, बीजेपी को इससे क्या दिक्कत है?"
ये भी पढ़ें:
'इंडिया' गठबंधन के नेताओं की आज वर्चुअली बड़ी बैठक, 'वोट चोरी' के खिलाफ आगे की रणनीति पर होगी चर्चा
त्रिपुरा के युवक से नस्लीय दुर्व्यवहार पर सख्त हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू।
Image Source : PTI/X- @KIRENRIJIJU
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने दिल्ली के एक कंटेंट क्रिएटर द्वारा त्रिपुरा के एक युवक के साथ कथित तौर पर की गई नस्लीय बदसलूकी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली और त्रिपुरा पुलिस आरोपी को "कड़ा सबक" सिखाएगी। अपने ऑफिशयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई है, लेकिन उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जरूर की जाएगी।
'दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस कड़ा सबक सिखाएंगी'
रिजिजू ने लिखा, "इस दुष्ट व्यक्ति को सजा मिलेगी। आधिकारिक शिकायत दर्ज कराने में कुछ देरी हुई, लेकिन दिल्ली पुलिस और त्रिपुरा पुलिस उसे कड़ा सबक सिखाएंगी।" मंत्री ने आगे लिखा है, "समाज में जो लोग इस तरह के बुरे बर्ताव को बर्दाश्त करते हैं, वे भी नफरत फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं।"
बता दें कि केंद्रीय मंत्री रिजिजू की यह टिप्पणी तब आई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर आमिर शौकीन त्रिपुरा के एक युवक के खिलाफ नस्लीय और अपमानजनक टिप्पणी करते हुए दिखाई दे रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद इस घटना की पूरे नॉर्थ ईस्ट में कड़ी निंदा हो रही है।
त्रिपुरा के CM ने क्या निर्देश दिया?
इस विवाद के चलते त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने राज्य के डीजीपी को दिल्ली पुलिस के साथ कॉर्डिनेट करने का निर्देश दिया है। वहीं, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं, त्रिपुरा पुलिस में आमिर शैकीन के खिलाफ एक शिकायत भी दर्ज कराई गई है, जिसमें उस पर नस्लीय उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और राज्य के मूल समुदायों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यूथ टिपरा फेडरेशन (YTF) ने अगरतला के पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। त्रिपुरा पुलिस मामले की जांच करने के लिए दिल्ली आएगी।
विरोध बढ़ता देख मांगी माफी
उधर, बढ़ते विरोध के बाद आमिर शौकीन ने सोशल मीडिया पर वह वीडियो डिलीट कर दिया और माफी मांगते हुए दावा किया कि वह वीडियो 'स्क्रिप्टेड' था और उसका किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। उसने त्रिपुरा के लोगों से हाथ जोड़कर माफी मांगी है।
आमिर शौकीन (Amir Shokeen) नाम के शख्स ने ये वीडियो बनाई थी और अब उसकी माफी की वीडियो भी सामने आई है। फिलहाल इसका मोबाइल बंद है। दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
इससे कुछ समय पहले नेशनल TV पर रियलिटी टीवी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने नॉर्थ-ईस्ट इंडियन्स के साथ हो रहे भेदभाव पर बात की थी। उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट का भी उदाहरण पेश किया और साफ शब्दों में कहा- वो उतने ही भारतीय हैं जितने कि हम हैं।
यह भी पढ़ें-
जापान के स्टोर में नस्लभेद का शिकार हुआ भारतीय पर्यटक, खाना गर्म करने से पहले मचा हंगामा; Video
Video : पाकिस्तान में विदेशी व्लॉगर की भारतीय पत्नी नस्लभेद का शिकार, कमेंट पर टूरिस्ट ने दिया ऐसा रिएक्शन
आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रक्रिया पर रोक।
Image Source : PTI
आंध्र प्रदेश राज्य चुनाव आयोग (APSEC) ने बुधवार को राज्य के सभी 100 शहरी स्थानीय निकायों में चल रही चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी। यह कदम सुप्रीम कोर्ट के उस निर्देश के बाद उठाया गया है, जिसमें कोर्ट ने उन उम्मीदवारों के लिए नामांकन की समय-सीमा बढ़ाने पर विचार करने को कहा था, जो कानून-व्यवस्था की समस्याओं के कारण अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं कर पाए थे।
बुधवार देर शाम जारी एक आधिकारिक आदेश में, आयोग ने कहा कि यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के 21 अक्टूबर के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। चुनाव आयोग, जिला कलेक्टरों, जिला चुनाव अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों से रिपोर्ट मिलने के बाद गुरुवार को एक और आदेश जारी करेगा। इन चुनावों में 13 नगर निगम और 87 नगरपालिकाएं व नगर पंचायतें शामिल हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने नामांकन की समय-सीमा पर फैसला लेने को कहा
सुप्रीम कोर्ट ने APSEC को निर्देश दिया है कि वह 22 अक्टूबर तक यह तय करे कि क्या उन शहरी स्थानीय निकायों में नामांकन की समय-सीमा बढ़ाई जाए, जहां कानून-व्यवस्था की कथित समस्याओं के कारण उम्मीदवार अपने कागजात दाखिल नहीं कर पाए थे। जस्टिस जॉयमाल्य बागची और वी. मोहना की बेंच ने आयोग को निर्देश दिया कि वह उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करने को 26 अक्टूबर तक टाल दे। साथ ही, आयोग को याचिकाकर्ताओं और उम्मीदवारों द्वारा सौंपे गए अभ्यावेदनों, सहायक दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों की जांच करने को भी कहा गया है।
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव भारतीय संविधान के मूल ढांचे का अहम हिस्सा हैं। नामांकन दाखिल करने का अधिकार इसी प्रक्रिया का एक बेहद जरूरी पहलू है। कोर्ट ने कहा, "हालांकि संवैधानिक अदालतें आमतौर पर चुनाव प्रक्रिया में दखल नहीं देती हैं, लेकिन जब स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को असंवैधानिक या अवैध तरीकों से दूषित होने से बचाने के लिए दखल देना जरूरी हो, तो अदालतें ऐसा करने के लिए स्वतंत्र हैं।" अगर आयोग समय-सीमा बढ़ाने का फैसला करता है, तो उम्मीदवारों को अपना नामांकन दाखिल करने के लिए, इस फैसले के जारी होने के बाद कम से कम 48 घंटे का समय दिया जाना चाहिए।
चुनाव आयोग को जिलों से रिपोर्ट का इंतजार
आयोग के आदेश के अनुसार, नामांकन प्रक्रिया 16 से 18 अक्टूबर तक चली, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 19 अक्टूबर को हुई। उम्मीदवारों की अंतिम सूची मूल रूप से 21 अक्टूबर को जारी की जानी थी। आयोग ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान उम्मीदवारों को कथित तौर पर रोके जाने के मामले में, जिला प्रशासन और पुलिस से रिपोर्ट मिलने के बाद वह गुरुवार को कोई फैसला लेगा।
सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस महानिदेशक (DGP) को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि उम्मीदवारों को पुलिस सुरक्षा मिले और नामांकन केंद्रों पर CCTV कवरेज हो।
YSRCP ने हिंसा और डराने-धमकाने का लगाया आरोप
ये निर्देश तब आए जब कोर्ट, युवाजन श्रमिक रायतू कांग्रेस पार्टी (YSRCP) की एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इस याचिका में आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें नामांकन की समय-सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया गया था। पार्टी ने आरोप लगाया कि हिंसा और डराने-धमकाने की घटनाओं के कारण, पुंगनूर, रायचोटी, कडप्पा और तिरुपति सहित कई जगहों पर उसके उम्मीदवार नामांकन दाखिल नहीं कर पाए।
बता दें कि आंध्र प्रदेश में स्थानीय निकायों के चुनाव के लिए नामांकन के दौरान कई जिलों में हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में भी नामांकन केंद्र के पास TDP-जनसेना और YSRCP के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई थी। इस दौरान, पुलिस ने हवा में 6 राउंड फायरिंग की और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया।
(इनपुट- PTI)
यह भी पढ़ें-
पीलीभीत की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने कार्रवाई के दिए निर्देश
आ गई UP समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की आहट! मणिपुर में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे EC के अधिकारी
बारिश के दौरान जाते लोग
Image Source : PTI/FILE
नई दिल्लीः दक्षिण भारत के कई राज्यों में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। तमिलनाडु और केरलम के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग (IMD) ने गुरुवार, 22 अक्टूबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के साथ-साथ केरल और माहे के कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में भी भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने के आसार हैं।
यहां पर आंधी-तूफान के साथ बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरलम भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि तमिलनाडु तट के पास दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, लक्षद्वीप और केरल में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
इसके अलावा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की स्पीड 40-50 किमी प्रति घंटा से लेकर 60 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। वहीं, 22 से  27 अक्टूबर के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में झमाझम बारिश होने की संभावना है। 26 से 27 अक्टूबर के दौरान ओडिशा में बारिश होने की संभावना है।
केरलम के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट, पांच जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विभाग (IMD) ने केरलम के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और पांच अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और कोट्टायम में ऑरेंज अलर्ट है। इसका मतलब है कि इन जिलों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार, इडुक्की, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पलक्कड़ और मलप्पुरम में येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां 24 घंटों के दौरान कुछ जगहों पर 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।
यहां पर सामान्य रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, पश्चिम भारत और पूर्वोत्तर भारत में मौसम में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। 22 अक्टूबर के दौरान गोवा और महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में मौसम गर्म और उमस भरा रहने की संभावना है।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली में आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 31°C से 33°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने की संभावना है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहेंगे।
ये भी पढ़ेंः दिल्ली में दशहरे पर ही बढ़ा प्रदूषण, ज्यादातर इलाकों की 'हवा' हुई खराब; पूसा-चांदनी चौक में 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचा AQI
अभिजीत दिपके का पोस्ट
Image Source : PTI
सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को सात दिनों की न्यायिक हिरासत के बाद बुधवार को तिहाड़ जेल से रिहा कर दिया गया। सीजेपी नेताओं ने नई दिल्ली में एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट में शपथ ली कि वे जंतर-मंतर पर किसी भी तरह का प्रोटेस्ट नहीं बुलाएंगे, क्योंकि यह अब प्रोटेस्ट साइट के रूप में अधिसूचित नहीं है। मजिस्ट्रेट ने सौरव दास और आशुतोष को 50 - 50 हजार रुपये के पर्सनल बॉन्ड और श्योरिटी बॉन्ड भरने का निर्देश देकर उन्हें रिहा करने का आदेश दिया और कहा कि उनके खिलाफ जांच जारी रहेगी। मामले की अगली सुनवाई शुक्रवार को होगी।
अभिजीत दिपके का पोस्ट
दोनों नेताओं की रिहाई के बाद अभिजीत दिपके ने पोस्ट किया-सौरव और आशु न सिर्फ मुझसे बेहतर बल्कि बहुत बड़े नेता हैं। मेरे नेताओं, आपके आदेशों का पालन करने में खुशी हो रही है। जान हाजिर है!लेकिन इसके बाद मेरे बिना गार्डन में कोई अकेला नहीं घूमेगा!!!
सौरव और आशुतोष ने कोर्ट से क्या वादा किया
मैं यह वचन देता हूं और वादा करता हूं कि मैं शांति भंग नहीं करूंगा। मैं यह भी स्पष्ट करता हूं कि मुझे न्यायपालिका और उसकी सभी प्रणालियों पर पूरा भरोसा है, जिसमें यह SEM अदालत भी शामिल है।
हम शांति, कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक अमन-चैन बनाए रखने के अपने वादे को दोहराते हैं। जब तक कानून के मुताबिक जंतर-मंतर को फिर से प्रोटेस्ट साइट के रूप में अधिसूचित नहीं किया जाता, तब तक हम वहां कोई प्रोटेस्ट नहीं बुलाएंगे।
हम यह भी दोहराते हैं कि अगर कोई प्रोटेस्ट किया जाता है, तो वह पूरी तरह से संविधान के दायरे में रहकर ही किया जाएगा।
सौरव और रांका को क्यों भेजा गया जेल
सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका14 अक्टूबर से न्यायिक हिरासत में थे। उन्होंने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर के बंद गेट को फांदकर इसे प्रोटेस्ट के लिए तय जगह की लिस्ट से हटाए जाने के विरोध में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। अभियोजन पक्ष ने कहा कि इस हरकत से उस पीस बॉन्ड का उल्लंघन हुआ है, जिस पर दोनों ने 10 अक्टूबर को हिरासत में लिए जाने के बाद साइन किए थे। उन्होंने चुनावी धांधली के खिलाफ प्रोटेस्ट बुलाया था।
ये भी पढ़ें:
''सौरव और रांका के लिए आवाज उठाने के लिए थैंक्स'', CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने उद्धव ठाकरे से क्या कहा?
इंडिया गठबंधन के नेता
Image Source : PTI
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेता 'वोट चोरी' के मुद्दे पर आज एक बार फिर एकजुट हो रहे थे। वोट चोरी के खिलाफ हो रहे विरोध-प्रदर्शन की रूपरेखा और मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे का दबाव बढ़ाने की रणनीति तय करने के लिए इंडिया गठबंधन के नेता आज ऑनलाइन बैठक करने वाले थे। आज होने वाली इस वर्चुअली बैठक को टाल दिया गया है।
मल्लिकार्जुन खरगे करने वाले थे बैठक
सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इस बैठक की अध्यक्षता करने वाले थे। बैठक में एक नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित 'इंडिया' गठबंधन की रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की जानी थी। पिछले हफ्ते, 'वोट चोरी' के आरोपों को लेकर विपक्षी नेताओं ने उच्चतम न्यायालय तक मार्च किया था।
राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं को चाय पर बुलाया था
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने 13 अक्टूबर को अपने आवास पर 'इंडिया' के नेताओं को चाय पर भी आमंत्रित किया था। बैठक के बाद विपक्षी गठबंधन ने अपना विरोध जारी रखने और 'वोट चोरी' के खिलाफ लड़ाई को उसकी तार्किक परिणति तक ले जाने का संकल्प लिया था।
वोट चोरी विपक्ष की रणनीति का अहम हिस्सा
बता दें कि 'इंडिया' गठबंधन की ओर से 'वोट चोरी' का मुद्दा उठाया जाना विपक्ष की उस रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके तहत वह मतदाता सूची की शुद्धता, मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर सरकार तथा चुनाव आयोग से सवाल कर रहा है। विपक्षी दलों का आरोप रहा है कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों और कथित फर्जी मतदाताओं के जरिए चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सकता है।
विपक्ष ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की थी मुलाकात
हाल के दिनों में यह मुद्दा और तेज हुआ है। 30 सितंबर को हुई पिछली बड़ी बैठक में विपक्षी दलों ने संयुक्त विरोध-प्रदर्शन, चुनाव आयोग तक मार्च और देशभर में रैलियां करने की रणनीति बनाई थी। इसके बाद 9 अक्टूबर को गठबंधन के नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई थी। विपक्ष की कोशिश इस मुद्दे पर सभी सहयोगी दलों को एक मंच पर लाकर आंदोलन को आगे बढ़ाने की है। (भाषा के इनपुट के साथ)
ये भी पढ़ें:
'राहुल गांधी के वियतनाम से लौटने पर होगा रिजीम चेंज...', संजय राउत ने जारी किया बयान
पलक झपकते ही हुआ दर्दनाक हादसा
Image Source : REPORTER
उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के किच्छा हाईवे पर शिमला पिस्तौर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक और दोनों युवक काफी दूर तक जा गिरे। घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान सुजल (18) पुत्र सुबल निवासी मोतीपुर, वार्ड नंबर-2, दिनेशपुर और समीर मंडल (25) पुत्र सहदेव मंडल निवासी वार्ड नंबर-2, दिनेशपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक शक्तिफार्म से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शिमला पिस्तौर के पास उनकी तेज रफ्तार बाइक सड़क पर पड़े एक पत्थर पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। इसके बाद बाइक डिवाइडर से टकराकर दूर जाकर छिटकर गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक समेत दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शोरूम से निकलते नई कार ने बाइक को उड़ाया
वहीं, कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर कस्बे में आयुध पूजा के दिन नई कार की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मारुति कार शोरूम से बाहर निकलते समय कार अचानक बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान कार ने वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
ग्राहक आयुध पूजा के अवसर पर नई कार खरीदने शोरूम पहुंचे थे। कार की पूजा करने के बाद शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी सौंप दी। लेकिन शोरूम से बाहर निकलते ही चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया। कार अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ी और शोरूम के सामने लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर सड़क पर जा पहुंची। सड़क पर पहुंचते ही बेकाबू कार की एक मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और शोरूम कर्मचारियों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।
(रिपोर्ट- नाहिद खान)
ये भी पढ़ें-
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपियों के नाम आए सामने, जानिए किसकी क्या रही भूमिका
गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, अब बिना इजाजत स्कूल में एंट्री नहीं, फोटो-वीडियोग्राफी पर भी रोक
दलेर मेहंदी प्रकरण पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल
Image Source : PTI
नई दिल्ली: उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल की ओर से दिग्गज गायक दलेर मेहंदी की तीखी आलोचना का मामला तूल पकड़ रहा है। दलेर मेहंदी के समर्थन में बॉलीवुड से तमाम कलाकार सपोर्ट में उतरे हैं। गायक मीका सिंह ने भी अपने बड़े भाई और कलाकार दलेर मेहंदी का समर्थन करते हुए मंत्री से माफी की मांग की है। इस बीच उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि अगर दलेर मेहंदी की तबीयत खराब थी तो उन्हें बता देना चाहिए था, मेरा मकसद उन्हें दुख पहुंचाना नहीं है।
मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर प्रकरण पर क्या कहा?
मंत्री सुबोध उनियाल ने बुधवार को कहा कि दलेर को बता देना चाहिए था कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, उन्हें परफॉर्म करने के लिए नहीं आना चाहिए था। सुबोध ने कहा, "गायक केवल लिप-सिंक कर रहे थे, जबकि बैकग्राउंड में संगीत बज रहा था।"
सुबोध के मुताबिक, कार्यक्रम की आयोजन समिति से जुड़े एक जन प्रतिनिधि के तौर पर, उन पर उन लोगों की ओर से दबाव पड़ा जो इस बात पर सवाल उठाना चाहते थे।
क्या हुआ था?
रविवार रात नई टिहरी इलाके के नरेंद्र नगर में उत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम था। इस दौरान जब मेहंदी अपनी प्रस्तुति दे रहे थे, तब उनियाल मंच पर आ गए और अपनी नाराजगी जताई, जिससे एक विवाद खड़ा हो गया।
मंत्री ने कहा कि मेहंदी न तो बोल पा रहे थे और न ही चल पा रहे थे, इसलिए उन्हें लगा कि गायक किसी नशीले पदार्थ के प्रभाव में हैं।
उनियाल ने कहा, "दलेर मेहंदी एक बड़ा नाम हैं, इसलिए उन्हें कुंजापुरी मेले में आमंत्रित किया गया था। लेकिन परफॉरमेंस के दौरान यह साफ हो गया कि वे असल में गा नहीं रहे थे, बल्कि सिर्फ लिप-सिंक कर रहे थे। एक स्थानीय प्रतिनिधि होने और आयोजन समिति से जुड़े होने के नाते, मुझ पर उन लोगों का दबाव था जो इस मामले पर सवाल उठाना चाहते थे।"
मेहंदी के खिलाफ मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा: मंत्री
उनियाल ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि मेहंदी की तबीयत खराब थी, इसलिए वह बोल नहीं पा रहे थे। उनियाल ने कहा, "हमें कलाकार को 35 लाख रुपये का पूरा भुगतान एडवांस में करने के लिए कहा गया था; होटल भी पहले से बुक कर लिए गए थे। मेहंदी के खिलाफ मेरी कोई निजी दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें ठेस पहुंचाने का मेरा कोई इरादा है, लेकिन इतने बड़े कलाकार को, अपनी हालत जानते हुए, परफॉर्म करने से मना कर देना चाहिए था।" (इनपुट- PTI)
इससे पहले दलेर मेहंदी के समर्थन में राजपाल यादव उतरे थे और उन्होंने खरी-खरी सुनाई थी और कहा था कि  कला को खरीदा नहीं जा सकता।
ये भी पढ़ें-
दलेर मेहंदी विवाद के बीच मीका सिंह ने सुबोध उनियाल का पुराना वीडियो किया शेयर, मंत्री पर साधा निशाना
लॉरेंस बिश्नोई गैंग फिर से चर्चा में।
Image Source : ANI
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। टाइगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एसोसिएट अनिल पंडित ने ली है। अब इस गैंग के सदस्यों, उनके काम करने के तरीके और कमाई के साधन आदि पर चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई इस वक्त गुजरात के साबरमती जेल में बंद है। हालांकि, अपराध की कई वारदातों में बार-बार उसका नाम सामने आ रहा है। अब पूर्व IPS ऑफिसर पीके जैन ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बारे में बड़ी जानकारी साझा की है।
2010 के बाद बढ़ना शुरू हुआ गैंग
पूर्व IPS पीके जैन ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नेटवर्क 2010 के बाद बढ़ना शुरू हुआ। लॉरेंस बिश्नोई का जन्म 1993 में हुआ था। वह स्कूल और कॉलेज के समय से ही आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने लगा था। स्टूडेंट पॉलिटिक्स के दौरान भी उस पर हत्या, मारपीट और एक्सटॉर्शन जैसे सात मामले दर्ज हुए। बाद में गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर उसने अपना गैंग बढ़ाया। जानकारी के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे महाराष्ट्र की 50 जेलों में बंद हैं।
गैंग में कितने सदस्य, कैसे होती है कमाई?
पूर्व IPS पीके जैन के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने कनाडा और यूएई जैसे देशों में अमीर लोगों से एक्सटॉर्शन करके पैसे कमाने शुरू किए। बाद में ये लोग ड्रग्स के कारोबार में भी शामिल हुए। गैंग के 70 हजार सदस्य होने का दावा सही नहीं लगता, क्योंकि इतनी बड़ी संख्या को ऑपरेट करना आसान नहीं है। उनके अनुमान के मुताबिक, गैंग में करीब 600 से 800 सदस्य हो सकते हैं। पीके जैन ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई और अनमोल बिश्नोई के जेल में होने के बावजूद गैंग का नेटवर्क कैसे चल रहा है, इसकी जांच जरूरी है। आशंका है कि फोन या जेल में मिलने आने वाले लोगों के जरिए टारगेट की जानकारी और योजनाएं साझा की जाती होंगी।
सदस्यों को कैसे जोड़ा जाता है?
पूर्व IPS पीके जैन ने कहा कि गैंग जेल के अंदर और उत्तर भारत के राज्यों में रहने वाले युवाओं को पैसे, नाम और शोहरत का लालच देकर अपने साथ जोड़ता है। इन युवाओं को टारगेट देकर धमकाने और हमले करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। उत्तर भारत में देशी कट्टों की उपलब्धता और पाकिस्तान से हथियार आने की आशंका भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि गैंग की मोडस ऑपरेंडी धमकी देना, हमला करवाना, एक्सटॉर्शन करना और इसके जरिए नाम और पैसा कमाना है। साल 2012 में सलमान खान को धमकी देने के बाद से यह सिलसिला बढ़ा। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, कपिल शर्मा के कैफे पर हमला, रोहित शेट्टी को धमकी, टाइगर श्रॉफ पर हमले और बाबा सिद्दीकी की हत्या जैसे मामलों में गैंग का नाम सामने आया है।
कैसे काबू में आएगा लॉरेंस बिश्नोई गैंग?
पीके जैन के मुताबिक, महाराष्ट्र सरकार चाहे तो साबरमती जेल जाकर लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर सकती है। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने उसकी कस्टडी लेने की कोशिश की थी, लेकिन केंद्र के कुछ नियमों के कारण यह संभव नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि गैंग पर काबू पाने के लिए उसके संचार नेटवर्क को तोड़ना जरूरी है। महाराष्ट्र में अंडरवर्ल्ड पर लगाम लगाने के लिए मकोका जैसा सख्त कानून लाया गया था। ऐसे कानूनों के डर से युवाओं का गैंग में शामिल होना कम हुआ, क्योंकि उन्हें लंबे समय तक जेल में रहने का डर था। इसी तरह के सख्त कदम उठाने और सभी राज्यों की पुलिस तथा केंद्रीय एजेंसियों को मिलकर कार्रवाई करने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में अब तक 10 आरोपी पकड़े गए, जानिए किसकी क्या रही भूमिका
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा अपडेट! कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा
'विधान सौधा' को AI वीडियो में बम धमाके में उड़ाने का वीडियो बनाने वाला हुआ गिरफ्तार।
Image Source : REPORTERS INPUT
कर्नाटक में बेंगलुरु सिटी पुलिस ने 25 साल के एक प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से एक ऐसा वीडियो बनाया और पोस्ट किया, जिसमें कर्नाटक की सत्ता के केंद्र 'विधान सौधा' में बम धमाका होते हुए दिखाया गया था। आरोपी की पहचान अली के रूप में हुई है, जो बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। वह पिछले कुछ महीनों से बेंगलुरु में दिहाड़ी मजदूर (पाइप फिटर) के तौर पर काम कर रहा था।
विधान सौधा के गुंबद पर AI वीडियो में दिखाया धमाका
अधिकारियों के अनुसार, यह वीडियो मंगलवार सुबह 'jnx__king__h_g' नाम के इंस्टाग्राम हैंडल पर सामने आया। वीडियो की शुरुआत में विधान सौधा के बाहर का फुटेज दिखता है, जिसके बाद AI-आधारित विजुअल इफेक्ट्स का इस्तेमाल करके इस ऐतिहासिक इमारत में एक भीषण धमाका होते हुए दिखाया गया है।
IP लॉग और डिजिटल सुरागों से लगाया आरोपी का पता
पुलिस की नियमित डिजिटल निगरानी के दौरान यह मामला सामने आया। इसके बाद, विधान सौधा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एस. पी. कुमार स्वामी ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 353(1)(b) और 353(2) के तहत FIR दर्ज की। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट से जुड़े इंटरनेट प्रोटोकॉल (IP) लॉग और डिजिटल सुरागों का पता लगाया, जो सीधे शहर में अली के घर तक ले गए। पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में लिया और आगे की कार्रवाई की।
पूछताछ में पता लगेगा पोस्ट के पीछे का असली मकसद
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है। उससे पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस पोस्ट के पीछे उसका असली मकसद क्या था, क्या AI फुटेज को एडिट या तैयार करने में किसी और ने भी उसकी मदद की थी। इस मामले की जांच अभी जारी है। इससे पहले सितंबर में कर्नाटक में मंगलुरु के पास MRPL परिसर के अंदर धमाका हुआ था। यह धमाका इतनी तेज था कि इसकी वजह से आस-पास की इमारतें हिल गई थीं। इस ब्लास्ट में एक शख्स की मौत हो गई थी। इससे आसपास के इलाके में दशहत फैल गई थी।
ये भी पढ़ें- टायर फैक्ट्री में भीषण आग, फ्यूल टैंक में जोरदार धमाका, दो मजदूरों की मौत
इलेक्शन कमीशन की टीम मणिपुर के दौरे पर पहुंची है।
Image Source : PTI (प्रतीकात्मक फोटो)
निर्वाचन आयोग की एक सीनियर टीम इन दिनों आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मणिपुर पहुंची हुई है। चुनाव आयोग की प्लानिंग अगले साल की शुरुआत में मणिपुर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा में विधानसभा चुनाव कराने की है। सीनियर डिप्टी इलेक्शन कमिश्नर्स की लीडरशिप में यह टीम चुनाव वाले राज्यों का दौरा कर रही है।
पंजाब, गोवा और यूपी भी जाएगी चुनाव आयोग की टीम
इसके बाद, चुनाव कार्यक्रम के ऐलान से पहले पूरा निर्वाचन आयोग इन राज्यों का दौरा करेगा। चुनाव आयोग के अफसर उत्तराखंड का दौरा पहले ही कर चुके हैं, जबकि पंजाब में चुनावी तैयारियों की समीक्षा के लिए 28 अक्टूबर को दौरा निर्धारित है। गोवा का विजिट भी प्रस्तावित था, लेकिन अब उसकी तारीखों में परिवर्तन किया जा रहा है। उधर, यूपी में अफसरों के दौरे को लेकर अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। यूपी विधानसभा का कार्यकाल अगले साल 22 मई को खत्म होगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 सदस्यों के लिए चुनाव होना है।
चुनाव आयोग के पास है 6 महीने पहले चुनाव कराने की ताकत
जान लें कि मणिपुर विधानसभा के 60, गोवा विधानसभा के 40, पंजाब विधानसभा के 117 और उत्तराखंड विधानसभा के 70 सदस्यों को चुनाव जाना है। इनका कार्यकाल मार्च, 2027 में अलग-अलग तारीखों को खत्म हो रहा है। जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 के प्रावधानों के मुताबिक, चुनाव आयोग को विधानसभा का 'कार्यकाल खत्म होने से 6 महीने से भी पहले चुनाव कराने की अनुमति है'।
अगले साल की शुरुआत में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव
जान लें कि चुनाव आयोग ने हाल में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वार्षिक विशेष सारांश पुनरीक्षण यानी SSR का ऐलान करते वक्त इन राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को सूचित किया था कि इन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव 'अगले साल की शुरुआत में' होने हैं।  इन पांचों चुनावी राज्यों में फिलहाल वोटर लिस्ट का Special Summary Review किया जा रहा है। इन 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फाइनल वोटर लिस्ट 4 जनवरी को प्रकाशित की जाएंगी। जान लें कि चुनाव आयोग SSR 2027 का शेड्यूल जारी कर चुका है। ड्राफ्ट लिस्ट 12 नवंबर को आएगी और फाइनल लिस्ट 4 जनवरी 2027 को पब्लिश की जाएगी।
(इनपुट- भाषा)
ये भी पढ़ें- ‘वीआईपी को मार्क करो’, VIP वोटर ऐप और SSR को लेकर चुनाव आयोग ने दी सफाई, जानिए क्या-क्या कहा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय
Image Source : PTI
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान को याद किया। मुख्यमंत्री ने चेन्नई स्थित पुलिस स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस की सलामी गारद का निरीक्षण किया और पुलिस मुख्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया। इससे पहले सीएम विजय ने गांधी जयंती के मौके पर महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा वाली 'वेत्री पयनम' योजना के विस्तार की शुरुआत की थी।
7 पुलिसकर्मियों के परिवारों को 5.96 करोड़ रुपये की सहायता
समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु सरकार की वेतन पैकेज योजना के तहत सात पुलिसकर्मियों के परिजनों को कुल 5.96 करोड़ रुपये के व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा संबंधी स्वीकृति आदेश सौंपे। इनमें ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले छह पुलिसकर्मियों के परिवार और कोमा में चल रहे एक पुलिसकर्मी का मामला शामिल है।
आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, इस वर्ष देशभर में 154 पुलिसकर्मी और अधिकारी ड्यूटी के दौरान शहीद हुए, जिनमें तमिलनाडु पुलिस के छह जवान भी शामिल हैं।
इस अवसर पर गृह, निषेध एवं आबकारी विभाग के प्रधान सचिव ए. कार्तिक, पुलिस महानिदेशक महेश कुमार अग्रवाल, ग्रेटर चेन्नई के पुलिस आयुक्त ए. अमलराज सहित वरिष्ठ सरकारी एवं पुलिस अधिकारी, सेवानिवृत्त अधिकारी और शहीद पुलिसकर्मियों के परिजन उपस्थित रहे।
1959 में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को भी किया नमन
बाद में मुख्यमंत्री विजय ने सोशल मीडिया के माध्यम से लद्दाख सीमा पर वर्ष 1959 में देश की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों को भी श्रद्धांजलि दी। अपने संदेश में उन्होंने पुलिस बल के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिसकर्मी प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटनाओं, अपराधों और जनसुरक्षा से जुड़े विभिन्न खतरों के बीच साहस एवं सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाते हैं। मुख्यमंत्री ने आम लोगों से अमर शहीदों को नमन करने और पुलिस विभाग की 24 घंटे चलने वाली सेवा का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने पुलिस को राष्ट्र की सुरक्षा के लिए एक मजबूत ढाल बताया।
पुडुचेरी में भी शहीदों को श्रद्धांजलि
पड़ोसी केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, गृह मंत्री ए. नमस्सिवायम, सरकारी सचेतक ए.के.डी. अरुमुगम और पुलिस महानिदेशक शालिनी सिंह ने पुलिस स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें-
स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर महिलाओं के प्रति व्यवहार को लेकर तीखा हमला, बोलीं- "ओछी बातें करते हैं"
नीरज कुमार के डिस्चार्ज पर अनंत सिंह बोले- " पहले ही बोले 2 दिन में घूमकर आ जाएंगे", चुनाव पर दावा- "जनता का वोट है, हम जीतेंगे"
भारतीय वायुसेना दिखाएगी दमखम।
Image Source : PTI
भारतीय वायु सेना अपने 94वें स्थापना दिवस के अवसर पर वाराणसी में वास्तविक युद्ध परिस्थितियों से प्रेरित हवाई प्रदर्शन करने जा रही है। ‘विंग्स ओवर गंगा’ नाम से आयोजित यह एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को होगा। सामने आई जानकारी के अनुसार, 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले अंतिम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
12 एयरबेस से 100 विमानों का संचालन
भारतीय वायु सेना इस प्रदर्शन के लिए देश के 12 एयरबेस से 100 विमानों के संचालन कर रही है। इनमें 52 लड़ाकू विमान, 32 हेलीकॉप्टर और 15 परिवहन विमान शामिल बताए गए हैं। इस बड़े अभियान में भारतीय थल सेना, नौसेना और वायु सेना के बीच सटीक तालमेल देखने को मिलेगा। नौसेना का P-8I विमान मिराज-2000 के साथ भरेगा उड़ान/ नौसेना का P-8I समुद्री निगरानी विमान चेन्नई के पास अरक्कोनम से उड़ान भरेगा। इसके बाद ग्वालियर के ऊपर मिराज-2000 लड़ाकू विमानों के साथ इसका तालमेल होगा और फिर यह वाराणसी में होने वाले एयर शो में हिस्सा लेगा।
ये लड़ाकू विमान होंगे शामिल
भारतीय वायु सेना के इस प्रदर्शन का उद्देश्य केवल पारंपरिक फ्लाईपास्ट दिखाना नहीं, बल्कि भारतीय सशस्त्र बलों की क्षमता और युद्ध के लिए तैयारियों को प्रदर्शित करना है। ‘प्रचंड’ एरोहेड फॉर्मेशन में छह लड़ाकू विमान पहली बार एक साथ सार्वजनिक हवाई प्रदर्शन में पहली बार छह अलग-अलग अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमान एक साथ एरोहेड फॉर्मेशन में उड़ान भरेंगे। इसमें शामिल होंगे:
सुखोई-30 एमकेआई
राफेल
जगुआर
मिराज-2000
एलसीए तेजस
मिग-29
बताया गया है कि विमान वास्तविक हथियारों के साथ उड़ान भरेंगे। इनमें ऑपरेशन सिंदूर के दौरान इस्तेमाल किए गए कुछ हथियार भी शामिल होंगे। बता दें कि इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में भारत के बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई युद्धाभ्यास ‘तरंग शक्ति 2026’ का दूसरा संस्करण आयोजित किया गया था। इस अभ्यास में 40 से ज्यादा देशों की वायुसेनाओं ने हिस्सा लिया था।
आसमान में दिखेगी नकली हवाई लड़ाई
एयर शो में दो बनाम एक लड़ाकू मुकाबले का सिमुलेशन भी होगा। दो जगुआर विमान मालवीय पुल पर तेज गति से हमले का अभ्यास करते हुए दिखेंगे, जबकि ऊपर से एक सुखोई-30 एमकेआई उन्हें रोकने के लिए इंटरसेप्शन करेगा। इस प्रदर्शन के जरिए दर्शकों को हवाई युद्ध की रणनीति और लड़ाकू विमानों की परिचालन क्षमता की झलक मिलेगी।
इन्फ्रारेड कैमरे से रिकॉर्ड होगा सुखोई का करतब
प्रदर्शन के दौरान एक सुखोई-30 एमकेआई दर्शक दीर्घा के सामने तेज गति से वर्टिकल मैन्यूवर करेगा। वहीं, दूसरा सुखोई-30 एमकेआई लगभग 8,000 फीट की ऊंचाई से इन्फ्रारेड इमेजिंग पॉड की मदद से इस पूरे करतब को रिकॉर्ड करेगा। सूर्य किरण और सारंग टीम के साथ होगा समापन ।इस भव्य एयर शो का समापन भारतीय वायु सेना की प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम के शानदार हवाई करतबों के साथ होगा।
ये भी पढ़ें- कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? जो होंगे भारतीय वायुसेना के नए चीफ, ऑपरेशन सफेद सागर से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक का अनुभव
ब्रह्मोस SU-30 का पहला एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने, देखकर कांप उठेंगे पाकिस्तान और चीन
स्मृति ईरानी और राहुल गांधी
Image Source : PTI
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार धर्म, आस्था और सत्य की जीत का प्रतीक है। सत्य के मार्ग पर चलें और अपने स्वधर्म को पहचानें। राष्ट्र के प्रति समर्पण ही सबसे बड़ा कर्तव्य है। इसी समर्पण भाव के साथ अपने समाज की रक्षा करें और उसे संवारें। सभी से मेरी यही विनम्र प्रार्थना है।
वहीं, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) को लेकर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ज़ुबिन ईरानी ने कहा, "महिलाओं के प्रति राहुल गांधी का रवैया इस बात से स्पष्ट झलकता है कि उन्होंने वर्दी पहने एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ किस तरह का दुर्व्यवहार किया। अगर वह बार-बार ऐसी ओछी बातें करते हैं, तो आप महिलाओं से इस पर टिप्पणी क्यों मांगते हैं?"
ऐसे व्यक्ति को किनारे किया जाए- स्मृति ईरानी
उन्होंने आगे कहा, "हमारी एक सामाजिक जिम्मेदारी है, अगर राहुल गांधी महिलाओं के प्रति इतनी दकियानूसी सोच रखते हैं, तो यह हमारा कर्तव्य है कि ऐसे व्यक्ति को किनारे किया जाए। हमारे समाज में महिलाएं सशक्त हैं- चाहे वे BJP की सदस्य हों या RSS की स्वयंसेविकाएं और असल में, जब ऐसी ओछी और घटिया बातें कही जाती हैं, तो यह हर क्षेत्र की महिलाओं का अपमान है। ऐसा लगता है कि विपक्ष के नेता (LoP) राहुल गांधी सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह की सस्ती बयानबाजी का सहारा लेते हैं।"
दरअसल, राहुल गांधी ने बीत दिन 'एक्स' पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि आरएसएस पुरुषों का एक ऐसा ग्रुप है, जो संविधान के खिलाफ है और मानता है कि औरतें पुरुषों की प्रॉपर्टी है। राहुल गांधी का आरएसएस पर दिया ये बयान ऐसे समय आया, जब संघ प्रमुख मोहन भागवत ने वार्षिक विजयादशमी उत्सव को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने संबोधन में आगाह किया कि सत्ता परिवर्तन के आंदोलन मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं करते।
मोहन भागवत ने अपने संबोधन में कहा कि केवल रिजीम चेंज से परिस्थितियां नहीं बदलतीं। पहले भी ऐसा नहीं हुआ और आज भी ऐसा नहीं हो रहा है। मोहन भागवत के मुताबिक, सत्ता परिवर्तन के बावजूद अपने स्वार्थों को पूरा करने वाली ताकतें और उनके समर्थक अलग-अलग जगहों पर प्रभावी बने रहते हैं। मोहन भागवत ने आरोप लगाया कि दुनिया में कुछ ताकतें अपने स्वार्थों को पूरा करने के लिए काम करती हैं। उन्होंने कहा कि भारत का मजबूत होना ऐसी गतिविधियों के लिए चुनौती बन सकता है। इसी वजह से भारत को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि भारत, हिंदू समाज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को कमजोर करने और तोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें-
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस हाईवे पर भीषण हादसा, खड़ी ट्रक में घुसी इलेक्ट्रिक कार, बच्चे और महिला की दर्दनाक मौत
राष्ट्रपति के गांव बादामपहाड़ से पुरी के लिए सीधी ट्रेन को मंजूरी, झारखंड के यात्रियों को भी मिलेगा लाभ
मदरसे में पढ़ते छात्र
Image Source : REPORTER INPUT
उत्तराखंड के मदरसों में अब जुम्मे की छुट्टी नहीं होगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सबके लिए एक समान व्यवस्था है। इसी साल 1 जुलाई को उत्तराखंड में मदरसा शिक्षा को सम्पात कर दिया गया था। ऐसा करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना। अब सूबे की धामी सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लेते हुए शुक्रवार यानी जुम्मे को मदरसों में होने वाली छुट्टी को खत्म करते हुए रविवार के दिन एक समान अवकाश देने की घोषणा की है। इसको लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है तो मुस्लिम समाज से दो तरह के विचार सामने आ रहे हैं।
प्रदेश में सामान नागरिक संहिता है लागू- सीएम धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि सामान नागरिक संहिता प्रदेश में पहले से लागू है। ऐसे में सभी के लिए एक ही नियम कानून भी होनी चाहिए और ये बात शिक्षा पर भी लागू होती है। सीएम धामी ने कहा अब प्रदेश के सभी मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को ही छुट्टी होगी।
कांग्रेस ने कहा कि ये है सियासी संकट
जुम्मे की छुट्टी रद्द होने के साथ ही कांग्रेस ने इसे महज सियासी स्टंट बता डाला। कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता डॉक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा कि सरकार के पास मस्जिद, मदरसा, मजार के अलावा कुछ नहीं बचा है। मदरसों में शुक्रवार की छुट्टी विशेष नमाज की वजह से दी जाती थी। प्रदेश में मदरसा व्यवस्था खत्म तो कर दी गई लेकिन बाकी बचे मदरसों का क्या हाल है। ये कोई नहीं देखने वाला है। वहीं, मुस्लिम समाज से जुड़े कुछ लोगों  ने भी इस फैसले पर आपत्ति जताई।
मदरसा के शिक्षकों ने फैसला का किया स्वागत
इस आदेश पर देहरादून के शिक्षकों का सकारात्मक बयान सामने आया है। इमदाद उल उलूम की क्वार्डिनेटर शमा खान ने इस फैसले का स्वागत किया है। मदरसों के कुछ शिक्षकों ने कहा कि सरकार के आदेश का पालन किया जाएगा। साथ ही कहा कि अगर जुम्मे (शुक्रवार) के दिन हॉफ डे छुट्टी मिल जाता, तो नमाज पढ़ने में सहूलियत होती।
हिमांशु कुशवाहा की रिपोर्ट
ये भी पढ़ें:
'आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले', दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो
Image Source : PTI
अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के साथ अपने देश के संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान या दुनिया के किसी भी अन्य देश के साथ अमेरिका के रिश्ते भारत के साथ उसके संबंधों की कीमत पर नहीं होंगे। रुबियो ने यह बात वाशिंगटन और इस्लामाबाद के बीच बढ़ते संपर्कों को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में कही। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को किसी दूसरे देश के साथ रिश्तों के मुकाबले के तौर पर नहीं देखता।
मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां उस दौर से काफी अलग
'द इंडियन एक्सप्रेस' को बुधवार को दिए एक इंटरव्यू में रुबियो से पूछा गया कि क्या अमेरिका और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संबंध 1970 के दशक की स्थिति की याद दिलाते हैं, जब तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हेनरी किसिंजर पर पाकिस्तान की ओर झुकाव रखने के आरोप लगे थे। इस पर रुबियो ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियां उस दौर से काफी अलग हैं और आज की दुनिया को 1970 के दशक के नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए।
रुबियो ने बताया इसे अमेरिकी विदेश नीति का हिस्सा
रुबियो ने कहा कि पाकिस्तान उन देशों में शामिल है, जिनके साथ अमेरिका के संबंध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इन संबंधों का इस्तेमाल संभावित संघर्षों को रोकने और तनाव कम करने के लिए किया जा सकता है। उनके मुताबिक, अलग-अलग देशों के साथ संबंधों में संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह अमेरिकी विदेश नीति का हिस्सा होना चाहिए।
भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर भी दिया अपडेट
भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर रुबियो ने कहा कि दोनों देश डील को अंतिम रूप देने के काफी करीब हैं। कुछ मुद्दों पर अभी काम बाकी है। उन्होंने भारत के साथ व्यापार समझौते को लेकर अमेरिकी प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।
जयशंकर के साथ रुबियो की बैठक
रुबियो तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर भारत आए हैं। मंगलवार को मुंबई में उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ बैठक की। इस दौरान दोनों देशों ने व्यापार, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और लोगों के बीच संपर्क सहित द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। रुबियो ने भारत से ऊर्जा व्यापार बढ़ाने और अमेरिकी तकनीक एवं रक्षा प्रणालियों की खरीद बढ़ाने की अपील भी की। जयशंकर ने बैठक के बाद कहा कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका संबंधों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार साझा किए।
ये भी पढ़ें:
'आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले', दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट
इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा।
Image Source : INDIA TV
RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने विजयादशमी रैली में उन लोगों को चेतावनी दी जो भारत में रिजीम चेंज की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत में लोकतंत्र मजबूत है, यहां न पहले कभी रिजीम चेंज हुआ, न भविष्य में कभी ऐसा होगा। भागवत ने कहा कि जो लोग रिजीम चेंज की साजिश को नहीं समझते, उन्हें फ्रांस, इटली और अल्बानिया जैसे यूरोपियन देशों की हालत देख लेनी चाहिए, भारत में भी रिजीम चेंज के नाम पर ऐसी ही अराजकता फैलाने की कोशिश हो रही है।
मोहन भागवत के संबोधन से एक बात तो साफ़ है, मोदी विरोधी जो प्रोटेस्ट कर रहे हैं, उसको लेकर RSS और BJP दोनों की राय एक है। भागवत ने भी प्रशांत भूषण के 'regime change' और नेहा बोरा के बांग्लादेश जैसे आंदोलन की कॉल को अच्छी तरह धोया। मोहन भागवत भी clear हैं कि चुनाव आयोग तो बहाना है, विरोधी दलों का निशाना तो मोदी को हटाना है।
मोहन भागवत की एक और बात मोदी के विरोधियों को काफी चुभेगी। उन्होंने कहा, RSS ने इस साल देशभर में 10 करोड़ परिवारों से जनसंपर्क किया, युवा सम्मेलन किए, 39 लाख से ज़्यादा नौजवानों से सीधा संपर्क किया।
मोदी के विरोध में जितने राजनीतिक दल हैं, जितने वामपंथी संगठन हैं, जितने तथकथित civil society के लोग इकट्ठा हुए हैं, इन सबको मिलाकर भी उनके पास इतनी ताक़त नहीं है कि RSS के संपर्क अभियान का 1% भी direct contact कर सकें।
नशा मुक्ति : क्या पंजाब की जनता अमित शाह का साथ देगी?
गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में उन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की जिनकी हत्या नशे के खिलाफ आवाज उठाने की वजह से कर दी गई थी। अमित शाह गुरदासपुर, संगरूर और मानसा गए। अमित शाह ने मानसा में परविंदर के परिवार को भरोसा दिया कि CBI की टीम बुधवार को मानसा पहुंचेगी और 120 दिन में जांच पूरी कर अपनी रिपोर्ट देगी। सीएम भगवंत मान के इस्तीफे की मांग पर अमित शाह ने कहा कि इसका फैसला जनता करेगी।
अमित शाह ने पंजाब में नशे के ख़िलाफ़ लड़ाई को चुनाव का मुख्य मुद्दा बना दिया है। पहले उन्होंने पंजाब को नशामुक्त कराने की deadline 31 दिसंबर 2029 दी। फिर नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने पर जिन लोगों ने अपनी जान दे दी, उनके परिवार वालों से मिलकर भगवंत मान को मुश्किल में डाल दिया।
नशे के ख़िलाफ़ एक्शन में राष्ट्रीय स्तर पर अमित शाह का रिकॉर्ड काफी अच्छा है। गुजरात और महाराष्ट्र के ports से 20 हजार करोड़ रुपये की drugs ज़ब्त की गई। NDPS के तहत देशभर में 929 नशे के अपराधी गिरफ़्तार हुए।
आम आदमी पार्टी की मुसीबत ये है कि नशे के मामले में BJP के साथ-साथ अकाली दल और कांग्रेस भी पंजाब सरकार को घेरे हुए है। इस चक्रव्यूह से निकलना भगवंत मान के लिए मुश्किल होगा।
देखें: ‘आज की बात, रजत शर्मा के साथ’ 20 अक्टूबर, 2026 का पूरा एपिसोड
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी
Image Source : ANI/ I&PR DEPT, TELANGANA
हैदराबाद: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ड्यूटी के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के लिए दो करोड़ के मुआवजे का ऐलान किया है। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह ऐलान किया। वहीं मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने ऐलान किया कि पुलिस डिपार्टमेंट में सभी खाली पदों पर 2028 तक भर्तियां कर दी जाएंगी।
कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने होमगार्ड के लिए अनुग्रह राशि (एक्स-ग्रेशिया) को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की भी घोषणा की। बता दें कि सीएम रेवंत रेड्डी हैदराबाद के गोशामहल पुलिस स्टेडियम में पुलिस शहीद स्मारक पर पुलिस स्मृति दिवस समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने परेड की सलामी भी ली।
सीएम ने हेड कांस्टेबल और ASI के लिए एक्स-ग्रेसिया रकम 45 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है; सब-इंस्पेक्टर के लिए रकम ₹45 लाख से बढ़ाकर ₹1.25 करोड़ और इंस्पेक्टर के लिए ₹50 लाख से बढ़ाकर ₹1.25 करोड़ कर दी गई है। DSP और एडिशनल SP रैंक के अधिकारियों के लिए यह 1.50 करोड़ रुपये थी। SP और IPS अधिकारियों का मुआवज़ा 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2 करोड़ रुपये कर दिया गया। सीएम ने कहा, "बढ़ा हुआ मुआवज़ा सिर्फ़ पैसे की मदद नहीं है। यह पुलिस शहीदों के परिवारों के प्रति सरकार की तरफ़ से सम्मान है।
110 DSP पदों पर भर्ती
मुख्यमंत्री ने डीएसपी के पदों पर बहाली का जिक्र करते हुए कहा कि तेलंगाना के इतिहास में 110 DSP पदों पर भर्ती एक अभूतपूर्व कदम है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं और बच्चों से जुड़े मामलों में अधिक संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और न्याय दिलाने में देरी से बचने की अपील की।
युवाओं को नशे से दूर रखना जरूरी
सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा कि पुलिस युवाओं को ड्रग्स लत से बचाने के लिए प्रभावी कदम उठाए। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि तेलंगाना के कांग्रेस मुख्यमंत्री रेवन्त रेड्डी हाल में उस वक्त चर्चा में आए थे जब असदुद्दीन ओवैसी ने सार्वजनिक तौर पर उनकी जमकर तारीफ की। उनके बदले सुर के बदले में रेवन्त रेड्डी ने भी ओवैसी ब्रदर्स को सबसे बड़ा देशभक्त बता दिया। असल में असदुद्दीन ओवैसी और रेवंत रेड्डी एक ही मंच पर थे और ये मौका था हैदराबाद में एक फ्लाईओवर के उद्घाटन का। मंच पर कांग्रेस के दूसरे नेता भी थे। इसी प्रोग्राम में ओवैसी ने कहा कि ये सही है कि वो कांग्रेस का विरोध करते हैं...लेकिन ये भी सही है कि वो रेवन्त रेड्डी को विजनरी लीडर मानते हैं।
ये भी पढ़ें:
तेलंगाना में डांडिया कार्यक्रम के दौरान हादसा, लाइटिंग के लिए लगा आर्च गिरने से एक छात्रा की मौत, 12 घायल
अमित शाह, गृह मंत्री
Image Source : ANI
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। साथी उन्होंने आंतरिक सुरक्षा में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के योगदान की सराहना की।
गृह मंत्री शाह ने कहा कि राष्ट्रीय पुलिस स्मारक देशभर के नागरिकों के लिए श्रद्धांजलि देने का महत्वपूर्ण स्थल बन गया है। यहां देश के 36,852 शहीद पुलिसकर्मियों को नमन किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस साल शहीदों की लिस्ट में 154 और पुलिसकर्मियों के नाम जोड़े गए हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक महेश ने कार्यक्रम के दौरान इन शहीदों के नाम पढ़े।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2018 में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का उद्घाटन किया था। इसका उद्देश्य देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देना और आने वाली पीढ़ियों को उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
पुलिस की सेवा बेहद कठिन
कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, "मैं देश की जनता को कहना चाहता हूं कि सरकार की सभी प्रकार की सेवाओं में अगर कोई कठिन से कठिन सेवा है तो वो पुलिस की सेवा है। देश के हर नागरिक के लिए हर त्योहार होता है। मगर पुलिसकर्मी के लिए कोई त्योहार नहीं होता है। जिस दिन हम सभी अपने परिवार के साथ त्योहार मनाते हैं, उस दिन हमारा यह जवान मौके पर खड़ा होकर आंतरिक सुरक्षा की चिंता करता है, ट्रैफिक की चिंता करता है, लोगों की सलामती की चिंता करता है। अपने जीवन के स्वर्ण काल को अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र को समर्पित करना बहुत बड़ी सेवा है।"
सीएपीएफ जवानों का जताया आभार
गृह मंत्री ने बॉर्डर पर और पूरे देश में तैनात CAPF (सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज) के जवानों का भी आभार जताया, और अंदरूनी सुरक्षा बनाए रखने, चुनाव कराने और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को आसानी से चलाने में उनकी भूमिका पर ज़ोर दिया। अमित शाह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का ज़िक्र किया। उन्होंने बंगाल जैसे राज्य में बिना किसी नुकसान के चुनाव कराने के लिए CAPF जवानों की तारीफ़ की, जहां हर चुनाव में सैकड़ों लोग अपनी जान गंवा देते हैं।
अमित शाह ने बंगाल चुनाव का किया जिक्र
उन्होंने कहा, “बंगाल में हाल के चुनावों को ही देख लीजिए। देश ने UP और बिहार जैसे राज्यों में चुनाव से जुड़ी हिंसा को खत्म कर दिया था, लेकिन बंगाल में ऐसी हिंसा हमेशा से होती रही है, और हर चुनाव में सैकड़ों लोगों की जान जाती रही है। मैं CAPF के सभी जवानों की दिल से तारीफ करना चाहता हूं; उन्होंने बिना किसी जान के बंगाल विधानसभा चुनाव कराने में बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है, जिससे एक नया बेंचमार्क सेट हुआ है। अब यह बात सब मान रहे हैं कि पूरा देश चुनाव से जुड़ी हिंसा से मुक्त हो गया है।”
बता दें कि इससे पहले मंगलवार को लुधियाना में गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब ड्रग्स मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, "पंजाब की स्थिति बहुत ही खराब है। पंजाब की AAP सरकार को शर्म आनी चाहिए। मैं चिट्टा (ड्रग्स) से परेशान लोगों से मिला। पंजाब की स्थिति जानकर दुख हुआ।" शाह ने साफ कहा, "2029 तक पंजाब को नशा मुक्त कर देंगे। पंजाब के हर जिले में नशा माफिया है। ड्रग्स माफिया को पाताल से ढूंढकर निकालेंगे।" (ANI)
ये भी पढ़ें:
अमित शाह पहुंचे पंजाब, नशे के खिलाफ लड़ाई में जान गंवाने वालों के परिजनों से की मुलाकात
इलाहाबाद हाई कोर्ट
Image Source : PTI
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में एक सिंगल जज के आदेश को बरकरार रखा, जिसमें NEET के जरिए MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एलिजिबल बुजुर्गों (Senior Citizens) के लिए 1% आरक्षण या स्पेशल कोटा की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया गया था। जस्टिस राजन रॉय और जस्टिस मंजीव शुक्ला की बेंच ने अशोक बहार की स्पेशल अपील का निपटारा करते हुए कहा कि प्रस्तावित आरक्षण पर संबंधित लेजिस्लेचर या संबंधित सरकार को विचार करना चाहिए।
प्रस्तावित आरक्षण के लिए कोई प्रोविजन नहीं
बेंच ने कहा कि अभी प्रस्तावित आरक्षण के लिए कोई प्रोविजन नहीं है और पिटीशनर के रिप्रेजेंटेशन में ऐसा कोई लागू करने लायक अधिकार शामिल नहीं था, जिसके लिए रिट ऑफ मैंडेमस की जरूरत हो। कोर्ट ने कहा, " MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के मामले में एलिजिबल बुजुर्गों के लिए आरक्षण की मांग करने वाला रिप्रेजेंटेशन ऐसे किसी भी अधिकार पर आधारित नहीं है। "
अशोक बहार ने हाई कोर्ट में दी थी अर्जी
लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, अशोक बहार ने हाई कोर्ट में अर्जी देकर अधिकारियों को उनके रिप्रेजेंटेशन पर विचार करने और NEET के जरिए MBBS और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए एलिजिबल सीनियर सिटिजन्स के लिए 1% रिजर्वेशन या स्पेशल कोटा देने पर सही पॉलिसी फैसला लेने का निर्देश देने की मांग की थी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश देने की मांग की थी कि वे 23 जून, 2026 की उनकी पेंडिंग रिप्रेजेंटेशन पर एक तय समय में एक तर्कपूर्ण और बोलने वाला ऑर्डर पास करके फैसला करें।
सिंगल जज ने पहले रिट पिटीशन को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि मामला पॉलिसी से जुड़ा है। पिटीशनर की मांगी गई रिट ऑफ मैंडेमस जारी करने से मना कर दिया था। उस ऑर्डर को चुनौती देते हुए, बहार ने मौजूदा इंट्रा-कोर्ट अपील की।
NTA सिर्फ एग्जामिन करने वाली बॉडी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के वकील ने डिवीजन बेंच के सामने कहा कि NTA सिर्फ एग्जामिन करने वाली बॉडी है और MBBS कोर्स में एडमिशन के लिए मौजूदा कानूनों और पॉलिसी के हिसाब से चलती है। बेंच को बताया गया कि अभी तक, अपील करने वाले ने जैसा मांगा है, वैसा कोई प्रोविजन मौजूद नहीं है। यह मामला वैसे भी संबंधित लेजिस्लेचर या सरकार के दायरे में आता है। बेंच ने अपने ऑर्डर में आगे कहा कि पिटीशनर का रिप्रेजेंटेशन कोई कानूनी रिप्रेजेंटेशन नहीं था, बल्कि इसे मैंडेमस मांगने वाली रिट पिटीशन को बनाए रखने के लिए जरूरी शर्तों को पूरा करने के लिए पेश किया गया था।
बेंच ने कहा, " इसलिए, हमारी राय है कि अपील करने वाला इस मामले को एग्जीक्यूटिव या लेजिस्लेचर के पास ले जा सकता है, जैसा भी मामला हो, लेकिन मामले के फैक्ट्स और हालात को देखते हुए, मैंडेमस जारी करने का कोई सवाल ही नहीं उठता। "
कोर्ट ने यह भी कहा कि इन कोर्स में एडमिशन के लिए एज लिमिट एग्जीक्यूटिव या लेजिस्लेचर को तय करनी चाहिए या नहीं, यह उन्हें तय करना है, जब तक कि पहले से कोई तय न हो। सिंगल जज के फैसले में कोई गलती न पाते हुए, डिवीजन बेंच ने अपील खारिज कर दी।
ये भी पढ़ें:
'आशुतोष और सौरव ही लेते थे आंदोलन से जुड़े फैसले', दिपके की अपील- दिवाली तक CJP नहीं करेगी प्रोटेस्ट
टाइगर श्रॉफ अटैक केस में गिरफ्तार आरोपी
Image Source : REPORTER
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की साजिश की जांच मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली तक पहुंच गई। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस हमले से संबंधित चार लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने कुणाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार कर मुंबई पुलिस को सौंप दिया है। इन लोगों पर आरोप है कि इन्होंने उन हथियारों का इंतजाम करने और उन्हें पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई, जिनका इस्तेमाल टाइगर श्रॉफ पर हमला करने के लिए तीनों हमलावरों ने किया था।
कौन हैं राधा और बबीता
जानकारी के मुताबिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़ी थीं राधा और बबीता। दोनों लड़कियां गैंग के लिए कूरियर का काम करती थीं। राधा और बबीता यूपी की रहने वाली हैं और इन्होंने ही मुंबई के दादर में गैंग के हैंडलर्स को हथियारों की बड़ी खेप सौंपी थी। आरोप है कि कुणाल और सुमित ने हथियारों का इंतजाम किया था, जबकि राधा और बबीता मुंबई के दादर जाकर उन हथियारों को तीन लोगों को सौंप दिया था। मुंबई पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली है। स्पेशल सेल की एनडीआर टीम ने आज चार आरोपियों कुनाल, सुमित, राधा और बबीता को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।
आरोपियों को BNSS की धारा 35(1)(b) के तहत कलंदरा के जरिए अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी, मुंबई ने आरोपियों से हिरासत में पूछताछ और औपचारिक गिरफ्तारी की अनुमति मांगी। अदालत ने इसकी मंजूरी दे दी। बाद में मुंबई पुलिस ने आरोपियों की तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मांगी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया।
टाइगर श्रॉफ पर रविवार को हुआ था हमला
अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ रविवार शाम मुंबई के जुहू में फुटबॉल खेलने गए थे। जब उनकी बीएमडब्ल्यू कार गेट पर जमा प्रशंसकों के बीच से गुजर रही थी, तभी दो लोगों ने सामने से गाड़ी पर फायरिंग कर दी। उन्होंने 6-7 राउंड गोलियां चलाईं। हमलावरों में से एक अभिनेता के बिल्कुल करीब था और सीधे उन पर निशाना साध रहा था। किस्मत से, जब उसने ट्रिगर दबाया तो उसकी बंदूक जाम हो गई, जिससे टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। इस हमले में अभिनेता का ड्राइवर और वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए।
तीन शूटर राजस्थान से हुए थे गिरफ्तार
इससे पहले इस हफ्ते, हमलावरों, बिहार के ऋतिक उर्फ ​​रोशन (22), और हरियाणा के रेहान (18) व फूल सिंह (18) को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया गया था। वे नेपाल भागने की फिराक में थे। बताया जा रहा है कि इन तीनों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई गैंग से है। इस गैंग ने अभिनेता पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली है। माना जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ की एक खास अभिनेता से करीबी के कारण निशाना बनाया गया।
ये भी पढ़ें:
लॉरेंस बिश्नोई गैंग दाऊद की 'डी-कंपनी' से जुड़ा अंडरवर्ल्ड मॉडल है? खौफ का दूसरा नाम, कैसे करता है काम
अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका
Image Source : PTI
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक और संयोजक अभिजीत दिपके ने कहा है कि पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास ही आंदोलन से जुड़े बड़े फैसले लेते थे। उन्होंने कहा कि वह दोनों के निर्देशों का पालन करते थे। दशहरा के मौके पर जारी 16 मिनट के वीडियो संदेश में दिपके ने कहा कि सौरव और आशुतोष भाई जैसे हैं। उन्होंने ही आंदोलन को आगे बढ़ाया।
दिवाली तक CJP की ओर से प्रोटेस्ट नहीं
दिपके ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में उन्होंने कहा कि दिवाली तक CJP की ओर से कोई प्रदर्शन आयोजित करने की योजना नहीं है। उन्होंने पार्टी के समर्थकों, जिन्हें 'कॉकरोच' कहा जाता है, उनसे ब्रेक लेने और अपने परिवार के साथ समय बिताने की अपील की है।
दिपके ने सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दिपके ने कहा कि बीते 10-12 दिनों में आंदोलन से जुड़े लोगों और उनके परिवारों ने काफी मुश्किलों का सामना किया है। ऐसे में त्योहार के मौके पर कुछ समय अपनों के साथ बिताना जरूरी है। साथ ही दिपके ने एक वीडियो में न्यायिक हिरासत में लिए गए CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की तारीफ की है और उन्हें खुद से काबिल बताया है।
सौरव और आशुतोष का मामला पहुंचा हाईकोर्ट
इसके अलावा CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका न्यायिक हिरासत में भेजने के SEM कोर्ट के आदेश के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट पहुंच गए हैं। मजिस्ट्रेट के उस आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी है, जिसमें उनकी हिरासत 21 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई थी। सौरव दास और आशुतोष रांका ने दिल्ली हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की है।
क्राइम ब्रांच को भी सौंपा गया मामला
बता दें कि 13 अक्टूबर को आशुतोष रांका और सौरव दास के कनॉट प्लेस और जंतर-मंतर जाने के बाद दो मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कनॉट प्लेस वाला मामला अब क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। जंतर-मंतर से जुड़ा दूसरा मामला भी ट्रांसफर कर दिया गया है। दोनों की रिहाई के लिए कॉकरोच जनता पार्टी की लीगल टीम लगातार प्रयास कर रही है।
ये भी पढ़ें:
अब दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका, न्यायिक हिरासत के खिलाफ तत्काल सुनवाई की मांग
बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठे लोग
Image Source : PTI/FILE
नई दिल्लीः देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। एक ओर जहां जम्मू-कश्मीर और हिमाचल में बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड का असर दिखने लगा है, वहीं दक्षिण भारत के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं चलने की संभावना है।
यहां पर भारी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे तमिलनाडु तट पर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके चलते 26 अक्टूबर तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश जारी रहने के आसार हैं। इसके अलावा 21 से 26 अक्टूबर के बीच दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, केरल, यनम, रायलसीमा और माहे में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान इन राज्यों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
तमिलनाडु में बारिश का येलो अलर्ट
मौसम एजेंसी ने 23 अक्टूबर तक चेन्नई, तिरुवल्लूर, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, कुड्डालोर और तिरुचि समेत तमिलनाडु के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ हिस्सों में गरज के साथ बारिश, बिजली गिरने और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। कुछ जगहों पर 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
यहां पर नहीं होगी बारिश
उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के लिए मौसम का पूर्वानुमान आईएमडी ने सप्ताह के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत में कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि का अनुमान नहीं लगाया है। पूर्वोत्तर क्षेत्र के ज़्यादातर हिस्सों में 21 अक्टूबर को मौसम ज़्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर के सभी आठ राज्यों असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिज़ोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में मौसम सूखा रहने की संभावना है। अगले पांच दिनों में ज़्यादा से ज़्यादा तापमान सामान्य से 2–4 डिग्री सेल्सियस ज़्यादा रहने की संभावना है, जबकि कम से कम तापमान सामान्य के आस-पास रहने की उम्मीद है।
यहां पर दिखने लगा ठंड का असर
यूपी, बिहार, हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह शाम ठंड का एहसास होने लगा है। दिल्ली-एनसीआर में भी सुबह-शाम हल्की ठंड का असर दिखने लगा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पहाड़ी राज्यों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
ये भी पढ़ेंः  "आंखों में आंसू डर की वजह से नहीं", CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास को याद कर भावुक हुए दिपके
अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से की मुलाकात
Image Source : X@DRSJAISHANKAR
मुंबई: अमेरिकी के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को शक्तिशाली और प्रभावशाली राष्ट्र बताया है। गौरतलब है कि अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस वक्त मुंबई में हैं। तीन महीने में वो दूसरी बार भारत के दौरे पर आए हैं। आज मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की।
इसके बाद मार्को रुबियो ने बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील फाइनल फेज में है। बहुत जल्द इसको पूरा कर लिया जाएगा और इसकी घोषणा कर दी जाएगी। मार्को रुबियो ने बताया कि कुछ मुद्दों पर सहमति बनना बाकी है लेकिन इसको लेकर पॉजिटिव बातचीत हुई है। रुबियो  ने आज साफ साफ कहा कि दोनों देशों के बीच कुछ मुद्दों पर मतभेद हो सकते हैं लेकिन उससे दोनों देशों के रिश्तों और ट्रेड डील पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।
मार्को रुबियो ने क्या कहा?
मार्को रुबियो ने साफ कहा कि जहां तक ट्रेड डील की बात है, तो ये साफ हो जाना चाहिए कि अमेरिका का स्टेट डिपार्टमेंट ट्रेड डील पर बातचीत नहीं करता है लेकिन जो कुछ भी हो रहा है, उसमें वो पूरी तरह शामिल है। दोनों देश समझौते के बहुत करीब पहुंच चुके हैं। जल्दी ही इसे अंतिम रूप दे दिया जाएगा और बहुत जल्द कोई अच्छी खबर सामने आएगी।
इसके बाद मार्को रुबियो ने भारत को एक "रिफाइनिंग सुपरपावर" बताया, रिलायंस इंडस्ट्रीज की जमकर तारीफ की और कहा कि एनर्जी डिमांड्स को पूरा करने में भारत की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। असल में कल मार्को रूबियो गुजरात के जामनगर जाएंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की रिफाइनरी का दौरा करेंगे। ये रिफाइनरीज दुनिया का सबसे बड़ा सिंगल-लोकेशन रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स हैं। आज अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा कि वाशिंगटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ वेनेजुएला के कच्चे तेल की और अधिक रिफाइनिंग करने पर चर्चा करेगा।
मार्को रूबियो ने कहा कि अमेरिकी डेलीगेशन वेनेजुएला में ऑयल प्रोडक्शन के बारे में रिलायंस के साथ चर्चा करेगा। भारत को अलग-अलग जगहों से तेल खरीदने का अनुभव है इसलिए भारत के साथ मिलकर ऑयल रिफाइन करने की दिशा में बातचीत की जाएगी। ये दोनों देशों के लिए समझदारी वाला कदम होगा।
आज यूएई के काउंटर पार्ट से भी हुई जयशंकर की मुलाकात
विदेश मंत्री एस जयशंकर की मुलाकात आज यूएई के काउंटर पार्ट से भी हुई। यूएई के विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान भी मुंबई पहुंचे हुए हैं। आज दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संकट पर बात हुई।
जयशंकर ने गल्फ रीजन में शांति स्थापित करने के भारत के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने UAE का आभार भी जताया कि वो वहां रह रहे भारतीयों की सुरक्षा का ध्यान रख रहा है। खासकर हालही में हुए हूती हमलों के बाद बढ़ते तनाव के बीच।
जयशंकर ने कहा कि गल्फ रीजन में जो हालात बने हैं, वो चिंता की बात है। भारत की कोशिश होगी कि वो यूईए के साथ मिलकर समाधान का रास्ता तलाशे।
जयशंकर ने क्या कहा?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि गल्फ रीजन में जो हालात बने हुए हैं, वो चिंता की बात है। भारत और UAE मिलकर काम करना जारी रखेंगे। बातचीत और कूटनीति को बढ़ावा दिया जाएगा, साथ ही बिना रुकावट ट्रेड, एनर्जी और फर्टिलाइजर्स के मूवमेंट को जारी रखेंगे।
हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि पुतिन ने चीन और अमेरिका पर युद्ध खत्म करने की जिम्मेदारी डाली है।
ये भी पढ़ें-
अमेरिका के हर बच्चे को SpaceX का 1 शेयर देंगे इलॉन मस्क, आगे और भी बड़े ऐलान होने की संभावनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा कार्यक्रम में भाग लिया।
Image Source : X (@RASHTRAPATIBHVN)
देशभर में मंगलवार को दशहरे की धूम है। देश के अलग-अलग शहरों में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण दहन के भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। देशभर में विजयादशमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में दशहरा महोत्सव में भाग लिया। राष्ट्रपति मुर्मू ने श्री राम लीला कमिटी मैदान में दशहरा समारोह में रावण के पुतले पर प्रतीकात्मक तीर चलाकर रावण दहन किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रभु श्रीराम धर्म, सत्य और नैतिक आचरण के आदर्श स्वरूप हैं।
दशहरा धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक- राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- "दशहरा के त्योहार पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई देती हूं। दशहरा का यह त्योहार अधर्म और अन्याय पर धर्म और न्याय की जीत का प्रतीक है। भगवान श्री राम को धर्म और नैतिक आचरण की साक्षात प्रतिमूर्ति माना जाता है। दशहरा के अवसर पर, देश-विदेश में कई जगहों पर आयोजित होने वाली 'रामलीला' के माध्यम से, लोगों को भगवान राम की कथा में निहित महान आदर्शों की याद दिलाई जाती है।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- "प्रकृति के सम्मान की हमारी महान भारतीय परंपरा हमारे संविधान में भी झलकती है। संविधान में बताए गए नागरिकों के मूल कर्तव्यों में नदियों, झीलों, वनों और वन्यजीवों की रक्षा और संरक्षण शामिल है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी होती है कि आज का भारत, भगवान राम की कथा में दर्शाए गए समानता और समावेशिता के आदर्शों के अनुरूप आगे बढ़ रहा है।" बता दें कि मंगलवार को पीएम मोदी ने भी पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि हमें मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा और उन्हें साथ मिलकर हराना होगा।
CM रेखा भी रहीं मौजूद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ इस कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी मौजूद रहीं। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- "माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में द्वारका श्री रामलीला द्वारा आयोजित विजयदशमी महोत्सव में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रभु श्रीराम के हाथों रावण का वध अधर्म, अत्याचार और अहंकार के अंत का शाश्वत उद्घोष है। जब-जब अधर्म ने मर्यादा को चुनौती दी है, तब-तब धर्म की शक्ति ने उसका विनाश किया है। विजयदशमी का यह पावन पर्व हमें प्रभु श्रीराम के आदर्शों पर चलते हुए अधर्म और अन्याय के विरुद्ध अडिग रहने की प्रेरणा देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की कृपा समस्त दिल्लीवासियों पर बनी रहे। उनके आशीर्वाद से हर घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो तथा सभी को धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की शक्ति मिले। जय श्रीराम! जय-जय सियाराम।"
ये भी पढ़ें- "देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित नहीं है तो कोई सुरक्षित नहीं", विजयादशमी के मौके पर बोले CM योगी
शोरूम की बैरिकेडिंग तोड़ बाइक से टकराई नई कार
Image Source : REPORTER
कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के सागर कस्बे में आयुध पूजा के दिन नई कार की डिलीवरी के दौरान बड़ा हादसा हो गया। मारुति कार शोरूम से बाहर निकलते समय कार अचानक बेकाबू हो गई और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए सड़क पर पहुंच गई। इसी दौरान कार ने वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और पीछे बैठा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राहक आयुध पूजा के अवसर पर नई कार खरीदने शोरूम पहुंचे थे। कार की पूजा करने के बाद शोरूम कर्मचारियों ने उन्हें गाड़ी सौंप दी। लेकिन शोरूम से बाहर निकलते ही चालक का कार पर से नियंत्रण हट गया। कार अचानक तेज रफ्तार से आगे बढ़ी और शोरूम के सामने लगी बैरिकेडिंग को तोड़कर सड़क पर जा पहुंची।
बाइक के परखच्चे उड़े, 2 लोग घायल
सड़क पर पहुंचते ही बेकाबू कार की एक मोटरसाइकिल से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक पर सवार दोनों लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और शोरूम कर्मचारियों ने तुरंत घायलों की मदद की और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों घायलों का इलाज अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट (ICU) में चल रहा है। यह पूरी घटना शोरूम के पास लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रह है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, CCTV में कैद
इससे पहले, ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में कटक-पुरी बाइपास पर 12 अक्टूबर की सुबह हुई घटना ने गंभीर रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, केशुरा इलाके में कार से लोगों को टक्कर मारने की घटना सामने आई थी। शुरुआत में इसे महज एक दुर्घटना माना गया लेकिन कुछ देर बाद पता चला कि यह महज सड़क हादसा नहीं, बल्कि लोगों की जान लेने की कोशिश थी। इस मामले में आरोपी चालक सौम्य रंजन रथ को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
पुलिस के मुताबिक, 12 अक्टूबर सुबह करीब 7:30 बजे शिकायतकर्ता रतिकांत सिंह अपनी पत्नी अन्नपूर्णा सिंह के साथ मोटरसाइकिल से हंसपाल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पुरी बाइपास पर एसआर वैली चौक के पास एक टाटा नेक्सॉन कार ने सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति को टक्कर मार दी और केशुरा चौक की ओर तेजी से निकल गई। पहली घटना के बाद रतिकांत सिंह, उनकी पत्नी और अन्य लोग घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर रहे थे। तभी वही कार केशुरा की ओर से गलत दिशा में तेज रफ्तार से आई और जानबूझकर वहां मौजूद लोगों को टक्कर मार दी। इस घटना में तीन लोग घायल हुए और 7 मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुईं। घायलों को इलाज के लिए भुवनेश्वर के कैपिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ये भी पढ़ें-
लद्दाख को मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 2027 से शुरू होगी पढ़ाई; 103 पदों पर भर्ती को मंजूरी
पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग, युवक को मारी गोली
संजय राउत ने किया भारत में रिजिम चेंज का दावा।
Image Source : PTI
विपक्ष के नेताओं की द्वारा भारत में रिजिम चेंज (सत्ता परिवर्तन) को लेकर दिए जा रहे बयानों से देश की राजनीति गरमा गई है। इसी क्रम में अब उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के नेता और सांसद संजय राउत ने भी अब देश की मौजूदा सरकार और शासन व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए ‘रिजीम चेंज’ यानी सत्ता परिवर्तन की बात कही। संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी अभी विदेश में हैं और उनके वियतनाम से लौटने पर रिजीम चेंज होगा।
मोहन भागवत पर भी बोले संजय राउत
सांसद संजय राउत ने विजयादशमी के अवसर पर RSS के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिए गए बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। संजय राउत ने कहा कि मोहन भागवत जो कह रहे हैं, वही बात हम भी कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बदलकर बीजेपी की सरकार सत्ता में आई, लेकिन अब लोग इस सरकार से परेशान हैं। राउत ने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार को बदलना गलती थी और यही बात मोहन भागवत भी कह रहे हैं। बता दें कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को विजयादशमी पर संबोधन में कहा है कि रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी, ऐसा कभी नहीं हुआ।
संजय राउत ने दिया यूरोप का उदाहरण
संजय राउत ने अपनी बात रखते हुए यूरोप और दूसरे देशों का उदाहरण भी दे दिया। संजय राउत ने कहा कि जब लोगों का सरकार और व्यवस्था से विश्वास उठ जाता है, तो वे सड़कों पर उतरकर विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं ने अब तक संयम बनाए रखा है और सरकार को इसके लिए उनका आभार मानना चाहिए।
आपको बता दें कि हाल के दिनों में यूरोप के कई देश हिंसा की आग में जल रहे हैं। अल्बानिया में प्रदर्शनकारियों ने अपनी देश के सुप्रीम कोर्ट को फूंक दिया है। सांसद संजय राउत ने तुरंत इस घटना के वीडियो को अपनी टाइमलाइन पर शेयर किया और भारत को सबक लेने की नसीहत दे डाली। संजय राउत ने कहा कि अल्बानिया के लोगों के गुस्से का शिकार सुप्रीम कोर्ट इसलिए बना क्योंकि वो करप्ट प्रधानमंत्री का बचाव कर रहा था। इतना ही नहीं, संजय राउत ने अपने पोस्ट में लिखा कि अल्बानिया में संसद से लेकर मंत्रियों के घरों को भीड़ निशाना बना रही है।
ये भी पढ़ें- 'हमें मां भारती के दुश्मनों को पहचानना होगा, उन्हें हराना होगा', दशहरा समारोह में PM मोदी ने दिया बड़ा बयान
"देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित नहीं है तो कोई सुरक्षित नहीं", विजयादशमी के मौके पर बोले CM योगी
टाइगर श्रॉफ पर हमले की मामले में बड़े खुलासे।
Image Source : PTI
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। आपको बता दें कि टाइगर की कार पर मुंबई के जुहू इलाके में कई राउंड गोली चलाई गई थी। इस हमले में टाइगर बाल-बाल बच गए थे। पुलिस के अनुसार, इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक ऑटो चालक घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को कोटा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे। अब पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।
किसी बड़ी हस्ती को टारगेट करने की योजना थी
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया है कि टाइगर से पहले उन्होंने फिल्म जगत से जुड़े किसी बड़ी हस्ती को टारगेट करने की योजना बनाई थी। हालांकि, आरोपियों के बयान की विश्वसनीयता की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को करना है। क्राइम ब्रांच की माने तो आरोपियों द्वारा फिलहाल जो बयान दिए जा रहे हैं, उन्हें क्रॉस वेरीफाई करने के बाद ही आगे किसी अन्य सेलिब्रिटी को थ्रेट की पुष्टि की जा सकती है।
सोशल मीडिया से भी टाइगर को ट्रैक किया गया
आरोपियों ने शुरुआती इन्वेस्टिगेशन में बताया है, कि उन्होंने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से भी टाइगर श्रॉफ को ट्रैक किया। वहां से भी अभिनेता के इवेंट की लोकेशन और जानकारी उन्हें मिल रही थी। घर और फुटबॉल ग्राउंड की रेकी करने के बाद उन्हें फुटबॉल ग्राउंड पर टारगेट करना ज्यादा आसान और बेहतर लगा। वहीं, आज देर रात क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंचेगी और कल सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा।
किसने ली हमले की जिम्मेदारी?
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर अटैक के कुछ देर बाद इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से एसोसिएट अनिल पंडित ने ली है। अनिल पंडित ने इस हमले को लेकर एक वॉइस ऑडियो भी जारी किया है। जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर अनिल पंडित हरियाणा के पानीपत का रहने वाला है और वह सिद्धू मूसेवाला की हत्या के एक साल बाद कनाडा के रास्ते अमेरिका फरार हो गया था।
ये भी पढ़ें- Tiger Shroff Attack Case Update: कैलिफोर्निया से दी गई थी सुपारी, शूटरों ने ट्रेन में काटे थे बाल, बदले थे कपड़े
Tiger Shroff Attack Case: अनिल पंडित, रणदीप मलिक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग की सीक्रेट कैबिनेट में कौन कौन हैं
दिल्ली में दशहरा समारोह में पीएम मोदी।
Image Source : PTI
विजयादशमी का पर्व पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह पर रावण के पुतलों का दहन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में हिस्सा लिया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं, बल्कि जनकल्याण हो यही प्रभु श्रीराम का आदर्श है। पीएम मोदी ने आगे जनता से ये भी कहा कि हमें मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा और उन्हें साथ मिलकर हराना होगा।
मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा- PM मोदी
दशहरा समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारे विचार समान हों। देश की सभी संस्थाएं और सभी राजनीतिक दल राष्ट्रीय हित के लिए एक साथ खड़े हों। हमें इसी भावना पर चलना होगा। हमें देश के दुश्मनों के साथ मिलकर लड़ना होगा। देश के मान-सम्मान को चोट पहुंचाने वाली ताकतें, समाज को बांटने वाले लोग, हमारी संस्कृति से नफरत करने वाली मानसिकता, ये देश के दुश्मन हैं। आज, विजयादशमी के इस शुभ अवसर पर हमें अपना संकल्प फिर से दोहराना है। हमें 'मां भारती' के शत्रुओं को पहचानना होगा, उन्हें परास्त करना होगा और राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेते हुए सबको एक साथ आना होगा। मुझे विश्वास है कि अयोध्या मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान राम से राष्ट्र और देव से देश की संकल्पना जो हमने की है, उसे हम जरूर पूरा करेंगे।"
भारत का कोना-कोना राममय- पीएम मोदी
आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में हिस्सा लते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- "विजयाममदशमी के इस पावन पर्व पर मैं प्रभु श्रीराम, मां जानकी और बजरंगबली के चरणों में प्रणाम करता हूं। इस पवित्र वातावरण में मैं सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूं। आज भारत का कोना-कोना राममय है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन, प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा, अत्याचार और आतंक के अंत का उद्घोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं है, ये भारत की प्राण ऊर्जा है।" आपको बता दें कि दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित विजय शोभायात्रा में शामिल हुए। यहां सीएम योगी ने कहा कि देश है तो धर्म है, सनातन सुरक्षित नहीं है तो कोई सुरक्षित नहीं है।
गरीब, वंचित की सेवा को सर्वोपरि रखना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- "इस देश ने, इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है।" पीएम मोदी ने कहा- "जो आज भी सुशासन का मानदंड माना जाता है। रामराज्य अर्थात् ऐसा शासन, जहां किसी के प्रति भेदभाव न हो, जहाँ सभी को न्याय मिले, जहां समान अवसर प्राप्त हों और जहां सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं, बल्कि जनकल्याण हो... यही प्रभु श्रीराम का आदर्श है। इसलिए हमें हमेशा जनता को जनार्दन मानकर नागरिक देवो भव: के मंत्र पर आगे बढ़ना है। हमें गरीब, वंचित की सेवा को सर्वोपरि रखना है।"
हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- "संकट कितना भी बड़ा क्यों न हो, चुनौती कितनी भी कठिन क्यों न हो, हमें दूसरों के भरोसे नहीं बैठना है। हमें अपना सामर्थ्य पहचानना है। हमें संसाधनों पर विश्वास करना है। अपने संकल्प को शक्ति बनाना है और अपने परिश्रम से समाधान निकालना है। क्योंकि प्रभु श्रीराम ने हमें सिखाया कि रास्ते की कठिनाइयां हमारी यात्रा को रोक नहीं सकती। समुद्र सामने था, लंका दूर थी, लेकिन संकल्प अडिग था, इसलिए रामजी ने जनता की सामूहिक शक्ति को जगाया, जनभागीदारी को अपना संबल बनाया और असंभव लगने वाले लक्ष्य को संभव बनाया। यही सफलता का मूलमंत्र है।"
सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटा गया- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा- "सदियों तक हमारी धरोहरों को लूटकर विदेश ले जाया गया, लेकिन आज हम अपनी उन धरोहरों को वापिस ला रहे हैं। बीते 12 वर्षों में साढ़े 600 से ज्यादा प्राचीन मूर्तियों को भारत वापिस लाया गया है। भारत अपने सांस्कृतिक केंद्रों को दुनिया में नई पहचान दिलवा रहा है। ये पर्व हमें साहस देता है कि शत्रु कितना भी बड़ा क्यों न हो, लेकिन जब हम सच्चाई और मानवता के साथ होते हैं तो अंत में जीत हमारी होती है। विजयादशमी की यही भावना हमेशा से भारत की विचारधारा रही है।"
ये भी पढ़ें- 'रिजीम चेंज करने से परिस्थिति बदलेगी, ऐसा कभी नहीं हुआ', विजयादशमी समारोह में मोहन भागवत का संबोधन
यूसुफ पठान
Image Source : PTI
पूर्व भारतीय क्रिकेटर और तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व सांसद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार बड़ा तोहफा देने की तैयारी में है। वडोदरा में लंबे समय से विवादों में रहे एक आवासीय भूखंड की 500 वर्गमीटर जमीन पठान को मुफ्त देने और बाकी 478 वर्गमीटर जमीन 45 प्रतिशत रियायत पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है। इस प्रस्ताव पर 23 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित वडोदरा नगर निगम (VMC) की स्थायी समिति में अंतिम मंजूरी के लिए विचार किया जाएगा।
नगर निगम आयुक्त की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव के मुताबिक, कुल 978 वर्गमीटर के इस भूखंड का एक हिस्सा यूसुफ पठान को 'उपहार' के रूप में दिया जाएगा। वहीं, शेष जमीन की कीमत वडोदरा अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (VUDA) की मूल्यांकन समिति की ओर से निर्धारित दर की 55 प्रतिशत रखी जाएगी। यानी पठान को बाकी जमीन पर 45 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
2012 से चल रहा है जमीन का विवाद
वडोदरा के तांदलजा इलाके में स्थित यह भूखंड यूसुफ पठान के परिवार के घर के पास है। पठान वर्ष 2012 से इस जमीन को खरीदने की मांग कर रहे थे। शुरुआत में वडोदरा नगर निगम ने जमीन बेचने पर सहमति जताई थी, लेकिन गुजरात सरकार ने 2014 में इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया था।
इसके बाद जमीन को लेकर विवाद कई वर्षों तक जारी रहा। वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव जीतकर पश्चिम बंगाल के बहरामपुर से तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर सांसद बनने के बाद पठान को नगर निगम ने कथित अतिक्रमण हटाने और निगम की जमीन खाली करने का नोटिस जारी किया था।
गुजरात हाई कोर्ट तक पहुंचा मामला
नगर निगम के नोटिस को यूसुफ पठान ने गुजरात हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उन्होंने दलील दी थी कि मामला एक दशक से अधिक पुराना है और कथित अतिक्रमण हटाने का निर्देश देने से पहले उन्हें कारण बताओ नोटिस दिया जाना चाहिए था। पठान ने यह भी कहा था कि विवादित जमीन राज्य सरकार की नहीं, बल्कि नगर निगम की है।
हालांकि, हाई कोर्ट ने भूखंड आवंटित करने के अनुरोध को खारिज करने के राज्य सरकार के फैसले को बरकरार रखा। इसके बाद पठान ने खंडपीठ में अपील की। इस साल अगस्त में उनके वकील ने अदालत को बताया कि वह राज्य सरकार की नीति के तहत अपना दावा आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके बाद अपील वापस लेने की अनुमति के साथ मामला समाप्त हो गया।
TMC छोड़ने के बाद फिर चर्चा में पठान
यूसुफ पठान वर्ष 2024 में पश्चिम बंगाल की बहरामपुर लोकसभा सीट से TMC के टिकट पर सांसद चुने गए थे। बाद में उन्होंने उन 20 TMC सांसदों के समूह के साथ पार्टी से अलग होने का फैसला किया, जिन्होंने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय कर संसद में NDA का साथ देने का कदम उठाया।
अब वडोदरा नगर निगम के आयुक्त के ताजा प्रस्ताव ने जमीन विवाद को फिर सुर्खियों में ला दिया है। यदि 23 अक्टूबर को स्थायी समिति इस प्रस्ताव को मंजूरी दे देती है, तो यूसुफ पठान को विवादित भूखंड आवंटित करने का रास्ता साफ हो सकता है। हालांकि, फिलहाल यह प्रस्ताव है और अंतिम मंजूरी मिलना बाकी है।
(इनपुट- PTI)
ये भी पढ़ें-
लद्दाख को मिलेगा पहला मेडिकल कॉलेज, 2027 से शुरू होगी पढ़ाई; 103 पदों पर भर्ती को मंजूरी
पटना में दुर्गा पूजा पंडाल के पास फायरिंग, युवक को मारी गोली