जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को लेकर जबरदस्त क्रेज
Image Source : PTI
देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मुकेश अंबानी की कंपनी के इस मेगा आईपीओ को सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन ही 5 गुना से ज्यादा बोलियां मिल चुकी हैं। खास बात यह है कि बड़े संस्थागत निवेशकों ने इस इश्यू में सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) की कैटेगरी में मांग 12 गुना से भी ज्यादा पहुंच गई है। 30,213 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 23 अक्टूबर 2026 को बंद होगा।
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को दूसरे दिन कुल 5.18 गुना सब्सक्रिप्शन मिला चुका है। कंपनी ने 19.75 करोड़ शेयरों की पेशकश की है, जबकि निवेशकों ने इसके मुकाबले करीब 102.03 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। यह आंकड़ा दिखाता है कि इस इश्यू को लेकर बाजार में कितनी मजबूत दिलचस्पी है। आईपीओ के पहले दिन भी निवेशकों ने जमकर बोली लगाई थी। बुधवार को खुलने के करीब 100 मिनट के भीतर ही यह पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था। शाम 5 बजे तक निवेशकों ने लगभग 69,800 करोड़ रुपये की बोलियां लगाई थीं।
QIB कैटेगरी में 12.31 गुना मांग
इस आईपीओ में सबसे ज्यादा मांग क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIBs कैटेगरी से आई है। इस हिस्से को करीब 12.32 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। QIBs के लिए 4.90 करोड़ से ज्यादा शेयर रिजर्व्ड थे, जबकि इनके मुकाबले करीब 60.30 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां लगाई गईं। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) की कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 5.43 गुना रहा। खुदरा निवेशकों की तरफ से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली और उनका हिस्सा 1.47 गुना सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों के लिए करीब 8.50 करोड़ शेयर रखे गए थे, जबकि 12.52 करोड़ से ज्यादा शेयरों के लिए बोलियां आईं।
ग्रे मार्केट में 22% से ज्यादा प्रीमियम
Investorgain के मुताबिक, जियो प्लेटफॉर्म्स के अनलिस्टेड शेयर ग्रे मार्केट में 247 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे। आईपीओ का अपर प्राइस बैंड 1,119 रुपये है। इस हिसाब से ग्रे मार्केट में अनुमानित लिस्टिंग कीमत करीब 1,366 रुपये बैठती है, जो लगभग 22.07% प्रीमियम दर्शाती है। हालांकि, ग्रे मार्केट प्रीमियम अनौपचारिक संकेतक है और यह लिस्टिंग पर होने वाले वास्तविक रिटर्न की गारंटी नहीं देता।
23 अक्टूबर को बंद होगा आईपीओ
जियो प्लेटफॉर्म्स इस आईपीओ के तहत 27 करोड़ तक नए शेयर जारी कर रही है। इसलिए इससे मिलने वाली रकम कंपनी को मिलेगी, न कि मौजूदा शेयरधारकों को अपनी हिस्सेदारी बेचने के बदले। इससे पहले एंकर निवेशकों की ओर से भी भारी मांग देखने को मिली थी। अब सभी की नजरें आईपीओ के अंतिम दिन के सब्सक्रिप्शन और शेयर बाजार में इसकी संभावित लिस्टिंग पर टिकी हैं।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग
जियो आईपीओ के पहले दिन का प्रदर्शन
Image Source : ANI / CANVA
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है। बुधवार, 21 अक्टूबर को इश्यू खुलने के बाद निवेशकों ने इसमें जमकर दिलचस्पी दिखाई। पहले कारोबारी आईपीओ 3 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब हो चुका था। इस दौरान 19.75 करोड़ शेयरों के मुकाबले 59.12 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। सबसे ज्यादा उत्साह बड़े संस्थागत निवेशकों में देखने को मिला, जबकि रिटेल निवेशकों की भागीदारी थोड़ी धीमी रही।
पहले दिन करीब 3 गुना सब्सक्राइब हुआ IPO
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को पहले दिन कुल 3.01 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। यानी निवेशकों ने ऑफर में उपलब्ध शेयरों के मुकाबले लगभग तीन गुना शेयरों के लिए बोली लगाई। कैटेगरी के हिसाब से देखें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 9 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) की कैटेगरी में 1.58 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्सा 1.30 गुना और शेयरधारकों का हिस्सा 1.38 गुना सब्सक्राइब हुआ। दूसरी ओर, रिटेल निवेशकों का हिस्सा पहले दिन पूरी तरह नहीं भर पाया और इसमें 0.68 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
घरेलू संस्थागत निवेशकों ने विदेशी निवेशकों को पछाड़ा
जियो आईपीओ में घरेलू वित्तीय संस्थानों ने विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के मुकाबले ज्यादा बोलियां लगाईं। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, घरेलू वित्तीय संस्थानों ने 25.02 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई, जबकि विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से 14.99 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इसके अलावा, म्यूचुअल फंड्स ने 3.10 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई। इससे साफ है कि पहले दिन संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी इस इश्यू में काफी मजबूत रही।
रिटेल निवेशकों की भागीदारी पर नजर
जहां बड़े निवेशकों ने जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, वहीं आम निवेशकों की कैटेगरी में अभी पूरी मांग नहीं आई। पहले दिन रिटेल हिस्सा सिर्फ 0.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। हालांकि, IPO में आवेदन करने के लिए निवेशकों के पास अभी और समय है।
23 अक्टूबर तक खुला रहेगा इश्यू
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 23 अक्टूबर 2026 तक खुला रहेगा। ऐसे में अगले कारोबारी दिनों में सब्सक्रिप्शन के आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। निवेशकों की नजर अब इस बात पर रहेगी कि रिटेल कैटेगरी में मांग कितनी बढ़ती है और इश्यू को कुल कितनी बोलियां मिलती हैं।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- क्या निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका है Jio का IPO? अप्लाई करने से पहले जान लें बड़ी वजहें
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO आज से खुला
Image Source : ANI
शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। कंपनी का पब्लिक इश्यू खुलने के महज 100 मिनट के भीतर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। निवेशकों के इस जबरदस्त रिस्पॉन्स ने इसे भारत के सबसे तेजी से पूरी तरह सब्सक्राइब होने वाले आईपीओ में शामिल कर दिया है। करीब 30,213 करोड़ रुपये के इस इश्यू पर संस्थागत निवेशकों ने शुरुआत से ही जमकर दांव लगाया।
100 मिनट में पूरा भरा जियो का आईपीओ
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बुधवार को खुला। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 1,065 रुपये से 1,119 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, इश्यू खुलने के शुरुआती 10 मिनट में ही क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया। 30 मिनट से भी कम समय में इस कैटेगरी में करीब दोगुनी मांग आ गई। इसके बाद QIB कैटेगरी में सब्सक्रिप्शन 2.86 गुना तक पहुंच गया। शुरुआत में पूरे आईपीओ को मिलाकर सब्सक्रिप्शन 0.83 गुना था, लेकिन इश्यू खुलने के 100 मिनट के भीतर ही कुल सब्सक्रिप्शन एक गुना से ऊपर निकल गया।
हुंडई मोटर्स इंडिया का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद
जियो प्लेटफॉर्म्स का यह आईपीओ करीब 30,213 करोड़ रुपये का है। इसके साथ ही कंपनी भारत के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। फिलहाल यह रिकॉर्ड हुंडई मोटर्स इंडिया के पास है, जिसने 2024 में 27,870 करोड़ रुपये का आईपीओ पेश किया था। बता दें कि जियो के शेयर का ऊपरी प्राइस बैंड 1,119 रुपये है। इस कीमत के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन करीब 108 अरब डॉलर बैठता है। आईपीओ के तहत कंपनी 27 करोड़ तक नए शेयर जारी कर रही है। इसमें ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है, यानी मौजूदा शेयरधारक इस इश्यू के जरिए अपने शेयर नहीं बेच रहे हैं।
एंकर निवेशकों ने भी दिखाई मजबूत दिलचस्पी
पब्लिक इश्यू खुलने से पहले सोमवार को कंपनी ने 212 एंकर निवेशकों को 1,119 रुपये प्रति शेयर की दर से करीब 8,110 करोड़ रुपये के शेयर आवंटित किए थे। रिपोर्ट के मुताबिक, एंकर निवेशकों की ओर से 2.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं, जो उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 30 गुना से ज्यादा मांग को दर्शाती हैं।
टेलीकॉम से आगे बढ़ने की तैयारी में जियो
जियो प्लेटफॉर्म्स अब सिर्फ टेलीकॉम कंपनी बनकर नहीं रहना चाहती। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी के मुताबिक, जियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में अपना कारोबार बढ़ाने पर ध्यान दे रही है। बता दें कि कंपनी के पास 53.33 करोड़ ग्राहक हैं। जियो का लक्ष्य अपने विशाल ग्राहक आधार के साथ डिजिटल सेवाओं और एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी से कमाई बढ़ाना है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- क्या निवेशकों के लिए कमाई का बड़ा मौका है Jio का IPO? अप्लाई करने से पहले जान लें बड़ी वजहें
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ
Image Source : PTI
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO शेयर बाजार में निवेश करने वालों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है। भारत की डिजिटल क्रांति में अहम भूमिका निभाने वाली जियो अब शेयर बाजार में अलग कंपनी के रूप में लिस्ट होने जा रही है। कंपनी के IPO का आकार करीब ₹30,213 करोड़ है और इसके लिए प्राइस बैंड ₹1,065 से ₹1,119 प्रति शेयर तय किया गया है। ऐसे में सवाल है कि क्या निवेशकों के लिए जियो के IPO में पैसा लगाने का यह सही मौका है?
53 करोड़ से ज्यादा ग्राहक, बाजार में मजबूत पकड़
जियो ने 2016 में टेलीकॉम बाजार में कदम रखा था। सस्ती मोबाइल डेटा सेवाओं के जरिए कंपनी ने भारतीय टेलीकॉम उद्योग में बड़ा बदलाव किया। जून 2026 तक जियो के ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ पहुंच गई थी। इनमें 28.49 करोड़ ग्राहक 5G सेवाओं का इस्तेमाल कर रहे थे। कंपनी भारत के कुल डेटा ट्रैफिक में 60 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी रखती है। इसके अलावा, जियोफाइबर और जियोएयरफाइबर के 2.86 करोड़ ग्राहक हैं। इतना बड़ा ग्राहक आधार कंपनी को नई डिजिटल सेवाएं पेश करने और उनसे कमाई बढ़ाने का अवसर देता है।
5G, ब्रॉडबैंड और AI से बढ़ सकती है कमाई
जियो की भविष्य की ग्रोथ केवल मोबाइल कनेक्टिविटी पर निर्भर नहीं है। कंपनी ब्रॉडबैंड, क्लाउड सेवाओं, एंटरप्राइज कनेक्टिविटी और डिजिटल एप्लिकेशन जैसे क्षेत्रों में भी विस्तार कर रही है। AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भी कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। जियो अपने नेटवर्क और तकनीकी क्षमताओं का इस्तेमाल करके ग्राहकों और कारोबारों के लिए नई सेवाएं विकसित कर सकती है। अगर कंपनी इन क्षेत्रों में सफल रहती है, तो भविष्य में कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं।
अपनी तकनीक और 6G की तैयारी
जियो की एक बड़ी ताकत उसकी स्वदेशी तकनीकी क्षमता है। कंपनी ने अपना एंड-टू-एंड 5G स्टैंडअलोन टेक्नोलॉजी सिस्टम विकसित किया है। जून 2026 तक कंपनी 4G, 5G, 6G और AI आधारित नेटवर्क तकनीकों से जुड़े 7,220 पेटेंट आवेदन भारत और विदेशों में दाखिल कर चुकी थी। कंपनी अपनी तकनीक दूसरे देशों की टेलीकॉम कंपनियों को उपलब्ध कराने की संभावनाओं पर भी काम कर रही है। हालांकि, इससे होने वाली कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि कंपनी को कितने ग्राहक मिलते हैं और तकनीक को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कितनी सफलता मिलती है।
मजबूत वित्तीय स्थिति भी बड़ा अट्रैक्शन
ब्रोकरेज विश्लेषण के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 में जियो ने करीब ₹30,064 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹43,301 करोड़ का फ्री कैश फ्लो दर्ज किया। इससे पता चलता है कि कंपनी केवल तेजी से विस्तार ही नहीं कर रही, बल्कि मुनाफा कमाने और नकदी पैदा करने की क्षमता भी रखती है। जियो की पैरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का समर्थन और मेटा तथा गूगल जैसी वैश्विक कंपनियों का निवेश भी उसके कारोबार को मजबूती देता है।
IPO से जुटाई रकम का क्या होगा?
जियो प्लेटफॉर्म्स इस IPO के जरिए करीब ₹30,213 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, यानी इसमें मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचकर बाहर नहीं निकल रहे हैं। कंपनी के दस्तावेजों के अनुसार, जुटाई गई रकम का बड़ा हिस्सा उसकी टेलीकॉम सहायक कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने या कम करने में इस्तेमाल किया जाएगा। कर्ज घटने से ब्याज का बोझ कम करने और वित्तीय स्थिति मजबूत करने में मदद मिल सकती है।
क्या निवेशकों को IPO में अप्लाई करना चाहिए?
जियो की बाजार में मजबूत स्थिति, बड़ा ग्राहक आधार, तकनीकी क्षमता और मुनाफा कमाने की ताकत इसे निवेशकों के लिए दिलचस्प ऑप्शन बनाती है। हालांकि, IPO में निवेश करने से पहले कंपनी के वैल्यूएशन, भविष्य की प्रतिस्पर्धा, कारोबार की ग्रोथ और बाजार के उतार-चढ़ाव पर ध्यान देना चाहिए। एंकर बुक में ₹8,110 करोड़ के मुकाबले ₹2.5 लाख करोड़ से ज्यादा बोलियां आने की खबर भी संस्थागत निवेशकों की दिलचस्पी दिखाती है। लेकिन इतनी मांग का मतलब यह नहीं है कि हर निवेशक को शेयर जरूर मिलेगा या लिस्टिंग पर मुनाफा तय है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग
पारस अस्पताल
Image Source : PARAS HOSPITALS
पारस हेल्थ के नाम से अस्पतालों का संचालन करने वाली कंपनी पारस हेल्थकेयर का आईपीओ बुधवार, 21 अक्टूबर को खुलने जा रहा है। ये आईपीओ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बंद होगा। पारस हेल्थकेयर अपने आईपीओ से 1450 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने आईपीओ खुलने से पहले एंकर इंवेस्टर्स से 652.5 करोड़ जुटाए हैं, जिनमें घरेलू निवेशकों के साथ-साथ वैश्विक निवेशक भा शामिल हैं।
पारस हेल्थकेयर के आईपीओ में किन कंपनियों ने लगाया पैसा
शेयर बाजारों की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, पारस हेल्थकेयर ने 39 फंड्स को 693 प्रति शेयर के भाव पर 94,15,584 इक्विटी शेयर अलॉट किए हैं। इससे कंपनी को 652.5 करोड़ रुपये मिले हैं। एंकर इंवेस्टर्स में एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, वाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, ब्लैकरॉक और ईस्टस्प्रिंग इन्वेस्टमेंट्स शामिल हैं।
आईपीओ में 500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी कंपनी
पारस हेल्थकेयर ने अपने आईपीओ के लिए 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 660 से 693 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इस आईपीओ के जरिए 500 करोड़ रुपये के 72,15,007 नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा इसमें 950 करोड़ का ओएफएस भी शामिल है। ओएफएस के तहत, कंपनी के मौजूदा प्रोमोटर्स अपनी हिस्सेदारी से 950 करोड़ रुपये के 1,37,08,513 शेयर बेचेंगे।
28 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
23 अक्टूबर को आईपीओ बंद होने के बाद 26 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 27 अक्टूबर को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 27 अक्टूबर को ही रिफंड मिल जाएगा। अंत में, बुधवार 28 अक्टूबर को पारस हेल्थकेयर घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट हो जाएगी।
5 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में 8 अस्पताल चलाती है कंपनी
बताते चलें कि पारस हेल्थकेयर पहले 1800 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने वाला था, लेकिन इसे बाद में घटाकर 1450 करोड़ कर दिया है। कंपनी नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान में करेगी। गुरुग्राम स्थित पारस हेल्थकेयर देश के 5 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में कुल 8 अस्पतालों का संचालन करती है।
ये भी पढ़ें
लखनऊ एयरपोर्ट से फिर शुरू होगी बैंकॉक की डायरेक्ट फ्लाइट, विंटर शेड्यूल के तहत डेली फ्लाइट मूवमेंट में भी होगी बढ़ोतरी
252 रुपये पर पहुंचा GMP Price
Image Source : JIO/ INDIA TV
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO बुधवार 21 अक्टूबर को खुलेगा, लेकिन इसका ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) काफी मजबूत बना हुआ है। 30,213 करोड़ रुपये के इस IPO में 27 करोड़ नए शेयर शामिल हैं, जिनका प्राइस बैंड 1065 रुपये से 1119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। ये इश्यू 21 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक खुला रहेगा और इसकी लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होनी है। कंपनी इस IPO से मिलने वाली रकम में से 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपनी मुख्य सब्सिडिरी, रिलायंस जियो इन्फोकॉम लिमिटेड (RJIL) के कर्ज को समय से पहले चुकाने के लिए करेगी।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ जीएमपी
इंडिया इन्फोलाइन के अनुसार, 19 अक्टूबर को इसका GMP 252 रुपये प्रति शेयर था। ये 1119 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड पर लगभग 22.52% का प्रीमियम दर्शाता है। इस आधार पर, ग्रे मार्केट में इसकी कीमत लगभग 1371 रुपये प्रति शेयर बैठती है, जिससे 12 शेयरों के एक लॉट पर 3024 रुपये का संभावित मुनाफा दिख रहा है। हालांकि, GMP बाजार की धारणा बताने वाला एक अनौपचारिक पैमाना है, जो तेजी से बदल सकता है। ये वास्तविक लिस्टिंग कीमत या लिस्टिंग से होने वाले मुनाफे की कोई गारंटी नहीं देता है।
एंकर बुक में भारी मांग
सोमवार को एंकर इन्वेस्टर्स के लिए खुली विंडो में भारी मांग देखने को मिली। वैश्विक संस्थागत निवेशकों की ओर से उपलब्ध शेयरों के मुकाबले 30 गुना ज्यादा बोलियां आईं। 8110 करोड़ रुपये के उपलब्ध शेयरों के लिए कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बोलियां लगाई गईं, जो एक रिकॉर्ड है। इससे पता चलता है कि संस्थागत निवेशकों की भारी मांग अभी पूरी नहीं हुई है, जो लिस्टिंग के बाद सेकेंडरी मार्केट में भी देखने को मिल सकती है।
ब्रोकरेज फर्मों को ARPU और डिजिटल सेवाओं के विस्तार की उम्मीद
जानकारों का मानना ​​है कि जियो की भविष्य की ग्रोथ काफी हद तक प्रति यूजर औसत रेवेन्यू (ARPU) को बढ़ाने, ग्राहकों को प्रीमियम प्लान लेने के लिए प्रोत्साहित करने और अपने डिजिटल-सर्विस पोर्टफोलियो का विस्तार करने पर निर्भर करेगी। फिलिपकैपिटल ने बताया कि 2016 में अपनी शुरुआत के बाद से, जियो ने आक्रामक कीमतों और अलग तरह की पेशकशों के जरिए भारत के टेलीकॉम परिदृश्य को पूरी तरह बदल दिया है। ब्रोकरेज फर्म को टैरिफ में बढ़ोतरी, ARPU में स्वाभाविक वृद्धि और डिजिटल सेवाओं से मिलने वाले अतिरिक्त राजस्व में संभावनाएं दिख रही हैं। इससे आने वाले सालों में कंपनी की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है।
SBICAPS का कहना है कि IPO की वैल्यूएशन जियो के बड़े पैमाने, कमाई के प्रदर्शन, तकनीकी क्षमताओं और भविष्य में लंबे समय तक कमाई करने की क्षमता को दर्शाता है। इसके अलावा, कर्ज चुकाने से मिलने वाले फायदों पर भी जोर दिया गया है, जिसमें फाइनेंस की लागत में कमी, बेहतर कैश फ्लो और भविष्य के निवेश के लिए ज्यादा फंड जुटाने की क्षमता शामिल है।
बेहतर कैश फ्लो से बढ़ता है वित्तीय लचीलापन
जियो के ऑपरेशनल परफॉर्मेंस के साथ-साथ कैश जनरेशन में भी सुधार हुआ है। Emkay के एक एनालिसिस के अनुसार, FY26 में परिचालन से प्राप्त कैश फ्लो लगभग 77,556 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। वहीं, कैपेक्स जो FY24 में राजस्व का 48.8 प्रतिशत था, वो FY26 में घटकर 23.3 प्रतिशत रह गया।
अगर ऑपरेशन्स से मिलने वाला कैश फ्लो मजबूत बना रहता है, तो कैपेक्स में कमी आने से कंपनी को नई तकनीकों में निवेश करने, डिजिटल सर्विस का विस्तार करने और अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत बनाने के लिए ज्यादा लचीलापन मिल सकता है।
सेंट्रम ब्रोकिंग ने जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यू लगभग 11.5 लाख करोड़ रुपये आंकी है। इसके लिए उन्होंने टेलीकॉम और अन्य डिजिटल बिजनेस के लिए अलग-अलग मूल्यांकन तरीकों का इस्तेमाल किया है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि FY26 से FY29 के बीच राजस्व, EBITDA और टैक्स के बाद के मुनाफे में क्रमशः लगभग 14 प्रतिशत, 16 प्रतिशत और 16 प्रतिशत की चक्रवृद्धि वार्षिक दर (CAGR) से वृद्धि होगी।
ब्रोकरेज के अनुसार, टैरिफ में संभावित बढ़ोतरी, प्रीमियम पेशकशें और डिजिटल सेवाओं को ज्यादा लोगों द्वारा अपनाना- ये सभी ARPU में बढ़ोतरी के मुख्य कारक हैं।
ये भी पढ़ें
Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क, संस्थागत निवेशकों से मिली रिकॉर्ड मांग
Jio Platforms IPO ने स्थापित किया ऐतिहासिक बेंचमार्क
Image Source : PTI/ JIO
जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने IPO के जरिए भारतीय पूंजी बाजारों में आधिकारिक तौर पर एक ऐतिहासिक नया बेंचमार्क स्थापित किया है। इसे दुनिया के सबसे प्रमुख निवेशकों से अभूतपूर्व संस्थागत रुचि और समर्थन प्राप्त हुआ है। जियो प्लेटफॉर्म्स को लगभग 2,50,000 करोड़ रुपये की कुल संस्थागत मांग मिली है। ये पहली बार है जब किसी भारतीय IPO ने इस महत्वपूर्ण आंकड़े को पार किया है। ये अभूतपूर्व प्रतिक्रिया भारत के प्राथमिक पूंजी बाजारों के लिए एक नया बेंचमार्क तय करती है और जियो प्लेटफॉर्म्स में निवेशकों की असाधारण दिलचस्पी को दर्शाती है।
8110 करोड़ रुपये की एंकर बुक को इसके साइज से 30 गुना से भी ज्यादा की मांग प्राप्त हुई। ये शानदार प्रतिक्रिया प्रमुख संस्थागत निवेशकों द्वारा कंपनी के कारोबार, विकास की संभावनाओं, दीर्घकालिक मूल्य सृजन की क्षमता और आकर्षक IPO मूल्य निर्धारण पर एक मजबूत मुहर लगाती है।
वैश्विक दिग्गज एंकर बुक में शामिल
इस एंकर बुक में दुनिया के सरकारी निवेश कोष, घरेलू म्यूचुअल फंड, विदेशी संस्थागत निवेशक और बीमा कंपनियां शामिल हैं। इनकी भागीदारी जियो प्लेटफॉर्म्स और इसके भविष्य के विकास पथ पर संस्थागत निवेशकों के गहरे भरोसे को दर्शाती है। दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजरों में शामिल ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जानूस हेंडरसन इस एंकर बुक का हिस्सा हैं। इनकी भागीदारी जियो प्लेटफॉर्म्स को भारतीय पूंजी बाजारों में निवेश के सबसे प्रमुख मौकों में से एक बनाती है।
सरकारी निवेश कोष
सिंगापुर का GIC, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी (ADIA), कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे प्रमुख सरकारी निवेश कोषों ने इसमें हिस्सा लिया। गौरतलब है कि IPO से पहले ही शेयरधारक रही ADIA ने इस मौके का फायदा उठाते हुए अपनी हिस्सेदारी और बढ़ा ली है।
म्यूचुअल फंड्स
भारत के टॉप 10 म्यूचुअल फंडों में से सभी ने इस संस्थागत मांग में योगदान दिया है। इनमें SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड शामिल हैं। मजबूत संस्थागत मांग, एंकर बुक में 30 गुना से ज्यादा सब्सक्रिप्शन और दुनिया के प्रमुख निवेशकों की भागीदारी, जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO को भारत के पूंजी बाजारों के लिए एक ऐतिहासिक घटना बनाती है। भारत के सबसे बड़े वित्तीय संस्थानों के साथ-साथ प्रमुख वैश्विक निवेशकों की मौजूदगी, जियो प्लेटफॉर्म्स के निवेश प्रस्ताव की अंतरराष्ट्रीय पहुंच और पब्लिक मार्केट में इसके पदार्पण को लेकर लोगों की असाधारण दिलचस्पी को दर्शाती है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
आखिर कैसे टेलीकॉम दिग्गजों को पीछे छोड़ नंबर 1 बना Jio, मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरी कंपनी
होम ब्रॉडबैंड में जियो का दबदबा
Image Source : JIO
21 अक्टूबर को खुलने जा रहे जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO ने इस बात की ओर ध्यान खींचा है कि कैसे टेक्नोलॉजी पर आधारित इनोवेशन किसी स्थापित इंडस्ट्री की तस्वीर बदल सकता है। 2016 में लॉन्च होने के बाद, जियो भारत के टेलीकॉम मार्केट में एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है। इसने आक्रामक कीमतों, तेजी से 5G के विस्तार और एक इंटीग्रेटेड डिजिटल-सर्विस इकोसिस्टम के जरिए पहले से मौजूद कंपनियों को कड़ी चुनौती दी है। इसके विपरीत, इसकी पुरानी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां कई रणनीतिक चुनौतियों का सामना कर रही है। ये दिखाता है कि कैसे एक नई कंपनी ने भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को सफलतापूर्वक बदल दिया है।
होम ब्रॉडबैंड में दबदबा
होम ब्रॉडबैंड, जियो के इनोवेशन और उसे लागू करने की क्षमता का एक बेहतरीन उदाहरण है। 300 मिलियन से ज्यादा घरों के साथ, भारत 'फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस' (FWA) के लिए एक बहुत बड़ा मार्केट है। हालांकि, हर घर तक फाइबर पहुंचाना काफी महंगा हो सकता है, क्योंकि इसमें सिविल वर्क, परमिशन और इंस्टॉलेशन जैसी कई रुकावटें आती हैं। जियो ने इसका समाधान ये निकाला कि ग्राहक के घर पर एक रिसीवर लगाया जाए, जिससे हर घर तक अलग से फाइबर कनेक्शन पहुंचाने की जरूरत न पड़े। इसे मुमकिन बनाने के लिए, जियो ने अपनी खुद की टेक्नोलॉजी विकसित की, जिसे UBR कहा जाता है और इसे पूरी तरह से बेहतर बनाया। मार्च 2026 तक, जियो एयरफाइबर (Jio AirFiber) से लगभग 13 मिलियन घर जुड़े हुए थे। जियो फाइबर (Jio Fiber) और जियो एयरफाइबर को मिलाकर कुल 27.1 मिलियन फिक्स्ड-ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर हो गए, जो दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्कों में से एक है।
जियो का इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम
जियो का ब्रॉडबैंड विस्तार सिर्फ वायरलेस टेक्नोलॉजी पर निर्भर नहीं है। इसका असली फायदा नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर, सॉफ्टवेयर क्षमताओं, इन-हाउस टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट और डिजिटल सेवाओं को एक साथ मिलाकर एक संपूर्ण सर्विस देने में है।
इस रणनीति की मदद से कंपनी अपने मौजूदा 5G इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हुए घरों और व्यवसायों तक अपनी पहुंच बढ़ा पा रही है। किफायती कीमतों और कनेक्टिविटी सर्विस को बड़े पैमाने पर फैलाने की क्षमता ने जियो को अपने मोबाइल बिजनेस के साथ-साथ होम ब्रॉडबैंड को भी विकास का एक अहम जरिया बनाने में मदद की है।
ये रणनीति दिखाती है कि जियो खुद को सिर्फ एक पारंपरिक टेलीकॉम ऑपरेटर के रूप में नहीं, बल्कि एक टेक्नोलॉजी-आधारित डिजिटल-सर्विस कंपनी के रूप में स्थापित करना चाहता है। एयरटेल को अपने होम कनेक्टिविटी बिजनेस को बढ़ाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है
जियो प्लेटफॉर्म्स IPO की तारीखें और प्राइस बैंड
30,213 करोड़ रुपये का ये IPO 21 अक्टूबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने प्रति शेयर 1,065 रुपये से 1,119 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स 28 अक्टूबर को स्टॉक मार्केट में लिस्ट हो सकता है। एंकर इन्वेस्टर्स की बिडिंग प्रक्रिया से ये स्पष्ट संकेत मिलने की उम्मीद है कि संस्थागत निवेशकों की शुरुआती दिलचस्पी, औपचारिक आवंटन और बाद में पब्लिक सब्सक्रिप्शन में किस हद तक बदलती है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
Jio ने विकसित और विकासशील बाजारों को बनाया लक्ष्य, स्वदेशी टेलीकॉम टेक्नोलॉजी के जरिए पूरी दुनिया में डंका बजाने की तैयारी
आकाश अंबानी ने बताया Jio का प्लान
Image Source : PTI
जियो प्लेटफॉर्म्स भारत के बाहर भी अपने कदम बढ़ा रहा है। इसके लिए कंपनी अपनी स्वदेशी, एंड-टू-एंड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टैक को विकसित और विकासशील बाजारों के इंटरनेशनल ऑपरेटरों तक पहुंचा रहा है। भारी-भरकम पूंजी लगाकर स्वतंत्र नेटवर्क बनाने या सिर्फ सॉफ्टवेयर लाइसेंस बेचने के पारंपरिक तरीकों के बजाय, जियो एक 'एसेट-लाइट' और 'मैनेज्ड-सर्विसेज' मॉडल के जरिए लोकल ऑपरेटरों के साथ साझेदारी करना चाहता है।
एडवांस्ड और स्वदेशी टेक्नोलॉजी को एक्सपोर्ट करने वाला देश बन सकता है भारत
जियो का लक्ष्य पहली ऐसी भारतीय कंपनी बनना है, जो 'मैनेज्ड-सर्विसेज' मॉडल के जरिए अपनी स्वदेशी, एंड-टू-एंड टेलीकॉम टेक्नोलॉजी स्टैक को विकसित और विकासशील बाजारों के ऑपरेटरों तक पहुंचाए। जियो की ये पहल ग्लोबल टेलीकॉम सेक्टर में भारत की भूमिका में एक बड़े बदलाव का संकेत है। यानी, टेक्नोलॉजी इंपोर्ट करने वाले देश से बदलकर, भारत अब एडवांस्ड और स्वदेशी टेक्नोलॉजी को एक्सपोर्ट करने वाला देश बन सकता है।
आकाश अंबानी ने बताया प्लान
15 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में, जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने कहा, "हमारा इंटरनेशनल रोडमैप बिल्कुल अलग है और ये एक अनोखी रणनीति है, जिसे हम दुनिया भर में पहली बार लागू करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने आगे बताया, "हमारा एंड-टू-एंड स्टैक पहले से ही हमारे अपने नेटवर्क पर काम कर रहा है। अब हम ऐसे पार्टनर तलाश रहे हैं, जिनके साथ मिलकर हम इसे उनके नेटवर्क पर भी लागू कर सकें। ये टेक्नोलॉजी और एंड-टू-एंड स्टैक उन पार्टनर्स के लिए बाजार में नए अवसर पैदा कर सकते हैं। मैं इस वैल्यू को न सिर्फ विकासशील बाजारों में, बल्कि विकसित बाजारों में भी पहुंचाना चाहता हूं।" जियो ने कहा कि वो रणनीतिक तालमेल, बाजार के मौकों और वैल्यू क्रिएशन के आधार पर बहुत सोच-समझकर अपने साझेदारों का चुनाव करेगी।
भविष्य के लिए तैयार इनोवेशन
जियो का इंटरनेशनल रोडमैप उस टेक्नोलॉजी पर आधारित है, जिसे भारत के जटिल बाजार में परखा जा चुका है। भारत में जियो 533 मिलियन से ज्यादा ग्राहकों को सेवाएं देता है और देश के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा संभालता है।
भविष्य के नेटवर्क डेवलपमेंट के लिए इसकी सॉफ्टवेयर-आधारित रणनीति का उद्देश्य मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर बनाना और उसमें नई क्षमताएं जोड़ना है। ये टेक्नोलॉजी उन इंटरनेशनल ऑपरेटरों के लिए नए मौके पैदा कर सकती हैं, जो स्किल्ड, स्केलेबल और फ्यूचर के लिए तैयार नेटवर्क की तलाश में हैं।
ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर भारतीय टेलीकॉम इनोवेशन को स्थापित करना
अपनी अंतरराष्ट्रीय रणनीति के जरिए, जियो ये दिखाना चाहता है कि भारतीय कंपनियां ग्लोबल लेवल पर न सिर्फ कम लागत और बड़े पैमाने के दम पर, बल्कि अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म डेवलप करके और उन्हें ऑपरेट करके भी प्रतिस्पर्धा कर सकती हैं। स्वदेशी इनोवेशन और सोच-समझकर की गई पार्टनरशिप के जरिए, जियो भारत में विकसित टेलीकॉम टेक्नोलॉजी को पूरी दुनिया के बाजारों में एक प्रतिस्पर्धी विकल्प के रूप में स्थापित करना चाहता है। कंपनी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय विस्तार का उद्देश्य जियो के घरेलू कारोबार को बदलना नहीं, बल्कि उसे और मजबूत बनाना है।
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO में 27 करोड़ नए शेयर शामिल हैं, जिनकी कीमत 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर के दायरे में तय की गई है। ये इश्यू 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा, जबकि 28 अक्टूबर को इसकी लिस्टिंग होने की उम्मीद है। ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से, इस इश्यू का कुल आकार 30,213 करोड़ रुपये होगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर, कंपनी की वैल्यूएशन FY26 की कमाई का लगभग 34 गुना है। इस IPO से मिलने वाली रकम में से लगभग 27,500 करोड़ रुपये का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम के कर्ज को चुकाने के लिए किया जाएगा, जबकि बाकी रकम का उपयोग सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए होगा।
जियो की 8,110 करोड़ रुपये की 'एंकर बुक' के लिए लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं, जो कि पेश किए गए शेयरों की कुल कीमत से 30 गुना से भी ज्यादा है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
टेलीकॉम बाजार में 14वें नंबर पर प्रवेश करने से लेकर मार्केट लीडर बनने तक, जियो का भारत का टेक पावरहाउस बनने तक का सफर
21 अक्टूबर को खुलेगा जियो का आईपीओ
Image Source : PTI
साल 2016 में जियो 14वें ऑपरेटर के तौर पर भारतीय टेलीकॉम मार्केट में उतरा था। उस समय ये एक बहुत ही स्थापित इंडस्ट्री थी, जहां मोबाइल डेटा महंगा था और सीमित मात्रा में उपलब्ध था। इंडस्ट्री के मौजूदा बिजनेस मॉडल को अपनाने के बजाय, जियो ने एक ऐसी रणनीति अपनाई जो टेक्नोलॉजी पर आधारित थी और जिसका मुख्य उद्देश्य किफायती कनेक्टिविटी देना था।
डिजिटल कनेक्टिविटी को सस्ता और सबकी पहुंच में लाने के विजन के साथ, जियो ने फ्री वॉइस कॉल और कीमतों में भारी कटौती करके पूरी इंडस्ट्री के आर्थिक ढांचे को ही बदल दिया। आकाश अंबानी के अनुसार, लॉन्च के समय डेटा की कीमत लगभग 228 रुपये प्रति GB थी, जो आज घटकर लगभग 4.90 रुपये प्रति GB रह गई है। वहीं, एक ग्राहक का औसत मासिक डेटा इस्तेमाल 43.7 GB तक पहुंच गया है।
"भारत पीछे क्यों रहे?"
जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईशा अंबानी ने बताया कि कैसे उन्होंने और उनके भाई आकाश ने इस बात पर गहरी चर्चा की थी कि भारत को डिजिटल क्षेत्र में पीछे क्यों नहीं रहना चाहिए। "भारत पीछे क्यों रहे?" उन्होंने कहा कि इसका जवाब था- शुरुआत से एक डिजिटल टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म कंपनी बनाना। इसी विजन ने जियो की मार्केट में एंट्री और उसके दीर्घकालिक लक्ष्यों को आकार दिया।
मार्केट लीडर बन गया है जियो
समय के साथ, जियो मार्केट लीडर बन गया है। इसने मार्केट को 14 ऑपरेटरों से समेटकर 4 प्रमुख कंपनियों तक सीमित कर दिया है। 30 जून 2026 तक, जियो के पास 533.3 मिलियन ग्राहक थे, जिनमें 284.9 मिलियन 5G सब्सक्राइबर शामिल हैं। कंपनी के पास भारत के वायरलेस ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर मार्केट का लगभग 50 प्रतिशत हिस्सा है और देश के कुल वायरलेस डेटा ट्रैफिक का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा जियो के नेटवर्क से होकर गुजरता है।
सिर्फ मोबाइल कनेक्टिविटी तक ही सीमित नहीं है जियो की सफलता
जियो की सफलता सिर्फ मोबाइल कनेक्टिविटी तक ही सीमित नहीं है। फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में, वित्त वर्ष 2026 में जियो के पास 27.1 मिलियन ग्राहक थे और इसका मार्केट शेयर 42.60 प्रतिशत था, जबकि भारती एयरटेल का मार्केट शेयर 22.71 प्रतिशत था। 5G और UBR-आधारित फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस सेगमेंट में इसकी हिस्सेदारी 77.49 प्रतिशत रही, जो ये दिखाती है कि इसकी तकनीक और काम करने के तरीके ने इसे होम ब्रॉडबैंड के क्षेत्र में एक मजबूत स्थिति बनाने में कैसे मदद की है।
जियो ने तैयार किया अपना खुद का टेक्नोलॉजी स्टैक
खुद को एक पारंपरिक टेलीकॉम ऑपरेटर के बजाय एक 'एंड-टू-एंड' टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में स्थापित करते हुए, जियो ने अपना खुद का टेक्नोलॉजी स्टैक तैयार किया है, जिसमें 4G/5G कोर, नेटवर्क सॉफ्टवेयर, ऑपरेटिंग सिस्टम और डिजिटल एप्लिकेशन शामिल हैं। 30 जून 2026 तक, कंपनी ने 4G, 5G, 6G, क्लाउड-नेटिव नेटवर्क और AI-आधारित ऑटोमेशन के क्षेत्रों में 7220 पेटेंट आवेदन दाखिल किए थे।
भविष्य की ओर देखते हुए, जियो की योजना अपनी इस साबित हो चुकी तकनीकी क्षमता का वैश्विक स्तर पर लाभ उठाने की है, जिसके लिए वो अंतरराष्ट्रीय टेलीकॉम ऑपरेटरों के साथ 'मैनेज्ड-सर्विसेज प्रोवाइडर' के रूप में साझेदारी करेगी। जियो के लिए अगला मौका भारत से बाहर भी है। दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण बाजारों में से एक में बड़े पैमाने पर परखी गई इसकी इन-हाउस टेक्नोलॉजी को विकसित और विकासशील देशों के टेलीकॉम ऑपरेटरों को पेश किया जा सकता है।
आकाश अंबानी ने इस रणनीति को सिर्फ हार्डवेयर या सॉफ्टवेयर बेचने के बजाय, ऑपरेटरों के साथ 'एंड-टू-एंड मैनेज्ड-सर्विसेज प्रोवाइडर' के रूप में साझेदारी करने के रूप में समझाया। उन्होंने कहा कि कंपनी को "विकसित और विकासशील देशों सहित पूरी दुनिया में एक बहुत बड़ा बाजार अवसर" दिखाई देता है। इस तरह की साझेदारियां भारतीय तकनीक को वैश्विक बाजारों तक पहुंचाकर कमाई के नए स्रोत खोल सकती हैं।
21 अक्टूबर को खुलेगा जियो का आईपीओ
ऑफरिंग के विवरण के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO बुधवार, 21 अक्टूबर को पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा, जिसमें कंपनी लगभग 108 अरब अमेरिकी डॉलर की वैल्यूएशन हासिल करने का लक्ष्य रख रही है। सब्सक्रिप्शन 23 अक्टूबर को बंद होगा।
जियो प्लेटफॉर्म्स अपने IPO के जरिए लगभग 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की कोशिश कर रही है। इसके लिए प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है और इस ऑफरिंग में 27 करोड़ तक नए शेयर शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
India-New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा लागू, भारत के सभी सामानों को मिलेगी 100% टैरिफ छूट
Jio Platforms IPO ने बाजार में मचाई हलचल
Image Source : JIO/ INDIA TV
मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सडिरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड जल्द ही अपना आईपीओ लेकर आ रही है। जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ बुधवार, 21 अक्टूबर को खुलेगा और शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बंद होगा। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ ने पूरे बाजार में जबरदस्त हलचल मचा रखी है। छोटे रिटेल निवेशक ही नहीं, बल्कि देश-विदेश की बड़ी कंपनियां भी इस आईपीओ में निवेश करने के लिए काफी उत्साहित हैं।
संस्थागत निवेशकों की तरफ से आई रिकॉर्ड मांग
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ में निवेश के लिए संस्थागत निवेशकों की तरफ से रिकॉर्ड मांग आई है। संस्थागत निवेशकों की कुल मांग लगभग 2,00,000 करोड़ रुपये रही। ये पहली बार है जब किसी भारतीय IPO ने इस आंकड़े को पार किया है। 8110 करोड़ रुपये की एंकर बुक के लिए उसके आकार से 20 गुना से ज्यादा की मांग आई है, जो लंबी अवधि के निवेशकों के भरोसे को दर्शाती है।
किस सेक्टर की कौन-सी कंपनियां करने जा रही हैं निवेश
सॉवरेन वेल्थ फंड, घरेलू म्यूचुअल फंड, विदेशी संस्थागत निवेशक और बीमा जैसे बड़े सेक्टरों के दिग्गजों ने एंकर बुक में हिस्सा लेकर जियो की कहानी पर अपना भरोसा जताया है। ब्लैक रॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी, टी. रो प्राइस, श्रोडर्स, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन, इनवेस्को और जानूस हेंडरसन जैसे दुनिया के सबसे बड़े एसेट मैनेजरों ने नाम भी इस बुक में शामिल हैं। प्रमुख सॉवरेन वेल्थ फंड्स जैसे- GIC, ADIA, QIA और नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे फंड भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
भारत की टॉप म्यूचुअल फंड कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
जियो प्लेटफर्म्स के आईपीओ में घरेलू दिग्गज कंपनियों की भी अहम भूमिका रहने वाली है। इसमें भारत के टॉप 10 म्यूचुअल फंडों- जिनमें एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड के नाम शामिल हैं, जिनकी तरफ से भारी मांग आई। इतना ही नहीं, बीमा और पेंशन फंड्स भी इस आईपीओ में पैसा लगाने जा रहे हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम, एचडीएफसी लाइफ, एसबीआई लाइफ, एसबीआई पेंशन, एचडीएफसी पेंशन, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल और अन्य प्रमुख बीमा कंपनियों एवं पेंशन फंडों ने भी जियो प्लेटफर्म्स आईपीओ की एंकर बुक में अपना समर्थन दिया है।
लंबी अवधि के निवेशकों का दबदबा, स्टॉक से लंबी अवधि में अच्छे मुनाफे की उम्मीद
विदेशी लॉन्ग-ओनली फंड, सॉवरेन वेल्थ फंड और पेंशन फंडों की कुल मांग में सबसे बड़ी हिस्सेदारी है, जो सही कीमत तय करने और लंबी अवधि में स्टॉक से अच्छे रिटर्न मिलने में मददगार साबित होगी। वैश्विक दिग्गजों से लेकर घरेलू कंपनियों तक, हर तरह के संस्थागत निवेशकों ने इसमें हिस्सा लिया है। भारत में निवेश करने वाले लगभग सभी बड़े फंडों ने इसमें दिलचस्पी दिखाई है और वे इस एंकर बुक का हिस्सा हैं। आईपीओ को लेकर सकारात्मक माहौल बना हुआ है। एक मजबूत एंकर बुक से उम्मीद है कि ये मेन-बुक में रिकॉर्ड भागीदारी और लिस्टिंग के दिन मुनाफे को बढ़ावा देगी, साथ ही भारतीय इक्विटी बाजारों में फिर से दिलचस्पी जगाएगी।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य
जियो IPO को लेकर क्रेज
Image Source : ANI
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शेयर बाजार में लिस्टिंग से पहले ही देश-विदेश के बड़े संस्थागत निवेशकों ने इस आईपीओ में भारी दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी की 8,110 करोड़ रुपये की एंकर बुक के लिए करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली हैं। यानी उपलब्ध रकम के मुकाबले 30 गुना से ज्यादा मांग दर्ज की गई है। इससे जियो के कारोबार और उसके प्रस्तावित आईपीओ को लेकर निवेशकों की मजबूत दिलचस्पी का पता चलता है।
30 गुना से ज्यादा मांग
जियो प्लेटफॉर्म्स की एंकर बुक में कई बड़े अंतरराष्ट्रीय निवेशकों ने बोली लगाई है। इनमें ब्लैकरॉक, कैपिटल ग्रुप, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, टी. रो प्राइस, जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट, फ्रैंकलिन टेम्पलटन और इनवेस्को जैसे नाम शामिल हैं। इसके अलावा सिंगापुर के जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और नॉर्वे के नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट जैसे सरकारी निवेश संस्थानों ने भी दिलचस्पी दिखाई है। भारतीय संस्थानों में एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और कोटक महिंद्रा एसेट मैनेजमेंट कंपनी शामिल हैं। एलआईसी, एचडीएफसी लाइफ और एसबीआई लाइफ जैसी बीमा कंपनियों ने भी बोलियां लगाई हैं।
21 अक्टूबर को खुलेगा जियो का आईपीओ
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। कंपनी इस आईपीओ के जरिए करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके लिए शेयर का प्राइस बैंड 1,065 रुपये से 1,119 रुपये तय किया गया है। इस इश्यू में अधिकतम 27 करोड़ नए शेयर जारी किए जाएंगे। अपर प्राइस बैंड पर कंपनी का संभावित मूल्यांकन करीब 108 अरब डॉलर रहने की उम्मीद है। यह आईपीओ भारत के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल हो सकता है।
क्या करती है जियो प्लेटफॉर्म्स?
जियो प्लेटफॉर्म्स मोबाइल कनेक्टिविटी के अलावा ब्रॉडबैंड, डिजिटल मनोरंजन, क्लाउड और एंटरप्राइज सेवाओं में भी काम करती है। जून 2026 तक कंपनी के ग्राहकों की संख्या 53.33 करोड़ थी। कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के कुल डेटा ट्रैफिक में इसकी हिस्सेदारी करीब 60% है। आईपीओ से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कुछ हद तक टेलीकॉम सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए किया जाएगा।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
इनपुट- PTI
यह भी पढ़ें- Jio IPO बन सकता है भारत की डिजिटल ग्रोथ का नया चेहरा, 5G, हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड और AI पर टिका कंपनी का भविष्य
21 अक्टूबर को खुलेगा जिया का IPO
Image Source : ANI
भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। अब मोबाइल पर वीडियो देखने और कॉल करने तक ही डिजिटल दुनिया सीमित नहीं है, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड जैसी तकनीकें भी कारोबार का अहम हिस्सा बन रही हैं। इसी बदलते बाजार में रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड (JPL) अपनी अगली बड़ी छलांग लगाने की तैयारी में है। कंपनी का करीब 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ 21 अक्टूबर 2026 को खुलने वाला है। ब्रोकरेज कंपनियों की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो की आगे की ग्रोथ में 5G, ब्रॉडबैंड, AI और विदेशी बाजारों में तकनीक बेचने की अहम भूमिका हो सकती है।
जून 2026 तक जियो के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 53.33 करोड़ हो गई थी। इसके बावजूद कंपनी के पास नए ग्राहकों को जोड़ने और पुराने ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क पर लाने का बड़ा अवसर है। GEPL कैपिटल के मुताबिक, जून 2026 तक करीब 26.1 करोड़ मोबाइल यूजर अब भी 2G नेटवर्क पर थे। सस्ते फोन और डिजिटल सेवाओं के बंडल के जरिए जियो इन ग्राहकों को 4G और 5G नेटवर्क पर ला सकती है।
कंपनी के ARPU में बढ़ोतरी
कंपनी के प्रति ग्राहक औसत मासिक कमाई यानी ARPU में भी बढ़ोतरी हुई है। यह वित्त वर्ष 2024 में 181.7 रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में 215.6 रुपये हो गई। प्रति ग्राहक मासिक डेटा इस्तेमाल भी 43.7 GB तक पहुंच गया। प्रीमियम प्लान और ओटीटी सेवाओं से कंपनी की कमाई बढ़ने की उम्मीद है।
ब्रॉडबैंड कारोबार में भी बड़ी संभावना
जियो के पास जून 2026 तक जियो फाइबर और जियो एयरफाइबर के कुल 2.86 करोड़ ग्राहक थे। भारत में फिक्स्ड ब्रॉडबैंड की पहुंच अभी सीमित है। GEPL कैपिटल के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 में यह करीब 21% थी, जिसके वित्त वर्ष 2031 तक 46% होने का अनुमान है। ऐसे में जियो एयरफाइबर उन इलाकों में भी इंटरनेट पहुंचाने में मदद कर सकता है, जहां फाइबर केबल बिछाना मुश्किल या महंगा है।
AI और अपनी तकनीक से कमाई बढ़ाने की तैयारी
Jio अब सिर्फ टेलीकॉम कंपनी बने रहने के बजाय टेक्नोलॉजी कारोबार का विस्तार करना चाहती है। कंपनी ने अपना 5G स्टैंडअलोन नेटवर्क सिस्टम विकसित किया है और 4G, 5G, 6G, AI तथा डिजिटल तकनीकों से जुड़े 7,220 पेटेंट आवेदन दाखिल किए हैं। उसका AI प्लेटफॉर्म जियोब्रेन नेटवर्क संचालन और अन्य डिजिटल सेवाओं में इस्तेमाल हो रहा है।
विदेशों में भी तकनीक बेचने की योजना
Jio अपनी 5G, क्लाउड और AI तकनीक दूसरे देशों की टेलीकॉम कंपनियों को उपलब्ध कराने की प्लानिंग बना रही है। इससे कंपनी भारत के बाहर भी कमाई के नए रास्ते खोल सकती है। हालांकि, इन अवसरों का वास्तविक असर कंपनी की भविष्य की कमाई और मुनाफे पर निर्भर करेगा।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- LIC, HDFC MF, SBI MF जैसी दिग्गज कंपनियां Jio IPO में लगाएंगी पैसा, 21 अक्टूबर को खुल रहा है आईपीओ
21 अक्टूबर को खुलेगा जियो आईपीओ
Image Source : PTI
भारत के टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस की मजबूत पकड़ है। मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली ये कंपनी भारतीय बाजार में लगातार अपने बिजनेस का विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में अब रिलायंस की सब्सिडरी कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स बुधवार, 21 अक्टूबर को अपना आईपीओ ला रही है। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लेकर सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंची कुल मांग
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह के निवेशकों ने जबरदस्त दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुल मांग लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई है, जो कि 30,213 करोड़ रुपये के इश्यू साइज से 8 गुना ज्यादा है।
देश की प्रमुख बीमा और म्यूचुअल फंड कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में आम निवेशक ही नहीं बल्कि देश की प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों और बीमा कंपनियों ने भी काफी दिलचस्पी दिखाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (LIC), एसबीआई म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड जैसे दिग्गज इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स भी इस आईपीओ में निवेश करने के लिए बेताब हैं।
कई ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म भी आईपीओ में पैसा लगाने के लिए बेताब
इनके अलावा, कैपिटल ग्रुप, ब्लैकरॉक, फिडेलिटी इन्वेस्टमेंट्स, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसी कई ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्मों और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स ने भी जियो के IPO में दिलचस्पी दिखाई है।
दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने आईपीओ को लेकर दिया बड़ा बयान
दिग्गज बैंकर उदय कोटक ने बताया है कि जियो के IPO में शेयरों की जो कीमत (वैल्यूएशन) तय की गई है, वो इसके सबसे करीबी प्रतिस्पर्धी की तुलना में कम है। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा गया है कि आने वाले इस ऑफर की कीमत निवेशकों के लिए 'आकर्षक' हो, ताकि उन्हें अच्छा रिटर्न मिल सके।
जियो प्लेटफॉर्म्स ने निवेशकों के लिए आईपीओ को बनाया आकर्षक
उन्होंने बताया कि जियो की कीमत वित्त वर्ष 2026 (FY26) की अनुमानित कमाई (कंसोलिडेटेड अर्निंग्स) के 34 गुना पर तय की गई है, जबकि इसका सबसे करीबी प्रतिस्पर्धी 41 गुना पर ट्रेड कर रहा है। प्राइवेट सेक्टर के बैंक 'कोटक महिंद्रा बैंक' के फाउंडर और डायरेक्टर उदय कोटक ने कहा, "तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो, जियो प्लेटफॉर्म्स ने इसे निवेशकों के लिए काफी आकर्षक बना दिया है।"
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
भारत में सबसे बड़ा IPO लाने की तैयारी, जानें जियो प्लेटफॉर्म्स किस तरह बदलने जा रहा है शेयर बाजार की तस्वीर
Jio IPO में पैसा लगाने के लिए बेताब देश-विदेश के बड़े इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स
Image Source : PTI
21 अक्टूबर को खुलने वाले जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कई बड़े डोमेस्टिक और ग्लोबल इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स इस आईपीओ में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स के अलावा दिग्गज ग्लोबल इंवेस्टर्स जैसे GIC, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी की ओर से शुरुआती मांग करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये की है। ये मांग करीब 30,200 करोड़ रुपये के इश्यू साइज से 8 गुना से भी ज्यादा है। सूत्रों ने शनिवार को ये जानकारी दी।
सरकारी इंवेस्टमेंट फंड्स, ग्लोबल लॉन्ग टर्म इंवेस्टर्स, भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियों ने दिखाई दिलचस्पी
रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडरी जियो प्लेटफॉर्म्स का 30,213 करोड़ रुपये का आईपीओ बोली के लिए 21 अक्टूबर को खुलेगा। मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 2.5 लाख करोड़ रुपये का ये आंकड़ा इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स की शुरुआती दिलचस्पी को बताता है। इस मांग में सरकारी इंवेस्टमेंट फंड्स, ग्लोबल लॉन्ग टर्म इंवेस्टर्स, भारत के प्रमुख म्यूचुअल फंड कंपनियां और इंश्योरेंस कंपनियां शामिल हैं।
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में पैसा लगाने को बेताब जीआईसी, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में दिलचस्पी दिखाने वाले प्रमुख ग्लोबल इंवेस्टर्स में जीआईसी, नॉर्जेस बैंक इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी और कतर इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी जैसे सरकारी फंड्स के अलावा ब्लैकरॉक, फिडेलिटी और कैपिटल ग्रुप के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।
LIC, एसबीआई म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने भी दिखाई दिलचस्पी
डोमेस्टिक इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC), एसबीआई म्यूचुअल फंड और एचडीएफसी म्यूचुअल फंड जैसी कंपनियों ने आईपीओ में दिलचस्पी दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, इश्यू में निवेश में दिलचस्पी का दायरा पारंपरिक संस्थागत निवेशकों से कहीं ज्यादा है। टेक सेक्टर पर फोकस कई ग्लोबल इंवेस्टर्स और बड़े फैमिली इंवेस्टमेंट ऑफिस ने भी इस इश्यू में पर्याप्त निवेश मांग का संकेत दिया है। बताते चलें कि कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 1065 रुपये से 1119 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है।
जियो प्लेटफॉर्म्स में मेटा और गूगल की भी बड़ी हिस्सेदारी
जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुलेगा और 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इंवेस्टर्स 19 अक्टूबर को बोली लगा सकेंगे। सूत्रों के अनुसार, एंकर इंवेस्टर्स की बोली के बाद तस्वीर साफ होगी कि अभी दिख रही भारी संस्थागत दिलचस्पी औपचारिक आवंटन और बाद में आईपीओ सब्सक्रिप्शन में किस लेवल तक बदलती है। कंपनी 28 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट हो सकती है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास जियो प्लेटफॉर्म्स की 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। इसके अलावा मेटा प्लेटफॉर्म्स से जुड़ी यूनिट की 9.98 प्रतिशत और गूगल इंटरनेशनल की 7.73 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
ये भी पढ़ें
बहुत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा भारत, जानें क्या बोले KIEP के अर्थशास्त्री
आकाश अंबानी
Image Source : PTI
रिलायंस जियो भारत के इतिहास का सबसे बड़ा इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने की फाइनल तैयारियों में जुटा हुआ है, जिसका साइज 30,200 करोड़ रुपये से 37,700 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है। खास बात ये है कि इस IPO से मिलने वाली पूरी रकम सीधे जियो में नई पूंजी के तौर पर आएगी, न कि मौजूदा शेयरधारकों को अपना हिस्सा बेचने से मिलने वाली राशि के रूप में। रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के अनुसार, आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल रिलायंस जियो इन्फोकॉम (टेलीकॉम सब्सिडरी) के कर्ज को चुकाने और अन्य सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा।
भारत की टॉप 4 सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो सकता है जियो
इसके अलावा, जियो प्लेटफॉर्म्स का आईपीओ, LIC और पेटीएम के IPO से कहीं बड़ा होने की उम्मीद है। बाजार में उतरने के बाद, जियो भारत की टॉप 4 सबसे वैल्यूएबल लिस्टेड कंपनियों में शामिल हो सकता है, जहां ये एचडीएफसी बैंक जैसी बड़ी कॉर्पोरेट कंपनियों के साथ खड़ा होगा। जियो प्लेटफॉर्म्स का ये आईपीओ निवेशकों का ध्यान कंपनी के बड़े सब्सक्राइबर बेस, कमाई में हो रही बढ़ोतरी और बढ़ते डेटा खपत को ज्यादा मूल्य वाली डिजिटल सेवाओं के राजस्व में बदलने की क्षमता की ओर खींचेगा।
आकाश अंबानी ने 50 ग्लोबल इंवेस्टर्स से की मुलाकात
IPO से पहले, जियो की टीम ने दुनिया भर में इंवेस्टर्स के साथ कई मीटिंग की हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर आकाश अंबानी ने 50 ग्लोबल इंवेस्टर्स के साथ अलग-अलग मीटिंग की है। संस्थागत निवेशकों (Institutional Investors) ने कंपनी में काफी दिलचस्पी दिखाई है। मेटा, गूगल और सऊदी अरब के PIF जैसे वैश्विक निवेशकों ने 2020 में ही जियो में निवेश कर दिया था।
जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर को खुलेगा
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम और डिजिटल सर्विस यूनिट- जियो प्लेटफॉर्म्स 21 अक्टूबर को अपना IPO ला रही है। 'रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस' के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स सब्सक्राइबर संख्या के लिहाज से भारत की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस प्रोवाइडर कंपनी है। मुकेश अंबानी की लीडरशिप वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से लाया जा रहा ये पहला IPO है।
कंपनी ने फिक्स किया प्राइस बैंड
इस आईपीओ में 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 27 करोड़ तक नए शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ में 'ऑफर-फॉर-सेल' (मौजूदा शेयरधारकों द्वारा हिस्सेदारी बेचना) का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। ये कंपनी की मौजूदा शेयर पूंजी का लगभग 3 प्रतिशत है। जियो प्लेटफॉर्म्स ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 1065-1119 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इससे अपर प्राइस रेंज पर कंपनी करीब 30,213 करोड़ रुपये जुटा सकती है। इससे ये देश का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो जाएगा।
23 अक्टूबर को बंद होगा आईपीओ
ये आईपीओ शुक्रवार, 23 अक्टूबर को बंद होगा। एंकर इंवेस्टर्स सोमवार, 19 अक्टूबर को इस आईपीओ में बोली लगा सकेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो प्लेटफॉर्म्स में 66.43 प्रतिशत हिस्सेदारी है। जून के अंत तक, रिलायंस जियो इन्फोकॉम के पास 533.3 मिलियन ग्राहक थे, जिनमें से 284.9 मिलियन ग्राहक 5G सर्विस का इस्तेमाल कर रहे थे।
ये भी पढ़ें
21 अक्टूबर को खुलेगा Jio Platforms IPO, कर्मचारियों और रिलायंस के शेयरहोल्डरों के लिए ₹3000 करोड़ तक के शेयर रिजर्व
15 अक्टूबर को बंद होगा आईपीओ
Image Source : MAGNIFIC/ INDIA TV
HD Fire Protect का आईपीओ आज से आम निवेशकों के लिए खुल गया। 13 अक्टूबर को खुला ये आईपीओ 15 अक्टूबर को बंद होगा। आईपीओ खुलने के पहले ही दिन कंपनी का आईपीओ न सिर्फ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया, बल्कि शाम तक इसे कुल 4.62 गुना सब्सक्रिप्शन भी मिल गया। बताते चलें कि एचडी फायर प्रोटेक्ट अपने इस आईपीओ से 712 करोड़ रुपये जुटाने जा रहा है।
पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ
एचडी फायर प्रोटेक्ट का आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है और इसमें फ्रेश शेयर का कोई हिस्सा शामिल नहीं है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत, 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 258-271 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया है। हालांकि, कंपनी का आईपीओ अब पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है और अब निवेशकों को 271 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए जाएंगे। कंपनी अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये का डिस्काउंट दे रही है।
कंपनी के प्रोमोटर्स बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी के कुल 2,62,84,500 शेयर
कंपनी के प्रोमोटर्स 712 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में अपनी हिस्सेदारी से कुल 2,62,84,500 शेयर बेचेंगे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो बीएसई और एनएसई दोनों प्रमुख एक्सचेंजों पर लिस्ट होगा। इस आईपीओ के तहत, एक लॉट में 55 शेयर अलॉट किए जाएंगे। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए 14,905 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 715 शेयरों (13 लॉट) के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,93,765 रुपये का निवेश करना होगा।
21 अक्टूबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी एचडी फायर प्रोटेक्ट
आईपीओ बंद होने के बाद शुक्रवार, 16 अक्टूबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। सोमवार, 19 अक्टूबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 19 सितंबर को ही रिफंड मिल जाएगा और अंत में बुधवार, 21 अक्टूबर को ये आईपीओ शेयर बाजारों में लिस्ट हो जाएगा।
91 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 13 अक्टूबर को एचडी फायर प्रोटेक्ट के शेयर ग्रे मार्केट में 91 रुपये (33.58 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि कंपनी के शेयरों के लिए ये अभी तक का सर्वाधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम है। हालांकि, लिस्टिंग के समय इसमें काफी उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
ओडिशा में भूस्खलन से रेल यातायात पर बुरा असर, 13 से 22 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद्द, कुछ के शेड्यूल में बदलाव
65% के छप्परफाड़ प्रीमियम के साथ हुई IPO की लिस्टिंग
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
ओरिएंट केबल्स (इंडिया) लिमिटेड आज शेयर बाजारों में लिस्ट हो गई। सोमवार को कंपनी के शेयर 65 प्रतिशत से भी ज्यादा प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर ओरिएंट केबल्स के शेयरों ने 272 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 448.10 रुपये के भाव पर कारोबार शुरू किया, जो इश्यू प्राइस की तुलना में 64.74 प्रतिशत ज्यादा है। एनएसई पर भी कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस की तुलना में 65.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 450 रुपये पर लिस्ट हुए।
निवेशकों ने जमकर की प्रॉफिट बुकिंग
हालांकि, लिस्टिंग के बाद निवेशकों ने जमकर प्रॉफिट बुकिंग की, जिसकी वजह से शेयरों में लोअर सर्किट भी लग गया। सुबह 10:10 बजे बीएसई पर ओरिएंट केबल्स के शेयरों में लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 44.80 रुपये (10.00%) की गिरावट के साथ लोअर सर्किट लगा हुआ था और ये  403.30 रुपये के भाव पर थे। इसी तरह, एनएसई पर भी कंपनी के शेयरों का भाव, लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 45.00 रुपये (10.00%) की गिरावट के साथ 405.00 रुपये पर आ गया था।
25 सितंबर को खुला था कंपनी का आईपीओ
बताते चलें कि ओरिएंट केबल्स का आईपीओ 25 सितंबर को खुला था और 29 सितंबर को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला और ये आईपीओ कुल 92.27 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 258 रुपये से 272 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। 29 सितंबर को आईपीओ बंद होने के बाद निवेशकों को 30 सितंबर को शेयर अलॉट किए गए थे और 1 अक्टूबर को डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
ओरिएंट केबल्स ने आईपीओ से जुटाए हैं 552 करोड़ रुपये
ओरिएंट केबल्स ने अपने आईपीओ के तहत कुल 2,02,94,114 शेयर जारी कर 552 करोड़ रुपये जुटाए थे। इनमें 320 करोड़ रुपये के 1,17,64,705 फ्रेश शेयर जारी किए गए थे और 232 करोड़ रुपये के 85,29,409 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए गए थे।
नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट में एक्सपर्ट है कंपनी
नए शेयरों से जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल मशीनरी, इक्विपमेंट और कैपेक्स के अलावा लोन के भुगतान या आंशिक पूर्व भुगतान के लिए किया जाएगा। आईपीओ से जुटाई गई राशि के एक हिस्से का इस्तेमाल सामान्य कारोबारी जरूरतों के लिए भी किया जाएगा। ओरिएंट केबल्स नेटवर्किंग केबल और पैसिव नेटवर्किंग इक्विपमेंट में एक्सपर्ट है। ये ब्रॉडबैंड, टेलीकॉम, डेटा सेंटर, रिन्यूएबल एनर्जी और स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन समेत अलग-अलग सेक्टरों को सेवाएं देती है।
ये भी पढ़ें
कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट, 90 डॉलर के करीब पहुंचा 1 बैरल का भाव
आकाश अंबानी की कंपनी लाएगी देश का सबसे बड़ा आईपीओ
Image Source : PTI/ JIO
डिजिटल सर्विस सेक्टर की दिग्गज कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड का आईपीओ 21 अक्टूबर को खुल सकता है। इस आईपीओ के अक्टूबर के आखिर तक शेयर बाजार में लिस्ट होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, कंपनी का उद्यम मूल्य करीब 143-146 अरब डॉलर यानी 12 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा रह सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स का प्रस्तावित आईपीओ करीब 3.8 अरब डॉलर का होने की संभावना है। इस साइज के साथ ये भारत का अबतक का सबसे बड़ा आईपीओ बन सकता है।
कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में किए रोडशो
बैंकिंग और बाजार से जुड़े सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने अमेरिका, ब्रिटेन, दुबई, हांगकांग और सिंगापुर में अपने इंटरनेशनल रोडशो पूरे कर लिए हैं, जिनका नेतृत्व खुद जियो प्लेटफॉर्म्स के मैनेजिंग डायरेक्टर और रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने किया था। जियो प्लेटफॉर्म्स 12 अक्टूबर से शुरू होने वाले सप्ताह में SEBI के पास आईपीओ के लिए फाइनल डॉक्यूमेंट्स फाइल कर सकती है। इस बारे में जियो प्लेटफॉर्म्स (JPL) को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला है।
12 लाख करोड़ रुपये के आसपास रह सकती है कंपनी की शुरुआती वैल्यूएशन
सूत्रों का कहना है कि विदेशी निवेशकों से मिले पॉजिटिव सपोर्ट के आधार पर Jio Platforms की शुरुआती वैल्यूएशन 143-146 अरब डॉलर या कम से कम 12 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। कंपनी भारत में भी आईपीओ रोडशो आयोजित कर सकती है। इसके अलावा, दशहरा से पहले एंकर इंवेस्टर्स के लिए बोली प्रक्रिया शुरू होने और दशहरा के बाद, लेकिन 23 अक्टूबर से पहले आईपीओ खुलने की संभावना जताई जा रही है। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग अक्टूबर के आखिर तक होने की उम्मीद है।
आईपीओ में कंपनी जारी कर सकती है 27 करोड़ नए इक्विटी शेयर
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने 28 अगस्त को जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर अंतिम टिप्पणियां जारी की थीं। कंपनी ने जून में आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए थे। दस्तावेजों के मसौदो के अनुसार, जियो प्लेटफॉर्म्स 27 करोड़ तक नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रहा है। ये पोस्ट-इश्यू इक्विटी का करीब 2.9 प्रतिशत होगा।
वित्त वर्ष 2025-26 में शानदार रहा कंपनी का वित्तीय प्रदर्शन
वित्त वर्ष 2025-26 में जियो प्लेटफॉर्म्स का वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा। इस दौरान, कंपनी का शुद्ध लाभ 15 प्रतिशत बढ़कर 30,053 करोड़ रुपये हो गया, जबकि सालाना राजस्व 14.5 प्रतिशत बढ़कर 1,46,885 करोड़ रुपये रहा। नुवामा रिसर्च के एनालिस्ट्स का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 से 2029-30 के बीच रिलायंस जियो का मुनाफा करीब 18 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें
IDBI Bank में ₹52,878 करोड़ में 60.72% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रस्ताव को दी मंजूरी
47 रुपये पर पहुंचा GMP Price
Image Source : MAGNIFIC/ INDIA TV
23 सितंबर को खुला एडरॉयट इंडस्ट्रीज (Adroit Industries) का आईपीओ 25 सितंबर को बंद हो गया। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला है। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, एडरॉयट इंडस्ट्रीज के 151 करोड़ रुपये के आईपीओ में 78,72,900 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 1,39,22,95,200 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। इस तरह आईपीओ को 176.85 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।
134 रुपये के भाव इश्यू होंगे शेयर
आईपीओ में NII कैटेगरी को सबसे ज्यादा 332.35 गुना, QIB को 195.04 गुना और रिटेल इंवेस्टर्स के हिस्से को 99.81 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एडरॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ का प्राइस रेंज 126-134 रुपये प्रति शेयर है। हालांकि, निवेशकों को अब 134 रुपये के भाव पर शेयर इश्यू किए जाएंगे।
151 करोड़ रुपये के आईपीओ में जारी किए जाएंगे कुल 1,12,47,000 शेयर
एडरॉयट इंडस्ट्रीज अपने आईपीओ के तहत, 151 करोड़ रुपये में कुल 1,12,47,000 शेयर जारी करेगी। इसमें 133 करोड़ रुपये के 98,97,000 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रोमोटर्स अपनी हिस्सेदारी से 18 करोड़ रुपये में 13,50,000 शेयर ओएफएस के जरिए बेचेंगे।
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 111 शेयर
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 111 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,874 रुपये का निवेश किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,93,362 रुपये का निवेश करना था और इस रकम में उन्हें 1443 शेयर मिलेंगे।
शेयर बाजार में 30 सितंबर को लिस्ट होगी कंपनी
आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 28 सितंबर को अब शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 29 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले थे, उन्हें 29 सितंबर को ही रिफंड भी कर दिया जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 30 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
47 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 26 सितंबर को ग्रे मार्केट में एडरॉयट इंडस्ट्रीज के शेयर 47 रुपये (35.07 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि कंपनी के शेयरों के लिए ये अभी तक का सर्वाधिक ग्रे मार्केट प्रीमियम है। हालांकि, लिस्टिंग के समय इसमें उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
मुंबई में 6.2% और दिल्ली में 3.9% बढ़ी प्रॉपर्टी की कीमतें, 50.7% की बंपर बढ़ोतरी के साथ पहले स्थान पर रहा ये शहर
140 रुपये पर पहुंचा GMP Price
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
मोबाइल फोन की रिटेल चेन चलाने वाली कंपनी एसएस रिटेल के आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त सपोर्ट मिला है। ये आईपीओ 16 सितंबर को खुला था और 18 सितंबर को बंद हो गया। एनएसई से मिले डेटा के मुताबिक, एसएस रिटेल के आईपीओ को कुल 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के 500 करोड़ रुपये के आईपीओ में 87,93,884 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके मुकाबले 90,83,98,995 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
कंपनी ने एक शेयर के लिए फिक्स किया था 403-424 रुपये का प्राइस बैंड
एसएस रिटेल के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 36.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि, NII कैटेगरी में इस आईपीओ को 143.32 गुना और QIB कैटेगरी को 203.61 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। एसएस रिटेल इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 403-424 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। हालांकि, आईपीओ को 103.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, इसलिए निवेशकों को 424 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किया गया है। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 25 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
140 करोड़ रुपये में हिस्सेदारी बेचेंग कंपनी के प्रोमोटर्स
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 35 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,840 रुपये का निवेश किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,92,920 रुपये का निवेश करना था और इस रकम में उन्हें 455 शेयर मिलेंगे। 500 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 360 करोड़ रुपये के 85,08,298 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, 140 करोड़ रुपये के 33,01,884 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी से बेच रहे हैं।
23 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को अब शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। 22 सितंबर को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट भी कर दिए गए हैं। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले थे, उन्हें 22 सितंबर को ही रिफंड भी मिल चुका है। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
140 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 22 सितंबर को ग्रे मार्केट में एसएस रिटेल के शेयर 140 रुपये (33.02 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 19 और 20 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में सबसे ज्यादा 147 रुपये के जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें उतार-चढ़ाव भी हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
यूनिकॉर्न कंपनियों में भारतीय मूल के फाउंडरों के पास 909 अरब डॉलर की हिस्सेदारी, हैरान कर देंगे आंकड़े
NSE IPO की बंपर डिमांड
Image Source : ANI
शेयर बाजार में लंबे समय से चर्चा में रहे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। ₹22,569 करोड़ का यह IPO अपने आखिरी दिन तक करीब 6 गुना सब्सक्राइब हुआ। खास बात यह है कि इस इश्यू के लिए करीब ₹90,300 करोड़ की बोलियां मिलीं। संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने IPO की मांग को काफी बढ़ाया।
BSE के आंकड़ों के मुताबिक NSE IPO को कुल 50.58 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि 8.86 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे। इस तरह पूरा इश्यू 5.71 गुना सब्सक्राइब हुआ। निवेशकों की कैटेगरी के हिसाब से देखें तो क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स यानी QIBs का हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। वहीं, नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों का हिस्सा 6.55 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.39 गुना भरा।
₹90,300 करोड़ की लगी बोली
NSE के इस मेगा IPO का इश्यू साइज करीब ₹22,569 करोड़ था, जबकि निवेशकों की तरफ से करीब ₹90,300 करोड़ की मांग आई। IPO दूसरे दिन ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था और आखिरी दिन तक इसकी मांग कई गुना बढ़ गई। IPO से पहले NSE ने एंकर निवेशकों से भी करीब ₹6,746 करोड़ जुटाए थे। इसमें LIC, गोल्डमैन सैक्स और फिडेलिटी जैसे बड़े निवेशकों के अलावा जीआईसी सिंगापुर, अबू धाबी निवेश प्राधिकरण (एडीआईए) और नॉर्जेस बैंक जैसे सॉवरेन वेल्थ फंड भी शामिल रहे।
₹1700 से ₹1785 था प्राइस बैंड
NSE ने IPO के लिए ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसके तहत मौजूदा शेयरधारकों ने 12.64 करोड़ तक इक्विटी शेयर बिक्री के लिए रखे हैं। इसका मतलब है कि IPO से मिलने वाला पैसा सीधे NSE के पास नहीं जाएगा, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा शेयरधारकों को मिलेगा। ऊपरी प्राइस बैंड पर NSE का वैल्यूएशन करीब ₹4.42 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
24 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्टिंग
NSE के शेयरों की 24 सितंबर को बाजार में लिस्टिंग होने की उम्मीद है। NSE की लिस्टिंग की योजना करीब एक दशक से अलग-अलग नियामकीय कारणों से अटकी हुई थी। ऐसे में IPO की सफलता कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह IPO भारत का दूसरा सबसे बड़ा पब्लिक इश्यू बन गया है। इससे पहले 2024 में हुंडई मोटर इंडिया का ₹27,870 करोड़ का IPO देश का सबसे बड़ा IPO रहा था। NSE का इश्यू 2022 में आए LIC के करीब ₹21,000 करोड़ के IPO से भी बड़ा है।
यह भी पढ़ें- इस हफ्ते आएगी IPO की बहार, एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो समेत 6 कंपनियां जुटाएंगी 3825 करोड़ रुपये
इस हफ्ते आएगी IPO की बहार
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भी काफी हलचल देखने को मिलेंगी। इस हफ्ते कुल 6 मेनबोर्ड कंपनियां आईपीओ के जरिए कुल ₹3,825 करोड़ जुटाने के लिए बाजार में उतरेंगी। इनमें एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो प्रमुख रूप से शामिल हैं। ये सभी आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22 से 28 सितंबर के बीच खुलेंगे। ज्यादातर आईपीओ 23 सितंबर को खुलेंगे। इस हफ्ते आईपीओ लाने वाली 6 कंपनियों में एलिवेट कैंपसेस और वर्मोरा ग्रैनिटो के अलावा ए-वन स्टील्स इंडिया, अरमी इन्फोटेक, स्वस्तिका इन्फ्रा और एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) भी शामिल हैं।
2100 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी एलिवेट कैंपसेस
हिलहाउस इन्वेस्टमेंट समर्थित एलिवेट कैंपसेस 23 सितंबर को 2100 करोड़ रुपये का आईपीओ लेकर आएगी। कंपनी ने इसके लिए प्रति शेयर 343-362 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। ये इश्यू 25 सितंबर को बंद होगा और इसके शेयर 30 सितंबर को लिस्ट होंगे। आईपीओ में पूरी तरह नए शेयर जारी किए जाएंगे और इसमें कोई ओएफएस शामिल नहीं है।
22 सितंबर को खुलेगा वर्मोरा ग्रैनिटो का आईपीओ
वर्मोरा ग्रैनिटो का ₹708 करोड़ का आईपीओ 22 से 24 सितंबर तक खुलेगा। इसके लिए ₹140-148 प्रति शेयर का प्राइस रेंज तय किया गया है। इश्यू में ₹320 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि निवेशक कत्सुरा इन्वेस्टमेंट्स करीब ₹388 करोड़ के 2.62 करोड़ शेयरों को ओएफएस के जरिए बेचेगा।
ए-वन स्टील्स इंडिया का आईपीओ 24 सितंबर को खुलेगा
इंटीग्रेटेड स्टील मैन्यूफैक्चरर ए-वन स्टील्स इंडिया 24 से 28 सितंबर के दौरान 405 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर बाजार में उतरेगी। कंपनी ने शेयरों के लिए 385-405 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसमें ₹355 करोड़ का नया इश्यू और ₹50 करोड़ तक का ओएफएस शामिल है।
300 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगी अरमी इन्फोटेक
अरमी इन्फोटेक का ₹300 करोड़ का आईपीओ 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹350-375 प्रति शेयर का प्राइस बैंड फिक्स किया है। इसमें पूरी तरह से नए शेयर जारी किए जाएंगे और किसी तरह का कोई ओएफएश नहीं होगा।
23 सितंबर को ही खुलेगा स्वस्तिका इन्फ्रा और एड्रॉयट इंडस्ट्रीज का आईपीओ
स्वस्तिका इन्फ्रा का 161 करोड़ रुपये का आईपीओ 23 से 25 सितंबर को खुला रहेगा। इसका प्राइस रेंज 175-185 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, एड्रॉयट इंडस्ट्रीज (इंडिया) का 151 करोड़ रुपये का आईपीओ भी 23 से 25 सितंबर तक खुलेगा। इसके लिए 126-134 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रेंज फिक्स किया गया है। बताते चलें कि सितंबर में अबतक 17 आईपीओ आ चुके हैं। इन नए आईपीओ के साथ 2026 में आईपीओ लाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 87 होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें
NSE के मौजूदा शेयरधारक रखना चाहते हैं बड़ी हिस्सेदारी, OFS में बेचे मामूली शेयर
आज बंद होगा NSE IPO
Image Source : PTI/ INDIA TV
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ज्यादातर मौजूदा शेयरधारकों ने 22,569 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत ओएफएस में शेयर बेचने के बावजूद अपनी हिस्सेदारी का बड़ा हिस्सा बरकरार रखा है। आंकड़ों के अनुसार, ओएफएस में शेयर बेचने वाले शेयरधारकों में मुख्य रूप से संस्थागत निवेशक (Institutional Investor) शामिल थे। इन निवेशकों के पास आईपीओ से पहले NSE की कुल 36.82 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। उन्होंने ओएफएस के तहत एनएसई की 5.11 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर शेयर बेचे हैं।
ओएफएस में शामिल 20 संस्थागत शेयरधारकों में 9 विदेशी संस्थागत निवेशक
ओएफएस में हिस्सा लेने वाले 20 संस्थागत शेयरधारकों में 9 विदेशी संस्थागत निवेशक (FII) थे। आईपीओ से पहले एनएसई में इनकी कुल मिलाकर 15.96 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। बाकी 11 घरेलू संस्थागत निवेशक थे, जिनमें 10 सरकारी संस्थाएं और आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस शामिल हैं। इनकी ओएफएस से पहले एनएसई में कुल 20.86 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कई बड़े संस्थागत शेयरधारकों ने ओएफएस में हिस्सा लेने के बावजूद अपनी हिस्सेदारी में मामूली कमी की है।
कुछ कंपनियों ने सिर्फ 7 प्रतिशत हिस्सेदारी ही बेची
ओएफएस से पहले 4.54 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली अरांडा इन्वेस्टमेंट्स, 4.44 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया, 4.33 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली एसबीआई कैपिटल मार्केट्स और 3.73 प्रतिशत हिस्सेदारी वाली क्राइसकैपिटल ने अपनी हिस्सेदारी औसतन केवल करीब 7 प्रतिशत घटाई है।
क्राउन कैपिटल ने बेची 11 प्रतिशत हिस्सेदारी
अन्य बड़े विदेशी निवेशकों में क्राउन कैपिटल ने ओएफएस से पहले अपनी हिस्सेदारी का करीब 11 प्रतिशत हिस्सा बेचने के लिए पेश किया। इससे पता चलता है कि ओएफएस के जरिये मौजूदा निवेशकों को अपने निवेश के एक हिस्से को भुनाने का अवसर मिला, जबकि उन्होंने एनएसई में बड़ी हिस्सेदारी बरकरार रखी है।
आज बंद होगा एनएसई का आईपीओ
एनएसई का आईपीओ शुक्रवार को बोली के दूसरे दिन ही पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। आज इस आईपीओ का आखिरी दिन है। ये 2024 में आए हुंडई मोटर इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के आईपीओ के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ है। इसने 2022 में आए भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के 21,000 करोड़ रुपये के आईपीओ को भी पीछे छोड़ दिया है।
ये भी पढ़ें
पिछले हफ्ते ₹6629 महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में ₹1597 की तेजी- जानें इस हफ्ते भी जारी रहेगी तेजी या आएगी गिरावट
26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
पाइपिंग सॉल्यूशन्स के बिजनेस से जुड़ी कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला। ये आईपीओ 16 सितंबर को खुला था और 18 सितंबर को बंद हो गया। एनएसई से मिले डेटा के मुताबिक, जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को कुल 181.07 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ है। कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ में 93,99,600 शेयरों की पेशकश की गई थी, जिसके मुकाबले 1,70,19,83,003 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में मिला 149.34 गुना सब्सक्रिप्शन
जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को रिटेल कैटेगरी में 149.34 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। जबकि, NII कैटेगरी में इस आईपीओ को 327.99 गुना और QIB कैटेगरी को 126.41 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 88-93 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। हालांकिं, आईपीओ को 181.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है, इसलिए अब निवेशकों को 93 रुपये के भाव पर शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा।
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 161 शेयर
रिटेल निवेशकों को एक लॉट में 161 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए कम से कम 14,973 रुपये का निवेशक किया गया है। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे, जिसके लिए उन्हें 1,94,649 रुपये का निवेश करना था और इस रकम में उन्हें 2093 शेयर मिलेंगे। 125 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,07,41,149 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, 25 करोड़ रुपये के 26,86,851 शेयर ओएफएस के जरिए जारी किए जाएंगे, जिन्हें कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी से बेचेंगे।
23 सितंबर को बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 21 सितंबर को अब शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 22 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 22 सितंबर को ही रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा।
26.50 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 19 सितंबर को को ग्रे मार्केट में जिंदल सुप्रीम के शेयर 26.50 रुपये (28.49 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 17 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 30 रुपये के अधिकतम जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
UPI बंद करेंगे पेट्रोल पंप डीलर, MP में पेट्रोल-डीजल के लिए यूपीआई से नहीं ली जाएगी ₹2000 की पेमेंट
NSE का मेगा IPO
Image Source : ANI
भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से इंतजार किए जा रहे NSE के मेगा IPO से पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने एंकर निवेशकों से ₹6746 करोड़ जुटा लिए हैं। इस एंकर राउंड में देश-विदेश के कई बड़े संस्थागत निवेशकों ने NSE के शेयर खरीदे हैं। इनमें LIC, गोल्डमैन सैक्स, फिडेलिटी, GIC सिंगापुर, ADIA और नॉर्जेस बैंक जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
BSE पर जारी सर्कुलर के मुताबिक NSE ने करीब 3.77 करोड़ शेयर 150 एंकर निवेशकों को आवंटित किए हैं। इन शेयरों का भाव ₹1,785 प्रति शेयर रखा गया, जो NSE के आईपीओ प्राइस बैंड की ऊपरी सीमा है। इस तरह एंकर राउंड का कुल आकार करीब ₹6,746.2 करोड़ रहा। इसमें विदेशी संस्थागत निवेशकों (FPI) की हिस्सेदारी करीब 43 फीसदी रही। विदेशी निवेशकों ने लगभग ₹2,883 करोड़ लगाए। अमेरिका, यूरोप और एशिया के 20 से ज्यादा विदेशी लॉन्ग-ओनली फंड ने इस राउंड में हिस्सा लिया।
घरेलू निवेशकों ने भी लगाया बड़ा दांव
NSE के एंकर राउंड में घरेलू संस्थागत निवेशकों की भागीदारी भी मजबूत रही। 25 से ज्यादा बड़े म्यूचुअल फंड और 11 प्रमुख बीमा एवं पेंशन कंपनियों ने मिलकर करीब ₹3,588 करोड़ का निवेश किया। यह एंकर बुक का लगभग 53 फीसदी है। इसमें ICICI प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, एक्सिस म्यूचुअल फंड, कोटक म्यूचुअल फंड, UTI म्यूचुअल फंड और टाटा म्यूचुअल फंड जैसे बड़े फंड शामिल रहे।
LIC ने भी खरीदे ₹500 करोड़ से ज्यादा के शेयर
NSE में सबसे बड़े शेयरधारकों में शामिल LIC ने भी एंकर राउंड में हिस्सा लिया। LIC ने एलआईसी, एलआईसी म्यूचुअल फंड और एलआईसी पेंशन फंड के जरिए ₹500 करोड़ से ज्यादा का निवेश किया है। NSE में LIC की करीब 10.72 फीसदी हिस्सेदारी है। वहीं एसबीआई ग्रुप ने भी इस राउंड में हिस्सा लिया। एसबीआई म्यूचुअल फंड, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एसबीआई पेंशन फंड के जरिए ग्रुप ने ₹400 करोड़ से ज्यादा निवेश किया।
₹22,569 करोड़ का होगा NSE आईपीओ
NSE का आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। कंपनी ने इसके लिए ₹1,700 से ₹1,785 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। अपर प्राइस बैंड पर आईपीओ का आकार करीब ₹22,569 करोड़ होगा।
यह भी पढ़ें- 33% प्रीमियम के साथ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ आईपीओ, 121 गुना मिला था सब्सक्रिप्शन
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शंस लिमिटेड आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई और कंपनी के शेयरों ने बाजार में जोरदार शुरुआत की। बीएसई पर प्रणव कंस्ट्रक्शंस के शेयर अपने 124 रुपये के इश्यू प्राइस से 30.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 162 रुपये पर कारोबार शुरू किया। जबकि एनएसई पर कंपनी के शेयर 33 प्रतिशत की बंपर बढ़त के साथ 165 रुपये पर लिस्ट हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 1,520.97 करोड़ रुपये रहा।
प्रणव कंस्ट्रक्शंस के आईपीओ को मिला था 121 गुना सब्सक्रिप्शन
प्रणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ 7 सितंबर को खुला था और 9 सिंतबर को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और तीसरे दिन इसे कुल 121 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। बताते चलें कि इस आईपीओ को पहले दिन 5.69 गुना और दूसरे दिन कुल 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
आईपीओ के लिए फिक्स हुआ था 118-124 रुपये का प्राइस रेंज
प्रणव कंस्ट्रक्शंस ने 351 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया था। रियल एस्टेट कंपनी के 351 करोड़ रुपये के आईपीओ में 316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी किए गए थे। इसके अलावा, इसमें 35 करोड़ रुपये के 28,56,869 शेयर ओएफएस के द्वारा जारी किए गए, जो कंपनी के प्रोमोटरों द्वारा उनकी हिस्सेदारी बेचकर दिए जाते हैं।
10 सितंबर को हुआ था शेयरों का अलॉटमेंट
बुधवार, 9 सितंबर को आईपीओ बंद होने के बाद गुरुवार, 10 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया गया था। 11 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए थे और जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिले, उन्हें 11 सितंबर को ही रिफंड भी दे दिया गया था। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ था, जो बीएसई और एनएसई, दोनों प्रमुख बाजारों में लिस्ट हुआ है।
MCGM के पुनर्विकास खंड में प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है कंपनी
सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों के मुताबिक, कंपनी आईपीओ से आए पैसों का इस्तेमाल सरकारी और वैधानिक मंजूरियां हासिल करने, अतिरिक्त एफएसआई खरीदने समेत अन्य कामों के लिए करेगी। इसके अलावा कंपनी कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी खर्चों को पूरा करने के लिए भी आईपीओ से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल करेगी। बताते चलें कि प्रणव कंस्ट्रक्शंस मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में नगर निगम ग्रेटर मुंबई (MCGM) के पुनर्विकास खंड में प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
नेपाल को रोजाना 18 घंटे बिजली निर्यात करेगा भारत, बाढ़ के बाद पड़ोसी देश में बिजली की किल्लत
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का IPO
Image Source : ANI
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के बहुप्रतीक्षित IPO का इंतजार अब खत्म हो गया है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंजों में शामिल एनएसई ने अपने आईपीओ का प्राइस बैंड तय कर दिया है। करीब एक दशक तक नियामकीय अड़चनों के कारण अटका रहा यह आईपीओ अब 17 सितंबर से निवेशकों के लिए खुलने जा रहा है। ₹22,569 करोड़ का यह इश्यू भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक बड़ा आईपीओ बनने वाला है।
एनएसई का आईपीओ 17 सितंबर को खुलेगा और 21 सितंबर तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर ₹1,700 से ₹1,785 का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली 16 सितंबर को खुलेगी। एनएसई के शेयरों की बाजार में लिस्टिंग 24 सितंबर को होने की उम्मीद है।
₹22,569 करोड़ का पूरा इश्यू
यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसके तहत मौजूदा शेयरधारक करीब 12.64 करोड़ इक्विटी शेयर बेचेंगे। ऊपरी प्राइस बैंड पर इश्यू का आकार करीब ₹22,569 करोड़ और निचले स्तर पर लगभग ₹21,494 करोड़ रहेगा। चूंकि यह ऑफर फॉर सेल है, इसलिए आईपीओ से मिलने वाली रकम एनएसई को नहीं, बल्कि शेयर बेचने वाले मौजूदा निवेशकों को मिलेगी।
हुंडई के बाद दूसरा सबसे बड़ा आईपीओ
₹22,569 करोड़ का एनएसई आईपीओ देश का दूसरा सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम होगा। फिलहाल सबसे बड़े आईपीओ का रिकॉर्ड हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,870 करोड़ के इश्यू के नाम है, जो 2024 में आया था। एनएसई का आईपीओ 2022 में आए ₹21,000 करोड़ के एलआईसी आईपीओ को पीछे छोड़ देगा।
रिटेल निवेशकों के लिए 35% हिस्सा
IPO में 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIBs) के लिए, 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NIIs) के लिए और 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रहेगा। कर्मचारियों के लिए भी ₹70 करोड़ तक के शेयर रिजर्व किए गए हैं। एनएसई के कर्मचारियों को प्रति शेयर ₹170 की छूट मिलेगी।
करीब एक दशक बाद पूरा होगा सपना
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज की शेयर बाजार में लिस्टिंग की प्लानिंग लंबे समय से अटकी हुई थी। नियामकीय मंजूरी और को-लोकेशन विवाद समेत कई कारणों से आईपीओ का रास्ता साफ नहीं हो पा रहा था। अब सेबी की मंजूरी मिलने के बाद एनएसई करीब एक दशक बाद अपने बाजार डेब्यू की ओर बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें- शेयर बाजार में एंट्री को तैयार हीरो मोटर्स, ₹1000 करोड़ का IPO ला रही कंपनी; 16 सितंबर से लगा सकेंगे दांव
Hero Motors लेकर आ रही ₹1000 करोड़ का IPO
Image Source : ANI/CANVA
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए एक और बड़ा मौका आने वाला है। ऑटो पार्ट्स और ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड अपना IPO लेकर बाजार में उतरने जा रही है। कंपनी ने ₹1000 करोड़ के IPO के लिए ₹79 से ₹84 प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इस इश्यू के लिए निवेशक 16 सितंबर से बोली लगा सकेंगे। IPO 18 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 23 सितंबर को होने की उम्मीद है।
₹1000 करोड़ का IPO
हीरो मोटर्स का IPO कुल ₹1000 करोड़ का होगा। इसमें ₹600 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल है। OFS के जरिए कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। OFS में ओ पी मुंजाल होल्डिंग्स करीब ₹395 करोड़ के शेयर बेचेगी, जबकि हीरो साइकिल करीब ₹5 करोड़ के शेयरों की बिक्री करेगी। यानी IPO का एक बड़ा हिस्सा मौजूदा निवेशकों की हिस्सेदारी बेचने से आएगा।
कर्ज चुकाने और कारोबार बढ़ाने में लगेगा पैसा
कंपनी फ्रेश इश्यू से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कारोबार को मजबूत करने में करेगी। इसमें करीब ₹190 करोड़ का इस्तेमाल कर्ज के भुगतान या प्री-पेमेंट के लिए किया जाएगा। इसके अलावा करीब ₹200 करोड़ कंपनी के गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश स्थित प्लांट में क्षमता बढ़ाने के लिए जरूरी उपकरण खरीदने पर खर्च किए जाएंगे। बाकी रकम का इस्तेमाल संभावित अधिग्रहण, रणनीतिक पहलों और सामान्य कॉरपोरेट जरूरतों के लिए किया जाएगा।
पहले ₹1,200 करोड़ का IPO लाने की थी योजना
हीरो मोटर्स ने जून 2025 में IPO के लिए DRHP दाखिल किया था। उस समय कंपनी ने ₹1,200 करोड़ जुटाने की प्लानिंग बनाई थी। इसमें ₹800 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹400 करोड़ का OFS शामिल था। बाद में कंपनी ने फ्रेश इश्यू का आकार घटाकर ₹600 करोड़ कर दिया। इसके साथ ही कुल IPO का आकार भी घटकर ₹1,000 करोड़ रह गया और OFS की संरचना में बदलाव किया गया।
BMW और डुकाटी जैसी कंपनियों को देती है सॉल्यूशन
हीरो मोटर्स ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए पावरट्रेन से जुड़े प्रोडक्ट्स और टेक्निकल सॉल्यूशन तैयार करती है। कंपनी अमेरिका, यूरोप, भारत और ASEAN सेक्टर में कई बड़े ऑटो OEM ग्राहकों को सेवाएं देती है। इसके ग्राहकों में BMW AG, डुकाटी मोटर होल्डिंग, एनवियोलो इंटरनेशनल, फॉर्मूला मोटरस्पोर्ट और हमिंगबर्ड ईवी जैसी कंपनियां शामिल हैं।
23 सितंबर को हो सकती है शेयर बाजार में एंट्री
हीरो मोटर्स के शेयरों की शेयर बाजार में लिस्टिंग 23 सितंबर को होने की उम्मीद है। IPO के बुक-रनिंग लीड मैनेजर ICICI सिक्योरिटीज, DAM कैपिटल एडवाइजर्स और JM फाइनेंशियल हैं, जबकि KFin टेक्नोलॉजीज इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
यह भी पढ़ें- 43 रुपये पर पहुंचा GMP Price, आईपीओ को दूसरे दिन मिला 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन
43 रुपये पर पहुंचा GMP Price
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
रियल एस्टेट कंपनी प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ को निवेशकों का शानदार सपोर्ट मिल रहा है। कंपनी का आईपीओ 7 सितंबर को खुला था और आज, 9 सिंतबर को इसका आखिरी दिन है। कंपनी अपने इस आईपीओ से 351 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इसके लिए कुल 2,83,08,481 शेयर जारी किए जाएंगे। इस आईपीओ के तहत, प्रणव कंस्ट्रक्शन्स ने 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 118 रुपये से 124 रुपये का प्राइस रेंज फिक्स किया है।
दूसरे दिन तक आईपीओ को मिला 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन
प्रणव कंस्ट्रक्शन्स का आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है तो निवेशकों को अब 124 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए जाएंगे। दूसरे दिन, यानी मंगलवार तक कंपनी के आईपीओ को 18.20 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका था। ऐसा माना जा रहा है कि आईपीओ के आखिरी दिन यानी आज प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन स्टेटस काफी ऊपर पहुंच सकता है।
316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी करेगी कंपनी
रियल एस्टेट कंपनी के आईपीओ में 316 करोड़ रुपये के 2,54,51,612 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, इसमें 35 करोड़ रुपये के 28,56,869 शेयर ओएफएस के द्वारा जारी किए जाएंगे, जो कंपनी के प्रोमोटरों द्वारा उनकी हिस्सेदारी बेचकर दिए जाते हैं।
15 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
बुधवार को आईपीओ बंद होने के बाद गुरुवार, 10 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा। 11 सितंबर को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर नहीं मिलेंगे, उन्हें 11 सितंबर को रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो बीएसई और एनएसई, दोनों प्रमुख बाजारों में लिस्ट होगा। शेयर बाजार में प्रणव कंस्ट्रक्शन्स की लिस्टिंग अगले हफ्ते 15 सितंबर को होगी।
43 रुपये पर पहुंचा GMP Price
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 9 सितंबर को सुबह 6.35 बजे तक ग्रे मार्केट में प्रणव कंस्ट्रक्शन्स के शेयर 43 रुपये (34.68 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। बताते चलें कि 6 सितंबर को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 44 रुपये के अधिकतम जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
2150 रुपये सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव बढ़े- चेक करें सर्राफा बाजार की कीमतें
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का IPO आने वाला है
Image Source : NSE OFFICIAL WEBSITE
भारतीय शेयर बाजार के निवेशकों के लिए सितंबर का महीना बेहद खास होने वाला है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का बहुप्रतीक्षित IPO अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंचता नजर आ रहा है। करीब एक दशक से इस IPO का इंतजार किया जा रहा है। अब सूत्रों के मुताबिक, NSE का IPO 18 सितंबर को आम निवेशकों के लिए खुल सकता है और 25 सितंबर को इसकी शेयर बाजार में लिस्टिंग हो सकती है।
प्राइस बैंड से लेकर लिस्टिंग तक, जानिए पूरा शेड्यूल
आईपीओ कैलेंडर को लेकर एनएससी (NSE) की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के हवाले से इसका संभावित शेड्यूल सामने आ चुका है:
प्राइस बैंड का ऐलान: 15 सितंबर को आईपीओ के प्राइस बैंड की घोषणा हो सकती है।
एंकर बुक: एंकर निवेशकों के लिए यह 17 सितंबर को खुलेगा।
पब्लिक सब्स्क्रिप्शन: आम निवेशकों के लिए आईपीओ 18 सितंबर को खुलेगा और 21 व 22 सितंबर तक बोली लगाने के लिए खुला रहेगा।
लिस्टिंग डेट: 25 सितंबर को NSE के शेयर दलाल स्ट्रीट पर लिस्ट हो सकते हैं।
यह टाइमलाइन इसलिए तय की गई है ताकि 26 सितंबर से शुरू हो रहे 16 दिनों के पितृ पक्ष से पहले NSE के शेयरों की बाजार में धमाकेदार शुरुआत हो सके।
100% ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा यह इश्यू
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मेगा इश्यू के तहत 1 रुपये फेस वैल्यू वाले कुल 14.89 करोड़ (148.9 मिलियन) इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी। यह एनएसई की कुल पेड-अप इक्विटी कैपिटल का करीब 6 फीसदी हिस्सा है। यह पूरा आईपीओ पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। इसमें कोई नया शेयर जारी नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाली पूरी रकम शेयर बेचने वाले निवेशकों को जाएगी और एक्सचेंज को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी।
SEBI से मिली हरी झंडी के बाद बढ़ी हलचल
एनएसई का यह आईपीओ पिछले 10 सालों से अटका हुआ था। इसी महीने बाजार नियामक सेबी (SEBI) से जरूरी रेगुलेटरी क्लीयरेंस मिलने के बाद इसके लिस्टिंग का रास्ता साफ हुआ है। ट्रेडिंग वॉल्यूम के मामले में NSE भारत का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज है, जो देश के प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 का संचालन करता है। इसके साथ ही यह ट्रेड किए गए कॉन्ट्रैक्ट्स की संख्या के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा डेरिवेटिव्स एक्सचेंज भी है। यही वजह है कि इसके आईपीओ को लेकर रिटेल निवेशकों और बड़े इंस्टीट्यूशनल बायर्स के बीच जबर्दस्त उत्साह देखा जा रहा है।
इनपुट- PTI
यह भी पढ़ें- 27% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ Annu Projects IPO, कहीं आपने तो नहीं लगा दिया था पैसा
NSE का मेगा IPO जल्द मारेगा मार्केट में एंट्री
Image Source : ANI
भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में एक बड़ा पड़ाव आने वाला है। देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के IPO को बाजार नियामक SEBI ने हरी झंडी दे दी है। SEBI ने 4 सितंबर को NSE को अपना ऑब्जर्वेशन लेटर जारी कर दिया। इसके साथ ही NSE के लंबे समय से इंतजार किए जा रहे शेयर बाजार में लिस्ट होने का रास्ता काफी हद तक साफ हो गया है। अब निवेशकों की नजर IPO की तारीख, प्राइस बैंड और लिस्टिंग पर टिकी है।
NSE ने 17 जून 2026 को SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था। इससे पहले भी NSE की लिस्टिंग की प्लानिंग बनी थी, लेकिन नियामकीय कारणों से करीब एक दशक पहले यह प्रक्रिया रुक गई थी। अब SEBI से ऑब्जर्वेशन लेटर मिलने के बाद IPO प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। मार्केट सूत्रों के मुताबिक, NSE इस महीने के अंत तक IPO लाने और BSE पर अपने शेयरों को लिस्ट कराने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। हालांकि, अभी तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। बाजार में चर्चा है कि RHP फाइलिंग जल्द हो सकती है, जबकि प्राइस बैंड और IPO खुलने की तारीख को लेकर मर्चेंट बैंकरों के साथ बातचीत चल रही है। 25 सितंबर के आसपास लिस्टिंग की संभावना भी जताई जा रही है।
करीब 30,000 करोड़ रुपये का हो सकता है IPO
NSE का IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा। यानी इसमें NSE नए शेयर जारी नहीं करेगा, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। कुल करीब 14.89 करोड़ इक्विटी शेयर, यानी NSE की लगभग 6 फीसदी पेड-अप कैपिटल के बराबर हिस्सेदारी बिक्री के लिए रखी जा सकती है। DRHP दाखिल किए जाने के समय के अनलिस्टेड मार्केट वैल्यूएशन के आधार पर IPO का आकार करीब 30,000 करोड़ रुपये आंका गया है। वहीं, करीब 5 लाख करोड़ रुपये के संभावित वैल्यूएशन पर यह IPO भारत का सबसे बड़ा IPO बन सकता है। यह 2024 में आए हुंडई मोटर्स इंडिया के 27,870 करोड़ रुपये के IPO को भी पीछे छोड़ सकता है। हालांकि, अंतिम आकार और वैल्यूएशन प्राइस बैंड तय होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
SBI समेत ये बड़े निवेशक बेचेंगे हिस्सेदारी
NSE के IPO में कई बड़े मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इनमें SBI ग्रुप सबसे बड़ा शेयर बेचने वाला शेयरधारक है, जो करीब 2.475 करोड़ शेयर ऑफर कर सकता है। इसके अलावा MS स्ट्रैटेजिक (मॉरिशस), CPPIB, अरंडा इन्वेस्टमेंट्स, बैंक ऑफ बड़ौदा और स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया भी अपनी हिस्सेदारी बेचने वालों में शामिल हैं। इसके साथ ही GIC Re, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी समेत कुछ अन्य संस्थागत और व्यक्तिगत शेयरधारक भी OFS में हिस्सा लेंगे।
इनपुट- PTI
यह भी पढ़ें- 27% की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुआ Annu Projects IPO, कहीं आपने तो नहीं लगा दिया था पैसा
Annu Projects IPO
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (EPC) कंपनी अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। हालांकि, शेयर बाजार में कंपनी की शुरुआत काफी खराब रही और इसके शेयर 27 प्रतिशत से भी ज्यादा की भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुए। अन्नू प्रोजेक्ट के आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशक परेशान हैं। इस आईपीओ को कुल 2.93 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
99 रुपये के भाव पर इश्यू हुआ था शेयर
बुधवार को, अन्नू प्रोजेक्ट्स के शेयर बीएसई पर अपने इश्यू प्राइस 99 रुपये की तुलना में 24.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इसी तरह, कंपनी के शेयर एनएसई पर भी 27.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72 रुपये के भाव पर लिस्ट हुआ। इस दौरान कंपनी का मार्केट कैप 497.88 करोड़ रुपये रहा।
लिस्टिंग प्राइस से 5 प्रतिशत तक चढ़ा शेयर का भाव
बुधवार को दोपहर 12.31 बजे, बीएसई पर कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस से 2.16 प्रतिशत यानी 1.62 रुपये की तेजी के साथ 76.62 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहे थे। एनएसई पर, कंपनी के शेयर अपने लिस्टिंग प्राइस की तुलना में 5.00 प्रतिशत यानी 3.60 रुपये की बढ़त लेकर 75.60 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे।
25 अगस्त को खुला था आईपीओ
अन्नू प्रोजेक्टस का आईपीओ 25 अगस्त को खुला था। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 94-99 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 99 रुपये के भाव पर शेयर अलॉट किए गए थे। आईपीओ के तहत, निवेशकों को एक लॉट में 151 शेयर दिए गए थे। 28 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद 31 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था और 1 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
कंपनी ने आईपीओ से जुटाए हैं 175 करोड़ रुपये
ये 175 करोड़ रुपये का आईपीओ था, जिसके लिए कुल 1,76,83,000 शेयर जारी किए गए थे। ये आईपीओ पूरी तरह से नए इश्यू पर आधारित था और इसमें OFS का कोई हिस्सा शामिल नहीं था। अन्नू प्रोजेक्ट्स लिमिटेड की योजना आईपीओ से प्राप्त 115 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी की जरूरतों को पूरा करने में, 15 करोड़ रुपये का इस्तेमाल मशीनरी या उपकरण खरीदने के लिए पूंजीगत व्यय में और बाकी पैसों का इस्तेमाल सामान्य कंपनी उद्देश्यों के लिए करने की है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
Stock Market Today 2 September, 2026: शेयर बाजार में भारी गिरावट, लाल निशान में खुले सेंसेक्स के सभी 30 स्टॉक
ESDS Software Solutions IPO की शानदार शुरुआत
Image Source : HTTPS://WWW.INSTAGRAM.COM/ESDS.DC/
ESDS Software Solutions IPO: आईटी सर्विस प्रोवाइडर ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार, 28 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ये आईपीओ मंगलवार, 1 सितंबर को बंद होगा। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ की शानदार शुरुआत हुई और सब्सक्रिप्शन के पहले ही दिन ये पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया। NSE के आंकड़ों के मुताबिक, पहले दिन इस आईपीओ को कुल 2.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
NII कैटेगरी के निवेशकों से मिला 3.51 गुना सब्सक्रिप्शन
एनएसई के अनुसार, आईपीओ में की गई 1,23,52,942 शेयरों की पेशकश के मुकाबले कंपनी को 2,59,77,972 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। पहले दिन, ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ को NII कैटेगरी के निवेशकों से 3.51 गुना और रिटेल इंवेस्टर्स से 2.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। वहीं दूसरी ओर, कंपनी के आईपीओ को QIB कैटेगरी के निवेशकों से महज 1 प्रतिशत ही सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ। इससे पहले, ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने गुरुवार को एंकर इंवेस्टर्स से भी 216 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ से 720 करोड़ रुपये जुटा रही है कंपनी
ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन अपने इस आईपीओ से 720 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत, 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 408-429 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। आईपीओ पूरी तरह से सब्सक्राइब हो चुका है, लिहाजा निवेशकों को अब 429 रुपये के भाव पर ही शेयर अलॉट किए जाएंगे। 1 सितंबर को आईपीओ बंद होने के बाद 2 सितंबर को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा।
निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 34 शेयर
इस आईपीओ के तहत, निवेशकों को एक लॉट में 34 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल निवेशकों को एक लॉट के लिए कम से कम 14,586 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल निवेशक अधिकतम 13 लॉट यानी 442 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें कुल 1,89,618 रुपये का निवेश करना होगा।
4 सितंबर को शेयर बाजार में लिस्ट होगी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन
ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित है। इस आईपीओ में किसी भी तरह का ओएफएस शामिल नहीं है। ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन आईपीओ की लिस्टिंग घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर होगी। शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग 4 सितंबर को होनी है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
हीरो मोटोकॉर्प ने एथर एनर्जी में किया ₹1758 करोड़ रुपये का निवेश, 32.8% हुई हिस्सेदारी
₹300 पर पहुंचा GMP Price
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
Tempsens Instruments IPO GMP Price: थर्मल इंजीनियरिंग कंपनी टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ निवेशकों से मिले जबरदस्त समर्थन के दम पर ग्रे मार्केट में भी छाया हुआ है। 20 अगस्त को खुला ये आईपीओ 24 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को आखिरी दिन सोमवार को 184.07 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है।
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स आईपीओ के NII कोटे को मिला रिकॉर्ड 314.44 गुना सब्सक्रिप्शन
एनएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, 650 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में पेश किए गए 1,51,81,667 शेयरों के मुकाबले 2,79,44,59,050 शेयरों के लिए आवेदन प्राप्त हुए। इसमें NII कोटे को रिकॉर्ड 314.44 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसी तरह, QIB कोटे को भी 302.88 गुना बोलियां मिलीं। जबकि, रिटेल इंवेस्टर्स के हिस्से को 60.69 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
25 अगस्त को 300 रुपये के भाव पर अलॉट किए गए शेयर
टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स अपने इस आईपीओ से 650 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में 95 करोड़ रुपये के 31,66,666 फ्रेश शेयर जारी किए गए हैं। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स OFS के जरिए 555 करोड़ रुपये में अपनी हिस्सेदारी के 1,85,00,000 शेयर बेचे हैं। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के लिए 4 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 285-300 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 25 अगस्त को 300 रुपये के भाव पर शेयरों का अलॉटमेंट किया गया है।
28 अगस्त को रक्षा बंधन के मौके पर शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार, 28 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगा। बताते चलें कि 28 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार भी मनाया जाएगा। रक्षा बंधन के मौके पर शेयर बाजार खुले रहेंगे।
300 रुपये पर पहुंचा जीएमपी प्राइस
आईपीओ के जीएमपी प्राइस ट्रैक करने वाली वेबसाइट investorgain.com के मुताबिक, 26 अगस्त को ग्रे मार्केट में टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स के शेयर 300 रुपये (100 प्रतिशत) के जीएमपी (ग्रे मार्केट प्रीमियम) प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे हैं। बताते चलें कि 22 अगस्त को कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 321 रुपये के अधिकतम जीएमपी प्राइस के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, लिस्टिंग के मौके पर इसमें काफी उतार-चढ़ाव हो सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
Elon Musk की SpaceX 1,25,000 एकड़ जमीन पर बनाएगी दुनिया का सबसे बड़ा रॉकेट लॉन्च फैसिलिटी, 100 बिलियन डॉलर होंगे खर्च
इस हफ्ते आने वाले IPO
Image Source : CANVA
अगर आप शेयर बाजार में IPO के जरिए निवेश करने का मौका तलाश रहे हैं, तो यह हफ्ता काफी खास रहने वाला है। आज से शुरू हुए इस सप्ताह में कुल 12 IPO बाजार में दस्तक दे रहे हैं। इन इश्यू के जरिए कंपनियां करीब ₹3,742 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। खास बात यह है कि इनमें मेनबोर्ड के साथ-साथ SME सेगमेंट की कंपनियां भी शामिल हैं। इसके अलावा इस सप्ताह 9 नई कंपनियों के शेयर बाजार में लिस्ट होने वाले हैं।
पहले दिन खुले 5 IPO
आज यानी 24 अगस्त को ही 5 कंपनियों के IPO सब्सक्रिप्शन के लिए खुले। मेनबोर्ड सेगमेंट में सिम्बायोटेक फार्मालैब, हाई-टेक इंजीनियर्स और स्काईवेज एयर सर्विसेज शामिल हैं। सिम्बायोटेक फार्मालैब करीब ₹1,757 करोड़ जुटा रही है। इसका प्राइस बैंड ₹938 से ₹988 प्रति शेयर है। इसमें ₹150 करोड़ का फ्रेश इश्यू और ₹1,607 करोड़ का ऑफर फॉर सेल शामिल है। वहीं, हाई-टेक इंजीनियर्स का IPO करीब ₹135.7 करोड़ का है। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹50 से ₹53 तय किया है। स्काईवेज एयर सर्विसेज करीब ₹582.8 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आई है। इसका प्राइस बैंड ₹131 से ₹138 प्रति शेयर है।SME सेगमेंट में मधुर निट क्राफ्ट्स ₹53.3 करोड़ और ABH हेल्थकेयर ₹35 करोड़ जुटाने के लिए IPO लेकर आई हैं।
25 अगस्त को भी खुलेगा नया IPO
25 अगस्त को अन्नू प्रोजेक्ट्स और सुमैक्स इंजीनियरिंग के IPO खुलेंगे। अन्नू प्रोजेक्ट्स का इश्यू करीब ₹175 करोड़ का है और इसका प्राइस बैंड ₹94 से ₹99 प्रति शेयर है। ऑटो एंसिलरी कंपनी सुमैक्स इंजीनियरिंग करीब ₹53.4 करोड़ जुटाएगी। इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹95 से ₹101 रखा गया है।
27 और 28 अगस्त को आएंगे बड़े इश्यू
27 अगस्त को लुमिनो इंडस्ट्रीज का ₹700 करोड़ का IPO खुलेगा। कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड ₹78 से ₹82 तय किया है। इसी दिन SME सेगमेंट में क्विक फॉरेंसिक सॉल्यूशंस का करीब ₹51 करोड़ का इश्यू भी खुलेगा। 28 अगस्त को प्रायोरिटी ज्वेल्स का करीब ₹91.5 करोड़ का IPO खुलेगा। इसके अलावा कम्प्लीट स्पोर्ट्स एंड मैनेजमेंट इंडिया ₹75 करोड़ और पलक टेक्नोलॉजीज ₹33 करोड़ जुटाने के लिए SME IPO लॉन्च करेंगी।
9 कंपनियों की होगी शेयर बाजार में एंट्री
नए IPO के साथ इस सप्ताह 9 कंपनियों के शेयरों की लिस्टिंग भी होगी। ललिता ज्वैलरी मार्ट और होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स 24 अगस्त को बाजार में लिस्ट हुए, जबकि फैसिनेट टेक्सटाइल्स ने एनएसई इमर्ज पर डेब्यू किया। इसके बाद सनशाइन पिक्चर्स और शंकेश ज्वैलर्स 25 अगस्त, गाजा कैपिटल 26 अगस्त और टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) 28 अगस्त को लिस्ट होंगे। एसएमई खंड में धनवेल हाईब्रिड सीड्स और मॉपशॉप डिस्ट्रीब्यूशन के शेयर भी 26 अगस्त को बाजार में उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- विदेशी निवेशकों का भारत पर बढ़ा भरोसा! अगस्त में शेयर बाजार में आए 23544 करोड़ रुपये
शिपरॉकेट आईपीओ की यादगार लिस्टिंग
Image Source : SHIPROCKET
लॉजिस्टिक बिजनेस से जुड़ी कंपनी शिपरॉकेट आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी ने स्थानीय बाजार में छप्परफाड़ एंट्री मारी और 97 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 48 प्रतिशत की बढ़त लेकर पहले दिन का कारोबार बंद किया। बुधवार को बीएसई पर कंपनी का शेयर 33.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 129.50 रुपये पर लिस्ट हुआ था। कारोबार के आखिर में ये 47.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 143.50 रुपये पर बंद हुआ।
एनएसई पर 35% की बंपर बढ़त लेकर लिस्ट हुआ था कंपनी का शेयर
बीएसई के अलावा, कंपनी के शेयरों ने एनएसई पर भी बंपर ओपनिंग की। एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 131 रुपये पर शुरुआत की जो इश्यू प्राइस से 35 प्रतिशत ज्यादा है। पहले दिन के कारोबार के अंत में ये एनएसई पर 47.88 प्रतिशत की तेजी के साथ 143.45 रुपये पर बंद हुआ। पहले दिन का कारोबार बंद होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 10,440.74 करोड़ रुपये रहा।
शिपरॉकेट के आईपीओ को मिला था 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन
शिपरॉकेट लिमिटेड के आईपीओ को निवेशकों का जोरदार समर्थन मिला था। पिछले हफ्ते शुक्रवार को आखिरी दिन कंपनी के आईपीओ को 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। बताते चलें कि शिपरॉकेट लिमिटेड का आईपीओ बुधवार, 12 अगस्त को खुला था और 14 अगस्त को बंद हुआ था। 14 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद 17 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था। जिसके अगले ही दिन, 18 अगस्त को निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
कंपनी ने फिक्स किया था 92-97 रुपये का प्राइस बैंड
कंपनी ने इस आईपीओ से 1,617 करोड़ रुपये जुटाए हैं, जिसके लिए कुल 16,67,61,566 शेयर अलॉट किए गए थे। शिपरॉकेट ने अपने आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 92-97 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था और 97 रुपये के भाव पर शेयर जारी किए थे। इस आईपीओ में 885 करोड़ रुपये के 9,12,99,203 फ्रेश शेयर जारी किए गए थे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स ने ओएफएस के जरिए 732 करोड़ रुपये के 7,54,62,363 शेयर बेचे हैं।
मार्केटिंग, आईटी इंफ्रा, कर्ज चुकाने में इस्तेमाल होंगे पैसे
कंपनी ने सेबी के पास जमा किए गए दस्तावेजों में बताया था कि नए शेयरों की बिक्री से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल मार्केटिंग में निवेश और अपने मुख्य और उभरते हुए बिजनेस के लिए आईटी इंफ्रा को मजबूत करने में किया जाएगा। इसके अलावा, कुछ पैसों का इस्तेमाल कर्ज चुकाने, संभावित अधिग्रहण और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।
ये भी पढ़ें
बिहार में NH-22 पर 4 लेन का बनेगा मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी-सोनबरसा सेक्शन, कैबिनेट से मिली मंजूरी
इस हफ्ते खुलेंगे 6 कंपनियों के आईपीओ
Image Source : FREEPIK
सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में 6 कंपनियां IPO लेकर आ रही हैं। ये कंपनियां आईपीओ से लगभग ₹5,600 करोड़ जुटाएंगी। इस हफ्ते आईपीओ लेकर आने वाली कंपनियों में ब्लैकस्टोन समर्थित होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट भी शामिल हैं।
17 अगस्त को खुलेंगे दो कंपनियों के आईपीओ
होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स और ललिता ज्वेलरी मार्ट के आईपीओ 17 अगस्त को खुलेंगे। होराइजन इंडस्ट्रियल पार्क्स ₹2,600 करोड़ का आईपीओ ला रही है, जिसने प्रत्येक शेयर के लिए ₹57 से ₹60 का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी आईपीओ से जुटाई गई पूरी राशि का इस्तेमाल कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं, ललिता ज्वेलरी मार्ट ने अपने ₹1,700 करोड़ के आईपीओ के लिए ₹190 से ₹201 प्रति शेयर का प्राइस रेंज तय किया है। इसमें ₹1,200 करोड़ तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे और ₹500 करोड़ तक का ओएफएस भी शामिल है।
शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स 18 अगस्त को लाएंगी आईपीओ
इसके बाद 18 अगस्त को शंकेश ज्वेलर्स और सनशाइन पिक्चर्स के आईपीओ खुलेंगे। शंकेश ज्वेलर्स अपने आईपीओ से 367 करोड़ रुपये जुटाएगा और इसका प्राइस रेंज ₹88 से ₹93 प्रति शेयर है। सनशाइन पिक्चर्स ₹282 करोड़ जुटाएगी और इसके शेयर का प्राइस बैंड ₹342 से ₹360 तय किया गया है।
19 अगस्त को खुलेगा गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का आईपीओ
19 अगस्त को गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट का ₹550 करोड़ का आईपीओ खुलेगा। कंपनी गाजा कैपिटल ब्रांड के तहत काम करती है। आईपीओ में ₹450 करोड़ तक के नए शेयर और ₹100 करोड़ तक का ओएफएस शामिल है। शेयर का प्राइस बैंड ₹152 से ₹160 प्रति शेयर रखा गया है।
इन 6 आईपीओ के साथ 2026 में आने वाले आईपीओ की संख्या होगी 54
20 अगस्त को टेम्पसेंस इंस्ट्रूमेंट्स (इंडिया) का आईपीओ खुलेगा। कंपनी ₹95 करोड़ के नए शेयर जारी करेगी, जबकि 1.85 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी इसमें शामिल होगी। इन 6 आईपीओ के साथ 2026 में अब तक पब्लिक इश्यू लाने वाली कंपनियों की संख्या बढ़कर 54 होने की उम्मीद है। कंपनियां आईपीओ से प्राप्त पैसों का इस्तेमाल मुख्य रूप से कारोबार विस्तार, पूंजीगत व्यय, कर्ज भुगतान और अन्य कंपनी कामकाज के लिए करती हैं।
ये भी पढ़ें
4. FPIs ने अगस्त में किया ₹16,621 करोड़ का निवेश, लगातार दूसरे महीने भारतीय बाजार में पैसा लगा रहे हैं विदेशी निवेशक
सांकेतिक तस्वीर
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
Shiprocket IPO: लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड अगले हफ्ते शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगा। कंपनी का आईपीओ 12 अगस्त को खुला था और 14 अगस्त को बंद हो गया। कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का शानदार समर्थन मिला और आखिरी दिन इसे कुल 99.38 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बताते चलें कि कंपनी अपने इस आईपीओ से 1,617 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 16,67,61,566 शेयर अलॉट किए जाएंगे।
कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर मिल रहा है 9 रुपये का डिस्काउंट
शिपरॉकेट ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 92-97 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। आईपीओ में हिस्सा लेने वाले कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 9 रुपये का डिस्काउंट दिया गया है।
19 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
शुक्रवार, 14 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 17 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 18 अगस्त डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और जिन आवेदकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 18 अगस्त को ही रिफंड कर दिया जाएगा। अंत में 19 अगस्त को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी।
2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का था प्रस्ताव
शिपरॉकेट आईपीओ के तहत 885 करोड़ रुपये के 9,12,99,203 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स ओएफएस के जरिए 732 करोड़ रुपये के 7,54,62,363 शेयर बेचेंगे। बताते चलें कि शिपरॉकेट ने दिसंबर, 2025 में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था, जिसमें 2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव था। हालांकि, कंपनी ने अब अपने आईपीओ का साइज छोटा कर दिया है।
ग्रे मार्केट में कैसा चल रहा है कारोबार
investorgain.com के मुताबिक, शनिवार को शिपरॉकेट लिमिटेड के शेयर 31 रुपये (31.96 प्रतिशत) के बंपर जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, इसमें 13 अगस्त की तुलना में कुछ गिरावट देखने को मिली है। 13 अगस्त को शिपरॉकेट के शेयर 36.5 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे थे। बताते चलें कि घरेलू शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग होने तक जीएमपी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
डीजल और ATF के एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती, पेट्रोल को मिली पूरी छूट
39% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ आईपीओ
Image Source : FREEPIK
बुधवार को आर्डी इंडस्ट्रीज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी के शेयरों ने बाजार में छप्परफाड़ डेब्यू किया। हालांकि, अंत में ये बढ़त काफी कम हो गई। आर्डी इंडस्ट्रीज का आईपीओ 5 अगस्त को खुला था और 7 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी ने इस आईपीओ से 426 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आर्डी इंडस्ट्रीज के आईपीओ को निवेशकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी। कंपनी के आईपीओ को कुल 133.66 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था।
बीएसई पर 38.86 प्रतिशत के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ था आईपीओ
आर्डी इंडस्ट्रीज का शेयर बुधवार को बाजार में लिस्ट होने के बाद अपने 53 रुपये के इश्यू प्राइस के मुकाबले करीब 27 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई पर कंपनी के शेयर ने 73.60 रुपये पर कारोबार शुरू किया था, जो इश्यू प्राइस से 38.86 प्रतिशत ज्यादा था। हालांकि, अंत में ये 26.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 67.13 रुपये पर बंद हुआ। एनएसई पर ये अपने इश्यू प्राइस से 35.84 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72 रुपये पर लिस्ट हुआ और कारोबार के अंत में ये 26.64 प्रतिशत चढ़कर 67.12 रुपये पर रहा। कंपनी का मार्केट कैप 2,115.94 करोड़ रुपये रहा। दिन में बीएसई पर कंपनी के 125.16 लाख शेयर और एनएसई पर 1,302.76 लाख शेयरों का कारोबार हुआ।
आर्डी इंडस्ट्रीज ने फिक्स किया था 50-53 रुपये का प्राइस बैंड
कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 50-53 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। 7 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद 10 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया गया था और 11 अगस्त को शेयर क्रेडिट कर दिए गए थे।
आईपीओ में शामिल थे 320 करोड़ रुपये के नए शेयर
इस आईपीओ में 320 करोड़ रुपये तक के नए शेयर और 1.99 करोड़ शेयरों का ओएफएस शामिल था। नए शेयरों की बिक्री से प्राप्त राशि में से 220 करोड़ रुपये कंपनी की अतिरिक्त कार्यशील पूंजी की जरूरतों, 22 करोड़ रुपये कर्ज चुकाने के लिए और बाकी पैसे सामान्य कंपनी कामकाज के लिए इस्तेमाल की जाएंगी।
सर्कुलर इकोनॉमी सेक्टर में काम करती है कंपनी
आर्डी इंडस्ट्रीज सर्कुलर इकोनॉमी सेक्टर में काम करती है। कंपनी उन ऊर्जा भंडारण उत्पादों और गैर-लौह धातु कबाड़ (स्क्रैप) का पुनर्चक्रण करती है, जिनकी अवधि समाप्त हो चुकी है।
ये भी पढ़ें
रेलवे स्टेशनों पर होगी सख्त चेकिंग, पार्सल की सुविधाएं भी रहेंगी बंद- रेलवे ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी
12 अगस्त को खुलेगा शिपरॉकेट का आईपीओ
Image Source : SHIPROCKET
Shiprocket IPO: लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट लिमिटेड का आईपीओ बुधवार, 12 अगस्त को खुलेगा और 14 अगस्त को बंद होगा। एंकर इंवेस्टर्स के लिए आईपीओ 11 अगस्त को खुल जाएगा। कंपनी अपने इस आईपीओ से 1,617 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 16,67,61,566 शेयर अलॉट किए जाएंगे। शिपरॉकेट ने अपने इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 92-97 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। आईपीओ में हिस्सा लेने वाले कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 9 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का था प्रस्ताव
शिपरॉकेट आईपीओ के तहत 885 करोड़ रुपये के 9,12,99,203 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स ओएफएस के जरिए 732 करोड़ रुपये के 7,54,62,363 शेयर बेचेंगे। बताते चलें कि शिपरॉकेट ने दिसंबर, 2025 में सेबी के पास मसौदा दस्तावेज दाखिल किया था, जिसमें 2,342.3 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने का प्रस्ताव था। हालांकि, कंपनी ने अब अपने आईपीओ का साइज छोटा कर दिया है।
निवेशकों को एक लॉट में मिलेंगे 154 शेयर
लॉजिस्टिक प्लेटफॉर्म ने आईपीओ का 75 प्रतिशत हिस्सा QIB कैटेगरी के इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा है। जबकि, इसका 15 प्रतिशत हिस्सा NII और बाकी का 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इंवेस्टर्स के लिए रिजर्व रखा गया है। रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट में 154 शेयर मिलेंगे, जिसके लिए उन्हें अपर प्राइस रेंज के हिसाब से कम से कम 14,938 रुपये का निवेश करना होगा। रिटेल इंवेस्टर्स इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट यानी 2002 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,94,194 रुपये का निवेश करना होगा।
19 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
शुक्रवार, 14 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद सोमवार, 17 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। 18 अगस्त डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे और जिन आवेदकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 18 अगस्त को ही रिफंड कर दिया जाएगा। अंत में 19 अगस्त को कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट होगी।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
586 रुपये पर पहुंचा 425 रुपये वाला शेयर, 22% की बंपर तेजी के साथ बाजार में लिस्ट हुआ ये IPO
शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग
Image Source : PIXABAY
MV Electrosystems IPO: इलेक्ट्रिकल और पावर इलेक्ट्रॉनिक्स इक्विपमेंट के बिजनेस से जुड़ी कंपनी एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स की आज शेयर बाजार में बंपर लिस्टिंग हुई। गुरुवार को कंपनी के शेयर अपने 425 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 22 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त के साथ बाजार में लिस्ट हुए। बीएसई पर एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का शेयर 519 रुपये पर लिस्ट हुआ, जो इश्यू प्राइस से 22.11 प्रतिशत ज्यादा है। कारोबार के दौरान ये 37.88 प्रतिशत तक चढ़कर 586 रुपये पर पहुंच गया।
एनएसई पर 520 रुपये के भाव पर हुई लिस्टिंग
बीएसई के अलावा, एनएसई पर कंपनी के शेयर 520 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 22.35 प्रतिशत ज्यादा है। शेयर बाजार में लिस्ट होने के बाद कंपनी का मार्केट कैप 1,588.67 करोड़ रुपये रहा। बताते चलें कि एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का 290 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 जुलाई को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 3 अगस्त को बंद हुआ था। कंपनी के आईपीओ को इंवेस्टर्स ने छप्परफाड़ समर्थन दिया, जिसके दम पर इसे कुल 188.85 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था।
कंपनी ने फिक्स किया था 400-425 रुपये का प्राइस बैंड
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स ने अपने इस आईपीओ के लिए 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 400-425 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। आईपीओ की शुरुआत शानदार रही और ये पहले ही दिन पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था। आईपीओ बंद होने के बाद 4 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट हो गया था और 5 अगस्त को निवेशकों के खाते में शेयर भी क्रेडिट कर दिए गए थे।
पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित था आईपीओ
एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स का ये आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित था और इसमें ओएफएस का कोई हिस्सा शामिल नहीं था। आईपीओ के तहत, निवेशकों को एक लॉट में 34 शेयर दिए गए थे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ था, जिसकी लिस्टिंग देश के दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर हुई है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
140 रुपये का डिविडेंड देगी ये ऑटो कंपनी, कमाई करने का आज आखिरी मौका
धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ 10 अगस्त को खुलेगा
Image Source : DHOOT TRANSMISSION
ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी धूत ट्रांसमिशन का आईपीओ सोमवार, 10 अगस्त को खुलेगा और बुधवार, 12 अगस्त को बंद हो जाएगा। एंकर इंवेस्टर्स के लिए ये आईपीओ 7 अगस्त को ही खुल जाएगा। धूत ट्रांसमिशन अपने इस आईपीओ से 3,067 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत, 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 829-871 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। कंपनी के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 80 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।
17 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
12 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद, 13 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा और 14 अगस्त को निवेशकों के डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। जिन आवेदकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 14 अगस्त को ही रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। धूत ट्रांसमिशन सोमवार, 17 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी।
रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट में मिलेंगे 17 शेयर
रिटेल इंवेस्टर्स को एक लॉट के लिए कम से कम 14,807 रुपये का निवेश करना होगा। इस राशि में उन्हें एक लॉट में 17 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल इंवेस्टर्स इस आईपीओ में अधिकतम 1,92,491 रुपये का निवेश कर सकते हैं। इस राशि में उन्हें 13 लॉट में कुल 221 शेयर दिए जाएंगे।
कंपनी के प्रोमोटर 1,667 करोड़ रुपये में बेचेंगे हिस्सेदारी
प्राइस रेंज के ऊपरी स्तर पर कंपनी का इश्यू के बाद मार्केट कैप लगभग 17,816 करोड़ रुपये होगा, जबकि निचले स्तर पर ये लगभग 17,025 करोड़ रुपये रहेगा। धूत ट्रांसमिशन के इस आईपीओ में 1,400 करोड़ रुपये 1,60,80,445 फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे। जबकि, कंपनी के प्रोमोटर्स 1,667 करोड़ रुपये के 1,91,37,602 शेयर ओएफएस के जरिए बेचेंगे।
किन कामों में इस्तेमाल होगा आईपीओ से आया पैसा
कंपनी नए शेयरों से जुटाई जाने वाले पैसों का इस्तेमाल कुछ बकाया कर्जों के पुनर्भुगतान और पूर्व भुगतान करने, सब्सिडरी कंपनियों के कर्ज चुकाने और हरियाणा के झज्जर तथा तमिलनाडु के होसुर में वायरिंग हार्नेस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगाने करने में करेगी। इश्यू से आने वाले पैसों का एक हिस्सा अधिग्रहणों और अन्य रणनीतिक पहलों पर भी खर्च किया जाएगा।
1999 में राहुल धूत ने की थी धूत ट्रांसमिशन की स्थापना
बताते चलें कि साल 1999 में राहुल धूत ने कंपनी की स्थापना की थी। धूत ट्रांसमिशन वायरिंग हार्नेस, इलेक्ट्रॉनिक सेंसर और कंट्रोलर, ऑटोमोटिव स्विच, पावर कॉर्ड, केबल, कनेक्टर और टर्मिनल जैसे ऑटोमोबाइल कंपोनेंट बनाती है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
4 August, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में तेज उछाल, सोना भी हुआ महंगा- चेक करें आज के ताजा भाव
मणिपाल हॉस्पिटल
Image Source : BAJAJ FINSERV HEALTH
Manipal Health IPO: हेल्थकेयर सर्विस प्रोवाइडर मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेस का आईपीओ आज से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। ये आईपीओ इस हफ्ते शुक्रवार को बंद होगा। मणिपाल हेल्थ अपने इस आईपीओ के जरिए 9275 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। कंपनी ने अपने आईपीओ के तहत 2 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 560-590 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है। आईपीओ में बोली लगाने वाले मणिपाल हेल्थ के कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 56 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।
मणिपाल हेल्थ आईपीओ के तहत 8000 करोड़ रुपये के 13,55,93,220 फ्रेश शेयर होंगे जारी
9275 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 8000 करोड़ रुपये के 13,55,93,220 फ्रेश शेयर का हिस्सा है। जबकि, 1275 करोड़ रुपये के 2,16,13,834 शेयर कंपनी के प्रोमोटर ओएफएस के जरिए बेचेंगे। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। रिटेल निवेशकों को इस आईपीओ में कम से कम 14,750 रुपये का निवेश करना होगा, जिसमें उन्हें एक लॉट में 25 शेयर दिए जाएंगे। रिटेल निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट (325 शेयर) के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए उन्हें 1,91,750 रुपये का निवेश करना होगा।
5 अगस्त को शेयर बाजार में लिस्ट होगी कंपनी
शुक्रवार, 31 जुलाई को आईपीओ बंद हो जाएगा, जिसके बाद 3 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट किया जाएगा। मंगलवार, 4 अगस्त को डीमैट खाते में शेयर क्रेडिट हो जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 4 अगस्त को ही रिफंड मिल जाएगा। अंत में बुधवार, 5 अगस्त को मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेस शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी।
ग्रे मार्केट प्रीमियम को लेकर क्या है ताजा अपडेट
investorgain.com के मुताबिक, 29 जुलाई को मणिपाल हेल्थ के शेयर 10 रुपये के जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। मणिपाल हेल्थ के शेयर, 24 जुलाई को ग्रे मार्केट में अभी तक के सबसे ज्यादा 35 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे थे। हालांकि, उसके बाद से ही इसमें लगातार गिरावट देखी जा रही है और आज ग्रे मार्केट में इसके शेयर सिर्फ 10 रुपये (1.69 प्रतिशत) के प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे हैं। लेकिन, इसमें अभी काफी उतार-चढ़ाव आना बाकी है।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
कोलकाता से डायरेक्ट नेपाल पहुंची पहली कमर्शियल फ्रेट ट्रेन, संशोधित रेल ट्रांजिट प्रोटोकॉल के तहत पूरी हुई यात्रा
बुधवार को खुलेगा आईपीओ
Image Source : JUNIPER GREEN ENERGY
रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने सोमवार को अपने आईपीओ के लिए शेयरों का प्राइस बैंड घोषित कर दिया। जूनिपर ग्रीन एनर्जी द्वारा जारी किए गए एक पब्लिक नोटिस के मुताबिक, इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर के लिए 214-225 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया गया है।
30 जुलाई को खुलेगा कंपनी का आईपीओ
जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड का आईपीओ गुरुवार, 30 जुलाई को खुलेगा और सोमवार, 3 अगस्त को बंद होगा। एंकर इंवेस्टर्स के लिए 29 जुलाई को आईपीओ खुलेगा। कंपनी अपने इस आईपीओ से 1,800 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है, जिसके लिए कुल 8,00,00,000 शेयर जारी किए जाएंगे। जूनिपर ग्रीन एनर्जी का ये आईपीओ पूरी तरह से नए इश्यू पर आधारित होगा और इसमें कोई OFS नहीं होगा।
QIB कैटेगरी के निवेशकों के लिए रिजर्व रहेगा 50% इश्यू
अपर प्राइस बैंड के आधार पर इश्यू के बाद कंपनी का मार्केट कैप लगभग 12,802 करोड़ रुपये आंका गया है। इस आईपीओ में पूरी तरह नए इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इस इश्यू में 50 प्रतिशत हिस्सा QIB कैटेगरी के निवेशकों के लिए रिजर्व है। जबकि 15 प्रतिशत हिस्सा NII और 35 प्रतिशत हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखा गया है। जूनिपर ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने अपने पात्र कर्मचारियों के लिए 2 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयर रिजर्व रखे हैं, जिन्हें प्रत्येक शेयर पर 21 रुपये की छूट भी दी जाएगी।
6 अगस्त को शेयर बाजारों में लिस्ट होगी कंपनी
3 अगस्त को आईपीओ बंद होने के बाद 4 अगस्त को शेयरों का अलॉटमेंट कर दिया जाएगा और 5 अगस्त को ही निवेशकों के डीमैट अकाउंट में शेयर क्रेडिट भी कर दिए जाएंगे। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 5 अगस्त को ही रिफंड मिल जाएगा। ये एक मेनबोर्ड आईपीओ है, जो घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगा। जूनिपर ग्रीन एनर्जी ने बताया कि कंपनी की लिस्टिंग 6 अगस्त को होगी।
अगले महीने आने वाले हैं 12 से ज्यादा कंपनियों के आईपीओ
बताते चलें कि अगले महीने आईपीओ बाजार काफी गर्म रहने वाला है। अगस्त में जेप्टो, ट्रूहॉम फाइनेंस और शिपरॉकेट समेत 12 से ज्यादा कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटाए जाने की उम्मीद है। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें 9 कंपनियों इसी महीने बाजार में लिस्ट हुई हैं।
ये भी पढ़ें
ITR फाइल करने की आखिरी तारीख बेहद करीब, अब तक 4 करोड़ से ज्यादा रिटर्न हुए दाखिल
अगले महीने आ सकते हैं 12 कंपनियों के आईपीओ
Image Source : ZEPTO
शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली नई कंपनियों में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए अगला महीना कई मौके लेकर आ सकता है। अगस्त में आईपीओ बाजार में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। जी हां, अगस्त में जेप्टो, ट्रूहॉम फाइनेंस और शिपरॉकेट समेत 12 से ज्यादा कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा राशि जुटाए जाने की उम्मीद है।
बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा ने बदला कंपनियों का मूड
मर्चेंट बैंकरों के मुताबिक, आने वाले आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों की ओर से ओएफएस भी शामिल होगा। इक्विरस कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और इंवेस्टमेंट बैंकिंग हेड भावेश शाह ने कहा कि बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा को देखते हुए अब वो कंपनियां भी आईपीओ लाने के प्रोसेस में तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जो पहले अपने आईपीओ की प्लानिंग को टाल रही थीं।
जेप्टो के आईपीओ पर निवेशकों की खास नजर
सबसे बड़े प्रस्तावित आईपीओ में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म जेप्टो का नाम प्रमुख है। जेप्टो नए शेयर जारी कर 8,010 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कंपनी 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों का OFS भी लाएगी। हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ट्रूहॉम फाइनेंस 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें 1,500 करोड़ रुपये का नया इश्यू और इतनी ही राशि का ओएफएस शामिल होगा।
2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ लाएगा एलिवेट कैंपसेज
एलिवेट कैंपसेज का 2,550 करोड़ रुपये का आईपीओ पूरी तरह से नए शेयरों पर आधारित होगा। शिपरॉकेट ने 2,342.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये का नया इश्यू और 1,242.35 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है। अन्य कंपनियों में इनोवेटिवव्यू इंडिया 2,000 करोड़ रुपये तक और मिल्की मिस्ट डेयरी फूड 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं।
इन कंपनियों का नाम भी लिस्ट में
इनके अलावा धूत ट्रांसमिशन, एआरसीआईएल (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ऑफ इंडिया), अर्डी इंडस्ट्रीज, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, रेज ऑफ बिलीफ, हाई-टेक इंजीनियर्स, शंकेश ज्वेलर्स और लर्नफ्लूएंस एजुकेशन भी पूंजी बाजार में उतरने की योजना बना रही हैं।
जुलाई में ही लिस्ट हुई हैं 9 कंपनियां
जानकारों का मानना है कि कंपनियों की बढ़ती आईपीओ गतिविधियां निवेशकों के भरोसे और मजबूत मांग को दर्शाती हैं। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें 9 कंपनियों इसी महीने बाजार में लिस्ट हुई हैं। आने वाले दिनों में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और जूनिपर ग्रीन एनर्जी के आईपीओ क्रमशः 29 और 30 जुलाई को खुलने वाले हैं। इसके अलावा एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी अगले सप्ताह अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है।
ये भी पढ़ें
HDFC Bank के मार्केट कैप में ₹1.18 लाख करोड़ की भारी गिरावट, सेंसेक्स की टॉप 10 में से 9 कंपनियों को ₹2.74 लाख करोड़ का नुकसान
शेयर बाजार में लिस्ट हुआ SBI Funds Management
Image Source : JUSTDIAL
देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट आज घरेलू शेयर बाजार में लिस्ट हो गई। कंपनी ने शेयर बाजार में पॉजिटिव एंट्री ली। म्यूचुअल फंड कंपनी के शेयर 6 प्रतिशत से भी ज्यादा के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। बीएसई पर एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के शेयर 574 रुपये के इश्यू प्राइस की तुलना में 610 रुपये के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस से 6.27 प्रतिशत ज्यादा है। कुछ देर बाद शेयरों का भाव 8.85 प्रतिशत चढ़कर 624.80 रुपये तक पहुंच गया। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, एसबीआई म्यूचुअल फंड्स के नाम से भी जानी जाती है।
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट के आईपीओ को मिला था 41.66 गुना सब्सक्रिप्शन
एनएसई पर कंपनी के शेयर ने 613.30 रुपये पर शुरुआत की, जो इश्यू प्राइस के मुकाबले 6.84 प्रतिशत ज्यादा है। लिस्टिंग पर कंपनी का मार्केट कैप 1,25,845.39 करोड़ रुपये रहा। कंपनी को जून में सेबी से आईपीओ लाने की मंजूरी मिली थी। 14 जुलाई को खुला एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट का आईपीओ 16 जुलाई को बंद हुआ था। म्यूचुअल फंड कंपनी के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस आईपीओ को आखिरी दिन कुल 41.66 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ।
म्यूचुअल फंड कंपनी ने आईपीओ से जुटाए 9813 करोड़ रुपये
एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने अपने आईपीओ के तहत प्रत्येक शेयर के लिए 545 रुपये से 574 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 54 रुपये का डिस्काउंट दिया था। एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने इस आईपीओ से 9813 करोड़ रुपये जुटाए हैं। ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित था और इसमें 1 रुपये की फेस वैल्यू वाले 17,09,56,631 शेयर अलॉट किए गए।
12.51 लाख करोड़ रुपये के फंड्स मैनेज करती है कंपनी
बताते चलें कि एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और अमुंडी इंडिया का एक जॉइंट वेंचर है और यही दोनों कंपनियां इसकी प्रमुख प्रोमोटर भी हैं। इस आईपीओ में एसबीआई और अमुंडी इंडिया ने एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट में अपनी हिस्सेदारी बेची है। AUM के आधार पर, एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट देश की सबसे बड़ी म्यूचुअल फंड कंपनी है, जो 12.51 लाख करोड़ रुपये के फंड्स को मैनेज कर रही है और म्यूचुअल फंड मार्केट में इसकी कुल हिस्सेदारी 15.3 प्रतिशत है।
ये भी पढ़ें
21 July, 2026 Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में बड़ी उछाल, सोना भी हुआ महंगा
₹162 पर पहुंचा GMP Price
Image Source : FREEPIK/ INDIA TV
कपड़ों के बिजनेस से जुड़ी कंपनी कुसुमगर लिमिटेड का आईपीओ शुक्रवार, 10 जुलाई को बंद हो गया। ये आईपीओ बुधवार, 8 जुलाई को खुला था। कुसुमगर के आईपीओ को निवेशकों का बंपर सपोर्ट मिला। शुक्रवार को आखिरी दिन, कुसुमगर लिमिटेड के आईपीओ को कुल 128.85 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। साल 1990 में शुरू हुई कुसुमगर लिमिटेड बुने हुए, कोटेड और लैमिनेटेड सिंथेटिक फैब्रिक बनाती है, जिन्हें इंजीनियरर्ड फैब्रिक कहा जाता है।
QIB कैटेगरी से मिला सबसे ज्यादा 284.10 गुना सब्सक्रिप्शन
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 650 करोड़ रुपये के इस आईपीओ में 1,14,68,094 शेयरों के मुकाबले 1,47,76,17,435 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं। QIB (पात्र संस्थागत खरीदारों) कैटेगरी के लिए आरक्षित हिस्से को सबसे ज्यादा 284.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, गैर-संस्थागत निवेशकों (NII) कैटेगरी को 165.46 गुना और खुदरा निवेशकों के कोटे को 26.47 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। इसके अलावा, कंपनी ने एंकर निवेशकों से भी 193.9 करोड़ रुपये जुटाए हैं।
पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित है कुसुमगर का आईपीओ
कुसुमगर लिमिटेड अपने इस आईपीओ से 650 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। इस आईपीओ में फ्रेश शेयर का कोई हिस्सा नहीं है। ये पूरा आईपीओ, ओएफएस पर आधारित है, जिसमें कंपनी के प्रोमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। इसलिए, आईपीओ से मुंबई की इस कंपनी को कोई पैसा नहीं मिलेगा और सारा पैसा शेयर बेचने वाले प्रोमोटरों को जाएगा।
419 रुपये के भाव पर इश्यू किए जाएंगे शेयर
कंपनी ने अपने इस आईपीओ के तहत, प्रत्येक शेयर के लिए 398 रुपये से 419 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया था। निवेशकों को 419 रुपये के भाव पर शेयर इश्यू किए जाएंगे। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को प्रत्येक शेयर पर 39 रुपये का डिस्काउंट दिया है। कुसुमगर आईपीओ की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ये पहले ही दिन बुधवार को पूरी तरह से सब्सक्राइब हो गया था।
162 रुपये पर पहुंचा जीएमपी
investorgain.com के मुताबिक, शनिवार को कुसुमगर लिमिटेड के शेयर 162 रुपये (38.66 प्रतिशत) के बंपर जीएमपी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयरों को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। हालांकि, घरेलू शेयर बाजार में कंपनी की लिस्टिंग होने तक जीएमपी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कुसुमगर लिमिटेड अगले हफ्ते 15 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंजों बीएसई और एनएसई पर लिस्ट होगी।
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
ये भी पढ़ें
5000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में क्यूब हाईवेज ट्रस्ट, इसी महीने लॉन्च हो सकता है इश्यू
NSE का 30000 करोड़ रुपये का IPO
Image Source : ANI
शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए इस साल की सबसे बड़ी खबर सामने आ सकती है। देश का सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) सितंबर में अपना करीब ₹30,000 करोड़ का IPO लॉन्च कर सकता है। अगर यह इश्यू तय समय पर आता है, तो यह भारत के इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल होगा। इस मेगा आईपीओ के जरिए निवेशकों को देश के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज में हिस्सेदारी खरीदने का मौका मिलेगा।
सूत्रों के मुताबिक, इस आईपीओ के बाद NSE की वैल्यू ₹5 लाख करोड़ से ज्यादा आंकी जा सकती है। कंपनी जल्द ही देश-विदेश के निवेशकों के लिए रोड शो भी शुरू करेगी। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा, यानी कंपनी नए शेयर जारी नहीं करेगी, बल्कि मौजूदा शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।
कौन-कौन बेचेंगे अपनी हिस्सेदारी?
ड्राफ्ट दस्तावेज के अनुसार, इस आईपीओ में करीब 14.89 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे, जो NSE की कुल इक्विटी का लगभग 6 फीसदी हिस्सा होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) सबसे ज्यादा करीब 2.48 करोड़ शेयर बेचेगा। इसके अलावा MS Strategic (Mauritius), बैंक ऑफ बड़ौदा, GIC, न्यू इंडिया एश्योरेंस, नेशनल इंश्योरेंस और यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस जैसी संस्थाएं भी अपनी हिस्सेदारी घटाएंगी। हालांकि, एलआईसी, जो NSE की सबसे बड़ी शेयरधारक है और जिसके पास 10.72 फीसदी हिस्सेदारी है, इस आईपीओ में अपने शेयर नहीं बेचेगी।
2016 से था निवेशकों को इंतजार
NSE ने पहली बार 2016 में अपना IPO लाने की योजना बनाई थी, लेकिन कुछ नियामकीय और गवर्नेंस से जुड़े मामलों की वजह से इसे मंजूरी नहीं मिल सकी। इसके बाद एक्सचेंज ने अपने नियमों और गवर्नेंस सिस्टम में कई सुधार किए। हाल ही में SEBI से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद अब IPO लॉन्च की तैयारी तेज हो गई है।
वित्तीय प्रदर्शन कैसा रहा?
वित्त वर्ष 2025-26 में NSE का शुद्ध मुनाफा 15 फीसदी घटकर ₹10,302 करोड़ रहा, जबकि कुल आय भी थोड़ी कम हुई। हालांकि, मार्च तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहतर रहा। इस दौरान शुद्ध लाभ 8 फीसदी बढ़कर ₹2,871 करोड़ पहुंच गया और कुल आय में 22 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
निवेशकों के लिए क्यों खास होगा यह IPO?
NSE भारत के सबसे मजबूत और भरोसेमंद वित्तीय संस्थानों में से एक है। ऐसे में इसका IPO निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। यदि यह सितंबर में लॉन्च होता है, तो यह हुंडई मोटर इंडिया के ₹27,870 करोड़ के IPO का रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ सकता है। ऐसे में शेयर बाजार में निवेश करने वालों की नजर अब इस मेगा IPO पर टिकी हुई है।
Disclaimer: यह न्यूज सिर्फ जानकारी के लिए है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।
यह भी पढ़ें- 5000 करोड़ रुपये का IPO लाने की तैयारी में क्यूब हाईवेज ट्रस्ट, इसी महीने लॉन्च हो सकता है इश्यू
इसी महीने आईपीओ ला सकता है क्यूब हाईवेज ट्रस्ट
Image Source : FREEPIK
क्यूब हाईवेज ट्रस्ट इस महीने 5,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। ये आईपीओ पूरी तरह से ओएफएस पर आधारित होगा और इसमें कोई नया शेयर नहीं होगा। यानी इस आईपीओ के जरिये कंपनी नई पूंजी नहीं जुटाएगी, बल्कि मौजूदा निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे। सूत्रों ने ये जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक, ट्रस्ट का उद्देश्य सूचीबद्ध होने के बाद अपने निवेशक आधार का विस्तार करना और यूनिट में कारोबार बढ़ाना है।
देश के 12 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में हैं 27 ऑपरेशनल हाईवे ऐसेट्स
31 मार्च, 2026 तक क्यूब हाईवेज ट्रस्ट के पास देश के 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में फैले 27 ऑपरेशनल हाईवे ऐसेट्स थे, जिनकी कुल लंबाई 8,754 लेन किलोमीटर है। इन परियोजनाओं की औसत शेष रियायती अवधि 18 साल है। वित्त वर्ष 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट में ट्रस्ट के सीईओ विनय सी. सेकर ने कहा कि ट्रस्ट की रणनीति अनुशासित अधिग्रहण, नियमित वितरण, वित्तीय अनुशासन और परिचालन दक्षता पर केंद्रित रहेगी।
ट्रस्ट के पोर्टफोलियो में 85 प्रतिशत हिस्सा टोल रोड प्रोजेक्ट्स का
ट्रस्ट के पोर्टफोलियो का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा टोल रोड प्रोजेक्ट्स का है, जिन्हें यातायात वृद्धि और महंगाई से जुड़ी टोल दरों में संशोधन का लाभ मिलता है। वहीं, बाकी 15 प्रतिशत परिसंपत्तियां एन्यूटी आधारित परियोजनाएं हैं, जिनसे भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की अनुबंधित भुगतान व्यवस्था के तहत स्थिर आय प्राप्त होती है। क्यूब हाईवेज ट्रस्ट ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए प्रति यूनिट 13.77 रुपये के वितरण की घोषणा की है। इससे पूरे वित्त वर्ष के दौरान यूनिटधारकों को कुल 1,851 करोड़ रुपये का वितरण किया गया।
मार्च, 2026 तक 17,768 करोड़ रुपये था ट्रस्ट का कर्ज
मार्च, 2026 के अंत तक ट्रस्ट का शुद्ध कर्ज 17,768 करोड़ रुपये था, जबकि ऋण से उपक्रम मूल्य अनुपात 46.82 प्रतिशत रहा। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 9 अधिग्रहण पूरे होने से ट्रस्ट की प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियां (AUM) बढ़कर 36,842 करोड़ रुपये पर पहुंच गईं। इसके अलावा ट्रस्ट ने लगभग 7,300 करोड़ रुपये के संयुक्त उपक्रम मूल्य वाली चार नई राजमार्ग परियोजनाओं के लिए प्रतिबद्धता पत्र भी हासिल किए हैं। इनके शामिल होने के बाद ट्रस्ट का पोर्टफोलियो बढ़कर 13 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 31 परिसंपत्तियों का हो जाएगा।
ये भी पढ़ें-
37% के बंपर प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ Advit Jewels का IPO, 212 गुना से ज्यादा मिला था सब्सक्रिप्शन